Thursday, July 2, 2026
Home Blog Page 732

NATIONAL : ‘हॉर्न मत बजाइए’, इतना कहते ही बिफर गया युवक, गार्ड पर चढ़ा दी थार, टूटी 10 हड्डियां

0

दिल्ली के साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के वसंत कुंज साउथ इलाके में महज हॉर्न बजाने से मना करने पर थार कार के ड्राइवर ने एक युवक को कुचल दिया. पूरी घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी में कैद हुई है. पीड़ित राजीव कुमार के दोनों पैरों की 10 से ज्यादा जगहों पर हड्डी टूट गई.

मामले की सूचना मिलने पर वसंत कुंज साउथ थाने के इंस्पेक्टर अरविंद प्रताप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस टीम ने घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने पीड़ित के बयान पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर 6 घंटे के भीतर आरोपी थार ड्राइवर को गिरफ्तार किया. आरोपी ड्राइवर की पहचान रंगपुरी निवासी 24 साल के विजय उर्फ लाला के रूप में हुई है.

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित राजीव कुमार परिवार के साथ महिपालपुर में रहते हैं. मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं. वह एयरपोर्ट में टर्मिनल-3 में गार्ड की नौकरी करते हैं. पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि शनिवार रात 10 बजे से रविवार सुबह तक उनकी ड्यूटी टर्मिनल-3 के पास थी. सुबह ड्यूटी खत्म होने के बाद वह कैब से महिपालपुर चौक के पास उतरे. यहां से वह पैदल घर की ओर जा रहे थे.

पीड़ित के मुताबिक, वह महिपालपुर रेड लाइट के पास पहुंचे ही थे. तभी पीछे से थार कार में सवार युवक ने जोर-जोर से हॉर्न दिया. हॉर्न देने से मना करने पर आरोपी युवक ने पीड़ित के हाथ से सिक्योरिटी बैटन मांगा. मना करने पर आरोपी ने धमकी दी कि वह उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा देगा. पीड़ित ने जैसे ही रोड क्रॉस किया, आरोपी ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही पीड़ित नीचे गिर गए और चिल्लाने लगे. उसके बाद आरोपी ने कार दोबारा बैक की और पीड़ित के ऊपर चढ़ा दी.

घटना में पीड़ित के दोनों पैर टूट गए. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों पैरों में 10 से ज्यादा जगह हड्डी टूटी है और पीड़ित सिक्योरिटी गार्ड का इलाज दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित एएसआई अस्पताल में चल रहा है.

 

ENTERTAINMENT : मां श्वेता तिवारी और भाई संग शिरडी पहुंचीं Palak Tiwari, किए साईं बाबा के दर्शन

0

1 मई 2025 से पलक तिवारी की फिल्म ‘द भूतनी’ सिनेमाघरों में कहर बरपा रही है. रिलीज के बाद पलक तिवारी अपनी मां के साथ शिरडी साईं बाबा के दर्शन करने पहुंची हैं.

एक्ट्रेस पलक तिवारी अपनी फिल्म ‘द भूतनी’ की रिलीज के बाद से धार्मिक स्थलों पर पहुंच रही हैं. हाल ही में मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद वह अपनी मां श्वेता तिवारी और भाई रेयांश के साथ शिरडी पहुंचीं, जहां उन्होंने साईं बाबा के दर्शन किए.

श्री साई बाबा संस्थान ट्रस्ट ने ऑफिशियन अकाउंट पर वीडियो शेयर किया, जिसमें पलक अपनी मां श्वेता और छोटे भाई रेयांश के साथ मंदिर में हाथ जोड़े दर्शन करते नजर आईं. मंदिर पहुंचीं श्वेता, जहां सफेद, वहीं पलक पीले रंग के सलवार सूट में दिखीं. श्वेता तिवारी ने भी इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की, जिसमें वह माथे पर पीले रंग का चंदन लगाए बेटे के साथ पोज देती नजर आईं.

बता दें, शिरडी साईं मंदिर महाराष्ट्र के अहमदनगर के शिरडी गांव में स्थित है. मंदिर का निर्माण साईं की समाधि के ऊपर किया गया है. मंदिर में साल भर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है. मान्यता है कि साईं के दरबार में पहुंचे श्रद्धालुओं की सभी मन्नतें पूरी होती हैं. मंदिर से फिल्म इंडस्ट्री के सितारों का खासा लगाव है. वे अक्सर साईं बाबा के दरबार पहुंचते रहते हैं.

1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई पलक तिवारी की हॉरर-कॉमेडी ‘द भूतनी’ 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. सिद्धांत सचदेवा के निर्देशन में बनी ‘द भूतनी’ में उनके साथ अभिनेता संजय दत्त, सनी सिंह और मौनी रॉय मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म में मौनी रॉय ने एक चुड़ैल का किरदार निभाया ह

‘द भूतनी’ को सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट और थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स ने प्रस्तुत किया है, जिसे सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले दीपक मुकुट, संजय दत्त, हुनर मुकुट और मान्यता दत्त ने प्रोड्यूस किया है.

पलक तिवारी की पहली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ थी, एक्शन-कॉमेडी फिल्म का डायरेक्शन फरहाद सामजी ने किया था. यह फिल्म 2014 की तमिल फिल्म ‘वीरम’ की रीमेक है, जिसमें उनके साथ सलमान खान, पूजा हेगड़े, वेंकटेश, शहनाज गिल, जगपति बाबू, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, मालविका शर्मा और राघव जुयाल समेत अन्य सितारे हैं.

MP : उज्जैन के महाकाल मंदिर के पास लगी भीषण आग, दूर तक देखा गया काला धुआं

0

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकाल मंदिर परिसर के बाहर भीषण आग लग गई. यह आग महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के शंखद्वार के पास के एक टावर में लगी है. आग के पीछे की वजह बैटरी में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है.

यह आग मंदिर परिसर के गेट नंबर-1 के पास अवंतिका गेट के कंट्रोल रूम की छत पर लगी है. हादसे के बाद भक्तों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जैसे ही अधिकारियों को इसकी सूचना मिली, तुरंत दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू हो गई. अब तक आग पर काबू पा लिया गया है. इसके बाद मंदिर के गेट दोबारा खोल दिए गए.

श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी के बीच पुलिस और प्रशासन की टीमें स्थिति संभालने में जुट गईं. टावर से निकल रही भीषण आग को देखते हुए आसपास के लोग फोन निकालकर वीडियो बनाने लगे. आग इतनी भीषण है कि घना काला धुआं दूर से ही देखा जा सकता है. इस हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है.

महाकाल मंदिर प्रबंधन की ओर से बताया गया कि कंट्रोल रूम की छत पर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट सिस्टम की बैटरी में आग लग गई थी. इस पर तुरंत काबू पा लिया गया. सभी लोग सेफ हैं, केवल बैटरियों को नुकसान पहुंचा है. आग पर काबू पाने के बाद सभी जले हुए सामान को टावर से बाहर निकाल लिया गया है.

 

BIHAR : नशा सुंघाकर ट्रेन से लड़की को ले गए, रेड लाइट एरिया में पहुंचाया, बिहार में बड़ा कांड

0

अररिया के फारबिसगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा मामला है. लड़की को किशनगंज, सहरसा, सुपौल सहित कई जिलों में जगह बदल-बदलकर रखा गया था. उसे अब बरामद कर लिया गया है.

बिहार के अररिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. हरियाणा में रह रही बिहार की एक लड़की को ट्रेन में नशा सुंघाकर अगवा कर लिया गया. उसे देह व्यापार में जबर धकेला जा रहा था. हालांकि फारबिसगंज थाने की पुलिस ने समय रहते लड़की को रेड लाइट एरिया से सकुशल बरामद कर लिया. यह मामला संगठित मानव तस्करी गिरोह से जुड़ा है.

फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह के बयान पर 12 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. गिरोह के सदस्यों ने लड़की को किशनगंज, सहरसा, सुपौल सहित कई जिलों में जगह बदल-बदलकर रखा. बाद में उसे फारबिसगंज के रेड लाइट एरिया में छिपाया गया. अररिया एसपी अंजनी कुमार को जैसे ही जानकारी मिली, उन्होंने फारबिसगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी दल बनाया.

इस दल में पुलिस अवर निरीक्षक कुमारी बबीता, आदित्य किरण, राजनंदिनी सिन्हा, प्रीति कुमारी, अमित राज, आकाश कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. बीते रविवार (04 मई, 2025) शाम को फारबिसगंज रेफरल रोड, रामपुर उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर-3 से लड़की को बरामद किया गया.

बताया जाता है कि लड़की को बरामद करने के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल टेस्ट करवाया. कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया गया. थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने फारबिसगंज थाने में कांड संख्या 218/25 दर्ज कराया है. इसमें धारा 111, 98, 99, 70(1), 115(2), 109, 124(1), 3(5) बीएनएस और आईटीपीए एक्ट की धारा 3, 4, 5, 6 लगाई गई है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि यह गिरोह कई जिलों और राज्यों में फैला है. लड़कियों को बहला-फुसलाकर, नशा देकर अगवा किया जाता है. फिर उन्हें प्रताड़ित कर देह व्यापार में धकेला जाता है. मना करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है. चेहरे और शरीर पर केमिकल फेंककर डराया जाता है. जबरन देह व्यापार करवाकर ग्राहकों से मोटी रकम वसूली जाती है. उधर लड़की ने बताया कि गिरोह के पास और भी कई लड़कियां अलग-अलग जगहों पर कैद हैं.

 

NATIONAL : ACB के ट्रैप में फंसे विधायक, 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

0

शिकायत मिलने के बाद ACB ने ट्रैप रचते हुए पटेल को पहली किस्त के रूप में 20 लाख रुपये लेते हुए पकड़ लिया. जयकृष्ण पटेल ने 4 जून 2024 को बागीदौरा उपचुनाव जीतकर विधायक पद की शपथ ली थी. महज 11 महीने के भीतर ही वह रिश्वतखोरी के गंभीर आरोपों में घिर गए.

भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक जयकृष्ण पटेल भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के ट्रैप में फंस गए हैं. उन्हें 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. आरोप है कि पटेल ने विधानसभा में खनन से जुड़े एक प्रश्न को हटवाने के बदले परिवादी से 2 करोड़ रुपये की मांग की थी.परिवादी करौली जिले के टोडाभीम क्षेत्र से है. शिकायतकर्ता के अनुसार, विधायक पटेल ने धमकी भरे लहजे में कहा था कि अगर प्रश्न हटवाना है तो दो करोड़ रुपये देने होंगे. इस पर परिवादी ने ACB से संपर्क किया और शिकायत दर्ज करवाई.

शिकायत को वैरिफाई करने के बाद ACB ने ट्रैप रचते हुए पटेल को पहली किस्त के रूप में 20 लाख रुपये लेते हुए पकड़ लिया. जयकृष्ण पटेल ने 4 जून 2024 को बागीदौरा उपचुनाव जीतकर विधायक पद की शपथ ली थी. महज 11 महीने के भीतर ही वह रिश्वतखोरी के गंभीर आरोपों में घिर गए हैं. ACB ने पटेल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है.

RAJASTHAN : चाय की दुकान पर लोहे की रॉड से हमला कर शख्स की हत्या, निजी रंजिश में रिश्तेदार ने ली जान

0

राजस्थान के बारां में निजी रंजिश में रिश्तेदार ने ही चाय की दुकान पर चाय पी रहे शख्स की हत्या कर दी. आरोपियों ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए. पुलिस ने चार आरोपियों रामावतार, रामनिवास, महावीर और सुरेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. शादी के बाद से दोनों परिवारों में आपसी मतभेद और तनाव बना हुआ था. सुरेश ने इसी रंजिश में साथियों के साथ मिलकर हमला किया.

राजस्थान के बारां जिले में शनिवार शाम एक चाय की दुकान पर चाय पी रहे 45 साल के व्यक्ति की लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान रुण्डी गांव निवासी रामदयाल गुर्जर के रूप में हुई है. पुलिस ने हत्या के आरोप में चारों हमलावरों को हिरासत में ले लिया है, जिनमें एक मृतक का रिश्तेदार भी शामिल है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मंगरोल थाना प्रभारी महेन्द्र मीणा ने बताया कि रामदयाल शनिवार शाम मंगरोल कस्बे में एक चाय की दुकान पर बैठा था, तभी चार नकाबपोश युवकों ने उस पर अचानक हमला कर दिया. उनके पास लोहे की रॉड और डंडे थे. हमलावर रामदयाल को गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गए.

स्थानीय लोगों की मदद से रामदयाल को तुरंत मंगरोल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बारां जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन रात में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.रामदयाल के चचेरे भाई की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों रामावतार, रामनिवास, महावीर और सुरेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. सभी आरोपी रुण्डी गांव के ही निवासी हैं.

शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक रामदयाल की शादी सुरेश के परिवार की एक महिला से हुई थी. शादी के बाद से दोनों परिवारों में आपसी मतभेद और तनाव बना हुआ था. सुरेश ने इसी रंजिश में साथियों के साथ मिलकर हमला किया.पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हमले की बात कबूल की है और पारिवारिक रंजिश को इसका कारण बताया है.

 

NATIONAL : दिल्ली में मामूली बहस ने लिया खूनी रूप, झगड़े के बाद दो लोगों की चाकू मारकर हत्या

0

दिल्ली के आज़ादपुर में मामूली बहस ने खूनी रूप ले लिया और दो लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतकों की पहचान कमल और अमज़द के रूप में हुई है. घटना शनिवार रात उस समय हुई जब कमल, अमज़द और आबिद नामक व्यक्ति सब्ज़ी मंडी स्थित एक रेड लाइट के पास खड़े थे. तभी दो अन्य व्यक्ति वहां पहुंचे और किसी मामूली बात को लेकर तीनों से बहस करने लगे. इसी दौरान एक आरोपी ने चाकू निकालकर हमला कर दिया.

दिल्ली के आज़ादपुर सब्ज़ी मंडी इलाके में शनिवार रात मामूली विवाद के बाद दो लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों की पहचान कमल और अमज़द के रूप में हुई है. घटना शनिवार रात उस समय हुई जब कमल, अमज़द और आबिद नामक व्यक्ति सब्ज़ी मंडी स्थित एक रेड लाइट के पास खड़े थे. तभी दो अन्य व्यक्ति वहां पहुंचे और किसी मामूली बात को लेकर तीनों से बहस करने लगे.

बहस जल्द ही हिंसक हो गई और उनमें से एक व्यक्ति, जिसकी उम्र लगभग 56 से 60 साल के बीच बताई जा रही है, उसने अचानक चाकू निकालकर तीनों पर हमला कर दिया. घटना के बाद तीनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां कमल और अमज़द ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि आबिद को दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई है और वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती है.

आबिद ने पुलिस को बताया कि हमलावरों में से एक ने अचानक चाकू से वार किया. पुलिस ने इलाके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी, नंद किशोर उर्फ थुइया (65) को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, थुइया पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें जेब काटने और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं. घटना के बाद वह फरार होकर अपने गांव चला गया था, लेकिन पुलिस की टीमों ने उसे ढूंढ निकाला.

 

NATIONAL : ‘Hi हर्षा, मुझसे शादी करोगी…’ असलम के प्रपोजल का जवाब देकर फिर सुर्खियों में आईं कुंभ वाली वायरल गर्ल

0

प्रयागराज महाकुंभ में अपने तीखे तेवरों और बयानों से सोशल मीडिया पर वायरल हुईं हर्षा रिछारिया अब एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह है एक अजीबोगरीब शादी का प्रस्ताव, जो उन्हें ईमेल के जरिए मिला. भोपाल निवासी हर्षा को असलम पठान नाम के एक युवक ने मेल भेजा, जिसमें उसने सीधा सवाल किया- हाय, हर्षा शादी करनी है आपसे, बताइए क्या करना होगा? कहें तो भोपाल आ जाऊं और कल ही शादी कर लूं.

प्रयागराज महाकुंभ में अपने तीखे तेवरों और बयानों से सोशल मीडिया पर वायरल हुईं हर्षा रिछारिया अब एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह है एक अजीबोगरीब शादी का प्रस्ताव, जो उन्हें ईमेल के जरिए मिला. भोपाल निवासी हर्षा को असलम पठान नाम के एक युवक ने मेल भेजा, जिसमें उसने सीधा सवाल किया- हाय, हर्षा शादी करनी है आपसे, बताइए क्या करना होगा? कहें तो भोपाल आ जाऊं और कल ही शादी कर लूं.

हर्षा ने ये मेल सार्वजनिक करते हुए करारा जवाब दिया . उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्क्रीनशॉट शेयर कर कहा कि सबसे पहले तो इस बन्दे की हिम्मत की तारीफ करनी चाहिए कि उसने ये भेजा भी तो किसको भेजा. दूसरी बात, तुमको क्या लगता है की हिंदू शेरो को छोड़कर हमें सुअर पसंद आयेंगे? तीसरी बात, अगर मैं आज हिंदू हूं इसका मतलब मेरे दादा-परदादा ने धर्म परिवर्तन के लड़ाई लड़ी होगी और धर्म परिवर्तन के खिलाफ अब मैं खड़ी हूं. चौथी बात, तुम ना अपनी मां के सगे हो और ना ही अपनी बहन बेटियों के तो फिर तुम किसी और के सगे क्या बनोगे? हर हर महादेव’. हालांकि हर्षा की तरफ से इस मामले में किसी भी तरह की शिकायत नहीं की गई है.

एक अन्य वीडियो शेयर करते हुए हर्षा रिछारिया ने कहा कि उम्मीद करती हूँ कि अब तक हमें भाईचारे का सबक़ मिल गया होगा और सेकुलरिज़्म का कीड़ा दिमाग से निकलना शुरू हो गया होगा और अभी भी नहीं सुधरोगे तो फिर जलवाओ अपना घर भी . जय श्री राम
हर्षा रिछारिया, जो निरंजनी अखाड़े से जुड़ी हुई हैं, महाकुंभ में अपने बेबाक अंदाज़ से वायरल हुई थीं. वे झांसी की रहने वाली हैं, लेकिन फिलहाल भोपाल में रहती हैं.

DELHI : फ्लाईओवर पर चलती ऑटो रिक्शा से यमुना नदी में कूदा अधेड़ शख्स

0

दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर एक शख्स ने चलती ऑटो-रिक्शा से यमुना नदी में छलांग लगा दी जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. ऑटो में सवार अधेड़ उम्र का व्यक्ति अचानक ऑटो से कूद पड़ा और फ्लाईओवर की रेलिंग पार कर यमुना नदी में डूब गया. पुलिस का कहना है कि कूदने वाले व्यक्ति की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है. घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

दिल्ली में रविवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई. एक अधेड़ व्यक्ति ने गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर चलती ऑटो-रिक्शा से यमुना नदी में छलांग लगा दी. घटना के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है. हालांकि अब तक उस व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना रविवार सुबह की है जब एक ऑटो-रिक्शा गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से गुजर रहा था. ऑटो में सवार एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति अचानक ऑटो से कूद पड़ा और फ्लाईओवर की रेलिंग पार कर यमुना नदी में छलांग लगा दी.प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने तलाश अभियान शुरू किया. पुलिस का कहना है कि कूदने वाले व्यक्ति की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है.

उसकी उम्र लगभग 45 से 50 साल के बीच बताई जा रही है. घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है. पुलिस ऑटो चालक से पूछताछ कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना से पहले की गतिविधियों का पता चल सके.

फिलहाल स्थानीय गोताखोरों की मदद से यमुना नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है. पुलिस ने आसपास के थानों को भी सतर्क किया है ताकि यदि किसी व्यक्ति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई हो तो उसकी जानकारी मिल सके.

 

PUNE : मंदिर में शिवलिंग के अपमान पर बवाल, इलाके में तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात

0

पुणे के एक गांव में शिवलिंग के कथित अपमान की घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है. पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में 16 वर्षीय नाबालिग लड़के को हिरासत में ले लिया है और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंदिर के सीसीटीवी फुटेज में 16 वर्षीय किशोर को स्थानीय देवता की मूर्ति को अपवित्र करते हुए दिखाया गया है और जब स्थानीय लोगों ने परिवार से संपर्क किया तो उन्हें उदासीनता का सामना करना पड़ा.

पुणे के मुलशी तालुका में स्थित एक गांव में शिवलिंग के कथित अपमान की घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है. पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में 16 वर्षीय नाबालिग लड़के को हिरासत में ले लिया है और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दोनों पक्षों को ध्यान में रखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है.

घटना के बाद शनिवार को हिंदू समुदाय के लोगों पौड में विरोध मार्च निकाला. इसके बाद आज विरोध स्वरूप मुलशी तालुका में पूर्ण बंद का आह्वान किया गया है. वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने पौड और मुलशी तालुका के अन्य संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है.

अफेयर के शक में गला घोंटकर पत्नी की हत्या, फिर शव को 300 KM दूर फेंका… 3 महीने बाद ऐसे खुला राज
पुलिस ने बताया कि मुलशी तालुका में शुक्रवार को पौड़ गांव में शिवलिंग के कथित अपमान को लेकर शिकायत मिली थी. शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

पौड पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संतोष गिरिगोसावी ने कहा, ‘मंदिर के सीसीटीवी फुटेज में 16 वर्षीय किशोर को स्थानीय देवता की मूर्ति को अपवित्र करते हुए दिखाया गया है और जब स्थानीय लोगों ने परिवार से संपर्क किया तो उन्हें उदासीनता का सामना करना पड़ा.’उन्होंने कहा कि लड़के के पिता ने कथित तौर पर धमकी भरी भाषा का प्रयोग किया, जिसके कारण उन्हें पुलिस से संपर्क करना पड़ा.

इसके अलावा घटना के बाद लावले, घोटावडे और पिरंगुट समेत आस-पास के गांवों के लोगों एक बैठक में बढ़ते तनाव के बीच स्थानीय मस्जिदों में बाहरी लोगों की एंट्री प्रतिबंधित कर दी है.

- Advertisement -

News of the Day