Monday, June 15, 2026
Home Blog Page 597

UP : मैरिज हॉल में शादी करने पर दलित परिवार पर हमला, दो लोगों की हालत गंभीर

0

यूपी के बलिया (Ballia) में दलित परिवार के शादी समारोह में कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इस हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. हमला करने वाले आरोपियों ने जातिगत ताने भी दिए.

बलिया के रासरा में दलित परिवार के शादी समारोह के दौरान हुई हिंसक घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी. दरअसल, एक ग्रुप ने शादी समारोह का आयोजन हॉल में करने को लेकर दलित परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आरोपियों ने जातिगत ताने भी दिए. पीड़ित परिवार ने इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

एजेंसी के अनुसार, पीड़ित परिवार के राघवेंद्र गौतम ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि लगभग 20-25 लोग, जिनके पास लाठी-डंडे थे, उन्होंने शादी समारोह में घुसकर हंगामा किया. आरोपियों में अमन साहनी, दीपक साहनी, राहुल और अखिलेश नाम के लोग शामिल थे, साथ ही मल्लाह टोली के 15-20 अन्य लोग भी इस घटना में शामिल थे. शिकायतकर्ता ने बताया कि हमलावरों ने जातिगत गालियां दीं और कहा कि तुम लोग दलित हो, फिर शादी हॉल में कैसे कर सकते हो?

पुलिस ने इस मामले में दलित एवं अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. इस मामले में रासरा थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि घटना की जांच जारी है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है. हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.

MUMBAI : पत्नी का शारीरिक संबंध बनाने से इनकार, गुस्साए पति ने लगा दी आग, गिरफ्तार

0

मुंबई के चेंबूर इलाके में पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह काम पर जाने वाली थी तो उसके पति ने कथित तौर पर यौन संबंध बनाने की मांग की. इनकार करने पर उसने आग लगा दी.

मुंबई के चेंबूर इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, घरेलू विवाद के बाद एक महिला के पति ने कथित तौर पर पत्नी को आग के हवाले कर दिया. मुंबई पुलिस के अनुसार आरोपी ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी पर केरोसिन डालने के बाद उस पर जलता हुआ कागज फेंक दिया.

घरेलू सहायिका के तौर पर काम करने वाली 38 वर्षीय महिला अपने पति के साथ चेंबूर में रहती है. पुलिस को दिए गए उसके बयान के अनुसार दोपहर में जब वह काम पर जाने वाली थी तो उसके पति ने कथित तौर पर यौन संबंध बनाने की मांग की, लेकिन महिला ने यह कहते हुए मना कर दिया कि उसे देर हो रही है. इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई.

पत्नी का उसी समय यौन संबंधन बनरने ये इनकार करने पर आरोपी पति कथित तौर पर गुस्सा हो गया. वह अपनी पत्नी के चरित्र पर सवाल उठाते हुए उसे गाली देने लगा. गुस्से और निराशा में आकर महिला ने कथित तौर पर खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया. महिला ने माचिस से खुद को आग लगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं जली. उसी समय, उसके पति ने रसोई के गैस स्टोव पर कागज का एक टुकड़ा जलाया और उसे महिला पर फेंक दिया.

पति के इस हरकत के बाद मिट्टी के तेल में आग लग गई. महिला के सीने, पेट, पैर और हाथ बुरी तरह झुलस गया. उसे सायन अस्पताल ले भर्ती कराया गया. उसकी हालत गंभीर है. जब वह बोलने की स्थिति में वापस आई तो पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया, जिसमें उसने अपने पति पर जानबूझकर उसे आग लगाने का आरोप लगाया है.

महिला की शिकायत के आधार पर मुंबई की RCF पुलिस ने BNS की धारा 109 (1),352 और 115 (2) के तहत आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही पुलिस न आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

 

NATIONAL : ‘आंखों में आंसू, सामने जमींदोज हो रहे आशियाने…’ Photos में देखें दिल्ली के जंगपुरा में डिमोलिशन की दर्द भरी दास्तां

0

मद्रासी कैंप इलाके में 370 झुग्गी-झोपड़ियां और बस्ती हैं जो 60 सालों से यहां रह रहे हैं. 370 में से 215 झुग्गियों में रहने वाले परिवारों को दिल्ली स्लम एंड झुग्गी झोपड़ी पुनर्वास और पुनर्स्थापन नीति 2015 के तहत पुनर्वास के लिए पात्र माना गया है, जबकि बचे 150 ज्यादा परिवारों के पास कोई वैकल्पिक आवास नहीं है. वहीं, पात्र परिवारों को दिल्ली के बाहरी इलाके नरेला में फ्लैट आवंटित किए गए हैं जो यहां से लगभग 40 किलोमीटर दूर है.

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जंगपुरा क्षेत्र में स्थित मद्रासी कैंप को रविवार सुबह बुलडोजरों से ढहा दिया गया. यह कार्रवाई दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के तहत बारापुला नाले की सफाई और जाम खोलने के लिए की गई, ताकि मानसून के दौरान जलभराव बचा जा सके. हालांकि, इस कार्रवाई में 155 परिवारों को पुनर्वास से बाहर रखा गया, जिनकी आजीविका और भविष्य अब अनिश्चितता के गहरे साये में है. वहीं, अपनी आंखों के सामने अपने आशियाने को जमींदोज होते देख, महिलाओं और बच्चों की आंखों से आंसू छलक पड़े.

गौरतलब है कि मद्रासी कैंप इलाके में 370 झुग्गी-झोपड़ियां और बस्ती हैं जो 60 सालों से यहां रह रहे हैं. 370 में से 215 झुग्गियों में रहने वाले दिल्ली स्लम एंड झुग्गी झोपड़ी पुनर्वास और पुनर्स्थापन नीति 2015 के तहत पुनर्वास के लिए पात्र माना गया है. पात्र परिवारों को दिल्ली के बाहरी इलाके नरेला में फ्लैट आवंटित किए गए हैं जो यहां से लगभग 40 किलोमीटर दूर है.

वहीं, पुनर्वास से बाहर 155 परिवारों में से एक महिला ने अपना दर्ज बयां करते हुए बताया कि जब प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की तो मैं आपने बर्तनों को इकट्ठा कर रही थी. ताकि कुछ चीजों को बचाया जा सके, लेकिन जहां वह काम करती हैं वहां से लगातार फोन कॉल आ रहे थे और हर बार कॉल जंगपुरा में उनकी मैडम का था और हर बार एक ही सवाल काम पर क्यों नहीं आईं? तो पुष्पा ने कहा, ‘मैंने डेढ़ महीने तक कोई छुट्टी नहीं ली, क्योंकि मुझे पता था कि कोर्ट का मामला खतरे की घंटी बजा रहा है और बाद में छुट्टियों की जरूरत पड़ेगी. फिर भी, मुझे लगातार कॉल्स आ रहे थे.’

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने अपने नियोक्ताओं को पहले से सूचित नहीं किया था तो उन्होंने जवाब दिया, ‘क्या बोलें? वे कह रहे हैं’ ‘तोड़ने में तुम्हारा क्या काम? बताइए, सड़क पर घर का सामान छोड़कर कैसे जाएं?’

पुष्पा उन 155 परिवारों में से एक हैं, जिन्हें पुनर्वास नहीं मिला. वे कहती हैं कि जो परिवार नरेला शिफ्ट हो चुके हैं, वे पहले से ही चिंतित है-वहां घरेलू काम का कोई अवसर नहीं है. वहां कौन पॉश एरिया है? कोई बर्तन-कपड़ा का काम नहीं मिलता.

उन्होंने ये भी कहा, ‘कोई नहीं पूछा रहा कि उनका घर अभी भी खड़ा है या नहीं. कोई नहीं आया कि देखे कि हमारे पास सोने के लिए जगह है या नहीं.’
दिल्ली अर्बन शेल्टर इम्प्रूवमेंट बोर्ड (DUSIB) के अनुसार, मद्रासी कैंप बारापुला के एक महत्वपूर्ण खंड के ठीक ऊपर स्थित था, जो बारिश के प्राकृतिक प्रवाह को छोटा करता था और एक बाधा के रूप में कार्य करता था. 2023 में कोर्ट के आदेशों ने DDA और दिल्ली सरकार को इन अतिक्रमणों को 2024 के मानसून से पहले हटाने का निर्देश दिया था.

वहीं, कुछ लोग डीडीए की कार्रवाई का विरोध के लिए कई क्लिपबोर्ड लेकर आए थे. आजतक से बात करने वाले कम से कम छह परिवारों ने दावा किया कि सर्वेक्षक प्रिंटेड सूचियों के साथ आए और सुझाव दिया कि उनके नाम इसलिए गायब हैं, क्योंकि उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनावों में वोट नहीं दिया.

55 वर्षीय रानी ने बताया कि मैं यहां 20 साल से ज्यादा समय से रह रही हूं, पिछले चुनाव में मुझे तमिलनाडु के अपने गृहनगर जाना पड़ा. मेरी मां बीमार थी. मैं वोट नहीं दे सकी. क्या इसका मतलब ये है कि आप मेरा घर छीन लेंगे और मुझे दूसरा नहीं देंगे?

आधिकारिक प्रक्रिया के अनुसार, दिल्ली अर्बन शेल्टर इम्प्रूवमेंट बोर्ड (DUSIB) को पात्रता प्रमाण पत्र जारी करने का काम सौंपा गया है. शुरू में 189 परिवार पात्र पाए गए. एक संशोधित सूची में 26 और जोड़े गए, लेकिन फिर भी 150 से अधिक परिवारों के पास कोई वैकल्पिक आवास नहीं है.

CPI(M) की दिल्ली यूनिट ने सभी के लिए निष्पक्ष पुनर्वास की मांग की है, ये चिंता व्यक्त करते हुए कि नरेला में आवंटित फ्लैटों में बुनियादी सुविधाएं, जैसे जल आपूर्ति और बिजली कनेक्शन की कम हैं.

बता दें कि मद्रासी कैंप में डीडीए का कार्रवाई अचानक नहीं हुई है. ये कदम दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के तहत बारापुला नाले के जाम को खोलने और दक्षिण दिल्ली और मध्य दिल्ली में मानसून के दौरान जलभराव को रोकने की दिशा में उठाया गया है. बारापुला नाला, जिसे बारापुला नाला भी कहा जाता है. ये प्रमुख स्टॉर्मवॉटर चैनल है जो लाजपत नगर से सराय काले खान और यमुना तक दक्षिण दिल्ली को काटता है. वर्षों से इसके किनारों पर अतिक्रमण ने इस महत्वपूर्ण नाल के वहन क्षमता को कम कर दिया है जो एक समय मानसून के बाढ़ को दूर करता था, अब अक्सर ओवरफ्लो हो जाता है, जिससे रिंग रोड, आश्रम, और भोगल जैसी प्रमुख सड़कें जलमग्न हो जाती हैं.

BIHAR : युवती ने कट्टा लेकर केक काटा, भोजपुरी गाने पर किया डांस… वीडियो वायरल हुआ तो तलाश में जुटी पुलिस

0

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवती बर्थडे पार्टी के दौरान देसी कट्टे से केक काटती नजर आ रही है. कट्टे को हाथ में लहराते हुए भोजपुरी गाने पर झूमती भी दिख रही है. इस दौरान पार्टी में बच्चे और अन्य मेहमान भी थे. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है। इस वायरल वीडियो में एक युवती बर्थडे पार्टी के दौरान देसी कट्टे (स्थानीय देशी हथियार) से केक काटती हुई नजर आ रही है। इसके बाद वह उसी हथियार को हवा में लहराते हुए भोजपुरी गाने पर डांस भी करती दिखती है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वहां बच्चे और अन्य मेहमान भी मौजूद थे, जिनके सामने यह सब हुआ.

वीडियो को किसी ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था, जो तेजी से वायरल हो गया और पुलिस के संज्ञान में आ गया। वीडियो सामने आने के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने आजतक से बातचीत में कहा कि वीडियो में युवती द्वारा देसी कट्टे से केक काटने और उसे लहराने का जो दृश्य सामने आया है, वह पूरी तरह गैरकानूनी है और शस्त्र अधिनियम का उल्लंघन करता है। हमने संबंधित थाना को केस दर्ज करने और उचित कानूनी कार्रवाई करने को कहा है। युवती की पहचान की जा रही है और जल्द ही उससे पूछताछ की जाएगी.

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस शुरू हो गई है। यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि युवाओं में हथियारों का प्रदर्शन कैसे एक “फैशन” और “स्टेटस सिंबल” बनता जा रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स की होड़ में कुछ लोग इस तरह के खतरनाक स्टंट कर रहे हैं, जो समाज के लिए चिंता का विषय है. फिलहाल पुलिस ने वीडियो की पुष्टि कर ली है और युवती की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं। यह साफ है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है ताकि भविष्य में कोई और इस तरह की हरकत न दोहराए.

UP: धूप में खड़ी एक के बाद एक तीन बाइक में लगी आग, सभी जलकर खाक

0

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शनिवार की दोपहर एक बाइक में आग लग गई. देखते ही देखते दो और मोटरसाइकिल में भी आग लग गई. जिससे तीन मोटरसाइकिल पूरी तरह से जल गईं.

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शनिवार की दोपहर में धूप में खड़ी एक मोटर साइकिल में आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि उसने पास में खड़ी दो और दोपहिया वाहनों को अपने चपेट में ले लिया. जिससे पलक झपकते ही तीनों बाइक आग के गोले में तब्दील हो गईं. यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अच्छी बात यह रही कि घटना में बाइक सवार बाल बाल बच गया.

दरअसल, कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल रोड पर एक मोटर साइकिल जो कि सड़क किनारे खड़ी थी. बाइक चालक जिसका नाम रोहित वर्मा बताया जा रहा है. उसने जैसे ही अपनी बाइक स्टार्ट करने की कोशिश की और चाबी से बाइक को ऑन किया, वैसे ही बाइक के इंजन के पास से अचानक लपटें उठनी शुरू हो गईं.

रोहित कुछ समझ पाता, उससे पहले ही आग इतनी तेजी से फैली कि उसने पास में ही खड़े दो और वाहनों को अपने चपेट में ले लिया. देखते ही देखते महज 3 मिनट में 3 बाइकें जलकर पूरी तरह से खाक हो गईं. अच्छी बात यह रही कि इस पूरी घटना में कोई जनहानि नहीं हुई.

जिस वक्त बाजार में आग लगी, उस वक्त बाजार में अफरा-तफरी मच गई. लोग आग लगने वाली गाड़ी के बगल में खड़े अन्य वाहनों को तुरंत हटाने लगे. इस दौरान बाइक हटा रहा एक युवक गिर भी गया. ऐसे में वह बाइक को घसीटते हुए मौके से हटाया.

 

NATIONAL : भुवनेश्वर में रफ्तार का कहर… चार वाहनों को टक्कर मारते हुए घर में जा घुसी कार, तीन की हालत गंभीर

0

भुवनेश्वर के व्यस्त बाजार इलाके में एक तेज रफ्तार कार चार वाहनों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे बने सरकारी क्वार्टर में जा घुसी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने चालक को नशे की हालत में पाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के व्यस्त बाजार क्षेत्र में रफ्तार का कहर देखने को मिला. पुलिस का कहना है कि तेज रफ्तार कार ने पहले चार वाहनों को टक्कर मारी, इसके बाद सरकारी क्वार्टर में घुस गई. इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

एजेंसी के अनुसार, कार एजी स्क्वायर से राजमहल स्क्वायर की ओर जा रही थी. वह इतनी तेज चल रही थी कि सबसे पहले एक ऑटो रिक्शा से टकराई. इसके बाद कार ने पार्किंग में खड़ी कारों और एक अन्य रिक्शा को टक्कर मारी. इसके बाद सड़क किनारे स्थित एक सरकारी क्वार्टर में जा घुसी, जो यूनिट-2 पेट्रोल पंप के पास है.

लोगों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया. घायल व्यक्तियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. अधिकारियों ने बताया कि घायलों की हालत गंभीर है और उनका इलाज जारी है.

स्थानीय लोगों और गवाहों ने बताया कि दुर्घटना के समय कार का ड्राइवर नशे में था. पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि ड्राइवर के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें, ताकि ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके.

NATIONAL : 2.5 लाख रुपये प्रति किलो है इस आम की कीमत, 24 घंटे रहती है CCTV की निगरानी

0

इन दिनों जापान देश की पहचान से जुड़े मियाज़ाकी आम की चर्चा सुर्खियों में है. प्रति किलो के हिसाब से मियाजाकी आम का दाम 1.5 लाख से 2.5 लाख रुपए होता है.

गर्मी के सीजन में खासतौर पर लोग आम को अपने खान-पान में जरूर शामिल करते हैं और बात कर ले बनारस के पेड़ो पर होने वाले आमों की तो इसकी मांग देश दुनिया में रहती है. वहीं इन दिनों जापान देश की पहचान से जुड़े मियाज़ाकी आम की चर्चा सुर्खियों में है. यह आम बाकी आमों की तुलना में काफी महंगा और पौष्टिक होता है.

अब वाराणसी में भी कड़ी निगरानी-देखरेख के बीच इस खास किस्म के आम की पैदावार हो रही है. प्रति किलो के हिसाब से मियाजाकी आम का दाम 1.5 लाख से 2.5 लाख रुपए होता है. और इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इसकी देखरेख से लेकर खेती तक विशेष सतर्कता क्यों रखी जाती है.

वाराणसी के चोलापुर ब्लाक स्थित एक ग्रामीण क्षेत्र में दिसंबर 2021 में मियाज़ाकी आम का पौधा लगाया गया था. इसकी देखभाल और निगरानी राम और कृष्ण की तरफ से की जाती है. मियाज़ाकी आम न सिर्फ काफी महंगा आम होता है बल्कि यह शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है.

वर्तमान समय में प्रति किलो के हिसाब से मियाज़ाकी आम का दाम 1.5 लाख से लेकर 2.5 लाख तक है और यही वजह है कि इसकी रखवाली करने के लिए न सिर्फ पेड़ के आसपास पहरेदार पर निर्भर होना पड़ता है. बल्कि सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है.

इस आम को देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जाएगा. वर्तमान समय में तकरीबन दो अलग-अलग पेड़ में इसे देखा जा सकता है. जिसका तकरीबन 2 किलो वजन बताया जा रहा है. जैसा की नाम से स्पष्ट है कि यह एक जापानी आम है और इसे अतिरिक्त कृषि लागत और मेहनत से तैयार किया जाता है.

बनारस आम के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है, अनेक विशेष किस्म के आमों को खासतौर पर इस शहर से ही पहचाना जाता है जिसमें लंगड़ा, दशहरी, चौसा देसी जैसे आम शामिल है. लेकिन इस बार बनारस में मियाज़ाकी आम की चर्चा भी खूब सुनने को मिल रही है. संभावना जताई जा रही है कि आने वाले समय में मियाज़ाकी आम के पैदावार को और बढ़ावा दिया जाएगा.

 

Delhi Weather: दिल्ली में मौसम ने ली करवट, आज आसमान में छाए रहेंगे काले बादल, IMD का क्या है अपडेट?

0

दिल्ली में शनिवार को दोपहर बाद तेज रफ्तार से हवाएं चलीं. लोधी रोड और आया नगर सहित कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई. तेज हवा की वजह से कई उड़ानें भी प्रभावित हुईं. दिल्ली में शनिवार शाम को कई इलाकों में तेज रफ्तार से हवाएं चली. कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई. मौसम विभाग ने रविवार (एक जून) को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है. अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

दो से चार जून तक दिल्ली बारिश की संभावना है. पांच और छह जून दिल्ली में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 से 38 और न्यूनतम तापमान 26 से 37 के बीच रहने का अनुमान है. शनिवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सीजन के औसत तापमान से 0.3 डिग्री कम है. इस बीच, सापेक्ष आर्द्रता 64 प्रतिशत से 51 प्रतिशत के बीच रही.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 241 (खराब की श्रेणी में) रहा. सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

दिल्ली में शनिवार शाम को कई इलाकों में 40 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं. इस दौरान कई इलाकों हल्की वर्षा हुई. दिल्ली विश्वविद्यालय में 0.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. इसके अलावा लोधी रोड, रिज क्षेत्र व आया नगर सहित कई अन्य इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई. आईजीआई एयरपोर्ट के पास सबसे तेज 56 किलोमीटर की गति से आंधी चलने से 40 उड़ानें निलंबित हुईं. साथ ही गोवा से नई दिल्ली आ रही एक फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि नजफगढ़ में हवा की गति 46 किलोमीटर प्रति घंटा, नारायणा में 41 किलोमीटर प्रति घंटा, पीतमपुरा में 31 किलोमीटर प्रति घंटा, पालम में 56 किलोमीटर प्रति घंटा और प्रगति मैदान में 48 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई. शाम 4:15 से 4:30 बजे के बीच ये हवाएं चलीं.

आईएमडी ने बताया कि मानक वेधशाला सफदरजंग में शाम 4:30 बजे हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई. दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे के बीच तापमान में लगभग छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई.आईएमडी ने कहा कि ऐसा व्यापक क्षेत्रीय मौसम परिस्थिति के कारण हुआ, जिससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में थोड़ी देर के लिए तेज मौसमी गतिविधि हुई. मौसम कार्यालय ने सप्ताहांत में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है.

NATIONAL : ‘देहरादून में फंसी हूं, लेने आओ’, एक साल बाद नाबालिग ने घर पर किया फोन, दलालों ने दिल्ली में बेच दिया था

0

छत्तीसगढ़ की नाबालिग लड़की को काम का झांसा देकर दिल्ली ले जाया गया और वहां बेच दिया गया. 1.5 साल बाद उसने देहरादून से परिजनों को फोन कर मदद की गुहार लगाई है. जानिए आगे क्या हुआ.

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां गांव की एक महिला दलाल ने काम दिलाने के नाम पर नाबालिग लड़की को दिल्ली ले जाकर बेच दिया. करीब डेढ़ साल से लापता रही इस नाबालिग ने हाल ही में अपने परिजनों को फोन कर पूरी कहानी बताई.

उसने बताया कि उसे दिल्ली में बेच दिया गया और अब वह देहरादून में किसी के घर में काम करने को मजबूर है. परिजनों ने सीतापुर थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस उसे वापस लाने की कोशिश में जुटी है.

जानकारी के अनुसार, सरगुजा जिले के पेटला गांव की रहने वाली पूनम लकड़ा नामक नाबालिग लड़की को गांव की ही महिला रीना काम दिलाने के बहाने दिल्ली ले गई थी. वहां उसने पूनम को किसी के हाथ बेच दिया. इसके बाद परिजनों ने कई जगह उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसी बीच हाल ही में महिला दलाल रीना अचानक गांव लौट आई, लेकिन पूनम उसके साथ नहीं थी. कुछ दिन बाद पूनम ने किसी तरह परिजनों को फोन किया और रोते हुए बताया कि उसे दिल्ली में बेचा गया था और अब वह देहरादून में किसी के घर में जबरन काम कर रही है.

पूनम ने अपने परिजनों से फोन पर कहा कि उसे न तो बाहर जाने दिया जाता है और न ही किसी से बात करने की इजाजत है. बड़ी मुश्किल से उसे फोन करने का मौका मिला है. उसने गुहार लगाई कि वह देहरादून में फंसी है और परिजन जल्द से जल्द आकर उसे घर वापस ले जाएं.

छत्तीसगढ़ में ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने के काम में लगी संस्था पद प्रदर्शन को जैसे ही जानकारी लगी कि यहां से एक नाबालिग को बेचा गया है तो NGO के कार्यकर्ता पेटला गांव पहुंचे. और परिजनों की आप बीती सुन उन्हें थाने लेकर गए परिजनों ने सीतापुर थाने में बेटी को बेचे जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है. अब पुलिस नाबालिक को देहरादून से वापस लाने के प्रयास कर रही है.

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर और मैनपाट इलाके में पहले भी कई लड़कियों को काम दिलाने के बहाने दिल्ली ले जाकर बचने के मामले सामने आ चुके हैं. पुलिस और प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं की जागरूकता के चलते इन मामलों में कुछ कमी जरूर आई है. लेकिन अब भी दर्जनों लड़कियों इन इलाकों से गायब है.

ENTERTAINMNET : आमिर खान और जूही चावला की 7 साल तक चली थी लड़ाई, एक्स बीवी ने दी थी ये सलाह

0

एक्टर आमिर खान इन दिनों फिल्म सितारे जमीन पर के प्रमोशन में बिजी हैं. आमिर लगातार इंटरव्यूज दे रहे हैं. यहां वो पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने एक्ट्रेस जूही चावला के साथ लड़ाई को लेकर रिएक्ट किया. आमिर और जूही के बीच में 7 साल तक लड़ाई चली थी. हालांकि, आमिर की एक्स वाइफ रीना दत्ता ने इस लड़ाई को खत्म करवाया.

राज शमानी के पॉडकास्ट में आमि खान ने बताया कि अगर उनकी किसी से लड़ाई होती है और अगर उन्हें कोई हर्ट करता है तो वो खुद को पूरी तरह अकेला कर लेते हैं. आमिर ने बताया कि एक बार उनका किरण राव के साथ झगड़ा हो गया था तो उन्होंने 4 दिन तक बात नहीं की थी. इससे किरण राव बहुत रोई थीं. आमिर ने कहा कि जूही के साथ भी ऐसा ही हुआ था.

आमिर ने कहा, ‘ये मेरी सबसे बड़ी कमी है. मैं बहुत जल्दी हर्ट हो जाता था और मैं उस शख्स को भूल जाता था जिससे मेरी अनबन हुई है. जूही और मेरा झगड़ा हुआ, 7 साल चला. मैंने 7 सात साल तक बात नहीं की जूही के साथ. जबकी हम साथ में काम कर रहे थे. 7 साल एक छोटी बात पर अपसेट हुआ था. उसने काफी कोशिश की थी. मैं टस से मस नहीं होता था. रीना मुझे बोलती थी कैसे कर रहे हो तुम? मिलो उससे खत्म करो.’

बता दें कि कुछ साल पहले एक मीडिया इंटरेक्शन में आमिर खान ने जूही संग लड़ाई को लेकर बात की थी. आमिर ने बताया कि 2002 में उन्होंने झगड़े को खत्म कर लिया था, रीना से तलाक के बाद.

 

- Advertisement -