SPORTS : आयरलैंड ने पहली बार दी भारत को मात, टी20 मैच में 34 रनों से हराया

0
43

आयरलैंड ने बेलफ़ास्ट में हुए पहले टी20 मैच में भारत को 34 रनों से हरा दिया.ये आयरलैंड की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत पर पहली जीत है.भारत ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया. आयरलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 182 रन बनाए.इस स्कोर का पीछा करते हुए भारतीय टीम 148 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 49 और शिवम दुबे ने 25 रन बनाए.आयरलैंड की ओर से टीम के कप्तान लोर्कान टकर ने 50 और गैरेथ डेलेनी ने 49 रन बनाए.भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए, जबकि हर्षित राणा ने तीन विकेट झटके.

मैच में आयरलैंड के गेंदबाज़ों ने कमाल कर दिया.मैथ्यू हम्फ़्रीज़ और मेट होलार्ड ने अपनी टीम के लिए तीन-तीन विकेट हासिल किए जबकि जय मूंद्रा को दो विकेट अपने नाम किए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here