Tuesday, February 3, 2026
Home Blog Page 1089

Punjabi Singer ने अपना शो छोड़ बचाई इस Couple की जान, हर तरफ हो रही चर्चा

0

गायक और गीतकार विक्की धालीवाल पंजाबी संगीत  में अपने लिखे और गाए हिट गानों से लगातार चर्चा में रहते हैं। लेकिन आज विक्की धालीवाल संगीत से दूर हो चुके हैं और अपने महान मानवीय कार्यों के लिए हर जगह चर्चा में हैं।

विक्की धालीवाल द्वारा अपने शो में जाते जालंधर नजदीक भाखड़ा नहर में कार समेत गिरे बुजुर्ग  दम्पति की जान बचाई गई।  इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग और प्रशंसक विक्की धालीवाल द्वारा किए गए इस नेक काम की सराहना कर रहे हैं। इस अवसर पर विक्की धालीवाल और उनके करीबी दोस्त हैप्पी बल तुलेवाल भी मौजूद थे।

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव; आज से शुरू होगा नामांकन, 17 जनवरी तक चलेगी प्रक्रिया

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है, और शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन की यह प्रक्रिया 17 जनवरी तक चलेगी। नामांकन के लिए अपर जिलाधिकारी (वित्त और राजस्व) महेंद्र प्रताप सिंह के न्यायालय कक्ष को निर्धारित किया गया है। कलेक्ट्रेट में बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था पूरी कर ली गई है।

नामांकन की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी 
जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। बृहस्पतिवार को यह काम देर रात तक किया गया। नामांकन की प्रक्रिया से जुड़ी सारी गतिविधियां एडीएम एफआर के न्यायालय कक्ष में ही होंगी, और इस कक्ष तक पहुंचने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग की गई है। इस रास्ते से केवल नामांकन करने वाले उम्मीदवार, उनके प्रस्तावक, और प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी ही आ-जा सकेंगे। अन्य लोगों का प्रवेश इस रास्ते से प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा, नामांकन की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी, और इसके लिए एक विशेष टीम भी तैनात की जाएगी।

14 से 17 जनवरी के बीच नामांकन किया जा सकता है
नामांकन की प्रक्रिया एडीएम एफआर के न्यायालय कक्ष में निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में होगी। 18 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 20 जनवरी को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के तहत कक्ष के बाहर पुलिस तैनात रहेगी और अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी। नामांकन के लिए आने-जाने वाले व्यक्तियों के लिए विशेष रूट भी निर्धारित किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, 15 जनवरी से पहले उम्मीदवार का नाम तय किया जा सकता है। समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार पहले ही घोषित कर दिया है। प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से खरमास के बाद 14 से 17 जनवरी के बीच नामांकन किया जा सकता है।

पंजाब में घने कोहरे के बीच Flyover से लटकी बस, यात्री मार रहें चीखें…

0

पंजाब में घने कोहरे के कारण आज सुबह जालंधर से लुधियाना जा रही रोडवेज बस और एक निजी स्लीपर बस में भीषण टक्कर हो गई। यह दुर्घटना अंबेडकर चौक के ऊपर फ्लाईओवर पर हुई, जहां दो बसों के बीच टक्कर के कारण भगदड़ मच गई।

जानकारी के अनुसार, यू.पी. रोडवेज बस जालंधर से लुधियाना जा रही थी। फिल्लौर में अंबेडकर चौक के ऊपर बने फ्लाईओवर पर इसकी टक्कर एक निजी बस से हो गई। हादसे के कारण रोडवेज बस हाईवे फ्लाईओवर पर लटक गई। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन दोनों बसों को काफी क्षति पहुंची। दुर्घटना के बाद यातायात बाधित हो गया, लेकिन प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर यातायात शुरू कराया।

पटना में PMCH चाणक्य छात्रावास से मिले लाखों रुपए के जले नोट व प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रवेश पत्र

0

बिहार पुलिस ने पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) के चाणक्य छात्रावास से बृहस्पतिवार को 500 रुपये के जले हुए नोटों के कई बंडल, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रवेशपत्र और ‘ओएमआर शीट’ बरामद किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि यह बरामदगी चाणक्य छात्रावास के एक कमरे से की गई और इस कमरे पर पीएमसीएच के छात्र अजय कुमार ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। मंगलवार देर रात पीएमसीएच के चाणक्य छात्रावास के एक कमरे में मामूली आग लग गई थी जिसपर तुरंत काबू पा लिया गया। पुलिस के अनुसार अस्पताल प्रशासन को मलबा हटाते समय जब एक बैग से 500 रुपये के नोटों के जले हुए बंडल मिले तब उसने थाने को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार जांच के दौरान 500 रुपये के नोटों के जले हुए कई बंडल (करीब 2.75 लाख रुपये), विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के कई छात्रों के प्रवेश पत्र कार्ड, ओएमआर शीट, कई अन्य प्रवेश पत्र आदि बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि अस्पताल प्रशासन ने बताया कि कमरे में पीएमसीएच का छात्र अजय कुमार अवैध रूप से रह रहा है, जो समस्तीपुर का रहने वाला है। वह फरार है। इस सिलसिले में पीएमसीएच के प्राचार्य की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

पीरबहोर के थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने बताया कि मामले की जांच जारी है। थानाध्यक्ष से जब यह पूछा गया कि क्या पुलिस ने एनईईटी (स्नातक) परीक्षा के प्रवेशपत्र बरामद किए हैं, जैसा कि मीडिया के एक हिस्से में बताया गया है, तो उन्होंने कहा, “मैं इसे स्पष्ट रूप से नहीं कह सकता। जब्ती सूची तैयार की जा रही है। यह सच है कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के कई प्रवेशपत्र बरामद किए गए हैं।”

कोरोना जैसे Virus के 2 नए मामले, पंजाब के बच्चों और बुजुर्गों के लिए Alert

0

चीन से फैले कोरोना वायरस जैसे ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (HMPV)के भारत में दस्तक देने के बाद केंद्र सरकार के निर्देशों पर सभी राज्यों को निगरानी बढ़ाने का आदेश दिया, जिसे लेकर पंजाब के स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के सिविल सर्जनों को इस वायरस को लेकर अलर्ट कर दिया गया है।

गुजरात , यू.पी. केस Positive
गुरुवार को 2 नए केस मिले हैं। पहला मामला उत्तर प्रदेश का है। यहां लखनऊ में 60 साल की महिला पॉजिटिव पाई गई है। वहीं, गुजरात के हिम्मतनगर में 7 साल के एक बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, यह रिपोर्ट प्राइवेट अस्पताल की लैब की है। देश में वायरस से जुड़े कुल 11 मामले हो गए हैं। इसके बाद राज्यों ने भी सतर्कता बढ़ा दी है।

ज्यादा असर छोटे बच्चों पर
पंजाब में बुजुर्गों और बच्चों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है। इधर गुजरात में अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं। हरियाणा में भी स्वास्थ्य विभाग को वायरस के मामलों पर निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं। इससे संक्रमित होने पर मरीजों में सर्दी और कोविड-19 जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर देखा जा रहा है। इनमें 2 साल से कम उम्र के बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं।

घर-घर हो रही Announcement, पंजाबियों जरा संभल कर, नहीं तो…

0

पंजाबियों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, मकर संक्रांति के मद्देनजर जहां चाइना डोर की बिक्री और उपयोग बढ़ जाता है, वहीं पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पी.पी.सी.बी.) ने राज्य में पतंग उड़ाने के लिए चाइना डोर की बिक्री, भंडारण, आपूर्ति, आयात या उपयोग की सूचना देने वाले को 25,000 रुपए का नकद ईनाम देने की घोषणा की है।

पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चीफ इंजीनियर आर.के. रतड़ा ने कहा कि पंजाब में खतरनाक सिंथेटिक प्लास्टिक पतंग डोर जिसे आमतौर पर चाइनाडोर कहा जाता है, की बिक्री, खरीद और उपयोग पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसके बावजूद कुछ दुकानदार अपना मुनाफा कमाने के लिए लोगों की जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं और यह जानलेवा चाइना डोर चोरी-छिपे बेच रहे हैं। हाल ही में पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अभियान चलाया है कि यदि  कोई व्यक्ति चाइना डोर बेचता, भंडारण, आपूर्ति, आयात या उपयोग करता पाया जाता है तो इस संबंध में सूचना टोल-फ्री नंबर 1800-1802810 पर दी जानी चाहिए।

सूचना देने वाले को 25,000 रुपए तक का इनाम दिया जाएगा और उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। चीफ इंजीनियर ने निवासियों से पतंग उड़ाने के लिए प्रतिबंधित चीनी डोर/ नायलॉन / सिंथैटिक धागे का उपयोग न करने और इसकी बिक्री और खरीद पर रोक लगाने में सरकार की मदद करने की अपील की है। कोई भी व्यक्ति नायलॉन, प्लास्टिक या चाइना डोर सहित किसी अन्य सिंथेटिक सामग्री से बने पतंग धागे के निर्माण, बिक्री, खरीद, आपूर्ति, आयात और उपयोग द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उस पर कम से कम 10,000 रुपएका जुर्माना लगाया जा सकता है जो 15 लाख रुपए तक हो सकता है।

Los Angeles में लगी आग से भयंकर तबाही, 5000 इमारतें जलकर खाक, 50 अरब डॉलर का नुकसान

0

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में जंगलों में लगी आग ने भयंकर तबाही मचाई है। यह आग सबसे पहले Pacific Palisades के जंगल में लगी थी, लेकिन अब यह आग 6 अन्य जंगलों में भी फैल चुकी है। आग की लपटें अब जंगलों से बाहर रिहायशी इलाकों में पहुंच चुकी हैं, जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। आग के कारण इमारतों का ढेर, जलते हुए घर, और राख में तब्दील होती प्रकृति ने इस घटना को विनाशकारी बना दिया है। इस भयावह हादसे से अब तक 50 अरब डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है और आग के कारण सात लोगों की मौत भी हो चुकी है।

PunjabKesariयह आग कैलिफोर्निया के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी और विनाशकारी मानी जा रही है। यह आग अब तक लगभग 2900 एकड़ के क्षेत्र में फैल चुकी है और इसका दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। खासतौर पर हॉलीवुड सहित लॉस एंजेलिस के कुछ प्रमुख इलाकों में मशहूर हस्तियों के घरों पर भी खतरा मंडरा रहा है। इनमें कमला हैरिस, पेरिस हिल्टन, जेमी ली कर्टिस, टॉम हैंक्स, और मैंडी मूर जैसे सितारे शामिल हैं, जिनके घरों को भी आग से नुकसान हो सकता है।

लॉस एंजेलिस फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, सबसे बड़ी आग Pacific Palisades के जंगल में लगी है, जिससे लगभग 20,000 एकड़ भूमि जलकर राख हो चुकी है। हालांकि, अभी तक केवल 6 फीसदी जंगल को ही बुझाया जा सका है। बाकी जंगलों की आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। आग की लपटें तेज हवाओं की वजह से और भी फैल रही हैं। फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमों को आग बुझाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि हवा की दिशा और गति बदलने से आग लगातार नए इलाकों में फैलती जा रही है।

आग बुझाने के लिए 60 से ज्यादा कंपनियों और फायरफाइटर्स की टीमें काम में लगी हैं, साथ ही हेलिकॉप्टर और विमानों के जरिए पानी की बौछार की जा रही है। इसके बावजूद, पानी की भारी कमी और तेज हवाओं के कारण आग को नियंत्रित करना बेहद कठिन हो रहा है। आग बुझाने के प्रयासों में जारी कठिनाई को देखते हुए, अनुमान लगाया जा रहा है कि लॉस एंजेलिस और कैलिफोर्निया में इस आग से कुल 135 से 150 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है। इसमें इंश्योरेंस रिकवरी का आंकड़ा भी शामिल है।

PunjabKesariअब तक करीब दो लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है, और रेस्क्यू टीमों द्वारा उनका बचाव किया जा रहा है। इस दौरान, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में आग से सुलगते हुए घर, चीखते हुए लोग, और भागते हुए जानवरों के दृश्य सामने आ रहे हैं। लोग हड़बड़ी में इधर-उधर भाग रहे हैं, और हर तरफ धुआं और अंधेरा है। इस भयानक दृश्य ने सभी को हतप्रभ कर दिया है और गंभीर स्थिति की ओर इशारा किया है।
क्या है आग के फैलने का कारण 
आग के फैलने का कारण सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है। आग बुझाने के प्रयासों के बावजूद, तूफानी हवाएं इसके फैलने का मुख्य कारण बन रही हैं। जब हवा की दिशा बदलती है, तो आग अचानक एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच जाती है, जिससे आग पर काबू पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। इस दौरान, राहत और बचाव कार्य की गति भी प्रभावित हो रही है। इसी कारण से आग से प्रभावित इलाकों में अब तक कोई स्थिर स्थिति नहीं बन पाई है। लॉस एंजेलिस के शेरिफ रॉबर्ट लूना ने इस आग के बारे में कहा, “ऐसा लगता है जैसे किसी ने इन इलाकों में एटम बम गिरा दिया हो।” वह स्थिति को लेकर बेहद आशंकित हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि मृतकों की संख्या अब और ना बढ़े। हालांकि, तबाही का स्तर देखकर ऐसा लगता है कि आग से जो नुकसान हुआ है, वह काफी बड़ा है और इसका असर लंबे समय तक रहेगा।

आग को लेकर आपातकालीन स्थिति घोषित
लॉस एंजेलिस की मेयर कैरन बास ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान लोगों की जान बचाने पर है। उनका कहना है कि जब आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया जाएगा, तब इसका आंकलन किया जाएगा कि कहां चूक हुई और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं। मेयर ने स्थानीय अधिकारियों से हर संभव प्रयास करने की अपील की है ताकि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा सके और उन्हें राहत पहुंचाई जा सके। कैलिफोर्निया सरकार ने भी इस आग को लेकर आपातकालीन स्थिति घोषित कर दी है और हर संभव संसाधन आग बुझाने और राहत कार्यों के लिए लगाया गया है। आग बुझाने के लिए हेलिकॉप्टरों और विमानों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

भविष्य में आग पर नियंत्रण की चुनौती  
कैलिफोर्निया की जलवायु परिस्थितियाँ और अधिक गर्मी की वजह से ऐसी आग की घटनाएं बढ़ रही हैं। पिछले कुछ दशकों में जंगलों में लगी आग के कारण कैलिफोर्निया के कई इलाके प्रभावित हुए हैं, और इससे पर्यावरणीय बदलाव भी हुआ है। भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए बेहतर तैयारी और वन प्रबंधन की आवश्यकता है, ताकि इस तरह की भारी तबाही से बचा जा सके। अंततः, आग बुझाने का कार्य और रेस्क्यू ऑपरेशन्स अभी भी जारी हैं, और उम्मीद की जा रही है कि आग पर जल्दी काबू पा लिया जाएगा। इस समय लाखों लोग अपनी जिंदगी बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, और समग्र स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।

घने कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली: विजिबिलिटी जीरो, फ्लाइट्स और ट्रेनें कैंसिल….

0

देश की राजधानी दिल्ली 10 जनवरी की सुबह घने कोहरे में डूबी नजर आई। कोहरा इतना घना है कि विजिबिलिटी लगभग शून्य तक गिर गई, जिससे लोगों को बाहर निकलने में भारी मुश्किलें हो रही हैं। गाड़ियां 20 किमी/घंटे से अधिक की रफ्तार से नहीं चल पा रहीं, और वाहनचालकों को इमरजेंसी लाइट्स का सहारा लेना पड़ रहा है।

दिल्ली और एनसीआर में दिखा कोहरे का असर

कोहरा केवल दिल्ली तक सीमित नहीं है; इसका असर पूरे उत्तर भारत, विशेष रूप से गौतमबुद्ध नगर और आसपास के इलाकों में भी देखा जा रहा है। यहां रिहायशी इमारतें और गगनचुंबी टावर कोहरे में पूरी तरह से ओझल हो गए हैं। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई है।

ट्रांसपोर्ट पर कोहरे का प्रभाव

आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह से शून्य दृश्यता के कारण फ्लाइट्स और ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट्स का स्टेटस चेक करें। ट्रेनों की गति पर भी कोहरे का असर पड़ा है।

मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। साथ ही, वीकेंड पर बारिश की भी चेतावनी दी गई है।

प्रदूषण और स्मॉग की गंभीर स्थिति

कोहरे के साथ स्मॉग ने दिल्ली की हवा को और जहरीला बना दिया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 409 तक पहुंच गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। सुबह के समय प्रदूषण का स्तर और बढ़ा हुआ दर्ज किया गया।

कैसे होता है कोहरे का वर्गीकरण?

मौसम विभाग के अनुसार:

  • बहुत घना कोहरा: विजिबिलिटी 0-50 मीटर
  • घना कोहरा: विजिबिलिटी 51-200 मीटर
  • मध्यम कोहरा: विजिबिलिटी 201-500 मीटर
  • हल्का कोहरा: विजिबिलिटी 501-1000 मीटर

दिल्ली के निवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, विशेष रूप से वाहन चलाते समय। विशेषज्ञों का कहना है कि कोहरे और प्रदूषण का यह मेल स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है।

मिथुन, सिंह और कन्या राशि वालों की आय बढ़ेगी और भाग्य का साथ मिलेगा, जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल

0

आज 10 जनवरी दिन शुक्रवार और एकादशी की तिथि है। चंद्रमा पूरे दिन शुक्र की राशि वृषभ में संचार करेंगे। चंद्रमा के गोचर के चलते आज कृत्तिका नक्षत्र और शुभा योग का संयोग बन रहा है। शुभ ग्रहों की चाल से आज के दिन मिथुन, कर्क और सिंह राशि वालों के लिए दिन खुशनुमा रहने वाला है। वहीं कुछ राशि वालों को विशेष सावधानी आज बरतनी होगी। आज का दिन कैसा रहेगा आज के राशिफल (Aaj Ka Rashifal)में  आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपके बढ़ते खर्च आपकी चिंताओं को बढ़ाएंगे। आपको मानसिक तनाव बना रहेगा। परिवार में भी आपसी लड़ाई-झगड़ा का असर आपके रिश्ते पर भी पड़ेगा। आप अपने किसी मन की इच्छा को लेकर परिवार के सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है। आपको किसी की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप कुछ नहीं कहेंगे।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। जो लोग सिंगल हैं, वह अपने प्यार को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आपका कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या बन सकता है। आपको संतान की पढ़ाई को लेकर यदि कोई टेंशन चल रही थी, तो उसे भी दूर करने के लिए आप उनके गुरुजनों से बातचीत करेंगे। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य से कोई वादा बहुत ही सोच समझकर करना होगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें और किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें। आपके ऊपर कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रहेगा, जिसके लिए आपको मेहनत भी अधिक करनी होगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। दान-धर्म के कार्य में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी इनकम बढ़ने से खुशी होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपको अपने कामों के साथ-साथ परिवार के सदस्यों की समस्याओं को सुनने के लिए भी समय निकालना होगा। संतान के लिए आप किसी छोटे-मोटे बिजनेस की शुरुआत करा सकते हैं। आपको अपने कामों में पूरी दृढ़ता दिखानी होगी। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिल सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं, उनको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होगी। आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत से किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप किस मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपके पिताजी का कोई पुराना रोग उभर सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। पार्टनरशिप में यदि आपने कोई डील फाइनल की थी, तो वह भी आपको अच्छा मुनाफा दे सकती हैं। आप अपने बिजनेस में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आपको कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। परिवार में किसी सदस्यों को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके घर किसी परिजन के आने से खुशियां बनी रहेगी। खर्चा भी अधिक होगा। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। संतान को तरक्की करते देखा आपको खुशी होगी। आप अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप मेहनत और लगन से काम करेंगे। आपके कामों में सहजता बनी रहेगी। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। आप अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे। आपको परिवार के सदस्यों की जरूरतों को भी पूरा करना होगा।

RBI ने हटाया बैन, 6% तक उछला गया यह शेयर, निवेशकों को राहत

आज 9 जनवरी को मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर में जोरदार उछाल देखा गया। शुरुआती कारोबार में यह 6% बढ़कर 191 रुपए तक पहुंच गया। यह बढ़त भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा मणप्पुरम की माइक्रोफाइनेंस यूनिट, असिर्वाद माइक्रोफाइनेंस पर लगे प्रतिबंध हटाने के बाद आई। RBI ने कंपनी द्वारा नियामक दिशानिर्देशों के पालन में किए गए सुधारों से संतुष्ट होने के बाद यह कदम उठाया।

RBI का प्रतिबंध और इसका असर

RBI ने अक्टूबर 2024 में असिर्वाद माइक्रोफाइनेंस की प्राइसिंग पॉलिसी को लेकर चिंताएं जताई थीं और बैन लगाया था। इस पॉलिसी को नियमों के अनुसार नहीं माना गया था। मणप्पुरम फाइनेंस ने 2015 में असिर्वाद माइक्रोफाइनेंस का अधिग्रहण किया था, जो कम आय वाली महिलाओं को माइक्रोफाइनेंस लोन उपलब्ध कराती है। वित्त वर्ष 2024 में मणप्पुरम के कुल राजस्व में माइक्रोफाइनेंस सेगमेंट का योगदान 27% रहा।

ब्रोकरेज फर्मों की राय

जेफरीज

टारगेट प्राइस: 190 रुपए
रेटिंग: होल्ड
विश्लेषण: बैन हटने को सकारात्मक माना गया लेकिन माइक्रोफाइनेंस सेगमेंट में निकट भविष्य में चुनौतियां बनी रह सकती हैं।

मॉर्गन स्टैनली

टारगेट प्राइस: 175 रुपए
रेटिंग: इक्वल-वेट
विश्लेषण: डिस्बर्समेंट और नई लोन प्राइसिंग पर मैनेजमेंट की स्पष्टता का इंतजार।

सुबह 11 बजे तक मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर एनएसई पर 4% की तेजी के साथ 187 रुपए पर कारोबार कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि 18 अक्टूबर को प्रतिबंध लगने के बाद से अब तक स्टॉक में करीब 22% की बढ़त हो चुकी है।

- Advertisement -

News of the Day