Friday, July 3, 2026
Home Blog Page 734

BIHAR : नशा सुंघाकर ट्रेन से लड़की को ले गए, रेड लाइट एरिया में पहुंचाया, बिहार में बड़ा कांड

0

अररिया के फारबिसगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा मामला है. लड़की को किशनगंज, सहरसा, सुपौल सहित कई जिलों में जगह बदल-बदलकर रखा गया था. उसे अब बरामद कर लिया गया है.

बिहार के अररिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. हरियाणा में रह रही बिहार की एक लड़की को ट्रेन में नशा सुंघाकर अगवा कर लिया गया. उसे देह व्यापार में जबर धकेला जा रहा था. हालांकि फारबिसगंज थाने की पुलिस ने समय रहते लड़की को रेड लाइट एरिया से सकुशल बरामद कर लिया. यह मामला संगठित मानव तस्करी गिरोह से जुड़ा है.

फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह के बयान पर 12 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. गिरोह के सदस्यों ने लड़की को किशनगंज, सहरसा, सुपौल सहित कई जिलों में जगह बदल-बदलकर रखा. बाद में उसे फारबिसगंज के रेड लाइट एरिया में छिपाया गया. अररिया एसपी अंजनी कुमार को जैसे ही जानकारी मिली, उन्होंने फारबिसगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी दल बनाया.

इस दल में पुलिस अवर निरीक्षक कुमारी बबीता, आदित्य किरण, राजनंदिनी सिन्हा, प्रीति कुमारी, अमित राज, आकाश कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. बीते रविवार (04 मई, 2025) शाम को फारबिसगंज रेफरल रोड, रामपुर उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर-3 से लड़की को बरामद किया गया.

बताया जाता है कि लड़की को बरामद करने के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल टेस्ट करवाया. कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया गया. थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने फारबिसगंज थाने में कांड संख्या 218/25 दर्ज कराया है. इसमें धारा 111, 98, 99, 70(1), 115(2), 109, 124(1), 3(5) बीएनएस और आईटीपीए एक्ट की धारा 3, 4, 5, 6 लगाई गई है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि यह गिरोह कई जिलों और राज्यों में फैला है. लड़कियों को बहला-फुसलाकर, नशा देकर अगवा किया जाता है. फिर उन्हें प्रताड़ित कर देह व्यापार में धकेला जाता है. मना करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है. चेहरे और शरीर पर केमिकल फेंककर डराया जाता है. जबरन देह व्यापार करवाकर ग्राहकों से मोटी रकम वसूली जाती है. उधर लड़की ने बताया कि गिरोह के पास और भी कई लड़कियां अलग-अलग जगहों पर कैद हैं.

 

NATIONAL : ACB के ट्रैप में फंसे विधायक, 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

0

शिकायत मिलने के बाद ACB ने ट्रैप रचते हुए पटेल को पहली किस्त के रूप में 20 लाख रुपये लेते हुए पकड़ लिया. जयकृष्ण पटेल ने 4 जून 2024 को बागीदौरा उपचुनाव जीतकर विधायक पद की शपथ ली थी. महज 11 महीने के भीतर ही वह रिश्वतखोरी के गंभीर आरोपों में घिर गए.

भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक जयकृष्ण पटेल भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के ट्रैप में फंस गए हैं. उन्हें 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. आरोप है कि पटेल ने विधानसभा में खनन से जुड़े एक प्रश्न को हटवाने के बदले परिवादी से 2 करोड़ रुपये की मांग की थी.परिवादी करौली जिले के टोडाभीम क्षेत्र से है. शिकायतकर्ता के अनुसार, विधायक पटेल ने धमकी भरे लहजे में कहा था कि अगर प्रश्न हटवाना है तो दो करोड़ रुपये देने होंगे. इस पर परिवादी ने ACB से संपर्क किया और शिकायत दर्ज करवाई.

शिकायत को वैरिफाई करने के बाद ACB ने ट्रैप रचते हुए पटेल को पहली किस्त के रूप में 20 लाख रुपये लेते हुए पकड़ लिया. जयकृष्ण पटेल ने 4 जून 2024 को बागीदौरा उपचुनाव जीतकर विधायक पद की शपथ ली थी. महज 11 महीने के भीतर ही वह रिश्वतखोरी के गंभीर आरोपों में घिर गए हैं. ACB ने पटेल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है.

RAJASTHAN : चाय की दुकान पर लोहे की रॉड से हमला कर शख्स की हत्या, निजी रंजिश में रिश्तेदार ने ली जान

0

राजस्थान के बारां में निजी रंजिश में रिश्तेदार ने ही चाय की दुकान पर चाय पी रहे शख्स की हत्या कर दी. आरोपियों ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए. पुलिस ने चार आरोपियों रामावतार, रामनिवास, महावीर और सुरेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. शादी के बाद से दोनों परिवारों में आपसी मतभेद और तनाव बना हुआ था. सुरेश ने इसी रंजिश में साथियों के साथ मिलकर हमला किया.

राजस्थान के बारां जिले में शनिवार शाम एक चाय की दुकान पर चाय पी रहे 45 साल के व्यक्ति की लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान रुण्डी गांव निवासी रामदयाल गुर्जर के रूप में हुई है. पुलिस ने हत्या के आरोप में चारों हमलावरों को हिरासत में ले लिया है, जिनमें एक मृतक का रिश्तेदार भी शामिल है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मंगरोल थाना प्रभारी महेन्द्र मीणा ने बताया कि रामदयाल शनिवार शाम मंगरोल कस्बे में एक चाय की दुकान पर बैठा था, तभी चार नकाबपोश युवकों ने उस पर अचानक हमला कर दिया. उनके पास लोहे की रॉड और डंडे थे. हमलावर रामदयाल को गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गए.

स्थानीय लोगों की मदद से रामदयाल को तुरंत मंगरोल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बारां जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन रात में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.रामदयाल के चचेरे भाई की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों रामावतार, रामनिवास, महावीर और सुरेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. सभी आरोपी रुण्डी गांव के ही निवासी हैं.

शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक रामदयाल की शादी सुरेश के परिवार की एक महिला से हुई थी. शादी के बाद से दोनों परिवारों में आपसी मतभेद और तनाव बना हुआ था. सुरेश ने इसी रंजिश में साथियों के साथ मिलकर हमला किया.पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हमले की बात कबूल की है और पारिवारिक रंजिश को इसका कारण बताया है.

 

NATIONAL : दिल्ली में मामूली बहस ने लिया खूनी रूप, झगड़े के बाद दो लोगों की चाकू मारकर हत्या

0

दिल्ली के आज़ादपुर में मामूली बहस ने खूनी रूप ले लिया और दो लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतकों की पहचान कमल और अमज़द के रूप में हुई है. घटना शनिवार रात उस समय हुई जब कमल, अमज़द और आबिद नामक व्यक्ति सब्ज़ी मंडी स्थित एक रेड लाइट के पास खड़े थे. तभी दो अन्य व्यक्ति वहां पहुंचे और किसी मामूली बात को लेकर तीनों से बहस करने लगे. इसी दौरान एक आरोपी ने चाकू निकालकर हमला कर दिया.

दिल्ली के आज़ादपुर सब्ज़ी मंडी इलाके में शनिवार रात मामूली विवाद के बाद दो लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों की पहचान कमल और अमज़द के रूप में हुई है. घटना शनिवार रात उस समय हुई जब कमल, अमज़द और आबिद नामक व्यक्ति सब्ज़ी मंडी स्थित एक रेड लाइट के पास खड़े थे. तभी दो अन्य व्यक्ति वहां पहुंचे और किसी मामूली बात को लेकर तीनों से बहस करने लगे.

बहस जल्द ही हिंसक हो गई और उनमें से एक व्यक्ति, जिसकी उम्र लगभग 56 से 60 साल के बीच बताई जा रही है, उसने अचानक चाकू निकालकर तीनों पर हमला कर दिया. घटना के बाद तीनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां कमल और अमज़द ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि आबिद को दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई है और वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती है.

आबिद ने पुलिस को बताया कि हमलावरों में से एक ने अचानक चाकू से वार किया. पुलिस ने इलाके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी, नंद किशोर उर्फ थुइया (65) को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, थुइया पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें जेब काटने और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं. घटना के बाद वह फरार होकर अपने गांव चला गया था, लेकिन पुलिस की टीमों ने उसे ढूंढ निकाला.

 

NATIONAL : ‘Hi हर्षा, मुझसे शादी करोगी…’ असलम के प्रपोजल का जवाब देकर फिर सुर्खियों में आईं कुंभ वाली वायरल गर्ल

0

प्रयागराज महाकुंभ में अपने तीखे तेवरों और बयानों से सोशल मीडिया पर वायरल हुईं हर्षा रिछारिया अब एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह है एक अजीबोगरीब शादी का प्रस्ताव, जो उन्हें ईमेल के जरिए मिला. भोपाल निवासी हर्षा को असलम पठान नाम के एक युवक ने मेल भेजा, जिसमें उसने सीधा सवाल किया- हाय, हर्षा शादी करनी है आपसे, बताइए क्या करना होगा? कहें तो भोपाल आ जाऊं और कल ही शादी कर लूं.

प्रयागराज महाकुंभ में अपने तीखे तेवरों और बयानों से सोशल मीडिया पर वायरल हुईं हर्षा रिछारिया अब एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह है एक अजीबोगरीब शादी का प्रस्ताव, जो उन्हें ईमेल के जरिए मिला. भोपाल निवासी हर्षा को असलम पठान नाम के एक युवक ने मेल भेजा, जिसमें उसने सीधा सवाल किया- हाय, हर्षा शादी करनी है आपसे, बताइए क्या करना होगा? कहें तो भोपाल आ जाऊं और कल ही शादी कर लूं.

हर्षा ने ये मेल सार्वजनिक करते हुए करारा जवाब दिया . उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्क्रीनशॉट शेयर कर कहा कि सबसे पहले तो इस बन्दे की हिम्मत की तारीफ करनी चाहिए कि उसने ये भेजा भी तो किसको भेजा. दूसरी बात, तुमको क्या लगता है की हिंदू शेरो को छोड़कर हमें सुअर पसंद आयेंगे? तीसरी बात, अगर मैं आज हिंदू हूं इसका मतलब मेरे दादा-परदादा ने धर्म परिवर्तन के लड़ाई लड़ी होगी और धर्म परिवर्तन के खिलाफ अब मैं खड़ी हूं. चौथी बात, तुम ना अपनी मां के सगे हो और ना ही अपनी बहन बेटियों के तो फिर तुम किसी और के सगे क्या बनोगे? हर हर महादेव’. हालांकि हर्षा की तरफ से इस मामले में किसी भी तरह की शिकायत नहीं की गई है.

एक अन्य वीडियो शेयर करते हुए हर्षा रिछारिया ने कहा कि उम्मीद करती हूँ कि अब तक हमें भाईचारे का सबक़ मिल गया होगा और सेकुलरिज़्म का कीड़ा दिमाग से निकलना शुरू हो गया होगा और अभी भी नहीं सुधरोगे तो फिर जलवाओ अपना घर भी . जय श्री राम
हर्षा रिछारिया, जो निरंजनी अखाड़े से जुड़ी हुई हैं, महाकुंभ में अपने बेबाक अंदाज़ से वायरल हुई थीं. वे झांसी की रहने वाली हैं, लेकिन फिलहाल भोपाल में रहती हैं.

DELHI : फ्लाईओवर पर चलती ऑटो रिक्शा से यमुना नदी में कूदा अधेड़ शख्स

0

दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर एक शख्स ने चलती ऑटो-रिक्शा से यमुना नदी में छलांग लगा दी जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. ऑटो में सवार अधेड़ उम्र का व्यक्ति अचानक ऑटो से कूद पड़ा और फ्लाईओवर की रेलिंग पार कर यमुना नदी में डूब गया. पुलिस का कहना है कि कूदने वाले व्यक्ति की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है. घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

दिल्ली में रविवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई. एक अधेड़ व्यक्ति ने गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर चलती ऑटो-रिक्शा से यमुना नदी में छलांग लगा दी. घटना के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है. हालांकि अब तक उस व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना रविवार सुबह की है जब एक ऑटो-रिक्शा गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से गुजर रहा था. ऑटो में सवार एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति अचानक ऑटो से कूद पड़ा और फ्लाईओवर की रेलिंग पार कर यमुना नदी में छलांग लगा दी.प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने तलाश अभियान शुरू किया. पुलिस का कहना है कि कूदने वाले व्यक्ति की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है.

उसकी उम्र लगभग 45 से 50 साल के बीच बताई जा रही है. घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है. पुलिस ऑटो चालक से पूछताछ कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना से पहले की गतिविधियों का पता चल सके.

फिलहाल स्थानीय गोताखोरों की मदद से यमुना नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है. पुलिस ने आसपास के थानों को भी सतर्क किया है ताकि यदि किसी व्यक्ति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई हो तो उसकी जानकारी मिल सके.

 

PUNE : मंदिर में शिवलिंग के अपमान पर बवाल, इलाके में तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात

0

पुणे के एक गांव में शिवलिंग के कथित अपमान की घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है. पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में 16 वर्षीय नाबालिग लड़के को हिरासत में ले लिया है और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंदिर के सीसीटीवी फुटेज में 16 वर्षीय किशोर को स्थानीय देवता की मूर्ति को अपवित्र करते हुए दिखाया गया है और जब स्थानीय लोगों ने परिवार से संपर्क किया तो उन्हें उदासीनता का सामना करना पड़ा.

पुणे के मुलशी तालुका में स्थित एक गांव में शिवलिंग के कथित अपमान की घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है. पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में 16 वर्षीय नाबालिग लड़के को हिरासत में ले लिया है और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दोनों पक्षों को ध्यान में रखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है.

घटना के बाद शनिवार को हिंदू समुदाय के लोगों पौड में विरोध मार्च निकाला. इसके बाद आज विरोध स्वरूप मुलशी तालुका में पूर्ण बंद का आह्वान किया गया है. वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने पौड और मुलशी तालुका के अन्य संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है.

अफेयर के शक में गला घोंटकर पत्नी की हत्या, फिर शव को 300 KM दूर फेंका… 3 महीने बाद ऐसे खुला राज
पुलिस ने बताया कि मुलशी तालुका में शुक्रवार को पौड़ गांव में शिवलिंग के कथित अपमान को लेकर शिकायत मिली थी. शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

पौड पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संतोष गिरिगोसावी ने कहा, ‘मंदिर के सीसीटीवी फुटेज में 16 वर्षीय किशोर को स्थानीय देवता की मूर्ति को अपवित्र करते हुए दिखाया गया है और जब स्थानीय लोगों ने परिवार से संपर्क किया तो उन्हें उदासीनता का सामना करना पड़ा.’उन्होंने कहा कि लड़के के पिता ने कथित तौर पर धमकी भरी भाषा का प्रयोग किया, जिसके कारण उन्हें पुलिस से संपर्क करना पड़ा.

इसके अलावा घटना के बाद लावले, घोटावडे और पिरंगुट समेत आस-पास के गांवों के लोगों एक बैठक में बढ़ते तनाव के बीच स्थानीय मस्जिदों में बाहरी लोगों की एंट्री प्रतिबंधित कर दी है.

NATIONAL : बगीचे, पेड़-पौधे, प्रदूषण से रोकथाम… अयोध्या के राम मंदिर के लिए बन रहा ये प्लान, होगा ‘पंचवटी’ का निर्माण

0

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि मंदिर परिसर का 60 प्रतिशत हिस्सा हरित क्षेत्र होगा और अयोध्या शहर में किसी भी तरह के प्रदूषण को रोकने के लिए पूरे क्षेत्र में जीरो-डिस्चार्ज पॉलिसी का पालन किया जाएगा.

अयोध्या के राम मंदिर परिसर के आधे से अधिक हिस्से को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी जाएगी. मंदिर के ट्रस्ट ने सोमवार को इसकी घोषणा की. ट्रस्ट ने इस बाबत डिटेल जानकारी दी है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि परिसर का 60 प्रतिशत हिस्सा हरित क्षेत्र होगा और अयोध्या शहर में किसी भी तरह के प्रदूषण को रोकने के लिए पूरे क्षेत्र में जीरो-डिस्चार्ज पॉलिसी का पालन किया जाएगा.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हरित पहल के पैमाने पर प्रकाश डालते हुए नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि भूमि का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बगीचों और फलदार और छायादार पौधों के लिए आवंटित किया जा रहा है, जिन्हें “पंचवटी” नाम दिया जा सकता है. उन्होंने खुलासा किया कि इन बगीचों और परिसर के अन्य पर्यावरणीय पहलुओं को विकसित करने और बनाए रखने की जिम्मेदारी जीएमआर समूह को सौंपी गई है, जिसके पास पांच साल का अनुबंध होगा.

इससे पहले ट्रस्ट द्वारा जानकारी दी गई कि जिस अस्थायी तंबू में रामलला 30 साल तक विराजमान रहे और जिस सिंहासन पर 1949 से विराजमान हैं, उसे तीर्थयात्रियों के लिए स्मारक के रूप में सुरक्षित रखा जाएगा. इसका मकसद अयोध्या में ‘राम मंदिर के लिए दशकों लंबे संघर्ष की कहानी बताना’ है. इसके साथ ही राम मंदिर कॉम्प्लेक्स में सभी कार्यों को पूरा करने की समय सीमा 30 जून तय की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने अयोध्या में मीडिया से कहा, “इससे पहले भगवान जूट से बने अस्थायी तंबू में रहते थे. इसे और उस सिंहासन को, जिस पर वे 1949 से विराजमान थे, स्मारक के रूप में रखा जाएगा. इसे तीर्थयात्रियों और आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित किया जाएगा, जिससे वे इस तरह के कदम उठा सकें कि ऐसी स्थिति फिर से न आए.”

MAHARASHTRA : आज दोपहर 1 बजे जारी होगा महाराष्ट्र बोर्ड 12वी का रिजल्ट, इन वेबसाइट्स पर कर सकेंगे चेक

0

महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी 12वीं बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे 15 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है. महाराष्ट्र बोर्ड आज दोपहर 1 बजे 12वीं के नतीजे घोषित करने जा रहा है. बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है. साथ ही छात्रों को शुभकानाएं भी दी हैं.

इस साल करीब 15 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने महाराष्ट्र हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (HSC) यानी 12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था. बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित की गईं. परीक्षा दे चुके छात्रों को बेसब्री से अपना रिजल्ट का इंतजार था, जो आज खत्म होने वाला है.

results.digilocker.gov.in

रिजल्ट जारी होने के बाद शुरू होगी ये विशेष प्रक्रिया
रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्रों को अपनी स्कोरकार्ड की जाँच करनी चाहिए. मूल मार्कशीट स्कूल से कुछ दिनों बाद मिलेगी. अगर नतीजों से संतुष्ट नहीं हैं, तो जून 2025 में पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. फेल होने वाले छात्र जुलाई 2025 में सप्लीमेंट्री परीक्षा दे सकते हैं. छात्रों को सलाह है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करें और फर्जी खबरों से बचें. रिजल्ट के बाद अपनी भविष्य की योजनाएं तैयार करें.

NATIONAL : ‘हाउस अरेस्ट’ विवाद के बाद एक्टर अजाज खान पर दुष्कर्म का आरोप, काम दिलाने का दिया था झांसा

0

एक्टर एजाज़ खान पर एक 30 वर्षीय महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है. महिला का दावा है कि एजाज़ ने फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने के बहाने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच जारी है. एजाज़ पहले भी अश्लील वेब शो को लेकर विवादों में रहे हैं.

टीवी और फिल्म एक्टर एजाज़ खान ( Actor Ajaz Khan) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. मुंबई के चारकोप पुलिस थाने में उनके खिलाफ एक महिला की शिकायत पर बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है. महिला ने आरोप लगाया है कि एजाज़ ने फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने का झांसा देकर उसके साथ कई बार बलात्कार किया.

30 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि एजाज़ खान ने उसे फिल्मों में रोल दिलवाने का वादा किया और इसी बहाने से कई जगहों पर उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने बताया कि एजाज़ ने उसका भरोसा जीतकर उसे शोषण का शिकार बनाया.चारकोप पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर एजाज़ खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और जल्द ही एजाज़ को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.

यह पहली बार नहीं है जब एजाज़ खान कानूनी पचड़ों में फंसे हैं. इससे पहले वह ‘हाउस अरेस्ट’ नामक वेब शो को लेकर विवादों में आए थे. यह शो उल्लू ऐप पर स्ट्रीम किया गया था, जिसमें एजाज़ पर महिला प्रतिभागियों को अश्लील सीन करने के लिए दबाव डालने और आपत्तिजनक सवाल पूछने का आरोप लगा था. सोशल मीडिया पर इस शो के कई क्लिप्स वायरल भी हुए थे.

पुलिस ने कहा है कि मामले में सभी तथ्यों की गहन जांच की जाएगी और आरोप सही पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. एजाज़ की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.बिग बॉस फेम अभिनेता एजाज खान का वेब शो ‘हाउस अरेस्ट’ इन दिनों अश्लील कंटेंट को लेकर विवादों में घिरा हुआ है. शो में आपत्तिजनक और भड़काऊ दृश्य दिखाए जाने के कारण दर्शकों ने कड़ा विरोध जताया. विवाद बढ़ने के बाद उल्लू ऐप ने इस शो के सभी एपिसोड्स को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है. इतना ही नहीं, इस मामले में एजाज खान और शो से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने अश्लीलता फैलाने और महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने जैसे गंभीर आरोपों को लेकर जांच शुरू कर दी है.

- Advertisement -