Wednesday, February 4, 2026
Home Blog Page 1061

Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में सफल रही Skoda Kylaq, मिली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग

भारतीय बाजार में Skoda अपनी बेहतरीन और सुरक्षित एसयूवी के लिए मशहूर है। हाल ही में Skoda Kylaq को Bharat NCAP द्वारा किए गए क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। यह एसयूवी वयस्कों और बच्चों की सुरक्षा के मामले में बेहतरीन साबित हुई है।

PunjabKesari

Skoda Kylaq का हुआ क्रैश टेस्ट

Skoda ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Kylaq को जनवरी 2025 में BNCAP के क्रैश टेस्ट के लिए पेश किया। इस टेस्ट के दौरान इसे वयस्कों और बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से परखा गया। BNCAP द्वारा किए गए क्रैश टेस्ट में Skoda Kylaq को 5 स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली है। यह रेटिंग इसे अपनी श्रेणी की सबसे सुरक्षित एसयूवी में से एक बनाती है।

कैसी रही परफॉर्मेंस

क्रैश टेस्ट में वयस्कों की सुरक्षा के लिए एसयूवी को 32 में से 30.88 अंक मिले, जो 97 फीसदी है। वहीं बच्चों की सुरक्षा में 49 में से 45 अंक मिले, जो 92 फीसदी है। इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद इसे दोनों श्रेणियों में 5 स्टार रेटिंग मिली है।सेफ्टी फीचर्स

PunjabKesari
Skoda Kylaq में 25 से ज्‍यादा एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें छह एयरबैग, ब्रेक डिस्‍क वाइपिंग, ईएससी, ट्रैक्‍शन कंट्रोल सिस्‍टम, इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक, मल्‍टी कॉलिजन ब्रेक जैसे फीचर्स शामिल हैं।

महाकुंभ 2025 का जादू ! 10 देशों से पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय दल ने पवित्र संगम में लगाई डुबकी

प्रयागराज (Prayagraj) में आयोजित महाकुंभ 2025 ( Mahakumbh 2025)का भव्य और दिव्य आयोजन पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित कर रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को 10 देशों से आए 21 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय दल (International Delegation) ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। यह दल बुधवार, 15 जनवरी 2025 को दोपहर करीब 3 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से उन्हें महाकुंभ मेला क्षेत्र ले जाया गया। उनके ठहरने की व्यवस्था अरैल क्षेत्र स्थित भव्य टेंट सिटी में की गई है, जिसे उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा निर्मित किया गया है।

महाकुंभ मेला क्षेत्र में भ्रमण करते हुए इन अंतरराष्ट्रीय श्रद्धालुओं ने प्रयागराज की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों का अनुभव किया। श्रद्धालुओं को टेंट सिटी में रात के खाने और विश्राम के लिए विशेष व्यवस्थाएं दी गईं। इन मेहमानों की सुरक्षा के लिए विशेष बलों की तैनाती भी की गई। 16 जनवरी 2025 को सुबह 8 बजे इस अंतरराष्ट्रीय दल के सदस्यों ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इसके बाद नाश्ते के पश्चात सुबह 9:30 बजे दल के सदस्यों को हेलीकॉप्टर से महाकुंभ मेला क्षेत्र का हवाई अवलोकन कराया गया। यह कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे समाप्त हुआ, जिसके बाद दल के सदस्य एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए।

इस दल में फिजी, फिनलैंड, गयाना, मलेशिया, मॉरीशस, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, त्रिनिदाद एंड टोबैगो और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के प्रतिनिधि शामिल थे। महाकुंभ मेला 2025 का यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक विविधता और आध्यात्मिक धरोहर को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित कर रहा है। यह आयोजन दुनिया भर के श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है।

सरकारी कर्मचारियों और Pensioners के लिए बड़ी खबर, केंद्र सरकार ने लिया यह फैसला

0

मोदी सरकार ने वीरवार को केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दिया। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है।

जानकारी के अनुसार सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8वें वेतन आयोग के गठन का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि 7वें वेतन आयोग का गठन 2014 में किया गया था और इसकी सिफारिशें एक जनवरी, 2016 से लागू हुई थीं। 2025 में नए वेतन आयोग के गठन से यह सुनिश्चित होगा कि 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल पूरा होने से पहले इसकी सिफारिशें प्राप्त हो जाएं।

वैष्णव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों और अन्य पक्षों के साथ परामर्श किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि इस कदम से रक्षा क्षेत्र में काम कर रहे कर्मचारियों सहित केंद्र सरकार के लगभग 50 लाख कर्मियों और 65 लाख पेंशनधारकों को लाभ होगा।

7वें वेतन आयोग के तहत वित्त वर्ष 2016-17 में खर्च में एक लाख करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं इस बार 8वें वेतन आयोग के लिए 2.86 के हाई फिटमैंट फैक्टर (सैलरी बढ़ाने के लिए किया जाने वाला कैलकुलेशन) की सिफारिश की जा सकती है। इस घोषणा ने सभी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के चेहरे पर खुशी ला दी है।

गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने वैन को मारी जबरदस्त टक्कर……3 की मौत

0

झारखंड के गिरिडीह जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है।

मेले से आइसक्रीम बेचकर जा रहे थे घर

घटना गिरिडीह-डुमरी पथ पर चैनपुर की है। मृतकों की पहचान 53 वर्षीय देवचंद साव, 16 वर्षीय थानू कुमार तथा 38 वर्षीय घनश्याम साव के रूप में हुई हैं। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि तीनों मृतक बुधवार देर रात 1 बजे मेले में आइसक्रीम बेच कर वैन में सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने वैन को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे भी उड़ गए।

हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इधर इस हादसे के बाद परिवार सदमे में है।

खजूर से बनी स्वादिष्ट डिशेज, जो सर्दियों में रखें आपको सेहतमंद

0

सर्दियों का मौसम आते ही हमारी सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है। ऐसे में खजूर एक ऐसी सुपरफूड है, जो न केवल शरीर को गर्मी प्रदान करता है, बल्कि इम्यूनिटी भी बढ़ाता है। खजूर से बनी डिशेज को सर्दियों में बनाकर स्टोर किया जा सकता है और ये पोषण से भरपूर होती हैं। यहां हम आपके लिए खजूर से बनने वाली दो शानदार रेसिपी लेकर आए हैं, जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकते हैं।

PunjabKesari

1. खजूर के लड्डू

खजूर के लड्डू एक पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाई है, जो सर्दियों के लिए परफेक्ट है। यह ऊर्जा से भरपूर होता है और ठंड के दिनों में शरीर को ताकत देता है।

सामग्री 

खजूर (बीज निकाला हुआ) – 1 कप

बादाम – 1/4 कप

काजू – 1/4 कप

पिस्ता – 2 बड़े चम्मच

नारियल का बुरादा – 2 बड़े चम्मच

घी – 1 बड़ा चम्मच

इलायची पाउडर – 1 चुटकी

PunjabKesari

विधि

एक पैन में घी गर्म करें और इसमें बादाम, काजू और पिस्ता को हल्का भून लें। खजूर को छोटे टुकड़ों में काटकर ब्लेंडर में पीस लें। अब पैन में पिसे हुए खजूर और भुने हुए मेवे डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
इसमें नारियल का बुरादा और इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें। मिक्सचर को ठंडा होने दें और छोटे-छोटे लड्डू बना लें। लड्डुओं को एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें। ये लड्डू एक महीने तक अच्छे रहते हैं।

2. खजूर की चटनी

खजूर की चटनी सर्दियों में खाने का मजा दोगुना कर देती है। यह मीठा और खट्टा स्वाद प्रदान करती है और पराठा या स्नैक्स के साथ परफेक्ट लगती है।

PunjabKesari

सामग्री

खजूर (बीज निकाला हुआ) – 1 कप

इमली का गूदा – 2 बड़े चम्मच

गुड़ – 1 बड़ा चम्मच

जीरा पाउडर – 1 चम्मच

काला नमक – 1/2 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच

पानी – 1/2 कप

PunjabKesari

विधि

खजूर को पानी में 10 मिनट के लिए भिगो दें। इमली का गूदा तैयार कर लें और खजूर के साथ मिक्सी में पीस लें। अब एक पैन में इस मिश्रण को डालें और धीमी आंच पर पकाएं। इसमें गुड़, जीरा पाउडर, काला नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर 5-7 मिनट तक पकाएं। चटनी को ठंडा करें और कांच की बोतल में भरकर फ्रिज में स्टोर करें। यह चटनी 2-3 सप्ताह तक खराब नहीं होती।

सेहत के फायदे

खजूर आयरन और पोटैशियम से भरपूर होता है, जो एनर्जी लेवल को बनाए रखता है। यह फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। खजूर से बनी ये दोनों रेसिपी ठंड के दिनों में शरीर को गर्मी और ताकत प्रदान करती हैं। तो इस सर्दी, इन दो डिशेज को जरूर ट्राई करें और अपनी सेहत का ख्याल रखें।

Kidney खराब होने की पहली निशानी, लापरवाही खतरे में डाल सकती जान

0

किडनी फेलियर (Kidney Failure) और किडनी इंफैक्शन (Kidney Infection) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। किडनी में बढ़ते इंफेक्शन और फेलियर के मामले की वजह खान-पान खराब होना, प्रदूषण और बिगड़ा लाइफस्टाइल ही हैं। जो लोग हाई ब्लड प्रैशर, शुगर के मरीज हैं या ज्यादा दवाइयों का सेवन करते हैं उन्हें किडनी डैमेज का खतरा ज्यादा रहता है। वहीं घंटों यूरिन को रोके रखने से भी कि़डनी को नुकसान पहुंचता है। अब यहां तक सवाल ये है कि हम अपनी किडनी को स्वस्थ कैसे रखें तो चलिए आपको किडनी हैल्थ के बारे में बताते हैं। आसान स्टेप में बताए तो किडनी को हैल्दी रखना है तो पानी ज्यादा पीएं जो भी खाएं हैल्दी खाए, शराब का सेवन करने से बचे और फिजिकल एक्टिविटी जरूर बनाए रखें। अगर आपको पहले से ही किडनी संबंधी समस्या है तो आपको डाक्टरी सलाह लेनी बहुत जरूरी है।

PunjabKesari

किडनी खराब होने के पहले संकेत| Kidney Damage First Signs

आमतौर पर आपको किडनी की बीमारी के शुरुआती लक्षण बहुत कम दिखते हैं। जब आपको लक्षण दिखने लगते हैं तो सबसे पहले कुछ गड़बड़ होने का संकेत आपके हाथों और पैरों में सूजन, त्वचा में खुजली या बार-बार पेशाब आने से हो सकती है।

बार-बार पेशाब आना: किडनी की समस्याओं के शुरुआती लक्षणों में बार-बार पेशाब आना एक मुख्य लक्षण है। मरीज को ये परेशानी ज्यादातक रात में ही होती हैं।
कम पेशाब आना: दूसरी ओर कुछ लोगों को यूरिन बहुत कम आता है, जिसका सीधा संबंध किडनी की समस्या से होता है।

इसके अलावा ज्यादा थकान महसूस होना, सिर दर्द, कमर की पसलियों के नीचे के हिस्से में दर्द, भूख कम लगना या ब्लड प्रैशर बढ़ना ये भी किडनी डैमेज के प्रमुख लक्षणों में से एक हो सकता है।

क्या हैल्दी फूड खाने से किडनी की कार्यक्षमता में सुधार हो सकता है? Healthy Foods for Your Kidneys

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल भी रहता है कि क्या एक बार किडनी डैमेज हो जाए तो हैल्दी लाइफस्टाइल अपना कर और हैल्दी खाना खाकर इसे ठीक किया जा सकता है तो बता दें कि किडनी की देखभाल के लिए स्वस्थ आहार आवश्यक है लेकिन एक बार किडनी डैमेज होने के बाद इसे ठीक नहीं किया जा सकता हालांकि यह किडनी की बीमारी की प्रगति को धीमा कर देता है। इसके लिए ज्यादा स्टीक जानकारी आपको किडनी स्पैशलिस्ट से ही मिलेगी।  किडनी डैमेज होने के बाद किडनी ट्रांसप्लांट ही सबसे बेस्ट इलाज में शामिल रहता हैलेकिन इसमें बड़ी सर्जरी और जीवन भर दवाइयां (इम्यूनोसप्रेसेंट्स) लेना शामिल है। लगभग 90% प्रत्यारोपण कम से कम 5 वर्षों तक चलते हैं।

कुछ दवाइयों का ज्यादा सेवन खराब कर सकता है किडनी?

कुछ दवाइयों का ज्यादा सेवन करने से भी किडनी खराब हो सकती है।अगर आप एस्पिरिन, नेप्रोक्सन और इबुप्रोफेन जैसी ओवर-द-काउंटर दवाइयों का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो आपकी किडनी खराब हो सकती है।  बात किए बिना रोजाना या नियमित रूप में इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इनके सेवन से पहले डाक्टरी सलाह जरूर लें।

क्या ज़्यादा पानी पीने से किडनी स्टोन से बचा जा सकता है?

पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से पथरी बनाने वाले पदार्थों को पतला करके, उन्हें किडनी से बाहर निकाल कर किडनी स्टोन को रोकने में मदद मिल सकती है।

क्या किडनी की सभी बीमारियों से बचा जा सकता है?

किडनी की सभी बीमारियों को रोका नहीं जा सकता लेकिन स्वस्थ जीवन शैली अपनाने, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रैशर को कंट्रोल में रखकर किडनी की समस्याओं का खतरा काफी कम हो सकता है।

क्यों है किडनी की देखभाल ज़रूरी ? Kidney Health Care

अपशिष्ट बाहर निकालना: किडनी खून से बेकार चीजों, विषैले पदार्थों और अतिरिक्त चीजों को छांटकर शरीर से बाहर निकालती है।

फ्लूइड संतुलन: किडनी हमारे खून में पानी और जरूरी मिनरल्स जैसे पोटैशियम, सोडियम और कैल्शियम का सही संतुलन बनाए रखती है, ताकि शरीर में फ्लूइड्स सही मात्रा में रहें।

एसिड-बेस संतुलन: किडनी शरीर के एसिड और बेस का संतुलन बनाए रखने में मदद करती है, जिसे हम PH संतुलन भी कहते हैं।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल: किडनी एक हार्मोन बनाती है जिसे रेनिन कहते हैं, जो हमारे रक्तचाप को नियंत्रित करता है।

रेड ब्लड सेल्स का निर्माण: किडनी एक और हार्मोन बनाती है जिसे एरिथ्रोपोइटीन कहा जाता है। यह हार्मोन हमारी हड्डियों के अंदर रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है।

विटामिन D: किडनी विटामिन D को एक्टिव करती है, जो हमारी हड्डियों और कैल्शियम के सही स्तर को बनाए रखने में जरूरी होता है।

खून का फिल्ट्रेशन: किडनी हर दिन लगभग 120-150 लीटर खून छानती है, ताकि बेकार चीजों को बाहर निकाला जा सके और खून की गुणवत्ता अच्छी बनी रहे।

इस तरह किडनी हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कई जरूरी काम करती है।

किडनी से जुड़ी समस्याएं (Kidney Se Judi Problems )

किडनी से जुड़ी बहुत सारी समस्याएं हो सकती है। जैसेः
किडनी में स्टोन होना।
किडनी का कैंसर
यूरिनरी ट्रैक्ट में संक्रमण (यूटीआई)
किडनी में संक्रमण (पायलोनेफ्राइटिस)
क्रोनिक किडनी डिसीज़ (CKD)
एक्यूट किडनी इंजरी (AKI)
ग्लोमेरुलोनेफ्राइटिस
पॉलीसिस्टिक किडनी डिसीज़ (PKD)
नेफ्रोटिक सिंड्रोम
रीनल आर्टरी स्टेनोसिस

PunjabKesari

किडनी को स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचाने के टिप्स (Kidney Ko Healthy Kaise Rakhe )
ज्यादा पानी पीएं हाइड्रेट रहे

किडनी हैल्दी रखनी है तो पानी ज्यादा पीएं। इससे शरीर में से सारे टॉक्सिंस यूरिन के रास्ते बाहर निकलते जाएंगे। इससे किडनी स्टोन बनने का खतरा भी कम रहेगा। रोज़ाना 8-10 गिलास पानी पीना किडनी के फंक्शन के लिए उपयुक्त होता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखें

उच्च ब्लड प्रेशर किडनी की बीमारियों का मुख्य कारण है। अपने ब्लड प्रेशर को नियमित रूप से जांचते रहें और इसे कंट्रोल में रखने के लिए कम सोडियम वाला खाना खाएं, एक्सरसाइज करें, तनाव को कम करें और अगर जरूरत हो तो दवाएं लें। किसी भी परेशानी के लिए डॉक्टर से सलाह लें।

ब्लड शुगर को मॉनिटर करें

अगर आपको डायबिटीज है तो ब्लड शुगर का स्तर जांचना और उसे कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है। अनियंत्रित डायबिटीज समय के साथ किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है। डॉक्टर की सलाह से दवाएं, डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करें ताकि किडनी को बचाया जा सके।

स्वस्थ आहार अपनाएं

किडनी की अच्छी देखभाल के लिए संतुलित और पोषक आहार बहुत जरूरी है। फलों, सब्जियों, होल ग्रेन, लीन प्रोटीन और अच्छे फैट से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा नमक वाले स्नैक्स, शुगर ड्रिंक्स और ज्यादा रेड मीट से बचना चाहिए क्योंकि ये किडनी को नुकसान पहुंचा सकते हैं और किडनी से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

नमक का सेवन कम करें

ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, जो किडनी की बीमारियों का एक बड़ा कारण है। इसलिए प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड से परहेज करना चाहिए क्योंकि उनमें अक्सर ज्यादा सोडियम होता है, जो किडनी के लिए हानिकारक हो सकता है।

धूम्रपान और ज्यादा शराब से बचें

किडनी की समस्याओं का एक बड़ा कारण धूम्रपान और शराब का अत्यधिक सेवन है। धूम्रपान किडनी में खून का प्रवाह कम कर देता है और उनकी कार्यक्षमता को कमजोर कर देता है। इसी तरह, ज्यादा शराब पीने से डिहाइड्रेशन होता है, जो किडनी को नुकसान पहुंचाता है।

नियमित व्यायाम करें

नियमित शारीरिक गतिविधि आपकी सेहत और किडनी दोनों के लिए फायदेमंद है। व्यायाम से मधुमेह, ब्लड प्रेशर और एनीमिया जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है, जो किडनी को प्रभावित कर सकती हैं। इसके अलावा, यह ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है और वज़न को भी सही रखता है।

स्ट्रैस ना लें

किडनी की सेहत के लिए मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है। ज्यादा तनाव आपकी किडनी और पूरे शरीर पर बुरा असर डाल सकता है। ध्यान, पसंदीदा गतिविधियों में शामिल होना, दोस्तों से मिलना या जरूरत पड़ने पर प्रोफेशनल की मदद लेना तनाव को मैनेज करने के अच्छे तरीके हैं।

विशेषज्ञ की सलाह

अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई समस्या है, तो रजिस्टर्ड डाइटीशियन या न्यूट्रिशन एक्सपर्ट से सलाह लें। वे आपकी चिकित्सा आवश्यकताओं के हिसाब से डाइट प्लान तैयार कर सकते हैं। अगर आपकी किडनी की समस्या गंभीर है, तो आपका डॉक्टर आपको नेफ्रोलॉजिस्ट के पास भेज सकता है।

PunjabKesari

किडनी स्वास्थय के लिए सबसे अच्छी आयुर्वेदिक दवा कौन सी है? (Kidney Ke Liye AyurVedic Medicine) 

किडनी की सेहत को बेहतर बनाने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां और दवाएं बेहद प्रभावी हो सकती हैं। यहां कुछ प्रमुख आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों और दवाओं के बारे में जानकारी दी गई है जो किडनी की समस्याओं में उपयोगी मानी जाती हैं:

गिलोय: गिलोय का इस्तेमाल आमतौर पर बुखार, डेंगू, और गठिया जैसी बीमारियों में किया जाता है, लेकिन यह किडनी के लिए भी लाभकारी है। गिलोय में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो किडनी की कार्यक्षमता को सुधार सकते हैं। इसे क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) में भी उपयोगी माना जाता है।

पुनर्नवा: पुनर्नवा किडनी के लिए एक प्रभावी जड़ी-बूटी मानी जाती है। इसमें डाइयुरेटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और किडनी की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। यह किडनी की समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार हो सकती है।

चंदन: आयुर्वेद में चंदन का उपयोग कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है, और यह किडनी के लिए भी लाभदायक है। इसका सेवन करने से किडनी की कार्यक्षमता में सुधार हो सकता है और किडनी की बीमारियों से राहत मिल सकती है।

गोक्षुरा (गोखरू): गोक्षुरा का किडनी के रोगों में विशेष महत्व होता है। यह किडनी स्टोन, यूरिक एसिड और क्रिएटिनिन के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक है। इसके सेवन से किडनी स्टोन के खतरे को कम किया जा सकता है और क्रोनिक किडनी रोग में आराम मिल सकता है।

वरुण: वरुण जड़ी-बूटी का उपयोग किडनी की बीमारियों के इलाज में प्रभावी माना जाता है। इसका पाउडर या जूस किडनी स्टोन और क्रोनिक किडनी रोग में फायदेमंद हो सकता है। इसे नियमित रूप से लेने से किडनी की सेहत में सुधार आ सकता है।

हालांकि, इन सभी जड़ी-बूटियों का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या आयुर्वेदिक विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें, ताकि ये आपके शरीर के लिए सुरक्षित और उपयुक्त हों।

Indian Economy: भारत बना आशा की किरण, 2025 में वैश्विक आर्थिक कमजोरी के बीच दिखाएगा मजबूती

0

साल 2025 में वैश्विक अर्थव्यवस्था चुनौतियों से घिरी रहने की संभावना है लेकिन भारत अपनी मजबूत विकास दर बनाए रखेगा। एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादातर प्रमुख अर्थशास्त्रियों का मानना है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था कमजोर बनी रहेगी। विश्व आर्थिक मंच द्वारा किए गए एक सर्वे में, 56 प्रतिशत मुख्य अर्थशास्त्रियों ने आर्थिक स्थिति के और कमजोर होने की आशंका जताई, जबकि केवल 17 प्रतिशत ने सुधार की उम्मीद व्यक्त की है।

यूरोप के लिए दृष्टिकोण निराशाजनक

अमेरिकी अर्थव्यवस्था से 2025 में मजबूत वृद्धि की उम्मीद है और दक्षिण एशिया, विशेष रूप से भारत में भी मजबूत वृद्धि बनाए रखने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया कि यूरोप के लिए दृष्टिकोण निराशाजनक बना हुआ है, जिसमें 74 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने इस साल कमजोर या बहुत कमजोर ग्रोथ की बात कही है। चीन के लिए भी संभावनाएं मजबूत होती नहीं दिख रही है। WEF ने दुनिया भर के सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों के प्रमुख मुख्य अर्थशास्त्रियों के साथ सलाह और सर्वेक्षण के आधार पर तैयार की गई रिपोर्ट में कहा कि आने वाले सालों में विकास की गति धीरे-धीरे धीमी होने का अनुमान है।

दक्षिण एशिया में स्थिति बेहतर

दक्षिण एशिया में स्थिति बेहतर बनी हुई है, जहां 61 प्रतिशत मुख्य अर्थशास्त्रियों ने 2025 में मजबूत या बहुत मजबूत विकास की उम्मीद जताई है। इस क्षेत्रीय प्रदर्शन को मुख्य रूप से भारत में मजबूत विकास द्वारा संचालित किया गया है, जो दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बनी हुई है। हालांकि, अब कुछ गति खोने के संकेत मिल रहे हैं। भारत के लिए नवीनतम राष्ट्रीय खाता डेटा 2024 की तीसरी तिमाही में साल-दर-साल जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि 5.4 प्रतिशत की ओर इशारा करता है, जो लगभग दो सालों में सबसे धीमी दर है, जिससे दिसंबर में केंद्रीय बैंक के वार्षिक विकास पूर्वानुमान में कमी आई है।

वैश्विक व्यापार की मात्रा में वृद्धि की भी है 48% को उम्मीद

चीन की आर्थिक ग्रोथ धीमी पड़ने का अनुमान है, क्योंकि उपभोक्ता मांग में कमी और उत्पादकता में कमी के चलते वैश्विक सुधार की प्रकृति असमान और अनिश्चित है। व्यापार परिदृश्य पर, लगभग आधे या 48 प्रतिशत मुख्य अर्थशास्त्रियों ने 2025 में वैश्विक व्यापार की मात्रा में वृद्धि की उम्मीद जताई है, जो वैश्विक वाणिज्य के लचीलेपन को रेखांकित करता है। ज्यादातर लोगों ने प्रमुख शक्तियों और व्यापक रूप से व्यापार तनाव में ग्रोथ की उम्मीद जताई है। लगभग 82 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने अगले तीन वर्षों में व्यापार के अधिक क्षेत्रीयकरण की भविष्यवाणी की है।

बढ़त पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 318 अंक की तेजी के साथ 77,042 के लेवल पर

0

शेयर बाजार में आज यानी 16 जनवरी को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 318 अंक की तेजी के साथ 77,042 के स्तर पर जबकि निफ्टी में भी 98 अंक की तेजी रही, ये 23,311 के स्तर पर बंद हुआ।

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट देखने को मिल रही है। आज बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर्स में ज्यादा बढ़त है।

आज एशियाई बाजारों में तेजी
  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.50% की बढ़त है। कोरिया के कोस्पी में 1.15% और चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.21% की तेजी देखने को मिल रही है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 15 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4,533 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,682 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 15 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 1.65% की तेजी के साथ 43,221 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 1.83% ऊपर 5,949 बंद हुआ। जबकि नैस्डैक इंडेक्स में 2.45% की तेजी रही।
कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 15 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 224 अंक की तेजी के साथ 76,724 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 37 अंक की तेजी रही, ये 23,213 के स्तर पर बंद हुआ था।

बिहार में SI की संदिग्ध हालात में मौत, इलाज के लिए नालंदा पहुंची पत्नी तो बेड पर पड़ी मिली लाश

0

बिहार के नालंदा जिले में संदिग्ध हालातों में एक SI की मौत हो गई। वहीं इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मामला चिकसौरा थाना का है। मृतक की पहचान भागलपुर जिला 51 वर्षीय SI नित्यानंद मंडल के तौर पर हुई है। इस बारे में जानकारी देते हुए चिकसौरा थानाध्यक्ष लक्ष्मी भारती ने कहा कि SI नित्यानंद मंडल की सेहत खराब थी, जिसके चलते उनके घरवाले भी आज यहां पहुंचे थे। उनके परिजन स्वासथ्य जांच के लिए नित्यानंद मंडल को पटना ले जाने वाले थे। वहीं सुबह जब नित्यानंद मंडल को फोन कॉल की गई, तो फोन नहीं उठाने पर कमरे में जाकर देखा तो बेड पर अचेत अवस्था में मिले। फिर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष लक्ष्मी भारती ने बताया इसके बाद घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार सदमे में है।  फ़िलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता लग पाएगी।

छिंदवाड़ा में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कुएं में गिरी मिट्टी, 48 घंटे बाद निकाले गए तीनों मजदूरों के शव

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में पुलिस, प्रशासन के बीते 48 घण्टों के अथक प्रयासों के बाद खूनाझिर खुर्द में कुएं में धंसे तीनों मजदूरों के शव निकाल लिए गए हैं। पुलिस द्वारा मजदूरों के शव को जिला अस्पताल पीएम के लिए भेजा गया है। जिसके बाद उन्हें उनके गृह ग्राम बुधनी रवाना किया जाएगा। बता दें कि मंगलवार दोपहर के समय कुएं की खुदाई कर रहे 3 मजदूर मलबे में दब गए थे।

PunjabKesari

उसके बाद प्रशासन एनडीआरएफ की टीम ने लगातार मजदूर को निकालने के लिए रेस्क्यू किया। लेकिन अथक प्रयास के बाबजूद भी तीनों मजदूरों ने बुधवार सुबह तड़प – तड़प कर मौत के काल मे समाहित हो गए। हालांकि सीएम मोहन यादव  मृतकों के परिजनों को चार – चार लाख रुपए देने की घोषणा कर चुके हैं। इस घटना के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसर गया है।

- Advertisement -

News of the Day