Saturday, May 2, 2026
Home Blog Page 382

ENTERTAINMENT : TV पर एक्ट्रेस ने किया एक्सपोज, धनश्री को हुई चिढ़, बोलीं- घर का माहौल खराब…

0

फैमिली वीक के बाद अरबाज पटेल और धनश्री वर्मा की दोस्ती ने नया मोड़ ले लिया है. अरबाज की गर्लफ्रेंड निक्की तंबोली ने राइज एंड फॉल में आकर धनश्री को एक्सपोज किया. पोल खुलने के बाद धनश्री हर किसी को अपनी सफाई देती दिख रही हैं.

धनश्री वर्मा इन दिनों राइज एंड फॉल शो में नजर आ रही हैं. शो की शुरुआत से ही उन्होंने अरबाज पटेल और आदित्य नारायण संग एक ग्रुप बना लिया. लेकिन जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ा आदित्य उनके ग्रुप से अलग हो गए. इधर अरबाज और धनश्री की नजदीकियां बढ़ती गईं. अरबाज ने गेम में धनश्री का साथ दिया. वहीं धनश्री पीठ-पीछे अरबाज की बुराई करती नजर आईं.

फैमिली वीक में एक्ट्रेस निक्की तंबोली अपने बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल से मिलने आईं. उन्होंने अरबाज को बताया कि धनश्री उनके साथ दोस्ती का रिश्ता नहीं निभा रही हैं. जबकि अरबाज, धनश्री को अपना सच्चा दोस्त मानते हैं. निक्की ने अरबाज को बताया कि धनश्री, आदित्य-अर्जुन से उनकी बुराई करती नजर आती हैं. अपने बारे में ये सारी बातें सुनकर अरबाज इमोशनल हो गए.

धनश्री को जब ये सारी बातें पता चलीं, तो वो कोने-कोने में लोगों को अपनी सफाई पेश कर रही हैं. धनश्री, मनीषा रानी से कहती हैं कि अब मुझे समझ आ रहा है कि निक्की किस चीज के लिए क्यों बोल रही थी. वो उसको (अरबाज) समझा रही थी कि तू गलत दिख रहा है. तू ये कर रहा है. वो कर रहा है. अगर चार लोग बोल रहे हैं कि अगर अरबाज को एक बार तुम समझाती हो, तो ठीक है, लेकिन वापस से तीसरे दिन पहले जैसा हो जाता है. मैं उस पर कैसे झगड़ा करूं, जब वो सच बात है. तो मैं हां… हां… कर देती हूं.

धनश्री आगे कहती हैं कि लेकिन किसी ने ये कहा कि अरबाज की वजह से पूरे घर का माहौल खराब हो रहा, तो मैंने स्टैंड लिया है. मैंने कहा है कि ये सब नहीं बोलने का. मैंने उसके लिए स्टैंड लिया. ये आकर उसे निक्की ने भी बोला. फैमिली वीक के बाद अरबाज पटेल और धनश्री के बीच बहुत सारी चीजें बदल चुकी हैं. एक ओर जहां निक्की ने धनश्री को एक्सपोज किया. वहीं धनश्री की मम्मी ने भी अरबाज से बात नहीं की थी. जिसे लेकर धनश्री और अरबाज की बहस भी हुई.

NATIONAL : ‘बच्चों की मौत का दुख, पति की खुदकुशी पर कोई पछतावा नहीं…’, गिरफ्तारी के बाद बोली प्रेमी के साथ भागने वाली महिला

0

शामली के कैराना में पत्नी की बेवफाई से टूटे सलमान ने अपने चार बच्चों के साथ यमुना नदी में छलांग लगाकर जान दे दी थी. घटना के चार दिन बाद पुलिस ने पत्नी खुशनुमा और उसके प्रेमी साबिर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. तीन बच्चों की तलाश अभी जारी है.

शामली जिले के कैराना में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. मजदूर सलमान ने पत्नी की बेवफाई से आहत होकर अपने चार बच्चों के साथ यमुना नदी में छलांग लगाकर जान दे दी थी. अब पुलिस ने उसकी पत्नी खुशनुमा और उसके प्रेमी साबिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

38 वर्षीय सलमान मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और कई वर्षों से शामली में रहकर मजदूरी करता था. उसकी पत्नी खुशनुमा पिछले सात महीनों में पांच बार अपने प्रेमी साबिर के साथ घर छोड़कर भाग चुकी थी. हर बार सलमान ने समझौता कर उसे घर वापस लाया, लेकिन इस बार वह टूट गया.घटना वाले दिन यानी 3 अक्टूबर को सलमान ने अपनी बहन को एक वीडियो मैसेज भेजा, जिसमें उसने कहा हमारी मौत के लिए जिम्मेदार कौन है बेटा? तेरी अम्मी और उसका प्रेमी है. इसके बाद वह चारों बच्चों के साथ नदी में कूद गया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया.

5 अक्टूबर को सलमान और उसकी बड़ी बेटी महक के शव बरामद हुए. बाकी तीन बच्चों की तलाश अभी जारी है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि खुशनुमा और साबिर के बीच अवैध संबंध थे, जिसके चलते सलमान मानसिक तनाव में था.कैराना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पूछताछ में खुशनुमा ने बच्चों की मौत पर दुख जताया, लेकिन सलमान की मौत पर कोई पछतावा नहीं दिखाया. साबिर ने भी पहले संबंधों से इनकार किया, लेकिन सबूतों के सामने स्वीकार करना पड़ा.

Kartik Maas 2025: आज से शुरू हुआ कार्तिक मास, इस महीने में कौन से बड़े व्रत-त्योहार देंगे दस्तक

0

कार्तिक के पूरा महीना बहुत ही विशेष होता है. इस महीने में नियमित रूप से पूजा-पाठ और अच्छे कर्म करें, तो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, खुशहाली और आशीर्वाद की प्राप्ति होती है.

8 अक्टूबर यानी आज से कार्तिक का महीना शुरू हो रहा है. कार्तिक का महीना हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है और ये मास हिंदू कैलेंडर का 8वां महीना होता है. यह वह समय होता है जब भगवान विष्णु की विशेष पूजा और उपासना की जाती है. शास्त्रों के अनुसार, इस महीने में योग निद्रा से भगवान विष्णु जागते हैं और उनकी आराधना से अनेक पुण्य प्राप्त होते हैं. कार्तिक मास में भक्त भगवान कृष्ण की भी विशेष पूजा करते हैं. इसके साथ ही दीपावली जैसे बड़े पवित्र त्योहार भी इस महीने में आते हैं, जिसमें दीपक जलाने का विशेष महत्व होता है. कार्तिक मास में दीपदान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है.

कार्तिक के महीने में सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है. ऐसा करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मानसिक शांति मिलती है. स्नान के बाद घर के मंदिर में भगवान विष्णु या भगवान कृष्ण की पूजा करते हुए दीपक जलाएं. यदि घी उपलब्ध न हो तो तिल के तेल का दीपक जला सकते हैं. इसके बाद उनके मंत्रों का जाप करें जिसमें विशेष है ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम:’, जिसका 108 बार जाप करना अत्यंत प्रभावशाली माना गया है.

इसके अलावा, कार्तिक मास में तुलसी का पूजन और तुलसी विवाह का भी बड़ा महत्व है. इस महीने में तुलसी माता की नियमित सेवा से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बढ़ती है.मास में स्नान, दान और पूजा का विशेष महत्व है. इस महीने में गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान के बाद अन्न का दान करना जैसे चावल, दाल, आटा, फल आदि देने से पाप नष्ट होते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है. यदि समय कम हो तो गंगाजल को स्नान के पानी में मिलाकर भी पुण्यकार्य किया जा सकता है. इसके साथ ही, विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से भी बड़े लाभ होते हैं. इस मास में दीपदान भी अत्यंत फलदायी माना गया है. मंदिरों या नदी में दीपक जलाना मनोकामनाओं की प्राप्ति और शुभता का कारण बनता है.

कार्तिक मास 2025 व्रत-त्योहार लिस्ट

8 अक्टूबर 2025, बुधवार – कार्तिक महीने का प्रारंभ

10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार – करवा चौथ और वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी
11 अक्टूबर 2025, शनिवार – रोहिणी व्रत
13 अक्टूबर, सोमवार – अहोई अष्टमी, मासिक कालाष्टमी, कृष्ण जन्माष्टमी और राधा कुंड स्नान
17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार – रमा एकादशी और तुला संक्रांति
18 अक्टूबर 2025, शनिवार – धनतेरस, यम दीपक और शनि प्रदोष व्रत
19 अक्टूबर 2025, रविवार – हनुमान पूजा, नरक चौदस, छोटी दिवाली
20 अक्टूबर 2025, सोमवार – दीपावली महापर्व
22 अक्टूबर 2025, बुधवार – गोवर्धन पूजा
23 अक्टूबर 2025, गुरुवार- भैया दूज और चित्रगुप्त पूजा
25 अक्टूबर 2025, शनिवार – विनायक चतुर्थी और नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत
26 अक्टूबर 2025, रविवार – खरना
27 अक्टूबर 2025, सोमवार – सूर्य देव को संध्या काल का अर्घ्य
28 अक्टूबर 2025, मंगलवार – छठ महापर्व समापन
30 अक्टूबर 2025, गुरुवार – गोपाष्टमी
31 अक्टूबर 2025, शुक्रवार – अक्षय नवमी
1 नवंबर 2025, शनिवार- देवउठनी एकादशी और चातुर्मास समाप्‍त
2 नवंबर 2025, रविवार – तुलसी विवाह
3 नवंबर 2025, सोमवार – प्रदोष व्रत
5 नवंबर 2025, बुधवार – कार्तिक पूर्णिमा और देव दिवाली

NATIONAL : दिल्ली पर ‘बुखार’ का साया: मलेरिया ने तोड़ा छह साल का रिकॉर्ड, कंपकंपी देकर फिवर आए तो हो जाएं अलर्ट

0

दिल्ली इन दिनों पोस्ट-मॉनसून सीजन में बुखार के मामलों से जूझ रही है. मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले 6 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं, जबकि डेंगू का खतरा भी कम नहीं हुआ है. स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी जारी की है और मच्छर नियंत्रण अभियान तेज कर दिया गया है.

मानसून सीजन बीत चुका है लेकिन राजधानी में बुखार का मौसम अभी भी जारी है. दिल्ली इस समय पोस्ट-मॉनसून सीजन में सबसे गंभीर हालातों की गवाह बनी है. मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले छह साल के उच्च स्तर पर हैं और डेंगू का खतरा भी जारी है.

MCD की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 29 सितंबर तक मलेरिया के 371 मामले आए. वहीं डेंगू के 759, चिकनगुनिया के 61 केस सामने आए. ये आंकड़ा बताता है कि पिछले साल इसी समय दर्ज 237 मलेरिया और 42 चिकनगुनिया मामलों की तुलना में इस साल काफी बढ़ोतरी है.

वास्तव में मलेरिया के मामले 2021 से पांच गुना बढ़ गए हैं. उस साल सितंबर तक सिर्फ 66 मामले ही दर्ज हुए थे. डेंगू के मामले भले ही 2023 में दर्ज 2,701 मामलों से कम हैं, लेकिन ये अभी भी स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए चिंता का विषय है.

इस बीच MCD ने मच्छर नियंत्रण अभियान को इस साल और तेज कर दिया है. 1 जनवरी से 23 अगस्त तक अधिकारियों ने एक लाख से अधिक घरों का निरीक्षण किया, जिनमें मच्छर प्रजनन पाया गया. लगभग 99,000 कानूनी नोटिस और 18,000 से अधिक मुकदमे उन संपत्ति मालिकों के खिलाफ चलाए गए जिन्होंने स्वास्थ्य और सफाई नियमों का उल्लंघन किया.

करीब 8.79 लाख घरों में छिड़काव किया गया. 4,588 सामुदायिक अभियान चलाए गए और 13.89 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया. प्राकृतिक तरीके से मच्छर प्रजनन रोकने के लिए 304 पानी के स्थलों में मछलियां छोड़ी गईं, जो पिछले साल 209 थीं. अधिकारी बताते हैं कि डेंगू के मामले अभी कम हैं, लेकिन मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. डेंगू आमतौर पर सितंबर से नवंबर के बीच तेजी से फैलता है, लेकिन इस बार ये पिछले साल की तुलना में कम है.

अगर अचानक कंपकंपी और बुखार महसूस हो तो इसे हल्के में न लें. ये मलेरिया, चिकनगुनिया या डेंगू के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं. तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और खून की जांच कराएं. घर पर पानी जमा न होने दें और मच्छर-रोधी उपाय अपनाएं.

BUSINESS : पर्सनल लोन बार-बार हो रहा है रिजेक्ट? जानिए 4 जरूरी बातें जो अक्सर नजरअंदाज करते हैं लोग

0

कई बार लोगों की जिंदगी में ऐसा समय आता है, जब उन्हें अचानक से पैसों की जरुरत होती है और वे पर्सनल लोन अप्लाई करते हैं. लोगों को पर्सनल लोन पास करवाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.

कई बार लोगों की जिंदगी में ऐसा समय आता है, जब उन्हें अचानक से पैसों की जरूरत पड़ जाती है. कभी शादी-विवाह का खर्च, मेडिकल इमरजेंसी या जरूरी घरेलू काम के लिए अक्सर लोगों को पर्सनल लोन लेना पड़ता है. थोड़ी-सी लापरवाही के कारण, कई बार आपका पर्सनल लोन एप्लिकेशन रिजेक्ट हो जाता है. जिससे ना सिर्फ आपकी जरुरतें अधूरी रह जाती है, साथ ही आपका क्रेडिट स्कोर भी खराब होता है. जिससे भविष्य में लोन लेने में परेशानी होती है. अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें तो आपका पर्सनल लोन आसानी से पास हो जाएगा.

  1. क्रेडिट स्कोर की करें जांच

पर्सनल लोन पास होने के लिए आपका क्रेडिट स्कोर 750 या उससे ऊपर होना चाहिए. क्रेडिट स्कोर से आपकी लोन एलिजिबिलिटी को चेक किया जाता है कि, आपको लोन दिया जाना चाहिए या नहीं. अगर आपका क्रेडिट स्कोर 750 से ऊपर है तो, आपको लोन मिलने के चांस बढ़ जाते है. पर्सनल लोन अप्लाई करने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जांच लेना चाहिए. अगर यह स्कोर कम है तो आपको इसे 750 या उससे ऊपर करने की कोशिश करनी चाहिए.

  1. नौकरी और रेगुलर इनकम का जरिया

पर्सनल लोन पास होने के लिए जो सबसे जरूरी बात है, पक्की नौकरी या रेगुलर इनकम का जरिया. बैंक लोन देने से पहले इस बात की जांच करता है कि आप समय पर लोन की किस्त भर पाएंगे या नहीं. आपकी नौकरी और इनकम जितनी स्टेबल होगी, आपको लोन मिलने के चांस उतने ही बढ़ जाएंगे. अगर आप नौकरीपेशा है और किसी कंपनी में 1-2 साल से लगातार काम कर रहे हैं तो बैंक आपका पर्सनल लोन आसानी से पास कर देती है.

  1. आपकी उम्र का पड़ता है असर

बैंक लोन देने से पहले ग्राहक की उम्र का भी ध्यान रखती है. अगर आपकी उम्र 21 से 60 साल के बीच है तो, आपको आसानी से लोन मिल सकता है. बैंक युवाओं को लोन देने में प्राथमिकता देती है, क्योंकि उनके पास कमाई करने के लिए ज्यादा साल और अवसर होते है. बैंक बहुत छोटी और ज्यादा उम्र के ग्राहकों को लोन देने से बचती है.

  1. EMI और मौजूदा कंपनी का रखे ध्यान

पर्सनल लोन पास करने से पहले बैंक इस बात की जांच भी करता है कि आपने पहले से कितना लोन लिया हुआ है और उस राशि पर हर महीने कितनी EMI देते हैं. अगर आपके इनकम की आधी से ज्यादा कमाई लोन भरने में चली जाती है तो, बैंक से पर्सनल लोन लेने में आपको परेशानी हो सकती है. इसलिए पुराने कर्ज की ईएमआई समय पर भरें और कर्ज की राशि को कम करें. इससे आपके पर्सनल लोन की एलिजिबिलिटी बढ़ जाएगी.

इसके साथ ही अगर आप किसी बड़ी और मजबूत वित्तीय वाली कंपनी में काम करते है तो आपका पर्सनल लोन जल्दी पास हो सकता है. बैंक का ऐसा मानना है कि इस तरह की कंपनी में काम करने से आपके पास रेगुलर इनकम का जरिया बना रहेगा.

NATIONAL : विरार में दो दोस्तों ने 18वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, एक ही कॉलेज में पढ़ते थे छात्र, वजह अब भी अज्ञात

0

विरार के बोलिंज इलाके में दो कॉलेज छात्रों ने निर्माणाधीन इमारत की 18वीं मंज़िल से कूदकर जान दी. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.विरार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां दो युवकों ने एक निर्माणाधीन इमारत की 18वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. यह घटना विरार (पश्चिम) के बोलिंज इलाके में स्थित सुपर होम बिल्डिंग की है, जहां सोमवार (6 अक्टूबर) रात करीब 8:30 बजे यह हादसा हुआ. दोनों ही युवक छात्र बताए जा रहे हैं, जिनकी पहचान श्याम सनद घोराई (20 वर्ष) और आदित्य रामसिंह (21 वर्ष) के रूप में हुई है.

पुलिस के मुताबिक, श्याम और आदित्य नालासोपारा में किराये के कमरे में रहते थे और एक ही कॉलेज में पढ़ाई करते थे. दोनों अच्छे दोस्त थे और अक्सर साथ में समय बिताते थे.सोमवार (6 अक्टूबर) की रात दोनों किसी काम से विरार के बोलिंज इलाके में पहुंचे थे. वहां पास ही बनी सुपर होम नाम की निर्माणाधीन इमारत की 18वीं मंज़िल से उन्होंने अचानक छलांग लगा दी.घटना की जानकारी मिलते ही अर्नाला पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु (ADR) का मामला दर्ज किया है. हालांकि पुलिस का कहना है कि वे हर एंगल से जांच कर रहे हैं.

अर्नाला पुलिस ने बताया कि इमारत के अंदर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. जांच अधिकारी युवकों के मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट भी खंगाल रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि उनके इस कदम के पीछे क्या कारण था.दोनों छात्रों के परिवारों को घटना की जानकारी दी जाएगी. पुलिस ने कॉलेज प्रशासन और दोस्तों से भी पूछताछ कर सकती है. ताकि यह समझा जा सके कि क्या दोनों हाल में किसी मानसिक तनाव, आर्थिक परेशानी या व्यक्तिगत विवाद से गुजर रहे थे. फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रपोर्ट का इंतजार कर रही है और दोनों युवकों की मौत की असली वजह का पता लगाने में जुटी है.

NATIONAL : अच्छा सबक सिखाया! बिना टिकट AC कोच में चढ़ी दीदी, टोकने पर करने लगी बहस, वीडियो वायरल

0

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला बिना टिकट के ट्रेन के एसी कोच में आराम से सफर करती नजर आई और टीटीई के टिकट मांगने पर बहस करने लगी. देखें वीडियो.

बिहार से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडया पर तहलका मचा रहा है. वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि एक महिला बिना टिकट के ट्रेन के एसी कोच में आराम से सफर करती नजर आई, जिसके बाद ट्रेन के टीटीई (ट्रेन टिकट कलेक्टर) महिला से टिकट मांगा तो महिला टीटीई से बहस करने लगी. इस पूरे वाक्य का वीडियो टीटीई ने खुद मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया. इस घटना ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला, जो पीले रंग के कपड़ों में है. वह ट्रेन के एसी कोच में बैठी होती है. टीटीई के टिकट मांगने पर वह बार-बार कहती है, “आप मुझे परेशान कर रहे हैं. इस पर टीटीई जवाब देता है कि हां, आपके पास टिकट नहीं है मैडम.

महिला कहती है कि मैं जा रही हूं, आप क्यों परेशान हो रहे हैं. आगे महिला कहती है कि मैं जानती हूं, आप मुझे परेशान करने के उद्देश्य से ऐसा कर रहे हैं. महिला फिर फोन पर किसी का नंबर डायल करने लगती है. टीटीई कहता है कि आपके पास टिकट नहीं है तो हम क्या कर सकते हैं. आप बिहार सरकार की मास्टर हैं और फिर भी बिना टिकट के चलती हैं.”

ये बहस काफी देर तक चलती है. उसके बाद महिला टीटीई का फोन छीनने की कोशिश करती है और कहती है कि आप किसी महिला का वीडियो नहीं बना सकते हैं, जिस पर टीटीई महिला को कहता है कि आप टिकट दिखाए. उसके बाद महिला अपना बैग उठाती है और चली जाती है. सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने कई कमेंट्स किए है और महिला के इस व्यवहार पर सवाल भी खड़े किए.

NATIONAL : अविवाहित नाबालिग बेटी के मां बनने से गुस्साया पिता, नवजात समेत उतारा मौत के घाट

0

झारखंड के गढ़वा जिले में अनिल चौधरी ने अपनी अविवाहित नाबालिग बेटी और नवजात बच्चे की हत्या कर नदी किनारे दफना दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव निकालकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा. घटना ने गांव में हड़कंप मचा दिया, लोगों ने कड़ी सजा की मांग की और प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया.

झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के औरैया गांव से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है. गांव के निवासी अनिल चौधरी ने अपनी अविवाहित नाबालिग बेटी और उसके जन्मे नवजात बच्चे की निर्मम हत्या कर दी और शव को नदी किनारे गाड़ दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से दोनों शव निकालकर गढ़वा सदर अस्पताल में अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा.

सूत्रों के अनुसार, 2 अक्टूबर को अनिल की नाबालिग बेटी ने एक बच्चे को जन्म दिया. इस दौरान आरोपी पिता ने अपनी बेटी के प्रेमी को बहला-फुसलाकर जेल भेजवा दिया था. प्रेमी जेल से छूटकर घर लौटने के बाद यह जानकारी मिली कि उसके बच्चे की हत्या की साजिश रची जा रही है. उसने तत्काल मेराल थाना में लिखित शिकायत दी. सूचना के आधार पर थाना प्रभारी विष्णुकांत और उनकी टीम तुरंत गांव पहुंचे.

पुलिस के पहुंचते ही अनिल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी ने अपने नाबालिग बेटी और उसके नवजात का शव नदी किनारे दफना रखा था. पुलिस ने निशानदेही के आधार पर मिट्टी खोदकर दोनों शवों को बाहर निकाला. मृतक माता-पिता के परिवार में हाहाकार मच गया.

घटना की जानकारी मिलने पर गांव के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए. उन्होंने आरोपी की कड़ी सजा देने की मांग की और ऐसी निर्मम हरकत की निंदा की. थाना प्रभारी विष्णुकांत ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शवों का अंत्यपरीक्षण सुनिश्चित किया गया.

स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने कहा कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी बताया कि इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को सदमे में डाल दिया है और लोगों में सुरक्षा और कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही है.

यह घटना झारखंड में बाल संरक्षण और अविवाहित महिलाओं के प्रति अपराध की गंभीरता को उजागर करती है. पुलिस और प्रशासन इस मामले की गहन जांच कर रहे हैं ताकि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके और भविष्य में ऐसे घटनाओं की रोकथाम हो सके.

NATIONAL : ट्रक से टकराते ही बोलेरो के उड़े परखच्चे, खत्म हो गई कई परिवारों की खुशियां, पांच की मौत

0

कबीरधाम में नेशनल हाइवे 30 पर हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया. बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों में बोलेरो चालक और तीन महिला शिक्षिकाएं भी शामिल हैं. पुलिस ने राहत-बचाव कार्य करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में रविवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं. नेशनल हाइवे- 30 (रायपुर–जबलपुर मार्ग) पर अकालघरिया गांव के पास बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया.पुलिस के मुताबिक, बोलेरो (नंबर CG-07-AM-2839) यात्रियों को लेकर जा रही थी. तभी सामने से आ रहा ट्रक, जो कथित तौर पर गलत दिशा से आ रहा था, जोरदार टक्कर मार गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. हादसे में बोलेरो चालक, तीन महिला शिक्षिकाओं और एक अन्य यात्री की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. चिल्फी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. चार गंभीर घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया अभी जारी है.हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटाया, जिसके बाद यातायात बहाल हुआ. फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि ट्रक गलत दिशा से आ रहा था, जिसकी वजह से यह भीषण हादसा हुआ.

NATIONAL : कोलंबो से चेन्नई आ रही एअर इंडिया फ्लाइट में बर्ड हिट, सभी 158 यात्री सुरक्षित; DGCA ने जांच शुरू की

0

कोलंबो से चेन्नई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट लैंडिंग के दौरान बर्ड हिट का शिकार हो गई. विमान में सवार सभी 158 यात्री सुरक्षित उतर गए. विमान को निरीक्षण के लिए ग्राउंड कर दिया गया और रिटर्न फ्लाइट रद्द की गई. एअर इंडिया ने यात्रियों के लिए दूसरा विमान भेजा. DGCA ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं.

कोलंबो से चेन्नई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट एक बर्ड हिट की चपेट में आ गई. विमान में कुल 158 यात्री सवार थे. एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना विमान के चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद सामने आई. अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकाले गए और किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है.

अधिकारियों ने बताया, “लैंडिंग के बाद जब विमान की जांच की गई, तब बर्ड हिट का पता चला. इसके बाद तुरंत विमान को निरीक्षण के लिए ग्राउंड कर दिया गया.”एअर इंडिया इंजीनियर्स ने विमान की गहन जांच की, जिसके बाद एयरलाइन ने उसकी वापसी उड़ान को रद्द कर दिया. यात्रियों की असुविधा से बचने के लिए कंपनी ने एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की, जिसने बाद में 137 यात्रियों को कोलंबो वापस पहुंचाया.

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिन पहले ही अमृतसर से बर्मिंघम जा रही एअर इंडिया की एक बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट में मिड-एयर स्केयर की स्थिति पैदा हो गई थी. उस दौरान विमान के राम एअर टर्बाइन (RAT) – जो एक आपातकालीन बैकअप पावर सिस्टम होता है – लैंडिंग के वक्त अचानक सक्रिय हो गया था.

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इस मामले में जांच शुरू की थी. DGCA के अनुसार, “RAT का ऑटोमेटिक डिप्लॉयमेंट तब हुआ जब विमान बर्मिंघम में लैंडिंग से लगभग 400 फीट ऊपर था. पायलट ने कोई असामान्यता रिपोर्ट नहीं की और विमान सुरक्षित रूप से उतारा गया.”DGCA ने बताया कि बोइंग कंपनी द्वारा अनुशंसित मेंटेनेंस कार्रवाई पूरी कर ली गई है. एजेंसी ने बताया, “अनकमान्डेड RAT डिप्लॉयमेंट के लिए सुझाए गए सभी मेंटेनेंस उपाय लागू किए गए हैं और किसी प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी नहीं पाई गई. विमान को फिर से सेवा के लिए मंजूरी दी जा रही है.”

- Advertisement -

News of the Day