Saturday, June 27, 2026
Home Blog Page 673

NATIONAL : नकली वर्दी-मास्क-जैकेट… दिल्ली के भजनपुरा में गाड़ी वालों के धड़ाधड़ चालान काटे जा रहा था फर्जी ट्रैफिक वाला

0

दिल्ली में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी 25 साल के सोनू कुमार को गिरफ्तार किया है. सोनू पर ट्रैफिक पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को धमकाने और पैसे ऐंठने का आरोप लगा है.

दिल्ली में एक शख्स द्वारा ट्रैफिक पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को धमकाने और पैसे ऐंठने का मामला सामने आया है. इसमें पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी 25 साल के आरोपी सोनू कुमार को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वर्दी और दिल्ली पुलिस का मोनोग्राम लगा मास्क पहने हुए पाया गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘वह ट्रैफिक चालान काटने का बहाना करके भजनपुरा यू-टर्न के पास राहगीरों को डराने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था.’

अधिकारी ने बताया, ‘एक ऑटो-रिक्शा चालक ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि ट्रैफिक पुलिस की वर्दी पहने कुमार यात्रियों को चालान काटने की धमकी दे रहा था.’ उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, कुछ नकदी, ट्रैफिक पुलिस की जैकेट और दिल्ली पुलिस का प्रतीक चिन्ह लगा मास्क बरामद किया गया है. अधिकारी ने बताया कि उसके मोबाइल फोन में पुलिस की वर्दी पहने कुमार की तस्वीरें भी मिली हैं.

 

BIHAR : चार मासूमों को जहर दिया, फिर खुद भी खा लिया… पति से झगड़े के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम

0

औरंगाबाद से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां पति से हुए झगड़े के बाद एक एक महिला ने अपने 4 बच्चों को जहर देकर खुद भी जहर खा लिया.घटना रफीगंज रेलवे स्टेशन के डाउन प्लेटफॉर्म की है.

बिहार के औरंगाबाद से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां पति से हुए झगड़े के बाद एक एक महिला ने अपने 4 बच्चों को जहर देकर खुद भी जहर खा लिया.घटना रफीगंज रेलवे स्टेशन के डाउन प्लेटफॉर्म की है.पांचों को छटपटाता देख वहां मौजूद आरपीएफ ने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी को रफीगंज सीएचसी पहुंचाया जहां इलाज के दौरान 3 बच्चों की मौत हो गई है जबकि महिला तथा एक बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है

महिला की पहचान बन्देया थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव निवासी रवि बिंद की पत्नी सोनिया देवी के रूप में की गई है. वहीं मृतकों में 1 साल की राधा , 2 साल का सूर्यमणि और तीन साल की शिवानी हैं . वहीं सीएचसी प्रभारी डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि जहर खाने की वजह से तीनों बच्चे की मौत हुई है.घटना के बाद से पूरे परिवार में अफरातफरी मच गयी है . फिलहाल तीन शवो को रेलवे पुलिस की निगरानी में पोस्टमार्टम के लिये सोननगर भेज दिया गया है.

भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्धविराम पर अपनी भूमिका को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चौंकाने वाला दावा किया है. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने दोनों देशों के बीच तनाव को शांत करने में मदद की थी।

NATIONAL : चांदी के कड़ों के लिए मां की चिता पर लेटा कलयुगी बेटा, श्मशान में ही मंगाने पड़े गहने, तब करने दिया अंतिम संस्कार

0

श्मशान में चिता के लिए लकड़ियां भी सजाई गईं, लेकिन अचानक मृत मां की जगह उसका बेटा चिता पर लेट गया. मां के प्रति उमड़े प्रेम के लिए नहीं, बल्कि चांदी के एक टुकड़े के लिए, जिसे पाने के लिए कलयुगी बेटे ने मां का अंतिम संस्कार तक रोक दिया.

‘मां’ शब्द में सारी दुनिया समा जाती है और मां की सारी दुनिया उसका बेटा ही होता है, लेकिन इस घोर कलयुग में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों को झकझोर कर रख दिया है. जी हां, राजस्थान के जयपुर में 80 वर्षीय महिला की मृत्यु के बाद उसकी देह अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लाई गई. श्मशान में चिता के लिए लकड़ियां भी सजाई गईं, लेकिन अचानक मृत मां की जगह उसका बेटा चिता पर लेट गया. मां के प्रति उमड़े प्रेम के लिए नहीं, बल्कि चांदी के एक टुकड़े के लिए, जिसे पाने के लिए कलयुगी बेटे ने मां का अंतिम संस्कार तक रोक दिया.

घटना जयपुर ग्रामीण के विराटनगर क्षेत्र की है, जहां लीलों का बास की ढाणी में बीते 3 मई को दोपहर करीब 12 बजे 80 वर्षीय महिला छीतर रेगर का निधन हो गया. मां के निधन के बाद बेटों ने अंतिम यात्रा निकाली और नजदीकी श्मशान घाट ले गए. अंतिम संस्कार के समय मुख्य लोगों ने शव को चिता पर रखने से पहले महिला के श्रृंगार के गहने उसकी सेवा करने वाले बड़े बेटे गिरधारी लाल को सौंप दिए.

यह देख उसका छोटा भाई ओमप्रकाश बिफर पड़ा और चिता पर लेट कर कहने लगा, “पहले मां की चांदी की कड़ियां दो, ऐसा नहीं करोगे तो यहां से उठूंगा नहीं, खुद भी जल मरूंगा.”

श्मशान घाट में बेटे की इस करतूत को देख रिश्तेदार, परिवार और समाज के लोगों ने उसे समझाया कि ऐसा मत कर, मां का अंतिम संस्कार होने दे, लेकिन बेटा काफी देर तक नहीं माना और न ही किसी की बात सुनी. फिर जबरदस्ती लोगों ने उसे चिता से उठाया, तो वह उसी पर बैठ गया. आखिर में जब चांदी के कड़े ओमप्रकाश को मिले, तब जाकर दो घंटे बाद महिला का अंतिम संस्कार हो सका. अब दिलों को अंदर तक झकझोर देने वाले इस दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यही नहीं, बताया जाता है कि गुरुवार को तेरहवें की धूप लगाई गई, लेकिन श्मशान घाट पर जग हंसाई का पात्र बना यह बेटा ओमप्रकाश धूप की रस्म में भी शामिल नहीं हुआ.

ग्रामीणों के अनुसार, ओमप्रकाश और उसके अन्य भाइयों के बीच पिछले कुछ सालों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है. इसी के चलते ओमप्रकाश गांव के बाहर अलग घर में रहता है और खुद को परिवार से अलग-थलग महसूस करता है. इसी मनमुटाव के कारण उसने मां के निधन के दिन श्मशान घाट में जग हंसाई करवाई.

ENTERAINMENT : बॉलीवुड में चल रही मंदी? एक्ट्रेस कल्कि बोलीं- लोगों को निकाला जा रहा है…

एक्ट्रेस कल्कि केकलां का कहना है कि बॉलीवुड में इन दिनों मंदी का दौर चल रहा है. फिल्ममेकर्स पुरानी फिल्मों को री-रिलीज कर रहे हैं. छोटे एक्टर्स 2 साल से खाली बैठे हैं और पुराने लोगों को निकालकर नए लोगों को हायर किया जा रहा है.

‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ और ‘ये जवानी है दीवानी’ जैसी शानदार फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस कल्कि केकलां को हर कोई जानता है. उनका किरदार ‘अदिति’ लोगों के बीच काफी पॉपुलर है. कल्कि बहुत कम फिल्मों का हिस्सा होती हैं, मगर वो सभी बड़े पर्दे पर दमदार साबित हुई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया है.

कल्कि ने ‘Aleena Dissects’ के पॉडकास्ट में बॉलीवुड से जुड़ी एक ऐसी बात का जिक्र किया है जिसके बारे में आम पब्लिक नहीं जानती है. एक्ट्रेस ने बताया कि इंडस्ट्री में मंदी का दौर चल रहा है, जिसके कारण सारे काम रुके पड़े हैं. छोटे एक्टर्स को काम नहीं मिल रहा है और पुराने लोगों को निकालकर, नए लोगों को हायर किया जा रहा है.

कल्कि ने कहा, ‘बॉलीवुड में मंदी चल रही है. क्या सबको इसके बारे में पता है? तभी तो सभी लोग पुरानी सभी फिल्में री-रिलीज कर रहे हैं. कंटेंट ही नहीं है. जो कंटेंट बना रहे हैं, वो चल नहीं रहा है. सबकुछ रुक चुका है. ये बात सभी जानते हैं, लेकिन डरे हुए हैं. किसी को पता नहीं कि क्या चल रहा है, क्या नहीं चल रहा है. कुछ पता नहीं चल रहा है, जिसके कारण सबकुछ रुका हुआ है.’

कल्कि ने आगे ये भी कहा कि बॉलीवुड में इस समय हर कोई परेशानी से जूझ रहा है, फिर चाहे वो एक छोटा आदमी हो या कोई बड़ा प्रोड्यूसर. वो पुराने लोगों को निकालकर, नए लोगों की भर्ती कर रहे हैं. एक्ट्रेस ने कहा, ‘क्रिएटिव टीम्स को निकाल दिया है, उनकी जगह नए लोगों को हायर कर रहे हैं. उन्हें पता ही नहीं कि क्यों कुछ कंटेंट नहीं चल रहा. मुझे नहीं लगता है कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा कि इंडस्ट्री में इस तरह की कोई परेशानी चल रही है.’

‘ये परेशानी ऊपर से लेकर नीचे हर डिपार्टमेंट के साथ है. मैंने सभी से बात की है, करीब 7 फिल्में और करोडों रुपये मार्केट में फंसे हैं क्योंकि उन्हें फिल्म रिलीज करने के लिए एक प्लेटफॉर्म नहीं मिल रहा है. जो छोटे एक्टर्स हैं वो कह रहे हैं कि हमारे पास 2 साल से काम नहीं है. अब कुछ बड़े एक्टर्स के पास भी अच्छा काम नहीं है.’

कल्कि ने आगे बॉलीवुड में आई इस मंदी का कारण ऑडियंस के घटते ध्यान को भी बताया. उनका मानना है कि आज के समय में ऑडियंस एक पूरी फिल्म के दौरान बैठ नहीं पाती है. वो बीच-बीच में अपना फोन चलाते नजर आते हैं, जो फिल्मों की घटती पॉपुलैरिटी का एक और कारण हो सकता है. एक्ट्रेस का ये भी कहना है कि बॉलीवुड इस मुश्किल से अपना रास्ता खुद निकाल लेगा.

RECIPE : घर बैठे 15 मिनट में बनाए करारे करारे समोसे, भूल जाएंगे बाजार वाले, स्वाद ऐसा कि पल भर में होगा चट

Aloo Samosa Recipe: कई लोग समोसे को घर पर बनाने का ट्राई करते हैं लेकिन अक्सर शिकायत बनी रहती है कि उनमें बाजार जैसा स्वाद नहीं आता. आज इस आर्टिकल में हम आपको घर पर समोसे बनाने की ऐसी आसान विधि बताएंगे…..

समोसे ज्यादातर भारतीयों का लोकप्रिय स्नैक्स है. गर्मी हों या ठंड… समोसे हर मौसम की जान होते हैं. चटपटी चटनी के साथ जब ये मुंह में जाते हैं, तब मन के साथ आत्मा भी तृप्त हो जाती है. कई लोग समोसों को घर पर बनाना चाहते हैं लेकिन उनको बनाने की सही विधि और समोसे बनाने में जो सामग्री यूज की जाती है, उसकी जानकारी ना होने की वजह से कोशिश नहीं कर पाते. तो अब आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको घर पर किस तरह समोसे बनाएं, उसकी आसान विधि बताएंगे, जिससे आप 15 मिनट ऐसे समोसे बना सकते हैं, जिनको खाने के बाद बाजार का स्वाद भूल जाएंगे. आइए जानते हैं घर पर आलू के समोसे बनाने की विधि…

आलू के समोसे बनाने की सामग्री

मैदा- 2 कटोरी
4 उबले हुए आलू मीडियम साइज के (आप चाहें तो इसमें प्याज और मटर भी डाल सकते हैं)
1 कप पनीर
अदरक- 1 छोटा स्पून
घी या तेल- 1/3 कटोरी
अजवाइन- 1/2 छोटा स्पून
लहसुन (अगर आप चाहे तो)- 1/2 छोटा स्पून
तेल (समोसे तलने के लिए)- आवश्यकतानुसार
जीरा- 1 छोटा स्पून
नमक- स्वादानुसार या 1/2 छोटा स्पून
तेल तलने का सामान भी
चाट मसाला- 1/2 छोटा स्पून
काजू कटे हुए- 8-10
किशमिश- 14-15
लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा स्पून
धनिया पाउडर- 1 छोटा स्पून
जीरा पाउडर- 1/2 छोटा स्पून
नमक- स्वादानुसार
गरम मसाला- 1/2 छोटा स्पून
हरी मिर्च बारीक कटी हुई- 1
हरा धनिया बारीक कटा हुआ- 1 बड़ा स्पून

आलू समोसे बनाने की विधि

समोसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आटा, थोड़ा सा नमक, पीघला हुआ घी, अजवाइन लें और धीरे धीरे हाथों से आटे को गूंथ लें. समोसों को खस्ता बनाने के लिए आटे में थोड़ा सा मेयोना भी डाल लें. अब सभी चीजों को मिला लें और फिर आटे में थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए अच्छे से मैश कर लें. जब आपका आटा पूरी तरह गूथ जाए तो उसको ढककर 20 मिनट के लिए सेट होने दें. ध्यान रहे कि आटा ना तो ज्यादा सख्त हो और ना ही ज्यादा मुलायम.

अब सभी मसालों को निकाल लें और आलू को अच्छे से हाथ से मैस लें. अब कटोरी में थोड़ा लाल मिर्च पाउडर, थोड़ा धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउड़र, जीरा पाउड़र लेकर उसमें थोड़ा सा पानी डाल लें और अच्छे से मिला लें. इस तरह आपके समोसे की स्टफिंग पूरी तरह तैयार है.

अब कढ़ाई में एक छोटा चमच्च तेल डाल लें. जब तेल सही से गर्म हो जाए तो उसमें जीरा, लहसुन-अदरक का पेस्ट, कटी हुई हरी मिर्च डाल लें. जब सब अच्छे से भुन जाए तब इसमें तैयार किया गया मसाला डाल लें. अब इन चीजों को धीमी गैस पर भूनें, जब तक कि तेल पूरी तरह अलग ना हो जाए. जब मसाला ब्राउन होने लगे तब उसमें हरा धनिया डाल लें. इसके बाद हल्का हल्का चलाते रहें…फिर आलू डाल लें और उसके साथ किशमिश, काजू, चाट मसाला, नमक भी डाल लें. अब 3 से 4 मिनट तक धीमी गैस पर इनरो भून लें. आलू भरने के लिए पूरी तैयार है.

अब आटे को लें और एक फिर हाथ से थोड़ा सा गूंथ लें. जैसे पराठे बनाने के लिए आटे की लोई लेते हैं, उसी तरह लोई लेकर उसको गोल करने की कोशिश करें. फिर उस पर हल्का सा मैदा लगा दें. अब इसे अच्छे से गोल बेल लें. पराठे जितना उसको बडा बेल लें और बीच से उसको काट दें. अब दोनों को अलग अलग कर दें. एक भाग को लेकर उसके किनारे पर हल्का सा पानी लगा दें और अब दोनों के किनारे उठाकर आपस में चिपका दें. चिपकाने के बाद यह तिकोना बन जाएगा. इसमें तैयार की गई रेसिपी को भर लें और फिर गर्म तेल में इसको धीमी गैस पर भून लें.

ध्यान रहे कि तेल इतना हो कि समोसे उसमें पूरी तरह डूब जाएं. अब इन्हें धीर धीरे फ्राई होने दें. समोसे को होने में कम से कम 10 से 15 मिनट ही लगते हैं. जब समोसे हलके भूरे हो जाएं तब कढ़ाई से निकाल लें. गरमा गरम समोसे आपके लिए तैयार है. इसे मीठी या तीखी चटनी के साथ सर्व करें, जैसा आपको पसंद हो.

 

WORLD : PAK को चीन से मिली PL-15 मिसाइल, ड्रैगन की भूमिका के बाद ‘हॉट स्टैंडबाय’ पर भारत

0

सूत्रों ने इंडिया टुडे टीवी को बताया कि पाकिस्तान ने चीन से मिली PL-15 मिसाइलों को चलाने के लिए ‘थर्ड पार्टी’ ऑपरेटरों का इस्तेमाल किया. जिन्हें पाकिस्तानी वायुसेना के जेट विमानों से दागा गया था, जो भी चीनी मूल के थे.

भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (LoC) पर कुछ दिनों की भीषण झड़पों के बाद शांति बनी हुई है. हालांकि भारतीय सशस्त्र बल अभी भी ‘हॉट स्टैंडबाय’ पर हैं. शीर्ष सूत्रों ने इंडिया टुडे टीवी को बताया कि पाकिस्तानी सेना या उसके द्वारा समर्थित आतंकवादियों द्वारा किसी भी तरह की कोशिश की स्थिति में जवाबी कार्रवाई के लिए सशस्त्र बल पूरी तरह तैयार हैं.

इंडिया टुडे टीवी को ऑपरेशन सिंदूर के बाद पिछले सप्ताह भारत और पाकिस्तान के बीच हुए हवाई संघर्ष को लेकर भी अहम जानकारी भी मिली है. इसमें युद्धक्षेत्र से दूर बने कमांड सेंटर्स के माध्यम से हवा से दागी गई मिसाइलों का नियंत्रण शामिल है. साथ ही तुर्की की भूमिका भी सामने आई है. जिसने पाकिस्तान की ड्रोन गतिविधियों में समर्थन दिया था.

सूत्रों ने इंडिया टुडे टीवी को बताया कि पाकिस्तान ने चीन से मिली PL-15 मिसाइलों को चलाने के लिए ‘थर्ड पार्टी’ ऑपरेटरों का इस्तेमाल किया. जिन्हें पाकिस्तानी वायुसेना के जेट विमानों से दागा गया था, जो भी चीनी मूल के थे. भारत का मानना है कि ये मिसाइलें सैटेलाइट या एयरबोर्न अर्ली वॉर्निंग एंड कमांड सिस्टम (AEW&CS) की मदद से चलाई गईं, जो वास्तविक ऑपरेशन क्षेत्र से बाहर थे.

इस ‘फ्यूजन ऑपरेशन’ की वजह से मिसाइलें भारतीय रडार पर बहुत देर से दिखाई दीं, जिससे उनका मुकाबला करना और भी मुश्किल हो गया. हालांकि, सूत्रों ने कहा कि कई मिसाइलें मिसफायर हो गईं, जबकि अन्य को भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया.

सूत्रों ने तुर्की की भूमिका पर भी चिंता जताई. जानकारी के मुताबिक तुर्की ने न सिर्फ पाकिस्तान को सशस्त्र ड्रोन बेचे, बल्कि ड्रोन संचालन में भी सक्रिय रूप से मदद की, जिनका इस्तेमाल भारतीय नागरिकों और सैनिकों पर हमलों में किया गया. सूत्रों ने कहा कि ऐसे व्यवहार की उम्मीद उस देश से नहीं की जाती है, जिसकी भारत ने 2023 के भूकंप के बाद मदद की थी, उन्होंने कहा कि ये घटनाक्रम ‘चीन-तुर्की-पाकिस्तानी गठजोड़’ की ओर इशारा करती है.

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में 6-7 मई की दरमियानी रात शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के पहले चरण में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया. खास बात ये है कि भारतीय वायुसेना के जेट विमानों ने अपने ही क्षेत्र में रहते हुए 250 किलोमीटर से अधिक की दूरी से ये ऑपरेशन किए.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय DGMO ने पाकिस्तानी समकक्ष को सूचित किया कि ऑपरेशन का उद्देश्य सिर्फ आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाना था, न कि सैन्य अड्डों को. साथ ही उन्हें सलाह दी कि वे स्थिति को और न बढ़ाएं, क्योंकि ऑपरेशन में सैन्य स्थलों को निशाना नहीं बनाया गया था. इसके बावजूद पाकिस्तान ने लद्दाख के लेह से लेकर गुजरात के सिर क्रीक तक भारत के 36 स्थानों पर ड्रोन से हमला करने का प्रयास किया. इन हवाई हमलों को भारत के एयर डिफेंस सिस्टम जैसे आकाश, S-400, और Zu-23, L-90 ने नेस्तनाबूद कर दिया.

सूत्रों ने इंडिया टुडे टीवी को बताया कि शनिवार की सुबह पाकिस्तान द्वारा हाई-स्पीड मिसाइल दागे जाने के बाद हालात और गंभीर हो गए. इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों जैसे एयरबेस, रडार स्टेशन, गोला-बारूद डिपो और हैंगर पर निशाना साधा. इनमें स्कार्दू (PoK), नूर खान, सरगोधा, जैकबाबाद, रहीम यार खान, भोलारी और मलीर जैसे ठिकाने शामिल थे. सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान के अंदर लगभग 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सरगोधा एयरबेस पर हवाई मिसाइलों का उपयोग करके कई हमले किए गए. कुल मिलाकर 23 मिनट के अंतराल में 13 से ज़्यादा एयरबेस, ड्रोन सेंटर और रडार बेस को निशाना बनाया गया. यह मज़बूत सैन्य कार्रवाई ही थी जिसने पाकिस्तान को आख़िरकार युद्ध विराम की मांग करने पर मजबूर किया, जिसकी औपचारिक घोषणा 10 मई की शाम को की गई.

सूत्रों के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भविष्य की सैन्य कार्रवाइयों में स्टैंडऑफ हथियारों जैसे ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइलों का ज़्यादा से ज़्यादा इस्तेमाल होने की संभावना है. साथ ही हारोप जैसे कामिकाज़ ड्रोन की भूमिका भी बेहद अहम होगी. सरकार भारतीय वायुसेना के लिए ज़्यादा एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) और रिफ्यूलर जैसे हाईटेक सिस्टम को हासिल करने के लिए अतिरिक्त फंडिंग पर जोर देगी. भारत के एयर डिफेंस सिस्टम को और मज़बूत करने के लिए भी इसी तरह के निवेश की ज़रूरत होगी, जो एक अभेद्य ढाल साबित हुई है.

NATIONAL : डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर रिटायर सर्जन से करोड़ों की ठगी, पुलिस ने किया गिरोह का पर्दाफाश

0

पुलिस ने ऑनलाइन ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है और 92 साल के एक रिटायर्ड सर्जन के साथ हुई 2.2 करोड़ की ठगी की रकम वापस दिलवाई गई.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की IFSO यूनिट ने एक बड़े ऑनलाइन ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो लोगों को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर करोड़ों की ठगी कर रहा था. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और 92 साल के एक रिटायर्ड सर्जन के साथ हुई 2.2 करोड़ रुपये की ठगी की रकम वापस दिलवाने में भी सफलता पाई है.

डीसीपी हेमंत तिवारी ने बताया कि 15 मार्च 2025 को दिल्ली के एक 92 साल के बुज़ुर्ग डॉक्टर ने शिकायत दी कि उन्हें 12 मार्च को कई अनजान नंबरों से कॉल आए. कॉल करने वालों ने खुद को TRAI और महाराष्ट्र पुलिस का अधिकारी बताया और कहा कि डॉक्टर के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हैं. इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए उन्हें फर्जी कोर्ट ऑर्डर दिखाए गए और डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर उनका भरोसा जीत लिया. ठगों ने उन्हें डराकर उनकी सारी फिक्स्ड डिपॉजिट तुड़वाकर तीन अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए.

इस मामले में IFSO यूनिट की एक टीम बनाई गई. जांच के दौरान टेक्निकल सर्विलांस और बैंक अकाउंट की जानकारी से आरोपियों की पहचान की गई. इसके बाद गाजियाबाद में छापा मारकर अमित शर्मा उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया गया और फिर असम के उदलगुड़ी से हरी स्वर्गियारी को पकड़ा गया.

ये गिरोह खुद को पुलिस, सीबीआई, कस्टम या अन्य सरकारी अफसर बताकर लोगों को फोन करता था. पहले तो डराते थे कि आपके खिलाफ केस है, फिर सहानुभूति दिखाते और कहते कि शायद ये किसी और की गलती है. फिर उन्हें कहते कि अपनी सफाई में पैसा भेजो ताकि जांच हो सके और पैसे वापस मिल जाएंगे, लेकिन असल में ये पैसे ठगी के होते थे.

पुलिस ने आरोपियों के पास से 2.2 करोड़ रुपये बरामद किए, जो पीड़ित को वापस कर दिए गए है. इसके अलावा 3 मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किए गए है. पुलिस ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा.

 

ENTERTAINMENT : सलमान से लेकर धोनी तक, बड़े सेलिब्रिटीज से मिल चुके हैं शाही इमाम अहमद बुखारी के पोते अरीब, देखें तस्वीरें

दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी के पोते सैयद अरीब बुखारी इन दिनों चर्चा में हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वीडियो मैसेज जारी किया था और उन्हें अपना हीरो बताया था. इतना ही नहीं, उन्होंने पीएम मोदी के साथ फोटो खिंचवाने की इच्छा भी जताई.

सैयद अरीब बुखारी सात साल के हैं. वो अहमद बुखारी के बेटे मौलाना शाबान बुखारी के बेटे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंस्टाग्राम पर वो खूब एक्टिव रहते हैं. यहां उनके 20 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वो अपने पोस्ट में इस्लाम धर्म के बारे में बात करते दिखाई देते हैं.

सैयद अरीब बुखारी बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज से मिल चुके हैं. इसमें सुपर स्टार सलमान खान, दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, बॉलीवुड स्टार सोनू सूद, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर खालिद अल अमेरी जैसे नाम हैं. उनके प्रोफाइल को देखें तो वो कांग्रेस के सीनियर नेता शशि थरूर के साथ भी दिख रहे हैं.

हाल ही में नन्हें अरीब ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक वीडियो मैसेज जारी किया था. इसमें उन्होंने पीएम को अंकल कहा. आतंकवाद के खिलाफ पीएम मोदी द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए अरीब ने कहा कि आप मेरे हीरो हैं. उन्होंने भारत सरकार और भारतीय सेना के जवानों का शुक्रिया भी अदा किया.

पहलगाम हमले के बाद भी अरीब बुखारी ने वीडियो मैसेज दिया था. उन्होंने कहा था कि इस्लाम आतंक की शिक्षा नहीं देता. इस्लाम प्यार और मोहब्बत की सीख देता है. आतंकवादी कभी मुसलमान हो ही नहीं सकते. हमें आतंकवाद के खिलाफ लड़ना चाहिए. हमें नफरत फैलाना बंद करना चाहिए और आपसी लड़ाई को खत्म करना चाहिए.

सात साल की उम्र में अरीब बढ़िया अंग्रेजी बोलते हैं. वो इस्लाम धर्म की शिक्षा ले रहे हैं. अपने दादा और पिता की राह पर चलने के साथ साथ अरीब अपनी पढ़ाई को लेकर भी गंभीर रहते हैं.

NATIONAL : CRPF के बहादुर डॉग रोलो को मरणोपरांत डीजी कमेंडेशन डिस्क से किया जाएगा सम्मानित, मधुमक्खियों के झुंड ने किया था हमला

0

सीआरपीएफ के खोजी डॉग रोलो को ऑपरेशन के दौरान बहादुरी से ड्यूटी निभाने पर मरणोपरांत डीजी कमेंडेशन डिस्क से सम्मानित किया जाएगा. आईईडी सर्च ऑपरेशन में शामिल रोलो पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई. सीआरपीएफ की 228 बटालियन ने पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी.

सीआरपीएफ के महानिदेशक ने बहादुर K9 डॉग रोलो को मरणोपरांत डीजी कमेंडेशन डिस्क देने की घोषणा की है. रोलो ने एक विशेष ऑपरेशन के दौरान आईईडी की सर्चिंग में जवानों की मदद की थी.रोलो का जन्म 5 अप्रैल 2023 को डीबीटीएस में हुआ था और उसे इन्फेंट्री पेट्रोलिंग, विस्फोटक खोज और हमला प्रशिक्षण दिया गया था. अप्रैल 2024 में उसे 228 बटालियन के साथ एंटी-नक्सल ड्यूटी पर भेजा गया.

हाल ही में केजीएच में चल रहे एक विशेष ऑपरेशन के दौरान रोलो और जवान सघन सर्चिंग कर रहे थे. तभी मधुमक्खियों के एक बड़े झुंड ने अचानक हमला कर दिया. रोलो के हैंडलर ने उसे पॉलिथीन से ढकने की कोशिश की, लेकिन मधुमक्खियां अंदर घुस गईं और रोलो को करीब 200 बार काटा.तेज दर्द और जलन से रोलो बेकाबू हो गया और कवर से बाहर निकल गया जिससे वह और अधिक हमलों का शिकार हो गया. तुरंत उसे प्राथमिक चिकित्सा दी गई और मेडिकल इवैक्यूएशन किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

रोलो को सीआरपीएफ की 228 बटालियन में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. जवानों ने हथियार उल्टे कर रोलो को सलामी दी. यह सम्मान रोलो के हैंडलर को सौंपा जाएगा.

ENTERTAINMENT : समंथा रुथ प्रभु के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड पहले से हैं शादीशुदा और एक बेटी के पिता, पत्नी से नहीं हुआ तलाक

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु की लाइफ में एक बार फिर से प्यार की एंट्री हुई है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड पहले से शादीशुदा है.

साउथ सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. दरअसल एक्ट्रेस को एक बार फिर से प्यार हो गया है. खबरों के अनुसार एक्ट्रेस फिल्म निर्देशक राज निदिमोरु को डेट कर रही हैं. राज के साथ एक्ट्रेस ने हाल ही में एक सेल्फी भी शेयर की. जिसमें वो उनके साथ कोजी होती दिखी. इस तस्वीर को देखकर हर कोई ये मान रहा है कि एक्ट्रेस ने राज संग अपना रिश्ता कंफर्म कर दिया है.

सोशल मीडिया पर इस वक्त सिर्फ सामंथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरु के प्यार की चर्चा चल रही है. एक्ट्रेस के फैंस इस बात से काफी खुश हैं कि एक्ट्रेस अपनी लाइफ में आगे बढ़ रही है. लेकिन उनको ये जानकर झटका लग सकता है कि जिनके साथ वो रिश्ते में आगे बढ़ने जा रही है. वो पहले से ही शादीशुदा है. जी हां राज साल 2015 में श्यामली डे संग शादी की थी. खबरों के अनुसार अब वो एक बेटी के पिता भी बन चुके हैं.

राज निदिमोरु और श्यामली डे की शादी की एक तस्वीरें सोशल मीडिया पर खासी वाय़रल भी हो रही है. हैरान कर देने वाली बात ये भी है कि राज ने अभी तक श्यामली से तलाक भी नहीं लिया है और वो सामंथा संग प्यार की पतंग उड़ा रहे हैं. हालांकि कुछ लोग ये भी दावा कर रहे हैं कि राज शादीशुदा हैं, लेकिन उनकी कोई बेटी नहीं हैं. अब ये कितना सच है इसका खुलासा तो खुद राज ही कर सकते हैं.

बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु ने साउथ एक्टर नागा चैतन्य से शादी की थी. लेकिन चार साल बाद ही दोनों की शादी टूट गई. इसके कुछ वक्त बाद नागा चैतन्य ने एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से ब्याह रचा लिया है और दोनों अपनी लाइफ में खुश है.

 

- Advertisement -

News of the Day