WORLD : 11 साल बाद जिनपिंग पहुंचे अमेरिका, प्रोटोकॉल तोड़कर खुद रिसीव करने गए ट्रम्प

0
9

11 साल बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अमेरिका पहुंचे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी पेंग लियुआन भी वहां थी। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प प्रोटोकॉल तोड़कर खुद जिनपिंग को जॉइंट बेस एंड्रयूज एयरपोर्ट पर रिसीव करने गए। इस दौरान फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प भी मौजूद रहीं।

11 साल बाद शी जिनपिंग पहुंचे अमेरिका
आपको बता दें कि किसी विदेशी नेता के स्वागत के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति अमुमन एयरपोर्ट नहीं जाते। व्हाइट हाउस में शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन के सम्मान में स्टेट डिनर होगा।

जिसकेबाद ट्रम्प-जिनपिंग के बीच द्वपक्षीय बातचीत पहले से प्रस्तावित है। जिसमें टैरिफ, व्यापार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ताइवान और रूस आदि मुद्दे शामिल हो सकते हैं।

प्रोटोकॉल तोड़कर खुद रिसीव करने गए ट्रम्प, स्वागत में B-1 बॉम्बर उड़े
राष्ट्रपति शी जिनपिंग का बड़े ही खास तरीके से स्वागत किया गया। उनके लिए रेड कार्पेट, सैन्य सम्मान, बैंड और तोपों की सलामी दी गई। साथ ही हवाई प्रदर्शन में B-1 बॉम्बर विमानों ने फ्लाईपास्ट किया।

इन चार मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
बता दें कि इससे पहले बीते एक साल में दोनों नेता की दो बार मुलाकात हो चुकी है। गुरवार की मुलाकात तीसरी मुलाकात होगी। दोनों ट्रम्प-जिनपिंग के बीच 4 अहम मुद्दों पर बातचीत हो सकती है। दोनों देशों के बीच ट्रेड और टैरिफ बड़ा मुद्दा है। पिछले साल ट्रम्प ने चीन पर टैरिफ लगाए थे।

जिसके जवाब में चीन ने भी अमेरिका पर टैक्स लगाया था। इसके साथ ही पहली बाद दोनों देशों के बीच एआई को लेकर बातचीत हो सकती है। इसके अलावा ताइवान के मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। तो वहीं रूस से तेल खरीद का मुद्दा भी बातचीत में शामिल हो सकता है।

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here