Tuesday, June 23, 2026
Home Blog Page 630

GUJARAT : गुजरात में नकली ब्यूटी प्रोडक्ट का भंडाफोड़, 1 करोड़ के फर्जी उत्पाद जब्त

0

गुजरात में नकली कॉस्मेटिक उत्पादों पर बड़ी कार्रवाई की गई है. राज्य के खाद्य एवं औषधि नियामक प्राधिकरण ने सूरत, केशोद और गांधीनगर में छापेमारी कर 1 करोड़ रुपये से अधिक के नकली सौंदर्य प्रसाधन जब्त किए. ये उत्पाद सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिये बेचे जा रहे थे. अधिकारियों ने जांच के लिए 14 नमूने भेजे हैं और कई लोगों को पकड़ा गया है.

गुजरात में नकली कॉस्मेटिक उत्पाद बनाने और बेचने वालों के खिलाफ राज्य खाद्य एवं औषधि नियामक प्राधिकरण ने सख्त कार्रवाई की है. सूरत, केशोद और गांधीनगर में छापेमारी कर एक करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी सौंदर्य प्रसाधन जब्त किए गए.

सूरत में बिना लाइसेंस के एक घर में परफॉरमेंस ऑयल, स्टैमिना ऑयल, बुल मसाज ऑयल जैसे उत्पाद बनाकर इंस्टाग्राम और मीशो जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बेचे जा रहे थे. अधिकारियों ने राजेशभाई लाठिया के घर से भारी मात्रा में पैकिंग सामग्री और नकली उत्पाद जब्त किए.

केशोद में कुलदीप पटोलिया के घर से नकली कॉस्मेटिक सामग्री बरामद की गई. ये सामग्री भी ऑनलाइन बेची जा रही थी. जांच के लिए 14 नमूने लिए गए और 55 लाख रुपये का सामान जब्त हुआ.

WRIXTY AYURVEDA के मालिक कौशिक रादडिया द्वारा सोशल मीडिया के जरिए बड़ी मात्रा में नकली सौंदर्य प्रसाधन बेचे जा रहे थे. अधिकारियों ने सूरत में छापेमारी कर 15 लाख रुपये का माल जब्त किया. गांधीनगर के पेथापुर में दुल्हन एंटरप्राइजेज के प्रबंधक प्रदीपसिंह सोलंकी के घर से ज़ेबा हिना पाउडर और नेचुरल हेयर कलर जैसे नकली उत्पाद पकड़े गए. अहमदाबाद और राजस्थान की दो कंपनियों के ब्रांड के फर्जी उत्पाद बनाए जा रहे थे. यहां से 30 लाख के माल की बिक्री का खुलासा हुआ और 1.5 लाख की सामग्री जब्त की गई.

NATIONAL : ज्योति मल्होत्रा से बरामद इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की आई फॉरेंसिक रिपोर्ट, हो सकता है बड़ा खुलासा

0

पाकिस्तान एंबेसी के कर्मचारी दानिश से ज्योति मल्होत्रा की बातचीत चैट्स और उसकी पाकिस्तान यात्राओं का सारा ब्यौरा ज्योति के मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में दर्ज है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर पुलिस की जांच जारी है. इस बीच हरियाणा पुलिस को ज्योति के पास से बरामद इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की आंशिक फॉरेंसिक रिपोर्ट मिल गई है. उसके मोबाइल फोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की पूरी फोरेंसिक रिपोर्ट जल्द हरियाणा पुलिस को मिल जाएगी.

पाकिस्तान एंबेसी के कर्मचारी दानिश से ज्योति मल्होत्रा की बातचीत चैट्स और उसकी पाकिस्तान यात्राओं का सारा ब्यौरा ज्योति के मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में दर्ज है, इसलिए ज्योति के मोबाइल फोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए थे.

हरियाणा पुलिस ने ज्योति के पास से 3 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया था. शुरुआती जांच में सामने आया था कि ज्योति ने दानिश के साथ हुई कुछ बातचीत के चैट्स को डिलीट कर दिया था. पुलिस को ये भी शक है कि ज्योति मल्होत्रा ने अपने मोबाइल से दानिश और उसके अलावा पाकिस्तान के अन्य अधिकारियों के साथ हुए कुछ चैट्स भी हटा दिए हैं. पुलिस के सूत्रों मुताबिक ज्योति, दानिश से नवंबर 2023 से मार्च 2025 तक संपर्क में थी.

जांच के दौरान यह भी सामने आया था कि ज्योति के सोशल मीडिया अकाउंट्स (फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम) पर भारत के सीमावर्ती इलाकों के वीडियो पोस्ट किए गए थे.

ज्योति मल्होत्रा अभी पुलिस की रिमांड पर है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है. जासूसी कांड में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा को गुरुवार (22 मई) को कोर्ट में पेश किया गया था. उसकी पांच दिनों की पुलिस रिमांड खत्म होने वाली थी, जिस वजह से उसे कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट ले जाया गया था. इसके बाद अदालत ने फिर से उसे चार दिनों के लिए पुलिस रिमांड में भेजने का आदेश दिया.

NATIONAL : अलीगढ़ में गोमांस की सूचना को लेकर बवाल, हिंदूवादी नेताओं ने 4 मीट विक्रेताओं को पीटा

0

अलीगढ़ में बजरंग दल के लोगों को एक वाहन में गोमांस होने की सूचना मिली. जिसके बाद मीट ले जारी रहे लोगों के साथ बजरंग दल के लोगों ने मार पीट की. पुलिस ने बीच बचाव कर घायलों को अस्पताल भेजा.

अलीगढ़ में हिंदूवादी संगठनों के द्वारा एक ऐसे वाहन को पकड़ा गया, जिसमें हिंदूवादी संगठन को गोमांस होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद मौके पर वाहन को रोक कर इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. पुलिस के द्वारा पूरे मामले में सैंपल लेने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है और सैंपल आने के बाद विधिक कार्रवाई की बात कही है. इसी दौरान हिंदूवादी कार्यकर्ताओं के द्वारा मांस ले जाने वाले चार मीट विक्रेताओं की जमकर पिटाई की गई. पिटाई होने के कारण चारों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. जिसको लेकर

दरअसल पूरा मामला थाना हरदुआगंज इलाके के अलहदादपुर का है, जहां अलीगढ़ की मीट फैक्ट्री की ओर से मीट ले जा रही मैक्स गाड़ी को हिंदूवादियों ने रोककर जांच की तो पता चला कि इसमें गौ मांस जा रहा है. इसी बात को लेकर मामला गरमा गया. देखते ही देखते बजरंगदल के लोगों ने मीट ले जा रहे लोगों के साथ मारपीट कर दी और गाड़ी में आग लगा दी.

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए. किसी तरह गाड़ी में लगी आग पर काबू पा लिया और पकड़े गए घायलों को हिरासत में लेकर अस्पताल भेज दिया गया. जिसके बाद वहां बजरंग दल के लोगों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया और स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई की मांग करने लगे. उनका कहना था कि जिले में ये कोई गोकशी कि पहली घटना नहीं है अगर इन पर कार्रवाई नहीं तो बड़ा आंदोलन होगा. एसपी ग्रामीण ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को किसी तरह शांत कराया.

वही बजरंग दल के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में ये गोकशी का पहला मामला नहीं है. प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जो लगातार गोशालाओं में जाकर गो सेवा करता हैं, उस प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में आए दिन गोकशी की घटनाएं होती रहती है. प्रशासन आता है लीपापोती करता है और हिन्दुओं को समझाता है और वापस भेज देता है. गोकशी से ये लोग मोटा पैसा कमाते हैं. जब अलीगढ़ शहर में चर्बी की बदबू आती है तो बजरंग दल जैसा संगठन मेयर का घेराव करता है. कोई भी जनप्रतिनिधि, कोई भी हिंदूवादी संगठन इस बात को कहना नहीं चाहता कि ये बदबू क्यों आ रही है?

उन्होंने आगे कहा, मैं पूछना चाहता हूं कि यहां पर सरकारी स्लॉटर हाउस नहीं बनना चाहिए. दूध की सैम्पलिंग, दही कि सैम्पलिंग यहां का प्रशासन करेगा लेकिन मीट की सैम्पलिंग यहां कभी होते देखी है. मीट किसका है, कैसा है, कब कटा है, अलीगढ़ जनपद में 60 प्रतिशत लोग मीट खा रहे हैं. मुस्लिम भी खाता है, हिन्दू भी खाता है लेकिन उत्तर प्रदेश में बीफ बैन है. बैन होने के बाद भी बीफ अगर बिक रहा है तो ये किसकी शह पर बिक रहा है? मैं सीधे सीधे कह रहा हूं भाजपा के ऐसे लोग जो दलाली करके भाजपा में बने हुए हैं, वो और इसमें अलीगढ़ का प्रशाशन शामिल है.

उन्होंने आगे बताया कि, अलीगढ़ जनपद में ऐसी कोई ताकत नहीं है कि गोकशी हो और बीफ बेचा जाए. आज एक ट्रक जा रहा था, जिसमे गोवंश थे. हमारी मांग है कि इस पूरे प्रकरण में जो भी थाना चौकी इसमें लिप्त है, उनको तुरंत निलंबित किया जाए और 24 घंटे में नहीं हुआ तो मैं बजरंग दल संयोजक बहुत बड़ा आंदोलन करूंगा. हमारी एसपी ग्रामीण से बातचीत हुई है. उन्होंने मेरे को आश्वासन दिया है कि उनकी भूमिका में व्यक्तिगत तौर पर कह रहा हूं. वो कह रहे हैं जो भी इसमें संलिप्त होंगे, वो निलंबित होंगे. कप्तान साहब से मेरा निवेदन है कि शहर सुचारू रूप से चले. ये आपकी जिम्मेदारी है लेकिन हिंदुओं की भावनाओं को ठेस ना पहुंचे ये भी आपकी जिम्मेदारी है. ये गोकशी अंतिम होनी चाहिए. इसके बाद कोई गोकशी की घटना होने पाए.

वही एसपी ग्रामीण अमृत जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि, आज सुबह हरदुआगंज क्षेत्र में ये सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग पशुओं को काटकर सप्लाई कर रहे हैं और ट्रांसपोर्ट कर रहे हैं. इस सूचना पर ग्रामीणों ने उन्हें रोका था और उनके साथ मारपीट की थी. इस सूचना पर हरदुआगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर, जो चार लोग जिन्हें पीटा गया, उन्हें तुरंत ही मेडिकल के लिए भेज दिया गया. उसके उपरांत जो भी आरोप ग्रामीणों ने लगाए हैं, उनकी जांच की जा रही है. जो भी अवशेष मिले थे, उसकी सैम्पलिंग के लिए डॉक्टरों को बुलाया गया और इनसे तहरीर लेकर थाना हरदुआगंज में मुकदमा लिखा जायेगा. जैसे ही इस विवेचन में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

हिंदूवादी नेताओं के द्वारा की गई मारपीट में घायल हुए नदीम के द्वारा बताया गया वह अतरौली में मीट की दुकान चलाता है और हर रोज अतरौली के लिए मीट फैक्ट्री अलीगढ़ से मीट ले जाते हैं. उनके पास मीट की पर्चियां भी थी. लेकिन कुछ लोगों के द्वारा पनेठी के पास उनकी गाड़ी रुकवा कर उनके साथ मारपीट की और उनके बिल को भी फाड़ दिया. उनके द्वारा कई बार बिल दिखाने का प्रयास किया तो अन्य तीन साथियों के साथ भी जबरदस्त मारपीट की गई. फिलहाल उन्हें न्याय की आस है.

इस पूरे मामले पर समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव मनोज यादव के द्वारा बताया गया कि, सत्ता से संरक्षण प्राप्त गुंडों के द्वारा इस तरह की मारपीट की जाती है. कुछ दुकानदार रोजी-रोटी कमाने के लिए फैक्ट्री से मीट खरीदने के बाद अपनी दुकानों पर बेचते हैं. लेकिन इसी दौरान कुछ गुंडों के द्वारा वसूली न देने पर उनके साथ मारपीट की गई है. यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अगर किसी गलत तरीके का मीट होता तो पर्ची में दर्ज होता, जबकि पर्ची में किसी तरह का गलत मीट नहीं है. जल्द ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा प्रदर्शन होगा.

 

RAJASTHAN : चोरी के शक में शख्स को JCB से उल्टा लटकाकर पीटा, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

0

राजस्थान के ब्यावर में एक फैक्ट्री मालिक ने ड्राइवर को सीमेंट चोरी के शक में जेसीबी (JCB) से उल्टा लटकाकर पीटा. वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि पीड़ित ड्राइवर ने अभी तक कोई शिकायत नहीं दी है.

राजस्थान के ब्यावर जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक फैक्ट्री मालिक ने अपने ड्राइवर को सीमेंट और डीजल चोरी के शक में जेसीबी (JCB) मशीन से उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटा. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसके वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान स्थानीय हिस्ट्रीशीटर तेजपाल सिंह के रूप में हुई है, जिसे वीडियो के आधार पर हिरासत में लिया गया है. रायपुर थाना क्षेत्र के सब-इंस्पेक्टर नवल किशोर ने बताया कि वायरल वीडियो में देखा गया कि तेजपाल सिंह एक व्यक्ति को पीट रहा है, जबकि उसके पैर जेसीबी की बाल्टी में रस्सी से बांधकर उसे उल्टा लटकाया गया है.

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि तेजपाल ने अपने ड्राइवर पर डीजल और सीमेंट चोरी का शक जताया था. करीब ढाई महीने पहले तेजपाल ने ड्राइवर को एक डंपर में सीमेंट भरकर जयपुर भेजा था, लेकिन तब से वह ड्राइवर के व्यवहार पर संदेह कर रहा था. इसी शक में उसने उसे बुरी तरह प्रताड़ित किया.पुलिस ने बताया कि पीड़ित चालक ने अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. उससे संपर्क किया जा रहा है ताकि आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. पीड़ित चालक से शिकायत मिलते ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

GUJARAT : गुजरात की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिया मार गिराया, बड़ी साजिश नाकाम

0

भारत-पाकिस्तान सीमा पर ऑपरेशन सिंदूर के बाद तनाव घटा है, लेकिन बीएसएफ और भारतीय सेना सतर्क हैं. गुजरात के नडाबेट-सुईगाम सीमा क्षेत्र में पाकिस्तानी संदिग्ध ने घुसपैठ की कोशिश की, जिसे बीएसएफ जवानों ने नाकाम कर दिया और संदिग्ध को मार गिराया. मृतक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान सरहद पर तनाव कम होते दिखा था पर भारतीय सेना अभी भी मुस्तैद है और पूरी सरहद पर सुरक्षित और शांत माने जाने वाले गुजरात-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को बीएसएफ ने नाकाम बनाया है.

बीती रात (शुक्रवार) पाकिस्तानी सीमा से भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी को बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया. नडाबेट-सुईगाम सीमा के पास रात का फायदा उठाकर घुसपैठ कि कोशिश हो रही थी पर हमारे सतर्क जवानों ने जैसे ही इस संदिग्ध को देखा, पहले उसे रुक जाने के लिए चेतावनी दी गई.

चेतावनी देने के बावजूद जब उसने घुसपैठ की कोशिश की तब बीएसएफ के जवानों ने उसे मार गिराया. घुसपैठिए की शव को पोस्टमार्टम के लिए वाव रेफरल हॉस्पिटल को लाया गया , स्थानीय पुलिस बीएसएफ के साथ वाव रेफरल अस्पताल पहुंची. मृतक घुसपैठिए के पास से किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज बरामद नहीं मिला है. बीएसएफ की ओर से इस मामले में जांच की जा रही है क्योंकि काफी लंबे समय बाद भारत-पाकिस्तान की इस सीमा पर घुसपैठ कि कोशिश की गई.

आम तौर पर इस सरहद पर एसी कोई घटना नहीं होती हैं. गुजरात में सामान्य तौर पर सरक्रिक इलाके से घुसपैठ होती है और वहां उसको नाकाम बनाने का बड़ा चैलेंज रहता है. महत्वपूर्ण है कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के वक्त इस इलाके में भी पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए थे. 8-9 मई को इस इलाके में भी ब्लैक आउट कर दिया गया था और संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए थे.

गुजरात के कच्छ सीमा से एटीएस ने एक जासूस को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि ये जासूस पाकिस्तानी एजेंसी ISI के संपर्क में था और भारत की सूचनाएं मुहैया करा रहा था.

UP: बरेली में भारत विरोधी नारा लगाने वाले दो युवक गिरफ्तार, इंस्टाग्राम पर दी थी जुबान काटने की धमकी

0

उत्तर प्रदेश के बरेली में दो युवकों को ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाते और लोगों की जुबान काटने की धमकी देते हुए वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. बिथरी चैनपुर पुलिस ने आरोपियों इरफान और वाजिद शाह के खिलाफ सार्वजनिक उपद्रव और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है. पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है.

यूपी के बरेली में दो स्थानीय युवकों को शनिवार को सोशल मीडिया पर देशविरोधी वीडियो पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस मामले को लेकर SHO अभिषेक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान इरफान और वाजिद शाह के रूप में हुई है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वो ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे थे. इतना ही नहीं, वीडियो में लोगों की जुबान काटने की धमकी भी दी गई थी.

अभिषेक कुमार के अनुसार, यह वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में रोष फैल गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने बताया कि इरफान और वाजिद शाह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353 (2) (सार्वजनिक उपद्रव) तथा आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने उनका मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट जब्त कर लिया है, और जांच की जा रही है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि यह मामला केवल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की एकता और अखंडता के खिलाफ घृणास्पद और भड़काऊ गतिविधियों को बढ़ावा देने की साजिश का हिस्सा प्रतीत हो रहा है. स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं इस कृत्य के पीछे कोई संगठित साजिश तो नहीं है.

 

ENTERTAINMNET : 200 फिल्मों में किया काम, सिर्फ एक फिल्म ने तबाह किया इस हीरो का करियर, 25 साल से नहीं किया काम

0

यह जिस हीरो के बारे में बात कर रहे हैं वो एक समय बहुत गरीब था. फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश करने के बाद उन्होंने लंबे समय तक संघर्ष किया. फिर किसी समय उन्हें सिनेमा में अपनी जगह मिल गई. वह लगभग 60 वर्षों से सिनेमा में हैं. उन्होंने 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है. एक फिल्म ने उनकी पूरी जिंदगी उलट-पुलट कर दी थी.

और वो हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर जीतेंद्र. उन्होंने अपने इंडस्ट्री में कदम रखा था तब राज कपूर, देव आनंद, दिलीप कुमार, राजेश खन्ना, मनोज कुमार और धर्मेंद्र बॉलीवुड में वो भी एक लीडिंग अभिनेता माने जाते थे.

जितेन्द्र का जन्म 7 अप्रैल 1942 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था. उन्होंने 17 साल की उम्र में मॉडलिंग में एंट्री ली थी. साल 1959 में उन्होंने फिल्म ‘नवरंग’ में एक छोटी सी भूमिका निभाई. अपने एक्टिंग करियर के दौरान उन्होंने 8 वर्षों में 60 फिल्मों में अभिनय किया.

एक बार जितेंद्र ने कहा था कि वित्तीय संकट से उबरने के लिए उन्होंने फिल्मों में अभिनय जारी रखा. अभिनेता जीतेन्द्र अपने शुरुआती दिनों में अत्यधिक गरीबी में रहे. वो एक झुग्गी-झोपड़ी में भी रहे और तब उनके पास भोजन का कोई साधन नहीं था. इस तरह से उन्होंने काफी कठिन दौर का भी सामना किया.

इसके बाद उन्होंने 1964 में आई फिल्म ‘गीत गाया पत्थरों ने’ से बतौर हीरो अपने करियर की शुरुआत की. अपनी पहली ही फिल्म से उन्हें सफलता हासिल हो गयी और फिर वे लगातार 20 वर्षों तक पर्दे पर राज करते रहे. उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया और उस दौर में उनके लुक के भी लोग दिवाने हुआ करते थे. बाद में उनके असफलता भी हाथ लगी.

दरअसल, एक समय पर, जीतेन्द्र ने निर्माता के रूप में अपनी शुरुआत की. 1982 में उन्होंने अपनी फिल्म ‘दीदार-ए-यार’ का निर्माण किया. हालांकि, यह बॉक्स ऑफिस पर असफल रही. इससे जितेन्द्र को काफी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ा. उन्होंने इस नुकसान की भरपाई के लिए संघर्ष किया. लेकिन जितेंद्र की नेटवर्थ की बात करें तो वे 1512 करोड़ के मालिक हैं.

इसके बाद जीतेन्द्र ने 25 साल तक एक भी फिल्म का निर्माण नहीं किया. उन्होंने प्रोडक्शन का काम अपनी बेटियों एकता कपूर और शोभा कपूर को सौंपा. इनमें से एकता टीवी की सबसे सफल प्रोड्यूसर हैं और ज्यादातर वे ही सीरियल को बनाती हैं. वे वेब सीरीज और फिल्मों में भी हाथ आजमाती रहती हैं.

वहीं जितेंद्र का बेटा तुषार कपूर भी अपनी बहन की तरह सफलत नहीं हो सके. वे बतौर लीड तो ज्यादा सफलता नहीं हो सके लेकिन मल्टीस्टारर फिल्मों में जरूर दिखते हैं. अगली बार वे Welcome To The Jungle में नजरआ एंगे. फिल्मों के अलावा तुषार वेब सीरीज का भी हिस्सा हैं.

RECIPE : घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल मटर पनीर की टेस्टी सब्जी, घरवाले दे देंगे आपको शेफ का खिताब

Matar Paneer Recipe: ढाबा स्टाइल मटर पनीर एक मसालेदार और टेस्टी सब्जी है जो घर पर भी आसानी से बन सकती है. इसमें देसी घी, ताजा मसाले और टमाटर की रसीली ग्रेवी का खास स्वाद होता है. पनीर और मटर का मेल …

जरूरी सामग्री

पनीर – 250 ग्राम (क्यूब्स में कटे हुए)
मटर – 1 कप (उबले हुए)
टमाटर – 3 (बारीक पिसे हुए)
प्याज – 2 (बारीक कटे हुए)
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
हरी मिर्च – 2 (कटी हुई)
जीरा – 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
गरम मसाला – 1/2 चम्मच
कसूरी मेथी – 1/2 चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
देसी घी या तेल – 2-3 चम्मच
हरा धनिया – सजावट के लिए

बनाने की विधि इस प्रकार है स्टेप बाय स्टेप

1. सबसे पहले एक कढ़ाही में देसी घी गर्म करें. इसमें जीरा डालें और जब वो तड़कने लगे, तब उसमें कटे हुए प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें.
2. अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भूनें.
3. जब प्याज का रंग बदल जाए तो इसमें टमाटर की प्यूरी डाल दें. इसे अच्छे से पकने दें जब तक तेल अलग न होने लगे.
4. अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर मसाले को अच्छे से भून लें.
5. जब मसाले भुन जाएं, तो इसमें उबले हुए मटर डालें और कुछ देर पकाएं.
6. अब पनीर के टुकड़े डालकर अच्छे से मिक्स करें और 5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं, जिससे पनीर मसाले में रम जाए.
7. फिर गरम मसाला और कसूरी मेथी डालें और ढककर 2 मिनट पकने दें.
8. आखिर में ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं.

जरूरी टिप्स

अगर आप चाहें तो पनीर को हल्का सा तवे पर सेंक सकते हैं, इससे वह और भी स्वादिष्ट लगेगा. ग्रेवी को रिच बनाना हो तो काजू का पेस्ट या थोड़ा सा मलाई भी डाल सकते हैं. देसी घी की जगह मक्खन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

 

NATIONAL : बैंक से धोखाधड़ी करने वाले अंगद सिंह चंडोक को US से भारत लाया गया, CBI ने एयरपोर्ट पर किया अरेस्ट

0

CBI ने 2014 के बैंक फ्रॉड केस के मुख्य आरोपी अंगद सिंह चंडोक को अमेरिका से भारत डिपोर्ट कर गिरफ्तार किया है. इस धोखाधड़ी में उसके परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल थे.

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2014 में दर्ज बैंक फ्रॉड मामले में मुख्य आरोपी और रेड नोटिस की रडार पर रहे अंगद सिंह चंडोक को भारत डिपोर्ट कराने में अहम भूमिका निभाई है. अंगद सिंह चंडोक पर बैंक धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और जालसाजी के आरोप हैं.

यह मामला 24 जुलाई 2014 को दर्ज किया गया था, जिसमें अंगद सिंह के साथ उसके परिवार के सदस्य – पिता सुरेंद्र सिंह, मां हरलीन कौर, और भाई हर्षसाहिब सिंह – भी शामिल थे. आरोप है कि इन सभी ने मिलकर बैंक के चार अन्य साथियों और कुछ बैंक अधिकारियों के साथ साजिश रच यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को गंभीर वित्तीय नुकसान पहुंचाने में संलिप्त थे.

2016 में सभी आरोपी देश छोड़कर भाग गए और अदालत ने इन्हें सार्वजनिक घोषित आरोपियों (प्रॉक्लेम्ड ऑफेंडर) घोषित कर दिया था और इनके खिलाफ गिरफ्तार वारंट जारी किए थे. CBI ने 22 मार्च 2017 को INTERPOL के माध्यम से अंगद सिंह चंडोक के लिए रेड नोटिस जारी कराया, जिसे वैश्विक स्तर पर सभी कानून प्रवर्तन एजेंसाओं को भेजा गया.

अंगद सिंह चंडोक की गिरफ्तारी की कोशिश लगातार जारी रही. इसी कोशिश के तहत उसे 23 मई को अमेरिका से दिल्ली डिपोर्ट करके लाया गया, और सीबीआई ने उसे आईजीआई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

अंगद सिंह चंडोक के साथ ही उसके परिवार के अन्य सदस्य, जो इस मामले के अन्य आरोपी हैं, की वापसी के लिए भी कोशशें जारी हैं. मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से इस लंबित धोखाधड़ी मामले की जांच और मुकदमा शुरू करने में मदद मिलेगी.

BUSINESS : LIC का नाम हुआ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज, महज 24 घंटे में बना डाला ये रिकॉर्ड

0

LIC Policy: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के टोटल 4,52,839 एजेंटों ने 20 जनवरी को पूरे भारत में 5,88,107 जीवन बीमा पॉलिसियों के बेचने के काम को अंजाम देकर एक नया रिकॉर्ड बना लिया.

 

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने 24 घंटे में सबसे अधिक बीमा पॉलिसी बेचकर अपने नाम नया रिकॉर्ड बना लिया है. एलआईसी ने शनिवार को कहा कि उसने 24 घंटे में सबसे अधिक जीवन बीमा पॉलिसियां बेचकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब हासिल कर लिया.

इस ऐतिहासिक उपलब्धिक को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने खुद वेरिफाई किया है. इसी के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की तरफ से 20 जनवरी, 2025 को एलआई के नेटवर्क के शानदार परफॉर्मेंस को सराहा गया है. 20 जनवरी को देशभर में एलआईसी के कुल 4,52,839 एजेंटों 5,88,107 जीवन बीमा पॉलिसियों को बेचकर इस रिकॉर्ड को हासिल किया. एलआईसी की तरफ से जारी बयान में कहा गया, ”24 घंटे के भीतर लाइफ इंश्योरेंस इंडस्ट्री में एजेंट प्रोडक्टिविटी के लिए एक नए ग्लोबल बेंचमार्क को स्थापित किया.”

बयान में आगे कहा गया, ”यह हमारे एजेंटों के अथक समर्पण, कौशल और अथक कार्य नैतिकता का एक शक्तिशाली सत्यापन है. यह उपलब्धि हमारे ग्राहकों और उनके परिवारों को महत्वपूर्ण वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के हमारे मिशन के प्रति हमारी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है.” यह रिकॉर्ड प्रयास एलआईसी के एमडी और सीईओ सिद्धार्थ मोहंती की पहल का परिणाम था, जिसमें उन्होंने हर एक एजेंट से 20 जनवरी, 2025 को ‘मैड मिलियन डे’ पर कम से कम एक पॉलिसी पूरी करने की अपील की थी.

 

- Advertisement -