Sunday, July 5, 2026
Home Blog Page 758

NATIONAL : नैनीताल में नाबालिग बच्ची से रेप के बाद बवाल… मस्जिद पर पथराव, गुस्साई भीड़ ने कर दी तोड़फोड़

0

नैनीताल में नाबालिग बच्ची के साथ रेप के बाद बवाल हो गया. यहां वर्ग विशेष के व्यक्ति ने किया घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था. जब इस बारे में लोगों को पता चला तो आक्रोश फैल गया. गुस्साई भीड़ ने तोड़फोड़ कर दी. वहीं पूरे शहर में तनाव फैल गया. हिंदू संगठनों ने मस्जिद पर पथराव कर दिया. इसके बाद भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति को काबू किया गया.

नैनीताल में विशेष समुदाय के वृद्ध व्यक्ति ने 12 साल की नाबालिग से रेप की वारदात को अंजाम दिया. इस घटना के बारे में जब लोगों को पता चला तो आक्रोश फैल गया. इसके बाद हिंदूवादी संगठनों ने मस्जिद पर पथराव कर दिया. इसी के साथ वर्ग विशेष के लोगों के साथ मारपीट कर उनकी दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की. पूरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

इस घटना के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. शहर में अचानक विवाद की स्थिति को देखते हुए आसपास के थानों की पुलिस को नैनीताल में बुला लिया गया है, ताकि शहर में शांति व्यवस्था कायम रहे. वहीं बच्ची के साथ हुई घटना के विरोध में एकत्र हुई भीड़ जब कोतवाली पहुंची तो पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की घटना भी सामने आई. आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और तत्काल कार्रवाई की मांग की.

इस दौरान कुछ देर के लिए स्थिति पूरी तरह तनावपूर्ण हो गई. पुलिस ने संयम बरतते हुए हालात को संभाला. कुछ युवकों ने पुलिस बैरिकेड्स को हटाने की कोशिश की, जिसे समय रहते नियंत्रण में लिया गया. कुछ स्थानों पर हंगामा और नारेबाजी भी हुई. इस मौके पर कोतवाली में मौजूद अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जैसे-तैसे मामला शांत कराया.

घटना के बाद पुलिस ने छानबीन करते हुए नाबालिग बच्ची से रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही नाबालिग का मेडिकल कराया जा रहा है. इस पूरे मामले को लेकर एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया नाबालिग ने उसके साथ लगातार 3 महीने से हो रहे रेप की घटना अपने परिजनों को बताई, इसके बाद परिजनों ने लिखित शिकायत पुलिस को दी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

 

NATIONAL : जम्मू और कश्मीर 12वीं बोर्ड में 75% स्टूडेंट्स पास, लड़कों से आगे निकलीं लड़कियां

0

जेकेबीओएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में इस साल 75% स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इनमें से लड़कियों का पास प्रतिशत 78% और लड़कों का पास प्रततिशत 72% रहा है. रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को दिए गए स्थान पर मांगी गई जरूरी डिटेल्स जैसे रोल नंबर या नाम दर्ज करना होगा.

 

जम्मू और कश्मीर 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है. जो छात्र फरवरी-मार्च 2025 में आयोजित हुई इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) बोर्ड परीक्षा में बैठे थे, वे अब जम्मू और कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (JKBOSE) की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर अपने रिजल्ट (12th Board Result) देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

जेकेबीओएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में इस साल 75% स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इनमें से लड़कियों का पास प्रतिशत 78% और लड़कों का पास प्रततिशत 72% रहा है. रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को दिए गए स्थान पर मांगी गई जरूरी डिटेल्स जैसे रोल नंबर या नाम दर्ज करना होगा. ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं.

How to Download JKBOSE 12th Marksheet 2025: ऐसे करें डाउनलोड
स्टेप 1: सबसे पहले जम्मू और कश्मीर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: होम पेज पर, JKBOSE कक्षा 12 परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: लॉगइन करने और सबमिट करने के लिए अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करें.
स्टेप 4: जेकेबीओएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट की मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी, इसे चेक करें.
स्टेप 5: आगे के लिए मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें.

अभी अपना रिजल्ट चेक करने के लिए इस Direct Link पर क्लिक करें-

बता दें कि इस साल कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी को शुरू हुई और 20 मार्च, 2025 को हार्ड जोन क्षेत्रों में समाप्त हुई. सभी धाराओं- विज्ञान, वाणिज्य और कला के लिए परीक्षा सुबह 10 बजे से एक ही पाली में आयोजित की गई थी. जबकि सॉफ्ट जोन क्षेत्रों के लिए JKBOSE कक्षा 12 की परीक्षा 15 फरवरी से 17 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई थी. छात्रों को सलाह दी जाती है कि अधिक संबंधित जनकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.
ये भी देखें

 

NATIONAL : कानपुर के शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या ने राहुल गांधी को सुनाया अपना दर्द, कहा- आतंकी आराम से…

0

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या ने राहुल गांधी से अपना दर्द साझा किया. उन्होंने कहा कि शुभम को शहीद का दर्जा मिले.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी के परिजनों से बुधवार को मुलाकात की और कहा कि इस हमले के पीछे कहीं न कहीं सुरक्षा सम्बन्धी चूक हुई है और अगर केंद्र में उनकी सरकार होती तो ‘फैसला’ हो चुका होता.

राहुल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी के परिजनों से आज मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी.’कांग्रेस नेता ने कहा, ‘इस दुखद घड़ी में पूरा देश शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ा है. आतंकियों के खिलाफ सख्त और ठोस कार्रवाई होनी चाहिए और पीड़ित परिवारों को न्याय मिलना चाहिए. इसी उद्देश्य से संयुक्त विपक्ष ने सरकार को पूरा समर्थन दिया है और संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है.’

राहुल ने शुभम के परिवार के सामने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के पीछे कहीं न कहीं सुरक्षा में चूक हुई है. उन्होंने कहा, ‘अगर मेरी सरकार होती तो अब तक फैसला हो चुका होता.’ हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि ‘फैसले’ से उनका क्या तात्पर्य है.

कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्‍ट कर राहुल के हवाले से कहा, ‘पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालों के लिए संसद का एक विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए, जिसमें इस गंभीर मामले से जुड़ी चर्चा हो.’

इससे पहले, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की थी.

अपना अमेठी दौरा पूरा करने के बाद कानपुर पहुंचे राहुल गांधी ने शुभम के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से मुलाकात की. उनके साथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत अनेक वरिष्ठ नेता भी थे. राय 23 अप्रैल को शुभम के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे.
राहुल ने शुभम के परिवार के साथ 20 मिनट से अधिक समय बिताया. इस दौरान उन्होंने शुभम की पत्नी ऐशान्या, पिता संजय द्विवेदी और अन्य सहित परिवार के सदस्यों से बात की.

राहुल ने कहा कि उन्हें जीवन में दो बार ऐसा दर्द सहना पड़ा. पहली बार जब उनकी दादी की हत्या हुई और दूसरी बार जब उनके पिता की हत्या हुई.राहुल गांधी को देखकर शुभम की पत्नी रोने लगीं जिसके बाद उन्होंने उन्हें गले लगाया और उन्हें आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी, वह और प्रियंका (गांधी वाद्रा) उनके दुख में उनके साथ खड़े हैं.

ऐशान्या ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले को याद करते हुए राहुल को बताया कि अपराह्न करीब सवा दो बजे वह दोपहर का भोजन कर रहे थे, तभी सामान्य कपड़ों में एक आतंकवादी वहां पहुंचा और उनसे उनका धर्म पूछा. उसने सोचा कि वे लोग शरारत कर रहे हैं और जब उन्होंने कहा कि वे हिंदू हैं, तो आतंकवादी ने गोली चलाने में एक सेकंड का समय लिया. उन्होंने कहा कि एक गोली चली और सब कुछ खत्म हो गया.ऐशान्या ने कहा कि आतंकवादी महिलाओं को जीवित छोड़ रहे थे और उनसे कह रहे थे कि वे जाकर सरकार को बताएं कि उन्होंने उनके पतियों के साथ क्या किया.

राहुल ने ऐशान्या से पूछा कि घायलों को सुरक्षित स्थानों (घास के मैदान के नीचे की जगह) पर कैसे ले जाया गया. जवाब में ऐशान्या ने कहा कि उसे उसकी बहन घास के मैदान के नीचे ले गई थी. आतंकवादियों ने महिलाओं को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया.

ऐशान्या ने राहुल गांधी के सामने मांग रखी कि शुभम को शहीद का दर्जा दिया जाए. बाद में उसने मीडियाकर्मियों से कहा कि वह गांधी से अपने पति के लिए शहीद का दर्जा दिलाने के अलावा और कुछ नहीं चाहती.ऐशान्या ने कहा कि उसने आतंकवादियों से उसे भी गोली मारने की विनती की थी, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वे उसे जीवित रहने दे रहे हैं ताकि वह जाकर सरकार को बता सके कि उन्होंने क्या किया है.

कानपुर के 31 वर्षीय व्यवसायी शुभम द्विवेदी का महज दो महीने पहले 12 फरवरी को विवाह हुआ था. कश्मीर के पहलगाम में पत्नी के सामने ही आतंकवादियों ने शुभम की गोली मारकर हत्या कर दी थी. शुभम अपनी पत्नी और नौ अन्य परिजनों के साथ एक सप्ताह की छुट्टी पर 16 अप्रैल को कश्मीर गए थे.दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के लोकप्रिय पर्यटन शहर पहलगाम के पास बैसरन में 22 अप्रैल को आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में 26 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हो गए. इनमें ज्यादातर पर्यटक थे.

 

ENTERTAINMENT : बादशाह के नए गाने ‘वेलवेट फ्लो’ पर मचा बवाल, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, पंजाब में FIR दर्ज

रैपर बादशाह कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं. दरअसल रैपर के खिलाफ पंजाब पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. चलिए यहां पूरा मामला जानते हैं.

रैपर बादशाह हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं. फिलहाल उनके खिलाफ पंजाब पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनके लेटेस्ट गाने वेलवेट फ्लो में ईसाई धर्म के बारे में आपत्तिजनक बातें कही गई हैं. यह मामला पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला शहर में दर्ज किया गया था और इस पर लोगों में आक्रोश फैल गया है, जिसमें विरोध प्रदर्शन भी शामिल है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ग्लोबल क्रिश्चियन एक्शन कमेटी के प्रतिनिधि इमानुअल मसीह की औपचारिक शिकायत के बाद मंगलवार (29 अप्रैल) को रैपर बादशाह के खिलाफ किला लाल सिंह पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई. मसीह ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि बादशाह के गाने में ‘चर्च’ और ‘बाइबल’ शब्दों का इस्तेमाल ऐसे संदर्भ में किया गया है, जिससे ईसाई समुदाय की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है.

इस गाने को बादशाह ने गाया है और उन्होंने इसके बोल भी लिखे हैं. वेलवेट फ्लो का म्यूजिक हितेन ने तैयार किया है, गाने के वीडियो में बादशाह को यात्रा करते, एयरपोर्ट पर और जिम में कसरत करते हुए दिखाया गया है.

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) गुरविंदर सिंह ने पुष्टि की कि मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है, जो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मुद्दे से संबंधित है.

बटाला में मंगलवार को एक विरोध प्रदर्शन भी किया गया, जहाँ ईसाई समुदाय के सदस्य कलाकार से जवाबदेही की मांग करने के लिए इकट्ठा हुए थे. प्रदर्शनकारियों ने बादशाह पर कमर्शियल फायदे के लिए एक धर्म और उसके पवित्र प्रतीकों का अनादर करने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ़ कार्रवाई की मांग की है.

NATIONAL : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर नबी का फरमान है, मजदूर को उसका पसीना सूखने से पहले उसकी मजदूरी अदा कर दें

0

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस 1 मई को मनाया जाता है. मजदूरों के प्रति नबी ने जो आदेश दिए हैं वो समाज के लिए एक आदर्श विचारधारा भी है.

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस या श्रम दिवस हर साल 1 मई को मनाया जाता है. यह दिन श्रमिकों के अधिकारों और स्थितियों पर विचार करने का होता है. मुख्य रूप से श्रम दिवस मनाने का उद्देश्य दुनियाभर के मजदूरों या श्रमिकों के अधिकारों और उपलब्धियों को उजागर करना होता है.

उत्पादन में मजदूर प्राथमिक कारक हैं, जोकि आर्थिक विकास को गति देते हैं. किसी समाज की अर्थव्यवस्था और विकास में मजदूरों का अहम योगदान होता है. इसी योगदान को मान्यता देने के लिए हर साल दुनियाभर में मजदूर दिवस मनाया जाता है.

कड़ी मेहनत के बाद भी अगर मजदूरों को उनका मेहनताना न मिले तो यह बहुत दयनीय है और इसमें कोई संदेह भी नहीं है कि यह अन्याय है. इसलिए मजदूरों को उनके मेहनत का भुगतान समय पर न करने को अल्लाह ने गुनाह बताया है.

पैगंबर (स.अ.व.) ने कहा है, “मजलूम की दुआ से बचो, भले ही वह काफिर हो, क्योंकि उसके और अल्लाह के बीच कोई पर्दा नहीं होता.” इस कथन से स्पष्ट होता है कि, मजदूरों को मेहनताना न देना, उनके अधिकारों का हनन करना या किसी भी तरह से उन्हें कष्ट पहुंचाना श्रम कानून का उल्लघंन है.

नबी का फरमान है कि- मजदूर को उसकी मजदूरी उसका पसीना सूखने से पहले दे दो. नबी के यह विचार गहरे नैतिक और धार्मिक अर्थ को दर्शाता है, जोकि अल्लाह की साधारण हिदायत न होकर लोगों के लिए महत्वपूर्ण संदेश भी है. किसी भी बहाने से श्रमिकों का वेतन रोकना, वेतन में देरी करना या तय सीमा से अधिक काम कराना जायज नहीं है. इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि श्रमिकों को उनका मेहनताना न देना नैतिक अपराध तो है ही, इसके साथ अल्लाह के सामने यह पाप है. इसलिए इस गुनाह से बचें.

 

UP : बच्ची चुराकर भागा बदमाश जलकुम्भी में छिपा, डूबने से मासूम की मौत, भीख मांगते हैं माता- पिता

0

जौनपुर के शाहगंज रेलवे स्टेशन पर एक बदमाश मौका देखकर एक बच्ची को चुराकर भाग गया था. जब मासूम के माता पिता ने शोर मचाया तो बदमाश प्लेटफार्म के बगल जलकुम्भी में छिप गया. इस दौरान जलकुम्भी में डूबने के कारण मासूम बच्ची की मौत हो गयी.

उत्तर प्रदेश में जौनपुर के शाहगंज रेलवे स्टेशन पर मंगलवार देर रात हड़कंप मच गया. रेलवे स्टेशन पर मौजूद एक बदमाश मौका देखकर बच्ची को चुराकर भाग गया था. जब मासूम के माता पिता ने शोर मचाया तो बदमाश प्लेटफार्म के बगल जलकुम्भी में छिप गया. इस दौरान जलकुम्भी में डूबने के कारण मासूम बच्ची की मौत हो गयी. वहीं जीआरपी और रेलवे पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है. मासूम बच्ची के माता पिता का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं इस घटना के बाद स्टेशन पर सुरक्षा और चौकसी पर भी सवाल उठ रहा है.

मंगलवार की देर रात शाहगंज के प्लेटफॉर्म 4 पर देर रात हड़कंप मच गया. प्लेटफॉर्म पर अम्बेडकर नगर निवासी करिया लोना अपनी पत्नी और मासूम बच्ची के साथ रात गुजार रहे थे. करिया लोना और उसकी पत्नी भीख मांगकर जीवन यापन करते हैं. दंपति आज़मगढ़ से लौटकर स्टेशन पर रुके थे.

रात करीब एक बजे एक बदमाश ने मासूम बच्ची को चुरा लिया. जब माता-पिता ने शोर मचाना शुरू किया तो बदमाश प्लेटफॉर्म नंबर 4 के बगल में जलकुम्भी में छिप गया. दुर्भाग्यवश, पानी में डूबने से मासूम बच्ची की मौत हो गई. पुलिस ने जलकुंभी से आरोपी को बाहर निकालकर गिरफ्तार कर लिया है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

घटना के बारे में जानकारी देते हुए जीआरपी वाराणसी सीओ कुंवर प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी बदमाश की पहचान सुग्रीव के रूप में हुई. सुग्रीव भटिंडा-मुरादाबाद से शाहगंज पहुंचा था. वो देवरिया जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था.इसी दौरान उसकी नज़र बच्ची पर पड़ी. उसने मौके का फायदा उठाकर बच्ची को चुरा लिया. इसके बाद शोर से घबराकर वह जलकुंभी में छिप गया, जहां डूबने से बच्ची की जान नहीं बचाई जा सकी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

 

UP : यूपी के इस जिले में भी बदली स्कूल की टाइमिंग,क्लास 1-8 तक के बच्चों के लिए राहत की खबर

0

प्रयागराज में बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए अब कक्षा 1 से आठवीं तक के विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है. डीएम का ये निर्देश परिषदीय स्कूलों में छोड़कर सभी स्कूलों में प्रभावी होगा.

मई का महीना शुरू हो चुका है. ऐसे में दिन के समय में चिलचिलाती धूप से हर कोई परेशान है. बच्चे हो या बड़े हर कोई गर्मी के दिनों में घर में रहना ही पसंद करता है. ऐसे में बढ़ती गर्मी के चलते प्रयागराज के स्कूलों में एक बार फिर से समय में बदलाव किया गया है. ताकि बढ़ती गर्मी से छात्रों को राहत मिल सके और उनकी पढ़ाई पर भी कोई असर न पड़े.

प्रयागराज में बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूलों में समय बदला गया है. हालांकि परिषदीय विद्यालयों में किसी भी तरह का समय नहीं बदला गया है. परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को रोजाना उसी समय पर स्कूल जाना है, जिस समय पर स्कूल संचालित होता है.

डीएम प्रयागराज के निर्देश पर बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने इस आदेश को जारी किया है. जारी आदेश के मुताबिक कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल अब सुबह 7 बजे से 11:30 बजे संचालित होंगे. इसके साथ ही ये आदेश सीबीएसई, आईसीएसई व अन्य बोर्डों के मान्यता व सहायता प्राप्त अंग्रेजी व हिंदी माध्यम के विद्यालयों पर प्रभावी होंगे.

इसके साथ ही परिषदीय विद्यालयों को छोड़कर सभी बोर्डों के स्कूल 15 मई से ग्रीष्म अवकाश के लिए बंद होंगे. बीएसए ने इस आदेश का सख्ती से अनुपालन कराने का निर्देश दिया है. प्रयागराज में बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए डीएम प्रयागराज ने ये फैसला लिया है.

प्रयागराज में मई की शुरुआत में ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. ऐसे में स्कूली छात्रों को लू और गर्मी से बचाने के लिए अब कक्षा 1 से आठवीं तक के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. 15 मई को ग्रीष्म अवकाश के बाद स्कूल बंद हो जाएंगे. हालांकि ये निर्देश परिषदीय स्कूलों को छोड़कर सभी स्कूलों में प्रभावी होंगे. (सौरभ मिश्रा के इनपुट के साथ)

 

NATIONAL : बस्ती में नकली दवाओं का भांडाफोड़, शिकायत मिलने के बाद औषधि विभाग में मचा हड़कंप

0

बस्ती में नकली दवाओं के एक बड़े गोरखधंधे का फर्दाफाश हुआ है. बस्ती के पॉश इलाके में पवन फार्मा पर नकली दवाओं की बिक्री और उसकी सप्लाई का आरोप लगा है. दवाओं को सैंपलिंग के लिए भेजा गया है.

बस्ती जिले में नकली दवाओं के बिक्री की गोपनीय शिकायत मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग में हड़कंप मच गया है. ड्रग इंस्पेक्टर (DI) ने तत्काल प्रभाव से मामले की जांच शुरू कर दी है, जिससे भोले-भाले ग्राहकों के जीवन से खिलवाड़ करने वाले तत्वों में खलबली मच गई है.

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में नकली दवाओं के एक बड़े गोरखधंधे का पर्दाफाश होने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग को मिली एक गुप्त सूचना के बाद हरकत में आई ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने तत्काल जांच शुरू कर दी है. इस कार्रवाई ने उन संगठित तत्वों के बीच खलबली मचा दी है जो वर्षों से भोले-भाले उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे थे.

सूत्रों की मानें तो पुरानी बस्ती के पॉश इलाके में स्थित पवन फार्मा नामक प्रतिष्ठान इस नकली दवा के निर्माण और बिक्री के केंद्र के रूप में काम कर रहा था. शिकायत में न केवल नकली दवाओं की बिक्री का आरोप लगाया गया है, बल्कि यह भी कहा गया है कि फर्म एक गुप्त स्थान पर इन दवाओं का निर्माण कर पूरे बाजार में एक सुव्यवस्थित नेटवर्क के माध्यम से इनकी आपूर्ति कर रही थी.

इस गोरखधंधे की जड़ें कितनी गहरी हैं, यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा, लेकिन शुरुआती जानकारी ने प्रशासन और आम जनता दोनों को ही चिंता में डाल दिया है. नकली दवाओं का यह जाल न केवल मरीजों के इलाज को विफल कर रहा था, बल्कि उनके स्वास्थ्य पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव भी डाल रहा था, जिससे कई लोगों के जीवन खतरे में पड़ सकते थे.

इस गंभीर मामले की जानकारी देते हुए ड्रग इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि विभाग को एक विश्वसनीय सूत्र से गोपनीय शिकायत मिली थी, जिसमें पवन फार्मा द्वारा नकली दवाएं बेचने और बनाने की विशिष्ट जानकारी दी गई थी. शिकायत की गंभीरता को देखते हुए, उन्होंने तुरंत एक विशेष जांच टीम का गठन किया और फर्म पर छापेमारी की योजना बनाई गई. उन्होंने यह भी बताया कि जांच की प्रारंभिक प्रकृति को देखते हुए और सबूतों को सुरक्षित रखने के लिए पूरी गोपनीयता बरती जा रही है. टीम यह सुनिश्चित कर रही है कि किसी भी तरह से जांच प्रभावित न हो और दोषियों तक पहुंचने में कोई बाधा न आए.

जांच के अगले चरण के बारे में जानकारी देते हुए ड्रग इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि पवन फार्मा से विभिन्न दवाओं के नमूने सील कर लिए गए हैं. इन नमूनों को अब राज्य स्तरीय एक उच्च स्तरीय प्रयोगशाला में भेजा जाएगा, जहां इनकी गुणवत्ता, सामग्री और प्रामाणिकता की विस्तृत जांच की जाएगी.

उन्होंने कहा कि सैंपलिंग की रिपोर्ट विभाग के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी, क्योंकि इसी के आधार पर यह तय होगा कि दवाओं में किस प्रकार की मिलावट की गई थी या क्या वास्तव में दवाइयां नकली थी. रिपोर्ट के निष्कर्षों के बाद, दोषियों के खिलाफ औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विभाग इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

उधर, पवन फार्मा के मालिक अनिल रूंगटा ने इन गंभीर आरोपों को एक सिरे से खारिज करते हुए खुद को निर्दोष बताया है. उन्होंने कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद और उनकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की साजिश हैं. रूंगटा ने यह भी दावा किया कि जिस व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है, उसका नाम और पता भी गलत है, जिससे शिकायत की सत्यता पर संदेह होता है.

उन्होंने विश्वास जताया कि विभाग की निष्पक्ष जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी और उनकी फर्म को क्लीन चिट मिल जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि वे जांच में पूरा सहयोग करेंगे और उनके पास यह साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं कि उनकी फर्म किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल नहीं है. इस घटना के सामने आने के बाद जिले के दवा बाजार में खलबली मच गई है. अन्य दवा विक्रेता भी सतर्क हो गए हैं और अपने स्टॉक की जांच कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे अनजाने में भी नकली दवाएं तो नहीं बेच रहे हैं.

आम जनता में नकली दवाओं को लेकर भय और अविश्वास का माहौल है. लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी चिंताएं व्यक्त कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि प्रशासन इस मामले की गहराई से जांच करे और दोषियों को कड़ी सजा दे. कई नागरिक संगठनों ने भी इस मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद की है और सरकार से अपील की है कि वे नकली दवाओं के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाएं.

सैंपलिंग रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से आम जनता में थोड़ी उम्मीद जागी है कि अब उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर लगाम लगेगी. लोग यह उम्मीद कर रहे हैं कि विभाग न केवल इस मामले में दोषियों को पकड़ेगा, बल्कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए भी ठोस कदम उठाएगा.

अब सभी की निगाहें प्रयोगशाला से आने वाली सैंपलिंग रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो यह बताएगी कि बस्ती में नकली दवाओं का यह जाल कितना बड़ा है और इसमें कौन-कौन से लोग शामिल हैं. इस रिपोर्ट के आने के बाद ही इस पूरे मामले की अगली दिशा तय होगी और यह भी पता चलेगा कि क्या इस गोरखधंधे के पीछे कोई संगठित गिरोह काम कर रहा था या नहीं. प्रशासन पर अब यह जिम्मेदारी है कि वह इस मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करे ताकि जनता का विश्वास बना रहे.

 

BIHAR : प्रेमिका को लेकर दोस्त ने की दोस्त की हत्या, मुजफ्फरपुर से आई लव ट्रायंगल की हैरान कर देने वाली कहानी

0

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट में लव ट्रायंगल के चलते एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई. मृतक राजदीप उर्फ मुन्ना की हत्या उसी के दोस्त मुकेश कुमार और बैजू राय ने की. युवती से प्रेम करने को लेकर दोनों दोस्तों में दुश्मनी हो गई थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.मुजफ्फरपुर के गायघाट में प्रेम प्रसंग को लेकर दोस्त ने ही अपने दोस्त की निर्मम हत्या कर दी. यह सनसनीखेज मामला 27 अप्रैल का है जब राजदीप उर्फ मुन्ना की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई. हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों मुकेश कुमार और बैजू राय को गिरफ्तार कर लिया है.

ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि इस हत्याकांड के पीछे लव ट्रायंगल मुख्य वजह है. राजदीप और मुकेश दोनों एक ही युवती से प्रेम करते थे. मुकेश का युवती से पांच साल से प्रेम संबंध था. लेकिन युवती ने कुछ समय पहले मुकेश को छोड़कर राजदीप से प्रेम करना शुरू कर दिया. इसी बात से नाराज होकर मुकेश ने बदला लेने की ठान ली.

मुकेश ने अपने दोस्त बैजू राय के साथ मिलकर साजिश रची. दोनों ने राजदीप को फोन कर बुलाया और सुनसान जगह पर ले जाकर चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी. पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल किया है. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है.
एफएसएल जांच में भी हत्या उसी चाकू से किए जाने की पुष्टि हुई है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है.

NATIONAL : अजमेर के डिग्गी बाजार के होटल में लगी भीषण आग, 4 लोगों की जलकर मौत

0
अजमेर के डिग्गी बाजार में नाज़ होटल में लगी भीषण आग में चार लोगों की मौत हो गई और एक बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए. आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी. राजस्थान के अजमेर के डिग्गी बाजार में नाज होटल में लगी भीषण आग में चार लोगों की मौत हो गई और एक बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए. यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिससे मेहमानों में अफरा-तफरी मच गई. संकरी गलियों के कारण बचाव कार्य में बाधा आई, लेकिन दमकल और पुलिस कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अथक प्रयास किए.
जेएलएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिल समारिया ने बताया, “आज सुबह डिग्गी बाजार इलाके में एक होटल में आग लग गई. पुलिस की टीम मौके पर है. दम घुटने और जलने से दो पुरुषों, एक महिला और एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो हुई है.”
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ ने कहा, “होटल तक पहुंचने का रास्ता संकरा होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है. शुरुआती तौर पर यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी.”
होटल में मौजूद एक मेहमान ने बताया कि धमाके की आवाज आई, जिसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ बाहर भागे. होटल में ठहरे मंगिला कलोसिया ने बताया, .”एक महिला ने खिड़की से अपने बच्चे को मेरी गोद में फेंक दिया. उसने इमारत से कूदने की भी कोशिश की, लेकिन हमने उसे रोक लिया. उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति भी खिड़की से कूद गया और उसके सिर में चोट लग गई..”

 

- Advertisement -

News of the Day