Saturday, May 2, 2026
Home Blog Page 380

NATIONAL : ‘BJP सांसद पर हमले के दोषियों को 24 घंटे में गिरफ्तार करो, नहीं तो…’, ममता सरकार को बंगाल गवर्नर का अल्टीमेटम

0

उत्तर बंगाल के नागराकाटा इलाके में राहत कार्यों के दौरान बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया था. दोनों नेताओं को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. यही देरी अब राज्यपाल के हस्तक्षेप की वजह बनी है.

पश्चिम बंगाल के नागराकाटा में बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर हुए हमले के बाद राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है. अब इस घटना पर राज्यपाल ने ममता बनर्जी सरकार को सीधा अल्टीमेटम दे दिया है.राज्यपाल ने कहा है कि राज्य सरकार के पास केवल 24 घंटे का समय है. इस दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी करनी होगी. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो वे संविधान के दायरे में उपलब्ध विकल्पों का इस्तेमाल करने को बाध्य होंगे.

राज्यपाल ने कहा, “पश्चिम बंगाल में जनप्रतिनिधियों पर हमला बेहद गंभीर मामला है. यह कानून-व्यवस्था की असफलता को दर्शाता है. राज्य सरकार को 24 घंटे का समय दिया गया है. अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो मुझे संविधान के तहत उपलब्ध अन्य विकल्पों पर विचार करना पड़ेगा.”

बता दें कि सोमवार को उत्तर बंगाल के नागराकाटा इलाके में राहत कार्यों के दौरान बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया था. दोनों नेताओं को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया.बीजेपी ने आरोप लगाया है कि यह हमला तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लोगों द्वारा सोची-समझी साजिश के तहत करवाया गया. वहीं, टीएमसी ने पलटवार करते हुए कहा कि स्थानीय जनता बाढ़ राहत में देरी और अफरा-तफरी से नाराज़ थी, इसलिए घटना हुई.

मंगलवार को ममता बनर्जी ने अस्पताल पहुंचकर घायल भाजपा सांसद से मुलाकात की. उन्होंने मुर्मू की पत्नी और बेटे से भी बात की और इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम से उनकी स्थिति की जानकारी ली. सूत्रों के अनुसार, ममता बनर्जी ने सांसद की तबीयत के बारे में विस्तार से पूछा. मुख्यमंत्री ने उन्हें सलाह दी कि डॉक्टरों की बात ध्यान से सुनें और इलाज को लेकर कोई कोताही न बरतें. जाते-जाते उन्होंने मुर्मू के परिवार से कहा, ‘अगर आपको किसी तरह की मदद या दूसरे अस्पताल में इलाज की जरूरत हो, तो मुझे बताइए. सरकार हर संभव सहायता देगी.’

NATIONAL : डेढ़ साल की मासूम को दिया जहर, फिर खुद भी मौत की नींद सो गए मां -बाप…धनबाद में डरा देने वाला मामला

0

झारखंड के धनबाद में एक परिवार के तीन सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. जोगता थाना क्षेत्र के साइडींग में राजा मियां, उनकी पत्नी अमीना परवीन और डेढ़ साल की बेटी मायरा मृत पाई गईं. बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते यह कदम उठाया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
झारखंड में धनबाद के जोगता थाना क्षेत्र के साइडींग में एक दर्दनाक मामला सामने आया है. एक ही परिवार के तीन सदस्यों पति, पत्नी और उनकी डेढ़ साल की पुत्री ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. संभवत: माता पिता ने बच्ची को जहर देने के बाद खुद भी खौफनाक कदम उठाया. मृतकों की पहचान राजा मियां, उसकी पत्नी अमीना परवीन और उनकी डेढ़ साल की बच्ची मायरा परवीन के रूप में हुई है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के कारण तीनों ने यह कदम उठाया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में तीनों को धनबाद के एनएमसीएच भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.ग्रामीणों ने बताया कि परिवार पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है.

बता दें कि बीते दिनों यूपी के शाहजहांपुर से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां कर्ज में डूबे एक व्यापारी और उसकी पत्नी ने जो किया वह डरा देने वाला था. उन्होंने पहले अपने 3 साल के मासूम बेटे को जहर दिया और फिर दोनों ने फांसी लगाकर जान दे दी. पति पत्नी ने अपने सुसाइड नोट में भारी कर्ज को आत्महत्या का कारण बताया था.

KASHMIR : कोकेरनाग के गाडोले जंगल में दो आर्मी कमांडो लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

0

लापता दोनों जवान 5 PARA के अग्निवीर हैं और 6 अक्टूबर की शाम से लापता हैं. जवानों को खोजने के लिए जॉइंट फोर्सेज ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. फिलहाल इस घटना में कोई आतंकवादी कनेक्शन नहीं है.

साउथ कश्मीर के कोकेरनाग क्षेत्र के गाडोले जंगल में दो आर्मी कमांडो लापता हैं. जानकारी के अनुसार ये दोनों जवान 5 PARA के अग्निवीर हैं और वे 6 अक्टूबर की शाम से लापता हैं. सूत्रों के अनुसार फिलहाल इस घटना में कोई आतंकवादी कनेक्शन नहीं है. माना जा रहा है कि जवान ऑपरेशन के दौरान जंगल में भटक गए हैं.

लापता जवानों को खोजने के लिए जॉइंट फोर्सेज ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. ऑपरेशन में आर्मी और पुलिस की कई यूनिटें शामिल हैं, जिनके साथ हवाई सहायता भी उपलब्ध कराई गई है. यह सर्च ऑपरेशन किश्तवार और अनंतनाग के बीच स्थित घने जंगलों में जारी है.सुरक्षा बलों का कहना है कि खोज अभियान जारी है. इस ऑपरेशन की पहली झलकियों में बड़ी संख्या में ग्राउंड और एरियल यूनिट्स जंगल की तलाशी में लगी हुई दिखाई दे रही हैं.

यह क्षेत्र पिछले कुछ वर्षों में आतंकवादी गतिविधियों का बड़ा ठिकाना रहा है. पिछले साल अगस्त और सितंबर में यहां दो बड़ी आतंकवादी मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सुरक्षा बलों और स्थानीय नागरिकों को नुकसान पहुंचा था. सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि फिलहाल प्राथमिक दृष्टिकोण यही है कि दोनों जवान भटक गए हैं और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है

दो दिन से इलाके के जंगलों में चल रहे सर्च ऑपरेशन को लेकर स्थानीयों में भ्रम की स्थिति थी. लोगों को लग रहा था कि यहां आतंकी छिपे हैं, जिनकी तलाश में इतने बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अहलान गडोले कश्मीर में आतंकवाद का नया केंद्र बन गया है क्योंकि इस इलाके में पिछले साल अगस्त और सितंबर में दो बड़ी मुठभेड़ें हुई थीं. पिछले साल आतंकवादियों के साथ भीषण मुठभेड़ में दो जवान और एक नागरिक शहीद हो गए थे, जबकि घने जंगलों में आतंकवादियों का पीछा करते हुए दो सैन्य अधिकारियों और एक पुलिस अधिकारी सहित चार सुरक्षाकर्मियों ने अपनी जान गंवा दी थी.

NATIONAL : Coldrif कफ सिरप कंपनी मालिक तीन दिन पहले फरार, MP पुलिस की SIT ने तमिलनाडु की फैक्ट्री में की जांच, खंगाले जा रहे CCTV

0

5 अक्टूबर को मध्य प्रदेश पुलिस ने छिंदवाड़ा जिले में संदिग्ध किडनी फेल्यर से बच्चों की मौतों की जांच के लिए SIT गठित की थी, जो ‘जहरीली’ कफ सिरप के सेवन से जुड़ी है.छिंदवाड़ा में जहरीली Coldrif कफ सिरप से 20 बच्चों की मौत के मामले में जांच अब तमिलनाडु तक पहुंच गई है. मध्य प्रदेश पुलिस के एक सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के नेतृत्व में गठित 7 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) ने बुधवार को तमिलनाडु के कांचीपुरम के पास स्थित दवा निर्माता कंपनी की फैक्ट्री और उसके दफ्तर में छानबीन की.जांच अधिकारी ने न्यूज एजेंसी भाषा को बताया कि दवा कंपनी का मालिक जांच शुरू होने से तीन दिन पहले ही परिसर छोड़कर जा चुका था. टीम रजिस्टर्ड ऑफिस में उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अहम जानकारी जुटा रही है.

कांचीपुरम के सुंगुवरछत्रम स्थित इस विनिर्माण संयंत्र को पहले ही सील कर दिया गया है. तमिलनाडु पुलिस स्थानीय स्तर पर एसआईटी को सहायता प्रदान कर रही है.मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने 7 अक्टूबर को पुष्टि की थी कि जहरीली कफ सिरप पीने से किडनी फेल होने के कारण राज्य में अब तक 20 बच्चों की मौत हो चुकी है.खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने 4 अक्टूबर को घोषणा की थी कि फैक्ट्री से लिए गए कफ सिरप के नमूने ‘मिलावटी’ पाए गए थे, जिसके बाद कंपनी को तुरंत ‘उत्पादन बंद’ करने का निर्देश दिया गया.

बता दें कि चेन्नई स्थित यह दवा कंपनी पुडुचेरी, मध्य प्रदेश और राजस्थान सहित कुछ अन्य राज्यों को कफ सिरप ‘कोल्ड्रिफ’ की आपूर्ति करती रही है. तमिलनाडु सरकार ने 1 अक्टूबर से ही इस दवा पर प्रतिबंध लगा दिया था.

UP : 5 भाइयों ने मिलकर बहन और बहनोई को मार डाला, लव मैरिज से थे नाराज, गुजरात से बुलाया था घर

0

सोनभद्र में प्रेम विवाह से नाराज 5 सगे भाइयों ने बहन मुन्नी गुप्ता और बहनोई दुखन साव को झूठा भरोसा देकर गुजरात से बुलाया. मिर्जापुर से उन्हें डीसीएम में बैठाकर हाथीनाला के पास नृशंस हत्या कर दी और शव फेंक दिए. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन फरार हैं.

यूपी के सोनभद्र में ऑनर किलिंग के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है. प्रेम विवाह से नाराज पांच सगे भाइयों ने मिलकर अपनी बहन मुन्नी गुप्ता और उसके पति दुखन साव की नृशंस हत्या कर दी. इसके बाद उनके शवों को जंगलों में फेंक दिया. फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य फरार चल रहे हैं. उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है.

पुलिस जांच में पता चला कि मृतका मुन्नी गुप्ता और दुखन साव में प्रेम संबंध थे और उन्होंने लड़की के परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी कर ली थी. शादी के बाद दोनों गुजरात जाकर रहने लगे थे. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पति-पत्नी को यह झूठा भरोसा दिया कि वे घर वापस आएं, तो उनकी शादी धूमधाम से कराई जाएगी. दोनों पति-पत्नी ट्रेन से गुजरात से मिर्जापुर आ गए, जहां उनका एक भाई डीसीएम गाड़ी लेकर उन्हें लेने आया.

योजना के मुताबिक, मुन्नी और दुखन को डीसीएम में बैठाकर बिहार के लिए रवाना हुए. आरोपियों ने हाथीनाला के पास एक बहाने से गाड़ी रोकी और वहीं दोनों पति-पत्नी की नृशंस हत्या कर दी. हत्या के बाद, उन्होंने बहन मुन्नी के शव को तो वहीं घटनास्थल पर फेंक दिया, जबकि बहनोई दुखन साव के नर कंकाल को दुद्धी थाना क्षेत्र में झाड़ियों के बीच फेंककर सभी आरोपी फरार हो गए.

पुलिस ने हत्यारोपी पांच भाइयों में से मुन्ना और राहुल को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि अवधेश, राकेश और मुकेश अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है. पुलिस ने उनके कब्जे से नीले रंग की पिकअप गाड़ी भी बरामद की है. सभी आरोपी बिहार के पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.

National : सिंगर ने पूछा यहां सिंगल कौन? संभल के डीएम ने SP का उठा दिया हाथ; ‘तेरे जैसा यार कहां’ गाने पर झूमे दोनों ऑफिसर

0

संभल के डीएम राजेंद्र पेंसिया और एसपी केके बिश्नोई का एक दोस्ताना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक कार्यक्रम में दोनों अधिकारी पंजाबी गाने ‘तेरे जैसा यार कहां’ पर झूमते नजर आए. जब सिंगर ने ‘सिंगल’ होने के बारे में पूछा, तो एसपी बिश्नोई ने हाथ उठाकर जवाब दिया.

उत्तर प्रदेश के संभल में तैनात एसपी केके बिश्नोई और डीएम राजेंद्र पेंसिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों अधिकारी पंजाबी गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं. इस दौरान जब स्टेज से सिंगर ने पूछा कि यहां कौन-कौन सिंगल है तो एसपी ने हाथ उठाकर इशारों में जवाब दिया कि वो अविवाहित हैं.

हो रहे वीडियो में, एक कार्यक्रम के दौरान पंजाबी सिंगर स्टेज पर गाना गा रहे थे. जैसे ही सिंगर ने ‘तेरे जैसा यार कहां.. कहां ऐसा याराना..याद करेगी दुनिया तेरा मेरा अफसाना…’ गाना गाया, डीएम और एसपी दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़कर खड़े हो गए और गुनगुनाते हुए नजर आए.

एसपी तो इस ‘याराना सॉन्ग’ पर बैठकर झूमते हुए भी दिखाई दिए। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ ऊपर उठाकर अपनी मजबूत दोस्ती का संकेत दिया. गौरतलब है कि संभल में हिंसा फैलाने वालों पर सख्त एक्शन लेने वाले डीएम और एसपी का ये अलग और दोस्ताना अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दोनों अधिकारियों का यह वीडियो बताता है कि कैसे वे ड्यूटी के साथ-साथ मजबूत दोस्ती भी निभाते हैं.

इस दौरान, पंजाबी सिंगर ने भीड़ से पूछा कि लाइफ में ‘सिंगल’ कौन-कौन है? इस पर डीएम ने तुरंत एसपी बिश्नोई का हाथ उठा दिया. डीएम की इस मजाकिया हरकत पर सभी लोग हंस पड़े. इसके बाद सिंगर ने सिंगल लोगों पर अपनी परफॉर्मेंस दी.

आपको बता दें कि संभल में कल्कि महोत्सव में मंगलवार शाम को एक आयोजन किया गया था. इसमें पंजाबी सिंगर जस्सी गिल और बब्बल राय के गानों पर लोग झूमते-गाते दिखे. डीएम पेंसिया और एसपी विश्नोई भी खुद को रोक नहीं पाए. मंच पर जस्सी गिल ने ‘यारा तेरी यारी को मैंने तो खुदा जाना…’ गुनगुनाया तो एसपी साहब कुर्सी पर बैठे-बैठे ही थिरकने लगे. इस बीच उन्होंने बगल में बैठे डीएम सर का हाथ पकड़ा और गाना गुनगुनाने लगे.

WORLD : पहले फोड़ा बम, फिर बरसाई गोलियां… पाकिस्तानी सेना पर TTP का हमला, 2 अफसर समेत 11 की मौत

0

पाकिस्तान के कुर्रम जिले में बुधवार को उग्रवादियों ने सैन्य काफिले पर हमला किया. इसमें नौ पाकिस्तानी सैनिकों और दो अधिकारियों की मौत हो गई. हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी तालिबान (टीटीपी) ने ली है.

पाकिस्तान के अफगानिस्तान सीमा के पास बुधवार को उग्रवादियों ने एक सैन्य काफिले पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें नौ पैरामिलिट्री सैनिक और दो अधिकारी मारे गए. इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी तालिबान ने ली है.पाकिस्तान सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि काफिले पर सड़क किनारे बम लगाए गए थे और उसके बाद काफिले पर गोलीबारी की गई. यह हमला उत्तर-पश्चिमी जिले कुर्रम में हुआ.

पाकिस्तानी तालिबान, जिन्हें तेहरिक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) कहा जाता है, हाल के महीनों में पाकिस्तान के सुरक्षा बलों के खिलाफ हमलों को तेज कर चुके हैं. ये समूह सरकार को उखाड़ फेंककर कड़े इस्लामी शासन की स्थापना चाहता है.

इस्लामाबाद का आरोप है कि तालिबान के मिलिटेंट अफगानिस्तान की सीमापार से अपनी ट्रेनिंग लेते हैं और पाकिस्तान के खिलाफ हमलों की योजना बनाते हैं. हालांकि, काबुल यह आरोप झूठा मानता है.इस्लामाबाद में सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज (CRSS) ने सोमवार को एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें पिछले तीन महीनों में पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों और सैन्य कार्रवाई में हुई हताहतों के आंकड़े बताए गए हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, इन तीन महीनों में कम से कम 901 लोग मारे गए और 599 घायल हुए. यह कुल 329 हिंसक घटनाओं में हुआ, जिसमें आतंकवादी हमले और सेना के ऑपरेशन शामिल थे. यह पिछली तिमाही की तुलना में हिंसा में 46 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी है.

ENTERTAINMENT : नहीं रहे फेमस पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा, 11 दिन पहले बाइक एक्सीडेंट में हुए थे घायल

0

मशहूर पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में बुधवार (8 अक्टूबर) को निधन हो गया है. उन्हें 27 सितम्बर को मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर चोटें लगीं थीं. पिंजौर के पास ये हादसा हुआ था जब वे अपनी मोटरसाइकिल पर जा रहे थे, इसके बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में लाया गया था.

वे पिछले 11 दिनों से वेंटिलेटर पर थे और जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे थे. आज आखिरकार उन्होंने इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. पंजाबी सिंगर की मौत से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. तमाम फैंस और सेलेब्स राजवीर जवंदा की मौत पर दुख जाहिर कर रहे हैं.

पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने अपने ट्विटर हैंडल पर राजवीर जवंदा के निधन पर दुख जाहिर किया है. उन्होंने लिखा, “राजवीर जवंदा के असामयिक निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. कई दिनों के बहादुरी भरे संघर्ष के बाद, वह हमें बहुत जल्दी छोड़कर चले गए, आपकी भावपूर्ण आवाज़ और जीवंत आत्मा हमेशा हमारे दिलों में गूंजती रहेगी. आपकी आत्मा को शांति मिले, राजवीर.”

राजवीर जवंदा, शादीशुदा थे और उनके दो छोटे बच्चे हैं. कई रिपोर्टों के अनुसार, राजवीर शिमला जा रहे थे, तभी सोलन जिले के बद्दी के पास उनकी मोटरसाइकिल पर से नियंत्रण खो गया. उन्हें पहले सोलन जिले के एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ बताया गया है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में शिफ्ट किया गया था. रिपोर्टों के अनुसार, राजवीर के सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं थीं और वह पिछले 11 दिनों से वेंटिलेटर पर थे. लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

पंजाब में जन्मे राजवीर जवंदा को ‘तू दिस पैंदा’, ‘खुश रेहा कर’, ‘सरदारी’, ‘सरनेम’, ‘आफरीन’, ‘लैंडलॉर्ड;, ‘डाउन टू अर्थ’ और ‘कंगनी’ जैसे गानों से पंजाबी संगीत जगत में पहचान मिली थी. उन्होंने सूबेदार जोगिंदर सिंह (2018), जिंद जान (2019) और मिंडो तासीलदारनी (2019) जैसी पंजाबी फिल्मों में भी काम किया था.

DELHI : टलहने के दौरान छत से गिरीं दो युवतियां, एक की मौत… एक की हालत गंभीर

0

दिल्ली के हौज़ काज़ी इलाके में दो युवतियां इमारत की छत से नीचे गिर गईं. इसमें एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

हौज़ काज़ी चौक के हकीम बक्का इलाके में सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे दो युवतियां अचानक छत से नीचे गिर पड़ीं. जिससे अफरातफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जहां 21 साल की सुनीता गली में खून से लथपथ पड़ी मिली. सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरी युवती 19 साल की त्रिप्ती उर्फ गुनगुन को परिजन तुरंत अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल उसकी हालत गंभीर है और बयान देने की स्थिति में नहीं है.

शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों पड़ोसी और करीबी दोस्त थीं. रोज़ की तरह दोनों अपनी छत पर टहल रही थीं. तभी अचानक ये हादसा हो गया. त्रिप्ती के भाई ने बताया कि उसने कुछ देर पहले दोनों को सामान्य हालत में देखा था, लेकिन थोड़ी ही देर बाद ज़ोर की आवाज़ सुनाई दी और नीचे आकर देखा तो दोनों ज़मीन पर गिरी पड़ी थीं.

पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह ऊंचाई से गिरने का मामला लग रहा है. किसी तरह की साजिश या झगड़े के संकेत अभी तक नहीं मिले हैं. मृतका सुनीता की फरवरी 2025 में शादी हुई थी, लेकिन वह पैरालिसिस के इलाज के चलते मायके में रह रही थी.सुनीता की शादी को सात साल से कम का समय हुआ है. इसलिए मजिस्ट्रेट जांच के लिए एसडीएम करोल बाग को सूचित किया गया है.वहीं त्रिप्ती का इलाज चल रहा है. उसकी हालत में सुधार होने पर पूछताछ की जाएगी.

SPORTS : सारा तेंदुलकर ने कुत्ते की पूंछ का बनाया माइक, भाभी सानिया चंडोक के साथ की खूब मस्ती

0

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने एक नया वीडियो शेयर किया, इसमें उनके साथ उनकी भाभी सानिया चंडोक भी हैं. दोनों डॉग्स के साथ मस्ती कर रहे हैं.सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने डॉग्स के साथ खूब मस्ती कर रही हैं. वीडियो में उनके साथ सानिया चंडोक भी हैं, दोनों अपने पालतू कुत्तों के साथ खेल रहे हैं और खूब एन्जॉय कर रहे हैं. सानिया की कुछ दिन पहले ही सारा के भाई अर्जुन तेंदुलकर के साथ सगाई हुई है, दोनों बचपन के दोस्त हैं.

सारा तेंदुलकर और सानिया चंडोक का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे सारा ने एडिट कर सोशल मीडिया पर शेयर किया. इसमें एक जगह सारा कुत्ते की पूंछ बनाकर कुछ बोलती हुई नजर आ रही हैं, तो कभी उस डॉग को लाड करती हुई दिख रही हैं. ऐसा नहीं है कि अर्जुन और सानिया की सगाई के बाद ही सारा और सानिया चंडोक की दोस्ती हुई है, बल्कि दोनों काफी सालों से एक दूसरे को जानती हैं और अच्छी दोस्त हैं.

सारा तेंदुलकर और सानिया चंडोक कई सालों से एक दूसरे को जानती हैं. दोनों दुबई, ऑस्ट्रेलिया में कई बार एक साथ ट्रिप पर जा चुके हैं. बता दें कि 2 महीने पहले अगस्त में ही सानिया की सगाई अर्जुन तेंदुलकर के साथ हुई है. सचिन तेंदुलकर ने जब से इसकी पुष्टि की तब से लोग उनके बारे में भी जानंना चाह रहे हैं.सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पिता की तरह एक क्रिकेटर हैं, वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम में शामिल हैं. अर्जुन का जन्म 24 सितंबर, 1999 को हुआ, उन्होंने पिछले महीने अपना 26वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. सानिया चंडोक उम्र में अर्जुन से बड़ी हैं. रिपोर्ट के अनुसार उनका जन्म 23 जून, 1998 को हुआ था. यानी वह अभी 27 साल की हैं.

- Advertisement -

News of the Day