WORLD : वेनेजुएला में आए दोहरे महाव‍िनाशकारी भूकंप के पीछे क्या थी वजह? 1 लाख तक मौतों की आशंका, जानें

0
40

वेनेजुएला सरकार ने कहा है कि रविवार शाम आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद बचावकर्मी गिरी हुई इमारतों में तलाशी ले रहे हैं और आपातकालीन टीमें प्रभावित इलाकों में हैं।

काराकस: वेनेजुएला में बुधवार शाम आए दो शक्तिशाली भूकंपों में अब तक 32 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। वहीं कम से कम 700 लोग घायल होने की बात सरकार ने बताई है। देश के कई हिस्सों में इस भूकंप से भारी तबाही मची है। देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है और चेतावनी दी कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। कुछ एजेंसियों ने मरने वालों की संख्या एक लाख तक पहुंचने का अंदेशा जताया है। इस तबाही के बाद सवाल पूछा जा रहा है कि आखिर वेनेजुएला में मची इस तबाही के पीछे का कारण क्या है।

वेनेजुएला में भूकंप आने की वजह इसकी भौगोलिक स्थिति है। वेनेजुएला एक ऐसे इलाके में है, जहां भूकंप का खतरा हमेशा बहुत ज्यादा बना रहता है। दरअसल यहां दो टेक्टोनिक प्लेटें- कैरिबियन और साउथ अमेरिकन आपस में मिलती हैं। यहां होने की वजह से वेनेजुएला हमेशा भूकंप के गंभीर रिस्क में रहता है। बुधवार शाम को भी इस क्षेत्र में कुछ ऐसा हुआ, जो तबाही की वजह बना गया।

बुधवार के भूकंप की वजह क्या है
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, बुधवार शाम को वेनेजुएला में 7 से ज्यादा तीव्रता के दो भूकंपों में से दूसरा और ज्यादा शक्तिशाली भूकंप इन प्लेटों (कैरिबियन और साउथ अमेरिकन टेक्टोनिक प्लेट) की सीमा के पास उथली स्ट्राइक-स्लिप फॉल्टिंग की वजह से आया है।

बुधवार के भूकंप की वजह बनी स्ट्राइक-स्लिप फॉल्टिंग तब होती है, जब फॉल्ट यानी प्लेटों के बीच की दरारें क्षैतिज यानी आड़ी खिसकती हैं। यह हलचल तेज होती है तो भूकंप आता है। बुधवार शाम इन प्लेटों में हलचल के चलते 7.1 के बाद 7.5 की बेहद ज्यादा तीव्रता का भूकंप वेनेजुएला में आया है।

दुर्लभ हैं दोहरे भूकंप
USGS की रिपोर्ट कहती है कि आम तौर पर इन्हें नक्शे पर बिंदुओं के तौर पर दिखाया जाता है लेकिन इस आकार के भूकंपों को एक बड़े फॉल्ट एरिया पर खिसकाव (स्लिप) के तौर पर बताना ज्यादा सही है। वेनेजुएला के दोहरे भूकंप एक जटिल, रप्चर इंटरैक्शन प्रक्रिया की ओर इशारा करते है। इससे आफ्टरशॉक्स (भूकंप के बाद के झटके) की संभावना बनी हुई है।

वेनेजुएला में एक मिनट से भी कम समय में दो बार भूकंप आया, जिसमें दूसरी बार ज्यादा तेज झटके आए। इसे भूकंप की दुर्लभ घटना माना जाता है, जिसे ‘अर्थक्वेक डबलेट’ कहते हैं। अर्थक्वेक डबलेट तब होता है, जब एक जैसी तीव्रता (मैग्नीट्यूड) के दो बड़े भूकंप मजह कुछ सेकंड में एक ही फॉल्ट पर या आपस में गहराई से जुड़े दो फॉल्ट पर आते हैं।

डबलेट होता है खतरनाक
सामान्य भूकंप के सीक्वेंस में एक शक्तिशाली मुख्य भूकंप के बाद उससे बेहद कमजोर झटके यानी आफ्टरशॉक आते हैं। यह आमतौर पर दुनियाभर में महसूस किया जाता है। डबलेट में इसके उलट दूसरा भूकंप पहले से भी खतरनाक होता है, जो बड़ी तबाही की वजह बनते हैं। वेनेज़ुएला के मामले में यही देखा गया है।

वेनेजुएला में भूकंप ने खासतौर से राजधानी काराकस को प्रभावित किया है। राजधानी में कई ऊंची इमारतें ढह गईं और मुख्य हवाई अड्डे को बंद करना पड़ा। इमारतों के मलबे से ऊंचे-ऊंचे ढेर बन गए हैं। इनको हटाने में काफी समय लगेगा, ऐसे में आने वाले दिनों में जानमाल के नुकसान का दायरा साफ होगा।

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने मरने वालों की संख्या 10,000 से 1,00,000 के बीच होने का अनुमान लगाया है। संस्था ने कहा है कि जिस पैमाने पर तबाही हुई है, उससे आने वाले दिनों में जब मलबा हटेगा तो तेजी से मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here