Saturday, May 2, 2026
Home Blog Page 373

BIHAR : प्यार में मिला धोखा तो पति की तलाश में बिहार से झारखंड पहुंची महिला, पुलिस से की शिकायत

0

बिहार की मुनी कुमारी अपने पति विजय साव को खोजने के लिए झारखंड के गिरिडीह बिरनी थाना पहुंचीं. महिला ने पति के खिलाफ धोखा देना और स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर शिकायत दर्ज कराई.

झारखंड के गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है. बिहार के जहानाबाद जिले की रहने वाली मुनी कुमारी अपने पति विजय साव को खोजने के लिए सीधे बिरनी थाना पहुंची. महिला ने पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी कहानी रोते-बिलखते सुनाई और कहा कि उसे अपने पति के घर पहुंचा दिया जाए.

मुनी कुमारी की शादी 29 नवंबर 2023 को सिमराढाब निवासी विजय साव से हुई थी. इसके पहले भी उनकी शादी हो चुकी थी और उनके तीन बच्चे हैं. शादी के शुरुआती कुछ महीनों तक दोनों खुशी-खुशी साथ रहे, लेकिन धीरे-धीरे विजय साव ने उनसे संपर्क कम कर दिया.

मुनी कुमारी ने बताया कि विजय साव ने शादी के दौरान उसे प्यार और भरोसा दिलाया था, कहते थे कि चाहे कुछ भी हो जाए, वह उसे नहीं छोड़ेगा. हालांकि, अब मामला उल्टा हो गया है. मुनी कुमारी का आरोप है कि विजय साव पहले से शादीशुदा हैं और उनके भी बच्चे हैं. जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उन्हें चुप रहने को कहा गया. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले महीने जब वे शादी के बाद मिले थे, तब संजय नामक व्यक्ति ने उन्हें जबरन हार्पिक पिला दिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और गले की नली जाम हो गई. अब उन्हें खाना-पीना भी मुश्किल हो गया है.

मुनी कुमारी ने बताया कि वह पटना के एक वृद्ध आश्रम में काम करती हैं. छुट्टी मिलने पर वह अपने पति से मिलने सरिया आती थीं, लेकिन पिछले एक महीने से विजय साव ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया और नंबर ब्लॉक कर दिया. इस कारण वह परेशान होकर सीधे बिरनी थाना पहुंची और पुलिस से मदद मांगी.

महिला ने थाने में साफ कहा कि उसे किसी सजाया झगड़े की जरूरत नहीं है, बस वह अपने पति के घर पहुंचना चाहती हैं. पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज की और मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि वे महिला की सुरक्षा और उसकी मांग को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करेंगे.

यह मामला न केवल व्यक्तिगत प्रेम और धोखे का है, बल्कि सामाजिक और कानूनी दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है. महिला की सुरक्षा और मानसिक स्थिति को देखते हुए पुलिस उसकी मदद के लिए सक्रिय हो गई है. इस घटना ने यह भी उजागर किया कि व्यक्तिगत रिश्तों में धोखा और समस्याओं के कारण महिलाएं कितनी कठिन परिस्थितियों से गुजरती हैं.

ENTERTAINMENT : हेमा मालिनी या प्रकाश कौर, 89 साल की उम्र में कौन सी पत्नी के साथ रहते हैं धर्मेंद्र

0

बॉबी देओल ने हाल ही में अपने पापा धर्मेंद्र को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. एक्टर ने बताया कि वो फार्महाउस में अपनी कौन सी पत्नी के साथ रहते हैं.
बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे धर्मेंद्र इन दिनों काम से दूर अपने फार्महाउस पर शांति की लाइफ बिता रहे हैं. अक्सर एक्टर इसकी झलक कुछ तस्वीरें के जरिए फैंस के साथ भी शेयर करते हैं. हालांकि उन्होंने कभी ये खुलासा नहीं किया कि 89 साल की उम्र में वो पहली वाइफ प्रकाश कौर या दूसरी पत्नी हेमा मालिनी में से किसे साथ रह रहे हैं. लेकिन अब ये राज एक्टर के बेटे बॉबी देओल ने बातों-बातों में खोल दिया है.

दरअसल बॉबी देओल इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को लेकर सुर्खियों में हैं. जिसमें उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही हैं. इसी सीरीज के एक प्रमोशन इवेंट मं बॉबी देओल ने पिता धर्मेंद्र के बारे में खुलकर बात की. एक्टर ने कहा उनके पिता धर्मेंद्र इन दिनों अपने खंडाला स्थित फार्महाउस में रह रहे हैं. धर्मेंद्र के साथ वहां उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर भी रह रही हैं.

धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर से उस वक्त शादी की थी. जब उन्होंने फिल्मों में कदम भी नहीं रखा था. शादी के बाद ही एक्टर मुंबई में हीरो बनने के लिए आए थे. यहां उनका ये सपना पूरा तो हुआ, साथ ही एक्ट्रेस हेमा मालिनी से भी मुलाकात हुई. धर्मेंद्र एक्ट्रेस से प्यार कर बैठे और फिर दोनों ने शादी भी रचा ली.

धर्मेंद्र प्रकाश कौर से चार और हेमा मालिनी से दो बच्चों के पिता बने. एक्टर के प्रकाश कौर से दो बेटे सनी और बॉबी देओल के अलावा दो बेटियां भी हैं. जो लाइमलाइट से दूर रहती हैं. वहीं हेमा मालिनी से धर्मेंद्र ईशा देओल और अहाना देओल के पेरेंट्स बने. इसमें से ईशा ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है. हालांकि वो ज्यादा सफल नहीं हो पाई.

NATIONAL : इंडिगो पर DGCA का 40 लाख जुर्माना, गैर-मान्य सिम्युलेटर से ट्रेनिंग का आरोप

0

DGCA ने इंडिगो पर 40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है क्योंकि उसने लेह, काठमांडू और कालीकट जैसे खतरनाक हवाई अड्डों के लिए पायलट ट्रेनिंग में गैर-योग्य सिमुलेटर का इस्तेमाल किया. इंडिगो ने अपील करने की बात कही है.

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो एयरलाइन पर 40 लाख रुपए का भारी जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना पायलट ट्रेनिंग के लिए गलत सिमुलेटर इस्तेमाल करने के कारण लगाया गया है.

इंडिगो ने लेह, काठमांडू और कालीकट जैसे खतरनाक हवाई अड्डों के लिए पायलट ट्रेनिंग देते समय गैर-योग्य सिमुलेटर का इस्तेमाल किया था. इन हवाई अड्डों को “कैटेगरी सी एयरोड्रम” कहा जाता है क्योंकि यहां उतरना और उड़ान भरना मुश्किल होता है.सिमुलेटर एक तरह का कंप्यूटर सिस्टम होता है जो असली विमान की तरह काम करता है और पायलटों को ट्रेनिंग देने के लिए इस्तेमाल होता है.

डायरेक्टर फ्लाइट ऑप्स पर 20 लाख रुपये
कैसे हुई कार्रवाई?

22 अगस्त को DGCA ने इंडिगो को नोटिस भेजा था और जवाब मांगा था. लेकिन इंडिगो के अधिकारियों का जवाब DGCA को असंतोषजनक लगा.

23 सितंबर को DGCA ने आदेश जारी करके जुर्माना लगाया. अधिकारियों को यह पैसा भारतकोश में जमा करने को कहा गया.

अपील का अधिकार

DGCA ने अपने नियमों के अनुसार दोनों अधिकारियों को एक हफ्ते के अंदर अपील करने का मौका दिया था. अभी तक यह पता नहीं चला है कि इंडिगो ने अपील की है या नहीं.

इंडिगो की प्रतिक्रिया

8 अक्टूबर को इंडिगो ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को बताया था कि उन पर जुर्माना लगाया गया है. कंपनी ने कहा था, ‘कैटेगरी सी एयरोड्रम के लिए पायलट ट्रेनिंग में योग्य सिमुलेटर इस्तेमाल न करने का आरोप लगाया गया है. कंपनी इस आदेश के खिलाफ उचित अपीलीय अथॉरिटी में जाने की प्रक्रिया में है.’

BHAKTI : धनतेरस के मौके पर राशि अनुसार खरीदें शुभ वस्तुएं, मां लक्ष्मी और कुबेर की होगी कृपा!

0

18 अक्टूबर को धनतेरस ब्रह्म योग और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में मनाया जाएगा. धनतेरस के मौके पर राशि अनुसार खरीदारी करने से मां लक्ष्मी और कुबेर भगवान की कृपा प्राप्त होती है.

धनतेरस पर राशि अनुसार करें खरीदारी

धनतेरस को समृद्धि के दिन के रूप में मनाया जाता है. परंपराओं के अनुसार, धन और समृद्धि के लिए धनतेरस मंत्र के साथ देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है.

इस दिन शुभ मुहूर्त में सोना, चांदी, पीतल की वस्तुएं, मकान, वाहन, घर की जरूरत के सामान आदि खरीदते हैं. धनतेरस के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है.

धनतेरस के अवसर पर आप अपनी राशि के अनुसार शुभ वस्तुएं खरीदते हैं तो आप पर माता लक्ष्मी और कुबेर की कृपा होगी. सालभर धन-संपत्ति में वृद्धि होने के साथ पैसों की समस्याएं भी दूर होती होती.

धनतेरस की शुभ तिथि

श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन अजमेर की निदेशिका ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि, पंचांग के अनुसार इस वर्ष कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर शनिवार को दोपहर 12:18 बजे आरंभ होगी और 19 अक्टूबर रविवार को दोपहर 1:51 बजे तक रहेगी.

प्रदोष काल को देखते हुए धनतेरस का पर्व शनिवार 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इसी के साथ दीपावली उत्सव का शुभारंभ भी हो जाएगा.

त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ -18 अक्टूबर को दोपहर 12:18 बजे से
त्रयोदशी तिथि समाप्त – 19 अक्टूबर को दोपहर 1:51बजे तक

धनतेरस पर बन रहा ब्रह्म योग
ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि, इस साल धनतेरस के दिन ब्रह्म योग और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है. पंचांग के अनुसार 18 अक्टूबर की सुबह ब्रह्म योग आरंभ होगा, जो रात 1:48 बजे तक रहेगा. वहीं पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र सुबह से लेकर दोपहर 3:41 बजे तक रहने वाला है.

इसके बाद से उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र प्रभावी होगा. इन शुभ योग में की गई खरीदारी और शुरुआत लंबे वक्त तक फायदा देने वाली रहेगी. इन शुभ योग में किए कामों में सफलता की संभावना और बढ़ जाती है.

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार, धनतेरस पर संध्या के समय पूजा करना अत्यंत फलदायी माना गया है. इस वर्ष 18 अक्टूबर को धनतेरस पूजन का शुभ समय शाम 7:16 बजे से रात 8:20 बजे तक रहेगा. इस दौरान माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और धन के देवता कुबेर की आराधना करनी चाहिए.

ब्रह्म मुहूर्त- प्रातः 4:43 से 5:33 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:43 से दोपहर 12:29 बजे तक
प्रदोष काल- शाम 05:48 से रात 08:20 बजे तक
वृषभ काल- शाम 07:16 से रात 09:11 बजे तक

यम दीपदान
धनतेरस पर प्रदोष काल में यमराज के लिए दीपक जलाने की परंपरा है. इस वर्ष यम दीपदान का समय 18 अक्टूबर को शाम 5:48 से रात 8:20 बजे तक रहेगा.

माना जाता है कि, घर के बाहर दक्षिण दिशा में दीपक जलाने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है और परिवार के सदस्य दीर्घायु होते हैं. आइए ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानते हैं, धनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार खरीदारी करने के लिए शुभ वस्तुएं कौन सी हैं?

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को चांदी के आभूषण, सिक्के या फिर बर्तन खरीदने चाहिए. इसके अलावा आप सोना या पीतल की वस्तुएं भी खरीद सकते हैं. इससे आपको तरक्की मिलेगी.

वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र है. आपके लिए चांदी की वस्तुएं खरीदना अच्छा रहेगा. यदि आप हीरा जड़ित कोई आभूषण खरीदते हैं तो वह बहुत ही उत्तम रहेगा. आप अपने बजट के अनुसार चांदी के आभूषण या सिक्के भी ले सकते हैं.

मिथुन राशि
धनतेरस पर आपको कांसे का बर्तन, सोना आदि खरीदना शुभ रहेगा. पन्ना शुभ रत्न है, इन वस्तुओं की खरीदारी आपके लिए उन्नति देने वाली होगी.

कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को चांदी के आभूषण, चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, चांदी का श्रीयंत्र, मोती की माला, चांदी में माती जड़ित अंगुठी आदी खरीदना उत्तम रहेगा.

सिंह राशि
सिंह राशि के लिए धनतेरस पर सोना खरीदना श्रेष्ठ रहेगा. आपके लिए शुभ रत्न माणिक्य है. यदि बजट कम है तो आप उन वस्तुओं को खरीद सकते हैं, जिन पर सोने का पानी चढ़ाया गया हो.

कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी बुध हैं. आपको धनतेरस पर कांसे या फूल के बर्तन खरीदना चाहिए, इससे आपका बुध ग्रह और मजबूत होगा. आपका शुभ रत्न पन्ना और मोती है. मोती की माला भी खरीद सकते हैं.

तुला राशि
तुला राशि के जातकों को धनतेरस पर चांदी के आभूषण, चांदी के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा. इससे आपकी धन संपत्ति में वृद्धि होगी.

वृश्चिक राशि
धनतेरस पर वृश्चिक राशि के जातकों को तांबे के बर्तन, चांदी या चांदी के आभूषण खरीदना चाहिए. इससे आपको लाभ होगा.

धनु राशि
धनु राशि के जातक धनतेरस पर सोने के आभूषण, सोने के सिक्के, पीतल के बर्तन आदि खरीद सकते हैं. ऐसा करने से जीवन भर पैसे की कमी नहीं रहेगी.

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को धनतेरस वाले दिन आप स्टील के बर्तन या अपने लिए कोई वाहन खरीदना चाहिए. सालभर आपकी उन्नति होगी.

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को धनतेरस पर वाहन या स्टील के बर्तन खरीदने चाहिए. उसके बाद चांदी, सोना आदि खरीद सकते हैं.

मीन राशि
मीन राशि के जातकों को धनतेरस पर सोने या पीतल की वस्तुएं खरीदनी चाहिए. इससे आपके सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि cn24 hindi किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

BUSINESS : DMart को चलाने वाली कंपनी ने कमाया 685 करोड़ का जबरदस्त मुनाफा, सोमवार को फोकस में रहेंगे शेयर

0

रिटेल चेन डीमार्ट का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड का मुनाफा सितंबर तिमाही में बढ़ा. कंपनी के शेयर सोमवार को फोकस में रहेंगे.

रिटेल चेन डीमार्ट की ऑपरेटर कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड (Avenue Supermarts Ltd) के शेयर सोमवार को फोकस में रहेंगे. कंपनी ने शनिवार को तिमाही के नतीजे का ऐलान किया. इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 3.85 परसेंट उछलकर 684.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी ने 659.44 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था.

कंपनी का ऑपरेश्नल रेवेन्यू पिछले साल की जुलाई-सितंबर तिमाही के 14,444.50 करोड़ रुपये के मुकाबले इस साल 15.45 परसेंट बढ़कर 16,676.30 करोड़ रुपये हो गया. कारोबारी साल 2026 की दूसरी तिमाही में PAT (Profit After Tax) मार्जिन 4.1 परसेंट रहा, जबकि वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में यह 4.6 परसेंट था. सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी का टोटल एक्सपेंस या कुल व्यय 16 परसेंट बढ़कर 15,751.08 करोड़ रुपये हो गया, जबकि टोटल इनकम 16,695.87 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 15.3 परसेंट ज्यादा है.

कंपनी के परफॉर्मेंस पर कमेंट करते हुए एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड के सीईओ अंशुल असावा ने कहा, कारोबारी साल 2026 की दूसरी तिमाही में हमारा रेवेन्यू पिछले साल के मुकाबले 15.4 परसेंट बढ़ा. कर-पश्चात लाभ (PAT) पिछले साल के मुकाबले 5.1 परसेंट बढ़ा. दो साल और उससे पुराने DMart कारोबारी साल 2025 की दूसरी तिमाही के मुकाबले 2026 की दूसरी तिमाही में 6.8 परसेंट बढ़ा. जीएसटी रिफॉर्म्स पर सरकार की हालिया घोषणा के बाद हमने अपने सभी ग्राहकों को कम जीएसटी दरों का लाभ दिया. हमने इस तिमाही के दौरान 8 नए स्टोर खोले. 30 सितंबर, 2025 तक हमारे कुल स्टोर 432 हो गए हैं.

एवेन्यू सुपरमार्केट्स के शेयर सोमवार को फोकस में रहेंगे. शुक्रवार को शेयर मामूली बढ़त के साथ 4319.70 पर बंद हुए. एक बार तो कारोबार के दौरान शेयर 4,365 रुपये तक जा पहुंचा था.शेयर के 52-हफ्तों का हाई लेवल 4916.30 रुपये है और 52-हफ्तों का लो लेवल 3,337.10 रुपये है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

MP : इंटरनल ब्लीडिंग, शॉक… कांस्टेबलों की पिटाई में मारे गए छात्र की PM रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

0

भोपाल में दो कांस्टेबलों ने एक छात्र की पिटाई कर दी थी. जिससे उसकी मौत हो गई. 22 वर्षीय छात्र की कुछ दिन पहले ही नौकरी लगी थी और डॉक्यूमेंट्स के लिए वह भोपाल आया था.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो पुलिस कांस्टेबलों ने 22 साल के एक छात्र की पिटाई कर दी. जिससे छात्र को उल्टियां होने लगी. उसके दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचवाया. जहां उसकी मौत हो गई. मामले में दोनों आरोपी कांस्टेबलों को पहले ही सस्पेंड कर दिया गया था. फिलहाल घटना के बाद से ही दोनों आरोपी कांस्टेबल फरार हैं. शनिवार को शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के आने के बाद दोनों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है.

मृतक छात्र की कुछ ही दिन पहले बेंगलुरु की एक कंपनी में नौकरी लगी थी. ऐसे में वह भोपाल स्थित अपने कॉलेज डॉक्यूमेंट्स लेने के लिए आया था. ताकि उसे जमा कर सके. शनिवार को प्रदेश कांग्रेस जीतू पटवारी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और सांत्वना दी. मृतक के परिवार ने मामले की एसआईटी या सीबीआई जांच की मांग की है.

मृतक उदित गायकी बैंक कॉलोनी, बाग दिलकुशा का रहने वाला था. उसके पिता राजकुमार गायकी एमपीईबी में असिस्टेंट इंजीनियर हैं, जबकि मां संगीता गायकी सरकारी स्कूल में टीचर हैं. उदित की एक बहन की शादी डीएसपी केतन अडलक से हुई है, जो फिलहाल बालाघाट में पदस्थ हैं. गुरुवार रात उदित अपने दोस्तों के साथ इंद्रपुरी इलाके में बीयर पार्टी कर रहा था.

इसी दौरान पिपलानी थाने के 2 पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और युवकों को पकड़ लिया और उन्हें धमकाया. बाद में उनसे 10 हजार रुपए की मांग की लेकिन इसी दौरान उनकी उदित से बहस हो गई. जिसके बाद दोनों पुलिस कांस्टेबलों ने पहले उदित के कपड़े उतारे और फिर डंडों से बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस वाले वहां से चले गए.

थोड़ी देर में उदित ने उल्टी शुरू कर दी और घबराए दोस्त उदित को गंभीर हालत में पहले पास के एक अस्पताल ले गए. जहां से उसे एम्स भेजा गया लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उदित ने हाल ही में सीहोर स्थित कॉलेज से बीई की डिग्री पूरी की थी. पिछले महीने ही उसे नौकरी मिली थी और वह छह दिन की छुट्टी लेकर भोपाल आया था.

गुरुवार को वह दोस्तों के साथ सीहोर गया था, ताकि अपनी डिग्री कॉलेज से प्राप्त कर सके, जिसे उसे कंपनी में जमा करना था. उसे अंदाजा भी नहीं था कि लौटते वक्त वही दिन उसकी जिंदगी का आखिरी दिन बन जाएगा. एम्स में हुई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने पुलिस की पिटाई की क्रूरता को उजागर कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक उदित की मौत ट्रॉमेटिक हेमोरेजिक पैन्क्रियाटाइटिस से हुई.

पिटाई के दौरान पैन्क्रियाज में गंभीर चोट लगी और उसके फटने की वजह से इंटरनल ब्लीडिंग हुई और ट्रॉमेटिक शॉक से उदित की मौत हो गई. मृतक के शरीर पर बिना धार वाले हथियार से चोटें पाई गई.डीसीपी जोन-2 विवेक सिंह ने बताया कि “शॉर्ट पीएम रिपोर्ट” के आधार पर दोनों आरक्षकों के खिलाफ धारा हत्या का मामला दर्ज किया गया है. दोनों को पहले ही निलंबित कर दिया गया था, लेकिन अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं. जिन्हें मुख्य साक्ष्य के रूप में कोर्ट में पेश किया जाएगा. साथ ही उदित के दोस्तों को मामले का मुख्य गवाह बनाया गया है.

मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शनिवार शाम को उदित के परिवार वालों से मुलाकात कर उन्हे सांत्वना दी और बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला. जीतू पटवारी ने कहा कि यह हत्या पुलिसवालों ने की है और 48 घंटे से ज्यादा हो गए, लेकिन गृह विभाग के मुखिया, जो खुद मुख्यमंत्री हैं, उन्होंने एक बार भी परिवार से बात नहीं की. न ही सरकार का कोई मंत्री पीड़ित से मिलने पहुंचा.

पटवारी ने हमला बोलते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है. कांग्रेस ने इस मामले में मुख्यमंत्री से आरक्षकों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की मांग की है. बेटे की हत्या पर पिता राजकुमार गायकी ने कहा कि उदित की हत्या पुलिसवालों ने ही की है. ऐसे में उनसे निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं है. इसलिए मामले की जांच सीबीआई से करानी चाहिए और आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए.

UP : वो पहले प्यार जताती… फिर बनाती थी संबंध… बस्ती में पकड़ी गई हनीट्रैप की मास्टरमाइंड लेडी की कहानी!

0

ये कहानी यूपी के बस्ती जिले की है. एक शातिर महिला लोगों को प्यार के जाल में फंसाती थी, फिर उनके अंतरंग वीडियो और फोटो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल करती थी. उसका गैंग अपने शिकार से लाखों रुपये वसूलता था. महिला अब तक कम से कम तीन लोगों को फंसाकर लाखों की वसूली कर चुकी थी. ये कहानी चौंका देने वाली है..!

यूपी के बस्ती से सनसनीखेज कहानी सामने आई है, जिसने लोगों के साथ-साथ पुलिस को भी चौंका दिया. पुलिस का कहना है कि एक ऐसी शातिर महिला को अरेस्ट किया गया है, जो लोगों को प्यार के जाल में फंसाकर उनसे लाखों रुपये वसूलती थी. यह महिला हनीट्रैप गैंग की मास्टरमाइंड थी. जिसने हनीट्रैप प्लानिंग, ब्लैकमेलिंग की मास्टर स्ट्रेटेजी और गैंग की हेल्प से अब तक लाखों रुपये की वसूली की है.

बस्ती पुलिस के अनुसार, यह शाति महिला अपने शिकार को पहले प्यार का झांसा देती थी. उनको भरोसे में लेकर संबंध बनाती, और उसी दौरान वीडियो और फोटो रिकॉर्ड कर लेती थी. इसके पीछे उसका मकसद साफ था- इन वीडियो और फोटो को हथियार बनाकर शिकार से लाखों की वसूली करना.

पुलिस का कहना है कि यह खेल महिला अकेली नहीं करती थी. उसका एक पूरा गैंग था, जो शिकार को टारगेट करने से लेकर ब्लैकमेलिंग तक उसके साथ काम करता था. लवी ने अब तक कम से कम तीन लोगों को अपने जाल में फंसाकर दस लाख रुपये से अधिक की वसूली की. लेकिन जैसे ही शिकार की हिम्मत जवाब देने लगी, तो वह पुलिस के पास पहुंच गया.

दरअसल, यह हाई‑प्रोफाइल मामला कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आया. पीड़ित की पत्नी ने पुलिस को जाकर बताया कि उसके पति को किसी महिला ने फंसाया है और लगातार उससे धन उगाही की जा रही है. पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला गंभीरता से लिया और जांच शुरू की.

जांच में महिला के बारे में पता चला, जो संतकबीरनगर जिले की रहने वाली है. उसने बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में अपने शिकार को प्यार के जाल में फंसाया था. जैसे ही दोनों के बीच नजदीकी बढ़ती, उसने प्राइवेट वीडियो और फोटो बना रिकॉर्ड कर लिए. फिर उसे ब्लैकमेलिंग के लिए इस्तेमाल करने लगी. धमकी और डर में अपने शिकार से पैसा ऐंठने लगी.

डिप्टी एसपी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि यह महिला अब तक कम से कम तीन लोगों से 10 लाख रुपये से अधिक की वसूली कर चुकी है. इसके बाद वह 50 लाख रुपये की और मांग कर रही थी. लेकिन पीड़ित के परिजनों ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस से शिकायत दर्ज कराई.

बस्ती पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है. जांच के दौरान पुलिस को वीडियो और फोटो सहित कई सबूत मिले हैं. अभी उसके खातों और कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है.पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि महिला का गैंग सिर्फ शिकार खोजने तक सीमित नहीं था. यह पूरी प्लानिंग बड़ी सतर्कता से होती थी. गैंग के अन्य सदस्य टारगेट को विश्वास में लेने, वीडियो शूट करने और ब्लैकमेलिंग में मदद करते थे.

पुलिस के अनुसार, महिला की प्लानिंग इतनी परफेक्ट थी कि उसके शिकार बिना शक के उसके जाल में फंस जाते थे. वह प्यार और नजदीकी दिखाकर बातों में फंसाती थी. फिर अंतरंग वीडियो और फोटो रिकॉर्ड कर लेती थी. इसके बाद वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग करने लगती थी. पुलिस ने गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है. साथ ही खातों और कॉल डिटेल की जांच जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि महिला अकेली नहीं थी और गैंग में कौन‑कौन शामिल थे.

NATIONAL : करवाचौथ के बाद हुआ झगड़ा, पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पत्नी ने खा लिया जहर

0

फिरोजाबाद में करवाचौथ के बाद एक दंपति की झगड़े के कारण मौत हो गई. पति प्रमोद कुमार ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली, जबकि उसकी पत्नी निशा ने जहर खाकर जान दे दी. दोनों की मौत से गांव में मातम फैल गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां करवाचौथ के बाद पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े ने दोनों की जान ले ली. पुलिस के अनुसार, पति प्रमोद कुमार (26) और पत्नी निशा (24) की मौत खुदकुशी के वजह से हुई है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक घटना मटसेना थाना क्षेत्र के डबरई गांव की है. जानकारी के मुताबिक, करवाचौथ का व्रत समाप्त होने के बाद शुक्रवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. विवाद बढ़ने पर प्रमोद गुस्से में घर से निकल गया.शनिवार सुबह ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव देखा, जिसकी पहचान प्रमोद कुमार के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी.

इस घटना की सूचना जब परिजनों और पत्नी निशा को मिली, तो वह मानसिक रूप से टूट गई. शोक में डूबी निशा ने जहर खा लिया.कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और जब परिवार वाले घर लौटे तो निशा अचेत अवस्था में मिली. उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सदर क्षेत्राधिकारी (CO) चंचल त्यागी ने बताया कि पति की आत्महत्या की खबर मिलते ही पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.गांव में इस घटना से मातम छा गया है. ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के बीच प्यार था और शादी को दो साल से अधिक समय नहीं हुआ था. करवाचौथ जैसे शुभ पर्व के बाद इस तरह की त्रासदी ने सभी को झकझोर कर रख दिया है.

NATIONAL : लखनऊ में 11वीं की छात्रा से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार… तीसरे की तलाश जारी

0

लखनऊ में नाबालिग दलित लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा अपने दोस्त के साथ बहन से मिलने जा रही थी. इसी दौरान उसके साथ यह घटना हुई. फिलहाल पुलिस ने एनकाउंटर के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में हैवानियत की हद पार करते हुए 3 युवकों ने मिलकर 11वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को धर दबोचा है, जिसमें से एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ है.

घटना उस वक्त हुई जब नाबालिग छात्रा अपनी बड़ी बहन के घर जा रही थी. रास्ते में वह अपने एक दोस्त के साथ रुककर बात कर रही थी.उसी दौरान 3 युवक वहां पहुंचे और छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी.जब छात्रा और उसके दोस्त ने इसका विरोध किया, तो दरिंदों ने छात्रा के दोस्त को बेरहमी से पीटा और उसे वहां से भगा दिया. इसके बाद तीनों आरोपियों ने नाबालिग छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया.

गैंगरेप के बाद आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए. गैंगरेप की वारदात के बाद सदमे में आई छात्रा ने हिम्मत जुटाकर अपने जीजा को फोन पर पूरी घटना बताई. पीड़िता के जीजा तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे लेकर सीधे हरौनी पुलिस चौकी गए. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन नामजद मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई टीमें गठित की.

जांच के दौरान पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. देर रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ आरोपी बंथरा के हरौनी रेलवे स्टेशन के पास हैं. डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने की कोशिश की गई, तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी.

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया. घायल आरोपी की पहचान ललित कश्यप के रूप में हुई है, जो इस गैंगरेप के मुकदमे में नामजद है. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस ने उसके पास से एक अवैध 315 बोर का तमंचा बरामद किया है. डीसीपी ने आगे बताया कि मुठभेड़ के दौरान बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति भाग निकला. साथ ही घटना में नामजद एक अन्य आरोपी मेराज को भी पुलिस की दूसरी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब इस घटना में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है.

KUTCH : नकली कोलगेट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 9 लाख का माल जब्त

0

कच्छ में कोलगेट बनाने वाली एक नकली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने फैक्ट्री से 9 लाख रुपये का सामान भी जब्त किया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

गुजरात के कच्छ जिले के रापर तालुका के चित्रोड गांव में चल रही एक नकली कोलगेट फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है. गागोदरा पुलिस की एक टीम ने एक विशेष अभियान चलाकर नकली कोलगेट टूथपेस्ट बनाने और बेचने की एक अवैध इकाई को पकड़ा है. इस अभियान में भारी मात्रा में सामान जब्त किया गया है. जिसकी कीमत 9 लाख रुपये बताई जा रही है.गागोदरा पुलिस ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर एक नकली कोलगेट फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है. फिलहाल चारों लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

इस अभियान में जब्त किए गए सामान में 500 से अधिक डुप्लीकेट कोलगेट पैकेट, रासायनिक मिश्रण के कंटेनर, पैकेजिंग मशीन और नकली लेबल प्रिंटर शामिल हैं. कॉपीराइट अधिनियम 1957 और भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (जबरन धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया है.इसके अलावा, खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की एक टीम भी इस मामले में शामिल हो सकती है, ताकि नकली सामान का रासायनिक परीक्षण किया जा सके.

- Advertisement -