Saturday, May 2, 2026
Home Blog Page 376

ENTERTAINMENT : लाल सूट और मांग में सिंदूर… करवा चौथ पर यूं सजीं मुस्लिम एक्ट्रेस हिना खान, पति ने दिया इतना महंगा तोहफा

0

हिना खान ने शादी के बाद पहली बार करवा चौथ मनाया. उन्होंने अपने करवा चौथ लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. त्योहार पर उन्हें पति से महंगा तोहफा भी मिला है.मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान इस साल अपना पहला करवा चौथ मना रही हैं. एक्ट्रेस ने इसी साल जून में अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर रॉकी जायसवाल से शादी की थी. शादी के बाद ये हिना का पहला करवा चौथ था, ऐसे में एक्ट्रेस नई नवेली दुल्हन की तरह तैयार हुईं. इस मौके पर उन्हें अपने पति की तरफ से खास तोहफा भी मिला.

हिना खान ने करवा चौथ के लिए खास तैयारी की थी. उन्होंने अपने हाथों पर पति रॉकी जायसवाल के नाम की मेहंदी रचाई थी. वहीं उनके पति ने भी अपने हाथ पर मेहंदी से अपना और हिना का हैशटैग (हीरो) और अपनी वेडिंग डेट लिखवाई थी. हिना ने रॉकी के साथ अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर एक प्यारी फोटो शेयर की थी.

करवा चौथ पर हिना खान ने लाल रंग का सूट पहना जिसके साथ उन्होंने बनारसी दुपट्टा कैरी किया था. इस सूट के साथ एक्ट्रेस ने हैवी गोल्ड नेकलेस और ईयररिंग्स पेयर किए थे. माथे पर लाल बिंदी और मांग में सिंदूर लगाए हिना बेहद खूबसूरत दिख रही थीं. अपने लुक को उन्होंने बन हेयरस्टाइल बनाया और उसपर फूलों का सफेद गजरा लगाकर पूरा किया था. ये पूरा लुक हिना को एक नई नवेली दुल्हन की वाइब्स दे रहा था.

हिना खान को करवा चौथ पर पति रॉकी जायसवाल ने काफी महंगा तोहफा दिया है. रॉकी ने हिना को आईफोन 17 गिफ्ट किया है जिसकी कीमत भारत में 1 लाख से भी ज्यादा है. हिना ने इंस्टाग्राम पर आईफोन की एक फोटो पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है. हिना खान और रॉकी जायसवाल ने 4 जून को कोर्ट मैरिज की थी. एक्ट्रेस ने अचानक सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करके फैंस को सरप्राइज कर दिया था. इन दिनों कपल रिएलिटी शो ‘पति, पत्नी और पंगा’ में दिखाई दे रहे हैं.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.

NATIONAL : किसने किया नर्स का बेरहमी से कत्ल? कमरे के अंदर मिली खून से सनी मिली लाश

0

रायपुर में 23 वर्षीय नर्सिंग स्टाफ सदस्य प्रियंका दास की चाकू से हत्या कर दी गई. उनका शव उनके कमरे में खून से लथपथ मिला. टीक्रापारा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने इलाके में डर और आक्रोश फैलाया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों की पहचान कर रही है.

रायपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. 23 वर्षीय नर्सिंग स्टाफ सदस्य प्रियंका दास की चाकू से निर्मम हत्या कर दी गई. प्रियंका स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत थी. उनका शव उनके कमरे में खून से लथपथ पाया गया, जिससे स्पष्ट होता है कि यह एक अत्यंत हिंसक हमला था.घटना टीक्रापारा पुलिस थाना क्षेत्र में हुई. पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. जांच अधिकारी मृतिका के आसपास के लोगों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रहे हैं ताकि किसी संदिग्ध या पीड़िता से जुड़े व्यक्ति की पहचान की जा सके. प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई जा रही है.

स्थानीय लोग इस घटना को सुनकर भय और आक्रोश में हैं. साथ ही उन्होंने पुलिस से घटना की जल्दी से जल्दी जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने कहा है कि फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और किसी भी नई जानकारी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त कदम उठा रही है. मृतिका के परिवार ने भी प्रशासन और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. घटना ने इलाके में स्वास्थ्यकर्मियों और आम नागरिकों में सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा कर दी है.

UP : BHU परिसर में छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में झड़प, पत्थरबाजी के बाद प्रशासन ने शुरू की जांच

0

छात्रावास के कुछ ही दूरी पर छात्र और सुरक्षाकर्मी आमने-सामने हो गए. छात्रों का आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों ने एक साथी छात्र के साथ गलत तरीके से बात की और उन्हें पीटा भी.

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुक्रवार रात काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गयी. जब छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी झड़प हो गयी. छात्र को टोकने से शुरू हुई बात मारपीट और पत्थरबाजी तक पहुंच गई.

आलम ये रहा कि पूरा परिसर ईंट और पत्थरों से पट गया. सूचना पर कई थानों की फ़ोर्स मौके पर पहुंची तब स्थिति काबू हुई. फिलहाल स्थिति शांत है, विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं और हंगामा और पत्थरबाजी करने वालों की तलाश की जा रही है.

जानकारी के अनुसार काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर के बिरला छात्रावास के कुछ ही दूरी पर छात्र और सुरक्षाकर्मी आमने-सामने हो गए. छात्रों का आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों ने एक साथी छात्र के साथ गलत तरीके से बात की और उन्हें पीटा भी. जैसे ही इसकी सूचना अन्य छात्रों को हुई, भारी संख्या में छात्र इकट्ठा होकर इसका विरोध करने लगे. इस दौरान बातचीत इतनी बढ़ी की नौबत मारपीट और पत्थरबाजी की बन गयी. देखते ही देखते पूरे परिसर में भगदड़ मच गयी. एक अरीब एक घंटे तक पूरे परिसर में अराजकता की स्थिति बनी रही.

इस मामले के बाद भारी पुलिस फोर्स की भी तैनाती परिसर के उस क्षेत्र में कर दी गई थी. फिलहाल प्रशासन द्वारा उन लोगों की पहचान की जा रही है जिनके द्वारा पत्थर और ईंट फेंके गए. फिलहाल अभी परिसर में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच कर हंगामा और पत्थरबाजी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.

ENTERTAINMENT : अमिताभ बच्चन का 83वां जन्मदिन, ‘जलसा’ के बाहर फैंस की उमड़ी भीड़, सुपरस्टार के लिए मांगी दुआ

0

आज ‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास दिन पर सुपरस्टार के फैंस उनके घर के बाहर पहुंचे. उन्होंने अमिताभ बच्चन की लंबी उम्र के लिए अपनी दुआएं भेजी.अमिताभ बच्चन इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक हैं. उनका स्क्रीन प्रेजेंस आज भी आइकॉनिक माना जाता है. वो जिस उम्र में आज हैं, उसमें भी लगातार काम कर रहे हैं. टेलीविजन पर ‘केबीसी’ के साथ, वो फिल्मों में भी नजर आते हैं. अब आज अमिताभ बच्चन अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं.

अमिताभ बच्चन की फैन फॉलोइंग इंडिया में काफी ज्यादा है. हर कोई उनकी कलाकारी का दीवाना है. देश के हर कोने से फैंस उनके मुंबई स्थित घर ‘जलसा’ को देखने पहुंचते हैं. अमिताभ हर संडे अपने फैंस से भी उनके घर के बाहर आकर मिलते हैं. ऐसे में आज जब सुपरस्टार का जन्मदिन है, तो फैंस भारी संख्या में उन्हें मुबारकबाद देने पहुंच गए हैं.

सैकड़ों की संख्या में जुटे चाहने वालों ने रात के 12 बजट ही अमिताभ बच्चन के लिए केक काटा, मिठाइयां बांटी और जोर-शोर से “हैप्पी बर्थडे अमित जी, तुम जियो हजारों साल” के नारे लगाए. कई फैंस उनके मशहूर किरदारों कुली, विजय, के गेटअप में पहुंचे थे. सुपरस्टार के घर के बाहर का माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा था.

देश के अलग-अलग हिस्सों से आए फैंस की एक ही तमन्ना थी कि उन्हें बस एक झलक अमिताभ जी की मिल जाए. सुरक्षा को ध्यान में रखकर मौके पर पुलिसकर्मी भी तैनात रहे. देर रात तक भीड़ बनी रही, लेकिन जब सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि बच्चन साहब किसी वजह से बाहर नहीं आएंगे, तो फैंस मायूस होकर लौट गए.

फिर भी उनके दिलों में वही जोश और प्यार बरकरार रहा क्योंकि 83 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन के अंदर आज भी वही ऊर्जा, वही दम है जो आज के युवाओं में भी कम ही देखने को मिलता है. इस मौके पर उनके एक फैन ने भी आजतक से बात की है. उन्होंने बताया है कि वो गुजरात से स्पेशल अमिताभ बच्चन को बर्थडे विश करने आए हैं. उन्हें लोग जूनियर बच्चन के नाम से भी जानते हैं क्योंकि उनका लुक हूबहू बिग बी जैसा है.

अमिताभ बच्चन का हर साल जब भी जन्मदिन आता है, तो उनके शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मेकर्स उसे खास बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते. इस साल भी बिग बी ने अपना जन्मदिन धूमधाम से केबीसी के सेट पर मनाया. इस खास मौके पर लेजेंडरी राइटर जावेद अख्तर अपने बेटे डायरेक्टर-एक्टर फरहान अख्तर के साथ पहुंचे थे.

तीनों ने इस दौरान काफी मस्ती-मजाक किया. वहीं अमिताभ और जावेद अख्तर ने अपनी पुरानी यादों को ताजा किया. उन्होंने ‘जंजीर’, ‘शोले’ जैसी कल्ट फिल्मों को याद किया जिससे बिग बी का करियर आसमान पर पहुंचा था. अपने जन्मदिन पर सुपरस्टार ने अपनी दिवंगत मां तेजी बच्चन को भी याद किया, जिसके बाद उनकी आंखें भी नम हुईं.

PUNJAB : अनूठे अंदाज में मनाया करवा चौथ, पंजाब के फरीदकोट में सुहागिनों ने ढोल की थाप पर झूम कर जताई खुशी

0

पंजाब के फरीदकोट में सुहागिनों ने करवा चौथ का त्योहार अनोखे अंदाज में मनाया. महिलाओं ने दिनभर निर्जल व्रत रखा और अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना की. सरगी से व्रत शुरू हुआ और शाम को मंदिर व ब्राह्मण के घर कथा सुनी. इसके बाद ढोल की थाप पर नाच-गाकर खुशियां मनाईं. चांद दिखते ही छलनी से दीदार किया गया.

पंजाब के फरीदकोट जिले में करवा चौथ का त्योहार इस बार भी महिलाओं ने उत्साह और भक्ति के साथ मनाया. पूरे देश और विदेश में सुहागिनों ने अपने पतियों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए निर्जल उपवास रखा. फरीदकोट में भी महिलाएं दिनभर उपवास करती रहीं और अपने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया.

करवा चौथ व्रत की शुरुआत सुबह सरगी के साथ हुई. सास ने बहु को और जेठानी ने देवरानी को अलग-अलग व्यंजन देकर व्रत की शुरुआत करवाई. इसके बाद महिलाएं मंदिर और ब्राह्मण के घर जाकर करवा चौथ की कथा सुनती रहीं. इस दौरान सोलह श्रृंगार से सजी महिलाएं ढोल की थाप पर नाच-गाकर अपनी खुशी और भक्ति प्रकट करती नजर आईं.

कुछ महिलाओं के लिए यह पहला करवा चौथ था, जबकि कुछ ने 20वां करवा चौथ व्रत रखा. शाम को चांद का दीदार करने का उत्साह चरम पर था. जब रात में चांद दिखा, तो महिलाएं छलनी से चांद और फिर अपने पतियों का दीदार कर व्रत पूरा किया. शहर और क्षेत्र में करवा चौथ को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया.

इसके अलावा जिले के विभिन्न स्थानों पर करवा चौथ के मौके पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए. कई होटलों में संगीत कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं. महिलाओं ने इन कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेकर त्योहार की खुशियाँ बढ़ाईं. आजतक से बातचीत में सुहागिनों ने बताया कि वह अपने पतियों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए यह व्रत श्रद्धा और भक्ति के साथ रख रही हैं. ढोल-थाप और नृत्य के माध्यम से उन्होंने करवा चौथ का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया.

UP : युवती ने बुक की बाइक राइड, बैठाते ही रास्ता बदल दिया ड्राइवर… लखनऊ में छात्रा से खौफनाक हरकत

0

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने एक ऐप से बाइक राइड बुक की. युवती जब बाइक पर बैठी तो आरोपी ड्राइवर बाइक को लेकर गलत रास्ते पर चला गया और अभद्र व्यवहार करने लगा.

लखनऊ में राइड के दौरान एक युवती से अभद्रता का मामला सामने आया है. युवती ने आरोप लगाया है कि चालक ने जानबूझकर उसे गलत रास्ते पर ले जाकर दुर्व्यवहार किया. वहीं घटना के बाद घबराई पीड़िता ने तत्काल अपने परिजनों को सूचना दी. परिजनों की मदद से युवती ने 9 अक्टूबर को थाना महानगर में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया.

पीड़िता के मुताबिक 8 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे उसने लखनऊ यूनिवर्सिटी से सुशांत गोल्फ सिटी जाने के लिए ऐप से राइड बुक की थी. चालक ने उसे पिक करने के बाद रास्ता बदल दिया और विरोध करने पर उससे बदसलूकी करने लगा. इसके बाद कैब ड्राइवर ने छात्रा को बैड टच किया. घबराई युवती को विवेकानंद अस्पताल के पास उतारकर चालक मौके से फरार हो गया था.

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. ई-चालान ऐप के जरिए वाहन नंबर के आधार पर चालक की पहचान कर ली गई. आरोपी पीजीआई थाना क्षेत्र के एकतानगर का रहने वाला है और उसका नाम राहुल अग्निहोत्री (38) है. वहीं, पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया तो वह पुलिस से ही उलझ गया और आक्रामक व्यवहार करने लगा.

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले की जांच मिशन शक्ति टीम की एसआई दीप्ति, एसआई रश्मि सिंह और एसआई महेश कुमार शुक्ला को सौंपी गई है. पुलिस का कहना है कि कंपनी से चालक के सत्यापन से जुड़ी जानकारी भी मांगी गई है, ताकि पूरे प्रकरण की सटीक जांच की जा सके.

NATIONAL : होटल रूम, तीन लड़कियां और डमी कस्टमर… रिहायशी इलाके में चल रहा था सेक्स रैकेट, रेड पड़ी तो खुला राज

0

नागपुर के एक रिहायशी इलाके में सेक्स रैकेट पकड़ा गया है. पुलिस ने ऑपरेशन शक्ति अभियान के तहत होटल में छापा मारा, जहां से तीन लड़कियों को रेस्क्यू किया. इसी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इस छापे में रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए डमी ग्राहक को पुलिस ने मौके पर भेजा था.

नागपुर शहर के एक शांत रिहायशी इलाके में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. यहां प्रमिला प्रकाश होटल में जब पुलिस ने छापा मारा तो पूरी कहानी सामने आ गई. यहां से पुलिस ने तीन लड़कियों को रेस्क्यू किया है. पुलिस ने ऑपरेशन शक्ति अभियान के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया.पुलिस ने बताया कि यह रैकेट संचालक युवतियों को कम समय में अधिक पैसे कमाने के लालच में फंसाते थे और उनसे देह व्यापार करवाते थे. इसके पीछे दो मुख्य आरोपी पाए गए, जिनमें कंचन नीमजे और दीपक हेमंत कुमार शुक्ला शामिल हैं. इन दोनों को पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया.

दरअसल, पुलिस ने डमी कस्टमर भेजकर होटल में पड़ताल कराई थी. जैसे ही डमी ग्राहक वहां पहुंचा, पूरा रैकेट उजागर हो गया. डमी कस्टमर ने बातचीत की. इस दौरान होटल संचालकों की पूरी करतूत सामने आ गई. इसके बाद पीछे से पुलिस फोर्स ने छापा मार दिया. इस दौरान तीन लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

नागपुर पुलिस की सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से कहा गया कि ऑपरेशन शक्ति अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है. पिछले कुछ महीनों से शहर में मानव तस्करी और सेक्स रैकेट के खिलाफ कड़ी कारवाई की जा रही है. इस छापे में होटल के सीसीटीवी कैमरे, DVR और अन्य साक्ष्य भी पुलिस ने जब्त किए हैं, जिससे पूरे रैकेट का नेटवर्क उजागर होगा.पुलिस का कहना है कि शहर में अब किसी भी इलाके में अवैध काम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस छापे से यह भी सामने आया कि रैकेट संचालक सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की लड़कियों को आसानी से फंसाते हैं और उन्हें दबाव में रखते हैं.

BOLLYWOOD : ‘जॉली एलएलबी 3’ सिर्फ इतना कमाते ही तोड़ेगी ‘बाहुबली’ का रिकॉर्ड, ‘गजनी’- ‘रा-वन’ भी निशाने पर

0

जॉली एलएलबी 3′ को रिलीज हुए आज 22 दिन हो चुके हैं. फिल्म पिछले 3 हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के आने के बावजूद न सिर्फ टिकी हुई है बल्कि पसंद भी की जा रही है. यही वजह है कि फिल्म ने इस साल रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं.

और अब फिल्म के निशाने पर आमिर खान, प्रभास और शाहरुख खान जैसे कई धुरंधरों की फिल्में आ गई हैं. तो चलिए पहले फिल्म का कलेक्शन जान लेते हैं. इसके बाद जानेंगे कि फिल्म को अभी कितना कमाना होगा ताकि कई बड़ी फिल्में इससे पीछे हो जाएं.

‘जॉली एलएलबी 3’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ने पहले हफ्ते में 74 करोड़ कमाए थे. दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 29 करोड़ रही. वहीं तीसरे हफ्ते फिल्म की कमाई 7.2 करोड़ पर आकर रुक गई.

हालांकि, आज करवाचौथ के मौके पर और फिर इसके बाद वीकेंड की छुट्टियों का फायदा मिलने के आसार दिख रहे हैं. 22वें दिन 2:05 बजे तक फिल्म की कमाई 7 लाख हो चुकी है और टोटल कलेक्शन की बात करें तो ये 110.27 करोड़ पहुंच चुका है. सैक्निल्क पर उपलब्ध ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें अभी बदलाव हो सकता है.

‘जॉली एलएलबी 3’ के निशाने पर ‘बाहुबली’, ‘गजनी’ और ‘रा-वन’

सिकंदर (110.36 करोड़) और हाउसफुल 3 (110.2 करोड़) का रिकॉर्ड तो टूट चुका है. सैक्निल्क पर उपलब्ध फिल्मों की कमाई से जुड़ी लिस्ट के हिसाब से आप नीचे इन बड़ी फिल्मों की कमाई को ‘जॉली एलएलबी 3’ के निशाने पर आते देख सकते हैं.

बर्फी- 112.1 करोड़
हॉलिडे- 112.53 करोड़
गजनी- 114 करोड़
रा-वन- 116.2 करोड़
अवेंजर्स एंड गेम- 116.47 करोड़
बाहुबली- 118.5 करोड़
यानी इस लिस्ट में सबसे आखिरी फिल्म ‘बाहुबली’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए फिल्म को अभी सिर्फ 8 करोड़ रुपये की और जरूरत है. जो इस वीकेंड पूरा भी हो सकता है क्योंकि ‘ट्रॉन-एरेस’ को छोड़कर बॉक्स ऑफिस पर कोई और बड़ी फिल्म नहीं रिलीज हुई है.

बता दें कि फिल्म को 120 करोड़ रुपये में बनाया गया है. यानी फिल्म ‘बाहुबली’ का रिकॉर्ड तोड़ते ही अपने बजट के करीब भी पहुंच जाएगी.

SPORTS : यशस्वी जायसवाल ने जड़ा 7वां टेस्ट शतक, एक झटके में छोड़ा कोहली, गांगुली को पीछे

0

यशस्वी जायसवाल ने दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शानदार शतक जड़ा. उन्होंने पहले दिन के दूसरे सेशन में अपना शतक पूरा किया. इस पारी में उन्होंने अपने 3000 इंटरनेशनल रन भी पूरे किए और सबसे कम पारियों में इस आंकड़े को छूने के मामले में विराट कोहली, सौरव गांगुली जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने अच्छी शुरुआत दिलाई, दोनों ने पहले संभलकर बल्लेबाजी की. केएल राहुल एक अच्छी गेंद पर स्टंप आउट हुए, उन्होंने 38 रन बनाए. केएल राहुल के साथ अर्धशतकीय साझेदारी करने के बाद जायसवाल ने साई सुदर्शन के साथ 150 रनों की साझेदारी (55 ओवरों के खेल तक) की.51वें ओवर की पहली गेंद पर 2 रन लेने के साथ ही उन्होने अपना शतक पूरा किया. शतक को सेलिब्रेट करते हुए उन्होंने अपने हाथों से दिल बनाते हुए दिखाया. ये सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो गया.

यशस्वी ने जड़ा 7वां टेस्ट शतक, छोड़ा कोहली-गांगुली को पीछे
यशस्वी जायसवाल इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने अपनी 71वीं पारी में ये आंकड़ा छुआ. जायसवाल ने 1 वनडे मैच में 15 रन बनाए हैं, 23 टी20 मैचों की 22 पारियों में 723 रन बनाए हैं. ये जायसवाल की 48वीं टेस्ट पारी है, जिसमें उन्होंने अपनी 7वीं टेस्ट सेंचुरी लगाई. इसके आलावा उनके नाम एक शतक टी20 इंटरनेशनल में भी है.

सबसे कम पारियों में 3000 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले भारतीय
69 – सुनील गावस्कर
71 – यशस्वी जायसवाल
74 – सौरव गांगुली
77 – शुभमन गिल
79 – पोली उमरीगर
80 – विराट कोहली
2025 में यशस्वी का तीसरा टेस्ट शतक
इस साल ये यशस्वी जायसवाल का टेस्ट में तीसरा शतक है. उन्होंने जून-जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर 2 शतक जड़े थे. ये जायसवाल का भारत में तीसरा टेस्ट शतक है, उन्होंने फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ एसीए-वीडीसीए स्टेडियम (209) और सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (214) में शतकीय पारी खेली थी, जिसे वह दोहरे शतक तक ले गए थे.

NATIONAL : करवा चौथ पर आज कब और कैसे होगी चंद्रमा पूजा, ना करें ये गलतियां

0

कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाने वाला करवा चौथ पर्व सुहागिनों के लिए सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र त्योहार माना जाता है. इस दिन विवाहित स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. रात को चंद्रमा के दर्शन होने और पूजा करने के बाद ही व्रत खोलती हैं.

आज 10 अक्टूबर 2025 को देशभर में करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है. शाम में करवा चौथ की पूजा-पाठ करने के बाद सभी को आसमान में चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार रहेगा. लेकिन चांद निकलने से पहले जान लें कि चंद्रमा की पूजा के लिए किन चीजों की आवश्यकता होगी और किन बातों का विशेष ध्यान रखेना होगा.

चंद्रमा पूजा का शुभ मुहूर्त (Moon Puja Time)

करवा चौथ का व्रत तब तक पूर्ण नहीं माना जाता जब तक चंद्रोदय न हो. इस साल 2025 में चंद्रमा की पूजा रात्रि में चंद्रमा के उदित होने के बाद किया जाएगा. आज चांद निकलने का समय रात 08 बजकर 13 मिनट रहेगा. हालांकि शहर के अनुसार इसमें कुछ मिनट का अंतर भी हो सकता है. चंद्रमा की पूजा के लिए सबसे उत्तम समय चांद दिखने के तुरंत बाद से लेकर अगले 15 मिनट तक का माना जाता है.

चंद्र पूजा की विधि (Chandra Puja Vidhi)

सबसे पहले थाली तैयार करें. थाली में छलनी (छन्नी), पानी का लोटा, करवा, मिठाई, फल, रोली, चावल, फूल और दीपक रखें.

जब चंद्रोदय हो तो सबसे पहले छलनी से चंद्रमा को देखें. इसके बाद उसी छलनी से अपने पति का चेहरा देखें.

चंद्रमा को जल से अर्घ्य दें. अर्घ्य देते समय हाथ में चावल और फूल ज़रूर रखें. यह अर्घ्य पति की लंबी आयु और स्वास्थ्य के लिए समर्पित होता है.

चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथों से जल पीकर और मिठाई खाकर अपना व्रत खोलें और पति के पैर छूकर आशीर्वाद लें.

चंद्र पूजन में न करें ये 3 गलतियां

  • चंद्रमा को बिना अर्घ्य दिए भूलकर भी करवा चौथ का व्रत नहीं खोलना चाहिए.
  • व्रत के दौरान सात्विकता का पूरी तरह के पालन करें.
  • इस बात का ध्यान रखें कि करवा चौथ पर चंद्रमा की पूजा के दौरान काला या सफेद रंग के कपड़े न पहनें.
- Advertisement -

News of the Day