दो पूर्व CM के बेटे चुनाव मैदान में: झालावाड़-बारां में लगी वसुंधरा राजे की प्रतिष्ठा, जालौर में अशोक गहलोत की अग्निपरीक्षा

0
6

राजस्थान की 13 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार सुबह से मतदान शुरू हो चुका है। यहां केंद्रीय मंत्रियों समेत दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की साख भी दांव पर लगी है। वहीं कुल 152 प्रत्याशियों की किस्मत शुक्रवार शाम को ईवीएम में कैद हो जाएगी। जोधपुर से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत चुनाव लड़ रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी बाड़मेर सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस सीट पर सबकी निगाहें निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी पर टिकी हैं। वहीं देशभर में जालौर और झालावाड़-बारां लोकसभा सीट की भी चर्चा है। इसकी वजह यह है कि यहां से दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे चुनावी समर में उतरे हैं। तो आइये जानते हैं इन दो सीटों के बारे में…

झालावाड़-बारां: यहां लगी वसुंधरा राजे की प्रतिष्ठा

इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे को चौथी बार टिकट दिया है। परिसीमन के बाद यह सीट 2009 में अस्तित्व में आई। तब से अब तक यहां दुष्यंत सिंह का कब्जा है। वे लगातार तीन बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं। दुष्यंत के सामने कांग्रेस ने उर्मिला जैन को टिकट दिया है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से चंद्र सिंह किराड़ उतरे हैं। यहां दुष्यंत सिंह के साथ-साथ उनकी मां वसुंधरा राजे की प्रतिष्ठा भी लगी है। इस सीट पर चुनावी मुकाबले में तीन निर्दलीय समेत कुल सात प्रत्याशी हैं।

जालौर: अशोक गहलोत की अग्निपरीक्षा

जालौर लोकसभा सीट पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की साख दांव पर है। इसकी वजह यह है कि कांग्रेस ने उनके बेटे वैभव गहलोत को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर तीन लोकसभा चुनाव से भाजपा का कब्जा है।

इस बार भाजपा ने मौजूदा सांसद देवजी पटेल का टिकट काटकर लुंबाराम को उतारा है। इस सीट पर वैभव के साथ-साथ अशोक गहलोत की भी अग्निपरीक्षा है। यहां छह निर्दलीय समेत 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here