Saturday, May 2, 2026
Home Blog Page 374

SPORTS : वनडे टीम से बाहर होने पर रवींद्र जडेजा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 2027 वर्ल्ड कप जीतना मेरा सपना है..

0

रवींद्र जडेजा उन पांच खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली. मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या भी स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं.

19 अक्टूबर से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम को तीन ओडीआई और पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने हैं. इस दौरे पर भारत की वनडे टीम बदली-बदली नजर आएगी. शुभमन गिल को रोहित शर्मा की जगह वनडे टीम का नया कप्तान बनाया गया है. चयनकर्ताओं ने बड़ा फैसला लेते हुए बाएं हाथ के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को भी वनडे स्क्वॉड से बाहर कर दिया, जो आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम का हिस्सा थे.

रोहित शर्मा और विराट कोहली को वनडे टीम में जगह दी गई है, लेकिन रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी ऑलराउंडर का नाम न होना चौंकाने वाला है. जडेजा फरवरी 2009 से भारत के लिए वनडे क्रिकेट खेलते आ रहे हैं और उन्हें मौजूदा दौर के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में गिना जाता है. वनडे टीम से बाहर होने पर रवींद्र जडेजा ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है. जडेजा ने साफ कहा कि 2027 वर्ल्ड कप में खेलना उनका लक्ष्य है और वे आगे भी कड़ी मेहनत करते रहेंगे.

रवींद्र जडेजा ने कहा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मैं जरूर खेलना चाहता हूं. हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वो वर्ल्ड कप जीते. 2023 में हम बहुत करीब थे, लेकिन खिताब जीतने से रह गए. टीम मैनेजमेंट ने मुझे पहले ही बता दिया था कि इस सीरीज़ के लिए मुझे नहीं चुना जा रहा है. कप्तान शुभमन गिल, कोच और चयनकर्ताओं ने मुझसे बात की और वजह समझाई. यह बात मुझे स्क्वॉड अनाउंसमेंट से पहले ही पता चल गई थी.’

रवींद्र जडेजा ने आगे कहा, ‘जब भी मौका मिलेगा, मैं अपनी पूरी कोशिश करूंगा. अभी काफी सारे वनडे मैच बाकी हैं. उम्मीद है कि मुझे मौका मिलेगा और मैं अपने खेल से टीम के लिए योगदान दे सकूंगा, जैसे अब तक देता आया हूं.’ जडेजा वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. अहमदाबाद टेस्ट में जडेजा ने शतकीय पारी खेली थी और वो ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए थे.

भारतीय टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर कहा था, ‘अभी हम सिर्फ एक लेफ्ट आर्म स्पिनर (अक्षर पटेल) को शामिल कर सकते थे. दो स्पिनर्स को फिट करना संभव नहीं था. जडेजा हमारे प्लान में हैं, सब जानते हैं वो कितने शानदार खिलाड़ी हैं. लेकिन हम अक्षर, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव को चुनकर इस छोटी सीरीज के लिए संतुलन बनाए रखना चाहते थे.’

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और यशस्वी जायसवाल.

ENTERTAINMENT : 25 साल बाद अभिषेक बच्चन बने ‘बेस्ट एक्टर’, ‘लापता लेडीज’ के नाम रही शाम

0

शनिवार के दिन फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन हुआ, जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने अपने काम के लिए अवॉर्ड जीते. अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. वहीं आलिया भट्ट साल की बेस्ट एक्ट्रेस बनीं.

’70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025′ की शाम सितारों से सजी रही. पिछले साल की तरह, इस साल भी इसका आयोजन गुजरात में हुआ. शाहरुख खान, अक्षय कुमार, करण जौहर, कार्तिक आर्यन समेत कई बॉलीवुड सितारों ने अहमदाबाद की शाम को खास बनाया.

इस इवेंट में पिछले साल 2024 में आईं कुछ फिल्मों को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया. 11 अक्टूूूबर की पूरी शाम आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ के नाम रही, जिसने अलग-अलग कैटेगरी में करीब 13 अवॉर्ड्स जीते. वहीं अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन को बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू के 25 सालों बाद अपना पहला ‘बेस्ट एक्टर’ फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है. उन्हें ये अवॉर्ड शूजित सिरकार की ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ के लिए मिला. एक्टर ने इससे पहले तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड्स ‘बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर’ के तौर पर अपने नाम किए हैं.

अभिषेक के अलावा कार्तिक आर्यन भी पहला ‘बेस्ट एक्टर’ फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते हैं. उन्हें ये अवॉर्ड फिल्म ‘चंदू चैम्पियन’ के लिए मिला. उनके पास इससे पहले साल 2023 में आई ‘भूल भुलैया 2’ के लिए मौका था. वहीं आलिया भट्ट को फिल्म ‘जिगरा’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब मिला है.

देखें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 के विनर्स की पूरी लिस्ट:

बेस्ट फिल्म – लापता लेडीज

बेस्ट डायरेक्टर- किरण राव (लापता लेडीज)

बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स – शूजित सिरकार (आई वॉन्ट टू टॉक)

बेस्ट एक्टर इन अ लीडिंग रोल (मेल) – अभिषेक बच्चन (आई वॉन्ट टू टॉक), कार्तिक आर्यन (चंदू चैम्पियन)

बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स – राजकुमार राव (श्रीकांत)

बेस्ट एक्टर इन अ लीडिंग रोल (फीमेल) – आलिया भट्ट (जिगरा)

बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स – प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज)

बेस्ट एक्टर इन अ सपोर्टिंग रोल (मेल) – रवि किशन (लापता लेडीज)

बेस्ट एक्टर इन अ सपोर्टिंग रोल (फीमेल) – छाया कदम (लापता लेडीज)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल – अरिजीत सिंह (लापता लेडीज)

बेस्ट लिरिक्स – प्रशांत पांडे (सजनी, लापता लेडीज)

बेस्ट म्यूजिक एल्बम – राम सम्पत (लापता लेडीज)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल – मधुबंती बाग्ची (आज की रात, स्त्री2)

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड – जीनत अमान, श्याम बेनेगल

सिने आइकॉन – दिलीप कुमार, नूतन, मीना कुमारी, काजोल, श्रीदेवी, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, रमेश सिप्पी (शोले), बिमल रॉय, शाहरुख खान, करण जौहर

बेस्ट डेब्यू मेल – लक्ष्य लालवानी (किल)

बेस्ट डेब्यू फीमेल – नितांशी गोयल (लापता लेडीज)

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर – कुणाल खेमू (मडगांव एक्सप्रेस) , आदित्य सुहास जमभाले (आर्टिकल 370)

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी – रफी महमूद (किल)

बेस्ट स्टोरी – आदित्य धर, मोनल ठक्कर (आर्टिकल 370)

बेस्ट स्क्रीनप्ले – स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)

बेस्ट कॉस्ट्यूम – दर्शन जलन (लापता लेडीज)

बेस्ट कोरियोग्राफी – बॉस्को सीजर (तौबा-तौबा, बैड न्यूज)

बेस्ट वीएफएक्स – रीडिफाइन (मुंज्या)

बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर – राम सम्पत (लापता लेडीज)

बेस्ट साउंड डिजाइन – सुभाष साहो (किल)

बेस्ट एक्शन – सीयंग ओह, परवेज शेख (किल)

बेस्ट एडिटिंग – शिवकुमार वी पानेकर (किल)

बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले – रितेश शाह, तुषार शीतल जैन (आई वॉन्ट टू टॉक)

बेस्ट डायलॉग – स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन – मयूर शर्मा (किल)

AGRA : दो बीवियां, एक पति और करवाचौथ… कैसे कर ली दूसरी शादी, क्या है पूरी कहानी, जानें

0

आगरा के नगला बिहारी इलाके में रामबाबू निषाद की दो पत्नियों, शीला देवी और मन्नू देवी ने एक साथ करवा चौथ का व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना की. दोनों ने मिलकर पूजा की और पति के हाथों से व्रत खोला. इस अनोखे परिवार की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

करवा चौथ का त्योहार आमतौर पर प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इस बार आगरा से एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने सबको हैरान कर दिया. यहां एक ही पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए उसकी दो पत्नियों ने साथ मिलकर व्रत रखा और पूजा की. दोनों के व्रत खोलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही चर्चा का केंद्र बन गया.

यह मामला आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र के नगला बिहारी इलाके का है, जहां रहने वाले रामबाबू निषाद की दो पत्नियां शीला देवी और मन्नू देवी एक ही घर में सौहार्द के साथ रहती हैं. करवा चौथ के दिन दोनों ने मिलकर व्रत रखा, चांद को अर्घ्य दिया और पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोला. स्थानीय लोग इस नजारे को देखकर हैरान रह गए, वहीं सोशल मीडिया पर लोग इसे समझदारी और प्यार की मिसाल बता रहे हैं.

रामबाबू की पहली शादी करीब दस साल पहले शीला देवी से हुई थी, जिनसे उनके बच्चे भी हैं. कुछ समय बाद उन्हें मन्नू देवी से प्रेम हो गया. बातचीत के सिलसिले ने धीरे-धीरे रिश्ते का रूप ले लिया. फिर दोनों ने मंदिर में विवाह कर लिया. खास बात यह रही कि पहली पत्नी शीला देवी ने इस रिश्ते का विरोध नहीं किया, बल्कि मन्नू को खुले दिल से स्वीकार किया. आज दोनों महिलाएं एक-दूसरे को बहन की तरह मानती हैं और एक ही परिवार में हंसी-खुशी रहती हैं.

मन्नू देवी का कहना है, ‘हम दोनों ने मिलकर अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा. हमारे बीच कोई मनमुटाव नहीं है, क्योंकि हमने एक-दूसरे को परिवार की तरह अपना लिया है.’ शीला देवी के बच्चों को भी मन्नू अपना मानती हैं.रामबाबू निषाद कहते हैं, ‘जहां सच्चा प्यार होता है, वहां झगड़े की कोई जगह नहीं होती.’ उनका घर इस बात की मिसाल बन गया है कि रिश्तों की मजबूती परंपराओं से नहीं, बल्कि आपसी सम्मान और समझ से तय होती है.

इस परिवार की करवा चौथ की यह अनोखी कहानी न केवल सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, बल्कि यह भी साबित करती है कि अगर दिलों में अपनापन और सम्मान हो, तो रिश्ते हर बंधन से ऊपर उठकर और मजबूत हो जाते हैं.

NATIONAL : 6 दिन बाद भी IPS पूरन का अंतिम संस्कार नहीं, हरियाणा सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

0

आईपीएस पूरन कुमार सुसाइड केस को लेकर चंगडीगढ़ में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं. घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार नहीं हुआ है. परिवार डीजीपी की गिरफ्तारी और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ा है. वहीं एसएसपी चंडीगढ़ कंवरदीप कौर पीजीआई के एडवांस्ड ऑटोप्सी सेंटर पहुंचीं, जबकि हरियाणा कैबिनेट की बैठक में इस मामले पर अहम फैसला होने की संभावना है.

हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पूरन कुमार की आत्महत्या का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. घटना के छह दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार नहीं हो सका है. परिवार अब भी डीजीपी की गिरफ्तारी और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग पर डटा हुआ है. 7 अक्टूबर को वो अपने घर के बेसमेंट में मृत पाए गए थे.

इस बीच चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर (IPS) पीजीआई चंडीगढ़ के एडवांस्ड ऑटोप्सी सेंटर पहुंचीं और पूरे मामले की निगरानी की. इसी बीच, हरियाणा कैबिनेट की बैठक सुबह 9:30 बजे शुरू हुई है जिसमें पूरन कुमार केस पर चर्चा किए जाने की संभावना जताई गई है. वहीं दूसरी तरफ पूरन कुमार की पत्नी और वरिष्ठ आईएस अधिकारी अमनीत पी. कुमार सुसाइड नोट में आरोपी बताए गए अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ीं हुई हैं.

सूत्रों के अनुसार, सरकार इस मामले में परिवार की मांगों पर सहमति बनाने की कोशिश कर रही है. अधिकारियों की एक टीम लगातार परिवार से मुलाकात कर रही है और कई तरह के आश्वासन और प्रस्ताव दे रही है, ताकि परिवार पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार के लिए राजी हो सके.

वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सुबह 10:30 बजे परिवार से मुलाकात करने के लिए पहुंचेंगे. इस बीच दोपहर 2 बजे महापंचायत बुलाई गई है, जिसमें इस मामले पर आगे की रणनीति तय की जाएगी.हरियाणा कैबिनेट की बैठक शुरू हो चुकी है और उम्मीद की जा रही है कि इस दौरान पूरन कुमार केस से जुड़ा बड़ा फैसला लिया जा सकता है. परिवार लगातार आरोप लगा रहा है कि पूरन कुमार को प्रशासनिक दबाव और उत्पीड़न के चलते आत्महत्या करनी पड़ी.

हरियाणा में इस घटना को लेकर जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है. कई सामाजिक संगठन और पंचायतें परिवार के समर्थन में उतर आई हैं. लोगों का कहना है कि जब तक जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा. इस बीच, प्रशासनिक स्तर पर भी माहौल संभालने की कोशिशें की जा रही हैं लेकिन परिवार का आक्रोश अब भी बरकरार है.

NATIONAL : ट्रेन में जा रहे यात्री के बैग में थे 56 लाख के गहने, पास बैठे चोर ने कर दिए पार, फिर RPF ने ऐसे पकड़ा!

0

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने महाराष्ट्र के नासिक में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर मुंबई-हावड़ा मेल में एक यात्री के पास से 56.68 लाख के गहने चोरी करने का आरोप है. जेवरात चोरी की शिकायत मिलने के बाद RPF की टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को पकड़ लिया और उसके पास से गहने बरामद कर लिए हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक ऐसे व्यक्ति को अरेस्ट किया है, जिसने चलती ट्रेन में एक यात्री के बैग से लाखों रुपये के गहने पार कर दिए थे. पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान राधे गज्जू बिसोने के रूप में हुई है. उसके पास से चोरी किए गए सोने और चांदी के आभूषण बरामद कर लिए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 56.68 लाख बताई जा रही है.

एजेंसी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को मुंबई-हावड़ा मेल ट्रेन में उस समय हुई, जब पीड़ित यात्री प्रदीप कुमार धर्मपाल सिंह गहनों से भरा बैग लेकर यात्रा कर रहे थे. ट्रेन जब नासिक के पास पहुंची, तभी आरोपी ने मौका पाकर बैग चोरी कर लिया और फरार होने की कोशिश की. जब सिंह को बैग गायब होने का पता चला, तो उन्होंने तुरंत रेलवे सुरक्षा बल को इसकी जानकारी दी.

नासिक में इंजीनियरिंग छात्र ने की आत्महत्या, Insta पर लिखा- जिंदगी से तंग आ चुका हूं!
शिकायत मिलते ही RPF ने तुरंत जांच शुरू की. टीम ने यात्रियों और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और ट्रेन के भीतर खोजबीन की. इस दौरान उन्हें राधे गज्जू बिसोने पर शक हुआ, जो संदिग्ध तरीके से अपने पास बैग संभाले हुए था. जब अधिकारियों ने उसका सामान चेक किया, तो उसमें प्रदीप कुमार सिंह का चोरी हुआ बैग बरामद हो गया.

RPF के अनुसार, बरामद बैग में 50 तोले से अधिक सोने और चांदी के जेवरात मिले, जिनकी कुल कीमत 56.68 लाख के आसपास है. यह जेवरात यात्री को वापस लौटा दिए गए हैं, जबकि आरोपी को कस्टडी में लेकर आगे की जांच जारी है. रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से भी अपील की कि वे अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस या RPF को दें.

Chhath Puja 2025: कब है छठ पूजा, जानें नहाय खाय से लेकर सूर्योदय अर्घ्य का शुभ मुहूर्त…….

0

छठ पूजा इस साल 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक मनाया जाएगा. यह पर्व सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है और इसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है. इसके बाद आते हैं खरना, संध्या अर्घ्य, और पर्व का समापन उषा अर्घ्य और पारण. जानते हैं छठ का चार दिनों का पूरा शेड्यूल

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से लेकर सप्तमी तक चार दिनों तक मनाया जाने वाला पर्व छठ इस बार 25 अक्टूबर से शुरू होगा, और यह 28 अक्टूबर को समाप्त होगा. देवी छठी मैया सूर्य देव की बहन और शक्ति स्वरूपा हैं. मान्यता है कि छठी मैया की पूजा करने से परिवार की रक्षा, स्वास्थ्य, सफलता और लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है. यह ब्रह्मा जी की मानस पुत्री या प्रकृति का छठा अंश मानी जाती हैं. जानते हैं छठ पूजा 2025 की पूजा विधि और बाकी जानकारी डिटेल में

नहाए- खाए छठ पूजा का पहला दिन होता है. छठ पूजा के पहले दिन घर, नदी या तालाब में स्नान किया जाता है. इस बार नहाए-खाए 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा. नहाए -खाए के दिन सूर्योदय, सुबह 6 बजकर 28 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 42 मिनट पर होगा.

खरना छठ पूजा का दूसरा दिन होता है. इस बार खरना शनिवार 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा. सूर्योदय 6 बजकर 29 मिनट और सूर्यास्त 5 बजकर 41 मिनट पर होगा. बता दें कि छठ के दूसरे दिन निर्जला व्रत रखा जाता है. दिनभर बिना जल और अन्न के रहने के बाद, शाम को सूर्यास्त के समय गुड़ और चावल की खीर या पूड़ी का प्रसाद खाया जाता है. इसी के साथ 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत होती है.

षष्ठी या छठ पूजा का तीसरा दिन छठ पूजा का मुख्य दिन है. इस दिन व्रती नदी या तालाब के किनारे घाट पर इकट्ठा होते हैं. शाम के समय सूर्यास्त होते ही व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं और छठी मैया की पूजा करते हैं. इस दिन बांस की टोकरी में ठेकुआ, फल, नारियल, गन्ना और अन्य पारंपरिक प्रसाद सजाए जाते हैं. बता दें कि इस बार षष्ठी सोमवार 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस दिन सूर्योदय 6 बजकर 30 मिनट और सूर्यास्त 5 बजकर 40 मिनट पर होगा.

यह छठ पूजा का अंतिम दिन होता है, इस दिन व्रती सूर्योदय से पहले घाट पर पहुंचते हैं और उगते हुए सूर्य को दूसरा और अंतिम अर्घ्य देते हैं. इसके बाद प्रसाद ग्रहण कर व्रत का पारण किया जाता है. इस बार उषा अर्घ्य और पारण मंगलवार 28 अक्टूबर को मनाया जाएगा. सूर्योदय 6 बजकर 30 मिनट और सूर्यास्त 5 बजकर 39 मिनट पर होगा.छठ पूजा इस साल 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक मनाया जाएगा. यह पर्व सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है और इसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है. इसके बाद आते हैं खरना, संध्या अर्घ्य, और पर्व का समापन उषा अर्घ्य और पारण. जानते हैं छठ का चार दिनों का पूरा शेड्यूल

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से लेकर सप्तमी तक चार दिनों तक मनाया जाने वाला पर्व छठ इस बार 25 अक्टूबर से शुरू होगा, और यह 28 अक्टूबर को समाप्त होगा. देवी छठी मैया सूर्य देव की बहन और शक्ति स्वरूपा हैं. मान्यता है कि छठी मैया की पूजा करने से परिवार की रक्षा, स्वास्थ्य, सफलता और लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है. यह ब्रह्मा जी की मानस पुत्री या प्रकृति का छठा अंश मानी जाती हैं. जानते हैं छठ पूजा 2025 की पूजा विधि और बाकी जानकारी डिटेल में

NATIONAL : ‘ताजमहल, लाल किला, विधानसभा भवन सभी वक्फ की प्रॉपर्टी…’, केरल कोर्ट ने मुनम्बम की संपत्ति पर दावे को किया खारिज

0

केरल हाईकोर्ट ने मुनम्बम जमीन पर वक्फ बोर्ड के स्वामित्व के दावे को खारिज करते हुए कहा कि यह जमीन वक्फ संपत्ति नहीं हैय कोर्ट ने राज्य सरकार को राहत देते हुए मुनम्बम ज्यूडिशियल कमीशन की नियुक्ति को वैध ठहराया और वक्फ बोर्ड की 2019 की कार्रवाई को “भूमि कब्जाने की रणनीति” बताया.

केरल हाईकोर्ट ने मुनम्बम जमीन विवाद पर ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा है कि यह भूमि वक्फ संपत्ति नहीं है और वक्फ बोर्ड द्वारा किया गया स्वामित्व दावा पूरी तरह अवैध है. अदालत ने कहा कि इस भूमि को कभी “स्थायी रूप से अल्लाह को समर्पित” नहीं किया गया था और 1950 के जमीन हस्तांतरण दस्तावेजों में भी ऐसा कोई उल्लेख नहीं है.

यह फैसला राज्य सरकार के लिए बड़ी राहत लेकर आया है. हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार की अपील पर सुनवाई करते हुए सिंगल बेंच के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें मुनम्बम ज्यूडिशियल कमीशन की नियुक्ति को अवैध ठहराया गया था. अब राज्य सरकार इस कमीशन की सिफारिशों को लागू कर सकती है.

कोर्ट ने वक्फ बोर्ड की 2019 की उस कार्रवाई को भी कठघरे में रखा जिसमें उसने मुनम्बम की भूमि को वक्फ घोषित किया था. अदालत ने इसे “एकतरफा और मनमाना निर्णय” बताते हुए कहा कि ऐसा कदम कानून के दायरे से बाहर है.डिवीजन बेंच ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा, “अगर ऐसी मनमानी घोषणाओं को न्यायिक स्वीकृति मिल गई तो कल कोई भी इमारत – चाहे वह ताजमहल हो, लाल किला, विधानसभा भवन या स्वयं अदालत की इमारत – वक्फ संपत्ति होने का दावा किया जा सकता है.”

हाईकोर्ट ने यह भी सवाल उठाया कि वक्फ बोर्ड को यह दावा करने में 69 साल क्यों लगे. अदालत ने कहा कि यह कदम भूमि कब्जाने की रणनीति के तौर पर देखा जा सकता है. फैसले में अदालत ने साफ किया कि फ़ारूक कॉलेज मैनेजमेंट को दी गई यह भूमि वक्फ संपत्ति नहीं है और इस मामले का निर्णय सिंगल बेंच के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता था.

इस फैसले के साथ राज्य सरकार और मुनम्बम क्षेत्र के निवासियों को बड़ी राहत मिली है, वहीं वक्फ बोर्ड की कार्रवाई को न्यायालय ने स्पष्ट रूप से असंवैधानिक और अवैध करार दिया है.

National : पत्नी का जिससे अफेयर था, उसे भेजती थी पैसे… विदेश से पति लौटा तो हुआ झगड़ा, घर से निकला और कर ली खुदकुशी

0

त्रिपुरा के सेपाहिजला में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां 46 वर्षीय व्यक्ति ने घर में पत्नी और बहू को गंभीर रूप से घायल कर दिया. इसके बाद वह जंगल चला गया और खुदकुशी कर ली. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि परिवारिक विवाद और आर्थिक तनाव इस घटना के पीछे कारण हो सकते हैं.

त्रिपुरा के सेपाहिजला जिले के बारडोवाल इलाके में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां 46 वर्षीय नरुल इस्लाम ने अपने घर में पत्नी और बहू को धारदार हथियार से घायल कर दिया. इसके बाद घर छोड़कर जंगल की ओर गया. कुछ घंटों में उसका शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला है.

एजेंसी के मुताबिक, नरुल इस्लाम ने करीब आठ साल तक पश्चिम एशिया के किसी देश में काम किया था. छह महीने पहले वह घर लौटा था, लेकिन लौटते ही जिदंगी तनावपूर्ण और परेशानियों में घिर गई. थाना प्रभारी तापस दास ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि नरुल अपनी पत्नी से नाराज थे. कारण यह था कि पत्नी ने विदेश से आए पैसे किसी अन्य पुरुष को ट्रांसफर कर दिए थे, जिसके साथ वह रिश्ते में थी.

तापस दास के अनुसार, नरुल ने घर में दोनों महिलाओं पर हमला किया. उनकी पत्नी और बहू दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं. इसके बाद नरुल घर छोड़कर जंगल की ओर चला गया और बारडोवाल के पास एक पेड़ पर फंदे से लटककर जिंदगी खत्म कर ली,पीड़ित महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, और उन्हें तुरंत जीबीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की हालत स्थिर है, लेकिन गंभीर चोटें हैं.

वहीं पुलिस ने नरुल के शव को कब्जे में लेकर अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया है. तापस दास ने बताया कि घटना की जांच जारी है. यह जानने की कोशिश की जा रही है कि नरुल की मानसिक स्थिति और घरेलू तनाव इस घटना के पीछे मुख्य कारण थे या कुछ और भी जुड़ा है. पुलिस ने कहा कि हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं. मानसिक स्वास्थ्य और घरेलू विवादों की बात भी सामने आ रही है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

AHMEDABAD : सोशल मीडिया पर बनी गर्लफ्रेंड, पहली डेट पर इंप्रेस करने पहुंच गया… लेडी कॉप ने फरार क्रिमिनल को ने GF बनकर पकड़ा

0

ये कहानी अहमदाबाद की है. यहे एक व्यक्ति के पास किसी लड़की के प्रोफाइल से सोशल मीडिया पर रिक्वेस्ट आई. उसे एक्सेप्ट कर लिया. दोस्ती हो गई, फिर खूब बातें… इसके बाद लड़की ने मिलने यानी पहली डेट की बात की. इस बात पर ये शख्स गदगद हो गय और नई गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने पहुंचा तो अरेस्ट कर लिया गया. दरअसल, ये व्यक्ति 14 अपराधों का आरोपी था और फरार चल रहा था. उसे पकड़ने के लिए महिला पुलिस ने उसे पकड़ने का ये तरीका अपनाया था.

कभी-कभी हकीकत में भी फिल्मों जैसी कहानियां सामने आ जाती हैं. ये दिलचस्प घटना अहमदाबाद के दाणिलिमडा थाना क्षेत्र की है. यहां पुलिस ने 14 गंभीर अपराधों के आरोपी तौफीक को पकड़ने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जो एकदम फिल्मी लगता है. डकैती, मारपीट, जबरन वसूली और जेल से फरार होने जैसे गंभीर मामलों में आरोपी तौफीक के खिलाफ लंबे समय से जांच चल रही थी, लेकिन उसे पकड़ने की पुलिस की कई कोशिशें अब तक असफल रहीं.

इसके बाद दाणिलिमडा पुलिस इंस्पेक्टर ने एक नया और अनोखा तरीका निकाला. इसके तहत सोशल मीडिया का सहारा लिया गया. पुलिस टीम ने आरोपी की ऑनलाइन एक्टिविटीज चेक कीं. पता चला कि तौफीक की सोशल मीडिया आईडी एक्टिव है. इसी आईडी के जरिए आरोपी से संपर्क करने का फैसला किया गया.

इंस्पेक्टर ने अपनी महिला पुलिस अधिकारी को इस मिशन पर लगाया. उन्होंने फर्जी आईडी बनाकर तौफीक को आकर्षित किया. महिला पुलिस अधिकारी ने आरोपी से दोस्ती करके उसका भरोसा जीत लिया. धीरे-धीरे तौफीक को लगने लगा कि सोशल मीडिया पर उसकी गर्लफ्रेंड बन गई है. इसी बीच तौफीक को पहली मुलाकात के लिए साबरमती नदी किनारे बुलाया गया. तौफीक अपनी प्रेमिका को इंप्रेस करने के लिए उत्साहित था. पुलिस ने प्लानिंग के तहत महिला अधिकारी को बुर्का पहनाया, जबकि अन्य पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में आसपास गश्त कर रहे थे.

जैसे ही तौफीक नदी किनारे पहुंचा और बुर्का वाली महिला के पास बातचीत करने लगा, महिला पुलिस अधिकारी ने अपने साथियों को इशारा किया. पुलिस के अन्य जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और तौफीक को पकड़ लिया. तौफीक अपनी कथित गर्लफ्रेंड का असली चेहरा देख ही नहीं पाया और उसकी योजना धरी की धरी रह गई.

पुलिस ने बताया कि इस जाल में आरोपी का भाई भी शामिल था, लेकिन उसे भी मौके पर पकड़ लिया गया. तौफीक सोशल मीडिया आईडी पर देखी गई आंखों की तलाश में था, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि फोटो में दिख रही महिला असल में मौजूद नहीं थी.दाणिलिमडा थाने की महिला पुलिस टीम की यह कार्रवाई दिखाती है कि सोशल मीडिया के माध्यम से अपराधियों को पकड़ना कितना प्रभावी हो सकता है. पुलिस ने कहा कि तौफीक जैसे आदतन अपराधियों को पकड़ने के लिए बिल्कुल अलग और असामान्य रणनीतियों की जरूरत होती है.

इस गिरफ्तारी पर पुलिस का संदेश है कि कोई भी अपराधी, चाहे कितना ही चालाक क्यों न हो, पुलिस की सटीक योजना और सतर्कता से बच नहीं सकता. अहमदाबाद पुलिस की इस फिल्मी तरह की कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोग भी हैरान हैं। सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है. तौफीक अब संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार है और पुलिस जांच जारी रखे हुए है कि उसने किन किन अपराधों में भाग लिया और किस तरह से अन्य अपराधियों के साथ संपर्क किया.

NATIONAL : प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, 10 घंटे बाद बरामद हुआ शव, पढ़ें पूरा मामला

0

धनबाद में प्रेम प्रसंग के चलते युवक कपिल राय की हत्या कर शव को छुपा दिया. हत्या के दस घंटे बाद पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी गंगा ठाकुर को गिरफ्तार किया.धनबाद जिले के तोपचांची के हरिहरपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. शुक्रवार (10 अक्टूबर) को पुलिस ने प्रेम प्रसंग में हुई हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी गंगा ठाकुर को गिरफ्तार किया.

पुलिस को मृतक कपिल राय का शव आरोपी के घर से मिला, जिसे धान की पत्तियों (बिचाली) के नीचे छुपाया गया था. शव बरामद करने में पुलिस को ग्रामीणों के विरोध के चलते दस घंटे से अधिक समय तक मशक्कत करनी पड़ी.

जानकारी के अनुसार, कपिल राय का अपने ही गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बताया जाता है कि गुरुवार रात वह युवती से मिलने उसके घर गया था. उसी दौरान युवती के परिजनों ने उसे देख लिया. गुस्से में आकर उन्होंने कपिल पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव को घर के आंगन में धान की पत्तियों के नीचे छुपा दिया.

शुक्रवार सुबह जब कपिल के परिजन उसे खोजने निकले और गांव में उसकी कोई जानकारी नहीं मिली, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. इसी बीच ग्रामीणों को पता चला कि कपिल अपनी प्रेमिका से मिलने गया था और वहीं उसकी हत्या कर दी गई. खबर फैलते ही सैकड़ों ग्रामीण आरोपी के घर के बाहर जुट गए और जमकर हंगामा करने लगे.

सूचना पर हरिहरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी गंगा ठाकुर के घर की तलाशी ली. जब पुलिस को धान की पत्तियों के नीचे से शव मिला तो स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई. ग्रामीण आरोपी को पुलिस के हवाले न कर, खुद सजा देने की मांग करने लगे. इस विरोध के कारण पुलिस शव को कब्जे में नहीं ले पाई और स्थिति को संभालने में करीब दस घंटे लग गए.

आखिरकार देर रात भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाया. आरोपी गंगा ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.एसडीपीओ पुरूषोतम कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग में की गई हत्या की आशंका है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है.

- Advertisement -