पंजाब में कुरुक्षेत्र की पुलिस ने दबिश दी है, जिसके बाद हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है, जिस पर धोखाधड़ी का आरोप है। जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र पुलिस ने डेढ़ साल बाद आरोपी को पटियाला से पकड़ा है। काबू किए गए व्यक्ति पर अमिरेका भेजने के नाम पर 33.66 लाख रुपए ठगी की मामला दर्ज था, जिसको पुलिस ने काबू कर के रिमांड पर ले लिया है। आरोपी की पहचान शमशेर सिंह उर्फ संदीप कुमार निवासी मुरादपुर पटियाला के रूप में हुई है।

अधिक मिली जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र में थाना सदर थानेसर में कनीपला निवासी महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी ने उसके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी की है। महिला ने बताया कि अमरजीत सिंह सेक्टर-2 कुरुक्षेत्र में एक फैक्टरी में का करता है। जब उसने अपने बेटे को विदेश भेजने की बात की तो अमरजीत ने अपने बेटे शमशेर सिंह उर्फ संदीप सिंह से मिलावा दिया। शमशेर सिंह अपने आपको अमेरिकी मौल का बताता था। उसने कहा कि विदेश भेजने का काम करते हैं और पैसे विदेश भेजने के बाद लेंगे और पूरा सौदा 40 लाख रुपए में तय हुआ।
महिला ने बताया कि उसने अमरजीत सिंह को 29 मार्च 2023 में 5.50 लाख रुपए दिए। इसके बाद शमशेर सिंह उर्फ संदीप सिंह के खाते में करीब 33 लाख 66 हजार रुपए अलग-अलग तारीखों को जमा करवाए। आरोपियों ने तो पैसे वापस किए और न ही उन्हें वीजा लगवाकर दिया। इसी शिकायत के चलते कुरुक्षेत्र पुलिस ने पंजाब के पटियाल में रहने वाले शमशेर सिंह उर्फ संदीप सिंह को गिराफ्तार करके रिमांड हासिल किया है।


इस बारे में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि PRTC द्वारा 83 नई बी.एस.6 अनुकूल साधारण स्टैंडेट बसें अपने बेड़े में शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि ये बसें किलोमीटर स्कीम के तहत 6 साल के लिए लीज आधार पर ली जाएंगी। इसके अलावा बसों के बेड़े में बढ़ोतरी के लिए पंजाब रोडवेज/पनबस द्वारा किलोमीटर स्कीम के तहत 20 सुपर इंटीग्रल बीएस-6 अनुकूल सामान्य बसें और 19 HVAC बसें खरीदी जा रही हैं।
मोदी कैबिनेट मीटिंग में केंद्र सरकार ने डीएपी फर्टिलाइजर्स के मैन्यूफैक्चर्रर्स को राहत दी है। इसके तहत इन्हें सब्सिडी के अलावा आर्थिक सहायता देने पर भी मंजूरी दी गई है। इन फैसलों का लक्ष्य कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देना, किसानों को आर्थिक रूप से मदद देना और जरूरी फर्टिलाइजर्स तक किफायती पहुंच दिलाना है।
ई-समन के तहत पहला कदम
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सीसीईए की बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि डाय-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) उर्वरक के लिए एकमुश्त विशेष पैकेज को जनवरी-दिसंबर, 2025 की अवधि के लिए मंजूरी दी गई है। वैष्णव ने कहा कि सरकार के इस कदम का उद्देश्य किसानों को सस्ती कीमतों पर डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए शिक्षा बोर्ड के एक प्रवक्ता ने बताया कि स्कूल प्रमुख इन विषयों के परीक्षार्थियों को ये नोट करवा दे ताकि कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा देने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि डेट शीट और अधिक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट https://www.pseb.ac.in/ पर उपलब्ध है और ई-मेल srsecconduct.pseb@punjab.gov.in पर संपर्क किया जाएं।
जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर आधार कार्ड बनवाए


