Saturday, May 9, 2026
Home Blog Page 478

UP : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मथुरा जाएंगे CM योगी, 645 करोड़ की परियोजना का करेंगे शिलान्यास

आज देशभर में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं, श्री कृष्ण जन्माष्टमी का मुख्य कार्यक्रम मथुरा में आयोजित किया जाना है. जन्माष्टमी के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मथुरा दौरे पर रहेंगे. योगी आदित्यनाथ ने मथुरा के लिए करोड़ों की सौगात देने का ऐलान किया है.

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 16 अगस्त को जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा आएंगे. यहां योगी आदित्यनाथ 645 करोड़ की 118 विकास परिजयोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे. योगी आदित्यनाथ के दौरे के मद्देनजर व्यवस्थाएं चाक-चौबंध की गई हैं.

645 करोड़ की परियोजना की देंगे सौगात
मथुरा दौरे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “आज भगवान श्रीकृष्ण के 5,252वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मथुरा-वृन्दावन की पावन धरा पर मथुरा वासियों के जीवन को सरल, सुखद और समृद्ध बनाने के उद्देश्य से सर्वांगीण विकास को समर्पित ₹645 करोड़ की 118 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करूंगा.”

पूज्य साधु-संतों के सम्मान का प्राप्त होगा सौभाग्य- सीएम
योगी आदित्यनाथ ने आगे लिखा कि, “इस अवसर पर पूज्य साधु-संतों के सम्मान का भी सौभाग्य प्राप्त होगा. आधुनिकता और अध्यात्म के संगम की साक्षी बनेगी यह पुण्यधरा. वृंदावन बिहारी लाल की जय.” आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ का मथुरा बेहद अहम माना जा रहा है.

श्रीकृष्ण जन्मभूमि में पूजा आराधना करेंगे सीएम योगी
दरअसल, जन्माष्टमी का मुख्य कार्यक्रम मथुरा के जन्मभूमि में आयोजित किया जाना है. इस कार्यक्रम में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी शामिल होने के मथुरा पहुंचेंगे. योगी आदित्यनाथ मथुरा भगवान कृष्ण की विशेष पूजा आराधना करेंगे. साथ ही देश व प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना करेंगे. योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर मथुरा पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जा रही है.

Business : क्या आप भी Swiggy से मंगाते हैं खाना? कंपनी ने लिया नया फैसला, अब हर ऑर्डर पर वसूलेगी इतना प्लेटफॉर्म फीस

0

प्लेटफॉर्म फी में किया गया 2 रुपये का इजाफा भले ही कम मालूम पड़े, लेकिन इससे कंपनी को हर दिन लगभग 2.8 करोड़ रुपये का अतिरिक्त रेवेन्यू जेनरेट होगा.

ऑनलाइन फूड डिलीवर कराने वाली कंपनी स्विगी (Swiggy) ने अपने प्लेटफॉर्म फीस को 12 रुपये से बढ़ाकर 14 रुपये प्रति ऑर्डर कर दिया है. कंपनी ने यह बदलाव एक ऐसे समय में किया है जब त्योहारी सीजन के दौरान ऑर्डर के दबाव रहता है. चूंकि फेस्टिव सीजन में तमाम व्यस्तताओं के चलते लोग बाहर से ही खाना मंगाना पसंद करते हैं इसलिए कंपनी का भी डेली ऑर्डर वॉल्यूम तेजी से बढ़ रहा है.

हालांकि, प्लेटफॉर्म फी में किया गया 2 रुपये का इजाफा ग्राहकों को भले ही कम मालूम पड़े, लेकिन इससे कंपनी को फायदा होना तय है. कंपनी कुछ हद तक फाइनेंशियली भी मजबूत होगी. इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि स्विगी हर रोज अमूमन 20 लाख से ज्यादा ऑर्डर पूरे करता है. प्लेटफॉर्म फीस में हुई इस 2 रुपये की बढ़ोतरी से कंपनी को हर दिन लगभग 2.8 करोड़ रुपये का अतिरिक्त रेवेन्यू जेनरेट होगा. इससे हर तिमाही में 8.4 करोड़ रुपये और एक साल में 33.60 करोड़ रुपये का लाभ होगा.

स्विगी ने अप्रैल 2023 में सबसे पहले प्लेटफॉर्म फीस लेना शुरू किया था. उस दौरान ग्राहकों से हर ऑर्डर पर 2 रुपये वसूले जाते थे. वक्त के साथ-साथ कंपनी ने बढ़ते ऑपरेश्नल कॉस्ट को देखते हुए इसे बढ़ाना शुरू कर दिया. हालांकि, इसका कंपनी के ऑर्डर वॉल्यूम पर कोई असर नहीं पड़ा. कंपनी ने कारोबारी साल 2026 की पहली तिमाही में पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले दोगुना ज्यादा 1,197 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया. इसे इसके रैपिड ग्रॉसरी सर्विस- इंस्टामार्ट से भी सहारा मिला. इस दौरान कंपनी का ऑपरेश्नल रेवेन्यू भी बढ़कर 4,961 करोड़ रुपये हो गया, जो फूड डिलीवरी और इंस्टैंट कॉमर्स सेगमेंट दोनों ही में इसकी मजबूत स्थिति को दर्शाता है.

 

 

Himachal News: हिमाचल में भीषण सड़क हादसा, कांगड़ा में पिकअप पलटी, चार की मौत, कई घायल

0

हिमाचल के कांगड़ा जिले में धर्मशाला के पास जाद्रांगल में एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 10 गंभीर रूप से घायल हो गए. पिकअप में लगभग 29 लोग सवार थे.

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा हादसा कांगड़ा जिले में हुआ है. यहां पर जिले के धर्मशाला की योल छावनी के साथ लगते जाद्रांगल में एक पिकअप हादसे का शिकार हुई है. जानकारी के मुताबिक जदरांगल गांव में स्थित चामुंडा मंदिर के पास आज सुबह ये घटना पेश आई है.

आज सुबह पुलिस चौकी योल को सूचना मिली कि चामुंडा-धर्मशाला मार्ग पर इक्कू मोड़ के बल्ले होटल के करीब पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है. फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के दौरान पिकअप में 29 के क़रीब लोग सवार थे. जिसमें हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 के करीब लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनका टांडा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है शेष 12 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं. जबकि दो पूर्णत सेफ हैं, घायलों को नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

इस बाबत जानकारी साझा करते हुए ASP हितेश लखनपाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया, हादसे के दौरान एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीन यात्रियों ने TMC में इलाज के दौरान दम तोड़ा है.

हितेश लखनपाल ने बताया कि अभी ये पता लगाया जा रहा है कि हादसे के दौरान गाड़ी में कुल कितने लोग सवार थे, इसलिए क्योंकि अभी प्राथमिक सूचना के आधार पर जो जानकारी है उसके मुताबिक दर्जनभर से ज्यादा लोग वाहन पर सवार थे, उन्होंने कहा कि पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है, हादसे के कारणों समेत वाहन पर सामान ढोने वाले वाहन में इतने लोग कैसे सवार हुए इसकी जांच की जाएगी और इसमें जो भी हकीकत सामने आएगी उसके मुताबिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

National : स्टार्टअप, अंतरिक्ष, खेल, लाल किले से PM मोदी ने महिलाओं की भूमिका पर क्या कहा? 

0
 प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर महिलाओं की बढ़ती भूमिका की सराहना की. उन्होंने ‘लखपति दीदी’ और ‘नमो ड्रोन दीदी’ जैसी पहलों को भारत की प्रगति का नया आधार बताया.प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने शुक्रवार (15 अगस्त 2025) को भारत की आर्थिक और सामाजिक प्रगति को आकार देने में महिलाओं के बढ़ते योगदान को रेखांकित करते हुए कहा, “आज हर क्षेत्र हमारी नारी शक्ति की ताकत को गर्व से स्वीकार करता है.” भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए, मोदी ने कहा कि महिलाएं न केवल उभरती अर्थव्यवस्था की लाभार्थी हैं, बल्कि इसकी गति की प्रमुख चालक भी हैं.
प्रधानमंत्री ने कहा, “स्टार्ट-अप से लेकर अंतरिक्ष क्षेत्र तक, खेल के मैदानों से लेकर सशस्त्र बलों तक हमारी बेटियां अपनी पहचान बना रही हैं. आज, महिलाएं गर्व के साथ देश की विकास यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं.” प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) से महिला कैडेटों के पहले बैच के स्नातक होने के समय देश में संचरित हुई गौरव की भावना को याद करते हुए कहा, “उस ऐतिहासिक क्षण पर पूरा देश गर्व से भर गया था”.
मोदी ने महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) की परिवर्तनकारी भूमिका की प्रशंसा की. उन्होंने ‘नमो ड्रोन दीदी’ की पहल का उल्लेख किया, जिसने ग्रामीण महिलाओं को एक नई पहचान दी है. ऐसी ही एक कहानी सुनाते हुए उन्होंने कहा, ‘‘एक गांव में, एक बहन ने मुझे बताया कि लोग अब उसे पायलट कहते हैं. उसने गर्व से कहा कि वह ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है, फिर भी उसका कद बढ़ गया है.”
मोदी ने तीन करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने के सरकार के संकल्प का भी जिक्र किया – यानी ऐसी महिलाएं जो सालाना एक लाख रुपये से ज्यादा कमाएं. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे देश को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी नारी शक्ति के सहयोग से दो करोड़ महिलाएं पहले ही लखपति दीदी बन चुकी हैं.’’ उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य समय से पहले ही हासिल कर लिया जाएगा. लाल किला प्रांगण में आयोजित समारोह में विशेष अतिथि के रूप में कई ‘लखपति दीदियों’ की मौजूदगी में प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी बढ़ती भूमिका भारत की विकास यात्रा को नई ऊर्जा देगी.

Entertainment : करण कुंद्रा ने खरीदी 3 करोड़ की गाड़ी, अकेले दिए ऐसे पोज, फैंस ने पूछा- तेजा को साथ लेकर नहीं गए?

0

टीवी एक्टर करण कुंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो आए दिन कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं. करण की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है तो फैंस को उनके पोस्ट का इंतजार रहता है. करण के पास गाड़ियों का कलेक्शन है. अब उनकी कार के कलेक्शन में एक और मेंबर शामिल हो गया है. करण ने 3 करोड़ की नई कार खरीदी है. कार के साथ पोज देते हुए करण ने फोटोज भी शेयर की हैं.

करण कुंद्रा ने ब्लैक कलर की जी वेगन खरीदी है. उनकी इस कार की कीमत 3 करोड़ है. करण ने ये कार दिल्ली से खरीदी है. उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- G. वहीं एक वीडियो भी शेयर की है. करण के पोस्ट पर लोग कमेंट करके उन्हें बधाई दे रहे हैं. मगर फैंस इन सबके बीच एक चीज मिस कर रहे हैं. वो हैं करण की गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश

करण के साथ कार की डिलीवरी लेने के लिए तेजस्वी दिल्ली नहीं आई हैं. साथ ही उन्होंने करण के किसी भी पोस्ट पर कमेंट नहीं किया है. जिसके बाद फैंस को टेंशन हो गई है कि दोनों के बीच सब ठीक तो चल रहा है. वो फोटोज पर कमेंट करके तेजस्वी के बारे में पूछ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- करण तेजू के साथ ही अच्छे लगते हैं. कब दोनों की साथ में वीडियो आएगी. दूसरे ने लिखा- तुम्हारा और तेजा का ब्रेकअप हो गया है क्या. उसको कार लेने के लिए भी साथ में नहीं लेकर गए तुम. एक ने लिखा- तेजा कहां है तेजा?

करण कुंद्रा और तेजस्वी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. फैंस को इस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है. करण लाफ्टर शेफ्स 2 में कह चुके हैं कि वो दोनों जल्दी ही शादी कर लेंगे. अब फैंस को उनकी शादी की अनाउंसमेंट का इंतजार है.

 

National : राजा रघुवंशी के घर परिवार को ठगने की कोशिश, घर पहुंचा नकली पुलिसवाला, पिता से करने लगा पूछताछ

0

इंदौर में एक नकली पुलिसकर्मी बजरंग लाल जाट राजा रघुवंशी के घर पहुंचा और खुद को राजा का दोस्त बताया. परिवार को शक होने पर, उससे पहचान पत्र मांगा गया, जिससे वह घबरा गया.इंदौर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी मृतक राजा रघुवंशी के घर गुरुवार (14 अगस्त) की रात नकली पुलिसकर्मी पहुंचा. खाकी वर्दी पहने नकली थाना इंचार्ज अपने आप को राजा का दोस्त बता रहा था. उसने मृतक राजा के पिता से पूछताछ की और बातचीत करने लगा. फिर, मां ने फोन कर अपने बेटों को इस बारे में सूचना दी.

जब बेटे घर पहुंचे तो शख्स खुद को राजा का दोस्त बताने लगा. जब उससे आईडी कार्ड और अन्य दस्तावेज मांगे गए तो वह घबरा गया. इसके बाद देर रात राजेंद्र नगर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नकली टीआई को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.

परिवार को शक होने पर उससे जब पूछताछ की गई, तो उसने अपने आप को राजा का दोस्त बताया और कहा कि 2021 में उसकी पोस्टिंग उज्जैन में थी. इसी दौरान वह राजा से मुलाकात हुई थी. राजा के भाई विपिन को शक हुआ कि उस टाइम कोविड चल रहा था और राजा कहीं आता जता नहीं था. तब नकली टीआई से उसका आईडी कार्ड मांगा, जिससे नकली टीआई घबरा गया. उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बजरंग लाल जाट बताया. उसने कहा कि वो राजस्थान के रतनगढ़ का रहने वाला है. जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह झूठ बोल रहा था. सोशल मीडिया पर राजा की हत्या की खबर देखकर परिवार को ठगने के इरादे से आया था.

पूछताछ में यह भी सामने आया कि बजरंग लाल पहले भी नकली पुलिस बनकर वारदात को अंजाम दे चुका है. फिलहाल, पुलिस अब आरोपी से अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है.

Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी पर घर में इन स्थानों पर रखें मोर पंख, बढ़ेगा सौभाग्य आएगी सुख-शांति

0

श्रीकृष्ण के माथे पर मोर पंख सुशोभित है. वास्तु के अनुसार घर पर मोर पंख होने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है. जन्माष्टमी के शुभ दिन पर आप भी अपने घर पर मोर का पंख लाकर जरूर रखें.

जन्माष्टमी का पर्व शनिवार 16 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा. इस दिन लोग व्रत रखते हैं, पूजा-पाठ करते हैं और मध्यरात्रि श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है.

जन्माष्टमी के दिन लोग अपनी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए कई तरह के उपाय भी करते हैं. इन दिन किए जाने वाले सबसे सरल उपायों में एक है घर पर मोर का पंख रखना. जन्माष्टमी के पावन दिन पर आप मोर पंख लाकर अपने घर पर जरूर रखें.

जन्माष्टमी के दिन लोग अपनी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए कई तरह के उपाय भी करते हैं. इन दिन किए जाने वाले सबसे सरल उपायों में एक है घर पर मोर का पंख रखना. जन्माष्टमी के पावन दिन पर आप मोर पंख लाकर अपने घर पर जरूर रखें.

मोर पंख की शुभता को श्रीकृष्ण से जोड़ा जाता है. भगवान कृष्ण को मोर पंख अधिक प्रिय है. माता यशोदा कृष्ण का श्रृंगार करने के बाद उनके सिर पर मोर पंख लगाती थी, जोकि उनकी सुंदरता का प्रेम का प्रतीक था. कृष्ण के साथ विशेष संबंध होने के कारण मोर पंख को शुभ माना जाता है.

एस्ट्रोलॉजर और वास्तु विशेषज्ञ नितिका शर्मा बताती हैं कि, घर के कुछ स्थानों पर मोर पंख रखना बहुत शुभ माना जाता है. खासकर जन्माष्टमी के दिन मोर पंख रखना अधिक कारगर माना जाता है. आइये जानते हैं किन स्थानों पर मोर का पंख रखना होता है शुभ.

बच्चों के स्टडी रूम या पढ़ाई करने वाले स्थान पर मोर का पंख रख सकते हैं. क्योंकि इसकी सकारात्मक ऊर्जा मन को स्थिर करती है और ध्यान नहीं भटकने देती. साथ ही बच्चों के कमरे में मोर पंख रखने से नकारात्मकता का प्रभाव भी दूर रहता है.

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए इसे आप लिविंग रूम में भी रख सकते हैं. इसके साथ ही मोर पंख का तिजोरी, धन रखने वाले स्थान या घर की उत्तर दिशा में रखना भी शुभ होता है.

Rajasthan : स्वतंत्रता दिवस के दिन राजस्थान के दो स्कूलों में बड़ा हादसा, एक बच्ची की मौत, कई घायल

0

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजस्थान के दो शहरों में स्कूल का हिस्सा गिरा गया. दोनों हादसों में एक बच्ची की मौत हो गई है. वहीं आधा दर्जन घायल है. पहला हादसा उदयपुर में आदिवासी बाहुल्य इलाके कोटडा के पाथर पड़ी गांव में मरम्मत किए जा रहे सरकारी स्कूल का छज्जा गिरने से हुआ.

 

छज्जा गिरने से वहां बकरी चरा रही दो बच्चिया मलबे में दब गई. इसमें से एक बच्ची की मौत हो गई है, जबकि दूसरी घायल है. सूचना के मुताबिक स्कूल बिल्डिंग जर्जर हालत में थी और इसकी मरम्मत की जा रही थी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया. के साथ ही बूंदी जिले में एक प्राइवेट स्कूल की फॉल्स सीलिंग गिरने से पांच छात्राएं घायल हो गई. घायल छात्राओं की उम्र 6 से 13 साल के बीच है. बूंदी में घायल बच्चियों की हालत खतरे से बाहर हैं. बूंदी जिले में ही एक स्कूल की दीवार गिरने की भी खबर आ रही है.

 

Entertainment News : Border 2 की रिलीज डेट कंफर्म, हिंदुस्तान के लिए लड़ते दिखे सनी देओल ,फर्स्ट पोस्टर आउट

0

सनी देओल की बॉर्डर हिट साबित हुई थी. अब कई सालों बाद सनी देओल बॉर्डर 2 लेकर आ रहे हैं. जब से उन्होंने फिल्म की अनाउंसमेंट की थी फैंस तभी से इसके अपडेट को लेकर एक्साइटेड थे. आज 15 अगस्त के खास मौके पर सनी देओल ने फैंस को गिफ्ट दिया है. उन्होंने बॉर्डर 2 के फर्स्ट पोस्टर के साथ इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है.

बॉर्डर 2 के पोस्टर की बात करें तो सनी देओल मिलिट्री की ड्रेस में सबसे आगे खड़े हुए हैं और दुश्मनों से लड़ते नजर आ रहे हैं. उनका फायर लुक देखने को मिल रहा है. सनी देओल ने फर्स्ट पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- ‘हिंदुस्तान के लिए लड़ेंगे फिर एक बार. बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में 22 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही है.’ सनी देओल के पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट करके खुशी जाहिर कर रहे हैं. एक ने लिखा- एक बार फिर तबाही के लिए तैयार हो जाओ. दूसरे ने लिखा-हिंदुस्तान जिंदाबाद.

सनी देओल ने 15 अगस्त के खास मौके पर फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस करके फैंस को खुश कर दिया है. ये फिल्म 26 जनवरी के मौके पर रिलीज होगी. फिल्म की शूटिंग चल रही है और सनी देओल शूटिंग को लेकर भी अपडेट शेयर करते रहते हैं. रिलीज डेट के सामने आने के बाद फैंस को अभी से 26 जनवरी का इंतजार हो रहा है.

बॉर्डर 2 की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. कुछ दिनों पहले वरुण धवन का मूछों में फिल्म से पहला लुक सामने आया था. जो लोगों को काफी पसंद आया है.

 

Rajasthan News : नहाते हुए बहू को देखता था ससुर, फिर रात में किया दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तारी के बाद परिवार ने किया प्रदर्शन

0

राजस्थान के रामगंजमंडी में 55 वर्षीय रिटायर्ड फौजी और बीजेपी कार्यकर्ता ओम प्रकाश मेघवाल को बहू से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया. पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुर नहाते समय झांकते थे और एक रात जबरन पास आने की कोशिश की. पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की.

रामगंजमंडी कस्बे में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने 55 वर्षीय रिटायर्ड फौजी और बीजेपी कार्यकर्ता ओम प्रकाश मेघवाल को बहू से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया है. वह खैराबाद पंचायत समिति की प्रधान के पति भी हैं.

पुलिस के अनुसार पीड़िता 22 वर्षीय महिला है, जिसका पति जयपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है. महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसका ससुर कई बार नहाते समय उस पर नजर रखता था. एक रात उसने जबरन पास आने और दुष्कर्म की कोशिश की. जब उसने शोर मचाया तो वह पीछे हट गया.

यह घटना 2 अगस्त को महिला की शिकायत के बाद दर्ज हुई. घटना के बाद महिला अपने मायके लौट गई. उसने आरोप लगाया कि परिवार ने एसडीएम को ज्ञापन देकर गिरफ्तारी की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.मंगलवार को महिला और उसके परिवार ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया. सर्किल इंस्पेक्टर मनोज सिंह सिकरवाल ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद जांच में साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अब मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. इस घटना ने इलाके में चर्चा और नाराजगी दोनों पैदा कर दी है.

- Advertisement -

News of the Day