WORLD : क्षेत्रीय शांति के खिलाफ है इस तरह की आक्रामकता, अफगानिस्तान में PAK के हवाई हमलों की भारत ने की निंदा

0
28

अफगानिस्तान के इलाकों में पाकिस्तान के हवाई हमलों की भारत ने कड़े शब्दों में निंदा की है। भारत ने कहा है कि एक संप्रभु देश के खिलाफ ‘इस तरह की आक्रामक कार्रवाई’ क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा को खतरे में डालने वाली है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान एक सवाल के जवाब में यह बयान दिया। एमईए प्रवक्ता ने कहा, ‘हम पाकिस्तान की ओर से किए गए हमलों और अफगानिस्तान के कुनार तथा पक्तिका प्रांतों में किए गए हवाई हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। इन हवाई हमलों में कई नागरिक मारे गए हैं।’

कुनार और पक्तिका प्रांतों में किए हमले
उन्होंने कहा, ‘हम पाकिस्तान की ओर से किए गए हमलों, खासकर अफगानिस्तान के कुनार और पक्तिका प्रांतों में की गई हवाई बमबारी की कड़ी निंदा करते हैं। इन हवाई हमलों में कई आम नागरिक मारे गए हैं।’

हमलों में 2 लोगों की हुई मौत
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘एक संप्रभु पड़ोसी देश के खिलाफ आक्रामकता की ऐसी घटनाएं क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के खिलाफ हैं। इससे क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा प्रभावित होती है और यह पाकिस्तान की ओर से आक्रामकता का एक और उदाहरण है।’उन्होंने हमलों में लोगों की मौत पर संवेदना जताते हुए कहा कि भारत को उम्मीद है कि घायल हुए लोग जल्द और पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे।

आत्मघाती हमलावरों समेत 28 आतंकी मारे गए
पाकिस्तान ने सोमवार को कहा कि उसके सुरक्षा बलों ने अफगानिस्तान के साथ लगी सीमा वाले क्षेत्र में आतंकवादियों के शिविरों और ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिनमें कई आत्मघाती हमलावरों समेत 28 आतंकवादी मारे गए। अफगान तालिबान सरकार ने सोमवार को कहा कि उसके पूर्वी प्रांतों कुनार और पक्तिका में पाकिस्तानी हवाई हमलों में तीन आम नागरिक मारे गए और चार अन्य घायल हो गए। एक्सपर्ट का मानना है कि पाकिस्तान ने ये हमले इसलिए किए हैं ताकि वह सऊदी अरब को बता सके कि वह अपने अंदरूनी मामलों में घिरा हुआ है, इसलिए वह किसी और मोर्चे पर नहीं उलझ सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here