टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजों को लंबे-लंबे स्पेल डालने पड़ते हैं. कई गेंदबाजों ने अपने करियर में हजारों ओवर फेंके हैं, लेकिन इस मामले में एक गेंदबाज सबसे आगे है. आइए जानते हैं उनके नाम.
टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजों को लंबे-लंबे स्पेल डालने पड़ते हैं. कई गेंदबाजों ने अपने करियर में हजारों ओवर फेंके हैं, लेकिन इस मामले में एक गेंदबाज सबसे आगे है. खास बात यह है कि इस लिस्ट में भारत के दिग्गज अनिल कुंबले दूसरे नंबर पर मौजूद हैं. श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा 7339.5 ओवर गेंदबाजी की है. वहीं अनिल कुंबले ने 6808.2 ओवर फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया है. इस लिस्ट में शेन वॉर्न और जेम्स एंडरसन जैसे दिग्गज गेंदबाज भी 8n शामिल हैं.
मुरलीधरन सबसे आगे, कुंबले दूसरे नंबर पर
- मुथैया मुरलीधरन – 7339.5 ओवर
श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. उन्होंने 1992 से 2010 के बीच कुल 133 टेस्ट मैच खेले और 7339.5 ओवर गेंदबाजी की. इस दौरान मुरलीधरन ने 800 विकेट अपने नाम किए और उनका गेंदबाजी औसत 22.73 रहा.

- अनिल कुंबले – 6808.2 ओवर
भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले इस रिकॉर्ड लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 1990 से 2008 के बीच 132 टेस्ट मैच खेले और कुल 6808.2 ओवर गेंदबाजी की. कुंबले ने अपने टेस्ट करियर में 619 विकेट लिए और उनका औसत 29.65 रहा.
- शेन वॉर्न – 6784.1 ओवर
ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. वॉर्न ने 1992 से 2007 के बीच 145 टेस्ट मैच खेले और 6784.1 ओवर फेंके. उन्होंने इस दौरान 708 विकेट हासिल किए और उनका गेंदबाजी औसत 25.42 रहा.
- जेम्स एंडरसन – 6672.5 ओवर
इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपने लंबे टेस्ट करियर में 6672.5 ओवर गेंदबाजी की. उन्होंने 2003 से 2024 के बीच 188 टेस्ट मैच खेले, जो इस लिस्ट में शामिल खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा मैचों में से एक है. एंडरसन ने 704 विकेट हासिल किए और उनका गेंदबाजी औसत 26.46 रहा.
यह भी पढ़ें- 8-8 ओवर का मैच, रिंकू सिंह ने 414 के तूफानी स्ट्राइक रेट से ठोके इतने रन
- नाथन लियोन – 5853.1 ओवर
ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. उन्होंने 2011 से अब तक 143 टेस्ट मैच खेले और 5853.1 ओवर गेंदबाजी की. लियोन के नाम 571 टेस्ट विकेट हैं और उनका गेंदबाजी औसत 30.21 है.
- स्टुअर्ट ब्रॉड – 5616.2 ओवर
इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने टेस्ट क्रिकेट में 5616.2 ओवर गेंदबाजी की. उन्होंने 2007 से 2023 के बीच 167 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 604 विकेट हासिल किए. ब्रॉड का टेस्ट गेंदबाजी औसत 27.68 रहा.
- कोर्टनी वॉल्श – 5003.1 ओवर
वेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाज कोर्टनी वॉल्श इस सूची में सातवें स्थान पर हैं. उन्होंने 1984 से 2001 के बीच 132 टेस्ट मैच खेले और 5003.1 ओवर डाले. वॉल्श ने अपने टेस्ट करियर में 519 विकेट लिए और उनका औसत 24.44 रहा.

