Saturday, May 9, 2026
Home Blog Page 477

Mumbai : डिलीवरी बॉय के बार-बार बेल बजाने से गुस्सा हुआ शख्स, एयर गन से कर दी फायरिंग

मुंबई के लोअर परेल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शख्स ने एक दवाइयों का ऑर्डर लेकर पहुंचे एक डिलीवरी बॉय पर एयर गन से फायरिंग कर दी. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मुंबई के लोअर परेल में एयर गन से फायरिंग की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. बताया जाता है कि यहां एक शख्स ने एक डिलीवरी बॉय पर फायरिंग कर दी. क्योंकि डिलीवरी बॉय दवाइयां लेकर आया था और ऑर्डर रिसीव करने के लिए बार-बार बेल बजा रहा था. डिलीवरी बॉय के बार-बार बेल बजाने की वजह से शख्स गुस्सा हो गया और एयर रायफल से हवा में फायरिंग कर दी.

पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने फ़ोन पर दवाइयों का ऑर्डर दिया था. लेकिन जब डिलीवरी बॉय दवाइयां लेकर पहुंचा तो आरोपी बाहर नहीं आ रहा था. इस पर डिलीवरी बॉय ने बार-बार बेल बजा दी. जिससे गुस्से में आकर आरोपी ने एयर गन से फायरिंग कर दी.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सौरभ कुमार अविनाश कुमार सिंह (35) से पूछताछ की. आरोपी प्रकाश कॉटन बिल्डिंग, शंकरराव नारम पथ, लोअर परेल का निवासी है. आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने एक मेडिकल स्टोर से दवाइयां मंगवाई थीं, लेकिन डिलीवरी बॉय के बार-बार डोरबेल बजाने पर वह नाराज़ हो गया. फिर उसने अपनी एयर राइफल से हवा में गोली चला दी.

पुलिस ने कहा गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ है. आरोपी और कॉल करने वाले को आगे की पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया है. फिलहाल मुंबई की एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है.

HEALTH TIPS : चेहरे के दाग धब्बे आपकी खूबसूरती को कर सकतें हैं खराब, इन घरेलू उपायों से करें इसका इलाज

0

चेहरा हमारी पर्सनैलिटी का आईना होता हैजब चेहरा साफ, चमकदार और ग्लोइंग हो तो आत्मविश्वास भी बढ़ जाता है. लेकिन अक्सर प्रदूषण, धूप, गलत खान-पान, हार्मोनल बदलाव या फिर स्किन इंफेक्शन की वजह से चेहरे पर दाग-धब्बे, पिग्मेंटेशन या काले निशान उभर आते हैं. ये न सिर्फ आपकी खूबसूरती को फीका कर देते हैं, बल्कि आपको बार-बार मेकअप का सहारा लेना पड़ता है.

डॉ. विजय लक्ष्मी बताती हैं किसही घरेलू नुस्खों और थोड़ी देखभाल से चेहरे की इन समस्याओं से निजात पाया जा सकता है. आइए जानते हैं कुछ असरदार घरेलू उपाय जो दाग-धब्बों को मिटाकर चेहरे पर नेचुरल ग्लो वापस ला सकते हैं.

नींबू का रस

  • नींबू का रस स्किन के लिए नेचुरल ब्लीच का काम करता है. इसमें मौजूद विटामिन त्वचा की रंगत को निखारता है और डार्क स्पॉट्स को हल्का करता है
  • एक चम्मच नींबू के रस में थोड़ा शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं
  • 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें
  • नियमित इस्तेमाल से दाग-धब्बे धीरे-धीरे हल्के होने लगेंगे

खीरा

  • खीरे का रस चेहरे पर लगाने से स्किन को ठंडक मिलती है और टैनिंग भी कम होती है
  • खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकालें
  • इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगाए रखना होगा
  • यह उपाय खासकर गर्मियों में बहुत असरदार होता है और दाग-धब्बों को कम करता है

हल्दी और दूध

  • हल्दी एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, जबकि दूध स्किन को मॉइश्चराइज करता है
  • एक चम्मच हल्दी में कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें
  • इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाएं और फिर धो लें
  • यह पैक न सिर्फ दाग-धब्बों को हटाता है बल्कि चेहरे पर नेचुरल ग्लो भी लाता है

टमाटर का रस

  • टमाटर में मौजूद लाइकोपीन त्वचा को टैनिंग और डार्क स्पॉट्स से बचाता है
  • एक टमाटर का रस निकालकर उसमें थोड़ी दही मिलाएं
  • इस पैक को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद धो लें
  • नियमित इस्तेमाल से पिग्मेंटेशन और काले धब्बे कम हो जाते हैं

एलोवेरा जेल

  • एलोवेरा में मौजूद गुण त्वचा की गहराई तक जाकर हीलिंग का काम करते हैं
  • रात में सोने से पहले एलोवेरा जेल को अच्छे से चेहरे पर लगाएं
  • पूरी रात लगा रहने दें और सुबह धो उठकर इसे पानी से धो सकते हैं
  • यह उपाय स्किन को हाइड्रेट करने के साथ दाग-धब्बे मिटाने में भी कारगर है

NATIONAL : जन्माष्टमी पर क्यों लगाया जाता है 56 भोग, 50 या 55 क्यों नहीं

0

16 अगस्त 2025 को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है. हर साल भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर यह पर्व मनाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि इसी तिथि पर श्रीहरि के आठवें अवतार के रूप में द्वापर युग में कृष्ण का जन्म धरती पर हुआ था. हिंदू धर्म को मानने वालों के लिए जन्माष्टमी महत्वपूर्ण पर्व में एक है.

जन्माष्टमी पर कान्हा के बाल स्वरूप की पूजा की जाती है, विशेष श्रृंगार किया जाता है, आरती होती है और महाप्रसाद अर्पित किए जाते हैं. महाप्रसाद में कृष्ण को एक-दो नहीं बल्कि पूरे 56 प्रकार के भोग चढ़ाए जाते हैं. आइये जानते हैं कान्हा के 56 भोग कौन-कौन से हैं.

कृष्ण के 56 भोग की थाली में कया-क्या होता है

कहा जाता है कि पूरी दुनिया में छह प्रकार के रस (स्वाद) हैं, जिसमें मीठा, नमकीन, कड़वा, अमलीय, खट्टा और कैसला स्वाद शामिल है. इन्हीं छह स्वाद के मेल से 56 पकवान बनाए जाते हैं. कान्हा के 56 भोग में मुख्य रूप से- माखन, मिश्री, पंजीरी, खीर, रसगुल्ला, मालपुआ, जलेबी, जीरा लड्डू, काजू-बादाम की बर्फी, पेड़ा, घेवर, रबड़ी, मूंग का हलवा, पिस्ता, बर्फी, घी, शक्कर पारा, मठरी, चटनी, पकौड़े, साग, दही, चावल, कढ़ी, खिचड़ी, केला, आम, किशमिश, आलू बुखारा, सेब, अंगूर, मुरब्बा, पापड़, चीला, दलिया, टिक्की, पुड़ी, दुधी की सब्जी, बैंगन की सब्जी, शहद, कचौरी, रोटी, छाछ, मीठे चावल, चना, भुजिया, नारियल, पान, मेवा, बादाम का दूध, शिकंजी आदि शामिल हैं. लेकिन इस बात खास ध्यान रखें कि भोग तैयार करते समय लहसुन-प्याज का इस्तेमाल ना करें.

कान्हा 56 भोग ही क्यों 50 या 55 क्यों नहीं

कान्हा के 56 भोग के बारे में तो कई लोगों ने सुना होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर क्यों कान्हा जी को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए जाते हैं, 50 या 55 क्यों नहीं. दरअसल इसके पीछे इंद्रदेव के क्रोधित होने और श्रीकृष्ण के गोवर्धन पर्वत को कनिष्ठ ऊंगली में उठा लेने की कथा जुड़ी है. यह कथा काफी प्रचलित भी है.

कथा के अनुसार- एक बार सारे ब्रजवासी इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए पूजा की तैयारी में जुटे हुए थे. नन्हे कृष्णा यह सब देख रहे थे, तभी उन्होंने नंद बाबा से पूछा कि लोग इंद्रदेव की पूजा क्यों कर रहे हैं. नंद बाबा ने जवाब दिया कि, इंद्रदेव प्रसन्न होंगे तो अच्छी वर्षा होगी. कान्हा ने कहा कि वर्षा कराना तो इंद्रदेव का काम है. हमें तो गोवर्धन पर्वत की पूजा करनी चाहिए. क्योंकि गोवर्धन पर्वत के कारण ही हमें फल, सब्जियां और पशुओं को चारा मिलता है.

कृष्ण की बात लोगों को सही लगी और सभी गोवर्धन पर्वत की पूजा करने लगे. लेकिन इस बात से इंद्रदेव क्रोधित हो गए और उन्होंने इतनी वर्षा कराई कि ब्रजवासी परेशान हो गए. इंद्रदेव के कहर से ब्रजवासियों की रक्षा करने के लिए कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली से उठा लिया. बृजवासियों ने अपने पशुओं के साथ पर्वत के नीचे शरण ली. कृष्ण पूरे 7 दिनों तक गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर लिए खड़े रहे. आखिरकार इंद्रदेव को कृष्ण के दैवीय स्वरूप का आभास हुआ. उन्होंने कृष्ण से माफी मांगते हुए आठवें दिन वर्षा रोक दी.

इन सात दिनों तक कृष्ण पर्वत को अपनी कनिष्ठ उंगली पर उठाए रहे और इस दौरान उन्होंने कुछ भी नहीं खाया. तब मां यशोदा ने अपने कान्हा के लिए 56 भोग तैयार किया. क्योंकि एक दिन में यशोदा अपने लाल को आठ बार भोजन करती थी. ऐसे में 7 सात दिनों के आठ बार भोजन को जोड़कर 56 भोग (7*8=56) तैयार किए गए और कृष्ण को खिलाया गया. कहा जाता है कि इसके बाद से ही कान्हा को छप्पन भोग चढ़ाने की परंपरा की शुरुआत हुई.

SPORTS : बाबर-रिजवान की वापसी, शाहीन को भी मिला मौका; 2025 एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम लीक!

0

2025 एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम सामने आई है. अभी PCB ने टीम का एलान नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एशिया कप के लिए पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम दिख रही है. फैंस जमकर इस फोटो को शेयर कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि PCB ने 2025 एशिया कप के लिए इन 15 नाम पर मुहर लगाई है.

वायरल तस्वीर में जो 15 नाम दिख रहे हैं, उसमें पूर्व कप्तान बाबर आजम, वनडे कप्तान मोहम्मद रिजवान और स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी शामिल हैं. इसे 2025 एशिया कप और टाई सीरीज की टीम बताया जा रहा है. इस टीम में फखर जमान भी हैं. हालांकि, कप्तान का खुलासा नहीं किया गया है.

इस टीम में युवा स्टार सैम अयूब भी हैं. वहीं हसन नवाज, मोहम्मद हारिस, साहिबजादा फरहान और सुफियान मुकीम जैसे युवा भी शामिल हैं. हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान एशिया कप की टीम का हिस्सा नहीं होंगे. वहीं एक खबर यह भी आई थी कि बाबर को टीम में शामिल किया जा सकता है, लेकिन रिजवान टी20 टीम से बाहर रहेंगे.

9 सितंबर से खेला जाएगा एशिया कप 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2025 एशिया कप 9 सितंबर से शुरू होगा. इसका फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा. 2025 एशिया कप में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. 2025 एशिया कप के मैच आबू धाबी और दुबई में खेले जाएंगे.

3 बार हो सकता है भारत-पाकिस्तान मैच 

2025 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा. यह लीग स्टेज का मैच होगा. दोनों टीमें 21 सितंबर को सुपर-4 राउंड में भी भिड़ सकती हैं. इसके बाद अगर भारत और पाकिस्तान दोनों फाइनल में प्रवेश करते हैं तो एक बार फिर दोनों के बीच मैच होगा. इस तरह 2025 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 3 मैच खेले जा सकते हैं.

BOLLYWOOD : इस हसीना संग रोमांस करने में चकरा गया था बॉबी देओल का दिमाग, कर डाली थी डायरेक्टर से शिकायत

बॉलीवुड फिल्मों में लव स्टोरीज को कुछ ज्यादा पसंद किया जाता है. ऐसे में लव इंटरेस्ट और रोमांटिक सीन्स का अलग ही फैन बेस है. लेकिन इन सीन्स को शूट करने को लेकर भी कई दिलचस्प किस्से हैं. आज बॉबी देओल से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा आपको बताएंगे जब लव सीन को लेकर ये एक्टर बेहद भड़क गया था. आखिर क्या थी इसकी वजह आगे बताएंगे.

किस हीरोइन संग रोमांस नहीं कर पा रहे थे बॉबी?

दरअसल ये किस्सा बॉबी देओल की हिट फिल्म ‘गुप्त’ से जुड़ा हुआ है. इस फिल्म के दौरान बॉबी देओल को एक इंटीमेट सीन करना था लेकिन अचानक बॉबी एक अजीब सी शिकायत लेकर डायरेक्टर के पास पहुंच गए थे. बॉबी देओल भड़के हुए डायरेक्टर के पास पहुंचे और सबके सामने चिल्लाकर कहने लगे कि उसके मुंह से बेहद बदबू आ रही है.

डायरेक्टर से कर दी थी एक्टर ने शिकायत

फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू के दौरान खुद बॉबी देओल ने इस किस्से का जिक्र किया था. साल 1997 में आई फिल्म ‘गुप्त’ में बॉबी देओल के साथ काजोल और मनीषा कोईराला भी अहम किरदार निभा रही थीं. मनीषा कोईराला उस दौर में जानी मानी और अनुभवी एक्ट्रेसेज में शुमार की जाती थीं लेकिन अचानक बॉबी ने डायरेक्टर से उनकी शिकायत कर दी थी.

बॉबी देओल ने शेयर किया था अजीब किस्सा

बॉबी ने इस वाकये का जिक्र करते हुए कहा कि, ‘इस फिल्म के एक गाने के वीडियो शूट के दौरान उन्हें मनीषा कोईराला के क्लोज रहना था. इस सीन के लिए बॉबी को मनीषा की चिन पर काटना था. लेकिन बॉबी ने बताया कि उनकी सांसों से इतनी तेज बदबू आ रही थी कि मेरे लिए ये बेहद मुश्किल हो रहा था.’

मनीषा ने शूटिंग से पहले खाए थे प्याज

दरअसल मनीषा ने सीन के शूट से ठीक पहले कच्चे प्याज के साथ चना चाट खाई थी. जिसकी वजह से उनकी सांसों से तेज बदबू आ रही थी. बॉबी उस वक्त इंडस्ट्री में नए थे और ये उनकी दूसरी ही फिल्म थी. बॉबी कहते हैं कि उस वक्त मेरे लिए रोमांस के बारे में सोचना बहुत दूर की बात थी लेकिन मैंने किसी तरह से ये सीन पूरा किया और सीधे डायरेक्टर को जाकर ये सारी बात बता दी.

BUSINESS : घर खरीदने वालों के सपनों को SBI का बड़ा झटका! RBI से रेपो रेट में राहत के बावजूद बढ़ाया होम लोन

घर खरीदने का प्लान कर रहे लोगों के सपनों को देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने झटका दिया है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने होम लोन पर ब्याज दरें बढ़ाने का फैसला किया है. बैंक ने ब्याज दरों के ऊपरी बैंड में 25 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है. पहले एसबीआई का होम लोन ब्याज 7.50% से 8.45% के बीच था, लेकिन अब यह बढ़कर 7.50% से 8.70% के बीच हो गया है. यानी निचली सीमा वही रखी गई है, जबकि ऊपरी सीमा बढ़ाई गई है.

गौरतलब है कि जुलाई में भी एसबीआई का ब्याज दर रेंज 7.50% से 8.45% था. इस नए बदलाव के बाद अब नए ग्राहकों को 7.50% से 8.70% तक ब्याज चुकाना होगा.

घर खरीदारों को एसबीआई का झटका

जुलाई के आखिर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भी ब्याज दरें बढ़ाकर 7.35% से 7.45% कर दी थीं. वहीं निजी बैंकों में आईसीआईसीआई 8%, एचडीएफसी 7.90% और एक्सिस बैंक 8.35% न्यूनतम ब्याज दर पर होम लोन उपलब्ध करा रहे हैं.

बैंक की तरफ से यह इजाफा ऐसे समय में किया गया है जब आरबीआई लगातार रेपो रेट में कटौती कर लोगों को राहत देने की कोशिश कर रहा है. एसबीआई का यह कदम खासतौर पर उन ग्राहकों को प्रभावित करेगा जिनका क्रेडिट स्कोर कम है, क्योंकि ऊपरी ब्याज दर की सीमा बढ़ाई गई है.

सिर्फ नए ग्राहकों पर लागू

माना जा रहा है कि एसबीआई के बाद अन्य पब्लिक सेक्टर बैंक भी जल्द ही इस तरह का कदम उठा सकते हैं. ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, यह बदलाव फिलहाल केवल नए होम लोन ग्राहकों पर लागू होगा. गौरतलब है कि टैरिफ को लेकर बनी वैश्विक अनिश्चितता की स्थिति के बीच भारत की जीडीपी को रफ्तार देने के लिए आरबीआई की पैनी नज़र बनी हुई है. इसी कारण लोगों को राहत देते हुए लगातार तीन बार रेपो रेट में कटौती की गई थी. आरबीआई की ओर से रेपो रेट में कटौती का अप्रत्यक्ष रूप से फायदा लोगों को मिलता है, क्योंकि इसके बाद बैंक होम लोन से लेकर अन्य सभी तरह के लोन पर ब्याज दरें कम कर देते हैं.

SPORTS : ‘डॉग मीट खाया है, तभी भौंक रहा है…’ इरफान पठान ने जब शाहिद अफरीदी की मुंह पर की बेइज्जती

0

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान इन दिनों सोशल मीडिया और इंटरव्यूज में अपने बेबाक अंदाज के लिए खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने एक पुराने किस्से का खुलासा किया, जब उनका पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी से फ्लाइट में झगड़ा हो गया था और उन्होंने अफरीदी को ऐसा जवाब दिया था की अफरीदी चुप हो गए थे.

2006 का पाकिस्तान दौरा, फ्लाइट में भिड़ंत

पठान ने हाल ही में लल्लनटॉप को एक इंटरव्यू दिया था. उसमे बातचीत में पठान ने बताया कि साल 2006 में भारत टीम मैच खेलने के लिए पाकिस्तान दौरे पर गई थी. कराची से लाहौर जाने के लिए दोनों टीमों के लिए एक ही फ्लाइट की गई थी. सभी खिलाड़ी एक साथ ही सफर कर रहे थे, तभी अफरीदी ने इरफान के साथ शरारत करते हुए उनके बाल बिगाड़ दिए और मजाक में उन्हें ‘बच्चा’ कह दिया था.

इरफान को यह बात बिलकुल पसंद नही आई थी और उन्होंने पलटकर अफरीदी को जवाब दिया की, “तू कब से मेरा बाप बन गया?” ये बात सुनकर अफरीदी को बहुत गुस्सा आया और वो इरफान पठान को गालियां देने लगे थे.

“अफरीदी ने डॉग मीट खाया है, तभी भौंक रहा है…” 

इस घटना के बाद तो बात और बढ़ गई थी. फ्लाइट में पठान ने अपने पास बैठे पाकिस्तान ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक से मजाक-मजाक में पूछा कि पाकिस्तान में किस तरह का मीट मिलता है. रज्जाक ने पठान से पूछा की ऐसा क्यों पूछ रहे हो और फिर पाकिस्तान में मिलने वाले अलग-अलग मीट के बारे में बताया, लेकिन फिर पठान ने साथ ही बैठे अफरीदी के बारे में मजाक करते हुए कहा की,  “यहां डॉग मीट भी मिलता है क्या?”

इरफान ने खुलासा किया कि यह सुनकर रज्जाक हैरान रह गए थे, जबकि पास बैठे अफरीदी भी सोच में पड़ गए थे. उसी समय पठान ने अफरीदी पर तंज कसते हुए कहा की, “अफरीदी ने शायद डॉग मीट खाया है, तभी से इतना भौंक रहा है.”

अफरीदी हुए चुप

पठान के मुताबिक इस कमेंट के बाद अफरीदी पूरे सफर में खामोश रहे थे और पठान से इसके बाद कुछ नही बोले. इरफान ने हंसते हुए बताया की “उसे समझ आ गया कि मुझसे जुबानी जंग में जीत नहीं सकता. इसके बाद उसने मुझे कभी कुछ नहीं कहा.”

UP : सीएम योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, कहा- राजनीति को दी नई दिशा

भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 7वीं पुण्यतिथि पर आज लखनऊ के लोक भवन में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया. समारोह में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अटल जी के व्यक्तित्व और उनके छह दशक लंबे राजनीतिक जीवन को याद करते हुए कहा कि अटल जी का जीवन समग्र भारतीय राजनीति को नई दिशा देने वाला रहा है. चाहे वे सत्ता में रहे हों या विपक्ष में, उन्होंने जीवन मूल्यों, राष्ट्र-निर्माण के आदर्शों और विकास की राष्ट्र-भाषा के महत्व पर हमेशा प्रकाश डाला. वही दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के देश में योगदान को याद किया.

1996 से 2004 तक रहे प्रधानमंत्री
श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान माहौल भावनात्मक रहा, जिसमें उपस्थित लोगों ने वाजपेयी के आदर्शों और उनके योगदान को याद किया.

अटल बिहारी वाजपेयी भारत के 10वें प्रधानमंत्री थे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पहले नेता जो इस पद पर पहुंचे. उनका कार्यकाल खासकर 1996 से 2004 तक राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकारों के दौरान, देश के विकास और अच्छे शासन के लिए मील का पत्थर रहा. पोखरण परमाणु परीक्षण जैसे ऐतिहासिक कदमों ने भारत की वैश्विक पहचान को मजबूत किया. इसके अलावा, उनकी काव्यात्मक शैली और सिद्धांतों पर आधारित राजनीति ने उन्हें जनता के दिलों में खास जगह दी.

पीएम मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि
उधर देशभर में वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम आयोजित किए गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी.

UP : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मथुरा जाएंगे CM योगी, 645 करोड़ की परियोजना का करेंगे शिलान्यास

आज देशभर में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं, श्री कृष्ण जन्माष्टमी का मुख्य कार्यक्रम मथुरा में आयोजित किया जाना है. जन्माष्टमी के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मथुरा दौरे पर रहेंगे. योगी आदित्यनाथ ने मथुरा के लिए करोड़ों की सौगात देने का ऐलान किया है.

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 16 अगस्त को जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा आएंगे. यहां योगी आदित्यनाथ 645 करोड़ की 118 विकास परिजयोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे. योगी आदित्यनाथ के दौरे के मद्देनजर व्यवस्थाएं चाक-चौबंध की गई हैं.

645 करोड़ की परियोजना की देंगे सौगात
मथुरा दौरे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “आज भगवान श्रीकृष्ण के 5,252वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मथुरा-वृन्दावन की पावन धरा पर मथुरा वासियों के जीवन को सरल, सुखद और समृद्ध बनाने के उद्देश्य से सर्वांगीण विकास को समर्पित ₹645 करोड़ की 118 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करूंगा.”

पूज्य साधु-संतों के सम्मान का प्राप्त होगा सौभाग्य- सीएम
योगी आदित्यनाथ ने आगे लिखा कि, “इस अवसर पर पूज्य साधु-संतों के सम्मान का भी सौभाग्य प्राप्त होगा. आधुनिकता और अध्यात्म के संगम की साक्षी बनेगी यह पुण्यधरा. वृंदावन बिहारी लाल की जय.” आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ का मथुरा बेहद अहम माना जा रहा है.

श्रीकृष्ण जन्मभूमि में पूजा आराधना करेंगे सीएम योगी
दरअसल, जन्माष्टमी का मुख्य कार्यक्रम मथुरा के जन्मभूमि में आयोजित किया जाना है. इस कार्यक्रम में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी शामिल होने के मथुरा पहुंचेंगे. योगी आदित्यनाथ मथुरा भगवान कृष्ण की विशेष पूजा आराधना करेंगे. साथ ही देश व प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना करेंगे. योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर मथुरा पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जा रही है.

Business : क्या आप भी Swiggy से मंगाते हैं खाना? कंपनी ने लिया नया फैसला, अब हर ऑर्डर पर वसूलेगी इतना प्लेटफॉर्म फीस

0

प्लेटफॉर्म फी में किया गया 2 रुपये का इजाफा भले ही कम मालूम पड़े, लेकिन इससे कंपनी को हर दिन लगभग 2.8 करोड़ रुपये का अतिरिक्त रेवेन्यू जेनरेट होगा.

ऑनलाइन फूड डिलीवर कराने वाली कंपनी स्विगी (Swiggy) ने अपने प्लेटफॉर्म फीस को 12 रुपये से बढ़ाकर 14 रुपये प्रति ऑर्डर कर दिया है. कंपनी ने यह बदलाव एक ऐसे समय में किया है जब त्योहारी सीजन के दौरान ऑर्डर के दबाव रहता है. चूंकि फेस्टिव सीजन में तमाम व्यस्तताओं के चलते लोग बाहर से ही खाना मंगाना पसंद करते हैं इसलिए कंपनी का भी डेली ऑर्डर वॉल्यूम तेजी से बढ़ रहा है.

हालांकि, प्लेटफॉर्म फी में किया गया 2 रुपये का इजाफा ग्राहकों को भले ही कम मालूम पड़े, लेकिन इससे कंपनी को फायदा होना तय है. कंपनी कुछ हद तक फाइनेंशियली भी मजबूत होगी. इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि स्विगी हर रोज अमूमन 20 लाख से ज्यादा ऑर्डर पूरे करता है. प्लेटफॉर्म फीस में हुई इस 2 रुपये की बढ़ोतरी से कंपनी को हर दिन लगभग 2.8 करोड़ रुपये का अतिरिक्त रेवेन्यू जेनरेट होगा. इससे हर तिमाही में 8.4 करोड़ रुपये और एक साल में 33.60 करोड़ रुपये का लाभ होगा.

स्विगी ने अप्रैल 2023 में सबसे पहले प्लेटफॉर्म फीस लेना शुरू किया था. उस दौरान ग्राहकों से हर ऑर्डर पर 2 रुपये वसूले जाते थे. वक्त के साथ-साथ कंपनी ने बढ़ते ऑपरेश्नल कॉस्ट को देखते हुए इसे बढ़ाना शुरू कर दिया. हालांकि, इसका कंपनी के ऑर्डर वॉल्यूम पर कोई असर नहीं पड़ा. कंपनी ने कारोबारी साल 2026 की पहली तिमाही में पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले दोगुना ज्यादा 1,197 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया. इसे इसके रैपिड ग्रॉसरी सर्विस- इंस्टामार्ट से भी सहारा मिला. इस दौरान कंपनी का ऑपरेश्नल रेवेन्यू भी बढ़कर 4,961 करोड़ रुपये हो गया, जो फूड डिलीवरी और इंस्टैंट कॉमर्स सेगमेंट दोनों ही में इसकी मजबूत स्थिति को दर्शाता है.

 

 

- Advertisement -

News of the Day