SPORTS : कूपर का नाबाद शतक गया बेकार, पंजाब को 33 रनों से हराकर नंबर-1 बनी हैदराबाद

0
72

सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 49वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को 33 रनों से हरा दिया और प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पायदान हासिल किया

सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 49वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को 33 रनों से हरा दिया और प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पायदान हासिल किया. ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की अर्द्धशतकीय पारियों के दम पर हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 235 रन टांगे. इसके बाद पैट कमिंस की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन किया. पंजाब ने 23 के स्कोर पर ही तीन विकेट गंवा दी थी. इसके बाद उसके लिए वापसी करना मुश्किल हो गया. अंत तक कूपर कोनोली संघर्ष करते रहे लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए. हालांकि, अपने नाबाद शतक से उन्होंने यह तो तय किया कि टीम को नेट रन रेट पर अधिक असर ना पड़े. (Scorecard)

हैदराबाद से मिले 236 के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी. टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. पंजाब ने 1.1 ओवरों में महज 4 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे. इसके बाद कूपर कॉनली ने मोर्चा संभाला. उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर (5) के साथ तीसरे विकेट के लिए 19 रन जोड़े, जबकि मार्कस स्टोइनिस (28) के साथ 20 गेंदों में 40 रन की साझेदारी की.

इस टीम को 63 के स्कोर पर चौथा झटका लगा, जिसके बाद कॉनली ने सूर्यांश शेडगे के साथ पांचवें विकेट के लिए 30 गेंदों में 47 रन जोड़कर टीम को परेशानी से निकालने की कोशिश की. सूर्यांश ने 17 गेंदों में 25 रन की पारी खेली. कूपर कॉनली ने 19.4 ओवर में अपना पहला आईपीएल शतक पूरा किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. कॉनली 59 गेंदों में 8 छक्कों और 7 चौकों के साथ 107 रन बनाकर नाबाद रहे.

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन की अर्द्धशतकीय पारियों के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तूफानी शुरुआत दिलाई. टीम ने 3.1 ओवर में ही 50 का आंकड़ा छू लिया. हालांकि, इसके बाद अभिषेक आउट हुए. उन्होंने 13 गेंदों में 35 रन बनाए. इसके बाद क्रीज पर आए ईशान ने ट्रेविस हेड के साथ टीम के स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया. लेकिन चहल ने इस साझेदारी को तोड़ा. ट्रेविस हेड 19 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए. हैदराबाद के लिए इसके बाद ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने तीसरे विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी की. दोनों ही बल्लेबाजों को 9 के निजी स्कोर पर जीवनदान मिले और दोनों ने इसका फायदा उठाया. ईशान 32 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुए, जबकि क्लासेन 43 गेंदों में 69 रन बनाकर लौटे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here