Saturday, May 2, 2026
Home Blog Page 377

NATIONAL : करवा चौथ पर आज कब और कैसे होगी चंद्रमा पूजा, ना करें ये गलतियां

0

कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाने वाला करवा चौथ पर्व सुहागिनों के लिए सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र त्योहार माना जाता है. इस दिन विवाहित स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. रात को चंद्रमा के दर्शन होने और पूजा करने के बाद ही व्रत खोलती हैं.

आज 10 अक्टूबर 2025 को देशभर में करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है. शाम में करवा चौथ की पूजा-पाठ करने के बाद सभी को आसमान में चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार रहेगा. लेकिन चांद निकलने से पहले जान लें कि चंद्रमा की पूजा के लिए किन चीजों की आवश्यकता होगी और किन बातों का विशेष ध्यान रखेना होगा.

चंद्रमा पूजा का शुभ मुहूर्त (Moon Puja Time)

करवा चौथ का व्रत तब तक पूर्ण नहीं माना जाता जब तक चंद्रोदय न हो. इस साल 2025 में चंद्रमा की पूजा रात्रि में चंद्रमा के उदित होने के बाद किया जाएगा. आज चांद निकलने का समय रात 08 बजकर 13 मिनट रहेगा. हालांकि शहर के अनुसार इसमें कुछ मिनट का अंतर भी हो सकता है. चंद्रमा की पूजा के लिए सबसे उत्तम समय चांद दिखने के तुरंत बाद से लेकर अगले 15 मिनट तक का माना जाता है.

चंद्र पूजा की विधि (Chandra Puja Vidhi)

सबसे पहले थाली तैयार करें. थाली में छलनी (छन्नी), पानी का लोटा, करवा, मिठाई, फल, रोली, चावल, फूल और दीपक रखें.

जब चंद्रोदय हो तो सबसे पहले छलनी से चंद्रमा को देखें. इसके बाद उसी छलनी से अपने पति का चेहरा देखें.

चंद्रमा को जल से अर्घ्य दें. अर्घ्य देते समय हाथ में चावल और फूल ज़रूर रखें. यह अर्घ्य पति की लंबी आयु और स्वास्थ्य के लिए समर्पित होता है.

चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथों से जल पीकर और मिठाई खाकर अपना व्रत खोलें और पति के पैर छूकर आशीर्वाद लें.

चंद्र पूजन में न करें ये 3 गलतियां

  • चंद्रमा को बिना अर्घ्य दिए भूलकर भी करवा चौथ का व्रत नहीं खोलना चाहिए.
  • व्रत के दौरान सात्विकता का पूरी तरह के पालन करें.
  • इस बात का ध्यान रखें कि करवा चौथ पर चंद्रमा की पूजा के दौरान काला या सफेद रंग के कपड़े न पहनें.

SPORTS : टॉप-4 में पहुंची साउथ अफ्रीका, टीम इंडिया को हुआ नुकसान, देखें महिला विश्व कप की अंक तालिका

0

एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में हुए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारतीय महिला टीम को 3 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 251 रन बनाए थे, ऋचा घोष ने 94 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी. लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका का मिडिल आर्डर भी लड़खड़ाया लेकिन नादिन डे क्लर्क ने अंत में 84 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर अपनी टीम को विजयी बनाया. जानिए इस मैच के बाद आईसीसी महिला विश्व कप 2025 की अंक तालिका में कौन सी टीम कहां है?

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम की ये इस विश्व कप की पहली हार है. इससे पहले टीम ने शुरूआती दोनों मैच जीते थे, लेकिन मुश्किल ये हैं कि अब टीम के अगले 3 मैच बड़ी टीम (ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड) के खिलाफ हैं. अभी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड टॉप 2 पर काबिज हैं. इस जीत से साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने भी टॉप 4 में एंट्री कर ली है.

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 की अंक तालिका में टॉप 4 टीमें
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने 3 मैच खेले हैं, 2 जीते हैं जबकि 1 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. इस वजह से टीम के 5 अंक हैं, टीम का नेट रन रेट +1.960 का है. दूसरे स्थान पर इंग्लैंड है, जिसने अपने दोनों मैच जीते हैं. 4 अंकों के साथ इंग्लैंड का नेट रन रेट +1.757 है.

भारतीय टीम अंक तालिका में अभी तीसरे स्थान पर है. टीम इंडिया ने 3 में से 2 मैच जीते हैं और 1 हारा है. इंग्लैंड की तरह भारत के भी 4 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट (+0.959) के मामले में इंडिया पीछे हैं.

साउथ अफ्रीका ने भारत को हराकर टॉप 4 में जगह बना ली है, लेकिन नेट रन रेट के मामले में टीम को काफी सुधार की जरुरत है. साउथ अफ्रीका ने 3 मैच खेले हैं, 2 जीते हैं और 1 हारा है. 4 अंकों के साथ टीम का नेट रन रेट माइनस (-0.888) में है.

अंक तालिका में पाकिस्तान सबसे नीचे
बांग्लादेश ने 2 मैच खेले हैं, एक में पाकिस्तान को हराया और दूसरे में भारत से हार गई. टीम के 2 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट (+0.573) साउथ अफ्रीका से भी बेहतर है. छठे नंबर पर श्रीलंका है, जिसे अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है. टीम ने 1 मैच हारा है और 1 मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ है. 1 अंकों के साथ श्रीलंका का नेट रन रेट -1.255 है.

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान ने आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में अभी तक खेले अपने सभी मैच हारे हैं. न्यूजीलैंड ने 2 मैच खेले हैं, जबकि पाकिस्तान महिला टीम अपने शुरूआती 3 मैच हार चुकी है. नेट रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड (-1.485) 7वें और पाकिस्तान (-1.887) सबसे नीचे 8वें नंबर पर है.

आज किसका मैच है?
महिला विश्व कप 2025 में आज (10 अक्टूबर) न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच मैच है. भारत का अगला मैच रविवार को ऑस्ट्रेलिया के साथ है.

BOLLYWOOD : ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 8वें दिन किया बड़ा कमाल, ‘सैयारा’ के उड़ा दिए परखच्चे, बन गई साल की दूसरे सबसे बड़ी फिल्म

0

2022 में रिलीज़ हुई ब्लॉकबस्टर फ़िल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल ‘कांतारा चैप्टर 1’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस एपिक एक्शन थ्रिलर ने एडवांस बुकिंग ने ही ज़बरदस्त कमाई कर ली थी. फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाज इसे पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिला और इसी के साथ ये खूब नोट छापती चली गई. रिलीज के पहले हफ्ते में ही इसने अपने बजट से डबल कमाई कर ली. अब ये दूसरे हफ्ते में एंट्र कर चुकी है जानते हैं ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के 8वे दिन यानी दूसरे गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 8वे दिन कितना किया कलेक्शन?
‘कांतारा चैप्टर 1’ में ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका निभाई है. दिलचस्प बात ये हैं कि उन्होंने ही इसका निर्देशन भी किया है. फिल्म में रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिका में हैं. यह फ़िल्म वरुण धवन और जान्हवी कपूर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ से टकराई थी, लेकिन ज़ाहिर है, यह फ़िल्म आगे निकल गई और दोनों फ़िल्मों की कमाई में जमीन-आसमान का अंतर है. कन्नड़, तमिल, तेलुगु, हिंदी और मलयालम में रिलीज़ हुई ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 7 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच, इसने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

इसी के साथ इसने साल 2022 में रिलीज़ होने वाली ‘कांतारा’ और ‘केजीएफ चैप्टर 1’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. वहीं अब दूसरे हफ्ते में एंट्री करने के बाद भी इसका क्रेज कम नहीं हुआ है. हालांकि इसकी कमाई में गिरावट भी देखी जा रही है.

सैकनिल्क के आंकड़ो के मुताबिक दूसरे गुरुवार को यानी 8वें दिन ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 20.50 करोड़ की कमाई की है.
इसी के साथ ‘कांतारा चैप्टर 1’की 8 दिनों की कुल कमाई अब 334.94 करोड़ रुपये हो गई है.
साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी कांतारा 1
‘कांतारा चैप्टर 1’ रिलीज के 8 दिनों में गर्दा उड़ा दिया है. ये फिल्म अब साल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली दूसरी भारतीय फिल्म बन गई है. इस फिल्म ने रजनीकांत की ‘कुली’ ( 305 करोड़ आईएमडीबी के मुताबिक) और अहान पांडे और अनीत पड़्डा की ‘सैयारा’ (329.2 करोड़ सैकनिल्क के मुताबिक) को पीछे छोड़ दिया है. अब देखने वाली बात होगी कि दूसरे वीकेंड पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ क्या कमाल करती है और कितने रिकॉर्ड अपने नाम करती है. फिलहाल हर किसी की निगाहें बॉक्स ऑफिस पर जमी हैं.

NATIONAL : तेजस्वी यादव के ‘हर घर सरकारी नौकरी’ वाले दावे पर JDU नेता का हमला, बोले- ‘उनकी बुद्धि भी जेल में कैद’

0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के चुनावी माहौल में राजद के नेता तेजस्वी यादव द्वारा हाल ही में किए गए ‘हर घर में सरकारी नौकरी’ देने के वादे ने राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है. इस वादे पर JDU नेता नीरज कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

नीरज कुमार ने कहा कि 20 वर्षों से लालू परिवार सत्ता से बाहर है, तो क्या उनकी बुद्धि भी कारावास में कैद हो गई है. क्या राज्य सरकार के पास संविधान के तहत यह अधिकार है कि वह हर घर में सरकारी नौकरी दे सके. इसका मतलब यह है कि संविधान से तेजस्वी यादव का कोई लेना-देना नहीं है.

अज्ञानता और भ्रम फैलाने काम कर रहे वादे- नीरज कुमार

JDU नेता नीरज कुमार ने आगे सवाल उठाया कि बिहार में 2 करोड़ 76 लाख 68 हजार 930 परिवार हैं, जो जातिगत सर्वे में शामिल हैं. नीरज कुमार ने कहा कि यदि एक परिवार में चार सदस्य शैक्षणिक योग्यता रखते हैं, तो क्या सभी को सरकारी नौकरी मिलेगी और यह कैसे संभव है. यह वादे केवल अज्ञानता और भ्रम फैलाने के लिए दिए जा रहे हैं.

अज्ञानता का तांडव मचा रहा विपक्ष- नीरज कुमार

नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव द्वारा विशेषज्ञ की राय लेने के दावे पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि आपने कहा कि विशेषज्ञ की राय ली है, लेकिन कौन है यह विशेषज्ञ जो अज्ञानता का तांडव मचा रहा है. नौकरी के अवसर केवल सरकारी क्षेत्र तक सीमित नहीं हैं, बल्कि निजी क्षेत्र और गैर सरकारी क्षेत्र में भी रोजगार मिलते हैं. इस प्रकार का वादा सिर्फ चुनावी प्रचार लगता है.

जनता को समझनी होगी वास्तविकता

नीरज कुमार ने राजद के पुराने फैसलों की ओर इशारा करते हुए कहा कि आपने पहले भी जब नौकरी के बदले जमीन ली थी, तो उसे लौटा दिया. अब ऐसा वादा करना अज्ञानता और भ्रम की राजनीति है. जनता को वास्तविकता समझनी होगी और किसी भी बड़े वादे को केवल चुनावी लालच के तौर पर नहीं लेना चाहिए.

चुनाव में रोजगार और सरकारी नौकरी है प्रमुख मुद्दा

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तेजस्वी यादव का यह वादा चुनावी रणनीति का हिस्सा है, जिससे ग्रामीण और युवा मतदाताओं में उम्मीद और आकर्षण पैदा किया जा सके. वहीं, विपक्षी दल इसे असंभव और अव्यवहारिक वादा बताते हुए इसका राजनीतिक विरोध कर रहे हैं.

इस विवाद ने बिहार के आगामी चुनाव में रोजगार और सरकारी नौकरियों को एक प्रमुख मुद्दा बना दिया है. अब देखना यह है कि जनता इस वादे को किस नजरिए से देखती है और इसका चुनावी नतीजों पर क्या असर पड़ता है.

NATIONAL : इजरायल ने जैसे ही मंजूर किया हमास के बंधकों की रिहाई का समझौता, अमेरिका ने 200 सैनिक तैनात करने का दे दिया ऑर्डर

0

जरायल की कैबिनेट ने हमास के कब्जे से बंधकों की रिहाई के लिए समझौते की रूपरेखा को मंजूरी दे दी है. इस बीच, अमेरिका गाजा युद्धविराम (truce) की निगरानी के लिए लगभग 200 सैनिक इजरायल भेजेगा. इससे पहले गुरुवार (9 अक्टूबर) रात गाजा सिटी पर इजरायल ने बड़ा हवाई हमला किया. यह हमला उस समय हुआ जब कैबिनेट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ‘गाजा शांति योजना’ पर मतदान के लिए बैठक कर रही थी, जिसका उद्देश्य गाजा युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करना है. 

CNN के अनुसार, हमास के नियंत्रण वाली सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि गाजा सिटी के सबरा इलाके में हुए हमले से एक बहुमंजिला इमारत ढह गई और करीब 40 लोग मलबे में दब गए. इजरायली सेना (IDF) ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि हमला हमास के आतंकियों पर किया गया. गाजा की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि अब तक चार शव बरामद किए गए हैं और दर्जनों लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं. अल-शिफा अस्पताल के निदेशक मोहम्मद अबू सलमिया ने कहा कि बुधवार शाम से अब तक 30 फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं. 

IDF ने बताया, “हमने उन आतंकवादियों को निशाना बनाया जो इजरायली सैनिकों के करीब थे और उनके लिए तत्काल खतरा बने हुए थे.” AFP के अनुसार, लगभग 200 अमेरिकी सैनिक गाजा में तैनात होंगे. उनका मुख्य काम सीजफायर समझौते की निगरानी करना और बंधकों की रिहाई प्रक्रिया में सहयोग करना है. 

ट्रंप ने किया सीजफायर समझौते का ऐलान

हमले के कुछ घंटे पहले ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इज़रायल और हमास पहले चरण के लिए सहमत हो गए हैं. ट्रंप ने बताया कि जैसे ही इजरायली सरकार मंजूरी देगी, युद्ध तुरंत समाप्त हो जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि 1-2 दिनों में सभी बंधक रिहा होने की उम्मीद है.  ट्रंप ने इसे ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि यह उनके 20-सूत्रीय पीस प्लान का पहला चरण है. इसमें हमास सभी बंधकों को रिहा करेगा और इजरायल अपनी सेना को सहमत सीमा तक पीछे हटाएगा.

NATIONAL : IIIT रायपुर में AI से छात्राओं की तस्वीरों की अश्लील मॉर्फिंग, आरोपी छात्र फरार, CM ने लिया संज्ञान

0

IIIT रायपुर में एक छात्र ने AI टूल का दुरुपयोग कर 36 छात्राओं की तस्वीरों को अश्लील रूप में मॉर्फ किया. छात्राओं ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद आरोपी को निलंबित कर दिया गया और आंतरिक जांच शुरू हुई. मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया.

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT), रायपुर से साइबर शोषण का मामला सामने आया है. एक छात्र ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल का इस्तेमाल करके अपनी 36 साथी छात्राओंन की तस्वीरों को अश्लील दृश्यों में मॉर्फ किया है. बिलासपुर जिले का रहने वाला आरोपी घटना सामने आने के बाद से फरार है. छात्र द्वारा सोशल मीडिया से प्रोफाइल पिक्चर डाउनलोड करके कई महीनों से यह दुरुपयोग किया जा रहा था.

आरोपी छात्र पिछले कई महीनों से AI-आधारित एडिटिंग टूल्स का दुरुपयोग कर रहा था. उसने अपनी छात्राओं और अन्य छात्रों की इंस्टाग्राम, फेसबुक और लिंक्डइन जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से प्रोफाइल पिक्चर्स डाउनलोड की थीं. इसके बाद, AI टूल्स का उपयोग करके उसने इन तस्वीरों के अश्लील वर्ज़न जेनरेट किया. यह घटना साइबर शोषण और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत गंभीर अपराध की श्रेणी में आती है.

कुछ छात्राओं द्वारा अपनी तस्वीरों के दुरुपयोग का पता चलने पर उन्होंने संस्थान के मैनेजमेंट को लिखित शिकायत दी. इसके बाद आरोपी को तुरंत निलंबित कर दिया गया और मामले की जांच के लिए एक आंतरिक जांच समिति बनाई गई. हालांकि, पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि संस्थान पुलिस में शिकायत दर्ज न करके इस गंभीर मुद्दे को दबाने की कोशिश कर रहा है.

पीड़िताओं ने गहरी चिंता जताई है कि मॉर्फ्ड कंटेंट ऑनलाइन लीक या बेचा जा सकता है, जिससे उनकी प्राइवेसी को नुकसान हो सकता है. उन्होंने साइबर पुलिस से जांच करने और आरोपी के डिवाइस और क्लाउड अकाउंट्स से सभी आपत्तिजनक डेटा को स्थायी रूप से हटाने की मांग की है. रायपुर के पुलिस अधिकारी विवेक शुक्ला ने पुष्टि की है कि यह मामला राखी पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत आता है.

पुलिस अधिकारी विवेक शुक्ला ने बताया कि कॉलेज प्रशासन या किसी भी पीड़ित ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. हालांकि, मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कॉलेज में एक टीम भेजी और प्रशासन से बात की. पुलिस को पता चला कि प्रशासन द्वारा एक आंतरिक जांच की जा रही है, जिसका नेतृत्व एक महिला प्रोफेसर कर रही हैं. पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रशासन जो भी जानकारी देगा, उसके मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी पुष्टि की है कि तस्वीरें फिलहाल वायरल नहीं हुई हैं.

IIIT रायपुर के निदेशक डॉ. ओम प्रकाश व्यास ने छात्र के निलंबन और आंतरिक जांच की पुष्टि की है. उन्होंने कहा, “जांच पूरी होने के बाद एक विस्तृत रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी जाएगी.” इस बीच, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी मामले का संज्ञान लिया है. उन्होंने आश्वासन दिया कि इस शर्मनाक कृत्य के पीछे जो कोई भी है, उसे दंडित किया जाएगा और पूरी जांच की जा रही है. यह घटना AI साइबर शोषण पर गंभीर चिंताएं पैदा करती है.

NATIONAL : मेट्रो-बस और लोकल ट्रेनों में सफर होगा आसान, Mumbai One ऐप से बुक करें टिकट

0

मुंबई वन ऐप यात्रियों को मेट्रो, मोनोरेल, बस और लोकल ट्रेनों में सफर के लिए सिंगल QR-आधारित डिजिटल टिकट बुक करने की सुविधा देता है. यह ऐप मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा विकसित किया गया है, जो 11 सार्वजनिक परिवहन ऑपरेटरों को जोड़ता है. आइए जानते हैं इस ऐप के क्या फायदे हैं.

मुंबई वन ऐप आज से पब्लिक के लिए सार्वजनिक कर दिया गया है. यह मोबाइल ऐप यात्रियों को सिंगल QR-आधारित डिजिटल टिकट बुक करने की सुविधा देता है. जिसे मेट्रो, मोनोरेल, बसों और लोकल ट्रेनों जैसी सुविधाओं के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. बता दें कि बीते दिन यानी 8 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुंबई वन ऐप लॉन्च किया था.

अधिकारियों के अनुसार, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) द्वारा विकसित किया गया यह ऐप 9 अक्टूबर की सुबह 5 बजे से डाउनलोड के लिए उपलब्ध है और सुबह 8:30 बजे तक इस मोबाइल एप्लिकेशन को 500 से अधिक लोग डाउनलोड कर चुके थे. बताया जा रहा है कि अब तक हर सार्वजनिक परिवहन ऑपरेटर का अपना अलग डिजिटल टिकटिंग प्लेटफॉर्म था, लेकिन ‘मुंबई वन’ से अब कई पेपर टिकट या अलग-अलग बुकिंग की जरूरत खत्म हो जाएगी.

हालांकि, यात्रियों को इस एप्लीकेशन के माध्यम से सबअर्बन ट्रेनों के ‘सीजन’ या रिटर्न यात्रा टिकट बुक करने की सुविधा नहीं मिल सकेगी. पूरे मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन के लिए विकसित इस डिजिटल टिकटिंग प्लेटफॉर्म की मदद से लोग यात्रा प्लान कर सकेंगे और 11 सार्वजनिक परिवहन ऑपरेटरों के बीच टिकट बुक कर सकेंगे.

बता दें कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और मुंबई मेट्रो 3 के अंतिम चरण के उद्घाटन के दौरान ऐप लॉन्च करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बताया था कि हर ट्रांसपोर्ट मोड को दूसरे से जोड़ा जा रहा है. यात्रा को आसान बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि किसी को एक सेवा से दूसरी सेवा में बदलते समय परेशानी न हो सके. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश ‘वन नेशन, वन मोबिलिटी’ के विजन की ओर बढ़ रहा है. ‘मुंबई वन’ ऐप उसी दिशा में एक और कदम है. अब मुंबईकरों को टिकट के लिए लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा.

यह ऐप 11 सार्वजनिक परिवहन ऑपरेटरों की सेवाओं को जोड़ने का काम करता है, जिनमें सबअर्बन रेलवे, मेट्रो लाइन 1, 2A, 3 और 7, नवी मुंबई मेट्रो, मोनोरेल और BEST, TMT (ठाणे), NMMT (नवी मुंबई), KDMT (कल्याण डोंबिवली) और MBMT (मीरा-भायंदर) शामिल हैं.बताया जा रहा है कि यह ऐप कैशलेस और कॉन्टैक्टलेस लेन-देन को भी सपोर्ट करने में मदद करेगा. MMRDA ने दावा किया है कि ‘मुंबई वन’ उपयोगकर्ताओं पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगाएगा, अथॉरिटी ने दावा किया है कि यह सिस्टम प्रतिदिन 50 लाख ट्रांज़ैक्शन को संभाल सकता है, और इसका यूजर बेस एक साल के अंदर 10 लाख से बढ़कर 50 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है.

NATIONAL : ऑनलाइन जुए में डुबो दिए 50 लाख, गुवा डाकघर का पूर्व उप डाकपाल गिरफ्तार, उड़ा दी जनता की जमा पूंजी

0

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के गुवा डाकघर में लाखों की फर्जी निकासी का पर्दाफाश हुआ है. पूर्व उप डाकपाल विकास चंद्र कुइला ने खाताधारकों की रकम से 50 लाख रुपये निकालकर ऑनलाइन जुए में उड़ा दिए.

चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम) जिले के गुवा डाकघर में लाखों रुपये की फर्जी निकासी के खुलासे ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है. पुलिस ने इस घोटाले के मास्टरमाइंड और पूर्व उप डाकपाल विकास चंद्र कुइला को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने आम लोगों की जमा पूंजी से करीब ₹50.56 लाख रुपये ऑनलाइन जुए और कैसिनो ऐप्स में उड़ा दिए.

पुलिस जांच में सामने आया है कि विकास कुइला ने 1 फरवरी 2023 से 19 जून 2025 के बीच इस घोटाले को अंजाम दिया. उसने डाकघर की बचत योजनाओं में निवेश करने वाले खाताधारकों के पैसों को धीरे-धीरे निकालकर डेल्टा एक्सचेंज, धूम 999 कैसिनो, और अन्य ऑनलाइन जुआ प्लेटफॉर्म पर दांव लगाया और सब कुछ हार गया.

गुवा के डाक निरीक्षक सुमन कुमार सांमता की शिकायत पर गुवा थाना में कांड संख्या 34/2025 दर्ज की गई थी. जांच के दौरान आरोपी के एसबीआई और डाकघर खातों में संदिग्ध लेनदेन के कई सबूत मिले.एसपी पश्चिमी सिंहभूम के निर्देश पर एसडीपीओ अजय केरकेट्टा (किरीबुरू) के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने आरोपी के टुंगरी स्थित घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया. कार्रवाई के दौरान उसकी पत्नी और दो स्वतंत्र गवाह मौजूद थे.

ऑनलाइन जुए का जाल

जांच में पता चला कि विकास कुइला लंबे समय से ऑनलाइन जुए का आदी था.

डेल्टा एक्सचेंज और धूम ट्रिपल नाइन कैसिनो ऐप में उसने करीब ₹32.95 लाख गवाए.

वहीं, मुर्गा पाड़ा हब्बा डाब्बा नाम के ऐप पर लगभग ₹18-20 लाख और हार गया.

पुलिस का कहना है कि आरोपी के पोस्ट ऑफिस और एसबीआई खातों में 2022 से अब तक हुए बड़े लेनदेन भी जांच के घेरे में हैं.

जांच जारी, और नाम सामने आने की संभावना

पुलिस अब आरोपी के ऑनलाइन जुआ नेटवर्क और वित्तीय ट्रांजैक्शन की तहकीकात कर रही है. साथ ही, डाक विभाग ने भी आंतरिक ऑडिट शुरू किया है ताकि यह पता चल सके कि क्या इस घोटाले में अन्य कर्मचारी भी शामिल थे. एसडीपीओ अजय केरकेट्टा ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है और जांच जारी है. अगर जांच में अन्य कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आती है, तो सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

HEALTH : भारत का पनीर vs West का चीज़, दोनों में किससे मिलेगा ज्यादा प्रोटीन

0

पनीर और कॉटेज चीज़ (Cottage Cheese) दोनों ही दूध से बनने वाले और प्रोटीन से भरपूर फूड्स हैं. लेकिन इनकी बनावट, टेस्ट और पोषण अलग-अलग होता है. इन दोनों में सबसे बड़ा अंतर है कि पनीर भारतीय और चीज़ पश्चिमी खानपान में काफी पॉपुलर है. हालांकि अब भारत में भी चीज़ का सेवन खूब किया जाने लगा है. ऐसे में क्या आपने सोचा है कि दूध से बनने वाले पनीर और चीज में क्या अंतर है, और हेल्थ के लिए किसे खाना ज्यादा अच्छा है. इस खबर में हम आपको यही जानकारी देने जा रहे हैं.

पनीर और कॉटेज चीज़ (Cheese) दोनों ही दूध से बनने वाले और प्रोटीन से भरपूर फूड्स हैं. लेकिन इनकी बनावट, टेस्ट और पोषण अलग-अलग होता है. इन दोनों में सबसे बड़ा अंतर है कि पनीर भारतीय और चीज़ (Cheese) पश्चिमी खानपान में काफी पॉपुलर है. हालांकि अब भारत में भी चीज़ का सेवन खूब किया जाने लगा है. ऐसे में क्या आपने सोचा है कि दूध से बनने वाले पनीर और चीज में क्या अंतर है और हेल्थ के लिए किसे खाना ज्यादा अच्छा है. इस खबर में हम आपको यही जानकारी देने जा रहे हैं.

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बैलेंस डाइट की जरूरत होती है जिसमें डेयरी प्रॉडक्ट्स अनिवार्य तौर पर शामिल होने चाहिए क्योंकि ये प्रोटीन, विटामिन्स, एंटीऑक्सिडेंट्स और कैल्शियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो शरीर के विकास के साथ ही उसे चलाने के लिए भी जरूरी होते हैं. डेयरी प्रॉडक्ट्स में दूध-दही के अलावा पनीर और कॉटेज चीज़ भी काफी पॉपुलर फूड हैं जिनके बारे में अक्सर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं और उन्हें एक ही समझने की भूल कर बैठते हैं.

खासकर भारत में पनीर पारंपरिक व्यंजनों में खूब इस्तेमाल होता है. हालांकि दोनों दूध से बने होते हैं और दोनों में काफी समान पोषक तत्व होते हैं लेकिन उनकी बनावट, बनाने की प्रक्रिया, स्वाद और उपयोग अलग-अलग होता है जो आपकी जुबान के स्वाद और स्वास्थ्य दोनों पर अलग-अलग असर करते हैं. दोनों के बीच के फर्क को समझने से लोगों को अपनी हेल्थ के हिसाब से बेहतर फूड का चुनाव करने में मदद मिल सकती है.

पनीर शादी-पार्टी के मौके पर बनने वाली खास डिशेज में खूब इस्तेमाल होता है. पनीर गर्म दूध को नींबू के रस, सिरके या दही के साथ जमाकर बनाया जाता है. इसके बाद इस मिश्रण को छानकर एक सख्त चीज के नीचे दबाया जाता है जिससे पनीर को टाइट और चबाने योग्य बनावट मिलती है. इसका हल्का स्वाद इसे मसालों को सोखने में मदद करता है ससे यह सब्जियों की करी, पनीर टिक्का या पालक पनीर जैसे ग्रिल्ड व्यंजनों के लिए बेहतरीन बन जाता है.

कॉटेज चीज़ पश्चिमी देशों में बहुत पसंद किया जाता है. चीज़ का टेक्सचर उसके प्रकार के हिसाब से बदलता है जो सख्त से लेकर नरम और क्रीमी तक हो सकता है. इसे आमतौर पर दूध को नींबू के रस, सिरके या साइट्रिक एसिड जैसे अम्लीय पदार्थ से फाड़ लिया जाता है और फिर उसके मिश्रण से चीज़ तैयार होता है. इसके बाद आपको मलाईदार चीज़ मिलता है जिसका उपयोग अक्सर सलाद, स्प्रेड, पास्ता या मिठाइयों में किया जाता है. पनीर के उलट कॉटेज चीज़ में अधिक नमी होती है जिससे इसकी बनावट नरम होती है.

पनीर और कॉटेज चीज़ दोनों ही प्रोटीन और कैल्शियम के अच्छे स्रोत हैं जो मसल्स और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं. हालांकि पनीर में फैट और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है क्योंकि यह फुल फैट वाले दूध से बना होता है जबकि कॉटेज चीज़ में लो फैट और प्रोटीन थोड़ा ज्यादा होता है. कॉटेज चीज़ की यही खासियत उन लोगों के लिए इसे फेवरेट बना देती है जो प्रोटीन इनटेक से समझौता किए बिना लो फैट वाला डाइट लेना चाहते हैं.

हालांकि पनीर और कॉटेज चीज़ की मुख्य सामग्री दूध ही होती है लेकिन बनावट, बनाने की प्रॉसेस और पोषण में फर्क होता है. इनमें से किसी एक का चुनाव करने के लिए आपको अपने हेल्थ और वजन घटाने के गोल्स पर ध्यान देना होगा. आप चाहें तो डॉक्टर की सलाह पर दोनों का एक-साथ सेवन भी कर सकते हैं जिससे आपको डबल फायदे हो सकते हैं.

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर पतियों के लिए गाइडलाइन, भूलकर नहीं करें ये गलती

0

करवा चौथ पर केवल पत्नियों को ही नहीं बल्कि पतियों को भी कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए. इन नियमों की अनदेखी करने पर वैवाहिक जीवन में कई समस्याएं हो सकती है. कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं. यह व्रत पति-पत्नी के वैवाहिक रिश्ते की डोर को और भी मजबूत बनाता है.

इस साल 2025 में करवा चौथ का व्रत-पूजन शुक्रवार 10 अक्टूबर को किया जाएगा. वहीं रात्रि में चंद्रदोय का समय 8 बजकर 13 मिनट (Karwa Chauth Moonrise Time) रहेगा. करवा चौथ पर महिला व्रत रखने के साथ ही कई नियमों का पालन भी करती हैं, जिससे कि जाने-अनजाने में भी कोई भूल न हो और व्रत अच्छी तरह सफल रहे.

इसी तरह करवा चौथ पर पतियों को भी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे कि उनकी पत्नी और रिश्ते में किसी तरह की परेशानी न हो. इसलिए यह जान लें कि करवा चौथ पर पतियों को क्या नहीं करना चाहिए.पत्नी के व्रत का सम्मान करें- पति कई बार पत्नी द्वारा रखे व्रत का सम्मान नहीं करते, जबकि यह व्रत उन्होंने आपके लिए ही रखा है. ऐसे में कई बार पति हंसी-मजाक में व्रत को हल्के में ले लेते हैं. ऐसी गलती बिल्कुल भी नहीं करें. यह व्रत श्रद्धा और प्रेम का प्रतीक है, इसलिए इसका सम्मान करें.

मांसाहार या मदिरापान न करें- करवा चौथ का व्रत भले ही पत्नी ने रखा हो, लेकिन पतियों को भी इसके नियमों का पालन करना चाहिए. आपको भी पत्नी के साथ व्रत रखना चाहिए. इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है. अगर आप व्रत न कर पाएं तो कम से कम इस दिन मदिरापान और मांसाहार से दूर रहें.पूजा-पाठ में उनका साथ दें- पति को पूजा-पाठ में पत्नी का साथ देना चाहिए. अगर आप घर पर हैं तो कामों में पत्नी की सहायता करें. जब पत्नी व्रत में हो तो पतियों को मोबाइल या टीवी में उलझने के बजाय पत्नी का साथ देना चाहिए. अगर आप ऑफिस में हैं तो जल्दी घर लौटने का प्रयास करें.

उपहार को औपचारिकता न समझें- करवा चौथ पर पत्नी को आप किसी भी तरह का उपहार जरूर दें. लेकिन उपहार को औपचारिकता न समझें. उपहार तो पत्नी के प्रति आभार व्यक्त करने का माध्यम है. आप फूल, गहने या मीठे शब्दों का भी उपहार दे सकते हैं. इन चीजों से उनके मन में खुशी और सम्मान की भावना बढ़ती है.

- Advertisement -

News of the Day