पंजाब में मौसम को लेकर जारी हुई चेतावनी, किसानों को भी किया Alert

0
6

पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश और आंधी आने की संभावना है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने इस संबंध में चेतावनी भी जारी की है। केंद्र के निर्देशक ए.के. सिंह का कहना है कि गुरुवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा, जिसका असर शुक्रवार को भी दिखेगा। साथ ही शनिवार को कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसके अलावा 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। इसलिए चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा में चेतावनी जारी कर दी गई है। केंद्र के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। किसी भी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहले दिन का तापमान बढ़ जाता है।

किसानों को भी किया Alert
बारिश को देखते हुए मौसम केंद्र ने किसानों को अलर्ट कर दिया है। केंद्र ने कहा है कि रबी की फसलों (गेहूं, सरसों आदि) की परिपक्वता और कटाई की निकटता को देखते हुए उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here