Monday, June 22, 2026
Home Blog Page 629

NATIONAL : मुजफ्फरनगर में छात्रा ने शिक्षक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया टीचर

0

मुजफ्फरनगर में कॉलेज की छात्रा ने शिक्षक पर छेड़छाड़ और फोन मैसेज कॉल कर परेशान करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है.

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में एक टीचर द्वारा छात्रा के साथ गंदी बात करने का मामला सामने आया है. छात्रा की शिकायत पर शनिवार को परिजनों ने जाट महासभा के कार्यकर्ताओं के साथ कॉलेज में पहुंचकर जमकर हंगामा किया. हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरकुलर रोड पर स्थित चौधरी छोटू राम डिग्री कॉलेज का है. बीएससी फाइनल की एक छात्रा ने अपने परिजन और जाट महासभा के कार्यकर्ताओं के साथ कॉलेज में पहुंचकर प्लांट पैथोलॉजी के प्रोफेसर दुष्यंत कुमार पर छेड़छाड़, अश्लील हरकत करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्रा का कहना है कि अगर वह जब इस हरकत का विरोध करती तो आरोपी प्रोफेसर दुष्यंत कुमार उसे फेल करने की धमकी देता था.

पीड़ित छात्रा का आरोप है कि प्रोफेसर दुष्यंत कुमार रात में उसे फोन कर गंदी गंदी बातें कर कपड़े उतारने का दबाव बनाना था. परेशान होकर छात्रा ने जब आज जाट महासभा के कार्यकर्ताओं और अपने परिजनों के साथ पहुंचकर कॉलेज में हंगामा किया तो पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर प्रोफेसर को हिरासत में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी. इधर, कॉलेज प्रशासन ने भी आरोपी प्रोफेसर के विरुद्ध अपनी जांच शुरू कर दी है.

जाट महासभा के जिला अध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने तो इस मामले में पुलिस प्रशासन को चेतावनी भी दी है कि अगर 2 दिन के अंदर आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो जाट महासभा एसएसपी कार्यालय धरना प्रदर्शन करेगी. साथ ही धर्मवीर बालियान ने आरोपी प्रोफेसर को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की.

पीड़ित छात्रा की माने तो जो हमारे कॉलेज में प्रोफेसर हैं डॉक्टर दुष्यंत कुमार वह काफी टाइम से मुझे फोन मैसेज करते थे, गंदी-गंदी बातें करते थे. रात में भी 12:00बजे 1बजे वीडियो कॉल और वॉइस कॉल करते थे. अगर मैं रिसीव नहीं करती थी तो मुझे बोलते थे कि मैं प्रैक्टिकल में नंबर कम कर देंगे या बैक लगवा देंगे. उन्होंने यह भी बोला था कि एक बार रूम पर आकर मिल लो. यह सब बोलकर परेशान करके रख दिया था, फिर उसके बाद मैंने कंप्लेंन की थी.

चौधरी छोटू राम डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल केपी सिंह का कहना है कि छात्रा के पेरेंट्स का कोई संपर्क नहीं हुआ. इसके फादर से फोन पर बात हुई. हमने कहा कि आप महाविद्यालय आ जाओ आपकी बेटी के साथ कोई प्रकरण है उन्होंने कॉलेज आने का वादा किया था लेकिन वह नहीं आए. इसी दौरान इसने समाज के लोगों से संपर्क कर लिया और आज यह सब लोग हमारे पास आए. समाज के लोगों ने कुछ सबूत दिए हैं. इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि छोटू राम डिग्री कॉलेज की एक बालिका ने यहां पढ़ने वाले प्रोफेसर पर छेड़खानी और परेशान करने का आरोप लगाया है. पूरे प्रकरण की जानकारी ली गई. बालिका जो आरोप लगा रही है उसे तहरीर प्राप्त कर लिया सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है. आरोपी प्रोफेसर को हिरासत में लेकर के पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

 

RAJASTHAN : : ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित कार तीन बार पलटी, CCTV में कैद भीषण हादसा

0

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के मंड्रेला में एक तेज रफ्तार कार ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित होकर खंभे और छप्पर से टकराई और तीन बार पलटी खा गई. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई और वीडियो वायरल हो गया. हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे लोगों ने कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया. गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था.

राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक भीषण सड़क हादसा कैमरे में कैद हो गया. मंड्रेला थाना क्षेत्र के डाबड़ी मोड़ पर एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे और दुकान के छप्पर से टकराते हुए तीन बार पलटी खा गई. यह भयावह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल, सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सफेद रंग की कार तेज गति से एक पिकअप गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी. इसी दौरान चालक का नियंत्रण कार से हट गया और वह पहले सड़क किनारे खंभे से टकराई. फिर दुकान के आगे लगे छप्पर से भिड़ते हुए हवा में उछली और तीन बार पलट गई. टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए.

गनीमत यह रही कि टक्कर के समय दुकान में कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पलटी हुई कार को सीधा किया और उसके कांच तोड़कर ड्राइवर को बाहर निकाला. इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर घायल को मंड्रेला के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

फिलहाल पुलिस ने मौके की जांच की है और हादसे के कारणों की पुष्टि की जा रही है. यह हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर परिणामों को दर्शाता है. स्थानीय प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है.

RAJASTHAN : जैसलमेर में दर्दनाक सड़क हादसा, वन्यजीव संरक्षण में जुटे चार लोगों की मौत

0

राजस्थान के जैसलमेर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में वन्यजीव प्रेमी राधेश्याम पेमाणी समेत चार लोगों की मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब ये लोग हिरण शिकार की सूचना पर जांच के लिए जा रहे थे और उनकी कैंपर गाड़ी की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. हादसे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है.

राजस्थान के जैसलमेर जिले में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक वन विभाग का कर्मचारी और दो अन्य लोग भी शामिल हैं. यह हादसा लाठी थाना क्षेत्र में हुआ जब एक कैंपर वाहन और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब मृतक क्षेत्र में शिकारियों द्वारा हिरणों के शिकार की सूचना पर मौके पर जा रहे थे. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंपर वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी चारों लोग अंदर ही फंस गए. बाद में क्रेन की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया.

मृतकों की पहचान राधेश्याम पेमाणी, श्याम विश्नोई, कंवराज सिंह और वनरक्षक सुरेंद्र चौधरी के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि यह सभी लोग पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे थे और उन्हें एक गुप्त सूचना के आधार पर इलाके की जांच करने जाना था.

इस दुखद घटना पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शोक जताया. मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा, ‘जैसलमेर में हुए इस भीषण सड़क हादसे में पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के लिए समर्पित राधेश्याम पेमाणी, श्याम विश्नोई, कंवराज सिंह और सुरेंद्र चौधरी की मृत्यु अत्यंत दुखद है.’

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत और डोटासरा ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पेमाणी की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. गहलोत ने लिखा कि पेमाणी का समर्पण हमेशा याद रहेगा, वहीं डोटासरा ने कहा कि पेमाणी जी ने वन्यजीवों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण में अहम योगदान दिया.

 

NATIONAL : अलीगढ़ के जवाहर पार्क में बुर्का पहनकर महिला से मिलने पहुंचा युवक, फिर…

0

अलीगढ़ के जवाहर पार्क में बुर्का पहनकर महिला से मिलने पहुंचे युवक का वीडियो वायरल हुआ है. भाजपा नेता प्रतीक चौहान ने पार्क में अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया है और कार्यदायी संस्था पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग हो रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत विकसित किए गए जवाहर पार्क में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में देखा गया कि एक युवक बुर्का पहनकर पार्क में एक महिला से मिल रहा था. वीडियो में युवक को महिला के साथ बैठे देखा गया, लेकिन जब वहां मौजूद एक युवक ने सवाल किए तो युवक ने बुर्का उतार दिया.

दरअसल, यह घटना अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित जवाहर पार्क की है. यहां आए दिन स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है. इसी बीच एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दावा किया गया कि युवक महिला के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था. वहीं, वीडियो बना रहा शख्स जब कुछ सवाल करता है, तो युवक अपना बुर्का उतार देता है.

भाजपा से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता प्रतीक चौहान ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह पार्क स्मार्ट सिटी परियोजना की छवि को धूमिल करने का माध्यम बनता जा रहा है. चौहान ने प्रशासन से मांग की है कि पार्क की देखरेख करने वाली संस्था पर सख्त कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि यह घटना सिर्फ अश्लीलता ही नहीं, बल्कि सुरक्षा और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ भी है.

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग हो रही है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो की सत्यता को परखा जा रहा है.

UP : अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात नर्स को युवक ने पीटा, कपड़े फाड़े, CCTV में कैद हुई दरिंदगी

0

कौशांबी के जनसेवा अस्पताल में नाइट ड्यूटी कर रही स्टाफ नर्स सोनम के साथ रमेश नामक युवक ने मारपीट की. उसने गाली-गलौज करते हुए कई थप्पड़ मारे और कपड़े तक फाड़ दिए. पूरी घटना अस्पताल के CCTV में कैद हो गई. पीड़िता ने मंझनपुर कोतवाली में शिकायत दी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से महिला सुरक्षा को लेकर एक शर्मनाक मामला सामने आया है. जनसेवा अस्पताल, मंझनपुर में कार्यरत स्टाफ नर्स सोनम के साथ एक युवक ने न केवल अभद्रता की, बल्कि कई थप्पड़ जड़ दिए. यह पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

दरअसल, पीड़िता सोनम ने बताया कि घटना 21 मई, बुधवार की रात की है जब वह अस्पताल में नाइट ड्यूटी पर थी. तभी रमेश नाम का एक युवक उसके पास आया और गाली-गलौज करने लगा. विरोध करने पर उसने एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे. आरोप है कि इस दौरान युवक ने पीड़िता के कपड़े तक फाड़ दिए.

शोर सुनकर अस्पताल स्टाफ और अन्य लोग मौके पर पहुंचे, तब जाकर आरोपी वहां से भाग निकला. घटना की सूचना पर स्टाफ नर्स ने मंझनपुर कोतवाली में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर मामले की जांच शुरू की. मंझनपुर इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था, जिससे यह झगड़ा बढ़ा.

सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि घटना गंभीर है और महिला सुरक्षा से जुड़ी हुई है. थाना प्रभारी को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है.

 

BIHAR : लालू यादव के बेटे तेज प्रताप ने किया नए रिलेशनशिप का ऐलान, कहा- मैं और अनुष्का यादव 12 साल से…’

0

तेज प्रताप यादव ने कहा कि अनुष्का यादव और में दोनों पिछले 12 सालों से एक दूसरे को जानते है और प्यार भी करते हैं हमलोग पिछले 12 सालों से रिलेशन में हैं.

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव से अपने रिलेशन का ऐलान किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अनुष्का के बारे में खुलासा किया. उनका ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है.

उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम अनुष्का यादव है! हम दोनों पिछले 12 सालों से एक दूसरे को जानते है और प्यार भी करते हैं हमलोग पिछले 12 सालों से एक रिलेशनशिप में रह रहें हैं. मैं बहुत दिनों से आप लोगों से यह बात कहना चाहता था पर समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूं. इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल का बात आप सब के बीच रख रहा हूं! आशा करता हू आपलोग मेरी बातों समझेंगे.”

बता दें कि इससे पहले तेज प्रताप यादव की शादी 2018 में हुई थी. हालांकि कुछ महीने बाद पत्नी ऐश्वर्या राय और तेज प्रताप के बीच अनबन और विवाद के बाद दोनों अलग हो गए थे दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में है.

LIFESTYLE : मनाली में फिर बढ़ने लगी पर्यटकों की भीड़, भारत-पाक तनाव के बाद ठंडा पड़ गया था टूरिज्म बिजनेस

0

भारत-पाक तनाव खत्म होने के बाद मनाली में एक बार फिर पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी है. होटलों में 40% ऑक्यूपेंसी दर्ज हो रही है और जून में इसमें और इज़ाफा होने की उम्मीद है. पर्यटक गर्मी से राहत पाने मनाली का रुख कर रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को दोबारा गति मिल रही है.

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में खत्म हुए तनाव के बाद हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल मनाली में एक बार फिर पर्यटकों की चहल-पहल लौट आई है. मैदानी इलाकों में तेज़ गर्मी से परेशान लोग ठंडी वादियों की ओर रुख कर रहे हैं और मनाली एक बार फिर से गुलजार होने लगा है.स्थानीय होटलों और लॉजों में इस समय औसतन 40 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की जा रही है, जो बीते कुछ सप्ताहों की तुलना में काफी बेहतर है. पर्यटन विभाग और होटल व्यवसायियों को उम्मीद है कि अगर हालात ऐसे ही अनुकूल रहे तो जून में यह आंकड़ा 80 से 90 प्रतिशत तक पहुंच सकता है.

हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओकटा के अनुसार, ‘सीजफायर के बाद पर्यटकों का विश्वास लौट रहा है. निगम के होटलों में इस समय लगभग 40 प्रतिशत कमरे बुक हैं, जबकि वीकेंड में यह ऑक्यूपेंसी 70-80 प्रतिशत तक पहुंच रही है.’

मनाली के ट्रैवल एजेंट गगन अवस्थी ने बताया कि युद्ध की स्थिति बनने के बाद अचानक बुकिंग्स रद्द हो गई थीं. अब हालात सामान्य हो चुके हैं लेकिन फिर भी पर्यटकों की संख्या में धीमी गति से बढ़ोतरी हो रही है. उन्होंने कहा, ’20 मई के बाद से स्कूलों की छुट्टियां शुरू हो गई हैं, ऐसे में उम्मीद है कि जून तक मनाली में भीड़ काफी बढ़ेगी.’

गुजरात से आए पर्यटक राहुल और दीप्ती ने बताया कि उन्होंने मनाली की यात्रा पहले ही तय कर ली थी, लेकिन युद्ध के हालात को देखते हुए घर वालों के कहने पर उसे टालना पड़ा. अब हालात सामान्य होने के बाद वे मनाली पहुंचे हैं और यहां का अनुभव बेहतरीन रहा. उन्होंने बताया, ‘गुजरात में जहां तापमान 45 डिग्री तक है, वहीं मनाली की ठंडी फिज़ा में राहत मिल रही है. हमने यहां रिवर राफ्टिंग का मज़ा लिया और रोहतांग में बर्फ भी देखी. अब तो मन कर रहा है कि यहीं रुक जाएं.’

मनाली में पर्यटन धीरे-धीरे फिर से पटरी पर लौट रहा है. हालिया तनाव के चलते आई मंदी अब समाप्त होती दिख रही है और जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसी ही ठंडी मनाली पर्यटकों को फिर से आकर्षित कर रही है.

NATIONAL : मंडप में दुल्हन ने किया ऐलान…बॉयफ्रेंड से करुंगी शादी! मंगलसूत्र हाथ में लिए देखता रहा दूल्हा और फिर..

0

दुल्हन ने साफ-साफ कहा कि वह यह शादी नहीं करना चाहती. परिवार, समाज, रिश्तेदार किसी की परवाह किए बिना उसने अपनी बात रखी और मंडप से उठ खड़ी हुई.

कर्नाटक का हासन जिला जहां एक ओर अपनी ऐतिहासिक विरासत, मंदिरों की भव्यता और शिल्पकला के लिए पहचाना जाता है, वहीं अब यहां से एक ऐसी कहानी सामने आई है जो लोगों को चौंकाने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर रही है. ये घटना सुनने में किसी फिल्म का सीन लग सकती है, लेकिन यकीन मानिए..ये पूरी तरह से हकीकत है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. शादी का मंडप सजा था, पंडित मंत्र पढ़ रहा था, रिश्तेदारों की नजरें दूल्हा-दुल्हन पर थीं और माहौल खुशी से भरा हुआ था. लेकिन तभी सबकी उम्मीदों को झटका देते हुए दुल्हन ने वो कर दिखाया जिसकी किसी को कल्पना भी नहीं थी. आखिरी वक्त में, जब बस सात फेरों की दूरी बाकी थी, दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया.

उसने साफ-साफ कहा कि वह यह शादी नहीं करना चाहती. परिवार, समाज, रिश्तेदार किसी की परवाह किए बिना उसने अपनी बात रखी और मंडप से उठ खड़ी हुई. ये फैसला इतना अचानक और दमदार था कि हर कोई सन्न रह गया. कई लोग जहां हैरान थे, वहीं कुछ ने उसकी हिम्मत की तारीफ भी की. इस घटना ने हासन को एक नई पहचान दे दी है, अब लोग यहां के मंदिरों के अलावा इस हिम्मती दुल्हन की चर्चा भी कर रहे हैं. कहानी में ट्विस्ट भी वही है जो आमतौर पर पर्दे पर ही देखने को मिलता है.

लेकिन इस बार ये कोई स्क्रिप्टेड ड्रामा नहीं था. कर्नाटक के हासन जिले के बुवनहल्ली गांव से एक ऐसी कहानी सामने आई है जो हर किसी को चौंका रही है. शादी का मंडप सजा हुआ था, ढोल-नगाड़े बज रहे थे और रस्में पूरी शिद्दत से निभाई जा रही थीं. पल्लवी नाम की लड़की की शादी आलूर तालुका के रहने वाले वेणुगोपाल से तय थी. हर तरफ रौनक थी, रिश्तेदार खुशी से झूम रहे थे. लेकिन ठीक उसी वक्त, जब दूल्हा मंगलसूत्र हाथ में लिए खड़ा था और अगली ही घड़ी सात फेरे होने थे पल्लवी ने ऐसा फैसला सुनाया कि पूरे माहौल में सन्नाटा पसर गया.

दुल्हन ने सबके सामने साफ-साफ कह दिया कि वह ये शादी नहीं करेगी. उसने बिना डरे कहा कि उसका दिल किसी और के लिए धड़कता है और वह उसी के साथ अपना जीवन बिताना चाहती है. ये सुनते ही मंडप में बैठे लोग हैरान रह गए. कुछ तो पहले यकीन ही नहीं कर पाए कि ये हो क्या रहा है. लड़की के मां-बाप ने उसे बहुत समझाने की कोशिश की, रिश्तेदारों ने भी अपने-अपने तरीके से उसे मनाना चाहा, लेकिन पल्लवी टस से मस नहीं हुई. बाद में पल्लवी का बॉयफ्रेंड वहां पुलिस के साथ पहुंचा और दुल्हन को अपने साथ ले गया. दूल्हा बेचारा हाथ में मंगलसूत्र पकड़े देखता रहा.

अब सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार सजा हुआ है. यूजर्स तरह तरह के रिक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ऐसी लड़कियों को कोई बेटा दे ही ना अपना, तभी अक्ल ठिकाने आएगी. एक और यूजर ने लिखा…पहले ही बता देती, शादी वाले दिन ड्रामा करने की जरूरत क्या थी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इन सब में सबसे बड़े गुनाहगार मां बाप है. जो पहले तो अपनी औलाद को छूट दे देते हैं, फिर शादी भी बगैर पूछे तय कर देते हैं.

 

SPORTS : 3 हजार दिन के बाद करुण नायर की वापसी, मिल गया इंसाफ; कभी कहा था- डियर क्रिकेट एक मौका…

0

भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरे के लिए चयन हो गया है. इस टीम में करुण नायर को जगह मिली है. इसी के साथ करुण का एक पुराना पोस्ट वायरल हो गया है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की अनाउंसमेंट कर दी है. भारतीय टीम का टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है. वहीं ऋषभ पंत विकेटकीपिंग करने के साथ ही उप-कप्तान की जिम्मेदारी भी संभालेंगे. भारत की टेस्ट टीम में करीब 3000 दिनों के बाद करुण नायर को मौका मिला है. इंग्लैंड दौरे के लिए करण नायर को टीम में शामिल किया गया है.

करुण नायर एक लंबे अरसे के बाद भारतीय टीम में वापस लौटे हैं. वहीं इस खिलाड़ी के टीम में सेलेक्शन के बाद ही करुण नायर का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. करुण नायर ने 10 दिसंबर, 2022 को अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा था- ‘डियर क्रिकेट, मुझे केवल एक और मौका दे दो’.

करुण नायर ने भारतीय टीम के लिए आखिरी टेस्ट मैच मार्च, 2017 में धर्मशाला स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. वहीं अब पूरे 8 साल बाद करुण नायर टीम इंडिया की व्हाइट जर्सी में इंग्लैंड दौरे पर नजर आएंगे. करुण नायर इंटरनेशनल क्रिकेट में तिहरा शतक भी लगा चुके हैं. करुण ने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले गए मुकाबले में 381 गेंदों में 303 रनों की नाबाद पारी खेली थी. इस टेस्ट मैच को भारतीय टीम ने 75 रनों से जीत लिया.

रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद कुछ नए खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है. वहीं करुण नायर को इंग्लैंड दौरे के लिए बुलाकर बीसीसीआई एक और मौका देना चाहती है. भारत की इस नई टेस्ट टीम में साई सुदर्शन और अभिमन्यु ईश्वरन को भी जगह मिली है.

 

NATIONAL : PM मोदी की विपक्षी मुख्यमंत्रियों संग चाय पर चर्चा, हंसी ठहाके… नीति आयोग की मीटिंग में बदली-बदली दिखी सियासी फिजा

0

दिल्ली के भारत मंडपम में नीति आयोग की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई. इस बैठक में 2047 तक विकसित भारत बनाने की योजनाओं पर चर्चा हुई. विपक्षी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ सौहार्दपूर्ण बातचीत भी हुई, जिससे देश के विकास के लिए एकजुटता का संदेश मिला. तस्वीरों में देखें विपक्षी मुख्यमंत्रियों संग पीएम मोदी की चाय पर चर्चा.

दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आज नीति आयोग की एक अहम बैठक हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में यह बैठक आयोजित की गई, जिसमें 2047 तक विकसित भारत की योजनाओं पर चर्चा की गई. इस मीटिंग में विपक्षी पार्टियों के मुख्यमंत्रियों ने भी शिरकत की थी, जिनके साथ पीएम मोदी चाय पर चर्चा करते नजर आए.

भारत मंडपम में नीति आयोग की मीटिंग के दैरान प्रधानमंत्री मोदी से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और मेघालय के मुख्यमंत्री कोर्नाड संगमा समेत तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, और आंध्र प्रदेस के सीएम चंद्रबाबू नायडू से भी मुलाकात की. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी किस गर्मजोशी से विपक्षी मुख्यमंत्रियों से मिल रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अन्य तस्वीर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से मिलते नजर आए. चंद्रबाबू नायडू की पार्टी आंध्र प्रदेश में बीजेपी की सहयोगी है, और हाल के दिनों में भाषा विवाद पर एमके स्टालिन और उनके बीच बातचीत भी चल रही थी.

 

- Advertisement -

News of the Day