Saturday, May 2, 2026
Home Blog Page 378

NATIONAL : ऑनलाइन जुए में डुबो दिए 50 लाख, गुवा डाकघर का पूर्व उप डाकपाल गिरफ्तार, उड़ा दी जनता की जमा पूंजी

0

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के गुवा डाकघर में लाखों की फर्जी निकासी का पर्दाफाश हुआ है. पूर्व उप डाकपाल विकास चंद्र कुइला ने खाताधारकों की रकम से 50 लाख रुपये निकालकर ऑनलाइन जुए में उड़ा दिए.

चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम) जिले के गुवा डाकघर में लाखों रुपये की फर्जी निकासी के खुलासे ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है. पुलिस ने इस घोटाले के मास्टरमाइंड और पूर्व उप डाकपाल विकास चंद्र कुइला को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने आम लोगों की जमा पूंजी से करीब ₹50.56 लाख रुपये ऑनलाइन जुए और कैसिनो ऐप्स में उड़ा दिए.

पुलिस जांच में सामने आया है कि विकास कुइला ने 1 फरवरी 2023 से 19 जून 2025 के बीच इस घोटाले को अंजाम दिया. उसने डाकघर की बचत योजनाओं में निवेश करने वाले खाताधारकों के पैसों को धीरे-धीरे निकालकर डेल्टा एक्सचेंज, धूम 999 कैसिनो, और अन्य ऑनलाइन जुआ प्लेटफॉर्म पर दांव लगाया और सब कुछ हार गया.

गुवा के डाक निरीक्षक सुमन कुमार सांमता की शिकायत पर गुवा थाना में कांड संख्या 34/2025 दर्ज की गई थी. जांच के दौरान आरोपी के एसबीआई और डाकघर खातों में संदिग्ध लेनदेन के कई सबूत मिले.एसपी पश्चिमी सिंहभूम के निर्देश पर एसडीपीओ अजय केरकेट्टा (किरीबुरू) के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने आरोपी के टुंगरी स्थित घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया. कार्रवाई के दौरान उसकी पत्नी और दो स्वतंत्र गवाह मौजूद थे.

ऑनलाइन जुए का जाल

जांच में पता चला कि विकास कुइला लंबे समय से ऑनलाइन जुए का आदी था.

डेल्टा एक्सचेंज और धूम ट्रिपल नाइन कैसिनो ऐप में उसने करीब ₹32.95 लाख गवाए.

वहीं, मुर्गा पाड़ा हब्बा डाब्बा नाम के ऐप पर लगभग ₹18-20 लाख और हार गया.

पुलिस का कहना है कि आरोपी के पोस्ट ऑफिस और एसबीआई खातों में 2022 से अब तक हुए बड़े लेनदेन भी जांच के घेरे में हैं.

जांच जारी, और नाम सामने आने की संभावना

पुलिस अब आरोपी के ऑनलाइन जुआ नेटवर्क और वित्तीय ट्रांजैक्शन की तहकीकात कर रही है. साथ ही, डाक विभाग ने भी आंतरिक ऑडिट शुरू किया है ताकि यह पता चल सके कि क्या इस घोटाले में अन्य कर्मचारी भी शामिल थे. एसडीपीओ अजय केरकेट्टा ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है और जांच जारी है. अगर जांच में अन्य कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आती है, तो सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

HEALTH : भारत का पनीर vs West का चीज़, दोनों में किससे मिलेगा ज्यादा प्रोटीन

0

पनीर और कॉटेज चीज़ (Cottage Cheese) दोनों ही दूध से बनने वाले और प्रोटीन से भरपूर फूड्स हैं. लेकिन इनकी बनावट, टेस्ट और पोषण अलग-अलग होता है. इन दोनों में सबसे बड़ा अंतर है कि पनीर भारतीय और चीज़ पश्चिमी खानपान में काफी पॉपुलर है. हालांकि अब भारत में भी चीज़ का सेवन खूब किया जाने लगा है. ऐसे में क्या आपने सोचा है कि दूध से बनने वाले पनीर और चीज में क्या अंतर है, और हेल्थ के लिए किसे खाना ज्यादा अच्छा है. इस खबर में हम आपको यही जानकारी देने जा रहे हैं.

पनीर और कॉटेज चीज़ (Cheese) दोनों ही दूध से बनने वाले और प्रोटीन से भरपूर फूड्स हैं. लेकिन इनकी बनावट, टेस्ट और पोषण अलग-अलग होता है. इन दोनों में सबसे बड़ा अंतर है कि पनीर भारतीय और चीज़ (Cheese) पश्चिमी खानपान में काफी पॉपुलर है. हालांकि अब भारत में भी चीज़ का सेवन खूब किया जाने लगा है. ऐसे में क्या आपने सोचा है कि दूध से बनने वाले पनीर और चीज में क्या अंतर है और हेल्थ के लिए किसे खाना ज्यादा अच्छा है. इस खबर में हम आपको यही जानकारी देने जा रहे हैं.

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बैलेंस डाइट की जरूरत होती है जिसमें डेयरी प्रॉडक्ट्स अनिवार्य तौर पर शामिल होने चाहिए क्योंकि ये प्रोटीन, विटामिन्स, एंटीऑक्सिडेंट्स और कैल्शियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो शरीर के विकास के साथ ही उसे चलाने के लिए भी जरूरी होते हैं. डेयरी प्रॉडक्ट्स में दूध-दही के अलावा पनीर और कॉटेज चीज़ भी काफी पॉपुलर फूड हैं जिनके बारे में अक्सर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं और उन्हें एक ही समझने की भूल कर बैठते हैं.

खासकर भारत में पनीर पारंपरिक व्यंजनों में खूब इस्तेमाल होता है. हालांकि दोनों दूध से बने होते हैं और दोनों में काफी समान पोषक तत्व होते हैं लेकिन उनकी बनावट, बनाने की प्रक्रिया, स्वाद और उपयोग अलग-अलग होता है जो आपकी जुबान के स्वाद और स्वास्थ्य दोनों पर अलग-अलग असर करते हैं. दोनों के बीच के फर्क को समझने से लोगों को अपनी हेल्थ के हिसाब से बेहतर फूड का चुनाव करने में मदद मिल सकती है.

पनीर शादी-पार्टी के मौके पर बनने वाली खास डिशेज में खूब इस्तेमाल होता है. पनीर गर्म दूध को नींबू के रस, सिरके या दही के साथ जमाकर बनाया जाता है. इसके बाद इस मिश्रण को छानकर एक सख्त चीज के नीचे दबाया जाता है जिससे पनीर को टाइट और चबाने योग्य बनावट मिलती है. इसका हल्का स्वाद इसे मसालों को सोखने में मदद करता है ससे यह सब्जियों की करी, पनीर टिक्का या पालक पनीर जैसे ग्रिल्ड व्यंजनों के लिए बेहतरीन बन जाता है.

कॉटेज चीज़ पश्चिमी देशों में बहुत पसंद किया जाता है. चीज़ का टेक्सचर उसके प्रकार के हिसाब से बदलता है जो सख्त से लेकर नरम और क्रीमी तक हो सकता है. इसे आमतौर पर दूध को नींबू के रस, सिरके या साइट्रिक एसिड जैसे अम्लीय पदार्थ से फाड़ लिया जाता है और फिर उसके मिश्रण से चीज़ तैयार होता है. इसके बाद आपको मलाईदार चीज़ मिलता है जिसका उपयोग अक्सर सलाद, स्प्रेड, पास्ता या मिठाइयों में किया जाता है. पनीर के उलट कॉटेज चीज़ में अधिक नमी होती है जिससे इसकी बनावट नरम होती है.

पनीर और कॉटेज चीज़ दोनों ही प्रोटीन और कैल्शियम के अच्छे स्रोत हैं जो मसल्स और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं. हालांकि पनीर में फैट और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है क्योंकि यह फुल फैट वाले दूध से बना होता है जबकि कॉटेज चीज़ में लो फैट और प्रोटीन थोड़ा ज्यादा होता है. कॉटेज चीज़ की यही खासियत उन लोगों के लिए इसे फेवरेट बना देती है जो प्रोटीन इनटेक से समझौता किए बिना लो फैट वाला डाइट लेना चाहते हैं.

हालांकि पनीर और कॉटेज चीज़ की मुख्य सामग्री दूध ही होती है लेकिन बनावट, बनाने की प्रॉसेस और पोषण में फर्क होता है. इनमें से किसी एक का चुनाव करने के लिए आपको अपने हेल्थ और वजन घटाने के गोल्स पर ध्यान देना होगा. आप चाहें तो डॉक्टर की सलाह पर दोनों का एक-साथ सेवन भी कर सकते हैं जिससे आपको डबल फायदे हो सकते हैं.

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर पतियों के लिए गाइडलाइन, भूलकर नहीं करें ये गलती

0

करवा चौथ पर केवल पत्नियों को ही नहीं बल्कि पतियों को भी कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए. इन नियमों की अनदेखी करने पर वैवाहिक जीवन में कई समस्याएं हो सकती है. कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं. यह व्रत पति-पत्नी के वैवाहिक रिश्ते की डोर को और भी मजबूत बनाता है.

इस साल 2025 में करवा चौथ का व्रत-पूजन शुक्रवार 10 अक्टूबर को किया जाएगा. वहीं रात्रि में चंद्रदोय का समय 8 बजकर 13 मिनट (Karwa Chauth Moonrise Time) रहेगा. करवा चौथ पर महिला व्रत रखने के साथ ही कई नियमों का पालन भी करती हैं, जिससे कि जाने-अनजाने में भी कोई भूल न हो और व्रत अच्छी तरह सफल रहे.

इसी तरह करवा चौथ पर पतियों को भी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे कि उनकी पत्नी और रिश्ते में किसी तरह की परेशानी न हो. इसलिए यह जान लें कि करवा चौथ पर पतियों को क्या नहीं करना चाहिए.पत्नी के व्रत का सम्मान करें- पति कई बार पत्नी द्वारा रखे व्रत का सम्मान नहीं करते, जबकि यह व्रत उन्होंने आपके लिए ही रखा है. ऐसे में कई बार पति हंसी-मजाक में व्रत को हल्के में ले लेते हैं. ऐसी गलती बिल्कुल भी नहीं करें. यह व्रत श्रद्धा और प्रेम का प्रतीक है, इसलिए इसका सम्मान करें.

मांसाहार या मदिरापान न करें- करवा चौथ का व्रत भले ही पत्नी ने रखा हो, लेकिन पतियों को भी इसके नियमों का पालन करना चाहिए. आपको भी पत्नी के साथ व्रत रखना चाहिए. इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है. अगर आप व्रत न कर पाएं तो कम से कम इस दिन मदिरापान और मांसाहार से दूर रहें.पूजा-पाठ में उनका साथ दें- पति को पूजा-पाठ में पत्नी का साथ देना चाहिए. अगर आप घर पर हैं तो कामों में पत्नी की सहायता करें. जब पत्नी व्रत में हो तो पतियों को मोबाइल या टीवी में उलझने के बजाय पत्नी का साथ देना चाहिए. अगर आप ऑफिस में हैं तो जल्दी घर लौटने का प्रयास करें.

उपहार को औपचारिकता न समझें- करवा चौथ पर पत्नी को आप किसी भी तरह का उपहार जरूर दें. लेकिन उपहार को औपचारिकता न समझें. उपहार तो पत्नी के प्रति आभार व्यक्त करने का माध्यम है. आप फूल, गहने या मीठे शब्दों का भी उपहार दे सकते हैं. इन चीजों से उनके मन में खुशी और सम्मान की भावना बढ़ती है.

ENTERTAINMENT : कितना पकाती हो… जब पत्नी ट्विंकल से बोले अक्षय कुमार, बताया सक्सेफुल शादी का राज

0

ट्विंकल खन्ना ने अपनी शादी के बाद का किस्सा सुनाया है जब उन्होंने पति अक्षय कुमार के लिए कविता लिखी थी. उन्होंने बताया कि एक्टर ने उनकी कविता का टाइटल सुनकर ही पत्नी को महा-पकाऊ बोल दिया था.

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के उन कपल्स में से हैं, जो एक-दूसरे की टांग खिचाई करते रहते हैं. हाल ही में अक्षय अपनी पत्नी ट्विंकल के शो ‘टू मच’ पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपनी शादीशुदा जीवन को लेकर कई बातें शेयर की. लेकिन इसी बीच एक्टर ने ये भी बताया कि उनकी ट्विंकल से किस बात को लेकर बहस होती है.

अक्षय ने शो के दौरान बताया है कि उन्हें अपनी जिंदगी में सिंपल रहना पसंद है. उन्हें उलझी हुई या घुमा-फिराकर बातें करने में कोई दिलचस्पी नहीं रखते हैं. एक्टर ने इसका उदाहरण देते हुए कहा- मैं अभी स्कॉटलैंड गया था. वहां हम लोग लंच कर रहे थे. मुझे खाने के मैन्यू में कुछ अच्छा दिखा जो फ्रेंच भाषा में लिखा था. मैंने वो ऑर्डर कर दिया. लेकिन पता है वो असलीयत में क्या निकला? ब्रेड और बटर.’

अक्षय का कहना है कि उन्हें ऐसी चीजें समझ नहीं आती हैं. उन्हें अपनी लाइफ में सिंपल बातें समझ आती हैं. लेकिन ट्विंकल की सोच अलग है, जिसपर दोनों की बहस भी होती है. अक्षय आगे बोलते हैं कि अगर कोई चीज किसी को समझानी है, तो उसे बहुत आसान भाषा में समझानी चाहिए. जैसे अगर खाने में ब्रेड-बटर है, तो उसे वैसे ही लिखना चाहिए.

हालांकि पति अक्षय की बातों पर ट्विंकल सहमत नहीं दिखती हैं. इसी बीच ट्विंकल ने उस वक्त को याद किया जब उन्होंने अक्षय के लिए कविता लिखी थी. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैंने अक्षय के लिए एक बार कविता लिखी थी, जिसका टाइटल Two peas in a pod died of inertia था. उन्होंने तुरंत मेरी तरफ देखा और कहा कि तुम कितना पकाती हो.’ ट्विंकल की इस बात पर वहां मौजूद सभी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं.

शो के दौरान अक्षय ने ट्विंकल संग अपनी सक्सेसफुल मैरेज के राज भी खोले. उन्होंने बताया कि ट्विंकल अगर आग की तरह खौफनाक हैं, तो वो पानी की तरह शांत हैं. अक्षय ने ये भी खुलासा किया कि वो पत्नी की बातें किस तरह सुनते हैं. एक्टर ने कहा, ‘ट्विंकल जब कुछ कहती हैं, तो मैं उन्हें उनकी बात कहने देता हूं. मैं बस शांति से उनकी बात सुनता हूं और समझता हूं. हालांकि बाद में करता अपने मन की हूं. मुझे लगता है कि हर पति को अच्छा सुनने वाला बनना चाहिए.’

अक्षय की बात सुनकर सैफ ने भी अपने विचार सामने रखे. उन्होंने कहा कि पति को कम से कम अच्छा सुनने वाला बनने की एक्टिंग करनी चाहिए. फिर चाहे वो अपने दिमाग में कुछ और क्यों ना सोच रहा है. बता दें कि अक्षय और सैफ अपनी अगली फिल्म ‘हैवान’ में बिजी हैं. दोनों कई सालों बाद दोबारा साथ दिखेंगे. ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी जिसे प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं.

SPORTS : जाने वाली है रोहित शर्मा की कैप्टेंसी, शुभमन ग‍िल को पहले से पता था! टीम इंड‍िया के नए ODI कप्तान का बड़ा खुलासा

0

शुभमन गिल अब भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे फॉर्मेट के कप्तान हैं. 4 अक्टूबर को ग‍िल को वनडे टीम की कमान देने की घोषणा चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने की थी. वहीं रोहित से वनडे क्रिकेट की कप्तानी छीने जाने को लेकर कई सवाल भी उठे थे.सवाल यह है कि आख‍िर उनकी शार्ग‍िदी में खेले टीम इंड‍िया के किसी ख‍िलाड़ी का रिएक्शन क्यों नहीं आया. सबसे बड़ा सवाल इस बात का भी था कि आख‍िर नए वनडे कप्तान शुभमन ग‍िल ने इस पूरे मसले पर चुपचाप क्यों रहे?

इन तमाम सवालों के बीच आख‍िरकार शुभमन ग‍िल ने दिल्ली में आज (9 अक्टूबर) वेस्टइंडीज संग दूसरे टेस्ट मैच (10 अक्टूबर से होना) से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोध‍ित किया. जहां उन्होंने इशारों-इशारों में यह कह दिया कि उनको रोहित शर्मा के वनडे कप्तान से हटने की जानकारी पहले से ही थी.

MP : करवा चौथ से पहले 9 महीने की गर्भवती महिला का अपहरण… ‘प्यार’ में पागल गुंडे का आतंक, खौफ फैलाने के लिए 16 बदमाशों ने की फायरिंग

0

ग्वालियर के गिर्राज गुर्जर की शादी जुलाई 2024 में श्योपुर निवासी अंजू के साथ हुई थी. लेकिन अंजू के शादी से पहले ही मुरैना निवासी योगेंद्र गुर्जर के साथ संबंध थे.करवा चौथ के दो दिन पहले मध्य प्रदेश के ग्वालियर शादीशुदा गर्भवती महिला की सनसनीखेज किडनैपिंग का मामला सामने आया है. प्रेमी ने अपनी 9 महीने की गर्भवती प्रेमिका को ससुराल से अगवा कर लिया. बदमाशों ने पहले गोलियां चलाईं, फिर प्रेमिका के ससुराल वालों को जमकर पीटा और प्रेमिका को अगवा करके ले गए.

यह पूरा घटनाक्रम बुधवार की रात को हुआ. घटनास्थल ग्वालियर के तिघरा थाना इलाके का गिर्जा गांव है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिर्जा गांव के रहने वाले गिर्राज गुर्जर की शादी जुलाई 2024 में श्योपुर जिले की निवासी अंजू के साथ हुई थी. लेकिन अंजू के शादी से पहले ही मुरैना निवासी योगेंद्र गुर्जर के साथ उसके प्रेम संबंध थे.

योगेंद्र गुर्जर ने शादी के वक्त गिर्राज गुर्जर और उसके परिवार वालों को धमकी भी दी थी. इस वजह से पुलिस की अभिरक्षा में गिर्राज की अंजू के साथ शादी हुई थी, लेकिन शादी के बावजूद भी योगेंद्र गुर्जर अपनी प्रेमिका को भुला नहीं पाया. योगेंद्र गुर्जर ने करीब 16 साथियों के साथ हथियार लेकर बुधवार की रात को अंजू की ससुराल में हमला करने पहुंच गया. यहां हमलावरों ने पहले गोली चलाकर दहशत फैलाई, इसके बाद अंजू के सास-ससुर, चाचा और दादी को जमकर पीटा. फिर सबकी आंखों के सामने 9 महीने की गर्भवती अंजू को अगवा करके ले गए.

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया. इस मामले में एडिशनल एसपी जयराज कुबेर ने बताया कि पुलिस ने 12 नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है.

ENTERTAINMENT : ‘भूत बना दूंगा’, क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती पर चिल्लाए मृदुल, बोले- इतनी बुरी गाली…

0

बिग बॉस में मृदुल तिवारी और मालती चाहर की जोरदार लड़ाई हुई है. मृदुल ने मालती पर चिल्लाते हुए तीखे शब्द कहे, जिससे घर का माहौल गरम हो गया. शो में पहली बार मृदुल का एग्रेसिव साइड दिखा है. वहीं फरहाना-मालती के बीच भी कैटफाइट हुई. कैप्टेंसी टास्क में जीतने के लिए सब फ्रंटफुट पर खेल रहे हैं.

बिग बॉस में गेम रोमांचक हो गया है. यूपी के छोरे मृदुल तिवारी ने करीबन डेढ़ महीने बाद अपना गेम दिखाया है. बीते कई वीकेंड का वार से सलमान यूट्यूबर को शो में कुछ करने, गेम खेलने को कह रहे थे. सलमान से बार-बार ताने सुनने के बाद मृदुल का पिछले हफ्ते रोना तक छूट गया था. लेकिन अब लगता है मृदुल का गेम अप होने लगा है.

इस वीक वो घर के मुद्दों में अपना पक्ष रखते दिखे हैं. राशन टास्क में उन्होंने तान्या मित्तल को आईना दिखाया था. अपकमिंग शो में मृदुल ने मालती चाहर संग फाइट की है. शो में जबसे मालती आई हैं वो मृदुल को अपना भाई बनाकर चल रही हैं. उन्हें गेम को लेकर सलाह दे रही हैं. लेकिन अब दोनों के बीच पंगा हो गया है. गुरुवार के एपिसोड में दोनों को लड़ते देखा जाएगा. कैप्टेंसी टास्क को लेकर उनमें जंग होगी. प्रोमो वीडियो में मृदुल क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन पर चिल्लाते दिखे.

उन्होंने मालती से कहा- मैंने अभी तक किसी को फालतू शब्द नहीं बोले हैं. इरिटेट होते हुए मालती ने कहा- तू पागल है. जब बोलना था तब तो बोला नहीं. ये सुनकर मृदुल बोले- मैंने 1 सेकंड को सोचा कि इसे इतनी बुरी गाली दे दूं कि इसे शर्म आ जाएगी. मैं भी अपनी बात रखूंगा. तभी मालती यूट्यूबर को इग्नोर कर वहां से चली जाती हैं. ये देखकर मृदुल का पारा हाई होता है. उन्होंने कहा- भूत बना दूंगा 1 मिनट में. तेरे जैसे 50 पागल बेच दूंगा 1 मिनट में. मालती ने मृदुल को उनके सामने जाने को कहा. लेकिन यूट्यूबर ने चिल्लाते हुए कहा वो कहीं नहीं जाएंगे.

मृदुल का गेम में पहली बार एग्रेसिव साइड दिखा है. फैंस ये जानने को बेताब हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो शांत रहने वाले मृदुल को इतना गुस्सा आ गया. दूसरी तरफ, शो में कैटफाइट भी दिखी. मालती की फरहाना भट्ट से लड़ाई हुई. दोनों में टास्क के दौरान तू तू-मैं मैं हुई. उनके बीच का ये दंगल देखने लायक होगा. मालती ने गुस्से में फरहाना को धक्का भी दिया. पहले ही हफ्ते में मालती ने घर का माहौल गरम कर दिया है. नेहल और नीलम के बीच भी धक्का मुक्की हुई. कैप्टन बनने के लिए सब एक-दूसरे पर हमला बोल रहे हैं. देखते हैं इस वीक घर का नया कैप्टन कौन बनता है.

SURAT : लड़के ने पूछा- कौन… जवाब आया- शीतल, मिलने भी आ गई… फिर सुनसान जगह ले गई और कर दिया कांड

0

ये कहानी सूरत की है. यहां एक लड़के के पास अज्ञात नंबर से मैसेज आता है. लड़का सवाल करता है- कौन? रिप्लाई आता है- मैं शीतल पटेल… दोनों में बातों का सिलसिला शुरू हो जाता है. लड़की मिलने पहुंचती है, लड़के की बाइक पर बैठकर गार्डन चलने को कहती है. जब लड़का चल देता है तो पीछे से एक कार आ जाती है. फिर लड़के के साथ शुरू होता है ब्लैकमेलिंग का खेल…!

सूरत शहर के सरथाना इलाके से हनीट्रैप का मामला सामने आया है. यहां सिमाड़ा इलाके में रहने वाले अकाउंटेंट को बातों में फंसाकर मिलने बुलाया गया, फिर उसे रेप की धमकी दी गई. उसे किडनैप कर 17 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए. इस पूरे मामले में पुलिस ने गैंग की एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है. इस गैंग में शामिल दो आरोपी फरार हैं. पुलिस का कहना है कि यह गैंग खासकर अमीर युवाओं को टारगेट करती थी.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मार्मिक भूपत भुवा और शीतल पटेल के रूप में हुई है. इन दोनों ने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर 25 साल के अकाउंटेंट को हनीट्रैप में फंसाया. शीतल ने उसे अज्ञात मोबाइल नंबर से पहले मैसेज किया. इस पर युवक ने पूछा कि आप कौन हैं तो जवाब आया कि शीतल पटेल हूं.इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी. बीते 5 अक्टूबर को शीतल ने युवक को कॉल कर सूरत के कामरेज इलाके में टी स्टाल पर बुलाया. जब युवक वहां पहुंचा तो शीतल उसकी बाइक पर बैठ गई और गार्डन में घूमने के लिए कहा.

बाइक पर सवार होकर दोनों कुछ दूर ही पहुंचे थे कि एक बिना नंबर प्लेट वाली कार उनके पास आ गई. कार में शीतल के तीन अन्य साथी थे. सभी ने युवक को रेप केस में फंसाने की धमकी दी और युवक से ऑनलाइन 17 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए. इस मामले की शिकायत युवक ने सूरत के सरथाना पुलिस थाने में दर्ज करवाई. इसके बाद जब जांच हुई तो पुलिस ने शीतल पटेल और मार्मिक भूपत भुवा को गिरफ्तार कर लिया. वहीं गैंग के दो आरोपी फरार हैं.

सूरत शहर पुलिस के डीसीपी राघव जैन ने बताया कि थानों में सूचित किया गया है कि हनीट्रैप के मामलों में गंभीरता से कार्य किया जाए. सरथाना थाने में शिकायत आ रही थी कि एक ग्रुप लड़कों को ब्लैकमेल करता है. हनीट्रैप में फंसाता है. इसमें एक लड़की लड़के को सुनसान इलाके में लेकर जाती है. वहां पर लड़की का ग्रुप पहले से रहता है. लड़की लड़के के साथ जैसे ही पहुंचती है तो वे लोग आकर घेर लेते हैं और मारपीट करते हैं. जो लड़का होता है, उसे ब्लैकमेल किया जाता है.

सरथाना थाने में ऐसे दो केस दर्ज हुए थे, जिसकी जांच के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक मार्मिक भूपत भुवा है, जो ड्राइविंग का काम करता है. दूसरी महिला शीतल पटेल है, जिसकी उम्र 32 साल है, वह अमरोली की रहने वाली है. पुलिस ने दोनों मामलों में अपहरण, एक्सटॉर्शन, मारपीट का मामला दर्ज किया है. इस मामले में एक पीड़ित लड़के ने 17 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे. एक लड़के ने 12,500 रुपये ट्रांसफर किए थे.

Jaipur : राजस्थान का सबसे बड़ा जिला अस्पताल बिना फायर NOC के चल रहा, रोज आते हैं 5 हजार मरीज

0

जयपुर के एसएमएस अस्पताल में लगी आग के बाद अब अलवर का सबसे बड़ा राजीव गांधी सामान्य अस्पताल चर्चा में है. यह अस्पताल बिना फायर एनओसी के चल रहा है. रोजाना यहां 5000 मरीज इलाज के लिए आते हैं. फायर सिस्टम सालों से बंद पड़ा है और ज्यादातर उपकरण एक्सपायर हो चुके हैं, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना है.

राजस्थान में सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं. जयपुर के एसएमएस अस्पताल में आग लगने की घटना के बाद अब अलवर का राजीव गांधी सामान्य अस्पताल सुर्खियों में है. प्रदेश का सबसे बड़ा जिला अस्पताल बिना फायर एनओसी के चल रहा है.

इस अस्पताल में रोजाना करीब 5000 मरीज इलाज के लिए आते हैं. यहां अलवर के अलावा दौसा, भरतपुर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और मेवात क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं. अस्पताल के तीन भवनों में सामान्य अस्पताल, जनाना अस्पताल और शिशु अस्पताल संचालित होते हैं, जहां करीब 500 मरीज भर्ती रहते हैं.

कुछ साल पहले एनएचएम योजना के तहत करोड़ों रुपये की लागत से फायर सिस्टम लगाया गया था, लेकिन नियमों के अनुरूप उपकरण न होने के कारण अस्पताल को एनओसी नहीं मिली. इसके बाद प्रशासन ने कोई गंभीर कार्रवाई नहीं की.अब जयपुर हादसे के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा है. जांच में पता चला कि अस्पताल के ज्यादातर फायर सिलेंडर एक्सपायर हो चुके हैं और फायर प्लांट पूरी तरह बंद है. पहले भी शिशु अस्पताल में आग लग चुकी है, लेकिन उससे कोई सबक नहीं लिया गया.

फायर अधिकारी ने पुष्टि की कि अस्पताल के पास एनओसी नहीं है. पीडब्ल्यूडी की अधिशासी अभियंता अलका व्यास ने बताया कि फायर सिस्टम की जांच चल रही है और जल्द ही कमियों को दूर कर एनओसी के लिए आवेदन किया जाएगा.

DELHI : पत्नी ने पति पर डाला खौलता तेल, फिर फेंका मिर्च पाउडर… धमकी दी, ‘अगर शोर मचाया तो…’

0

दक्षिणी दिल्ली के मदनगीर में 28 वर्षीय दिनेश पर उनकी पत्नी ने सोते समय उबलता तेल और मिर्च पाउडर डालकर हमला कर दिया. दिनेश गंभीर रूप से झुलस गए और सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं. पड़ोसियों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने पत्नी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118, 124 और 326 के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

दक्षिणी दिल्ली के मदनगीर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां दवा कंपनी में काम करने वाले 28 वर्षीय दिनेश पर उनकी पत्नी ने सोते समय उबलता तेल डाल दिया. घटना 3 अक्टूबर की रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है. इसके बाद पत्नी ने उन पर लाल मिर्च पाउडर भी छिड़क दिया.

दिनेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह काम से देर रात घर लौटे थे और खाना खाकर सो गए थे. रात करीब 3.15 बजे अचानक उनके शरीर पर तेज जलन हुई. जब उन्होंने आंखें खोलीं तो देखा कि पत्नी उनके ऊपर गरम तेल डाल रही है और उसके बाद मिर्च पाउडर भी फेंक दिया.

पीड़ित के मुताबिक जब उन्होंने विरोध किया तो पत्नी ने धमकी दी कि अगर वह शोर मचाएंगे तो और तेल डाल देगी. दर्द और जलन से दिनेश चीख पड़े. उनकी चीखें सुनकर नीचे रहने वाले मकान मालिक और पड़ोसी तुरंत ऊपर पहुंचे.

- Advertisement -

News of the Day