Saturday, July 4, 2026
Home Blog Page 744

BIHAR : कॉलेज से लौट रही लड़की को अगवा किया, बंधक बनाकर किया रेप; मचा हड़कंप

0

बिहार के छपरा जिले में एक कॉलेज छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. छात्रा अपने कॉलेज से मार्कशीट लेकर घर लौट रही थी, तभी एक मनचले ने उसके साथ दुष्कर्म किया है. घटना के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है.

बिहार के छपरा जिले से रेप का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यह घटना उस समय हुई जब एक छात्रा अपने कॉलेज से लौट रही थी. इसी दौरान उसे एक मनचले ने रोक लिया और फिर एक सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले में पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है.

छपरा के मांझी थाना इलाके से एक छात्रा अपने कॉलेज से मार्कशीट लेकर शुक्रवार की शाम घर की तरफ लौट रही थी. इसी बीच उसे एक मनचले ने रोक लिया और उसके साथ बदतमीजी करने लगी. छात्रा ने मनचले की इस हरकत का काफी विरोध किया, लेकिन वह नहीं मना. इसके बाद मनचला छात्रा को जबरन सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फिर मौके से फरार हो गया.

छात्रा दुष्कर्म के दौरान रोते बिलखते हुए मनचले की हरकतों का विरोध करती रही. उससे छोड़ देने के लिए कहती रही, लेकिन वह अपनी हरकतों से बिल्कुल भी बाज नहीं आया. घटना के बाद छात्र अपने घर पहुंची और परिवार को अपनी आपबीती बताई, जिसके बाद अगले दिन यानी शनिवार को छात्रा ने थाने पहुंचकर आरोपी शख्स के खिलाफ शिकायत दी. घटना की जानकारी होते ही थाने में हड़कंप मच गया. छात्रा को मेडिकल के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.

इसके बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी मनचले की तलाश शुरू कर दी है. घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. वह आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस तरह की घटना से इलाके में भी दहशत का माहौल हैं, लोग अपने बच्चों के घर के बाहर भेजने कतरा रहे हैं.

 

NATIONAL : श्रीलंकाई समुद्री लुटेरों ने मचाई दहशत, तमिलनाडु के मछुआरों की बोट पर हमला, 17 घायल

0

तमिलनाडु के 30 मछुआरों पर श्रीलंकाई लुटेरों द्वारा हमला किया गया, जिससे 17 मछुआरे घायल हो गए. लुटेरों ने धारदार हथियारों से हमला कर मछुआरों के जीपीएस डिवाइस, मछली पकड़ने के जाल और अन्य सामान लूटे, जिससे करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ. घटना भारतीय समुद्री सीमा में होने का दावा किया जा रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है.

तमिलनाडु के मछुआरों को एक बार फिर से तमिलनाडु के लुटेरों ने निशाना बनाया है. अक्कराईपेट्टई के सेरुधुर गांव के 30 मछुआरे अपने बोट से शुक्रवार को कोडियाकरई के दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में मछली पकड़ने गए थे, जहां श्रीलंकाई लुटेरों ने उनपर हमला कर दिया. इस हमले में 17 मछुआरे घायल हो गए, जिनका इलाज सरकारी अस्पताल में किया जा रहा.

सेरुधुर गांव के 30 मछुआरे एक बोट से कोडियाकरई के दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में मछली पकड़ने गए थे. तभी एक तेर रफ्तार वाली लुटेरों की बोट उनके सामने आ गई, जिनमें छह लोग सवार थे. इन लुटेरों के पास धारधार हथियार थे, जिससे वह मछुआरों पर हमला करना शुरू कर दिया.

श्रीलंकाई लुटेरों ने हमले के साथ लूटपाट भी की. लुटेरे जीपीएस डिवाइस, मछली पकड़ने के जाल और अन्य सामान को चुराकर ले गए. मछुआरों के अनुसार, उन्हें करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. मछुआरों का दावा है कि यह हमला भारक के समुद्री सीमा के अंदर ही हुआ है, जो अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है.

मीडिया से बाचतीच करते हुए एक मछुआरे ने राज्य और केंद्र सरकार से मांग की है कि इस पर जल्द से जल्द एक्शन लिया जाए. मछुआरे ने कहा कि फिलहाल हमले को लेकर एक दिन की हड़ताल रखी गई है. अगर ऐसे हमले होते रहते हैं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा. बता दें, पिछले साल दिसंबर में ऐसे ही श्रीलंकाई लुटेरों की ओर से तमिलनाडु के मछुआरों पर रॉड से हमला कर लूटपाट की गई थी. इस हमले में भी कई मछुआरे घायल हो गए थे.

EDUCATION : तीन स्तरीय निगरानी, जैमर और 3 साल डिबार… कड़े पहरे में NEET एग्जाम देंगे 22 लाख स्टूडेंट्स

0

NEET UG 2025 Exam Day Guidelines: नीट यूजी परीक्षा के दिन निगरानी के लिए तीन स्तरों की व्यवस्था की गई है- जिला स्तर, राज्य स्तर और केंद्र स्तर. इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो. हर स्तर पर अधिकारी तैनात होंगे, जो परीक्षा प्रक्रिया पर नजर रखेंगे और किसी भी अनुचित गतिविधि को तुरंत रोकेंगे.

NEET UG 2025 Exam Day Guidelines: देश के सबसे टफ एग्जाम में से एक अंडरग्रेजुएट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम यानी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) रविवार, 4 मई 2025 को आयोजित किया जाएगा. इस परीक्षा में 22 लाख से अधिक उम्मीदवारों के बैठने की उम्मीद है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2025 परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं.

नीट यूजी के लिए 500 से ज्यादा शहरों में 5453 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. NTA ने परीक्षा को निष्पक्ष और सुचारु रूप से कराने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं. बता दें कि पिछले साल नीट पेपर लीक के चलते एनटीए की साख पर सवाल उठाए गए थे. बाद में एजेंसी में कई बदलाव हुए और छात्रों को न्याय का भरोसा दिलाया गया. इस बार एनटीए ने परीक्षा की शुचिता और सुरक्षा के लिए कई कड़े इंतजाम किए हैं.

परीक्षा के दिन निगरानी के लिए तीन स्तरों की व्यवस्था की गई है- जिला स्तर, राज्य स्तर और केंद्र स्तर. इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो. हर स्तर पर अधिकारी तैनात होंगे, जो परीक्षा प्रक्रिया पर नजर रखेंगे और किसी भी अनुचित गतिविधि को तुरंत रोकेंगे.

परीक्षा से एक दिन पहले यानी 3 मई 2025 को सभी केंद्रों पर मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी. इस ड्रिल का उद्देश्य यह जांचना है कि परीक्षा के लिए सारी व्यवस्थाएं सही हैं या नहीं. इसमें निम्नलिखित चीजों की जांच होगी: इसके अलावा अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को भी परखा जाएगा ताकि परीक्षा के दिन किसी भी तरह की तकनीकी या प्रशासनिक दिक्कत न आए.

परीक्षा दोपहर में होगी और मई की गर्मी चरम पर होगी, इसलिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को केंद्रों पर खास इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं. परीक्षा केंद्रों पर साफ पीने का पानी हर उम्मीदवार के लिए उपलब्ध होगा. बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, ताकि गर्मी में परेशानी न हो. जरूरत पड़ने पर पोर्टेबल टॉयलेट की व्यवस्था होगी. आपात स्थिति के लिए फर्स्ट एड किट और एम्बुलेंस की सुविधा भी रहेगी. ज्यादातर परीक्षा केंद्र सरकारी स्कूलों, सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों में बनाए गए हैं.

NTA ने साफ कर दिया है कि अगर कोई उम्मीदवार अनुचित साधनों (Unfair Means – UFM) का इस्तेमाल करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. यह कार्रवाई परीक्षा से पहले, दौरान या बाद में की जा सकती है. गड़बड़ी की गंभीरता के आधार पर उम्मीदवार को 3 साल तक NTA की किसी भी परीक्षा में बैठने से रोक दिया जाएगा. पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट, 2024 के तहत आपराधिक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचें, ताकि उनके भविष्य पर असर न पड़े.

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के दिन समय पर अपने केंद्र पर पहुंचें और अपने साथ जरूरी दस्तावेज जैसे एडमिट कार्ड और पहचान पत्र लाएं. गर्मी को देखते हुए हल्के कपड़े पहनें और पानी की बोतल साथ रखें. किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या नकल सामग्री से दूर रहें, क्योंकि पकड़े जाने पर सख्त सजा हो सकती है.

NATIONAL : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का पाकिस्तान पर एक और एक्शन, डाक और पार्सल सेवा पर लगाई रोक

0

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए 3 मई को डाक और पार्सल सेवाएं बंद कर दीं. भारत के इस कदम का उद्देश्य पाकिस्तान पर आर्थिक दबाव बनाना और उसे आतंकवाद के खिलाफ कदम उठाने के लिए मजबूर करना है.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ लगातार सख्त एक्शन ले रहा है. पाकिस्तान को आर्थिक चोट पहुंचाने के लिए भारत हर ऑप्शन को तलाश रहा है. दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच शनिवार (3 मई) को भारत ने पाकिस्तान से डाक और पार्सल सेवाएं पूरी तरह से बंद करने का फैसला लिया है. अब हवाई और जमीनी रास्तों से पाक पत्र या पार्सल नहीं भेजा जा सकेगा.

पाकिस्तान से डाक और पार्सल सेवाएं निलंबन करने का फैसला संचार मंत्रालय के तहत काम करने वाले डाक विभाग की ओर से लिया गया है. केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस संबंध में एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर इस जानकारी की पुष्टि की है. अब भारत पाक के बीच पत्राचार, व्यापारिक डाक और व्यक्तिगत पार्सलों का आदान-प्रदान पूरी तरह से रुक जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत आतंकवादियों और उनका समर्थन करने वालों के खिलाफ़ ठोस और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है. पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से आयात-निर्यात पूरी तरह बंद कर दिया है और सिंधु जल समझौते को स्थगित करने जैसे कदम उठाये हैं. लाइन ऑफ़ कंट्रोल पर भी तनावपूर्ण हालात हैं जहां भारतीय सेना मुश्किल ऊंचाइयों पर तैनात है.

पहलगाम हमले के जवाब में भारत की संभावित कार्रवाई को लेकर नई दिल्ली में बैठकें हो रही हैं, जिससे पाकिस्तान में डर का माहौल है. नियंत्रण रेखा पर तनाव बढ़ गया है, नागरिक सहमे हुए हैं और पाकिस्तान ने पीओके में नीलम वैली पर्यटकों के लिए बंद कर दी है. भारत द्वारा सिंधु जल संधि रद्द करने के बाद पाकिस्तान ने भारत द्वारा सिंधु पर किसी भी संरचना निर्माण पर हमला करने की बात कही है: ‘वी विल स्ट्राइक दट स्ट्रक्चर’.

MP : भोपाल में हिंदू लड़कियों से रेप और ब्लैकमेलिंग के मुख्य आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर, फरार होने की कर रहा था कोशिश

0

अशोका गार्डन के थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे की ये घटना है. उन्होंने कहा कि जब फरहान रातीबड़ इलाके में टॉयलेट के लिए पुलिस की गाड़ी से उतरा तो एक सब-इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल भी उसके साथ नीचे उतरे. इसी दौरान फरहान ने एसआई की सर्विस रिवॉल्वर छीनने की कोशिश की और भागने का प्रयास किया.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गिरोह बनाकर हिंदू युवतियों से रेप, ब्लैकमेलिंग और ‘लव जिहाद’ के गंभीर मामले में मुख्य आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर हो गया है. दरअसल, आरोपी फरहान ने पुलिस कस्टडी से फरार होने की कोशिश की, इस दौरान उसके पैर में गोली लग गई. गोली लगने के बाद फरहान को हमीदिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि लव जिहाद मामले में कुल 5 FIR हुई हैं, जिसमें लगभग सभी FIR में फरहान ही आरोपी है.

भोपाल ज़ोन-1 की डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फरहान को सबूत जुटाने के लिए अशोका गार्डन पुलिस स्टेशन की एक टीम बिलकिसगंज गांव लेकर जा रही थी. रास्ते में फरहान ने टॉयलेट जाने का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई और मौके का फायदा उठाकर सब-इंस्पेक्टर की पिस्तौल छीनने की कोशिश की. इसी दौरान छीना-झपटी में पुलिस की पिस्तौल से गोली चल गई, जो फरहान के पैर में लगी. घायल फरहान को तुरंत हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है.

अशोका गार्डन के थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे की ये घटना है. उन्होंने कहा कि जब फरहान रातीबड़ इलाके में टॉयलेट के लिए पुलिस की गाड़ी से उतरा तो एक सब-इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल भी उसके साथ नीचे उतरे. इसी दौरान फरहान ने एसआई की सर्विस रिवॉल्वर छीनने की कोशिश की और भागने का प्रयास किया. झूमाझटकी में गोली फरहान के दाएं पैर में लग गई.

पुलिस पूछताछ में आरोपी फरहान ने कहा था कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है, क्योंकि उसने ‘सवाब’ का काम किया है. रिमांड अवधि के दौरान फरहान से पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने कॉलेज में हमउम्र मुस्लिम लड़कों का एक गिरोह बनाया था, जो केवल हिंदू लड़कियों से ही दोस्ती और प्रेम संबंध बनाते थे. गिरोह में यह सख्त नियम था कि कोई भी मुस्लिम लड़की के साथ प्रेम संबंध नहीं बनाएगा.

एक बार हिंदू लड़की से प्रेम संबंध स्थापित हो जाने के बाद, उसे हुक्का लाउंज, पब या गिरोह के सदस्यों के किराए के कमरों में ले जाया जाता था. वहां नशे की हालत में उनके साथ दुष्कर्म किया जाता था और इसका वीडियो बनाकर बाद में ब्लैकमेलिंग के जरिए अन्य युवतियों से दोस्ती करने का दबाव बनाया जाता था.

RECIPE : आपकी भी भिण्डी की सब्जी हो जाती है लसलसी, तो करारी बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके, नोट कर लें रेसिपी

करारी भिण्डी एक स्वादिष्ट और कुरकुरी डिश है जिसे स्नैक या साइड डिश के रूप में खाया जा सकता है. इसे बनाने के लिए कम तेल की जरूरत होती है और इसका स्वाद लाजवाब होता है.

भिण्डी की सब्जी लगभग सभी लोगों को ही पसंद आती है. लेकिन इसको ठीक से न बनाया जाए, तो इसको खाने का सारा मजा ही किरकिरा हो जाता है. इसको बनाते समय कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, तो इसका स्वाद काफी बढ़ जाता है. आज हम आपको यहां करारी भिण्डी (Crispy Bhindi) की स्वादिष्ट और कुरकुरी डिश बताने जा रहे हैं. जिसे आप स्नैक या साइड डिश के रूप में खा सकते हैं. इसे बनाने के लिए ज्यादा तेल की भी ज़रूरत नहीं होती है, और स्वाद एकदम लाजवाब आता है.

करारी भिण्डी को बनाने की सामग्री:

भिण्डी– 250 ग्राम
बेसन – 2 बड़े चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर – ½ छोटा चम्मच
हल्दी – ¼ छोटा चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
तेल – तलने के लिए

भिण्डी बनाने की विधि:

1. भिण्डी की तैयारी: भिण्डी को अच्छे से धोकर कपड़े से पोंछ लें ताकि पानी की वजह से सब्जी में लसलसापन न रहे. फिर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.

2. मसाले मिलाएं: एक कढाई में थोड़ा सा तेल गर्म करें, उसके बाद जीरा डालकर, इसमें कटी हुई भिण्डी को मिला दीजिए.

3. बाकि मशाले मिलाएं: कढाई में भिण्डी डालने के बाद बाकि मशालों को भी मिला दें, और सभी को अच्छे से मिला लें. ध्यान रहे ज्यादा तेज़ आंच पर न बनाए, वरना भिण्डी बाहर से जल जाएगी और अंदर से कच्ची रह जाएगी. जिससे उसका स्वाद भी खराब हो जाएगा.

4. परोसना: लीजिए आपकी करारी भिण्डी की सब्जी बनकर तैयार है. इसको आप रोटी,चावल, पूरी, पराठे के साथ खा सकते है. और सभी को भी खाने के लिए दीजिए.

तो आप इन तरीकों से फटाफट करारी भिण्डी की सब्जी आसानी से बना सकते हैं. यकीन मानिए इसको एक बार बनाने के बाद बड़े तो छोड़िए, बच्चे भी इसको बारबार बनवा कर खाएंगें. तो इसे जरूर बनाकर सभी को दें.

 

NATIONAL : दुबई से बैठकर भारत में लग्जरी गाड़ियों की चोरी, पार्ट्स को काटकर ब्लैक मार्केट में बेचते; चाचा-भतीजे के गैंग की कहानी

0

दिल्ली पुलिस की सिमी ब्रांच ने एक अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस गैंग के तार दुबई से जुड़े हैं. लिस ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 15 महंगी चोरी की गाड़ियां बरामद की हैं.दिल्ली पुलिस की सिमी ब्रांच (ARSC) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस गैंग के तार दुबई से जुड़े पाए गए हैं, जहां से इसका मास्टर माइंड शारिक साठा और उसका भतीजा आमिर पाशा पूरे नेटवर्क को चला रहे थे. पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 15 महंगी चोरी की गाड़ियां बरामद की हैं. इसके अलावा नकली नंबर प्लेट, फर्जी आरसी और डुप्लीकेट चाबियां भी बरामद की गई हैं.

क्राइम ब्रांच की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि इस पूरे ऑपरेशन की शुरुआत आरोपी ताज मोहम्मद उर्फ ताजू की गिरफ्तारी से हुई, जिसे 18 अगस्त 2024 को पकड़ा गया था. पूछताछ में ताज ने गिरोह के पूरे ढांचे का खुलासा किया. इसके बाद पुलिस ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में छापेमारी कर अन्य आरोपियों को पकड़ा. 26 फरवरी 2025 को तीन और आरोपियों को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पकड़ा गया, जब वो चोरी की गाड़ियों को लेकर जा रहे थे

क्राइम ब्रांच की डीसीपी ने बताया कि गिरोह का मास्टर माइंड शारिक साठा और आमिर पाशा दुबई से पूरे नेटवर्क का संचालन करते थे. वह तकनीकी उपकरण जैसे कि की-प्रोग्रामर, ब्लैंक चाबी और जीपीएस स्कैनर भारत भेजते थे. गिरोह के सदस्य एक-दूसरे की पहचान नहीं रखते थे, जिससे पुलिस तक पहुंचना मुश्किल हो जाता था. ताज मोहम्मद के अलावा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इमरान खान उर्फ गुड्डू, कुनाल जयसवाल, अकबर, मतीन खान, नागेंद्र सिंह, मनीष आर्य और नदीम के रूप में हुई है.

डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने कुल 15 लग्जरी गाड़ियां बरामद की हैं, जिनमें हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, टोयोटा फॉर्च्यूनर, मारुति स्विफ्ट, और इनोवा जैसी महंगी कारें शामिल हैं. अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि गिरोह का काम करने का तरीका अलग था. गाड़ियां कम निगरानी वाले इलाकों से चुनी जाती थीं. फिर हाईटेक उपकरणों की मदद से गाड़ियों के सुरक्षा सिस्टम हैक कर उन्हें चुराया जाता था. जीपीएस ट्रैकर निष्क्रिय किए जाते थे, ताकि गाड़ियों का पता न चल सके.

इसके बाद गाड़ियां अलग-अलग राज्यों में भेजी जाती थीं, जहां या तो उन्हें पूरा बेच दिया जाता या पार्ट्स में काटकर ब्लैक मार्केट में बेचा जाता था. कारों को चुराने के लिए चाबी और खास मशीने चीन से आती थीं. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच अब भी इस केस में छापेमारी कर रही है. मुख्य आरोपी शारिक साठा और आमिर पाशा समेत कुछ सदस्य अभी फरार हैं, जिनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया गया है.

शारिक साठा के ऊपर दिल्ली पुलिस ने मकोका लगाया है. दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि संगठित अपराध और हाईटेक वाहन चोरी पर लगाम लगाना अब उसकी प्राथमिकता बन चुका है. इस कामयाबी ने न केवल कई चोरी के मामलों को सुलझाया है, बल्कि एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह को भी तोड़ा है.

UP : ESI अस्पतालों में मुफ्त इलाज, पेंशन, मेडिकल लीव…योगी सरकार का आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

0

उत्तर प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. “आउटसोर्स सेवा निगम” के गठन से इन कर्मचारियों को ईएसआई, ईपीएफ, मेडिकल लीव, 180 दिन की मातृत्व अवकाश और पेंशन जैसी सुविधाएं नियमित रूप से प्राप्त होंगी.

उत्तर प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में बड़ा कदम उठाया है. जल्द ही राज्य में “आउटसोर्स सेवा निगम” का गठन किया जाएगा. इस निगम के तहत कर्मचारियों को वेतन, अवकाश और सभी लाभ नियमबद्ध तरीके से मिलेंगे. आउटसोर्स कर्मचारियों को ईएसआई, ईपीएफ और मेडिकल लीव के साथ ही 180 दिन की मैटरनिटी लीव, पेंशन सुविधा भी मिलेगी.

योगी सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए हित में बड़ा फैसला लिया है. सरकारी कर्मचारियों की तरह अब आउटसोर्स कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा. सरकार के फैसले के मुताबिक, आउटसोर्स कर्मचारियों को ईएसआई, ईपीएफ और मेडिकल लीव समेत पेंशन सुविधाओं का लाभ मिलेगा. वहीं सरकार के फैसले से आउटसोर्स कर्मचारियों कर्मचारियों ने खुशी जाहिर की है.

इसके लिए सरकार आउटसोर्स सेवा निगम का गठन करेगी. पिछले कुछ समय से ईएसआई और ईपीएफ की सुविधाओं का लाभ मिलने में समस्या आ रही थी. ऐसे में निगम का गठन होने से इन तमाम समस्याओं से मुक्ति मिलेगी. निगम का गठन गैर लाभकारी संस्था के तौर पर किया जाएगा. इसके गठन से आउटसोर्स कर्मचारियों मे पर खर्च हो रहे पैसे पर 22.5 फीसदी की कमी आएगी. साथ ही कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा. अभी तक सरकार को इन कर्मचारियों के लिए कमीशन और जीएसटी का भुगतान करना पड़ता था.

आउटसोर्स कर्मचारियों को कई बार ईपीएफ और ईएसआई की सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाता था. ऐसे में निगम का गठन होने से इन तमाम समस्याओं से मुक्ति मिलेगी. आउटसोर्स कर्मचारियों को 180 दिन की मैटरनिटी लीव से लेकर ईएसआई अस्पतालों में मुफ्त इलाज, सेवा अवधि पूरी होने पर पेंशन की सुविधा और आकस्मिक अवकाश जैसी सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी.

सरकार के आउटसोर्स सेवा निगम के गठन के फैसले पर आउटसोर्स कर्मचारियों ने खुशी जाहिर की है. कर्मचारियों को कहना है कि सरकार के इस फैसले से करोडो़ं कर्मचारियों को आसानी से लाभ मिल सकेगा, कई बार मेडिकल लाभ और आकस्मिक अवकाश के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता था.

UP: बर्निंग ट्रेन बनी दिल्ली से हाबड़ा जा रही पूर्वा एक्सप्रेस, धुआं देखकर मचा हड़कंप, टल गया बड़ा हादसा

0

उत्तर प्रदेश के चंदौली में पूर्वा एक्सप्रेस में आग लगने की घटना टल गई है. पार्सल बोगी के ब्रेक पैड जाम होने के कारण बोगी के नीचे आग गई थी, जिस पर रेलवे ने समय रहते काबू पा लिया है.

उत्तर प्रदेश के चंदौली से ट्रेन में आग लगने की घटना सामने आई है. हालांकि, गनीमत यह रही कि बड़ी घटना होने से टल गई. पूर्वा एक्सप्रेस नई दिल्ली से हावड़ा जा रही थी कि इस दौरान पार्सल बोगी के ब्रेक पैड जाम होने के कारण बोगी के नीचे आग गई. ट्रेन से उठते धुंए को देखकर यात्रियों ने इस बात की जानकारी रेलवे कंट्रोल को दी. इसके बाद तुरंत ट्रेन को चंदौली के मझवार स्टेशन पर रोका गया. आग बुझने के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया है.

नई दिल्ली से हावड़ा जा रही पूर्वा एक्सप्रेस में पार्सल बोगी के ब्रेक पैड जाम होने से आग लग गई. ट्रेन से उठते हुए धुंए को देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया. उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी रेलवे कंट्रोल को दी. जिसके बाद ट्रेन को आनन-फानन में चंदौली के मझवार स्टेशन के पास रोक दिया गया. ट्रेन के रुकते ही यात्री तुरंत घबराकर बाहर उतर गए. इसके बाद आग बुझाने के लिए मुस्तैद कर्मचारी ट्रेन की ओर दौड़ पड़े.

जीआरपी ने काफी मेहनत के बाद फायर उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया. इसके बाद रेलवे के कर्मचारी, अधिकारी और यात्रियों ने चेन की सांस ली. मैकेनिकल जांच के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया. इस घटना के कारण ट्रेन को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ी घटना टल गई. रेलवे प्रशासन ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई में जुट गया है.

आग ट्रेन में पार्सल बोगी के ब्रेक पैड जाम होने की वजह से लगी थी. इस कारण बोगी के नीचे से धुएं का गुब्बार उठाने लगा था. ट्रेन के अंदर बैठे यात्रियों को अंदाजा ही नहीं था कि आखरी ट्रेन में कहां और कैसे आग लगी है. बस वह किसी बड़ी घटना होने के डर से काफी घबरा रहे थे, लेकिन रेलवे की मुस्तैदी के चलते एक बड़ा हादसा टल गया.

 

UP : हाथरस के कोल्ड स्टोरेज में गार्ड की संदिग्ध मौत, परिजनों ने कर्मचारियों पर लगाया हत्या का आरोप

0

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सहपऊ में एक कोल्ड स्टोरेज के दूसरे फ्लोर के चैंबर के अंदर एक गार्ड का शव खंभे से लटका हुआ मिला. बताया जाता है कि गार्ड कोल्ड स्टोरेज में नाइट ड्यूटी के रूप में काम कर रहा था. पुलिस का कहना है कि गार्ड ने आत्महत्या की है. हालांकि परिजनों ने हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सहपऊ में एक कोल्ड स्टोरेज के दूसरे फ्लोर के चैंबर के अंदर एक गार्ड का शव खंभे से लटका हुआ मिला. बताया जाता है कि गार्ड कोल्ड स्टोरेज में नाइट ड्यूटी के रूप में काम कर रहा था. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है. हालांकि परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को उसकी हत्या कर दी गई और उसके शव को आत्महत्या का रूप दिया गया. मृतक की पहचान सहपऊ पुलिस क्षेत्राधिकार के गढ़ी खानजामा गांव के निवासी राजकुमार के रूप में हुई है, जो सादाबाद-जलेसर रोड पर सुल्तानपुर तिराहा स्थित सत्यम कोल्ड स्टोरेज में चौकीदार के रूप में काम करता था.

सत्यम शुक्रवार सुबह से लापता था, जिसके बाद उसके परिवार ने पुलिस को सूचित किया. शिकायत के बाद पुलिसकर्मियों ने कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन और राजकुमार के रिश्तेदारों ने शुक्रवार देर रात ग्राउंड फ्लोर के चैंबरों की तलाशी ली, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. बाद में रात में वे ऊपरी मंजिल के एक चैंबर में गए और राजकुमार का शव एक खंभे से बंधे “गमछे” (पारंपरिक कपड़े का दुपट्टा) से लटका हुआ पाया.

जिसके बाद जांच में मदद के लिए पुलिस फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया. जैसे ही अधिकारियों ने शव को नीचे उतारा, मौके पर अफरा-तफरी मच गई. साथ ही स्थिति तेजी से बिगड़ गई और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पड़ोसी क्षेत्रों से पुलिस बल को बुलाना पड़ा.परिवार के सदस्यों, खासकर महिलाओं ने विरोध किया और एंबुलेंस को रोक दिया. परिजनों का आरोप है कि हत्या को छिपाने के लिए शव गमछे से लटकाकर आत्महत्या का रूप दिया गया. मौके पर मौजूद एक रिश्तेदार ने कोल्ड स्टोरेज के कर्मचारियों के भी इसमें शामिल होने का आरोप लगाया.

फिलहाल पुलिस के काफी समझाने के बाद प्रदर्शनकारी महिलाएं आखिरकार एंबुलेंस से दूर चली गईं और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि “प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि रात में कोल्ड स्टोरेज के अंदर गार्ड ने आत्महत्या कर ली. हालांकि, परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है और लिखित शिकायत दर्ज कराई है. ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. इसके बाद आगे की जांच की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी.

- Advertisement -

News of the Day