Wednesday, June 24, 2026
Home Blog Page 634

MP : MP में मिला एक और फर्जी डॉक्टर! पेंटर दोस्त की डिग्री और नाम का इस्तेमाल कर करता था इलाज, ICU में महिला की मौत से खुला राज

0

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक और फर्जी डॉक्टर का मामला सामने आया है. यहां एक फर्जी डॉक्टर दूसरे के नाम का इस्तेमाल करके डॉक्टरी कर रहा था. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.

मध्य प्रदेश में एक बार फिर डॉक्टर की डिग्री के नाम पर फर्जीवाड़ा सामने आया है. जहां कटनी के युवक के नाम पर एक शख्स जबलपुर के हॉस्पिटल में डॉक्टर बनकर डॉक्टरी करता रहा. लेकिन उससे हुई लापरवाही में एक महिला की मौत हो गई और उसके फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हो गया. पकड़े गए आरोपी का नाम सतेंद्र सिंह है, जो जबलपुर के मार्बल हॉस्पिटल में बतौर डॉक्टर रहते हुए लोगों का इलाज करता था.

जानकारी के अनुसार सतेंद्र अपनी असल पहचान छिपाकर एमबीबीएस (MBBS) डॉक्टर बृजराज सिंह उईके के नाम से जाना जाता था. आरोपी सतेंद्र की 10वीं, 12वीं से लेकर जाति प्रमाण सब ब्रजराज सिंह उईके का है. ब्रजराज सिंह उईके अपना परिवार चलाने के लिए पेंटिंग का काम करता है. ऐसे में पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

 

BIHAR : बिहार में शादी के मंडप से दूल्हे का किडनैप, लौंडा नाच पार्टी पर लगा आरोप, तलाश में जुटी पुलिस

0

बिहार के गोपालगंज जिले के नगर थाना के साधु चौक मोहल्ले में मंडप से ही दूल्हे का अपहरण कर लिया गया. अपहरण का आरोप बारात में आए लौंडा नाच पार्टी के सदस्यों पर लगा है. फिलहाल अभी तक दूल्हे की बरामदगी नहीं हो सकी है.

बिहार के गोपालगंज जिले के नगर थाना के साधु चौक मोहल्ले में मंडप से ही दूल्हे का अपहरण कर लिया गया. यह घटना शनिवार देर रात्रि में करीब 2 बजे की बताई जा रही है. इस दौरान दुल्हन और उसके परिजनों के साथ जमकर मारपीट भी की गई व लूट को भी अंजाम दिया गया. सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई. हालांकि, अभी तक दूल्हे को बरामद नहीं किया जा सका है. दूल्हे के अपहरण का आरोप बारात में मनोरंजन के लिए बुलाए गए लौंडा नाच पार्टी के सदस्यों पर लगा है.

सूत्रों के अनुसार बैकुंठपुर थाना के दिघवा दुबौली से नगर थाना के साधु चौक के सुरेंद्र शर्मा की बेटी की बारात आई थी. शादी समारोह में बारातियों के मनोरंजन के लिए लड़के वालों ने लौंडा नाच पार्टी बुलाई थी. इसी बीच नाच-गाने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया. बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान लौंडा नाच पार्टी के दर्जनों सदस्य दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच गए और वहां मौजूद लोगों के साथ जमकर मारपीट की.

इस हमले में दुल्हन, उसकी मां समेत कई महिलाएं जख्मी हो गईं. हमलावरों ने घर में घुसकर आभूषण और कीमती सामानों की भी लूटपाट की. हालात इतने बेकाबू हो गए कि उन्होंने मंडप में बैठे दूल्हे को भी नहीं छोड़ा और उसकी पिटाई कर जबरन गाड़ी में बिठाकर अगवा कर लिया. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे. दूल्हा अभी भी लापता है और परिजनों की हालत बदहवास है.

इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और शादी का माहौल पूरी तरह मातम में बदल गया है. पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी और दूल्हा बरामदगी का आश्वासन दिया है, लेकिन फिलहाल मामला रहस्य बना हुआ है. वहीं थाने में इस मामले को लेकर समाचार भेजे जाने तक रपट दर्ज नहीं किया जा सका है. दुल्हन की मां विद्यावती देवी ने बताया कि हम लोग शादी कार्यक्रम में लगे हुए थे. इसी दौरान अचानक घर के अंदर लोग घुस गए और मारपीट करने लगे. इसके बाद लूटकर व दूल्हे को किडनैप कर फरार हो गए.

 

NATIONAL : नकल के केस में फंसी कैबिनेट मंत्री की पोती, यूनिवर्सिटी कर रही लीपापोती!

0

एमबीएम विश्वविद्यालय में बीई सिविल की परीक्षा के दौरान कैबिनेट मंत्री की पोती नकल केस में पकड़ी गई. छात्रा कैलकुलेटर के कवर पर पेंसिल से लाइनें लिखकर लाई थी. मामला सामने आने के बाद विवि प्रशासन लीपापोती में जुटा रहा. छात्रों ने प्रदर्शन कर सख्त कार्रवाई की मांग की. सांसद हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री से मंत्री को पद से हटाने की मांग की है.

जोधपुर के एमबीएम विश्वविद्यालय में बीई सिविल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष की परीक्षा के दौरान एक हाईप्रोफाइल नकल प्रकरण सामने आया है. परीक्षा में कैबिनेट मंत्री की पोती को नकल केस में पकड़ा गया. बताया जा रहा है कि छात्रा कैलकुलेटर के कवर पर पेंसिल से कुछ लाइनें लिखकर लाई थी.

परीक्षा के दौरान फ्लाइंग टीम के दो शिक्षकों ने जांच की. जांच में कवर पर लिखी लाइनें दिखाई दीं. अन्य शिक्षकों ने भी इसकी पुष्टि की. नकल का केस दर्ज कर छात्रा को नियमानुसार दूसरी कॉपी दी गई. परीक्षा कक्ष में मौजूद छात्रों ने भी इसकी पुष्टि की है.मामले के सामने आने के बाद विवि प्रशासन पूरे दिन लीपापोती करता रहा. अब विवि ने एक कमेटी गठित की है जो छात्रा का पक्ष सुनेगी और इसके बाद ही अंतिम फैसला होगा. सूत्रों का कहना है कि मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण छात्रा को क्लीन चिट मिल सकती है. इधर, देर शाम विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर छात्रों ने प्रदर्शन किया और सख्त कार्रवाई की मांग की.

केंद्राधीक्षक प्रो. श्रवणराम का कहना है कि कैलकुलेटर पर लिखा विजीबल नहीं था, इसलिए यह अनफेयर मीन्स नहीं है. सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री से कैबिनेट सब कमेटी के अध्यक्ष पद से मंत्री को हटाने की मांग की है. वहीं कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि यह राजनीतिक दबाव बनाने का मामला है, जानकारी उन्हें उनके पुत्र से मिली है.

NATIONAL : पत्नी बाइक पर घूमने की कर रही थी जिद, फिर युवक ने बीवी को खुश करने के लिए उठाया ये कदम

0

दिल्ली पुलिस ने एक 20 वर्षीय युवक को बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है. युवक ने अपनी नई-नई शादीशुदा पत्नी को बाइक राइड पर ले जाने के लिए सिविल लाइन्स मेट्रो स्टेशन के पास से बाइक चुरा ली थी. पुलिस ने 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी को 18 किलोमीटर दूर लुनी से गिरफ्तार किया.

दिल्ली पुलिस ने एक 20 साल के युवक को बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी ने अपनी पत्नी की जिद पूरी करने के लिए यह कदम उठाया था. पत्नी बाइक राइड पर जाना चाहती थी, लेकिन उसके पास खुद की बाइक नहीं थी.

पुलिस के अनुसार, आरोपी का नाम कमर आलम है जो गाजियाबाद की अमन कॉलोनी में रहता है. वह लुनी स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है. 15 मई को जब वह कश्मीरी गेट आईएसबीटी से लौट रहा था, तो सिविल लाइन्स मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 3 के पास खड़ी कई बाइकों में से एक बाइक को उसने डुप्लीकेट चाबी से चुरा लिया.

बाइक मालिक आजाद सिंह ने उसी दिन बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. आरोपी की लोकेशन पता करने के लिए पुलिस ने 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले. फुटेज के जरिए पुलिस ने आरोपी की हरकतों को ट्रैक किया और 18 किलोमीटर दूर लुनी से 20 मई को उसे पकड़ लिया.

पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की बाइक और उसकी नंबर प्लेट भी बरामद की है, जिसे वह पहचान छिपाने के लिए हटा चुका था. पुलिस का कहना है कि वह बाइक बेचने की कोशिश भी कर रहा था ताकि पकड़ा न जाए.

UP : बहाने से टीचर को कमरे में बुलाया, फिर चाकू की नोंक पर किया बलात्कार… अब आरोपी स्कूल मैनेजर गिरफ्तार

0

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि प्रबंधक ने उसे बेडशीट ठीक करने के बहाने अपने कमरे में बुलाया और फिर उसके पीछे जाकर दरवाजा बंद कर लिया. इसके बाद उसने कथित तौर पर चाकू की नोंक पर उसके साथ बलात्कार किया.

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. जहां एक स्कूल प्रबंधक पर परिसर के अंदर एक महिला शिक्षिका से चाकू की नोंक पर बलात्कार करने का इल्जाम लगा है. पुलिस ने आरोपी प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने शुक्रवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी.

यह वारदात बुधवार को सहारनपुर जिले के देवबंद इलाके में अंजाम दी गई. वहां पहले आरोपी ने छात्रों के लिए छुट्टी घोषित कर दी, फिर केवल स्टाफ को स्कूल में बुलाया. पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि जब वह स्कूल पहुंची, तो कोई अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद नहीं था और केवल प्रबंधक ही वहां मौजूद था.

एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि प्रबंधक ने उसे बेडशीट ठीक करने के बहाने अपने कमरे में बुलाया और फिर उसके पीछे जाकर दरवाजा बंद कर लिया. इसके बाद उसने कथित तौर पर चाकू की नोंक पर उसके साथ बलात्कार किया. महिला ने गुरुवार को अपने परिवार के साथ देवबंद थाने में जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि उसके बयान के आधार पर आरोपी सुरेश (बदला हुआ नाम) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जो सराय मालिया गांव का निवासी है. जैन ने आगे बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने गुरुवार देर रात स्कूल के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि कानूनी कार्रवाई चल रही है.

BIHAR : बालू विवाद में ट्रिपल मर्डर, एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

0

बिहार के बक्सर में बालू के विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जबकि इस गोलीकांड में परिवार के 2 अन्य लोग घायल भी हुए हैं. जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

बिहार के बक्सर में राजपुर प्रखंड के अहियापुर में उसे समय हंगामा मच गया, जब एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जाता है कि हत्या को बालू के विवाद में अंजाम दिया गया है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है.

जानकारी के मुताबिक दो परिवारों के बीच कई दिनों से भूमि को लेकर विवाद हो रहा था. इसी बीच शनिवार सुबह बालू को लेकर भी दोनों परिवार में विवाद हो गया. जिसके बाद एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोली लगने से 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जबकि गोली लगने से घायल दो अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि बालू के विवाद में एक परिवार के 5 लोगों को गोली मार दी गई. जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 2 अन्य घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बक्सर एसपी ने बताया कि 3 लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतारे जाने का मामला सामने आया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी. हत्या को बालू के विवाद के चलते अंजाम दिया.

 

UP : DJ पर डांस कर रही महिलाओं पर टूटा दबंगों का कहर, मारपीट के बाद लूटे गहनें

0

कौशांबी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां के काली मंदिर में बधाई पूजा के दौरान डीजे पर डांस कर रही महिलाओं पर 8 से 10 दबंग युवकों ने हमला बोल दिया. विरोध करने पर महिलाओं और बच्चों को बेरहमी से पीटा गया, ईंट-पत्थर भी चले और गहने लूट लिए गए. घटना का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चों के साथ बर्बरता की गई. मामला करारी थाना क्षेत्र के इंद्रानगर काली मंदिर के पास का है, जहां बधाई पूजा के दौरान डीजे (DJ) पर डांस कर रही महिलाओं के बीच 10 दबंग युवक घुस आए.

शुरुआत में युवकों ने खुद भी डांस करना शुरू किया. मगर, जब महिलाओं ने इसका विरोध किया, तो उन्होंने महिलाओं और बच्चों पर जमकर हमला बोल दिया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिलाओं को जमीन पर पटक-पटक कर पीटा गया, लात-घूंसे मारे गए और ईंट-पत्थर भी चलाए गए. इस घिनौनी वारदात में कई महिलाएं और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए.

इताना ही नहीं, ये भी आरोप है कि हमलावर घायल महिलाओं के गहने भी छीनकर फरार हो गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी को जांच सौंप दी गई है और जल्द ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

PATNA : बर्थडे पार्टी में होटल गई लड़की का यौन उत्पीड़न, कमरे में मिली बेहोश

0

पटना के दीघा में एक नाबालिग लड़की के साथ होटल में यौन उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. पीड़िता की मां का आरोप है कि युवक ने लड़की के सॉफ्ट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश किया और फिर उसका उत्पीड़न किया. पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई और आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है.

बिहार की राजधानी पटना के दीघा में एक होटल में नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इस संबंध में पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर दीघा थाने में एक मामला दर्ज किया गया है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एक व्यक्ति ने लड़की के सॉफ्ट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश किया और फिर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया. पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार (20 मई) को हुई, जब पीड़िता अपनी एक सहेली के साथ एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गई थी.

दीघा के एक पुलिस अधिकारी (कानून और व्यवस्था) नितीश चंद्र धरिया ने बताया कि गुरुवार को दीघा पुलिस को सूचना मिली कि एक होटल के कमरे में नाबालिग लड़की बेहोशी की हालत में पड़ी है. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो लड़की बोलने में असमर्थ थी. पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी मंगलवार को एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुई थी, जिसके बाद वह और उसकी सहेली एक होटल में गईं. वहां आरोपी और उसके कुछ दोस्तों के साथ पार्टी में शामिल हुईं. मां की शिकायत के अनुसार, पीड़िता और आरोपी देर रात तक होटल में रुके थे.

उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने लड़की के सॉफ्ट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई और उसका यौन उत्पीड़न किया गया. इस घटना के बाद पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू करते हुए पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा. एसडीपीओ धरिया ने बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है. आरोपी की तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने होटल के कर्मचारियों और अन्य गवाहों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा सके.

NATIONAL : लखनऊ में CBI दफ्तर के गेट पर खड़ा था शख्स, सुरक्षा में तैनात जवान ने पूछा तो तीर से किया हमला

0

लखनऊ के सीबीआई दफ्तर की सुरक्षा में तैनात एएसआई (Assistant Sub inspector) पर तीर से हमले का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि बिहार के 50 वर्षीय दिनेश मुर्मू ने एएसआई के टोकने पर तीर से हमला किया.

लखनऊ के सीबीआई दफ्तर की सुरक्षा में तैनात एएसआई (Assistant Sub inspector) पर तीर से हमला करने का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि बिहार के 50 वर्षीय दिनेश मुर्मू ने एएसआई के टोकने पर तीर से हमला कर दिया. जिससे वे घायल हो गए और उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी दिनेश मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया है.

लखनऊ पुलिस लाइन से एएसआई वीरेंद्र सिंह की सीबीआई के लखनऊ दफ्तर पर तैनाती है. इसी बीच शुक्रवार को मुर्मू सीबीआई गेट पर खड़ा था. मुर्मू से जब एएसआई ने खड़े रहने का कारण पूछा तो उसने झोले से धनुष-बाण निकालकर वीरेंद्र सिंह को मार दिया. जिससे ASI वीरेंद्र सिंह घायल हो गए और उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

पूछताछ में पता चला है कि दिनेश मुर्मू बिहार में रेलवे में नौकरी करता था लेकिन साल 2000 में अपने आक्रामक रवैया और गुस्से की वजह से रेलवे से बर्खास्त कर दिया गया था. साल 2005 में दिल्ली पुलिस के सिपाही से मारपीट में भी वह जेल जा चुका है.2015 में दिनेश मुर्मू को जौनपुर से जीआरपी ने सिपाही के साथ मारपीट में भी जेल भेजा था. रेलवे में नौकरी के दौरान मुर्मू ने रेलवे के ट्रैक इंस्पेक्टर की सीबीआई से 200 रुपये घूस मांगने की शिकायत की थी. जिसके बाद सीबीआई की टीम ने ट्रैक इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था.

शुक्रवार शाम को सीबीआई के गेट पर जैसे ही ASI वीरेंद्र सिंह पहुंचे उन्होंने दिनेश मुर्मू को खड़े देखा. इसके बाद उन्होंने पूछताछ के बाद उसे गेट से भगा दिया. लेकिन जैसे ही वह थोड़ी दूर गया, वैसे ही झोले में रखे धनुष-बाण को निकाला और चला दिया. जिससे एएसआई वीरेंद्र सिंह घायल हो गए.

MP : MP के मंत्री विजय शाह का तीसरा माफीनामा, बोले- ये भाषाई भूल थी, मैं बहन सोफिया और देश से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं

0

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान को लेकर तीसरी बार माफी मांगी है. सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो में उन्होंने यह मांफी मांगी.

जनजातीय कार्य मंत्री शाह ने माफीनामे में कहा, ”जय हिन्द, पिछले दिनों पहलगाम में हुए जघन्य हत्याकांड से मैं मन से बहुत दुखी एवं विचलित हूं, मेरा राष्ट्र के प्रति अपार प्रेम और भारतीय सेना के प्रति आदर एवं सम्मान हमेशा रहा है.

मेरे कहे गए शब्दों से समुदाय, धर्म, देशवासियों को दुख पहुंचा है, यह मेरी भाषाई भूल थी, मेरा आशय किसी भी धर्म, जाति एवं समुदाय को ठेस पहुंचाने, आहत करने का नहीं था, मैं भूलवश अपने कहे गए शब्दों के लिए पूरी भारतीय सेना से, बहन कर्नल सोफिया से एवं समस्त देशवासियों से पूरी तरह से क्षमा प्रार्थी हूं और पुनः हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं.”

 

 

- Advertisement -