Saturday, May 2, 2026
Home Blog Page 375

UP : ‘पत्नी और बेटी को देना ही होगा गुजारा भत्ता…’, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पति की अर्जी ठुकराई

0

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि पति ने जानबूझकर अपनी वास्तविक आय छिपाने की कोशिश की है. अदालत ने इसे जानबूझकर भरण-पोषण से बचने की कोशिश करार दिया.इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में गौरव गुप्ता की उस पुनरीक्षण याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने परिवार न्यायालय द्वारा तय किए गए गुजारा भत्ते के आदेश को चुनौती दी थी. कोर्ट ने कहा कि आदेश में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप करने की आवश्यकता नहीं है.

कानपुर नगर स्थित अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश (परिवार न्यायालय) ने 8 अक्टूबर 2024 को दिए आदेश में गौरव गुप्ता को निर्देशित किया था कि वह अपनी पत्नी रितिका गुप्ता और बेटी को बीस-बीस हजार रुपए प्रति माह यानी कुल 40 हजार रुपये भरण-पोषण के रूप में दें. इस फैसले को गौरव गुप्ता ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी.

गौरव गुप्ता का कहना था कि वह एक कंपनी में निदेशक हैं, लेकिन कंपनी को घाटा हुआ है. ऐसे में वह केवल 2.40 लाख रुपये सालाना (लगभग 20 हजार मासिक) कमा पा रहे हैं. उन्होंने यह भी तर्क दिया कि उनकी पत्नी उच्च शिक्षित हैं, इंटीरियर डिजाइनिंग में डिग्रीधारक हैं और शादी से पहले कार्यरत भी थीं, इसलिए उनसे भी कमाने की अपेक्षा की जानी चाहिए.

पत्नी की ओर से कहा गया कि वह इस समय अपनी छोटी बेटी की देखभाल में व्यस्त हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर नहीं हैं. भले ही वह योग्य हैं, पर फिलहाल काम नहीं कर सकतीं. उन्होंने अदालत से गुहार लगाई कि बच्चे के पालन-पोषण और अपनी जरूरतों के लिए उन्हें उचित सहायता मिले.

हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि सिर्फ शिक्षित होने या पूर्व में नौकरी करने भर से किसी पत्नी का भरण-पोषण का अधिकार खत्म नहीं हो जाता. सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों में यह स्पष्ट किया गया है कि विवाहिता पत्नी, यदि वास्तविक रूप से निर्भर है, तो उसे भरण-पोषण का पूरा अधिकार है.

कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि पति ने जानबूझकर अपनी वास्तविक आय छिपाने की कोशिश की है. अगर कंपनी को नुकसान हुआ था, तो यह स्पष्ट नहीं किया गया कि उसके माता-पिता, जो उसी कंपनी के निदेशक हैं, उनका वेतन कैसे बढ़ गया. अदालत ने इसे जानबूझकर भरण-पोषण से बचने की कोशिश करार दिया.

न्यायमूर्ति मदन पाल सिंह की एकलपीठ ने कहा कि एक सक्षम और स्वस्थ व्यक्ति से अपेक्षा की जाती है कि वह अपनी पत्नी और बच्चों का भरण-पोषण करने योग्य आय अर्जित करे. अदालत ने परिवार न्यायालय के आदेश को सही ठहराते हुए पति की पुनरीक्षण याचिका को पूरी तरह से खारिज कर दिया.

NATIONAL : हार्ट अटैक से तड़पता रहा कर्मचारी, मदद के बजाय मोबाइल चलाता रहा मालिक… हुई मौत

0

आगर मालवा जिले में दुकान पर काम करने के दौरान एक कर्मचारी को हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि कर्मचारी कुर्सी पर बैठकर दर्द से तड़प रहा है. जबकि दुकान मालिक उसकी मदद करने के बजाय कुर्सी पर बैठा रहता है.

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में एक कर्मचारी को दुकान पर काम करने के दौरान हार्ट अटैक आ गया. जिससे वह दुकान की कुर्सी पर बैठ गया. लेकिन समय पर उपचार नहीं मिल पाने के कारण उसकी मौत हो गई. अगर समय पर उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, तो शायद उसकी जान भी बच जाती. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि हार्ट अटैक के बाद कर्मचारी तड़प रहा है. जबकि दुकान का मालिक अपनी कुर्सी से उठा तक नहीं और आराम से बैठकर मोबाइल चलाता रहा.

दिल दहला देने वाली ये घटना आगर मालवा जिले के सुसनेर क्षेत्र की है. वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि न केवल एक कर्मचारी की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा, बल्कि कार्य स्थलों पर जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल खड़ा हो गया है. क्योंकि 6 मिनट लंबे इस वीडियो में एक कर्मचारी रोज़ की तरह काम में जुटा हुआ था. तभी वह अचानक अपनी कुर्सी पर बैठ जाता है.

कुछ ही पलों में उसके शरीर में बेचैनी और अकड़न शुरू हो जाती है. वह बार-बार अपने हाथ-पैर मारता है. वह कुर्सी पर तड़पता रहता है और उसकी हालत व शारीरिक गतिविधि देखकर साफ़ दिखाई देता है कि उसे तत्काल चिकित्सा सहायता की जरूरत है. तड़पते व्यक्ति को देख अन्य साथी कर्मचारी हरकत में आते हैं और वे उसके पास पहुंचते हैं, पानी पिलाते हैं, उसे संभालने की कोशिश करते हैं.

जबकि पास ही कुर्सी पर आराम से बैठा उसका मालिक मामले को देखता रहता है, वह न तो अपनी जगह से उठता है, न कोई प्राथमिक चिकित्सा की कोशिश करता है और न ही एम्बुलेंस बुलाने का प्रयास करता है. साथ ही वह अपनी मोबाइल चलाने में व्यस्त रहता है. वहीं, दर्द से तड़पते कर्मचारी की करीब 6 मिनट में जान निकल गई.

ENTERTAINMENT : क्या सोनम कपूर ने छिपाया अपना बेबी बंप? करवा चौथ सेलिब्रेशन से एक्ट्रेस की वीडियो वायरल

0

सोनम कपूर बीते दिन करवा चौथ के मौके पर अपने पेरेंट्स के घर पहुंची थीं. वहीं वायरल हो रही तस्वीरों में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप छिपाती हुई नजर आ रही हैं.सोनम कपूर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरों के चलते सुर्खियों में हैं. हाल ही में, उन्हें करवा चौथ मनाने के लिए अपने पैरेंट्स अनिल कपूर और सुनीता कपूर के घर पर देखा गया. वैसे सोनम करवा चौथ का व्रत नहीं रखतीं, लेकिन इस सेलिब्रेशन में शामिल होती हैं. वहीं इस दौरान सोनम कपूर अपना बेबी बंप छिपाती हुई नजर आईं.

इसके साथ एक्ट्रेस ने स्टेटमेंट इयररिंग्स और सोने की चूड़ियां पहनी थी. वायल हो रही वीडियो में सोनम अपनी कार के अंदर बैठी हुई नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस पैप्स को पोज देने के लिए कार से नहीं उतरी और उन्होंने अंदर बैठे हुए ही वेव किया. वहीं इस दौरान वे अपने हाथों और फ़ोन से अपना बेबी बंप छिपाती हुई नज़र आईं. खबरों के मुताबिक, सोनम की टीम के सदस्यों ने कार से बाहर निकलने से पहले पैप्स से अपने कैमरे बंद करने को कहा. बता दें कि रूमर्स है कि एक्ट्रेस अपने सेकंड ट्राइमेस्टर में हैं.

वहीं सोनम ने अपने करवा चौथ लुक की रॉयल तस्वीरें भी अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं. सोनम कपूर करवा चौथ के मौके पर रेड-पिंक बनारसी साड़ी में बेहद खूबसूरत अंदाज़ में नज़र आईं. उनकी साड़ी में फूलों के डिज़ाइन वाली बारीक गोल्डन कढ़ाई थी.

यह पहली बार नहीं है जब सोनम ने पैपराजी से बचने की कोशिश की हो. इससे पहले, जब वह अपनी कज़िन अंशुला कपूर की सगाई में पहुंची थीं, तो वह जल्दी से अंदर चली गईं और कैमरों के सामने पोज़ नहीं दिया. इस फ़ैशन आइकन ने म्यूट गोल्डन टोन्ड स्कर्ट के साथ र शॉर्ट जैकेट पहनी हुई थी.। उन्होंने अपने लुक को स्टेटमेंट ज्वेलरी और बालों को पीछे टाई कर कंप्लीट किया था.

गौरतलब है कि सोनम कपूर की दूसरी प्रेगनेंसी के रूमर्स सितंबर 2025 के आसपास फैलने शुरू हुए थे. उस दौरान उन्होंने व्हाइट गाउन में एक तस्वीर पोस्ट की थी और अपने बेबी बंप पर हाथ रखा हुआ था. उन्होंने इसे एक ओवरसाइज़्ड श्रग के साथ स्टाइल किया था. इसके बाद फैंस को लगा कि सोनम अपना बेबी बंप छुपाने की कोशिश कर रही थीं. वहीं पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक कि अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र ने सोनम की दूसरी प्रेगनेंसी कों कंफर्म किया था और बताया था कि वह अपनी दूसरे ट्राइमेस्टर में हैं.

NATIONAL : झारखंड के सरंडा जंगल में नक्सलियों का हमला, CRPF इंस्पेक्टर और जवान IED ब्लास्ट में घायल

0

झारखंड के सरंडा जंगल में दो IED ब्लास्ट में CRPF के इंस्पेक्टर और जवान घायल हो गए. हमला प्रतिबंधित माओवादी संगठन CPI (Maoist) द्वारा ‘प्रतिरोध सप्ताह’ के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किया गया. घायल इंस्पेक्टर को राउरकेला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, राज्य में सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं और माओवादी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सरंडा जंगल में शुक्रवार को दो आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के एक इंस्पेक्टर और एक जवान घायल हो गए. घटना जराइकेला थाना क्षेत्र के बाबूडीह इलाके की है, जहां माओवादियों द्वारा लगाए गए विस्फोटक उपकरणों (IED) में यह धमाका हुआ. पुलिस के मुताबिक, यह हमला प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के ‘प्रतिरोध सप्ताह’ के तहत सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए किया गया था.

कोल्हान रेंज के डीआईजी अनुरंजन किस्पोटा ने बताया कि धमाके में घायल हुए सीआरपीएफ इंस्पेक्टर को पड़ोसी राज्य ओडिशा के राउरकेला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है. राज्य में माओवादियों के प्रतिरोध सप्ताह के चलते सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमें लगातार जंगलों में तलाशी अभियान चला रही हैं. माओवादियों ने 8 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक प्रतिरोध सप्ताह का ऐलान किया है और 15 अक्टूबर को बंद का आह्वान भी किया है.

आईजी (ऑपरेशंस) माइकल राज ने बताया कि सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सीआरपीएफ की 12 बटालियन, झारखंड आर्म्ड पुलिस (JAP) और इंडिया रिजर्व बटालियन (IRB) की 20 टीमें विभिन्न इलाकों में तैनात की गई हैं. पुलिस को आशंका है कि माओवादी सुरक्षा बलों पर और हमले की फिराक में हैं, इसलिए संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है.

NATIONAL : दो पुरुषों की दोस्ती और समलैंगिक संबंध… रात में पार्टनर पहुंचा तो दूसरे ने यूट्यूब देख जो किया, वो सन्न कर देगा

0

ये कहानी तेलंगाना के खम्मम की है. यहां दो पुरुषों के बीच दोस्ती हुई, फिर समलैंगिक रिश्ता बन गया. बीते दिनों एक पार्टनर रात को दूसरे के यहां पहुंचा तो किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया. इस दौरान दूसरे पार्टनर ने चाकू से हत्या कर दी. फिर यूट्यूब पर तरीका देखकर ऐसा कृत्य किया, जिसे सुनकर लोग दंग रह गए.

टेक्नोलॉजी जहां लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए जानी जाती है, वहीं अपराधी भी इसका इस्तेमाल करने लगे हैं. तेलंगाना की खम्मम पुलिस ने हाल ही में एक ऐसी सनसनीखेज हत्या का राजफाश किया है, जिसने यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि इंटरनेट का गलत इस्तेमाल किस हद तक खतरनाक हो सकता है. पिछले महीने हुए एक नृशंस कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हैरानी की बात यह है कि इन आरोपियों ने हत्या करने और लाश को ठिकाने लगाने के तरीके यूट्यूब वीडियो देखकर सीखे थे.

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी परीमी अशोक आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले का रहने वाला है. फिलहाल वह खम्मम में रह रहा था. उसकी मुलाकात 40 साल के गाटला वेंकटेश्वरलु से हुई, जो कप्तान बंजारा गांव (कामेपल्ली मंडल) का रहने वाला था और प्राइवेट नौकरी करता था.दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे गहरी हुई और यह रिश्ता एक समलैंगिक संबंध में बदल गया. वेंकटेश्वरलु आर्थिक रूप से अशोक की मदद करता था. खेती में हुए घाटे के बाद भी वह अशोक को समय-समय पर पैसे देता रहा. लेकिन यह रिश्ता एक रात खौफनाक कहानी में बदल गया.

पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर की रात वेंकटेश्वरलु अशोक के घर आया. यहां दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर अशोक ने उसे चाकू से गोद डाला. मौके पर ही उसकी मौत हो गई.हत्या के बाद अशोक ने जो किया, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला था. उसने यूट्यूब पर तरीका देखा और फिर लाश को टुकड़ों में काटा, उन्हें प्लास्टिक बैग में भरा और एक बेडशीट में लपेट दिया. फिर इन पैकेट्स को शहर के करुनागिरी इलाके की झाड़ियों और कूड़े के ढेर में फेंक दिया. हत्या के बाद अशोक ने ब्लड साफ किया और रूम को सामान्य दिखाने की कोशिश की.

इस मामले को लेकर जब पुलिस ने जांच शुरू की तो धीरे-धीरे सुराग जोड़कर पूरी वारदात का पर्दाफाश कर दिया. खम्मम ग्रामीण एसीपी बी. तिरुपति रेड्डी ने बताया कि आरोपी ने न सिर्फ कत्ल किया, बल्कि उसे छुपाने के हर तरीके आजमाए. सबूत मिटाने की कोशिश की. पुलिस की नजर और तकनीकी जांच के आगे आरोपी की चालाकी नहीं काम आई और पुलिस ने अशोक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से 2.7 तोला सोने की चेन, मोबाइल और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया.

एसीपी रेड्डी ने कहा कि यह केस इस बात का उदाहरण है कि अपराधी किस तरह इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं. पुलिस हर तकनीक का सामना करने के लिए तैयार है. अशोक और उसके साथियों ने जिस बेरहमी से हत्या को अंजाम दिया और लाश को ठिकाने लगाया, वह इंटरनेट के अंधेरे पहलू की झलक है. खम्मम पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.

NATIONAL : 20 साल पहले लगाया, बेटे की तरह की देखभाल… पेड़ कटा तो फूट-फूटकर रोई बुजुर्ग महिला

0

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें एक बुजुर्ग महिला एक कटे हुए पेड़ को पकड़ कर रो रही है. बताया जाता है कि महिला ने 20 साल पहले इस पेड़ को लगाया था. लेकिन एक व्यापारी ने इस पेड़ को चोरी से कटवा दिया.

छत्तीसगढ़ का एक बेहद भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो को प्रकृति के प्रति प्यार और भावनाओं से जोड़कर देख रहे हैं. दरअसल, मामला एक पेड़ के काटने का है. एक बुजुर्ग महिला ने 20 साल पहले पीपल का एक पेड़ लगाया था. इस पीपल के पेड़ को वह अपने बेटे की तरह मानती थी और उसकी देखरेख करती थी. लेकिन जब उसे काट दिया गया तो वह भावुक हो गई और फूट-फूट कर रोने लगी.

मामला छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के सर्रागोंदी गांव का है. यहां एक बुजुर्ग महिला कटे हुए पीपल के पेड़ को पकड़कर चिल्ला-चिल्ला कर रो रही है. बुजुर्ग महिला ने 20 साल पहले अपने हाथों से पीपल का पेड़ लगाया था. वह रोज इस पेड़ को पानी देती थी और उसकी पूजा करती थी. वहीं जब पीपल के इस पेड़ को काट दिया गया तो वे खुद को रोक न सकीं और जोर-जोर से रोने लगीं. जब गांव वाले पीपल के पेड़ के नीचे पहुंचे तो महिला को रोता देख वो भी भावुक हो गए.

ग्रामीणों ने कहा कि महिला पीपल के पेड़ की बहुत सेवा करती थी. पेड़ कटने से गुस्साए ग्रामीणों ने खैरागढ थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है और थाने के सामने प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का आरोप है कि एक जमीन व्यापारी इमरान मेमन के इशारे पर इस पेड़ को काटा गया है. ग्रामीणों का कहना है कि यह पेड़ ग्रामीणों की श्रद्धा और आस्था का केंद्र रहा है.

ग्रामीणों ने बताया है कि यह पेड़ सरकारी जमीन पर था. ग्रामीण हर दिन इसकी पूजा-अर्चना करते थे. ग्रामीणों का आरोप है कि खैरागढ़ निवासी इमरान मेमन ने अपने एक साथी प्रकाश कोसरे के साथ मिलकर इस पेड़ को कटवाया. इस मामले को लेकर ग्रामीण प्रमोद पटेल ने थाना खैरागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई है.

पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए अपराध क्रमांक 464/2025 दर्ज किया और धारा 298, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की है. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी इमरान मेमन को हिरासत में लिया है. पूछताछ में इमरान ने कबूल किया कि उसने अपनी खरीदी हुई जमीन के सामने शासकीय भूमि पर स्थित पीपल के पेड़ को हटवाने का मन बनाया था ताकि उसका भूभाग समतल हो सके.

इस काम में उसकी मदद प्रकाश कोसरे ने की. कोसरे लकड़ी काटने की मशीन से पेड़ को काटा. पेड़ काटने के बाद दोनों आरोपी खैरागढ़ लौट आए और सबूत छिपाने के लिए मशीन को नदी में फेंक दिया. फिलहाल पुलिस गोताखोरों की मदद से मशीन की तलाश कर रही है. आरोपियों के पास से एक स्कूटी भी जब्त की गई है. फिलहाल अब ग्रामीणों वहां पर नया पीपल का पौधा लगा दिया है.

NATIONAL : बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे पवन सिंह, पत्नी ज्योति से विवाद के बीच भोजपुरी सिंगर का बड़ा ऐलान

0

भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह ने कहा कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वॉइन नहीं किया था और नहीं मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है.भोजपुरी के मशहूर गायक और सुपरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में हिस्सा न लेने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनका चुनाव लड़ने का मकसद नहीं है और वह केवल पार्टी का सच्चा सिपाही बने रहना चाहते हैं. यह ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया X पर अपने पोस्ट के जरिए किया.

पवन सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने का मकसद चुनाव लड़ना नहीं था. उन्होंने कहा कि ‘मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूँ कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और नाहीं मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है.’ इस पोस्ट से उनके चुनाव न लड़ने के कयासों पर विराम लग गया है.मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूँ कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और नाहीं मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है |

बीते दिनों पवन सिंह की बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कई मुलाकातों को लेकर खबरें सामने आई थीं कि वह इस बार चुनावी मैदान में उतर सकते हैं. हालांकि अब स्पष्ट हो गया है कि उनका फोकस मुख्य रूप से भोजपुरी सिनेमा और संगीत पर रहेगा. इससे उनके प्रशंसकों के बीच राहत की भावना है, जबकि राजनीतिक विश्लेषक इसे बीजेपी के चुनाव रणनीति के नजरिए से भी देख रहे हैं.

इधर, पवन सिंह का निजी जीवन भी सुर्खियों में बना हुआ है. उनकी पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहे विवाद ने मीडिया में लगातार जगह बनाई हुई है. ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जो कानूनी और सामाजिक रूप से चर्चा का विषय बने हुए हैं. इस मामले के चलते पवन सिंह की छवि और सार्वजनिक चर्चा दोनों पर असर पड़ रहा है.

BUSINESS : भारत में खुलेंगे रोजगार के नए अवसर, ब्रिटिश कंपनी 50 करोड़ पाउंड करेगी निवेश

0

ब्रिटेन की व्यवसाय प्रबंधन फर्म टाइड भारत में अगले पांच सालों में 50 करोड़ पाउंड का निवेश करने वाली है. जिससे लगभग 800 नई नौकरियां पैदा होने की उम्मीद जताई जा रही है.ब्रिटेन की व्यवसाय प्रबंधन फर्म टाइड भारत में अगले पांच सालों में 50 करोड़ पाउंड (भारतीय रुपयों में करीब 6000 करोड़ रुपए) का निवेश करने वाली है. शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए कंपनी ने कहा कि, भारत में लंबे समय की अपनी योजनाओं को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया हैं. साथ ही कंपनी के इस फैसले से अगले 1 साल में 800 नई नौकरियां पैदा होनी की बात कही है. इस फैसले से भारत में टाइड कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 2300 हो जाएगी. इस घोषणा से रोजगार के नए अवसर खुल सकते हैं.

कंपनी ने जानकारी दी है कि, नई नौकरियां सॉप्टवेयर, उत्पादन, सर्विस, सहायता और दूसरे कई क्षेत्रों से संबंधित होंगी. यानी कि भारतीय कुशल युवाओं के लिए नौकरियों के नए अवसर बन सकते हैं. टाइड कंपनी में फिलहाल 1500 कर्मचारी हैं. जिनमें से ज्यादातर दिल्ली, हैदराबाद और गुरुग्राम के ऑफिस में काम कर रहे हैं. कंपनी ने जून 2021 में भारत में 10 करोड़ पाउंड निवेश करने का लक्ष्य तय किया था और इसके लिए 5 साल का समय रखा गया था. कंपनी ने समय पूरा होने से पहले ही इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया हैं.

हाल ही में कंपनी को दुनिया की जानी मानी वैकल्पिक परिसंपत्ति प्रबंधन फर्म टीपीजी से 12 करोड़ डॉलर का निवेश भी मिला है. जिससे कंपनी का कुल मूल्याकंन 1.5 अरब डॉलर तक बढ़ गया है. इन सभी के बीच कंपनी ने भारत में निवेश बढ़ाने के फैसले से नए अवसर बनते दिख रहे हैं. कंपनी भारत को एक मजबूत बाजारों में से एक मान रही है.

टाइड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओलिवर प्रिल ने जानकारी देते हुए कहा है कि, भारत दुनिया का लघु और मध्यम उद्यम (एसएमई) के सबसे बड़े बाजारों में से एक है. भारत की प्रतिभा और टाइड मिलकर भारत- ब्रिटेन के संबंध को और अधिक मजबूत करने में मदद करेगी. साथ ही उन्होंने जानकारी दी है कि वैश्विक स्तर पर भारत में कंपनी व्यापार का एक बड़ा हिस्सा है.

LIFESTYLE : खाने वाली थाली से बढ़ रहा बीमारियों का खतरा, दाल-चावल पर ICMR का बड़ा खुलासा

रिसर्च के अनुसार, भारतीय थाली में चावल और रोटी का बड़ा योगदान होता है और प्रोटीन अक्सर कम रह जाता है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि प्रोसेस्ड और सरल कार्बोहाइड्रेट दोनों ही डायबिटीज के खतरे को बढ़ाते हैं.

आईसीएमआर (ICMR) और मद्रास डायबिटीज रिसर्च फाउंडेशन की एक नई स्टडी सामने आई है. इसके अनुसार, भारतीयों की रोजाना की थाली में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत ज्यादा है. इस रिसर्च के अनुसार, भारतीय अपनी डेली ऊर्जा का 62 प्रत‍िशत कार्बोहाइड्रेट से लेते हैं, ज्यादातर यह सफेद चावल और प्रोसेस्ड अनाज से आता है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि रोजाना खाने वाली थाली से कैसे खतरा बढ़ रहा है और दाल-चावल को लेकर आईसीएमआर ने क्या बड़ा खुलासा किया है.

आईसीएमआर और मद्रास डायबिटीज रिसर्च फाउंडेशन की तरफ से की गई रिसर्च में 30 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और दिल्ली-एनसीआर के 20 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों के घर-घर जाकर डाटा निकाला गया है. इस रिसर्च में यह भी सामने आया है कि भारतीयों के खाने में प्रोटीन की मात्रा कम और सैचुरेटेड फैट ज्यादा है. ज्यादा कार्बोहाइड्रेट लेने से टाइप टू डायबिटीज, मोटापा और पेट की चर्बी बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है. इस र‍िपोर्ट के अनुसार, जिन लोगों ने न्यूनतम कार्बोहाइड्रेट की तुलना में ज्यादा कार्बोहाइड्रेट लिया है, उनमें डायबिटीज होने का खतरा 30 प्रत‍िशत, मोटापे का 22 प्रत‍िशत और पेट की चर्बी बढ़ने का 15 प्रत‍िशत ज्यादा पाया गया है. वहीं, सिर्फ साबुत अनाज का सेवन भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है. गेहूं, बाजरा या चावल की जगह आप साबुत अनाज का सेवन करें, लेकिन अगर उसकी मात्रा ज्यादा है तो टाइप टू डायबिटीज का खतरा कम नहीं होता है.

इस रिसर्च को लेकर एक्सपर्ट्स बताते हैं कि भारतीय थाली में चावल और रोटी का बड़ा योगदान होता है और अक्सर प्रोटीन कम रहता है. प्रोसेस्ड और सरल कार्बोहाइड्रेट दोनों ही डायबिटीज के खतरे को बढ़ा सकते हैं. ऐसे में रिफाइंड आटे वाली रोटियों की जगह उच्च‑फाइबर, साबुत अनाज बेहतर विकल्प है. इस तरह से लंबे पॉलिश वाले चावल का जागरूकता के साथ उपयोग कम करना चाह‍िए.

इस रिसर्च में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि मेटाबॉलिक रोगों के खतरे को कम करने के लिए जरूरी कदम उठाने होंगे. इसके लिए लोगों को खाने में कार्बोहाइड्रेट और सैचुरेटेड फैट की मात्रा घटानी होगी. वहीं प्रोटीन से युक्त और पौधों से आधारित खाने को बढ़ावा देना होगा. इसके अलावा फिजिकल एक्टिविटी को भी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनना जरूरी है.

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए.

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

ENTERTAINMENT : लाल सूट और मांग में सिंदूर… करवा चौथ पर यूं सजीं मुस्लिम एक्ट्रेस हिना खान, पति ने दिया इतना महंगा तोहफा

0

हिना खान ने शादी के बाद पहली बार करवा चौथ मनाया. उन्होंने अपने करवा चौथ लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. त्योहार पर उन्हें पति से महंगा तोहफा भी मिला है.मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान इस साल अपना पहला करवा चौथ मना रही हैं. एक्ट्रेस ने इसी साल जून में अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर रॉकी जायसवाल से शादी की थी. शादी के बाद ये हिना का पहला करवा चौथ था, ऐसे में एक्ट्रेस नई नवेली दुल्हन की तरह तैयार हुईं. इस मौके पर उन्हें अपने पति की तरफ से खास तोहफा भी मिला.

हिना खान ने करवा चौथ के लिए खास तैयारी की थी. उन्होंने अपने हाथों पर पति रॉकी जायसवाल के नाम की मेहंदी रचाई थी. वहीं उनके पति ने भी अपने हाथ पर मेहंदी से अपना और हिना का हैशटैग (हीरो) और अपनी वेडिंग डेट लिखवाई थी. हिना ने रॉकी के साथ अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर एक प्यारी फोटो शेयर की थी.

करवा चौथ पर हिना खान ने लाल रंग का सूट पहना जिसके साथ उन्होंने बनारसी दुपट्टा कैरी किया था. इस सूट के साथ एक्ट्रेस ने हैवी गोल्ड नेकलेस और ईयररिंग्स पेयर किए थे. माथे पर लाल बिंदी और मांग में सिंदूर लगाए हिना बेहद खूबसूरत दिख रही थीं. अपने लुक को उन्होंने बन हेयरस्टाइल बनाया और उसपर फूलों का सफेद गजरा लगाकर पूरा किया था. ये पूरा लुक हिना को एक नई नवेली दुल्हन की वाइब्स दे रहा था.

हिना खान को करवा चौथ पर पति रॉकी जायसवाल ने काफी महंगा तोहफा दिया है. रॉकी ने हिना को आईफोन 17 गिफ्ट किया है जिसकी कीमत भारत में 1 लाख से भी ज्यादा है. हिना ने इंस्टाग्राम पर आईफोन की एक फोटो पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है. हिना खान और रॉकी जायसवाल ने 4 जून को कोर्ट मैरिज की थी. एक्ट्रेस ने अचानक सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करके फैंस को सरप्राइज कर दिया था. इन दिनों कपल रिएलिटी शो ‘पति, पत्नी और पंगा’ में दिखाई दे रहे हैं.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.

- Advertisement -