ठेके पर पहुंचकर मांगी फ्री शराब, सेल्समैन ने किया मना तो उठा ले गए बदमाश

0
143

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के नरसिंहगढ़ में शराब दुकान के सेल्समैन से मुफ्त शराब मांगने के विवाद में 6 बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। सुहाव दुहाव गांव के बदमाशों ने दुकान में घुसकर सेल्समैन नीलेश राय को लाठियों से पीटा और जीप में डालकर ले गए। यह घटना शनिवार रात करीब 11 : 15 बजे की है। पूरी वारदात दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

सहयोगी कर्मचारी की सूचना पर पुलिस ने तलाश शुरू की। करीब 4 घंटे बाद रात 3 बजे सेल्समैन घायल अवस्था में सुहाव दुहाव गांव के पास मिला। नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी प्रसीता कुर्मी के अनुसार, आरोपियों में धर्मेंद्र ठाकुर, विनोद यादव और पूरन की पहचान हुई है। अन्य तीन की पहचान की जा रही है। सेल्समैन को अंदरूनी चोटें आई हैं। अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here