WORLD : सऊदी अरब पर ड्रोन अटैक, दुनिया का सबसे बड़ा तेल प्लांट धुआं-धुआं, दुनियाभर की थमी सांसें

0
17

सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको की अबकैक तेल रिफाइनरी में ड्रोन हमले के बाद भीषण आग लग गई. हमले में ईस्ट-वेस्ट पंपिंग स्टेशन को भी निशाना बनाया गया. सऊदी ने इसके पीछे इराक के एक संगठन के होने का दावा किया है. आरोप हैं कि उन्हें ईरान समर्थन देता है.

सऊदी अरब में सोमवार को सऊदी अरामको की सबसे बड़ी अबकैक रिफाइनरी और ईस्ट-वेस्ट पंपिंग स्टेशन पर ड्रोन हमले के बाद भीषण आग लग गई. नासा की सैटेलाइट तस्वीरों में संयंत्र पर बड़े पैमाने पर आग की लपटें और गंभीर नुकसान साफ नजर आ रहा है. सऊदी अरब ने इस हमले के पीछे इराक में ईरान समर्थित संगठन का हाथ होने का आरोप लगाया है.

हालांकि ईरान का दावा है कि पिछले कुछ दिनों से उसने हमलें रोके हुए हैं. इसकी वजह अमेरिका की तरफ से हमले रोकना है. लेकिन नासा फर्म के सैटेलाइट इमेजेस में रिफाइनरी से उठती आग साफ दिखाई दी है. शुरुआती रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि हमले से दुनिया की सबसे अहम तेल प्रोसेसिंग साइट में से एक को काफी नुकसान पहुंचा है

.

क्यों अहम है अबकैक रिफाइनरी?
अबकैक दुनिया का सबसे बड़ा क्रूड ऑयल स्टेबलाइजेशन प्लांट माना जाता है. यहां दुनिया की कुल तेल सप्लाई का करीब 5 से 7 प्रतिशत प्रोसेस किया जाता है. इसलिए इस रिफाइनरी में किसी भी तरह की रुकावट का असर सिर्फ सऊदी अरब ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के तेल बाजार पर पड़ सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here