PM मोदी बेंगलुरु और चिकबल्लापुर में जनसभाओं को करेंगे संबोधित, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें

0
32

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को कर्नाटक का दौरा करेंगे। इस दौरान वह बेंगलुरु और चिकबल्लापुर में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के मुताबिक, मोदी अपराह्न दो बजे चिकबल्लापुर के चोक्काहल्ली गांव में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

हिमाचल में बारिश और ओलावृष्टि, कई पेड़ उखड़े, वाहन क्षतिग्रस्त
मनाली और शिमला जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों सहित हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को बिजली गिरने के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिसके परिणामस्वरूप पेड़ उखड़ गए और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मनाली में तेज हवाओं के कारण एक पेड़ उखड़ गया, जिससे नौ वाहन और भूतनाथ मंदिर के पास एक घर की छत क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन के अंदर बैठे एक व्यक्ति को चोटें आईं और उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

तेलंगाना में अगले 24 घंटे के दौरान लू चलने के आसार 
तेलंगाना के कई जिलों के अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटे में लू चलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि करीमनगर, पेड्डापल्ली, भद्रादी कोठागुडम, खम्माम, नलगोंडा, सूर्यापेट और अन्य जिलों में अगले 24 घंटे में लू चलने के आसार हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान कार से कुचले जाने से BJP नेता की मौत
कर्नाटक में शुक्रवार को कोडागु जिले में चुनाव प्रचार के दौरान हिट-एंड-रन दुर्घटना में एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई। इस घटना के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घटनास्थल पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सलमान खान के घर पहुंची लॉरेंस बिश्नोई के नाम बुक की गई कैब 
अब मुंबई की बांद्रा पुलिस ने सलमान खान के फैन को गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मजाक करना सुपरस्टार के फैन को भारी पड़ गया है। दरअसल, फैन ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर से बिश्नोई के नाम पर कैब बुक की थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आम्गे ने नागपुर में डाला वोट, बोलीं- ‘यह हम सबका कर्तव्य’
देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बुगल बज चुका है। आज 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग की जा रही है। इसी बीच शुक्रवार को महाराष्ट्र के नागपुर में दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला ज्योति आमगे ने मतदान किया। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में 16.63 करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं। इनमें 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिला वोटर्स हैं।

वोट बैंक की खातिर हज़ारों वर्षों की आस्था को खारिज कर रहा है इंडी गठबंधन
समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हज़ारों वर्षों से चली आ रही आस्था और भक्ति को इंडी गठबंधन वाले सिर्फ वोट बैंक के लिए ख़ारिज कर रहे हैं। दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे मैदान पर चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा सरकारों में यहां के किसानों की समस्याओं की अनदेखी की जाती थी लेकिन भाजपा सरकार किसानों पर पूरा ध्यान दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here