Sunday, May 3, 2026
Home Blog Page 397

NATIONAL : अंबिकापुर में डॉक्टर से 48 लाख की ठगी, किया था सस्ते में मर्सीडीज कार दिलाने का वादा

0

अंबिकापुर में डॉक्टर अभिजीत जैन से 1 साल पुरानी मर्सीडीज कार दिलाने के नाम पर 48 लाख रुपये की ठगी हुई. आरोपी जैद जाफर खान व उसके साथियों ने किस्तों और नकद में रकम लेकर कार नहीं दी और फरार हो गए. पुलिस ने फरार चल रहे जैद को मुंबई से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक डॉक्टर के साथ बड़ी ठगी का मामला सामने आया है. 1 वर्ष पुरानी मर्सीडीज कार सस्ते में दिलाने के नाम पर शहर के डॉक्टर से 48 लाख रुपये की ठगी की गई. मामले में कोतवाली पुलिस ने मुंबई के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी. वहीं, मामले में अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है.

मामला डॉ. अभिजीत जैन से जुड़ा है, जिन्होंने बीते साल कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी जैद जाफर खान एवं उसके सहयोगियों ने मर्सीडीज कार दिलाने के नाम पर किस्तों और नकदी के रूप में उनसे करीब 48 लाख रुपये वसूल लिए थे. शुरुआती किस्त देने के बाद आरोपी ने दस्तावेजी कार्य का बहाना बनाकर अस्थायी रूप से दूसरी कार भेज दी और शेष रकम की मांग की. पीड़ित ने कई किस्तों में भुगतान कर दिया, लेकिन वादा किया गया वाहन आज तक नहीं मिला. बाद में आरोपियों ने पीड़ित से संपर्क करना भी बंद कर दिया.

मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 513/24, धारा 420, 34 भा.दं.वि. के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने मुंबई के हिल पार्क, जोगेश्वरी वेस्ट निवासी 28 वर्षीय जैद जाफर खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है.

NATIONAL : हैदराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ रुपये का गांजा जब्त

0

हैदराबाद पुलिस ने ओडिशा के मलकानगिरी जिले से हैदराबाद के रास्ते राजस्थान गांजा ले जाने वाले एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. एक एजेंसी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि 6.25 करोड़ रुपये मूल्य का 1210 किलोग्राम प्रतिबंधित माल जब्त किया गया और इस संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है.

रचकोंडा के पुलिस आयुक्त जी सुधीर बाबू ने बताया कि विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने अब्दुल्लापुरमेट के कोठागुडा एक्स रोड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 65 पर एक ट्रक को रोका और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया. राजस्थान के जोधपुर जिले का निवासी आरोपी, मलकानगिरी में अज्ञात स्रोतों से लगभग 1210 किलोग्राम गांजा एकत्र कर चुका था.

पुलिस ने बताया कि मलकानगिरी के सुदूर वन क्षेत्रों से प्राप्त ज़ब्त किया गया गांजा राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर वितरित किया जाना था. जिससे मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क की व्यापक पहुंच का पता चलता है. फिलहाल आरोपी हिरासत में है और गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है.

NATIONAL : नेपाल को मिली नई कुमारी देवी…2 वर्ष 8 माह की आर्यातारा शाक्य बनी जीविता कन्या, जानिए इसके बारे में

0

नेपाल में बीते दिन मंगलवार को दशई त्योहार के दौरान नई कुमारी देवी का चयन किया है. आर्यातारा शाक्य नाम की कुमारी देवी मात्र 2 वर्ष 8 महीने की है. जानते हैं इसका धार्मिक महत्व.भारत के पड़ोसी देश नेपाल में बीते दिन मंगलवार को नई कुमारी देवी (जीवित देवी) को चुना गया है. नई कुमारी देवी की उम्र मात्र 2 वर्ष 8 महीने की है, उनका पूरा नाम आर्यतारा शाक्य हैं, जिन्हें बीते दिन मंगलवार को विधिवत तरीके से सिंहासन पर बैठाया गया.

नई कुमारी देवी का चुनाव नेपाल में दशई पूजा के दौरान किया गया. बौद्ध और हिंदू दोनों ही धर्मों में इनकी मान्यता है.

2 वर्ष 8 महीने की कन्या बनी कुमारी देवी
दुनिया भर में तमाम धर्मों में अलग-अलग मान्यताएं प्रचलित हैं. इसी कड़ी में नेपाल में नई कुमारी देवी के रूप में मात्र 2 साल की एक कन्या का चयन किया गया है. नई कुमारी देवी को उनके घर काठमांडू से मंदिर ले जाया गया.

दो साल 8 महीने की आर्यातारा शाक्य वर्तमान कुमारी की जगह लेंगी. बीते दिन मंगलवार को परिजनों और भक्तों ने नई कुमारी देवी की काठमांडू की सड़कों पर यात्रा निकाली, जिसके बाद उन्हें तलेजू भवानी मंदिर के महल में ले जायागा.

इस दौरान मंदिर के बाहर भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिली. बड़ी संख्या में लोगों ने नई कुमारी देवी के चरण स्पर्श करके उन्हें फूल भेंट किए. नई कुमारी देवी गुरुवार को नेपाल के राष्ट्रपति समेत अन्य लोगों को अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगी.

यौवन होने पर नई कुमारी देवी का चुनाव
नेपाल में हिंदू और बौद्ध दोनों ही धर्मों में इनकी मान्यता है. नई कुमारी का चयन तबतक नहीं किया जाता है, जब तक कि वो यौवन ना प्राप्त कर लें. आर्यातारा शाक्य से पहले तृष्णा शाक्य कुमारी देवी थी, जो अब 11 वर्ष की हो चुकी हैं.

तृष्णा शाक्य अपने परिजनों और समर्थकों के द्वारा पालकी पर सवार होकर पिछले द्वार से रवाना हुई. बता दें वह साल 2017 में जीवित देवी बनी थीं.

दशई नेपाल का सबसे लंबा त्योहार
नेपाल में दशई का पर्व नवरात्रि के दौरान ही मनाया जाता है. यह नेपाल का सबसे लंबे समय तक चलने वाला त्योहार है. मंगलवार को दशई का आठवां दिन था, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है.

दशई पर्व 15 दिनों तक मनाया जाता है. इस दौरान राज्य में स्कूल और कार्यालय पूरी तरह से बंद होते हैं. सभी लोग मिलकर त्योहार का आनंद उठाते हैं.

राजधानी काठमांडू स्थित तलेजू भवानी मंदिर के पुजारी के मुताबिक, कुमारी देवी ने शुभ मुहूर्त में कुमारी मंदिर में प्रवेश किया है. नेपाल में जीविता देवी को तलेजू भवानी यानी दुर्गा माता का अवतार माना जाता है.

कुमारी देवी की चयन प्रक्रिया काफी कठिन
कुमारी देवी की चयन प्रक्रिया काफी मुश्किल मानी जाती है. इनका चुनाव शाक्य कन्याओं में से ही होता है. कुमारी देवी के लिए बच्ची की उम्र 2 से 4 साल के बीच होनी चाहिए. कन्या को अंधेरे से डर नहीं लगना चाहिए.

मान्यताओं के मुताबिक कुमारी देवी के चयन के लिए कन्याओं को अंधेरे कमरे में रखा जाता है, उसमें भैंसे का सिर और डरावने मुखौटे भी रखें जाते हैं और उन्हें बिना डरे कमरे से बाहर आना होता है.

कुमारी देवी के चयन के लिए 32 गुणों की जांच की जाती है. उनकी त्वचा से लेकर आंख, बाल और दांत सभी को परखा जाता है.

कुमारी देवी का जीवन कैसा रहता है?
कुमारी देवी को लेकर नेपाल के लोगों में अटूट भक्ति भावाना देखने को मिलती है. धार्मिक उत्सवों के दौरान जीवित देवी के रथ को भक्त शहरभर में घूमाते हैं. वह हमेशा लाल वस्त्रों को ही धारण करती है, बालों में चोटी बांधती हैं और माथे पर तीसरी आंख जैसा चिन्ह बना होता है.

कुमारी देवी को एकांत में जीवन व्यतीत करना पड़ता है. उनके कुछ ही चुनिंदा सहपाठी होते हैं और उन्हें साल में मात्र कुछ ही त्योहारों पर बाहर जाने का मौका मिलता है. कुमारी से मिलने और उनके दर्शन करने के लिए लोग आते हैं.

नेपाल में यह शक्ति पूजा और बौद्ध परंपरा का अहम हिस्सा माना जाता है. नेपाल के लोगों का मानना है कि, कुमारी देवी की पूजा करने से देश में शांति, विकास और समृद्धि की सुरक्षा बनी रहेगी.

नेपाल में कुमारी देवी क्यों महत्वपूर्ण हैं?
नेपाल में कुमारी देवी की पूजा बौद्ध और हिंदू दोनों धर्मों के लोग करते हैं. हालांकि जिस शाक्य समुदाय से कुमारी को चुना जाता है, उनका संबंध बौद्ध धर्म से होता है, लेकिन उनकी पूजा हिंदू देवी के रूप में की जाती है. नेपाल में यह परंपरा करीब 500-600 साल पुरानी हैं.

यह परंपरा मल्ल राजाओं के शासनकाल में शुरू हुई थी. कुमारी कन्याओं को देवी तलेजू का मनुष्य रूप भी माना जाता है. कुमारी देवी का स्थान नेपाल में शासन व्यवस्था में शीर्ष पर रहता है, जिस वजह से राष्ट्रपति खुद उनकी पूजा और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आते हैं.

नई कुमारी देवी आर्यातार के पिता ने क्या कहा?
नई कुमारी देवी चुनी जाने पर आर्यातारा शाक्या के पिता अनंत शाक्या ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि, कल तक वो मेरी बेटी थी, आज वो एक देवी हैं. हमें आर्यातारा के जन्म से पहले ही संकेत मिल रहे थे कि, वो देवी बनेगी.

उन्होंने आगे कहा कि, ‘गर्भावस्था के दौरान मेरी पत्नी ने एक सपना देखा था कि, वह एक देवी का रूप है. हम जानते थे कि वो एक अहम इंसान की भूमिका अदा करेगी.’ मंगलवार को कुमारी देवी आर्यातारा के परिजन उन्हें स्वयं लेकर मंदिर पहुंचे.

पुरानी कुमारी देवियों की समस्याएं
नई कुमारी देवियों के चयन होने पर पुरानी कन्याओं को सामान्य जीवन में ढलने और घर के काम सीखने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. नेपाली लोककथाओं के मुताबिक, जो पुरुष कुमारी देवियों से विवाह करता है, उनकी मौत कम उम्र में ही हो जाती है, जिसके कारण कई लड़कियां जीवनभर अविवाहित ही रह जाती हैं.

पिछले कई सालों में परंपराओं में बदलाव देखने को मिले हैं. अब कुमारी देवी मंदिर में रहकर ही निजी शिक्षकों से शिक्षा प्राप्त करने के साथ टेलीविजन भी देख सकती है. नेपाल की सरकार अब पुरानी कुमारी देवियों को मासिक भत्ता भी प्रदान करती हैं.

नेपाल को मिली नई कुमारी देवी…2 वर्ष 8 माह की आर्यातारा शाक्य बनी जीविता कन्या, जानिए इसके बारे में

MAHARASHTRA : प्लास्टिक कंपनी के गोदाम से 27 लाख रुपये का सामान चोरी, गार्ड के खिलाफ मामला दर्ज

0

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक कंपनी के गोदाम से 27 लाख रुपये कीमत के मोटर पंप और केबल कथित तौर पर चोरी हो गए. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. चोरी की इस घटना को लेकर पुलिस ने सुरक्षा गार्ड के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 25 सितंबर की शाम और 26 सितंबर की सुबह तालासरी इलाके के सावरोली स्थित एक निजी प्लास्टिक कंपनी में चोरी हुई. ताला साड़ी पुलिस स्टेशन के उप-निरीक्षक अमोल लक्ष्मण चिंधे ने बताया कि पाइप और मशीनरी बनाने में इस्तेमाल होने वाले चोरी के सामान में 15 लाख रुपये कीमत के मोटर पंप और 12 लाख रुपये कीमत के केबल शामिल हैं.

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि एक दिन में ड्यूटी पर तैनात जनरल काउंसिल को बिना सुरक्षा के छोड़ दिया गया था. पुलिस ने बताया कि कंपनी के मैनेजर की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत सुरक्षा गार्ड के खिलाफ चोरी और सेंधमारी का मामला दर्ज किया गया है.

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है. जल्द ही चोरी की घटना की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा. आपको बता दें कि बीते दिनों भी महाराष्ट्र के ठाणे की एक कंपनी से चोरी हुई थी और चोरों ने लाखों का सामान चुरा लिया था.

NATIONAL : दुबई के शेख को पार्टनर चाहिए, लड़कियों को ऐसे मैसेज भेजता था स्वामी चैतन्यानंद, पीड़िता संग हुई चैट आई सामने

0

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए स्वामी चैतन्यानंद उर्फ पार्थ सारथी की करतूतें एक-एक कर सामने आ रही हैं. छात्राओं से किए गए अश्लील चैट, ब्लैकमेलिंग और शोषण के सबूत पुलिस की फाइलों में दर्ज हो चुके हैं. बाबा अब पासवर्ड भूलने और घबराहट का बहाना बना रहा है, लेकिन सच छिप नहीं पा रहा.

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए खुद को संत बताने वाले स्वामी चैतन्यानंद उर्फ पार्थ सारथी की हकीकत अब परत-दर-परत सामने आ रही है. लोगों को आस्था का पाठ पढ़ाने वाला यह पाखंडी बाबा कैमरा, ब्लैकमेलिंग और छात्राओं के शोषण के जाल में फंसा हुआ है. पुलिस जांच में उसके मोबाइल से मिली चैट्स ने पूरे खेल का राज खोल दिया है.

पुलिस के मुताबिक बाबा छात्राओं से लगातार मैसेज करता था. चैट्स में वह उन्हें बेबी डॉल, “स्वीटी बेबी डॉटर और बेबyyyy जैसे शब्दों से बुलाता था. एक चैट में उसने लिखा, गुड इवनिंग मेरी सबसे प्यारी बेबी डॉल बेटी. दूसरी चैट में लगातार तुम कहां हो, तुम मुझसे नाराज क्यों हो जैसे मैसेज भेजे गए.

इतना ही नहीं, एक और बातचीत में बाबा ने छात्रा से लिखा, तुम मेरे साथ नहीं सोओगी? इस पर छात्रा ने जवाब नहीं दिया तो उसने बार-बार सवाल दोहराया. चैट्स में यहां तक सामने आया कि उसने छात्रा से एक दुबई शेख के लिए सेक्स पार्टनर की मांग तक की. जब छात्रा ने इनकार किया तो उसने दबाव बनाने की कोशिश की.

इन खुलासों के बाद पुलिस ने चैट्स को सबूत के रूप में दर्ज कर लिया है. वहीं बाबा अब पूछताछ में पासवर्ड भूलने और घबराहट का बहाना बना रहा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर परत की जांच की जा रही है और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी.

NATIONAL : अतीक अहमद के बेटे अली की जेल बदली, नैनी से झांसी किया जाएगा शिफ्ट

0

माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को प्रयागराज की नैनी जेल से अब झांसी जेल में शिफ्ट किया जाएगा. शासन के आदेश के बाद इसकी तैयारी शुरू हो गई है. उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अली अहमद ने 30 जुलाई 2022 को कोर्ट में सरेंडर किया था.

01 अक्टूबर 2025,जाएगी. प्रयागराज की नैनी जेल से अब उसे झांसी जेल में शिफ्ट किया जाएगा. शासन से आदेश जारी होने के बाद झांसी जेल में तैयारियां शुरू हो गई हैं. अली अहमद उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी है. उसने 30 जुलाई 2022 को कोर्ट में सरेंडर किया था. इससे पहले काफी टाइम तक फरारी काटी और पुलिस को चकमा देता रहा.

जानकारी के मुताबिक, अतीक के बेटे की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट है. उसे झांसी जेल की हाई सिक्योरटी बैरक में रखा जाएगा . साथ ही सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी होगी. नैनी जेल में भी उसे टाइट सिक्योरिटी में रखा गया था. आज शाम या कल सुबह तक अली अहमद को झांसी जेल में शिफ्ट किए जाने की संभावना है. इसका आदेश नैनी जेल प्रशासन के पास पहुंच चुका है.

यह भी पढ़ें: प्रयागराज: नैनी जेल में अतीक का बेटा अली अहमद ‘फांसी घर’ में किया गया शिफ्ट, हाई सिक्योरिटी बैरक में होगी 24 घंटे निगरानी; कैश मिलने के बाद एक्शन

गौरतलब है कि नैनी जेल में अली की बैरक में कैश मिलने पर उसे ‘तन्हाई घर’ में रखा गया था. इसके कुछ महीने बाद अब शासन ने माफिया के बेटे को प्रयागराज से झांसी जेल भेजने का फैसला किया है. उमेश पाल हत्याकांड में शामिल होने के अलावा अली पर प्रॉपर्टी डीलर जीशान उर्फ जानू से 5 करोड रुपये की रंगदारी मांगने का भी आरोप है.

पुलिस के मुताबिक, नैनी जेल में रहते हुए अली ने छोटे भाई असद और परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर उमेश पाल हत्याकांड का प्लान बनाया था. इस केस में उसका बड़ा भाई उमर अहमद लखनऊ जेल में बंद है. वहीं आरोपी भाई असद, पिता अतीक अहमद और चाचा अशरफ मारे जा चुके हैं.

ENTERTAINMENT : ‘नसीब अपना अपना’ की टेढ़ी चोटी वाली ‘चंदा’ कहां हैं? एक्टिंग के साथ कर रहीं ये दो बड़े काम

0

ऋषि कपूर और फराह नाज की फिल्म ‘नसीब अपना-अपना’ तो सभी को याद होगी. फिल्म को 1986 में बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया, और टीवी पर आने के बाद फिल्म को पसंद भी किया गया. फिल्म में ऋषि कपूर और फराह नाज के अलावा चंदा भी थी, जिसकी टेढ़ी चोटी और भोलेपन से भरे किरदार को सराहा गया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने भोलेपन से सबका दिल जीतने वाली चंदा…यानी राधिका सरथ कुमार बीजेपी की नेता बन गई हैं.

एक्ट्रेस ने साल 2000 में ही राजनीति में एंट्री मार ली थी. एक्ट्रेस ने सबसे पहले ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़कम (एआईएडीएमके) की सदस्यता ली. उसके बाद एक्ट्रेस ने कुछ साल द्रविड़ मुनेत्र कड़कम (डीएमके) और अखिल भारतीय समथुवा मक्कल काची (एआईएसएमके) पार्टी को भी दिए लेकिन बीते साल 2024 में एक्ट्रेस और उनके पति ने बीजेपी ज्वाइन कर ली.

राधिका सरथ कुमार को विरुधुनगर लोकसभा सीट से चुनाव के लिए उतारा गया, लेकिन एक्ट्रेस हार गईं. फिल्मों में भोली सी चंपा का रोल प्ले करने वाली राधिका सरथ कुमार सिर्फ राजनीति में ही एक्टिव नहीं हैं, बल्कि बिजनेस भी संभालती हैं. एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव रहती हैं और बॉलीवुड सेलेब्स के साथ पोस्ट शेयर करती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने ऋषि कपूर की बेटी ऋद्धिमा कपूर को जन्मदिन की बधाई दी थी और पोस्ट के जरिए पीएम मोदी को धन्यवाद भी दिया था. एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर 5 लाख 55 हजार लोग फॉलो करते हैं.

एक्ट्रेस ने सिर्फ हिंदी में ही नहीं बल्कि तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है. एक्ट्रेस की हिंदी सिनेमा में ‘मेरा पति सिर्फ मेरा है,’ ‘आज का अर्जुन,’ और ‘हिम्मतवाला’ शामिल हैं. एक्ट्रेस ने आखिरी फिल्म ‘वानम कोट्टट्टम’ की थी, जोकि एक तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म थी. इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ विक्रम प्रभु भी थे.

फिलहाल राधिका अपना बिजनेस और राजनीति करियर दोनों संभाल रही है. एक्ट्रेस अपने परिवार को भी पूरा टाइम देती हैं. उन्होंने कई बार अपनी फुल फैमिली फोटोज शेयर की हैं. राधिका के दो बच्चे हैं, एक्ट्रेस ने बेटे राहुल को 2004 में जन्म दिया. एक्ट्रेस की एक बेटी भी है, जिसकी शादी हो चुकी है.

ENTERTAINMENT : बहन के संगीत में शिवांगी जोशी ने लगाए जमकर ठुमके, ‘बिजुरिया’ गाने पर डांस स्टेप से जीत लिया दिल

0

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की बहन शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. शिवांगी संगीत में अपने डांस से चार चांद लगाती हुई नजर आईं. उनकी वीडियो वायरल हो रही है.

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के घर शहनाइयां बजने वाली हैं. उनकी छोटी पहन शीतल जोशी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. शीतल की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं. हाल ही में शिवांगी ने मेहंदी की फोटोज शेयर की थीं अब सोशल मीडिया पर संगीत की वीडियो वायरल हो रही हैं. जिसमें शिवांगी जमकर डांस करती नजर आ रही हैं. शिवांगी के साथ होने वाली दुल्हन शीतल भी खूब डांस करती नजर आ रही हैं.

शीतल की शादी के फंक्शन की फोटोज और वीडियो खूब वायरल हो रही हैं. शीतल और शिवांगी का हर फंक्शन में लुक देखने के लिए फैंस बेताब हो रहे हैं साथ ही शिवांगी कैसे एंजॉय कर रही हैं ये फैंस देखना चाहते हैं.

सोशल मीडिया पर शिवांगी जोशी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो बिजुरिया गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. शिवांगी का ये वीडियो बहुत वायरल हो रहा है. इसके अलावा शीतल के साथ डांस करते हुए भी उनका एक वीडियो सामने आया है. शिवांगी अपनी बहन की शादी खूब एंजॉय कर रही हैं. उनके चेहरे से खुशी साफ झलक रही है.

शिवांगी के लुक की बात करें तो उन्होंने ऑफ शोल्डर गाउन पहना हुआ है इसके साथ उन्होंने दुपट्टा कैरी किया है. वहीं दूसरी तरफ शीतल ने लहंगा पहना है जिसमें वो बहुत ही ज्यादा प्यारी लग रही हैं. बहन की शादी में शिवांगी खुद ही ढोल बजा रही हैं.बता दें शीतल की शादी होमटाउन देहरादून में हो रही हैं. शिवांगी भी छुट्टी लेकर बहन की शादी एंजॉय करने के लिए देहरादून में हैं. काम से ब्रेक लेकर वो फैमिली टाइम स्पेंड कर रही हैं. बता दें शिवांगी इन दिनों बड़े अच्छे लगते हैं में हर्षद चोपड़ा के साथ नजर आ रही हैं.

NATIONAL : ठाणे के गरबा महोत्सव में गैर-हिंदू व्यक्ति ने फेंके अंडे, माहौल खराब होने पर बौखलाए लोग, केस दर्ज

0

मोहसिन खान नाम का व्यक्ति महोत्सव के शोर से परेशान था. उसने पुलिस से कार्यक्रम बंद करने की शिकायत की थी. आरोप है कि बाद में 16वीं मंजिल से उसने महोत्सव में अंडे फेंक दिए.

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नवरात्रि पर्व पर गरबा महोत्सव के बीच माहौल खराब करने की कोशिश की गई. मीरा रोड पूर्व के काशीगांव इलाके में मंगलवार (30 सितंबर) की रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. प्रसिद्ध जेपी नॉर्थ गार्डन सिटी सोसाइटी में सार्वजनिक गरबा महोत्सव के दौरान एक व्यक्ति पर अंडा फेंकने का आरोप लगा, जिसके बाद नागरिकों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया.

घटना रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच हुई बताई जा रही है. आरोप है कि एस्टेला बिल्डिंग निवासी मोहसिन खान नाम के व्यक्ति ने पहले तो डेसिबल लेवल चेक करने के बहाने गरबा स्थल पर पहुंचकर मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग की. इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत भी की थी और कार्यक्रम बंद कराने की अपील की थी. बाद में आरोप ने 16वीं मंजिल से महोत्सव में अंडा फेंका, जिससे माहौल बिगड़ गया.

जब दो महिला पुलिसकर्मियों के पास टूटा हुआ अंडा मिला तो लोगों का गुस्सा भड़क उठा और बड़ी संख्या में नागरिक सीधे काशीगांव पुलिस स्टेशन पहुंच गए. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मोहसिन खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 300 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साथ ही स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सोसाइटी परिसर और आसपास अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है.

NATIONAL : ‘इसकी बलि देकर सिद्धि मिलेगी…’, घर बुलाकर दोस्त की हत्या करने वाले तांत्रिक का कुबूलनामा

0

जमशेदपुर के गोलमाड़ी में तांत्रिक संदीप ने तंत्र साधना के लिए 20 वर्षीय दोस्त अजय की हाथ-पैर बांधकर हत्या कर दी. मोहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. अजय परिवार का इकलौता बेटा था और पिता का होटल संभालता था. संदीप पर पहले भी हत्या के आरोप रहे हैं. पुलिस ने उसे

बीते मंगलवार को झारखंड में जमशेदपुर के गोलमाडी थाना अंतर्गत के रहने वाले तांत्रिक संदीप पर 20 साल के एक युवक अजय की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया. कड़ाई से पूछताछ के बाद संदीप ने कुबूला कि उसने तंत्र साधना के लिए अजय को एक बॉक्स में हाथ पैर बांध के बंद रखा था और फिर उसकी हत्या कर दी. उसने बताया कि मुझे पूर्ण विश्वास था कि इसकी बलि देने के 8 साल बाद मुझे सिद्धि की प्राप्ति हो जाएगी.

तांत्रिक के हमले के बाद वह छटपटाने और चिल्लाने लगा. देर रात और सुनसान इलाका होने के चलते मोहल्ले वालों को कुछ शक हुआ. लोगों ने देखा कि तांत्रिक घर से निकलकर भाग रहा था.स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और उसे तत्काल टाटा मैन हॉस्पिटल ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई.

अजय अपने परिवार का इकलौता बेटा था. पिता की मौत के बाद वह पिता के होटल को चलाता था.उनकी तीन बहनें उसपर आश्रित थीं. तांत्रिक के बारे में कहा जाता है कि इससे पहले भी उसने दो हत्याएं की थीं लेकिन साक्ष्य के अभाव में वह बच गया. लेकिन देर रात हत्या के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और उसको गिरफ्तार कर लिया. आज उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

बता दें कि तंत्र मंत्र की विद्या में सिद्धी जैसी चीज के लिए नरबलि का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि आए ऐसे कई मामले सामने आए हैं. कई घटनाओं में तो छोटे मासूम बच्चों को भी बलि का शिकार बनाया गया. कुछ केस में ये सब किसी और ने नहीं बल्कि घर के ही किसी सदस्य ने किया. अंधविश्वास और बलि से फल की मान्यता ने जाने कितनों की जान ले लीं.

- Advertisement -

News of the Day