पंजाबी गायक Karan Aujla ने शेयर कीं खास तस्वीरें, New Look में फैंस को आ रहे खूब पसंद

0
9

करण औजला अपनी दमदार आवाज की बदौलत पंजाबी इंडस्ट्री के रॉकस्टार बन गए हैं। वे अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उनका गाया हर गाना सुपरहिट साबित होता है। करण औजला आज जिस मुकाम पर हैं वहां तक ​​पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है।

हाल ही में करण औजला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह काफी स्टनिंग लग रहे हैं। उनकी ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। इन तस्वीरों में करण औजला अपनी घड़ी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं।

बता दें करण औजला का असली नाम जसकरण सिंह औजला है। इंडस्ट्री में आने से पहले उन्होंने अपना नाम बदलकर करण औजला रख लिया था। औजला का जन्म 18 जनवरी 1997 को लुधियाना के घुराला गांव में हुआ था उनके माता-पिता की मृत्यु तब हो गई जब वह सिर्फ 9 साल के थे। ये बहुत बड़ा झटका था। अपने माता-पिता की मृत्यु के बाद करण औजला का पालन-पोषण उनके चाचा और बहनों ने किया।

करण औजला को बचपन से ही लिखने का शौक था। वह हमेशा कुछ न कुछ लिखते रहते थे। इसके बाद करण औजला ने छोटी उम्र से ही गाने लिखना शुरू कर दिया था। इसी दौरान एक शादी समारोह में उनकी मुलाकात सिंगर जस्सी गिल से हुई। हालांकि, ये मुलाकात प्रोफेशनल नहीं थी। इसके बाद औजला अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए कनाडा चले गए। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद करण औजला ने अपना पहला गाना ‘सेल फोन’ रिलीज किया, जो काफी हिट हुआ। इसके बाद करण औजला ने काफी समय तक गाना नहीं गाया। उन्होंने टोरंटो, कनाडा में अपने स्टूडियो में दीप जांडू के साथ काम करना जारी रखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here