हरियाणा : राहुल और सोनिया गांधी के बयानों की मेन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री पाकिस्तान में हैः मंत्री अनिल विज

0
63

अम्बाला. नागरिकता संशोधन बिल के विरोध पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल और सोनिया गांधी देश में दंगे भड़काना चाहते हैं। तभी इस प्रकार के बयान देते हैं। इनके बयानों की मेन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री पाकिस्तान में है। इमरान खान उसका डायरेक्टर है।

विज ने कहा कि कांग्रेस हर अच्छे काम का विरोध करती है। कांग्रेस तो इस्लामाबाद से चलती है। जो इमरान खान कहता है। वही कांग्रेस करती है। कांग्रेस नहीं चाहती कि हिंदुस्तान में शांति हो। वे लोगों को भड़काते हैं। उन्हें गुमराह करते हैं और देश की शांति को भंग करना चाहते हैं।

विज ने पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि पंजाब में तो बड़ी संख्या में सिख पाकिस्तान से आए हैं, जिन पर वहां अत्याचार हो रहा था। इसके बावजूद भी अमरिंदर सिंह इस बिल का विरोध कर रहे हैं। पंजाब के सीएम का ऐसा कहना ठीक नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here