पेड़ से बांधकर दी ऐसी सजा वो भी सिर्फ इसलिए, मामला जानकर फट जाएगा कलेजा!

0
148

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र में एक राजमिस्त्री को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि गंगोह क्षेत्र के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी मुबारक (35) राजमिस्त्री का काम करता है और 2 दिन पहले रईस ने उसे शराब लाने के लिए 500 रुपए दिए थे, जो मुबारक ने कहीं खो दिए थे।

पहले पेड़ से बांधा फिर निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,  इससे नाराज रईस ने मुबारक को एक पेड़ से बांध दिया और उसके कपड़े उतारकर बेरहमी से पीटा। जैन के मुताबिक, पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसपी ने बताया कि घटना के सिलसिले में रईस को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here