Saturday, May 2, 2026
Home Blog Page 370

BUSINESS : इस दिन से 3 घंटे में क्लियर होंगे चेक, RBI के नए सिस्टम से ग्राहकों को बड़ी राहत

0

 बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की नई गाइडलाइन के मुताबिक,  3 जनवरी, 2026 से काउंटर पर जमा कराया चेक सिर्फ 3 घंटे में क्लीयर हो जाएगा.

दरअसल, रिजर्व बैंक की तरफ से चेक क्लीयरेंस को दो चरणों में लागू किया जा रहा है. इनमें से पहला चरण 4 अक्टूबर से लागू हो चुका है, जिसमें चेक एक दिन में क्लीयर हो रहे हैं. यानी कि सुबह जमा कराया चेक शाम तक क्लीयर हो जा रहा है. RBI के इस कदम का मकसद क्लीयरिंग की समयसीमा को कम कर ग्राहकों को मिलने वाली सुविधा में सुधार करना है.

अब नियम और भी सख्त

3 जनवरी, 2026 से चेक जमा होने के बाद बाद उसे आहर्ता बैंक (Drawee Bank) के पास भेजा जाएगा यानी कि आपका चेक जिस बैंक का है या जिसके अकाउंट से पैसे काटे जाने हैं. बैंक को तय समयसीमा के भीतर जवाब देना होगा. मान लीजिए कि अगर कोई व्यक्ति सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच चेक जमा करता है, तो ज्यादा से ज्यादा 3 बजे तक बैंक को बताना होगा चेक पास हुआ या फेल जैसे कि अगर चेक में गलत तारीख है या साइन गलत है, अकाउंट नंबर में गड़बड़ी है, तो इसे पास करने से रोक दिया जाता है. अगर तय समयसीमा के भीतर भी बैंक की तरफ से कोई जवाब नहीं आता है, तो चेक को ऑटोमेटिकली पास मानकर उसका सेटलमेंट कर दिया जाएगा.

दोनों चरणों में क्या है अंतर? 

अभी पहले चरण के तहत, चार अक्टूब से सुबह के दस बजे से लेकर शाम के चार बजे तक चेक लगातार क्लीयरिंग हाउस भेजे जा रहे हैं. बैंकों को शाम के सात बजे तक चेक पास होने या रिटर्न होने की पुष्टि करनी होती है. दूसरे चरण में नियम और भी सख्त हो जाएंगे, जिसमें चेक जमा होने के तीन घंटे के बाद बैंक को कन्फर्म करना होगा.  उदाहरण के लिए, यदि कोई ग्राहक सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच चेक जमा करता है तो अधिकतम 3 बजे तक बैंक को बताना होगा कि वह चेक पास हुआ है या नहीं. यदि बैंक समय पर जानकारी नहीं देता, तो नियम के अनुसार चेक को स्वतः पास मान लिया जाएगा और उसका सेटलमेंट कर दिया जाएगा.

कैसे क्लीयर होता है चेक? 

  • आमतौर पर सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच चेक बैंक में जमा किया जाता है. 
  • बैंक उसे स्कैन करने के बाद डिजिटली क्लीयरिंग हाउस को आगे भेज देता है.
  • अब Drawee Bank या भुगतानकर्ता बैंक को क्लीयरिंग हाउस से मिले चेक को पास या फेल कराना होता है.
  • बैंक के समयसीमा के भीतर जवाब नहीं देने से चेक को वैलिड मानकर उसके सेटलमेंट का प्रॉसेस शुरू हो जाता है.
  • सेटलमेंट के एक घंटे बाद अकाउंट में पैसे क्रेडिट कर दिए जाते हैं.

BOLLYWOOD : ‘उसने बहुत सारी गलतियां की हैं…’ बीवी सुनीता संग तलाक के रूमर्स पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी

0

कुछ टाइम पहले गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक के रूमर्स फैल गए थे. दरअसल इस साल की शुरुआत में ऐसी खबरें आई थीं कि 38 साल साथ रहने के बाद यह जोड़ा अलग होने की कगार पर है. वहीं वहीं अब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा ने फाइनली सुनीता आहूजा से अपनी शादी को लेकर उड़ रही अफवाहों काजोल और ट्विंकल खन्ना के साथ टॉक शो ‘टू मच’ में अपना रिएक्शन दिया. इस दौरान पहली बार, उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता के साथ अपने रिश्ते और अपनी समझ के बारे में खुलकर बात की.

‘सुनीता एक बच्ची जैसी है’
अपने ह्यूमर और चार्म के लिए मशहूर गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता की एक बेहद स्नेही छवि पेश की. अपनी पत्नी के बारे में प्यार से बात करते हुए, गोविंदा ने सुनीता को अपने घर की जान बताया. गोविंदा ने कहा, “वह खुद एक बच्ची है. मेरे बच्चे मेरी पत्नी को ऐसे संभालते हैं जैसे वह एक बच्ची हो. सुनीता एक बच्ची जैसी है, लेकिन उसे जो ज़िम्मेदारियाँ दी गईं, वह हमारे घर को संभाल सकी क्योंकि वह जैसी है वैसी ही है. वह एक ईमानदार बच्ची है. उसकी बातें कभी गलत नहीं होतीं. बस वह ऐसी बातें कह देती है जो उसे नहीं कहनी चाहिए.”

उन्होंने आगे कहा, “पुरुषों के साथ प्रॉब्लम ये है कि वे इस तरह से नहीं सोच सकते. मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि पुरुष घर चलाते हैं, लेकिन महिलाएं पूरी दुनिया चलाती हैं.”‘मैंने उसे और उसके परिवार को कई बार माफ़ किया है”
जब उनसे पूछा गया कि क्या सुनीता अक्सर उनकी गलतियां बताती हैं, तो गोविंदा ने अपने ख़ास अंदाज़ में जवाब दिया. उन्होंने कहा, “उसने खुद बहुत सारी गलतियां की हैं… मैंने उसे और उसके पूरे परिवार को कई बार माफ़ किया है.”

उन्होंने किसी भी लंबे रिश्ते में आने वाले उतार-चढ़ाव की ओर इशारा करते हुए कहा, “कभी-कभी, मेरे हिसाब से, हम उन पर बहुत ज़्यादा निर्भर हो जाते हैं. खासकर अगर आपकी मां आपके साथ नहीं होती, तो आप अपनी पत्नी पर बहुत ज़्यादा निर्भर हो जाते है. और जैसे-जैसे समय बीतता है, वह आपको एक मां की तरह डाँटने लगती है, मां की तरह समझाती भी है. उन्हें इसका एहसास नहीं होता, लेकिन हम इसे देखते हैं. अब हम देख सकते हैं कि वे कितने बदल गए हैं, जब आप यंग थे तो कैसे थे.”

तलाक की अफवाहों पर लगा दिया था विराम
हाल ही में, सुनीता द्वारा तलाक की अर्जी दायर करने की खबरों के बाद इस जोड़े की शादी को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं. लेकिन दोनों ने गणेश चतुर्थी मनाने के लिए साथ आकर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया था. सुनीता ने इन अफवाहों का सीधा जवाब देते हुए कहा, “गोविंदा हमेशा मेरे पति रहेंगे और कोई भी हमारे रिश्ते को नहीं तोड़ सकता. “

गोविंदा और सुनीता की लव स्टोरी दशकों पुरानी है. इस जोड़े ने चुपचाप शादी कर ली थी और 1989 में अपनी बेटी टीना आहूजा के जन्म तक अपनी शादी को छुपाए रखा था. बाद में 1997 में उनके बेटे यशवर्धन का जन्म हुआ था. बता दें कि टीना पहले ही बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं, जबकि यशवर्धन साई राजेश की अपकमिंग अनटाइटल्ड फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

SPORTS : किसने तोड़ी T20 की गोल्ड माइन? IPL का 16,400 करोड़ का साम्राज्य उजड़ा! टूटा सबसे बड़ा बिजनेस मॉडल

0

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे बड़ी और महंगी क्रिकेट लीग है. इस लीग की सफलता भी एक कारण है कि बीसीसीआई दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बना. चाहे चुनाव हो, महामारी हो या कोई और वजह, आयोजन का स्थान बदला लेकिन टूर्नामेंट 2008 से प्रत्येक वर्ष आयोजित हुआ. हर वर्ष ये टूर्नामेंट नई ऊंचाइयों को छूता रहा है, लेकिन हाल ही में आई एक रिपोर्ट से लगता है कि इस टी20 लीग की चमक फीकी पड़ रही है.

रिपोर्ट के अनुसार इंडियन प्रीमियर लीग की ब्रांड वैल्यू में कमी देखने को मिली है. पिछले साल की तुलना में आईपीएल की ब्रांड वैल्यू 8 प्रतिशत घटकर 76,100 करोड़ रुपये रह गई है, जबकि पिछले साल ये 82,700 करोड़ रुपये थी.

इसके पीछे की वजह ब्राडकास्टिंग एरिया में विलय और रियम गेमिंग पर प्रतिबंध को बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट में सालाना मूल्यांकन जारी करने वाली डीडी एंड एंड एडवाइजरी के हवाले से बताया गया है कि इस टी20 लीग के मूल्य में गिरावट का ये लगातार दूसरा साल है. ये 2023 में 92,500 करोड़ रुपये थी.

IPL को क्यों लगा इतना बड़ा झटका?
रिपोर्ट में ‘बियॉन्ड 22 यार्ड्स’ के हवाले से बताया गया कि इसके दो प्रमुख कारण हैं. 2024 में प्रमुख प्रसारण कंपनियों डिज्नी स्टार और वायकॉम 18 का विलय, इससे मीडिया अधिकारियों के लिए प्रतिस्पर्धा में कमी देखने को मिली. दूसरा रियल मनी गेमिंग ऐप पर प्रतिबंध, जो भारत सरकार ने इस साल लगाया. आईपीएल में कई ऐसी कंपनियां स्पांसर थी.

92, 500 करोड़ से 76,100 करोड़ रुपये
रिपोर्ट में कहा गया है कि इन दो प्रमुख वजहों से इसके इकोसिस्टम का मूल्य लगभग 16,400 करोड़ रुपये कम हो गया है. 2023 में ये 92,500 करोड़ रुपये था जो अब 76,100 करोड़ रुपये हो गया है.

आईपीएल की बात करें तो भारत में क्रिकेट प्रेमियों के लिए ये एक त्यौहार की तरह होता है, 2 महीने तक फैंस को एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं. प्लेयर्स पसंद करते हैं कि देश के लिए एक साथ खेलने वाले प्लेयर्स आमने सामने भिड़ें, इसका रोमांच ही अलग होता है.

NATIONAL : जैसलमेर के बाद बाड़मेर में एक और बड़ा हादसा, गाड़ी में आग लगने से 4 दोस्तों की जलकर मौत

0

राजस्थान में बड़े सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहे है. जैसलमेर बस अग्निकांड में 20 लोगों की जान चली गई. इसके दो दिन बाद ही गुरुवार (16 अक्टूबर) को बाड़मेर से एक बड़े हादसे की खबर आई है. यहां ट्रेलर से टकराने के बाद स्कॉर्पियो गाड़ी में आग लगी, जिसमें चार दोस्तों की जलकर मौत हो गई है जबकि एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गया है. 

बताया जा रहा है कि चलते वाहन में आग लगने से यह हादसा हुआ है. मामला सिणधरी थाना इलाके में देर रात करीब 2:30 बजे हुआ. ट्रेलर से टक्कर लगते ही स्कॉर्पियो गाड़ी में भीषण आग लग गई. आग इतनी जबरदस्त थी कि किसी को भी निकलने का मौका नहीं मिला.

घर से महज 30 किलोमीटर की दूरी पर थे युवक

गंभीर रूप से जलते हुए युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि पांचों दोस्त किसी काम के लिए गए थे और घर वापस आ रहे थे. वे घर से महज 30 किलोमीटर पहले ही थे, जब यह दर्दनाक हादसा हुआ. 

मौत का शिकार हुए सभी युवकों की उम्र 22 से 30 साल के बीच है. मरने वालों की पहचान भी हो गई है. मृतकों में मोहन सिंह, शंभू सिंह, पंचाराम देवासी और प्रकाश शामिल हैं. 

हादसे के बाद मेगा हाईवे लंबे समय तक रहा बंद

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियो के साथ ही ट्रेलर में भी हल्की आग लगी. फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. हादसे के बाद मेगा हाईवे को बंद कर दिया गया था. घंटे भर बाद दोनों वाहनों को किनारे कर ट्रैफिक चालू कराया गया. शवों का पोस्टमार्टम आज बाड़मेर के जिला अस्पताल में होगा. इससे पहले शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं.

NATIONAL : आखिर क्यों आसमान छू रही हैं सोने की कीमतें? क्या मिडिल क्लास के लिए ख्वाब बनकर रह जाएगा गोल्ड?

0

अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते तनाव और इस साल के आखिर तक फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में दोबारा कटौती किए जाने की संभावनाओं के बीच सोना रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया है. सोना इस वक्त 4,185 डॉलर प्रति औंस के नए पीक पर पहुंच गया है.

मंगलवार को कारोबार के दौरान तमाम उतार-चढ़ाव के बाद हाजिर चांदी में भी तेजी आई, जो 53.54 डॉलर प्रति औंस से ऊपर अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गई. सोना तेजी से आगे बढ़ रहा है. साल के पहले 10 महीनों में इसने 50 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है. रिपोर्ट बताते हैं कि अकेले इस साल सोना तीन दर्जन से ज्यादा बार अपने ऑल टाइम हाई लेवल तक पहुंचा है.

ऐतिहासिक दौर से गुजर रहा सोना
हैरान करने वाली बात है कि सोने की मांग पिछले 15 सालों से स्थिर बनी हुई है और सप्लाई में भी कोई खास कमी नहीं आई है. फिर भी सोना एक ऐसे दौर से गुजर रहा है, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया. एक्सपर्ट्स ने इसके कई कारण बताए हैं जैसे कि सुरक्षित निवेश के रूप में इसकी खरीदारी जारी रहना.

बीते तीन सालों में दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने सोने की अंधाधुंध खरीदारी की है. इसके अलावा, ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी का भी इस तेजी में योगदान है. ऊपर से भू-राजनीतिक तनाव से भी सोने की कीमत में उछाल आया है. इन सारी बातों ने एक साथ मिलकर सोने की कीमत पर अपना असर डाला है. इन सबके बीच सोने की डिमांड में 2010 से 15 परसेंट का उछाल आया है. बीते 15 सालों से भारत और चीन जैसे देश भी सोने के शुद्ध खरीदार रहे हैं.

आम आदमी की पहुंच से बाहर जा रहा सोना
भारत में सोने की कीमतें दिन दूनी रात चौगुनी के दर से बढ़ती जा रही है. 2010 के दशक में 10 ग्राम सोने के लिए 40,000-50,000 रुपये खर्च करने पड़ते थे. वहीं, अब 10 ग्राम सोना 1,30,000 रुपये के पार चला गया है. बीते महज दस महीने में ही सोना 77,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल से 1,30,000 रुपये तक पहुंच चुका है.

अकेले इसी साल देश में सोने की कीमत में 51 परसेंट तक का उछाल आया है. इसके लिए केंद्रीय बैंकों की सोने की खरीद को नकारा नहीं जा सकता. पिछले तीन सालों- 2022, 2023 और 2024 – में केंद्रीय बैंकों ने हर साल 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, मई 2025 तक केंद्रीय बैंकों के पास आधिकारिक तौर पर 36,344 टन सोना है.

केंद्रीय बैंकों की खरीद रहेगी जारी
हाल ही में हुए वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि केंद्रीय बैंकों की सोने की यह खरीद जारी रहने वाली है. चूंकि दुनिया में अभी सोने का जितना भंडार है उसका लगभग एक-चौथाई हिस्सा केंद्रीय बैंकों की खरीद में जा रहा है इसलिए गहनों और निवेश के लिए सप्लाई में अब कमी आने लगी है.

वहीं, इस साल अमेरिकी डॉलर में आई तेज गिरावट ने भी इसे बढ़ावा दिया है. सोने का आमतौर पर डॉलर के साथ विपरीत संबंध होता है. जब डॉलर मजबूत होता है, तो सोने की कीमतें गिरती हैं और जब डॉलर मजबूत होता है, तो सोने की कीमतें गिरती हैं. अमेरिकी डॉलर इस साल अब तक 11 परसेंट तक गिर चुका है, जो 1973 के बाद यानी कि 52 साल की सबसे बड़ी गिरावट है. न्यूयॉर्क इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज (ICE) के मुताबिक, डॉलर इंडेक्स इस समय 98.57 पर है. इन सारी चीजों को देखते हुए सोने की कीमत में हाल-फिलहाल में कमी आने की संभावनाएं कम दिख रही हैं.

SPORTS : ग्लेन मैक्सवेल ने बताई अपनी ऑलटाइम ODI XI, जानिए किन भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह

0

 ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने हाल ही में अपनी ऑलटाइम वनडे XI का ऐलान किया है, जिसने क्रिकेट फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा छेड़ दी है. ‘द बिग शो’ के नाम से मशहूर मैक्सवेल ने Fox Cricket के यूट्यूब चैनल पर अपनी टीम का चयन किया, जिसमें उन्होंने कई दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए चौंकाने वाले फैसले लिए.

सबसे बड़ा सरप्राइज यह रहा कि मैक्सवेल की टीम में इंग्लैंड का एक भी खिलाड़ी शामिल नहीं है, जबकि नियमों के मुताबिक उन्हें केवल पांच ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को चुनने की अनुमति थी. बाकी जगहों पर उन्होंने ज्यादातर भारतीय सितारों को मौका दिया और यही बात सोशल मीडिया पर चर्चा का सबसे बड़ा कारण बन गई है.

सचिन-रोहित बने ओपनर, कोहली का नंबर 3 पक्का

टीम की ओपनिंग जोड़ी में सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा को चुना गया, जिससे यह तय हो गया कि ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर, एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन जैसे स्टार ओपनर बाहर हो गए. नंबर तीन पर मैक्सवेल ने बिना किसी हिचकिचाहट के विराट कोहली को शामिल किया, जिन्हें उन्होंने “आधुनिक क्रिकेट का रन मशीन” बताया.

मिडिल ऑर्डर में रिकी पोंटिंग और माइकल बेवन

नंबर चार पर जगह मिली रिकी पोंटिंग को, जबकि पांचवें स्थान पर मैक्सवेल ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई फिनिशर माइकल बेवन को रखा, जिन्होंने अपने करियर में कई बार असंभव चेज को संभव किया था.

धोनी भी टीम में शामिल

ऑलराउंडर के रूप में मैक्सवेल ने बेन स्टोक्स, कपिल देव, युवराज सिंह,मार्क वॉ जैसे दिग्गजों की जगह अपने देशवासी शेन वॉटसन को प्राथमिकता दी है. विकेटकीपर की भूमिका में उन्होंने जोस बटलर, एडम गिलक्रिस्ट के ऊपर महेंद्र सिंह धोनी को अपनी टीम में प्राथमिकता दी है.

बॉलिंग अटैक में कौंन से दिग्गज किए शामिल?

गेंदबाजी के डिपार्टमेंट में मैक्सवेल के पास कई बेहतरीन विकल्प थे. स्पिन विभाग में मैक्सवेल ने अपनी टीम के एडम जेम्पा के स्थान पर भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले को शामिल किया है, जबकि तेज गेंदबाजी में ग्लेन मैक्ग्रा, ब्रेट ली और जसप्रीत बुमराह को चुना है. इस तरह गेंदबाजी यूनिट में भी दो ऑस्ट्रेलियाई और एक भारतीय खिलाड़ी शामिल रहे.

ग्लेन मैक्सवेल की वनडे XI

रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रिकी पोंटिंग, माइकल बेवन, शेन वॉटसन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), अनिल कुंबले, ग्लेन मैक्ग्रा, ब्रेट ली, जसप्रीत बुमराह

BOLLYWOOD : पार्टी में सोनाक्षी सिन्हा ने दुपट्टे से छुपाया पेट, फैंस ने पूछा- प्रेग्नेंट हो क्या? चेहरे पर दिखा अलग ही ग्लो

0

बॉलीवुड के क्यूट कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल हमेशा छाए रहते हैं. शादी के बाद सोनाक्षी और जहीर अपनी लाइफ फुल एंजॉय कर रहे हैं. दोनों अक्सर वेकेशन पर जाते रहते हैं और अपने खास पल फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी को लेकर रूमर्स कई बार आ चुकी हैं. मगर एक इवेंट में सोनाक्षी ने कुछ ऐसा किया है जिसके बाद फैंस कंफर्म हो गए हैं.

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल मंगलवार को विक्रम फडनीस की पार्टी में गए थे. जहां पर दोनों का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिला. जहीर ने ब्लैक कलर का कुर्ता और व्हाइट पजामा पहना था. वहीं सोनाक्षी रेड कलर के अनारकली सूट में नजर आईं. उन्होंने अपने पेट को दुपट्टे से कवर किया हुआ था. जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

क्या प्रेग्नेंट हैं सोनाक्षी सिन्हा?

सोनाक्षी और जहीर ने पैपराजी के लिए ढेर सारे पोज भी दिए. पोज देते हुए जैसे ही सोनाक्षी का दुपट्टा साइड हुआ तो तुरंत उन्होंने पेट को दोबारा कवर कर लिया. साथ ही उनके चेहरे पर अलग ही ग्लो नजर आ रहा था. जिसे देखकर फैंस कह रहे हैं कि ये प्रेग्नेंसी ग्लो है. इस वीडियो पर फैंस ढेर सारी कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- मुझे लगता है ये भी प्रेग्नेंट हैं. वहीं दूसरे ने लिखा-प्रेग्नेंसी ग्लो. एक ने लिखा- ये तो पक्का प्रेग्नेंट हैं.सोनाक्षी और जहीर का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है फैंस इस पर ढेर सारे कमेंट भी कर रहे हैं. हालांकि सोनाक्षी और जहीर ने इस पर चुप्पी साधी हुई है.

बता दें सोनाक्षी और जहीर 23 जून 2024 को शादी के बंधन में बंधे थे. इनकी शादी को 1 साल से ज्यादा हो चुका है. सोनाक्षी और जहीर ने बहुत ही सिंपल तरीके से शादी की थी. उसके बाद एक रिसेप्शन दिया था जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे.

NATIONAL : Jaisalmer Bus Fire: बस में आग की घटना में 20 लोगों के मौत की पुष्टि, DNA से होगी शवों की पहचान

0

राजस्थान के जैसलमेर में सवारियों से भरी बस में मंगलवार (14 अक्टूबर) को आग लग गई. इस हादसे में करीब 20 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. जैसलमेर से जोधपुर जा रही इस बस में 50 से ज्यादा सवारियां बैठी हुईं थी.

19 यात्रियों के शव बस से निकाले गए थे. इसके अलावा जोधपुर रेफर किए गए एक यात्री की मौत हो चुकी है. उन्होंने बताया कि सभी शव बुरी तरह से झुलसे हुए हैं. शव इतनी बुरी तरह से जले हुए हैं कि उनकी पहचान कर पाना मुश्किल है. सभी शवों का डीएनए सैंपल लिया गया है. परिवार वालों से डीएनए मैच कराया जाएगा. शवों की पहचान नहीं हो पाने की वजह से ही अभी तक मृतकों की सूची जारी नहीं की गई है.

शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ हादसा

विधायक महंत प्रताप पुरी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका है. महंत प्रताप पुरी के मुताबिक अगर बस में नियमों का पालन करते हुए पीछे की तरफ भी एक दरवाजा होता तो कई लोगों की जान बच सकती थी. बस की बनावट मानक के मुताबिक नहीं थी, इस वजह से ज्यादा लोग मौत का शिकार हुए.

‘फंसे हुए लोगों को बचाया नहीं जा सका’

असिस्टेंट फायर ऑफिसर कृष्ण पाल सिंह राठौर के मुताबिक फायर ब्रिगेड के पहुंचने पर बस आज का गोला बनी हुई थी. ज्यादातर लोगों को स्थानीय लोगों ने पहले ही रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया था. अंदर जो भी लोग फंसे हुए थे उनमें से किसी को भी जिंदा नहीं बचाया जा सका. 

सीएम ने हादसे पर जताया दुख

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर बस दुखांतिका पर दुख व्यक्त किया है. सीएम भजनलाल ने कलेक्टर एसपी से फोन पर बात कर पीड़ितों को हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं.

जैसलमेर जा सकते हैं सीएम भजनलाल

वहीं हादसे में झुलसे हुए कई यात्रियों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें जोधपुर रेफर किया गया है. फायर ऑफिसर के मुताबिक कई लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है. इस बीच सीएम भजनलाल शर्मा लगातार अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं. सीएम आज रात या कल सुबह जैसलमेर जा सकते हैं.

जैसलमेर से निकलने के बाद कुछ ही दूरी पर इसके पिछले हिस्से में अचानक आग लग गई. कुछ ही पलों में पूरी बस धूं-धूं कर जलने लगी. जानकारी के मुताबिक आगे की तरफ बैठे हुए यात्री किसी तरह कूद गए, लेकिन पीछे के हिस्से में बैठे यात्री झुलस गए

बस में आग लगने से अफरा तफरी मच गई. झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है. आग लगने से बड़ा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है. जैसलमेर जिला कलेक्टर प्रताप सिंह की ओर से हादसे की गंभीरता को देखते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं.

हेल्पलाइन नंबर जारी

9414801400
8003101400
02992-252201
02992-255055

NATIONAL : प्रशांत किशोर चुनाव लड़ेंगे या नहीं? खुद कर दिया साफ, बोले- ‘पार्टी ने फैसला लिया है…’

0

बिहार विधानसभा चुनाव में राघोपुर विधानसभा सीट सबसे हॉट सीटों में से एक मानी जा रही है. इस सीट से पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नामांकन भरने वाले हैं. साथ ही, यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर भी इसी सीट से अपनी उम्मीदवारी पेश करेंगे. हालांकि, अब प्रशांत किशोर ने सभी कयासों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने ऐलान कर दिया है कि वह इस बार बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने वाले हैं. 

प्रशांत किशोर ने खुद यह जानकारी दी है कि वह केवल जन सुराज पार्टी के लिए जो काम कर रहे हैं, वह जारी रखेंगे. राघोपुर सीट से चंचल सिंह को चुनावी मैदान में उतारा जाएगा. 

‘चुनाव लड़ूंगा तो समय बर्बाद होगा’- प्रशांत किशोर

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, “पार्टी ने फैसला लिया है कि मेरे पास पहले से जो काम है, इसी को अगर मैं पूरी तरह से कर लूं तो यही काफी होगा. अगर मैं चुनाव लड़ने जाऊंगा तो 4-5 दिन का नुकसान होगा. इस नुकसान से जन सुराज के कई प्रत्याशियों को नुकसान हो सकता है. इसलिए पार्टी के हित के लिए मुझे यह जिम्मेदारी दी गई है कि जो काम मैं कर रहा हूं वो करता रहूं.”

BUSINESS : सिबिल स्कोर ही नहीं, इन वजहों से भी आपका पर्सनल लोन हो सकता है रिजेक्ट

0

Personal Loan Tips: शादी-विवाह, मेडिकल इमरजेंसी, एजुकेशन और भी कई अवसरों पर लोगों को पैसों की अचानक से जरूरत पड़ जाती है. लोग अपनी आर्थिक जरुरतों को पूरा करने के लिए बैंक से पर्सनल लोन लेते हैं. हालांकि, बैंक के द्वारा कई तरह के लोन दिए जाते है पर बहुत से लोग पर्सनल लोन को तरजीह देते है.

अगर आप भी पर्सनल लोन की विचार कर रहे हैं तो, आपको अपने सिबिल स्कोर के साथ- साथ दूसरी चीजों पर भी ध्यान देना चाहिए. ताकि आपका लोन आसानी से पास हो जाए. साथ ही आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े. सिबिल स्कोर बहुत अच्छा भी हो और अगर आप दूसरे कैटेगरी में फिट नहीं होते हैं, तो पूरी संभावना है कि आपका लोन रिजेक्ट हो जाएगा. इसलिए पर्सनल लोन अप्लाई करने से पहले इन चीजों पर जरूर ध्यान दें.

फिक्स मंथली इनकम 

कोई भी बैंक आपको पर्सनल लोन देने से पहले आपकी फिक्स मंथली इनकम की जानकारी लेता है. आपकी मंथली इनकम इस बात को सुनिश्चित करती है कि, आप सही समय पर लोन की किस्त भर पाएंगे या नहीं? नौकरीपेशा जिनकी सैलरी फिक्स होती है, उन्हें लोन आसानी से मिल जाता है. 

वहीं अगर आपकी मंथली इनकम फिक्स नहीं है तो बैंक को ऐसा लगता है कि आप ईएमआई की किस्त सही समय पर नहीं भर पाएंगे. जिससे बैंक आपको लोन देने से बचता है. व्यापारियों को लोन के लिए मंथली इनकम के सबूत दिखाने होते हैं. अगर आप किसी बड़ी कंपनी के कर्मचारी हैं तो, आपका पर्सनल लोन आसानी से पास हो सकता हैं.  

आपकी उम्र 

आपकी मौजूदा उम्र का भी आपके पर्सनल लोन ऐप्लीकेशन पर प्रभाव पड़ता है. अगर, आप युवा है तो आपको जल्दी लोन मिल सकता है. बैंक बुजुर्गों को लोन देने से बचती है. बैंक को लगता है कि अगर आप युवा है तो, आपके पास पैसे कमाने के ज्यादा अवसर और समय है. जिससे आप लोन की किस्त चुका सकते है. वहीं बैंक ज्यादा उम्र वालों और बच्चों को लोन देने से बचती है.

पिछला कर्ज
अगर आपने बैंक या किसी और जगह से पहले से लोन ले रखा हैं और आपके इनकम का ज्यादातर हिस्सा लोन ईएमआई चुकाने में जाता है तो, बैंक आपको लोन देन से बचता है.   

- Advertisement -