Saturday, June 27, 2026
Home Blog Page 672

GUJARAT : बुलाया और खेत में ले गया, 35 साल के रिश्तेदार ने 5 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार

0

गुजरात के महिसागर जिले में एक पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का केस सामने आया है, जहां बच्ची के दूर के रिश्तेदार ने बहला-फुसलाकर एक खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

गुजरात के महिसागर जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां पर पांच साल की बच्ची को एक आदमी घर से बहला-फुसलाकर ले गया और फिर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. आरोपी बच्ची का दूर का रिश्तेदार है. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान 35 साल के शंकर खांट के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस के एक अधिकारी ने यह बताया कि आरोपी लड़की के ही गांव में रहता था और लड़की का दूर का रिश्तेदार है. महिसागर के पुलिस अधीक्षक जयदीप सिंह जडेजा ने यह बताया कि जब बच्ची घर पर अपनी बड़ी बहन के साथ खेल रही थी, तब शंकर उसे बहला-फुसलाकर एक खेत में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर मौके से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि वारदात में बच्ची बहुत गंभीर रूप से घायल भी हो गई थी.

पुलिस अधीक्षक जयदीप सिंह जडेजा ने यह बताया कि पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था. वहां से उसे गोधरा शहर के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी, ‘‘इस अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर टीमें गठित कीं और फिर आरोपी को पकड़ने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल भी किया गया . ड्रोन की मदद से और तकनीकी सर्विलांस और सूत्रों के आधार पर घटना के कुछ घंटों के भीतर ही आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया था.’’

 

ENTERTAINMENT : एक्टर विजय राज को मिली क्लीनचिट, यौन उत्पीड़न केस में हुए बरी, क्रू मेंबर ने लगाए थे आरोप

एक्टर विजय राज, जो बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं, हाल ही में अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न केस से बरी हुए हैं. उनपर ये केस फिल्म शेरनी की एक क्रू मेंबर ने साल 2020 में दर्ज कराया था, जिससे अब उन्हें राहत मिल गई है.

बॉलीवुड एक्टर विजय राज का नाम हर कोई जानता है. वो कई सुपरहिट फिल्में जैसे ‘भूल भुलैया 3’, ‘गली बॉय’, ‘स्त्री’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में नजर आ चुके हैं. आमतौर पर वो कई फिल्मों में कॉमिक रोल्स किया करते हैं. मगर उनकी पर्सनल लाइफ में पिछले वक्त से काफी परेशानियां चल रही थीं जिससे उन्हें अब छुटकारा मिल गया है. वो अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न केस से बरी हो गए हैं.

साल 2020 में एक्टर विजय राज, विद्या बालन स्टारर फिल्म ‘शेरनी’ का हिस्सा थे. इस दौरान उनपर सेट की एक महिला क्रू मेंबर ने यौन उत्पीड़न और पीछा करने का आरोप लगाया था. हालांकि अब करीब 4 सालों के बाद मुंबई के गोंडिया मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें ट्राइल के बाद इस केस से बरी कर दिया है और उनपर लगे सभी चार्ज भी खारिज कर दिए हैं.

उनका केस लड़ रहीं पॉपुलर सेलिब्रिटी वकील सवीना बेदी सच्चर ने बताया कि एक्टर विजय नागपुर शहर के करीब अपनी फिल्म ‘शेरनी’ की शूटिंग कर रहे थे. इस दौरान जब उनपर केस दर्ज हुआ, तब ना सिर्फ उन्हें बीच में ही शूटिंग से निकलना पड़ा बल्कि उनके हाथ से कई सारी फिल्में और प्रोजेक्ट्स भी छिन गए थे. लेकिन अब उन्हें बेकसूर साबित किया गया है और उन्हें उम्मीद है कि ये केस उन लोगों के लिए एक उदाहरण बनेगा जो आरोप लगते ही किसी को दोषी घोषित कर देते हैं.

एक्टर विजय राज को 4 नवंबर साल 2020 को मध्य प्रदेश के बालाघाट से अरेस्ट किया गया था. उनपर फिल्म ‘शेरनी’ की एक महिला क्रू मेंबर ने होटल में छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. मगर एक्टर को उसी दिन बेल पर जेल से रिहा कर दिया था. पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में इस बात का जिक्र है कि विजय राज ने फिल्म सेट पर महिला क्रू मेंबर के रूप रंग पर कमेंट किया और उनके चेहरे पर लगे मास्क को बिना उनकी इजाजत ठीक करने की कोशिश की थी. जिसके बाद महिला क्रू मेंबर अपने सीनियर ऑफिशियल्स के पास एक्टर की शिकायत करने भी पहुंची थी. हालांकि जिस महिला ने विजय राज पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज किया था, उसकी केस खत्म होने से पहले ही मौत हो चुकी है.

UP : लखनऊ, गाजियाबाद, प्रयागराज, वाराणसी, बलिया सहित 13 जिलों में IMD का अलर्ट, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत

0

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी लखनऊ के साथ-साथ गाज़ियाबाद, प्रयागराज, वाराणसी, मऊ, बलिया, कौशांबी, जौनपुर, आजमगढ़, भदोही, गोरखपुर, चंदौली और सोनभद्र जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो सकता है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 13 जिलों में हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जो अगले 48 घंटों तक और अधिक गंभीर हो सकता है.

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इस समय भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है.प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ता जा रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 13 जिलों में हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जो अगले 48 घंटों तक और अधिक गंभीर हो सकता है.इसके कुछ दिनों बाद थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी लखनऊ के साथ-साथ गाज़ियाबाद, प्रयागराज, वाराणसी, मऊ, बलिया, कौशांबी, जौनपुर, आजमगढ़, भदोही, गोरखपुर, चंदौली और सोनभद्र जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो सकता है. इस दौरान दिन में धूप की तीव्रता और लू के थपेड़े लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर रहे हैं.

हीटवेव यानी लू एक ऐसी स्थिति होती है जब किसी क्षेत्र का तापमान सामान्य औसत से काफी अधिक हो जाता है.उत्तर भारत में जब तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर पहुंच जाए तो इसे हीटवेव की स्थिति माना जाता है.अगर रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहता है, तो यह स्थिति और गंभीर मानी जाती है.

भारतीय मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सलाह दी है कि वे दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलें, जब तक कि बहुत जरूरी न हो.यदि बाहर जाना अनिवार्य हो तो सिर को ढंककर रखें, पानी अधिक पिएं, हल्के और सूती कपड़े पहनें. IMD के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया, उत्तर प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से तापमान सामान्य से 5-6 डिग्री अधिक चल रहा है.ऐसे में आने वाले 2 दिनों तक हालात और गंभीर हो सकते हैं.48 घंटे का अलर्ट खासतौर पर संवेदनशील लोगों के लिए जरूरी है, जिनमें बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं शामिल हैं.

उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने भी हीटवेव को देखते हुए सभी जिला अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है.डॉक्टरों की विशेष ड्यूटी और आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है. सरकार ने ऐंबुलेंस सेवाओं को 24×7 एक्टिव मोड में रखा है ताकि किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में तत्काल सहायता दी जा सके. गर्मी की तीव्रता को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव भी किया जा चुका है.जिला प्रशासन ने प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों को दोपहर से पहले बंद करने का निर्देश भी जारी किया है.अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को धूप में बाहर न भेजें.

पर्यावरण विशेषज्ञों के मुताबिक, लगातार बढ़ रही गर्मी वैश्विक जलवायु परिवर्तन का परिणाम है.वृक्षों की कटाई, बढ़ता प्रदूषण और शहरों में कंक्रीट के जंगलों का फैलाव स्थानीय स्तर पर तापमान को बढ़ा रहे हैं.विशेषज्ञों ने सरकार और आम लोगों से मिलकर हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की अपील की है.

राज्य सरकार ने सभी जिलों के डीएम को हीटवेव से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.जल आपूर्ति, चिकित्सा सहायता, बिजली व्यवस्था और अन्य आवश्यक सेवाओं को मजबूत बनाने की कोशिश की जा रही है.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लोगों से अपील की है कि वह गर्मी के इस दौर में सावधानी बरतें और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें.

लखनऊ और कुछ जिलों में दिन चढ़ते ही जैसे आग बरसने लगती है.कई जगहों पर तो सुबह 9 से दस बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा दिखने लगता है.स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.सड़कों पर रिक्शा चालक, फलवाले और अन्य रोजमर्रा के मजदूर वर्ग गर्मी की मार से बेहाल हैं.अस्पतालों में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और लू से प्रभावित मरीजों की संख्या में इजाफा देखा गया है.

NATIONAL : कानपुर की डॉक्टर अनुष्का का पकड़ा गया सबसे बड़ा झूठ… MBBS तक की डिग्री नहीं, खुद को डर्मेटोलॉजिस्ट बता कर रही थी सर्जरी

0

कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी के बाद दो इंजीनियर की मौत से डॉक्टर अनुष्का तिवारी चर्चा में हैं. पुलिस जांच जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे अनुष्का तिवारी के झूठ बेनकाब होता जा रहे हैं. अब इस बात का खुलासा हुआ है कि अनुष्का के पास MBBS तक की डिग्री नहीं है और वह खुद को डर्मेटोलॉजिस्ट बता कर हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी कर रही थी.

कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी के बाद दो इंजीनियर की मौत से डॉक्टर अनुष्का तिवारी चर्चा में हैं. दोनों इंजीनियर के परिजनों में उनकी मौत का आरोप डॉक्टर अनुष्का पर लगाया है. पुलिस जांच में एक के बाद एक कई खुलासे होते जा रहे हैं. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे अनुष्का तिवारी के झूठ बेनकाब होते जा रहे है.

अब इस बात का खुलासा हुआ है कि अनुष्का के पास MBBS तक की डिग्री नहीं है और वह खुद को डर्मेटोलॉजिस्ट बता कर हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी कर रही थी. जांच में यह भी पता चला है कि उनके पास कोई ट्रेंड असिस्टेंट भी नहीं थे. जिनकी मदद वह सर्जरी के दौरान लेती थी. इन दोनों केस के खुलासे के बाद से ही अनुष्का तिवारी अपने पति के साथ फरार हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है.

डॉ. अनुष्का तिवारी का क्लिनिक कानपुर के केशव नगर इलाके में स्थित है. उन्होंने एक चार मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर दो कमरों में क्लिनिक खोला हुआ था. यही बाहर बोर्ड पर लिखा था. जिस पर डेंटल, हेयर और एस्थेटिक्स लिखा था. लेकिन जब मामले की तह में जाकर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि यह तमाम दावे झूठे हैं. उनके पास न तो सर्जरी का अनुभव है और न ही वैध योग्यता. इससे भी गंभीर बात यह है कि उनके पास प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ या सर्जिकल असिस्टेंट्स तक नहीं थे. एसीपी अभिषेक पांडेय ने बताया कि पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया है कि वह केवल Bachelor of Dental Surgery (BDS) पास हैं. कानूनन, बीडीएस डॉक्टर न तो हेयर ट्रांसप्लांट कर सकते हैं और न ही खुद को डर्मेटोलॉजिस्ट या प्लास्टिक सर्जन बता सकते हैं.

मामले में एक और गंभीर बात यह है कि अनुष्का तिवारी के पति सौरभ तिवारी भी क्लिनिक में उनके साथ बैठते थे. सौरभ तिवारी MDS हैं, लेकिन प्लास्टिक सर्जन या डर्मेटोलॉजिस्ट नहीं हैं. बावजूद इसके वह भी इस सर्जिकल क्लिनिक का हिस्सा थे. मृतक इंजीनियर विनीत दुबे की पत्नी जया त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि सौरभ तिवारी भी इस पूरे रैकेट में भागीदार रहे होंगे. यह भी संदेह है कि उनकी जानकारी में सब कुछ होते हुए भी वह अपनी पत्नी का साथ दे रहे थे. यह सहयोग भी कानून की नजर में अपराध की श्रेणी में आता है.

हाल ही में पनकी पावर हाउस के इंजीनियर विनीत दुबे और इंजीनियर मयंक कटियार की मौत के बाद यह मामला सुर्खियों में आया. दोनों मामलों में परिवार वालों ने सीधा आरोप अनुष्का तिवारी पर लगाया है. विनीत दुबे की पत्नी जया त्रिपाठी की शिकायत पर रावतपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है.पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के बाद से ही अनुष्का तिवारी अपने पति सौरभ तिवारी के साथ फरार हैं. दोनों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए हैं और लोकेशन भी ट्रेस नहीं हो रही. पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. एसीपी अभिषेक पांडे ने बताया कि जब उन्हें दो बार नोटिस भेजकर बयान के लिए बुलाया गया, तब भी वे हाजिर नहीं हुईं. लगातार बुलावे के बावजूद बयान देने नहीं आना भी उनके संदेह को और गहरा करता है.

उत्तर प्रदेश के बीडीएस डॉक्टरों के संगठन के अध्यक्ष अवधेश तिवारी ने साफ तौर पर कहा है कि अनुष्का तिवारी उनके संगठन की सदस्य नहीं हैं और उनका कोई पंजीकरण भी नहीं है. उन्होंने कहा कि यदि कोई बीडीएस डॉक्टर सर्जरी करने का झूठा दावा करता है और मरीजों की जान जोखिम में डालता है तो उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए.

डीसीपी दिनेश त्रिपाठी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कानपुर के सीएमओ को भी पत्र लिखा है. उन्होंने पूछा है कि आखिर कैसे अनुष्का तिवारी को हेयर ट्रांसप्लांट क्लिनिक चला रही थी? उनके क्लिनिक का बोर्ड, सर्जिकल दावे सब कुछ झूठ पर आधारित था. सीएमओ की रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर कार्रवाई की जाएगी.

GUJARAT : गुजरात के भुज एयरबेस के दौरे के लिए निकले राजनाथ सिंह, एयरबेस पर जवानों से करेंगे मुलाकात

0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “नई दिल्ली से भुज के लिए रवाना हो रहा हूं. भुज वायु सेना स्टेशन पर हमारे साहसी योद्धाओं से बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं. इसके अलावा, मैं स्मृतिवन भी जाऊंगा.”

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) आज यानी शुक्रवार को इंडियन आर्मी, एयरफोर्स, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के कर्मचारियों के साथ बातचीत करने के लिए भुज वायु सेना स्टेशन का दौरा करेंगे. सीनियर कमांडरों द्वारा उन्हें मौजूदा सुरक्षा स्थिति और ऑपरेशनल तैयारियों के बारे में जानकारी दी जाएगी.

दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ इस दौरे के दौरान मौजूद रहेंगे और रक्षा मंत्री को भुज स्थित स्वतंत्र इन्फैंट्री ब्रिगेड के तहत भारतीय सेना और बीएसएफ द्वारा निभाई जा रही भूमिका के बारे में जानकारी देंगे.राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “नई दिल्ली से भुज (गुजरात) के लिए रवाना हो रहा हूं. भुज वायु सेना स्टेशन पर हमारे साहसी योद्धाओं से बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं. इसके अलावा, मैं स्मृतिवन भी जाऊंगा.”

रक्षा मंत्री का यह दौरा इलाके में महत्वपूर्ण संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सभी सुरक्षा बलों के मिली-जुली कोशिशों पर ध्यान खींचता है. भुज और नलिया के पास तैनात भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट ने हाल के दिनों में कई पाकिस्तानी ड्रोनों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया है, जिससे बड़े सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिशों को प्रभावी ढंग से फेल किया जा सका है.

रक्षा मंत्री की सैनिकों के साथ बातचीत का मकसद उभरते खतरों, विशेष रूप से ड्रोन युद्ध के क्षेत्र में उनके साहस, परिचालन उत्कृष्टता और उच्च मनोबल की सराहना करना है.

गुजरात का बॉर्डर पाकिस्तान के साथ 508 किलोमीटर लंबाई शेयर करता है. पिछले दिनों दोनों देशों के बीच तनातनी के दौरान गुजरात के इलाकों को भी ड्रोन का इस्तेमाल करके निशाना बनाया था. भुज पर कथित तौर पर पाकिस्तान द्वारा ड्रोन का इस्तेमाल करके हमला किया गया था. हालांकि, भारतीय सशस्त्र बलों ने सफलतापूर्वक खतरे को बेअसर कर दिया.

राजनाथ सिंह ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर का दौरा किया, जो सैन्य टकराव के दौरान सबसे ज़्यादा प्रभावित राज्यों में से एक है. इस दौरान उन्होंने अपनी स्पीच में सवाल उठाते हुए कहा, “क्या पाकिस्तान के हाथों में परमाणु हथियार सुरक्षित हैं?” उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की निगरानी संस्था अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी से पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को अपनी निगरानी में लेने की गुजारिश की.

रक्षा मंत्री ने श्रीनगर के बादामी बाग छावनी में भारतीय सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा, “पूरी दुनिया ने देखा है कि पाकिस्तान ने किस तरह गैर-जिम्मेदाराना तरीके से भारत को धमकाया है. आज श्रीनगर की धरती से मैं यह सवाल उठाना चाहता हूं कि क्या ऐसे गैर-जिम्मेदार और दुष्ट देश के हाथों में परमाणु हथियार सुरक्षित हैं. मेरा मानना ​​है कि पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) की निगरानी में लिया जाना चाहिए.”

DELHI : ‘मेरे दोस्त के साथ रिलेशनशिप में रहने दो…’ लड़की के भाई से करने गया बात, नाले में मिला शव

0

दिल्ली में एक किशोर की गला रेतकर हत्या कर दी गई. मृतक आरोपी को ये समझाने की कोशिश कर रहा था कि वह अपनी बहन को उसके दोस्त के साथ रिलेशनशिप में रहने दे. इसी से भड़ककर आरोपी ने उसकी जान ले ली.

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में एक किशोर की गला रेतकर हत्या कर दी गई. जानकारी के अनुसार मृतक आरोपी को ये समझाने की कोशिश कर रहा था कि वह अपनी बहन को उसके दोस्त के साथ रिलेशनशिप में रहने दे. डीसीपी (दक्षिणपूर्व) रवि सिंह ने बताया कि पहले दो आपराधिक मामलों में शामिल रहे 18 साल का मोहम्मद साद को गले पर गहरे घाव के साथ मृत पाया गया. पुलिस ने गुरुवार को ये जानकारी दी है.

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान मुख्य हमलावर और बैटरी मरम्मत करने वाले अल्तमश (18), रिक्शा चालक और कोट मोहल्ला के हिस्ट्रीशीटर फैजान (22), दिलशाद (18) और अबरार (18) के रूप में हुई है. इन सभी को हिरासत में ले लिया गया है. उन्होंने बताया कि किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत 17 साल के एक लड़के को भी गिरफ्तार किया गया है.

डीसीपी ने बताया,’घटना 12 मई को रात करीब 8.30 बजे हुई, जब पुलिस को पीसीआर कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि निजामुद्दीन पश्चिम में एक नाले के पास एक शव देखा गया है. मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने शव को गले पर गहरे घाव के साथ पाया, जो जानबूझकर हत्या का संकेत देता है.’

अल्तमश की पहचान मुख्य हमलावर के रूप में की गई है, जिसने पीड़ित का गला काटने के लिए धारदार हथियार का इस्तेमाल किया. अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि हत्या साद के दोस्त अजीम और अल्तमश की बहन ज़ारा के बीच प्रेम संबंधों के कारण हुई थी.सिंह ने बताया कि साद द्वारा बार-बार उसे मनाने की कोशिश के बावजूद अल्तमश ने कथित तौर पर इस रिश्ते का विरोध किया. अधिकारी ने बताया, ‘साद ने अजीम की ओर से मध्यस्थता करने की कोशिश की, जिसे अल्तमश ने अनुचित हस्तक्षेप के रूप में देखा. इससे क्रोधित होकर अल्तमश ने अपने साथियों के साथ मिलकर साद को खत्म करने की साजिश रची.’

NATIONAL : नकली वर्दी-मास्क-जैकेट… दिल्ली के भजनपुरा में गाड़ी वालों के धड़ाधड़ चालान काटे जा रहा था फर्जी ट्रैफिक वाला

0

दिल्ली में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी 25 साल के सोनू कुमार को गिरफ्तार किया है. सोनू पर ट्रैफिक पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को धमकाने और पैसे ऐंठने का आरोप लगा है.

दिल्ली में एक शख्स द्वारा ट्रैफिक पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को धमकाने और पैसे ऐंठने का मामला सामने आया है. इसमें पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी 25 साल के आरोपी सोनू कुमार को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वर्दी और दिल्ली पुलिस का मोनोग्राम लगा मास्क पहने हुए पाया गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘वह ट्रैफिक चालान काटने का बहाना करके भजनपुरा यू-टर्न के पास राहगीरों को डराने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था.’

अधिकारी ने बताया, ‘एक ऑटो-रिक्शा चालक ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि ट्रैफिक पुलिस की वर्दी पहने कुमार यात्रियों को चालान काटने की धमकी दे रहा था.’ उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, कुछ नकदी, ट्रैफिक पुलिस की जैकेट और दिल्ली पुलिस का प्रतीक चिन्ह लगा मास्क बरामद किया गया है. अधिकारी ने बताया कि उसके मोबाइल फोन में पुलिस की वर्दी पहने कुमार की तस्वीरें भी मिली हैं.

 

BIHAR : चार मासूमों को जहर दिया, फिर खुद भी खा लिया… पति से झगड़े के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम

0

औरंगाबाद से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां पति से हुए झगड़े के बाद एक एक महिला ने अपने 4 बच्चों को जहर देकर खुद भी जहर खा लिया.घटना रफीगंज रेलवे स्टेशन के डाउन प्लेटफॉर्म की है.

बिहार के औरंगाबाद से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां पति से हुए झगड़े के बाद एक एक महिला ने अपने 4 बच्चों को जहर देकर खुद भी जहर खा लिया.घटना रफीगंज रेलवे स्टेशन के डाउन प्लेटफॉर्म की है.पांचों को छटपटाता देख वहां मौजूद आरपीएफ ने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी को रफीगंज सीएचसी पहुंचाया जहां इलाज के दौरान 3 बच्चों की मौत हो गई है जबकि महिला तथा एक बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है

महिला की पहचान बन्देया थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव निवासी रवि बिंद की पत्नी सोनिया देवी के रूप में की गई है. वहीं मृतकों में 1 साल की राधा , 2 साल का सूर्यमणि और तीन साल की शिवानी हैं . वहीं सीएचसी प्रभारी डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि जहर खाने की वजह से तीनों बच्चे की मौत हुई है.घटना के बाद से पूरे परिवार में अफरातफरी मच गयी है . फिलहाल तीन शवो को रेलवे पुलिस की निगरानी में पोस्टमार्टम के लिये सोननगर भेज दिया गया है.

भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्धविराम पर अपनी भूमिका को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चौंकाने वाला दावा किया है. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने दोनों देशों के बीच तनाव को शांत करने में मदद की थी।

NATIONAL : चांदी के कड़ों के लिए मां की चिता पर लेटा कलयुगी बेटा, श्मशान में ही मंगाने पड़े गहने, तब करने दिया अंतिम संस्कार

0

श्मशान में चिता के लिए लकड़ियां भी सजाई गईं, लेकिन अचानक मृत मां की जगह उसका बेटा चिता पर लेट गया. मां के प्रति उमड़े प्रेम के लिए नहीं, बल्कि चांदी के एक टुकड़े के लिए, जिसे पाने के लिए कलयुगी बेटे ने मां का अंतिम संस्कार तक रोक दिया.

‘मां’ शब्द में सारी दुनिया समा जाती है और मां की सारी दुनिया उसका बेटा ही होता है, लेकिन इस घोर कलयुग में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों को झकझोर कर रख दिया है. जी हां, राजस्थान के जयपुर में 80 वर्षीय महिला की मृत्यु के बाद उसकी देह अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लाई गई. श्मशान में चिता के लिए लकड़ियां भी सजाई गईं, लेकिन अचानक मृत मां की जगह उसका बेटा चिता पर लेट गया. मां के प्रति उमड़े प्रेम के लिए नहीं, बल्कि चांदी के एक टुकड़े के लिए, जिसे पाने के लिए कलयुगी बेटे ने मां का अंतिम संस्कार तक रोक दिया.

घटना जयपुर ग्रामीण के विराटनगर क्षेत्र की है, जहां लीलों का बास की ढाणी में बीते 3 मई को दोपहर करीब 12 बजे 80 वर्षीय महिला छीतर रेगर का निधन हो गया. मां के निधन के बाद बेटों ने अंतिम यात्रा निकाली और नजदीकी श्मशान घाट ले गए. अंतिम संस्कार के समय मुख्य लोगों ने शव को चिता पर रखने से पहले महिला के श्रृंगार के गहने उसकी सेवा करने वाले बड़े बेटे गिरधारी लाल को सौंप दिए.

यह देख उसका छोटा भाई ओमप्रकाश बिफर पड़ा और चिता पर लेट कर कहने लगा, “पहले मां की चांदी की कड़ियां दो, ऐसा नहीं करोगे तो यहां से उठूंगा नहीं, खुद भी जल मरूंगा.”

श्मशान घाट में बेटे की इस करतूत को देख रिश्तेदार, परिवार और समाज के लोगों ने उसे समझाया कि ऐसा मत कर, मां का अंतिम संस्कार होने दे, लेकिन बेटा काफी देर तक नहीं माना और न ही किसी की बात सुनी. फिर जबरदस्ती लोगों ने उसे चिता से उठाया, तो वह उसी पर बैठ गया. आखिर में जब चांदी के कड़े ओमप्रकाश को मिले, तब जाकर दो घंटे बाद महिला का अंतिम संस्कार हो सका. अब दिलों को अंदर तक झकझोर देने वाले इस दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यही नहीं, बताया जाता है कि गुरुवार को तेरहवें की धूप लगाई गई, लेकिन श्मशान घाट पर जग हंसाई का पात्र बना यह बेटा ओमप्रकाश धूप की रस्म में भी शामिल नहीं हुआ.

ग्रामीणों के अनुसार, ओमप्रकाश और उसके अन्य भाइयों के बीच पिछले कुछ सालों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है. इसी के चलते ओमप्रकाश गांव के बाहर अलग घर में रहता है और खुद को परिवार से अलग-थलग महसूस करता है. इसी मनमुटाव के कारण उसने मां के निधन के दिन श्मशान घाट में जग हंसाई करवाई.

ENTERAINMENT : बॉलीवुड में चल रही मंदी? एक्ट्रेस कल्कि बोलीं- लोगों को निकाला जा रहा है…

एक्ट्रेस कल्कि केकलां का कहना है कि बॉलीवुड में इन दिनों मंदी का दौर चल रहा है. फिल्ममेकर्स पुरानी फिल्मों को री-रिलीज कर रहे हैं. छोटे एक्टर्स 2 साल से खाली बैठे हैं और पुराने लोगों को निकालकर नए लोगों को हायर किया जा रहा है.

‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ और ‘ये जवानी है दीवानी’ जैसी शानदार फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस कल्कि केकलां को हर कोई जानता है. उनका किरदार ‘अदिति’ लोगों के बीच काफी पॉपुलर है. कल्कि बहुत कम फिल्मों का हिस्सा होती हैं, मगर वो सभी बड़े पर्दे पर दमदार साबित हुई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया है.

कल्कि ने ‘Aleena Dissects’ के पॉडकास्ट में बॉलीवुड से जुड़ी एक ऐसी बात का जिक्र किया है जिसके बारे में आम पब्लिक नहीं जानती है. एक्ट्रेस ने बताया कि इंडस्ट्री में मंदी का दौर चल रहा है, जिसके कारण सारे काम रुके पड़े हैं. छोटे एक्टर्स को काम नहीं मिल रहा है और पुराने लोगों को निकालकर, नए लोगों को हायर किया जा रहा है.

कल्कि ने कहा, ‘बॉलीवुड में मंदी चल रही है. क्या सबको इसके बारे में पता है? तभी तो सभी लोग पुरानी सभी फिल्में री-रिलीज कर रहे हैं. कंटेंट ही नहीं है. जो कंटेंट बना रहे हैं, वो चल नहीं रहा है. सबकुछ रुक चुका है. ये बात सभी जानते हैं, लेकिन डरे हुए हैं. किसी को पता नहीं कि क्या चल रहा है, क्या नहीं चल रहा है. कुछ पता नहीं चल रहा है, जिसके कारण सबकुछ रुका हुआ है.’

कल्कि ने आगे ये भी कहा कि बॉलीवुड में इस समय हर कोई परेशानी से जूझ रहा है, फिर चाहे वो एक छोटा आदमी हो या कोई बड़ा प्रोड्यूसर. वो पुराने लोगों को निकालकर, नए लोगों की भर्ती कर रहे हैं. एक्ट्रेस ने कहा, ‘क्रिएटिव टीम्स को निकाल दिया है, उनकी जगह नए लोगों को हायर कर रहे हैं. उन्हें पता ही नहीं कि क्यों कुछ कंटेंट नहीं चल रहा. मुझे नहीं लगता है कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा कि इंडस्ट्री में इस तरह की कोई परेशानी चल रही है.’

‘ये परेशानी ऊपर से लेकर नीचे हर डिपार्टमेंट के साथ है. मैंने सभी से बात की है, करीब 7 फिल्में और करोडों रुपये मार्केट में फंसे हैं क्योंकि उन्हें फिल्म रिलीज करने के लिए एक प्लेटफॉर्म नहीं मिल रहा है. जो छोटे एक्टर्स हैं वो कह रहे हैं कि हमारे पास 2 साल से काम नहीं है. अब कुछ बड़े एक्टर्स के पास भी अच्छा काम नहीं है.’

कल्कि ने आगे बॉलीवुड में आई इस मंदी का कारण ऑडियंस के घटते ध्यान को भी बताया. उनका मानना है कि आज के समय में ऑडियंस एक पूरी फिल्म के दौरान बैठ नहीं पाती है. वो बीच-बीच में अपना फोन चलाते नजर आते हैं, जो फिल्मों की घटती पॉपुलैरिटी का एक और कारण हो सकता है. एक्ट्रेस का ये भी कहना है कि बॉलीवुड इस मुश्किल से अपना रास्ता खुद निकाल लेगा.

- Advertisement -

News of the Day