Saturday, May 2, 2026
Home Blog Page 381

DELHI : टलहने के दौरान छत से गिरीं दो युवतियां, एक की मौत… एक की हालत गंभीर

0

दिल्ली के हौज़ काज़ी इलाके में दो युवतियां इमारत की छत से नीचे गिर गईं. इसमें एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

हौज़ काज़ी चौक के हकीम बक्का इलाके में सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे दो युवतियां अचानक छत से नीचे गिर पड़ीं. जिससे अफरातफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जहां 21 साल की सुनीता गली में खून से लथपथ पड़ी मिली. सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरी युवती 19 साल की त्रिप्ती उर्फ गुनगुन को परिजन तुरंत अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल उसकी हालत गंभीर है और बयान देने की स्थिति में नहीं है.

शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों पड़ोसी और करीबी दोस्त थीं. रोज़ की तरह दोनों अपनी छत पर टहल रही थीं. तभी अचानक ये हादसा हो गया. त्रिप्ती के भाई ने बताया कि उसने कुछ देर पहले दोनों को सामान्य हालत में देखा था, लेकिन थोड़ी ही देर बाद ज़ोर की आवाज़ सुनाई दी और नीचे आकर देखा तो दोनों ज़मीन पर गिरी पड़ी थीं.

पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह ऊंचाई से गिरने का मामला लग रहा है. किसी तरह की साजिश या झगड़े के संकेत अभी तक नहीं मिले हैं. मृतका सुनीता की फरवरी 2025 में शादी हुई थी, लेकिन वह पैरालिसिस के इलाज के चलते मायके में रह रही थी.सुनीता की शादी को सात साल से कम का समय हुआ है. इसलिए मजिस्ट्रेट जांच के लिए एसडीएम करोल बाग को सूचित किया गया है.वहीं त्रिप्ती का इलाज चल रहा है. उसकी हालत में सुधार होने पर पूछताछ की जाएगी.

SPORTS : सारा तेंदुलकर ने कुत्ते की पूंछ का बनाया माइक, भाभी सानिया चंडोक के साथ की खूब मस्ती

0

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने एक नया वीडियो शेयर किया, इसमें उनके साथ उनकी भाभी सानिया चंडोक भी हैं. दोनों डॉग्स के साथ मस्ती कर रहे हैं.सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने डॉग्स के साथ खूब मस्ती कर रही हैं. वीडियो में उनके साथ सानिया चंडोक भी हैं, दोनों अपने पालतू कुत्तों के साथ खेल रहे हैं और खूब एन्जॉय कर रहे हैं. सानिया की कुछ दिन पहले ही सारा के भाई अर्जुन तेंदुलकर के साथ सगाई हुई है, दोनों बचपन के दोस्त हैं.

सारा तेंदुलकर और सानिया चंडोक का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे सारा ने एडिट कर सोशल मीडिया पर शेयर किया. इसमें एक जगह सारा कुत्ते की पूंछ बनाकर कुछ बोलती हुई नजर आ रही हैं, तो कभी उस डॉग को लाड करती हुई दिख रही हैं. ऐसा नहीं है कि अर्जुन और सानिया की सगाई के बाद ही सारा और सानिया चंडोक की दोस्ती हुई है, बल्कि दोनों काफी सालों से एक दूसरे को जानती हैं और अच्छी दोस्त हैं.

सारा तेंदुलकर और सानिया चंडोक कई सालों से एक दूसरे को जानती हैं. दोनों दुबई, ऑस्ट्रेलिया में कई बार एक साथ ट्रिप पर जा चुके हैं. बता दें कि 2 महीने पहले अगस्त में ही सानिया की सगाई अर्जुन तेंदुलकर के साथ हुई है. सचिन तेंदुलकर ने जब से इसकी पुष्टि की तब से लोग उनके बारे में भी जानंना चाह रहे हैं.सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पिता की तरह एक क्रिकेटर हैं, वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम में शामिल हैं. अर्जुन का जन्म 24 सितंबर, 1999 को हुआ, उन्होंने पिछले महीने अपना 26वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. सानिया चंडोक उम्र में अर्जुन से बड़ी हैं. रिपोर्ट के अनुसार उनका जन्म 23 जून, 1998 को हुआ था. यानी वह अभी 27 साल की हैं.

NATIONAL : पत्नी से विवाद के बीच पवन सिंह का बड़ा खुलासा! ससुर बोले- ‘ज्योति को विधायक बना दो, फिर चाहे रखो या…’

0

अभिनेता पवन सिंह ने पत्नी ज्योति सिंह पर विधायक बनने के लिए विवाद उत्पन्न करने का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि ज्योति के पिता ने उनसे ज्योति को विधायक बनाने के लिए कहा था.

बिहार चुनाव के बीच भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योत सिंह के बीच चल रहे विवाद ने तूल पकड़ लिया है. पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों पर सफाई देने के लिए पावर स्टार पवन सिंह पहली बार सामने आए और कई बड़े बयान दिए. उन्होंने यह भी दावा कर दिया कि ज्योति सिंह यह सब ‘ड्रामा’ विधायक बनने के लिए कर रही हैं.

प्रेस कांफ्रेस में पवन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा, “ज्योति के पिता जी ने कहा कि आप ज्योति को विधायिका बना दीजिए. उसके बाद आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है. चाहे उसको रखिए या फिर छोड़ दीजिए.” यह दावा करते हुए पवन सिंह बोले, “ज्योति जी आप इतना तो नीचे मत गिरिए. विधायक बनने के लिए आप इस हद तक गिर सकती हैं, इसकी उम्मीद नहीं थी.”

पवन सिंह ने यह भी दावा किय कि उन्होंने ज्योति सिंह के पिता से कहा कि वह मर्यादा से बाहर नहीं जा सकते. उनके मां बाप के दिए हुए संस्कार को गलत साहित नहीं कर सकते. इसलिए उन्होंने ज्योति सिंह के पिता की यह बात ठुकरा दी.

पत्नी ज्योति सिंह पर आरोप लगाते हुए पवन सिंह ने कहा, “मैं 40 साल का हो गया. मेरा भी दिल करता है कि दरवाजा मेरा बेटा या बेटी खोले, लेकिन दरवाजा मेरा स्टाफ खोलता है. मैं भी इंसान हूं, थक जाता हूं कभी कभी.”

पवन सिंह ने आगे कहा, “जो लोग इस मैटर पर मजे ले रहे हैं… इतना कह दूं कि फैमिली की बात जो भी होती है वो कमरे में होती है, कैमरे पर नहीं.”

दरअसल, भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर यह आरोप लगाया कि उन्हें पवन सिंह के घर में एंट्री नहीं दी जा रही है. उन्होंने यह भी दावा कि पवन सिंह ने पुलिस को बुला लिया. इतना ही नहीं, ज्योति सिंह ने वीडियो में कहा था कि वह इतना परेशान हो चुकी हैं कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो ‘जहर खाकर मर जाना’ चाहेंगी.

इसकी प्रतिक्रिया में पवन सिंह ने कहा कि ज्योति चुनाव लड़ने की जिद कर रही हैं, इसलिए यह विवाद खड़ा किया है. उन्होंने यह दावा किया है कि उन्होंने पुलिस नहीं बुलाई और जो कहानी सोशल मीडिया पर चल रही है, वह भ्रमित करने वाली है.

AHMEDABAD : मुफ्त पीजा खाने के लिए लगी लोगों की लाइन, खाकर इतना फैलाया कचरा कि पहले ही दिन आउटलेट हो गई सील

0

अहमदाबाद के प्रहलादनगर में Martino’z Pizza की नई ब्रांच के ओपनिंग पर मुफ्त 1500 पिज़्ज़ा बांटने की घोषणा ने भारी भीड़ खींची. लोग सड़क और नो पार्किंग में वाहन खड़े करने लगे, ट्रैफिक पुलिस ने जुर्माना वसूला. आउटलेट के बाहर कचरे की वजह से नगर निगम ने दुकान पहले ही दिन सील कर दी. बाद में जुर्माना भरकर दुकान खोली गई. यह घटना बिना योजना के भीड़ खींचने की सीख बन गई.

गुजरात के अहमदाबाद के प्रहलादनगर में मशहूर Martino’z Pizza ने अपनी नई ब्रांच की शुरुआत की थी और पहले ही दिन ग्राहकों को लुभाने के लिए बड़ा एलान कर दिया. सिर्फ दो घंटे में मुफ्त 1500 पिज़्ज़ा बांटे जाएंगे. इस घोषणा ने पूरे इलाके का माहौल बदल दिया.

सुबह होते-होते ही सैकड़ों लोग अपने परिवार और दोस्तों संग आउटलेट पहुंचने लगे. देखते ही देखते यह भीड़ हजारों में बदल गई. आउटलेट के बाहर हंसी-ठिठोली, बच्चों का शोर और हाथों में गरमा-गरम पिज़्ज़ा का मजा वाला नजारा सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ. लेकिन जितना रोमांचक यह मौका था, उतनी ही जल्दी यह परेशानी में बदल गया.

भीड़ इतनी अधिक थी कि लोगों ने वाहन कहीं भी खड़े कर दिए. नो पार्किंग ज़ोन, फुटपाथ और सड़क तक. ट्रैफिक पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और कई वाहनों को टो कर भारी जुर्माना वसूला गया. वहीं, एक घंटे में 1500 पिज़्ज़ा बांटे जाने के बाद बाहर सड़क पर फैले खाली बॉक्स, पेपर प्लेट और गिलासों ने इलाके को कचरे के ढेर में बदल दिया.

नगर निगम का सॉलिड वेस्ट विभाग तुरंत हरकत में आया. अधिकारियों ने मौके पर जाकर पाया कि पूरे इलाके की सफाई व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो चुकी है और आउटलेट ने गंदगी साफ कराने की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की थी. नतीजा यह हुआ कि Martino’z Pizza की नई ब्रांच को पहले ही दिन सील कर दिया गया.स्थानीय लोगों के लिए यह नज़ारा चौंकाने वाला था. जहां लोग मुफ्त पिज़्ज़ा के लिए खुश होकर आए थे, वहीं कुछ ही घंटों में उन्हें ट्रैफिक चालान और गंदगी की बदबू का सामना करना पड़ा. बाद में, आउटलेट ने जुर्माना भरकर अपनी दुकान को फिर से खुलवाया, लेकिन पहले दिन की यह हड़बड़ी और गड़बड़ी उनके लिए सबक बन गई.

Martino’z Pizza की यह कहानी बताती है कि भीड़ खींचने का जश्न अगर योजना के बिना किया जाए तो वही जश्न भारी मुसीबत में बदल सकता है. मुफ्त पिज़्ज़ा का स्वाद तो लोगों ने चखा, लेकिन उसके बाद की कड़वाहट लंबे समय तक याद रहेगी.

RAJASTHAN : स्कूल से लौटे 4 मासूम, खून में सनी मिली मां की लाश… व्यापारी की दूसरी पत्नी की दीवार पर पटककर हत्या

0

राजस्थान के बाड़मेर जिले के सेड़वा क्षेत्र में 37 वर्षीय ममता की दीवार से सिर पटककर हत्या कर दी गई. घटना के समय उसके चारों बेटे स्कूल गए थे.लौटने पर उन्होंने मां की खून से लथपथ लाश देखी. पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव मोर्चरी में रखवाया और हत्या की जांच के लिए टीमें गठित की हैं.

राजस्थान में बाड़मेर में विवाहिता की दीवार से सिर पटक – पटककर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना उस वक्त की है जब महिला के बेटे स्कूल गए हुए थे. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. पूरा घटनाक्रम बाड़मेर जिले के सीमावर्ती सेड़वा थाना क्षेत्र के सुथारों की ढाणी का है. जानकारी के मुताबिक 37 साल की मृतका ममता, 60 साल के बीजाराम की दूसरी पत्नी थी. पहली पत्नी से उसे 3 बेटियां ही थी. ऐसे में पुत्र की चाह में बीजाराम ने करीब 18 वर्ष पहले ममता से शादी की थी. दूसरी शादी से उसे चार बेटे थे.

घटना के वक्त चारों बेटे स्कूल गए हुए थे. जैसे ही बेटे स्कूल से घर पहुंचे तो मां का खून से लथपथ शव देखकर चीख पड़े और बड़े बेटे ने आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी.आसपास के लोगों की सूचना पर जाब्ते के साथ पहुंची सेड़वा थाना पुलिस ने मौके का मुआयना कर एफएसएल और एमओवी टीमों को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए. घटना की गंभीरता को देखते हुए रात 10 बजे बाड़मेर एसपी नरेंद्र सिंह मीना, एएसपी जसाराम बोस, डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर चौहटन अस्पताल की मोर्चरी के रखवाया है.

एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि ममता अपने 4 बेटों के साथ गांव में ही रहती थी. वहीं उसके पति की जोधपुर में हेंडीक्राफ्ट की फैक्ट्री है तो वो वहीं रहता है. पहली पत्नी से उसे तीन बेटियां है, जो जोधपुर में ही रहती हैं. एसपी के मुताबिक सोमवार को चारों बेटे स्कूल गए हुए थे. मां घर पर अकेली थी. बेटे जब स्कूल से घर पहुंचे तो मां खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी. दीवार पर खून लगा था. सिर भी फटा था. बच्चे चिल्लाए तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी.

एसपी नरेंद्रसिंह मीना ने बताया कि प्रारंभिक जांच के सामने आया है कि महिला का सिर दीवार से पटककर उसकी हत्या की गई है. पुलिस ने मृतका के शव को मोर्चरी में रखवाया है और अलग – अलग टीमें बनाकर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

UP : हाथरस में 60 साल के बुजुर्ग की घिनौनी करतूत, नाबालिग लड़की को छत पर ले जाकर…

0

यूपी के हाथरस में 15 वर्षीय लड़की से रेप की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है. 60 वर्षीय आरोपी ने घर की दूसरी मंजिल पर वारदात का प्रयास किया. लड़की के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ा और जमकर पीटा.

यूपी के हाथरस में एक 15 वर्षीय लड़की के साथ रेप की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है. 60 वर्षीय आरोपी ने घर की दूसरी मंजिल पर ले जाकर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की. लड़की के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को भीड़ से बचाया और गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है.

आपको बता दें कि हाथरस में हुई यह घटना बेहद चौंकाने वाली है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने लड़की को उसके घर की दूसरी मंजिल पर ले जाकर रेप करने की कोशिश की. जैसे ही लड़की ने मदद के लिए शोर मचाया, आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए. इसके बाद गुस्साए पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे जमकर पीटा. जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब उन्होंने बड़ी मुश्किल से आरोपी को भीड़ के गुस्से से बचाया.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने इस मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि लड़की के परिवार वालों की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके आधार पर एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 60 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

NATIONAL : खाना देर से मिला… वेटर से झगड़ा, ग्राहक ने दागी 4 गोलियां, रेस्टोरेंट मालिक ने काउंटर के नीचे छिपकर बचाई जान

0

बदमाश ने फिल्मी स्टाइल में होटल के काउंटर पर बैठे मालिक पर एक के बाद एक चार राउंड गोलियां चलाईं, जिससे होटल में भगदड़ मच गई. फायरिंग के बाद आरोपी पिस्तौल लहराते हुए होटल से बाहर निकल गया.

जबलपुर के अभिनंदन होटल में मंगलवार को दिनदहाड़े गोलीबारी होने से सनसनी फैल गई. इस घटना में एक बदमाश ने होटल काउंटर पर बैठे मालिक पर एक के बाद एक 4 राउंड फायर किए, जिसका पूरा मंजर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. यह सनसनीखेज घटना किसी बड़ी रंजिश का नतीजा नहीं, बल्कि तीन दिन पुराने मामूली विवाद का बदला थी.

मदन महल थाना इलाके के पुराने बस स्टैंड के पास स्थित अभिनंदन होटल का है. होटल मालिक अश्विन परिया के अनुसार, तीन दिन पहले आरोपी ने होटल में खाना खाया था. खाना देर से परोसे जाने से वह वेटर पर गुस्सा हो गया था और उसका होटल में विवाद भी हुआ था.

इसी गुस्से में मंगलवार को आरोपी अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर होटल पहुंचा. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी अभिनंदन होटल में घुसता है और काउंटर पर बैठे मालिक पर फायरिंग शुरू कर देता है.गोलीबारी के वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जैसे ही गोलियों की आवाजें सुनाई दीं, होटल में खाना खा रहे लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे और भगदड़ मच गई. फायरिंग करने के बाद आरोपी पिस्टल लहराता हुआ होटल से बाहर निकलता हुआ दिखाई दे रहा है.

बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी जगन्नाथ यादव ने बताया कि गनीमत रही कि फायरिंग में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर गोलीबारी करने वाले आरोपी की पहचान शुरू कर दी है और उसकी तलाश जारी है.

DELHI : ‘अपने ही देश में पराया सा लगा…’, दिल्ली में मेघालय की युवती को Ching chong China कहकर चिढ़ाया, बताई आपबीती

0

दिल्ली में मेघालय की एक युवती के साथ नस्लीय अपमान का मामला सामने आया है. युवती ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्टकर बताया कि उसे Ching chong China कहकर चिढ़ाया गया. कमला नगर मार्केट और मेट्रो में दो बार लोगों ने उसके साथ बदसलूकी की.

राजधानी दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट की एक युवती के साथ नस्लीय टिप्पणी और बदसलूकी का मामला सामने आया है. पीड़ित युवती मूल रूप से मेघालय की रहने वाली है. उसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपने साथ हुई अभद्रता की जानकारी दी है.

युवती ने बताया कि वह कमला नगर मार्केट में सामान खरीदने गई थी, जहां तीन से चार लड़कों ने उसके साथ नस्लीय टिप्पणी की और बदसलूकी की. उन्होंने उसे Ching chong China कहकर अपमानित किया. इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के बाहर और अंदर भी उसके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया.

वायरल वीडियो में युवती ने कहा कि उसे एक ही दिन में दो बार नस्लीय टिप्पणी का सामना करना पड़ा. पहले कमला नगर में और फिर मेट्रो में. इसके अलावा पीड़िता ने कहा कि लोगों ने मुझे देखकर हंसी उड़ाई और चिल्लाकर कहा Ching chong China. मुझे लगा जैसे मैं अपने ही देश में पराई हूं.युवती ने वीडियो में लोगों से अपील की कि नस्लवाद के खिलाफ आवाज उठाई जाए. उसने लिखा, रैसिज़्म चुप्पी में पनपता है, इसलिए चुप न रहें. पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवती द्वारा अब तक रूप नगर और मॉरिस नगर थानों में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

दोनों ही इलाके उसी क्षेत्र में आते हैं, जिनका जिक्र पीड़िता ने अपने वीडियो में किया है. इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट समुदाय के प्रति भेदभाव और नस्लीय व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

NATIONAL : घर में घुसकर लड़की को मारी लातें… छेड़छाड़ का वीडियो बनाया तो पीड़िता पर टूट पड़े मनचले के घरवाले

0

लखनऊ के राजाजीपुरम में युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है. पड़ोसी युवक अश्लील हरकतें करते थे, जिनका वीडियो बनाने पर आरोपियों ने उसके घर पर हमला कर दिया. युवती और उसके पिता को पीटा गया. पुलिस ने बाबूलाल, मोतीलाल, नीतू, राहुल, शिवानी समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है.

उत्तर प्रदेश में लखनऊ के राजाजीपुरम इलाके में एक युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके पड़ोसी लंबे समय से उसे देखकर अश्लील कमेंट करते थे. आरोपी युवकों का हौसला इतना बढ़ गया कि एक दिन आरोपी नग्न हालत में खड़ा होकर अभद्र हरकतें करने लगा. यह देख युवती ने साहस दिखाते हुए उसका वीडियो बना लिया.

वीडियो बनाए जाने से नाराज आरोपी बौखला गए और तीन अक्टूबर को युवती के घर पर हमला बोल दिया. पीड़िता का आरोप है कि बाबूलाल, मोतीलाल, नीतू रावत, राहुल रावत, शिवानी रावत और राहुल की तीन बुआ जबरन घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी. उन्होंने युवती को जमीन पर पटक दिया और उसके प्राइवेट पार्ट पर लातों से मारा, जिससे वह दर्द से तड़प उठी.

शोर सुनकर जब युवती के पिता मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी बेरहमी से पीट दिया. इस हमले के बाद पूरा परिवार दहशत में है. पीड़िता का कहना है कि लंबे समय से छेड़छाड़ सहते हुए वह चुप रही, लेकिन जब मामला हद से गुजर गया और उसने वीडियो बनाया, तो पड़ोसियों ने बदला लेने की नीयत से हमला कर दिया.

घटना की जानकारी मिलते ही तालकटोरा थाने की पुलिस हरकत में आ गई. इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि युवती की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

MP : कफ सिरप से मरने वाले वालों का आंकड़ा बढ़ा… MP में अब तक 20 बच्चों की मौत, डिप्टी CM ने की पुष्टि

0

MP में जहरीली कफ सिरप से मरने वाले बच्चों का आंकड़ा बढ़ गया है. पिछले 24 घंटे भीतर 4 और बच्चों की मौत हो गई है. अब तक छिंदवाड़ा के कुल 18 और बैतूल के 2 बच्चों की मौत हो चुकी है. सूबे केडिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि अब तक कुल 20 बच्चों की मौत हो चुकी है.

मध्य प्रदेश में जहरीली कफ सिरप पीने से हुई बच्चों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 20 हो गया है. राज्य के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की. उन्होंने बताया कि इन 20 बच्चों की मौत दूषित कफ सिरप पीने से किडनी फेल होने के इलाज के दौरान हुई है, जिनमें से दो बच्चों की मौत पिछले 24 घंटों में हुई.

पांच बच्चों का इलाज नागपुर के अस्पतालों में चल रहा है. दो बच्चे सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (GMCH), दो अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) और एक बच्चा एक निजी अस्पताल में भर्ती है.नागपुर में इलाज करा रहे बच्चों से मिलने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए डिप्टी सीएम शुक्ला ने कहा, “अब तक मध्य प्रदेश के 20 बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है…उनमें से दो की मौत पिछले 24 घंटों में हुई है.”

उधर, छिंदवाड़ा के तामिया ब्लॉक के भरियाढाना गांव निवासी धनी देहरिया (2.5 साल) की सोमवार को नागपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी.उसके परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि डॉक्टर द्वारा निर्धारित कफ सिरप पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसके गुर्दे खराब हो गए.

डिप्टी CM शुक्ला ने बताया कि मौतों के लिए जिम्मेदार सिरप तमिलनाडु स्थित एक कंपनी द्वारा निर्मित किया गया था. उन्होंने आगे कहा कि कंपनी के मालिक, दवा देने वाले डॉक्टर और संबंधित खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में कार्रवाई की गई है.सोमवार को, राज्य सरकार ने दो औषधि निरीक्षकों और FDA के एक उप निदेशक को निलंबित कर दिया और जांच के बीच राज्य के औषधि नियंत्रक का तबादला कर दिया.

छिंदवाड़ा के डॉ. प्रवीण सोनी को कथित लापरवाही के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जबकि कोल्ड्रिफ कफ सिरप बनाने वाली कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.मध्य प्रदेश पुलिस ने मौतों की जांच के लिए एक विशेष जाँच दल (SIT) का गठन किया है और कोल्ड्रिफ के तमिलनाडु स्थित निर्माता के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

छिंदवाड़ा में लगभग 600 कफ सिरप की बोतलें मिली हैं, जिनमें से 443 बोतलें पहले ही बरामद की जा चुकी हैं. उन्होंने बताया कि मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (आशा) और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर बची हुई बोतलें इकट्ठा करने का निर्देश दिया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनमें से कोई भी इस्तेमाल में न रहे. उनके अनुसार, सरकार इस घटना की गहन जांच कर रही है.

- Advertisement -

News of the Day