Friday, July 3, 2026
Home Blog Page 739

KOTA : NEET से पहले कोटा में छात्रा ने किया सुसाइड, बेटी को डॉक्टर बनाने के लिए कुछ साल पहले MP से आया था परिवार

0

छात्रा पिछले दो साल से नीट की तैयारी कर रही थी. आज उसका नीट एग्जाम था, लेकिन उसने परीक्षा से एक दिन पहले ही आत्महत्या कर ली. मृतक छात्रा के पिता सुरेश राजपूत ने बताया कि उनकी बेटी ने अपने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दी है.

नीट यूजी एग्जाम से पहले राजस्थान के कोटा से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है. कोटा में नीट की तैयारी कर रही एक 17 साल की छात्रा ने आत्महत्या कर ली. यह घटना शहर के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के पार्श्वनाथपुरम इलाके में हुई. छात्रा को आज 4 मई 2025 को नीट का एग्जाम देना था, लेकिन उसने शनिवार को अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी.

छात्रा अपने पूरे परिवार के साथ पार्श्वनाथपुरम में रह रही थी. उसका परिवार मूल रूप से मध्य प्रदेश के श्योपुर क्षेत्र का रहने वाला है. छात्रा की पढ़ाई के लिए परिवार ने 2017 में कोटा में मकान खरीद लिया था. मृतक छात्रा के पिता सुरेश राजपूत और मां दोनों सरकारी शिक्षक हैं. माँ श्योपुर में सरकारी कर्मचारी के तौर पर कार्यरत हैं.

छात्रा पिछले दो साल से नीट की तैयारी कर रही थी. आज उसका नीट एग्जाम था, लेकिन उसने परीक्षा से एक दिन पहले ही आत्महत्या कर ली. मृतक छात्रा के पिता सुरेश राजपूत ने बताया कि उनकी बेटी ने अपने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दी है.

कुन्हाड़ी थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि अभी तक आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है. छात्रा के पास कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को एमबीएस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. रविवार सुबह 9 बजे पोस्टमॉर्टम के बाद छात्रा का शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया.

NATIONAL : स्कूटी स्टार्ट करते समय 35 वर्षीय शख्स को आया हार्ट अटैक, हो गई मौत

0

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर के संगम चौक पर दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां करीब 35 वर्षीय युवक इंद्रजीत सिंह बाबरा उर्फ सन्नी की हार्ट अटैक से मौत हो गई.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर के संगम चौक पर दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां करीब 35 वर्षीय युवक इंद्रजीत सिंह बाबरा उर्फ सन्नी की हार्ट अटैक से मौत हो गई. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें देखा जा सकता है कि युवक स्कूटी स्टार्ट कर रहा था, तभी अचानक सड़क पर गिर पड़ा.

इंद्रजीत सिंह ‘ओल्ड बाबरा बस’ के संचालक थे. बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार शाम की है, जब वह संगम चौक पर स्कूटी स्टार्ट कर रहे थे, तभी उन्हें अटैक आया और वह जमीन पर गिर पड़े. सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि घटना के समय सड़क पर लोग आना जाना कर रहे थे, लेकिन कोई तुरंत मदद के लिए नहीं रुका. यदि समय पर सहायता मिलती, तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी.

सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि इंद्रजीत पीली रंग की टी-शर्ट पहने हुए हैं और सिर पर ब्लू रंग की टोपी लगाए हुए हैं. अपनी सफेद रंग की स्कूटी में जैसे ही वह चाबी लगाते हैं और स्कूटी पर बैठने की कोशिश करते हैं, वैसे ही उन्हें हार्ट अटैक आ जाता है. जिससे वह, वहीं पर गिर जाते हैं और उनकी मौत हो जाती है. इस दौरान कई अन्य बाइक सवार भी मौके से गुजरे लेकिन किसी ने इंद्रजीत की मदद नहीं की. अगर समय रहते इंद्रजीत को मदद मिल जाती तो उनकी जान बच जाती.

 

 

PUNJAB : पंजाब पुलिस ने अमृतसर में पकड़े दो पाकिस्तानी जासूस, संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें लीक करने का है आरोप

0

पंजाब पुलिस के डीजीपी ने जानकारी देते हुए रविवार को बताया कि शनिवार को अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने दो व्यक्तियों-पालक शेर मसीह और सूरज मसीह को अमृतसर में सेना छावनी क्षेत्रों और एयरबेस की संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें लीक करने में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया है.

पंजाब पुलिस ने एक जासूसी-विरोधी अभियान के तहत दो पाकिस्तानी जासूसों को पकड़ा है. पुलिस ने बताया, अमृतसर में सेना छावनी क्षेत्रों और एयरबेस ठिकानों की संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें लीक करने में कथित भूमिका के लिए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया.पाकिस्तानी जासूसों के गिरफ्तारी की जानकारी पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दी है. पंजाब पुलिस के डीजीपी ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘शनिवार को अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने दो व्यक्तियों-पालक शेर मसीह और सूरज मसीह को अमृतसर में सेना छावनी क्षेत्रों और एयरबेस की संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें लीक करने में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया है. ‘

पुलिस के अनुसार, ‘शुरुआती जांच में पता चला है कि उनके पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों से संबंध हैं जो हरप्रीत सिंह उर्फ पिट्टू उर्फ हैप्पी के जरिए से स्थापित हुए हैं. हैप्पी सिंह वर्तमान में अमृतसर सेंट्रल जेल में बंद हैं.’पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जांच में आगे और भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की उम्मीद है.

MAHARASHTRA : शादी के खर्च से गांव के लिए बनाई सड़क… समाज के लिए मिसाल बना चंद्रपुर का दूल्हा

0

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के श्रीकांत एकुड़े ने शादी में खर्च होने वाले पैसे से गांव में 600 मीटर लंबी सड़क बनवाई. पारंपरिक खर्चों से बचते हुए उन्होंने ‘सत्यशोधक’ पद्धति में साधारण शादी की और 90 पौधे भी लगाए. शादी में उपहार लेने से मना कर ग्रामीणों की सुविधा को प्राथमिकता दी, जिससे खेतों तक पहुंचना अब आसान हो गया.

जहां शादियों में लाखों रुपये खर्च कर दिए जाते हैं, वहीं महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के एक युवक ने अनोखी मिसाल पेश की है. वरोरा तहसील के सुसा गांव निवासी श्रीकांत एकुड़े ने शादी की रस्मों पर खर्च करने की बजाय उसी धन से गांव के लिए सड़क बनवाई.

दरअसल, श्रीकांत की शादी 28 अप्रैल को अंजली से एक बेहद साधारण तरीके से हुई. वह ज्योतिराव फुले की ‘सत्यशोधक समाज’ की प्रेरणा से प्रभावित हैं, जिसमें दिखावे से परहेज और समाजसेवा को प्राथमिकता दी जाती है. उन्होंने बताया कि शादी पर होने वाले पारंपरिक खर्चों और उपहारों को पूरी तरह त्याग दिया और केवल ₹50 हजार की राशि जुटाकर ग्रामीणों व ग्राम पंचायत की मदद से 600 मीटर लंबी सड़क बनवाई.

श्रीकांत ने बताया, लोगों के लिए अपने खेतों तक पहुंचना लगभग असंभव हो जाता था. स्थानीय लोगों और ग्राम पंचायत की मदद से हमने सड़क बनवाई. उन्होंने कहा कि लोग उपकरण, बर्तन और फर्नीचर जैसे उपहारों पर पैसा खर्च करते हैं. लेकिन वे अपने मेहमानों से कहते हैं कि वे उनके लिए ऐसी कोई चीज न खरीदें. श्रीकांत ने कहा, हमने सुसा गांव में पौधे लगाने के लिए धन जुटाया, जहां 36 अलग-अलग प्रकार के फलों के पेड़ लगाए गए.

यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि ग्रामीण विकास का भी शानदार उदाहरण है. श्रीकांत की सोच आज के युवाओं के लिए प्रेरणा है.

UP : नमस्ते कहकर बुजुर्ग को दिखाया तमंचा… बांदा में कट्टे के दम पर 47 हजार की लूट, आरोपी गिरफ्तार

0

बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग से 47 हजार रुपये लूट लिए गए. महोबा से आए बुजुर्ग को आरोपी ने पहले नमस्ते कर भरोसे में लिया. फिर बाइक पर बिठाकर सुनसान जगह ले गया और कट्टा दिखाकर लूट की. पुलिस ने आरोपी संजय साहू को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से लूटे गए रुपये और अवैध तमंचा बरामद हुआ है.

उत्तर प्रदेश के बांदा में मटौंध थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली लूट की वारदात सामने आई है. यहां शातिर एक बदमाश ने बुजुर्ग को पहले ‘नमस्ते’ कहकर भरोसे में लिया. फिर फर्जी पहचान बताकर उन्हें बाइक पर बैठा लिया. इसके बाद सुनसान जगह ले जाकर तमंचे के दम पर 47 हजार रुपये लूट लिए. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, यह घटना महोबा जिले के रहने वाले एक बुजुर्ग के साथ हुई. वह किसी काम से बांदा आया था. पीड़ित बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि जब वे मटौंध क्षेत्र में पहुंचे, तभी एक युवक ने उन्हें नमस्कार कर रोका और खुद को जान-पहचान वाला बताते हुए बाइक पर बैठाकर छोड़ने की पेशकश की. कुछ दूर चलने के बाद सुनसान स्थान पर ले जाकर युवक ने जेब से अवैध तमंचा निकाला और रुपये लूट लिए.

घटना के बाद बुजुर्ग ने मटौंध थाने में तहरीर दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की और जल्द ही आरोपी संजय साहू को गिरफ्तार कर लिया. उसके कब्जे से लूट के पूरे 47 हजार रुपये और एक तमंचा बरामद किया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं, पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

डीएसपी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि थाना मटौंध क्षेत्र में अभियुक्त ने फर्जी पहचान बताकर महोबा निवासी एक वृद्ध को गुमराह कर 47000 रुपये लूट लिए थे. इसी क्रम में पुलिस ने अभियुक्त संजय साहू को गिरफ्तार कर लिया है, उसके कब्जे से लूटी गई रकम व अवैध तमंचा बरामद कर लिया गया है. उसे जेल भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

ENTERTAINMENT : अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने दिखाया दम, कमाए इतने करोड़

अजय देवगन और रितेश देशमुख की ‘रेड 2’ थिएटर्स में लग चुकी है. पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू ओपनिंग की थी. मगर दूसरे दिन फिल्म की रफ्तार में थोड़ा फर्क देखा गया. लेकिन अब फिल्म ने शनिवार की छुट्टी का फायदा उठाते हुए शानदार कलेक्शन कर डाला है.

सुपरस्टार अजय देवगन अपनी हिट फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल लेकर थिएटर्स में आ चुके हैं. उनका किरदार अमय पटनायक पिछली बार की तरह इस बार भी फिल्म में एक बड़ी रेड मार रहा है. ऐसा लग रहा है कि अजय रियल लाइफ में भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने वाले हैं, क्योंकि उनकी फिल्म को ऑडियंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

अजय और रितेश देशमुख की ‘रेड 2’ को देखने के लिए फैंस थिएटर्स में पहुंच रहे हैं. फिल्म ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की थी. अजय देवगन ने इस साल बॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग डिलीवर की थी. ‘रेड 2’ ने अपने पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये कमाए थी. मगर दूसरे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने मिली थी. फिल्म ने शुक्रवार को 12 करोड़ कमाए.अब इसके तीसरे दिन यानी शनिवार के कलेक्शन्स भी सामने आ चुके हैं, जो देखने में दूसरे दिन के मुकाबले काफी बेहतर नजर आ रहे हैं.

अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म ने शनिवार के दिन बहुत अच्छी कमाई की है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रेड 2’ ने तीसरे दिन 18 करोड़ रुपये का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है. जो दूसरे दिन के मुकाबले 40% ज्यादा है. शनिवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बाद, फिल्म का टोटल कलेक्शन 49.25 करोड़ हो गया है. अजय की फिल्म तीन दिनों में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने से चूक गई. हालांकि ये आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं.

अजय देवगन की ‘रेड 2’ फिल्म का कलेक्शन उनकी पहली फिल्म के मुकाबले बेहतर है. जहां ‘रेड’ ने अपने पहले वीकेंड 41.01 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. वहीं ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तीन दिनों में करीब 49.25 करोड़ की कमाई कर डाली है. फिल्म के पास अपने पहले वीकेंड को पूरा करने के लिए अभी रविवार का दिन भी बाकी है. अगर फिल्म इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही, तो उम्मीद है कि ‘रेड 2’ पहला वीकेंड खत्म होते-होते 60 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर सकती है.

MAHARASHTRA : रिहायशी इमारत की 17वीं मंजिल गिरकर महिला की मौत, आत्महत्या की आशंका

0

ठाणे में एक महिला की मौत से हड़कंप मच गया. ठाणे में शनिवार को एक महिला की संदिग्ध आत्महत्या के मामले में ऊंची इमारत से गिरकर मौत हो गई. माना जा रहा है कि करीब 30 साल की एक महिला दोपहर करीब 3 बजे एक रिहायशी इमारत की 17वीं मंजिल पर स्थित रिफ्यूज एरिया में पहुंची और वहां से कूद गई.

महाराष्ट्र के ठाणे में एक महिला की मौत से हड़कंप मच गया. ठाणे में शनिवार को एक महिला की संदिग्ध आत्महत्या के मामले में ऊंची इमारत से गिरकर मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी है. खड़कपाड़ा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि घटना कल्याण इलाके में हुई. अधिकारी के मुताबिक, माना जा रहा है कि करीब 30 साल की एक महिला दोपहर करीब 3 बजे एक रिहायशी इमारत की 17वीं मंजिल पर स्थित रिफ्यूज एरिया में पहुंची और वहां से कूद गई. चौकीदार और इमारत में रहने वाले कुछ लोगों ने तेज आवाज सुनी और मौके पर पहुंचे. उन्होंने महिला को जमीन पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया.

महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

दो माह पहले भी ठाणे से ही ऐसी खबर आई थी. यहां घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने 7वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. 48 साल के व्यक्ति ने सात मंजिला इमारत की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली. यह घटना 24 जनवरी की शाम को घोड़बंदर रोड पर कावेसर इलाके में हुई. कसारवाडावली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बिना विस्तार से बताए बताया कि व्यक्ति अपने घर में झगड़े के कारण परेशान था.

NATIONAL : ‘मेरी गाड़ी को टक्कर क्यों मारी?’… नागपुर में नशे में लड़की का हंगामा, छीनी लड़कों की बाइक की चाबी

0

नागपुर शहर के महल इलाके में एक युवती ने सड़क पर जमकर हंगामा मचाया, जिससे इलाके में अफरातफरी फैल गई. युवती ने सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज और मारपीट कर ट्रैफिक में बाधा उत्पन्न की. लड़की के शराब के नशे मे होने की बात सामने आई है.

महाराष्ट्र में नागपुर शहर के महल इलाके में एक युवती ने सड़क पर जमकर हंगामा मचाया, जिससे इलाके में अफरातफरी फैल गई. युवती ने सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज और मारपीट कर ट्रैफिक में बाधा उत्पन्न की. लड़की के शराब के नशे मे होने की बात सामने आई है.दरअसल मामला तब बढ़ा जब युवती अपनी कार को गलत दिशा में चला रही थी और पीछे से आ रहे एक दुपहिया वाहन से उसकी कार की टक्कर हो गई. इसके बाद वह कार से उतरकर चिल्लाने लगी- ‘मेरी गाड़ी को टक्कर क्यों मारी?’ युवती की बाइक सवार युवकों से कहासुनी हो गई. मामला गालीगलौच तक पहुंचा. शराब के नशे मे धुत लड़की गालियां देने लगी.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को हिरासत में ले लिया. इस घटना के कारण कुछ समय के लिए इलाके मे ट्रैफिक जाम भी हुआ. कोतवाली पुलिस थाने में युवती के खिलाफ ड्रंक एंड ड्राइव और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. नागपुर की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में दिखता है कि शॉर्ट्स और क्रॉप टॉप पहने ये लड़की पहले लड़कों से बहस करते हुए उनकी बाइक की चाबी छीन लेती है. लोग उसे चाबी लौटाने को कह रहे हैं लेकिन वह मानने को तैयार नहीं. इसके बाद जब पुलिस बुलाई जाती है तो वह पुलिस वालों से खूब बहस करती है और कार से उतरने से मना करती है. वीडियो में हंगामे के चलते सड़क जाम दिख रही है.

यह तेजी से भारत में लोकप्रिय हो रहा है और डॉक्टर भी इसके असर से हैरान हैं। यह डिवाइस नसों के दर्द और सुन्नता को कम करने के लिए एक अनोखे तरीके से काम करता है।

NATIONAL : अगले कुछ घंटों में दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं भी चलेंगी

0

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को शनिवार शाम भारी बारिश और तेज हवाओं से गर्मी से राहत मिलेगी, आईएमडी ने 40-50 किमी प्रति घंटे की हवा की रफ्तार का पूर्वानुमान किया है. दिल्ली के महरौली, तुगलकाबाद और एयरपोर्ट सहित एनसीआर के कई क्षेत्रों को इस बारिश से प्रभावित होने की संभावना है.

दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को गर्मी से राहत मिलने जा रही. शनिवार शाम को दो घंटे के लिए बारिश और तेज़ हवाओं की संभावना भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जताई. आईएमडी के अनुसार, 40 से 50 किमी प्रति किमी हवा चलने की संभावना है. दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया.

दिल्ली के महरौली, तुगलकाबाद, जाफरपुर, नजफगढ़, इग्नू, अय्यनागर, आईजीआई एयरपोर्ट, वसंत विहार, वसंत कुंज और डेरामंडी के हिस्से प्रभावित होंगे. वहीं, एनसीआर की बात करें तो फरीदाबाद, बल्लभगढ़, गुड़गांव और मानसेर प्रभावित होंगे.आज (3 मई) से पहले शुक्रवार सुबह को दिल्ली में तेज बारिश के साथ अचानक तूफान आया था. जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी. तीन घंटे में करीब 80 मिलीमीटर बारिश हुई. हालांकि, आईएमडी की ओर से दिल्ली में बारिश और तूफान को लेकर सटीक जानकारी नहीं दी गई थी.

भारत के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. आईएमडी ने पूर्वी राजस्थान, दक्षिणी हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल (पश्चिम और दक्षिण) और मध्य प्रदेश के लिए भयंकर आंधी-तूफान, बिजली गिरने, तेज हवाओं की ऑरेंज और लाल चेतावनी जारी की.आईजीआई एयरपोर्ट ने देर शाम को यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की. खराब मौसम के कारण अगले दो घंटों तक उड़ानों में व्यवधान की संभावना जताई गई है.

UP : ‘अगर तुम मेरी नहीं बनी, तो किसी और की भी नहीं बनने दूंगा’, प्रेमी ने युवती पर फेंका तेजाब

0

मऊ जिले में एक सिरफिरे प्रेमी ने शादी तय होने से नाराज होकर 25 वर्षीय युवती पर तेजाब फेंक दिया. पीड़िता 60% जल चुकी है और अस्पताल में भर्ती है. पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले से शादीशुदा है. उसने दो साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. सिरफिरे प्रेमी ने बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रही अपनी प्रेमिका पर तेजाब फेंक दिया. हमले में युवती का चेहरा, गर्दन और कंधा बुरी तरह झुलस गया है. उसे तत्काल आजमगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे 60% जली हालत में बताया है.

दरअसल, 25 वर्षीय युवती की 23 मई को तिलक और 27 मई को शादी तय थी. पुलिस जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी राम जनम सिंह पटेल पहले से शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं. उसका पीड़िता से पांच साल से प्रेम संबंध था. जब उसे पता चला कि युवती की शादी तय हो गई है, तो उसने अपने दो साथियों सुरेंद्र यादव और मनोज यादव के साथ मिलकर इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया.

आरोपी ने युवती से कहा, अगर तुम मेरी नहीं बनी, तो किसी और की भी नहीं बनने दूंगा. तेजाब फेंकने के बाद आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली गई है. युवती ने अस्पताल में अपने बयान में हमलावर को पहचान लिया, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया.अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने बताया कि 1 मई को दोपहर लगभग 1 बजे एक युवती आखिपुर गांव से कटिहारी बुजुर्ग लौट रही थी. उसने यूनियन बैंक से पैसे निकाले थे, तभी रास्ते में उस पर तेजाब फेंका गया. घटना की प्राथमिकी घोसी कोतवाली में दर्ज की गई, जिसमें गांव के रहने वाले रामजनम पटेल को मुख्य आरोपी बनाया गया. रामजनम पहले से शादीशुदा और चार बच्चों का पिता है, लेकिन युवती से शादी करना चाहता था. इसी वजह से अपने दो साथियों, मनोज यादव और सुरेंद्र यादव के साथ मिलकर हमला किया. तीनों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं.

- Advertisement -

News of the Day