Ravi Pradosh Vrat 2024: रवि प्रदोष व्रत आज, ये मंत्र करेंगे आपके जीवन की हर बाधा को दूर

0
33

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज 5 मई को रवि प्रदोष का व्रत रखा जाएगा। हर माह में दो बार प्रदोष व्रत रखा जाता है और आज मई महीने का पहला प्रदोष व्रत है। आज के दिन भगवान शिव की उपासना करने से जीवन के सारे दुःख दूर हो जाते हैं और अंत समय में व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। भगवान शिव को अगर जल्द से जल्द प्रसन्न करना चाहते हैं तो प्रदोष का दिन बेहद ही खास है। इसके अलावा इस व्रत के प्रभाव से सुहागिनों को अखंड सौभाग्यवती का वरदान प्राप्त होता है और जीवन से सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। बता दें कि अगर ज्यादा पूजा-पाठ नहीं कर सकते तो कुछ मंत्रों का जाप करने से पूजा के समान फल प्राप्त होता है। तो चलिए सबसे पहले जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त और अचूक उपाय।

Auspicious time of Pradosh fast प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त

पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त- शाम 6 बजकर 58 मिनट से शुरू होकर रात 9 बजकर 5 मिनट तक रहेगा।

महामृत्युंजय मंत्र
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

शिव गायत्री मंत्र
ऊँ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि, तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्।

शिव स्तुति मंत्र
द: स्वप्नदु: शकुन दुर्गतिदौर्मनस्य, दुर्भिक्षदुर्व्यसन दुस्सहदुर्यशांसि।

उत्पाततापविषभीतिमसद्रहार्ति, व्याधीश्चनाशयतुमे जगतातमीशः।।

शिव आरोग्य मंत्र
माम् भयात् सवतो रक्ष श्रियम् सर्वदा।

आरोग्य देही में देव देव, देव नमोस्तुते।।

ओम त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।

इस मंत्र के जाप से व्यक्ति को आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है।

शीघ्र विवाह के लिए मंत्र
ह्रीं गौर्य नमः
है गौरि शंकरार्धांगि यथा त्वं शंकर प्रिया।
तथा मां कुरू कल्याणि कान्तकान्तां सुदुर्लभाम्।।
हे गौरी शंकरार्धांगी। यथा त्वं शंकर प्रिया।
तथा मां कुरु कल्याणी, कान्त कान्तां सुदुर्लभाम्।।

Ravi Pradosh Vrat Importance रवि प्रदोष व्रत का महत्व

प्रदोष व्रत जीवन की सारी समस्याओं को दूर करने का काम करता है। इस व्रत को करने से भगवान शिव और माता पार्वती प्रसन्न होकर व्यक्ति की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। धन-धान्य में वृद्धि के लिए भगवान शिव की पूजा अवश्य करनी चाहिए। अगर जीवन में बार-बार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो ये व्रत सारी परेशानियों से मुक्ति दिलाने का सामर्थ्य रखता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here