Sunday, July 5, 2026
Home Blog Page 756

NATIONAL : तीन आतंकी, 3 टूरिस्ट स्पॉट, 7 दिन और दो सिग्नल… पहलगाम के गुनहगारों की पूरी साजिश डिकोड

0

अब तक की जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वो एक बेहद सुनियोजित और हाई-टेक आतंकी हमले की ओर इशारा करते हैं. जांच की कमान संभाल रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के डीजी खुद गुरुवार को बैरसन घाटी पहुंचे. NIA की तकनीकी जांच में यह साफ हो चुका है कि वहां तीन आतंकी अल्ट्रा स्टेट कम्युनिकेशन नाम की एक विशेष संचार प्रणाली का इस्तेमाल कर रहे थे.

पहाड़ी वादियों की खूबसूरती में छुपी पाकिस्तानी आतंकियों की खौफनाक साजिश अब धीरे-धीरे बेनकाब हो रही है. देश के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैरसन घाटी में 22 अप्रैल को जिन आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों को मौत की नींद सुला दिया था उनकी परतें खुलने लगी हैं. जांच में पता चला है कि 15 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकी यहां पहुंचे और सात दिन के भीतर उन्होंने रेकी की.

अब तक की जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वो एक बेहद सुनियोजित और हाई-टेक आतंकी हमले की ओर इशारा करते हैं. जांच की कमान संभाल रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के डीजी खुद गुरुवार को बैरसन घाटी पहुंचे. NIA की तकनीकी जांच में यह साफ हो चुका है कि वहां तीन आतंकी अल्ट्रा स्टेट कम्युनिकेशन नाम की एक विशेष संचार प्रणाली का इस्तेमाल कर रहे थे, जो अत्याधुनिक एनक्रिप्टेड नेटवर्क पर आधारित है. यह प्रणाली बेहद सीमित सिग्नल पर काम करती है और लोकेशन ट्रेसिंग को भी मिसलीड कर देती है. एजेंसियों ने पहलगाम क्षेत्र में दो संदिग्ध सिग्नल भी ट्रेस किए हैं. माना जा रहा है कि इन्हीं के जरिए आतंकी आपस में संवाद कर रहे थे.

बताया जा रहा है कि आतंकियों ने तीन ऐसे जगहों की रेकी की जहां पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है. एक आतंकी ने पहलगाम के एम्यूजमेंट पार्क की रेकी की थी. यहां सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी होने की वजह से इसे टाल दिया गया था. जांच के लिए एजेंसियों ने थ्री-डी मैपिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर घटनास्थल का वर्चुअल नक्शा भी तैयार किया.

यह इलाका पहाड़ी है और कई स्थानों पर CCTV नेटवर्क नहीं है, जिससे जांच को शुरू में मुश्किलें आईं. लेकिन कुछ चश्मदीद, घटना में बचे लोगों के बयान से एजेंसियों को बड़ी मदद मिली है. NIA की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि ये इस पूरे ऑपरेशन में लोकल मददगार भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश अब तेज हो गई है. जल्द ही कुछ गिरफ्तारियां भी संभव हैं. बैरसन घाटी अब पूरी तरह CRPF और अन्य सुरक्षा बलों के नियंत्रण में है. यहां आम नागरिकों की आवाजाही फिलहाल बंद है, और NIA के डीजी खुद वहां की समीक्षा कर रहे हैं.

सूत्रों के मुताबिक बाईस अप्रैल को एक आतंकवादी एग्जिट गेट से पार्क में एंट्री करता है और अंधाधुंध गोलियां चलाने लगता है. दरअसल ये आतंकियों की प्लानिंग का हिस्सा था. एग्जिट गेट पर गोलीबारी होती है तो सभी लोग भागने के लिए एंट्री गेट की तरफ जाते हैं और वहां दो आतंकी थे. उसके बाद सभी को इकट्ठा कर लिया जाता है. आतंकी सबसे पहले भीड़ से कहते हैं कि पुरुष और महिलाएं अलग-अलग हो जाए लेकिन लोग इस बात को नहीं मानते हैं. उसके बाद आतंकवादी कहते है की हिंदू और मुसलमान अलग-अलग हो जाए लेकिन लोग फिर भी नहीं मानते है. उसके बाद कलमा पढ़वा कर एक-एक को चुन चुन कर आतंकवादी मौत के घाट उतार देते हैं. एनआईए ने मौके से जो कारतूस के खोखे मिले है उनको फोरेंसिक एक्जामिनेशन के लिए भेज दिया है. लेकिन अब तक की जांच में यही सामने आया है कि तीन आतंकवादियों ने ही इस नरसंहार को अंजाम दिया था.

ENTERTAINMENT : समर्थ जुरैल की पार्टी में जमकर नाचीं निया शर्मा, अंकिता लोखंडे से लेकर अली गोनी तक आए नजर

समर्थ जुरैल की बर्थडे पार्टी के वीडियोज और फोटोज जमकर वायरल हो रहे हैं. पार्टी में निया शर्मा ने खूब डांस किया. अंकिता लोखंडे भी इस पार्टी में नजर आईं.

एक्टर समर्थ जुरैल ने बुधवार को बर्थडे पार्टी होस्ट की. इस पार्टी में लाफ्टर शेफ के लगभग सारे कंटेस्टेंट्स नजर आए. अली गोनी से लेकर अंकिता लोखंडे तक ने पार्टी में धमाल मचा दिया है. वहीं एक्ट्रेस निया शर्मा ने भी जमकर डांस किया. सोशल मीडिया पर इस पार्टी के वीडियो वायरल हैं.

निया शर्मा पार्टी में ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आईं. वो इस ड्रेस में बहुत ग्लैमरस लग रही थीं. उन्होंने अभिषेक कुमार और सुदेश लहरी के साथ जमकर डांस किया. निया और सुदेश लहरी पार्टी एंजॉय करते दिखे. इसके अलावा अंकिता लोखंडे पति विक्की जैन के साथ पार्टी में पहुंचीं. वो पर्पल कलर के स्ट्रैपलेस गाउन में दिखीं. अंकिता का सिजलिंग लुक वायरल है.

समर्थ जुरैल की बात करें तो वो शो लाफ्टर शेफ में नजर आ रहे हैं. वो अभिषेक कुमार के साथ मिलकर कुकिंग करते हैं. शो में उनके मस्तीभरे अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है. समर्थ जुरैल को बिग बॉस 17 से नेम-फेम मिला था. इस शो में उन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी.

समर्थ की एंट्री से शो में धमाल मच गया था. दरअसल, शो में पहले से ही उनकी गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय और ईशा के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार थे. समर्थ की एंट्री ने शो में ट्विस्ट ला दिया था. अब समर्थ और ईशा का भी ब्रेकअप हो गया है. वर्क फ्रंट पर समर्थ को खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए अप्रोच करने की खबरें हैं. हालांकि, कहा जा रहा है कि हेल्थ ईश्यूज की वजह से समर्थ ने इससे इंकार कर दिया है.

 

NATIONAL : पहलगाम हमले में मारे गए नेवी अफसर विनय नरवाल की पत्नी का बड़ा बयान, ‘मुसलमानों के खिलाफ…’

0

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए हरियाणा के नेवी अधिकारी विनय नरवाल का आज जन्मदिन है. इस मौके पर इनकी पत्नी हिमांशी और बहन सृष्टि ने बड़ा बयान दिया है.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का आज (1 मई) जन्मदिन है. विनय नरवाल के जन्मदिन के मौके पर उनके परिवार की तरफ से हरियाणा के करनाल में ब्ल्ड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया है. इस दौरान उनकी पत्नी हिमांशी की प्रतिक्रिया आई है और उन्होंने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ‘मैं चाहती हूं कि पूरा देश उनके लिए प्रार्थना करे कि वह जहां भी हों, स्वस्थ और खुश रहें.’

साथ ही हिमांशी ने कहा, “मैं किसी के प्रति कोई नफरत नहीं चाहती, जो हो रहा है.” उन्होंने कहा, “लोग मुसलमानों या कश्मीरियों के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं, हम ऐसा नहीं चाहते. हम शांति चाहते हैं. बेशक हम न्याय चाहते हैं, जिन लोगों ने उनके साथ गलत किया है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए. हम सब आज विनय की याद में खून दान कर रहे हैं.”

ब्ल्ड डोनेशन कैंप के दौरान मंच पर बैठी हिमांशी कई बार भावुक हुईं और उनका परिवार भी इस दौरान ॐ शांति का जाप करता दिखा. मंच पर उनके साथ विधायक जगमोहन आनंद और करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता भी मौजूद थीं. हिमांशी ने कार्यक्रम के दौरान मेयर को अपने हाथ की मेंहदी भी दिखाई, जिसमें विनय का नाम लिखा था. कार्यक्रम के दौरान एक पोस्टर भी लगाया गया जिस पर लिखा था, “हिंदुस्तान का लाल, विनय नरवाल.”

कार्यक्रम के दौरान हिमांशी और विनय की मां कई बार भावुक होती नजर आईं. एक पल ऐसा भी आया, जब मंच से उतरकर वे एक-दूसरे को गले लगाते हुए रो पड़ीं. वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं.वहीं इस मौके पर विनय नरवाल की बहन सृष्टि ने कहा, “हम सभी लोगों से अपील करते हैं कि वह ब्लड डोनेशन के लिए लोग आएं. मैं सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, लोग दूर-दूर से यहां आए हैं. मैं इस उद्देश्य के लिए सभी में जुनून और जोश देख सकती हूं. सरकार भी इस संबंध में महत्वपूर्ण प्रयास कर रही है.”

सृष्टि ने विनय नरवाल को शहीद का दर्जा देने को लेकर कहा, “मेरे पापा ने सरकार से कहा है कि और सरकार इस पर काम कर रही है. लोगों की सहभागिता से विनय के विचारधारा को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.”बता दें कि पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछकर विनय नरवाल की उनके पत्नी हिमांशी के सामने ही हत्या कर दी थी. विनय नरवाल और हिमांशी की शादी बीते 16 अप्रैल को ही हुई थी और दोनों हनीमून पर पहलगाम गए थे. इस आतंकी हमले में कुल 26 लोग मारे गए थे. वहीं 17 घायल हुए थे.

UP : मेरे दोस्त इसके जिम्मेदार हैं…, सगाई टूटी तो शख्स की पेड़ से लटककर दे दी जान, आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो

0

मुजफ्फरनगर में एक 19 साल के युवक ने कथित तौर पर एक पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार उसने ये खौफनाक कदम इसलिए उठाया क्योंकि उसकी सगाई तय होने के एक सप्ताह बाद ही टूट गई थी.

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक 19 साल के युवक ने कथित तौर पर एक पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार उसने ये खौफनाक कदम इसलिए उठाया क्योंकि उसकी सगाई तय होने के एक सप्ताह बाद ही टूट गई थी. इस बात से वह काफी दुखी था. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि बुधवार को मदीना कॉलोनी में जिस युवक का शव मिला, उसने संदिग्ध आत्महत्या से पहले बनाए गए एक वीडियो में अपने तीन दोस्तों को अपनी स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया.

स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक अनस कथित तौर पर इस बात से परेशान था कि लड़की के परिवार ने उसके साथ सगाई तोड़ दी थी, जबकि दोनों परिवारों ने शादी पर सहमति जताई थी. अधिकारी ने बताया कि उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

ENTERTAINMENT : बॉक्स ऑफिस पर ‘द भूतनी’ कितना कमा पाएगी? संजय दत्त की हॉरर कॉमेडी का फर्स्ट डे कलेक्शन जानें

आज थियेटर्स में दो हिंदी फिल्में रिलीज हो रही हैं. जिसमें से एक है- अजय देवगन- रितेश देशमुक स्टारर ‘रेड 2’ और दूसरी फिल्म है संजय दत्त-मौनी रॉय स्टारर हॉरर कॉमेडी ‘द भूतनी’. दोनों फिल्मों को पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं. स्क्रीन स्पेस के मामले में ‘रेड 2’ बहुत आगे निकल गई है जबकि ‘द भूतनी’ को बहुत ही कम स्क्रीन पर रिलीज हो रही है. कम शोज मिलने के बावजूद भी पहले दिन द भूतनी की कमाई ठीक ठाक होने की उम्मीद है.

बॉलीवुड हंगामा की प्रीडिक्शन के मुताबि द भूतनी पहले दिन 3 से 4 करोड़ की कमाई कर सकती है.
कम स्क्रीन पर रिलीज हुई है लेकिन द भूतनी का रिव्यू पॉजिटिव है. इसका फायदा फिल्म को मिल सकता है. कम स्क्रीन पर रिलीज होने के बावजूद वीकेंड में ये फिल्म उम्मीद से ज्यादा कमाई कर सकती है.

ये फिल्म थर्सडे थियेटर में रिलीज हो चुकी है. इसे चार दिन का वीकेंड मिल रहा है. आज महाराष्ट्र में छुट्टी का दिन भी है. ऐसे में अगर इस फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल सकता है.

‘द भूतनी’ इससे पहले 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी. तब बॉक्स ऑफिस पर इसका क्लैश ‘केसरी 2’ से था. मेकर्स ने फिर पोस्टपोन करके इसे 1 मई को रिलीज किया है. अब ‘रेड 2’ से मुकाबला है. पहले दिन की कमाई में दोनों की तुलना ही नहीं है. अजय देवगन की ‘रेड 2’ को बंपर ओपनिंग मिलने की उम्मीद है. रेड 2 का फर्स्ट डे कलेक्शन जानें

‘द भूतनी’ एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है. इसे सेंसर बोर्ड ने UA16+ सर्टिफिकेट दिया है. फिल्म दो घंटे 10 मिनट की है. संजय दत्त इस बार अलग किरदार में दिखे हैं. आजकल हॉरर कॉमेडी फिल्में काफी पसंद की जा रही हैं. पिछले दिनों मुंज्या और स्त्री 2 को ऑडियंस से भरपूर प्यार मिला. ऐसे में मेकर्स को उम्मीद है कि इस फिल्म को भी अच्छा रिस्पॉंस मिलेगा.

‘द भूतनी’ फिल्म में संजय दत्त के साथ पलक तिवारी, सनी सिंह, आसिफ खान के अलावा मौनी रॉय भी लीड रोल में हैं. इसमें मौनी रॉय के किरदार का नाम ‘मोहब्बत’ है, जो एक भूतनी है. ‘द भूतनी’ को सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले दीपक मुकुट और संजय दत्त ने प्रोड्यूस किया है. हुनर मुकुट और मान्यता दत्त फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं.

‘द भूतनी’ फिल्म को एबीपी न्यूज़ ने पांच में से तीन स्टार देते हुए लिखा है, ‘संजय दत्त का काम काफी अच्छा है, उन्हें देखकर मजा आता है, वो कॉमिक पंच भी मजेदार मारते हैं. सनी सिंह ने अपना रोल परफेक्शन से निभाया है. आसिफ खान काफी इम्प्रेस करते हैं, उनके कॉमिक पंच पर खूब सीटियां बजती हैं. उन्होंने लीक से हटकर ये किरदार किया है और इसके साथ पूरा इंसाफ किया है. मौनी रॉय और पलक तिवारी अच्छी लगी हैं. कुल मिलाकर फिल्म ठीक ठाक टाइमपास करती है.

NATIONAL : खाने-पीने से लेकर जरूरी सामान तक लेकर आए थे आतंकी, अभी भी कश्मीर में छिपे हैं टेररिस्ट

0

राष्ट्रीय जांच आयोग (एनआईए) से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, ऐसी पूरी संभावना है कि पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले आतंकी अभी भी दक्षिण कश्मीर में छिपे हुए हैं और एक्टिव हैं.पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले को लगभग एक हफ्ता हो गया है. इस हमले से देशभर में लोगों में गुस्सा है. एनआई की टीम इस समय पहलगाम में जांच में जुटी है. इस बीच खबर है कि पहलगाम हमले में शामिल आतंकी अभी भी कश्मीर में छिपे हुए हैं.

राष्ट्रीय जांच आयोग (एनआईए) से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, ऐसी पूरी संभावना है कि पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले आतंकी अभी भी दक्षिण कश्मीर में छिपे हुए हैं और एक्टिव हैं.सूत्रों का कहना है कि विश्वसनीय जानकारी है कि इस क्षेत्र में और भी आतंकी छिपे हुए हैं. 22 अप्रैल को जिस दिन बैसरन घाटी में हमला किया गया. ऐसा संदेह है कि उस दिन और भी आतंकी आसपास छिपे हुए थे, जो सुरक्षाबलों की ओर से कार्रवाई किए जाने की स्थिति में आतंकियों को बैकअप कवर देते.

सूत्रों का कहना है कि ये आतंकी कथित तौर पर अपने साथ पर्याप्त भोजन और अन्य सामान लाए हैं ताकि ये लंबे समय तक बिना बाहरी मदद के भी ऑपरेट कर सकें.इस बीच जांचकर्ताओं ने घटना के पीड़ितों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए हैं. सूत्रों का कहना है कि पहलगाम हमले को चार आतंकियों ने अंजाम दिया था. इनमें से दो आतंकी मेन गेट से आए थे जबकि एक आतंकी एग्जिट पर था जबकि चौथा आतंकी आसपास के जंगल में छिपा था.

UP : पहले मांगा दहेज, फिर फोन पर दिया ‘तीन तलाक’, परेशान महिला ने उठाया खौफनाक कदम

0

गोरखपुर के चौरी चौरा इलाके में पत्नी को पति ने फोन पर तीन तलाक दिए जाने और ससुराल के लोगों के दहेज की खातिर लगातार परेशान करने पर तंग आकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली.

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के चौरी चौरा इलाके में पति के फोन पर कथित रूप से तीन तलाक दिए जाने और ससुराल के लोगों के दहेज की खातिर लगातार उत्पीड़न से परेशान एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली. इस मामले में लापरवाही बरतने पर एक दारोगा को निलंबित कर दिया गया है.

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि चौरी चौरा इलाके में 23 साल की विवाहिता सानिया ने सोमवार देर रात खुदकुशी कर ली. परिजन का आरोप है कि सानिया के पति ने सोमवार शाम महाराष्ट्र से फोन करके तीन बार तलाक कहकर संबंध तोड़ने की बात कही थी, जिसके बाद उसने देर रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.

सानिया की मां आसिया ने बताया कि उनकी बेटी की शादी सात अगस्त 2023 को सलाउद्दीन नामक व्यक्ति से हुई थी और मांग के मुताबिक दहेज भी दिया गया था, मगर इसके बावजूद सानिया को उसके पति, उसकी सास सायरा, ननद आसिया, खुशबू और रोजी और देवर जिया-उल-उद्दीन और बालाउद्दीन और ज्यादा दहेज लाने की मांग करते हुए बार-बार प्रताड़ित करते थे.

आसिया ने आरोप लगाया कि मामले को सुलझाने के कई प्रयासों के बावजूद उत्पीड़न जारी रहा. उन्होंने कहा कि इससे तंग आकर सानिया 26 अप्रैल को गोरखपुर में अपने मायके लौट आई थी, मगर ससुराल के लोग उसे लगातार फोन करके परेशान कर रहे थे.

आसिया ने आरोप लगाया कि उसने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए चौरी चौरा थाने में शिकायत दर्ज करने के लिए अर्जी दी थी लेकिन दारोगा जयप्रकाश सिंह ने उसे दर्ज करने से इनकार कर दिया था. आसिया ने बताया कि सोमवार की शाम सलाउद्दीन ने सानिया को फोन करके तीन तलाक दे दिया था, जिससे क्षुब्ध होकर उसने उसी रात फांसी लगा ली.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने विभागीय जांच के आदेश दिये. अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गयी जांच में पुष्टि हुई कि सानिया थाने गई थी, लेकिन कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था. सूत्रों ने बताया कि इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दारोगा जयप्रकाश सिंह को बुधवार शाम निलंबित कर दिया।उन्होंने बताया कि इस मामले में महाराष्ट्र के रायगढ़ स्थित रसायनी इलाके के रहने वाले सानिया के पति सलाउद्दीन, सास सायरा, ननदों और देवरों समेत आठ लोगों के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया. मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

MEERUT : ‘दिक्कत दाढ़ी में नहीं, खराबी पति में है…’ शौहर को छोड़ देवर के साथ भागने वाली कहानी में नया ट्विस्ट

0

मेरठ में शौहर की दाढ़ी पसंद ना आने पर देवर के साथ फरार होने वाली भाभी के मामले में नया मोड़ आ गया है. घर लौटने के बाद महिला ने कहा कि उसने दाढ़ी को लेकर कोई बात नहीं की है , बल्कि उसके पति में कुछ खराबी है , इसलिए वह देवर के साथ फरार हुई थी. पति ने कहा कि यदि पत्नी माफी मांगे तो वह अपने साथ रख लेगा.

शौहर की दाढ़ी पसंद ना आने पर देवर के साथ फरार होने वाली भाभी के मामले में नया मोड़ आ गया है. कई दिनों तक देवर के साथ रहने के बाद भाभी जैसे ही घर लौटी जमकर हंगामा हुआ. काफी देर तक हो हल्ला होने के बाद सभी थाने पहुंचे. दाढ़ी वाले पति ने पत्नी को तलाक दे दिया. इसके बाद वह देवर को पति मानकर उसके साथ रहने के लिए चली गई. पत्नी ने वहां मौजूद लोगों को बताया कि वह दाढ़ी की वजह से पति को छोड़कर नहीं भागी थी, बल्कि इसकी वजह कुछ और है. उसने आरोप लगया कि खराबी तो पति में है.

दरअसल मेरठ की लिसाड़ी गेट के उज्जवल गार्डन निवासी शाकिर का निकाह सात महीने पहले इंचौली निवासी युवती अर्शी से हुआ था. निकाह के बाद पत्नी ने पति पर दाढ़ी कटवाने का दबाव बनाया और कहा कि उसे दाढ़ी वाले लोग पसंद नहीं है. इसी बीच पति-पत्नी में इस बात को लेकर विवाद रहने लगा. पत्नी ने कहा कि उसका निकाह जबरन कराया गया है. शाकिर ने दाढ़ी कटवाने से मना कर दिया इसके बाद मौलाना ने पत्नी की शिकायत उसके परिजनों से की. इसी बीच पत्नी अपने क्लीन शेव वाले देवर के साथ फरार हो गई. शाकिर ने इसकी गुमशुदगी दर्ज कराई कि उसकी पत्नी 3 फरवरी को मेरे छोटे भाई के साथ फरार हो गई.

मामला जब पुलिस में पहुंचा तो उसको ढूंढने के प्रयास शुरू हुआ. पुलिस ने महिला और उसके परिजनों पर वापस मेरठ आने का दबाव बनाया. बुधवार शाम को अर्शी अपने देवर के साथ घर वापस पहुंच गई. अर्शी के परिजन भी उज्जवल गार्डन आ गए. इसके बाद जमकर हंगामा हुआ. पति ने 112 पर फोन किया और पुलिस को बुला लिया. इसके बाद शाकिर उसकी पत्नी अर्शी और देवर को पुलिस थाने ले गई. काफी हंगामा हुआ पत्नी ने कहा कि उसको वह देवर के साथ ही रहना चाहती है और उसका पति उसको अगर तलाक देना चाहता है तो उसको ढाई लाख रुपए चाहिए.

पत्नी ने यह भी कहा कि उसने दाढ़ी को लेकर कोई बात नहीं की है , बल्कि उसके पति में कुछ खराबी है , इसलिए वह देवर के साथ फरार हुई थी. बताया जा रहा है कि शाकिर ने कहा कि यदि पत्नी माफी मांगती है तो वह अपने साथ रख लेगा , लेकिन अर्शी ने प्रस्ताव नहीं माना और ढाई लाख की डिमांड कर दी.इसके चलते शाकिर ने थाने के बाहर ही पत्नी को तीन तलाक दे दिया. जिसके बाद पत्नी देवर के साथ चली गइ. पति का कहना है कि उसने तलाक दे दिया है जो भी पंचायत में फैसला होगा या घर परिवार के लोगों में बैठकर फैसला होगा वह देखा जाएगा.

MAHARASHTRA : घर में घुसकर महिला सामाजिक कार्यकर्ता और बेटी से छेड़छाड़, 8 पर केस दर्ज

0

महाराष्ट्र के वाशी में धार्मिक जुलूस के दौरान आरती करने के विवाद के बाद आठ लोगों ने एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता और उसकी नाबालिग बेटी के साथ घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ की. आरोपियों पर BNS और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, जांच जारी है.

महाराष्ट्र के वाशी इलाके में एक 40 वर्षीय महिला सामाजिक कार्यकर्ता और उनकी बेटी के साथ उनके घर में घुसकर कथित रूप से मारपीट और छेड़छाड़ की गई. पुलिस के अनुसार, यह घटना 25 मई को एक धार्मिक जुलूस के दौरान ‘आरती’ करने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई.

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि गांव की देवी की पालकी यात्रा के दौरान वह ‘आरती’ करना चाहती थीं, लेकिन कुछ लोगों ने इसका विरोध किया. इसके बाद आठ आरोपियों ने उनके घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की और उनकी बेटी के साथ भी बदसलूकी की. पीड़िता का आरोप है कि इन लोगों ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी.

पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन सभी आठ आरोपी पहचाने जा चुके हैं. इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसमें महिला की मर्यादा भंग करने के उद्देश्य से हमला या आपराधिक बल का प्रयोग, स्वेच्छा से चोट पहुंचाना, और जानबूझकर अपमान कर शांति भंग करने की मंशा जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं.इसके साथ ही, पीड़िता की बेटी नाबालिग है, इसलिए आरोपियों पर पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

वाशी में एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता और उनकी बेटी के साथ उनके घर में घुसकर आठ लोगों ने मारपीट और छेड़छाड़ की. यह घटना आरती करने के विवाद के बाद हुई. पुलिस ने BNS और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है, हालांकि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. जांच जारी है.

NATIONAL : नैनीताल में नाबालिग बच्ची से रेप के बाद बवाल… मस्जिद पर पथराव, गुस्साई भीड़ ने कर दी तोड़फोड़

0

नैनीताल में नाबालिग बच्ची के साथ रेप के बाद बवाल हो गया. यहां वर्ग विशेष के व्यक्ति ने किया घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था. जब इस बारे में लोगों को पता चला तो आक्रोश फैल गया. गुस्साई भीड़ ने तोड़फोड़ कर दी. वहीं पूरे शहर में तनाव फैल गया. हिंदू संगठनों ने मस्जिद पर पथराव कर दिया. इसके बाद भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति को काबू किया गया.

नैनीताल में विशेष समुदाय के वृद्ध व्यक्ति ने 12 साल की नाबालिग से रेप की वारदात को अंजाम दिया. इस घटना के बारे में जब लोगों को पता चला तो आक्रोश फैल गया. इसके बाद हिंदूवादी संगठनों ने मस्जिद पर पथराव कर दिया. इसी के साथ वर्ग विशेष के लोगों के साथ मारपीट कर उनकी दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की. पूरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

इस घटना के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. शहर में अचानक विवाद की स्थिति को देखते हुए आसपास के थानों की पुलिस को नैनीताल में बुला लिया गया है, ताकि शहर में शांति व्यवस्था कायम रहे. वहीं बच्ची के साथ हुई घटना के विरोध में एकत्र हुई भीड़ जब कोतवाली पहुंची तो पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की घटना भी सामने आई. आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और तत्काल कार्रवाई की मांग की.

इस दौरान कुछ देर के लिए स्थिति पूरी तरह तनावपूर्ण हो गई. पुलिस ने संयम बरतते हुए हालात को संभाला. कुछ युवकों ने पुलिस बैरिकेड्स को हटाने की कोशिश की, जिसे समय रहते नियंत्रण में लिया गया. कुछ स्थानों पर हंगामा और नारेबाजी भी हुई. इस मौके पर कोतवाली में मौजूद अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जैसे-तैसे मामला शांत कराया.

घटना के बाद पुलिस ने छानबीन करते हुए नाबालिग बच्ची से रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही नाबालिग का मेडिकल कराया जा रहा है. इस पूरे मामले को लेकर एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया नाबालिग ने उसके साथ लगातार 3 महीने से हो रहे रेप की घटना अपने परिजनों को बताई, इसके बाद परिजनों ने लिखित शिकायत पुलिस को दी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

 

- Advertisement -

News of the Day