Thursday, March 19, 2026
Home Blog Page 12

Bollywood : राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश की फिल्म ‘रफ्तार’ जल्दी ही रिलीज होने वाली है. इसकी अनाउंसमेंट डेट भी सामने आ गई है.

साल 2026 की शुरुआत कई बेहतरीन फिल्मों के साथ हुई है. हाल ही में ‘धुरंधर 2’ रिलीज होने वाली है, जिसका क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है. तो वहीं अब बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव भी अपनी नई फिल्म के साथ फैंस का एंटरटेनमेंट करने को आ रहे हैं. बिग स्क्रीन पर पहली बार राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश की जोड़ी साथ में नजर आने वाली है.

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश की आगामी फिल्म ‘रफ्तार’ की ऑफिशियल रिलीज डेट अनाउंस ह गई है. फिल्म का ऑफिशियल पोस्टर रिलजी कते हुए इसका अनाउंसमेंट किया गया है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘महत्वकांक्षा ने इसे बनाया. लालच इसकी परीक्षा लेगा.रफ्तार 24 जुलाई को नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी.’

अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और ए कैम्पै फिल्म्स के बैनरतले बनने वाली इस फिल्म का निर्देशन आदित्य निम्बलकर ने किया है. इस फिल्म की प्रोड्यूसर राजकुमार की पत्नी पत्रलेखा हैं. इस फिल्म में राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. हालांकि अभी तक फिल्म से किसी का भी पहला लुक सामने नहीं आया है. पोस्ट को देख लगता है कि ये काफी इंटेंस कहानी होगी. जिसमें एक एम्बीशियस लड़का और उसको बराबरी से टक्कर देती हुई लड़की नजर आएगी. राजकुमार और कीर्ति सुरेश के अलावा फिल्म में अनुराग ठाकुर, रोहन वर्मा, तान्या मानिकतला और रजत कपूर भी साथ में नजर आने वाले हैं.

बात करें राजकुमार राव के वर्कफ्रंट की, तो एक्टर के पास इसके अलावा और भी कई प्रोजेक्ट्स हैं. राजकुमार जल्दी नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘टोस्टर’ में भी नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में राजकुमार के साथ सान्या मल्होत्रा की जोड़ी नजर आएगी. इसके अलावा फिल्म में फराह खान, अभिषेक बनर्जी, अर्चना पूरन सिंह जैसे सितारे भी नजर आने वाले हैं.

Business : LPG संकट से डिलीवरी वर्कर्स की कमाई ठप! लाखों परिवार भूखे, गिग वर्कर्स यूनियन ने सरकार से की ये मांग

0

मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण LPG सप्लाई प्रभावित होने से भारत में फूड डिलीवरी पर असर पड़ा है. ज़ोमैटो और स्विगी पर ऑर्डर 50-60% घट गए हैं. मिडिल ईस्ट युद्ध की वजह से ग्लोबल LPG सप्लाई बाधित हो गई है, जिसका सीधा असर भारत के फूड डिलीवरी और गिग वर्कर्स पर पड़ रहा है. गिग एंड प्लेटफॉर्म सर्विस वर्कर्स यूनियन (GIPSWU) ने पुणे से जारी प्रेस रिलीज में चेतावनी दी है कि ज़ोमैटो और स्विगी जैसे प्लेटफॉर्म्स पर फूड ऑर्डर 50-60 फीसदी तक गिर गए हैं. रेस्टोरेंट्स, ढाबे, क्लाउड किचन, कैटरिंग सर्विसेज और स्ट्रीट वेंडर्स कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर न मिलने से बंद हो रहे हैं या बहुत कम काम चला रहे हैं.

यूनियन के नेशनल कोऑर्डिनेटर निर्मल गोराना ने कहा, ‘हमारे सदस्य भूखे मर रहे हैं. सैकड़ों वर्कर्स ने हमसे संपर्क किया है – परिवार भोजन छोड़ रहे हैं, बच्चे भूखे सो रहे हैं. दिल्ली का एक डिलीवरी वर्कर और दो बच्चों के पिता ने बताया, ‘पहले दिन में 30 डिलीवरी होती थीं, अब 5-10 भी नहीं है. प्लेटफॉर्म अब आईडी डीएक्टिवेट करने की धमकी दे रहे हैं.’ ये संकट राइड-हेलिंग और फूड डिलीवरी दोनों को प्रभावित कर रहा है.

यूनियन का अनुमान है कि करीब एक करोड़ वर्कर्स इस मुश्किल से जूझ रहे हैं, जिसमें गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स की बड़ी संख्या शामिल है. ये लोग बिना फिक्स्ड पे या सोशल सिक्योरिटी के हैं, इसलिए कोई भी बाहरी समस्या सीधे उनके रोजगार पर भारी पड़ती है. प्लेटफॉर्म्स को ऑर्डर कम होने की सजा वर्कर्स को नहीं मिलनी चाहिए, बल्कि उन्हें संरक्षण और मुआवजा मिलना चाहिए.

गिग एंड प्लेटफॉर्म सर्विस वर्कर्स यूनियन (GIPSWU) ने केंद्रीय श्रम मंत्री को पत्र लिखकर तुरंत कदम उठाने की मांग की है, जो इस प्रकार है:

ऑयल मिनिस्ट्री 24/7 कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई सुनिश्चित करे, ताकि फूड बिजनेस चल सकें.

ज़ोमैटो, स्विगी आदि प्लेटफॉर्म्स प्रभावित वर्कर्स को 10,000 रुपये की तत्काल राहत दें.

तीन महीने तक आईडी डीएक्टिवेशन पर रोक लगे और न्यूनतम डेली इंसेंटिव दिए जाएं.

2020 के कोड ऑन सोशल सिक्योरिटी के तहत सभी गिग वर्कर्स को पूरा कवरेज मिले.

Bollywood : बर्थडे से पहले पति रणबीर कपूर और बेटी राहा संग हांगकांग में मस्ती करती दिखीं आलिया भट्ट

अपने जन्मदिन से पहले आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर और बेटी राहा के साथ हांगकांग में छुट्टी मानते नजर आईं. पार्क से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें सभी मस्ती करते दिखे. 15 मार्च 2026 को बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने जा रही है. इसी बीच हाल ही में उन्हें अपने पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ हांगकांग में छुट्टी मनाते देखा गया है.

जन्मदिन से पहले तीनों पार्क में एक साथ टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे है. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में रणबीर, आलिया और राहा का मस्तीभरा अंदाज साफ देखा जा रहा है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं.

इस ट्रिप में आलिया भट्ट ने कैजुअल लुक अपनाया था और हूडी के ऊपर विंटर जैकेट पहनी थी. वहीं रणबीर कपूर डेनिम आउटफिट और सनग्लासेस में नजर आए. साथ ही बेटी राहा अपने रेड ट्रैकसूट में बहुत प्यारी लग रही थी और आलिया-रणबीर का हाथ पकड़कर पार्क में घूमती दिखी. एक वीडियो में तीनों हाथ में हाथ डालकर रंग-बिरंगी सीढ़ियों पर चढ़ते और पार्क में खेलते नजर आए. बॉलीवुड में कपल्स अक्सर अपने जन्मदिन पर छोटे और फैमिली वेकेशन्स पर जाते रहते हैं और अपने उस दिन को खास बनाते हैं.

वर्क फ्रंट की बात करें, तो रणबीर और आलिया संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें विक्की कौशल भी लीड रोल में हैं. इसके अलावा, रणबीर ने ‘रामायण पार्ट 2’ की शूटिंग भी शुरू कर दी है, जिसका पहला पार्ट दिवाली 2026 को और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होने वाला है. वहीं आलिया अपनी फिल्म ‘अल्फा’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं. इस स्पाई एक्शन फिल्म में वो बॉबी देओल के साथ नजर आएंगी, जो 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. दोनों सितारे अपने बिजी शेड्यूल के बीच भी परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताकर अपने खास दिनों को यादगार बना रहे हैं, जो फैंस के बीच वायरल हो रहा है.

Technology : इंस्टाग्राम पर भूलकर भी न करें मैसेज, यह प्राइवेसी फीचर हो रहा है बंद, प्राइवेट नहीं रहेगी आपकी चैट

0

इंस्टाग्राम पर अब चैटिंग करना प्राइवेट नहीं रहेगा. इंस्टाग्राम मई से एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन हटा रही है, जिसके बाद आपकी चैट को मेटा भी एक्सेस कर पाएगी. अगर आप इंस्टाग्राम पर चैटिंग करते हैं तो आपके लिए बड़ी अपडेट है. इस साल मई के बाद इंस्टाग्राम पर चैटिंग करना अभी जितना सुरक्षित नहीं रहेगा. इसकी वजह है कि कंपनी ने इस प्लेटफॉर्म से एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन हटाने का फैसला किया है. मेटा ने कहा कि वह 8 मई, 2026 के बाद मैसेजेज के लिए एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन प्रोटेक्शन नहीं देगी. कंपनी ने ऐप में नोटिस भेजकर यूजर्स को इस बारे में जानकारी देना शुरू कर दिया है.

एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन खत्म होने का मतलब है कि इंस्टाग्राम पर आपके मैसेज प्राइवेट नहीं रहेंगे. इन्हें मेटा एक्सेस कर पाएगी. यानी अगर आप इंस्टाग्राम पर किसी से चैटिंग करेंगे तो आपके और सामने वाले यूजर्स के अलावा मेटा भी इस चैट को पढ़ सकती है. इंस्टाग्राम ने दिसंबर, 2023 में मैसेज पर एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन प्रोटेक्शन देना शुरू किया था और अब तीन साल से भी कम समय के बाद इसे बंद किया जा रहा है.

मेटा ने कहा है कि अगर किसी यूजर्स को लगता है कि इस बदलाव से उसकी चैटिंग पर असर पड़ेगा तो उनके लिए जल्द ही नए निर्देश आने वाले हैं. इनमें बताया जाएगा कि यूजर कैसे अपने चैटिंग डेटा को डाउनलोड कर पाएंगे. कंपनी चैटिंग के साथ-साथ मीडिया को भी डाउनलोड करने का ऑप्शन देगी.

मेटा की तरफ से ऑफिशियली अभी इस बदलाव के कारणों को लेकर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन माना जा रहा है कि इंटरनेट पर चाइल्ड सेक्शुअल अब्यूज मैटेरियल (CSAM) को लेकर बढ़ती चिंता के कारण यह फीचर बंद किया जा रहा है. एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन बंद कर देने से इंस्टाग्राम मैसेज और कॉल को स्कैन कर पाएगी और CSAM और दूसरे आपत्तिजनक कंटेट का पता लगा सकेगी. गौरतलब है कि यूरोपीय यूनियन समेत कई देशों की सरकारें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर CSAM और दूसरे आपत्तिजनक कंटेट को डिटेक्ट कर डिलीट करने का दबाव डाल रही हैं.

General knowledge : बड़े जहाजों में किस ईंधन का होता है इस्तेमाल, जानें आम फ्यूल से कितना होता है यह अलग

0

बड़े जहाजों में इस्तेमाल होने वाला ईंधन आम ईंधन से अलग होता है. आइए जानते हैं क्या है दोनों के बीच फर्क. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने कई व्यापारिक जहाजों पर हमलों की रिपोर्ट के बाद वैश्विक समुद्री व्यापार को लेकर चिंताओं को बढ़ा दिया है. बीते कुछ दिनों में ईरान और दूसरी शक्तियों से जुड़े क्षेत्रीय संघर्ष के बीच कथित तौर पर लगभग 18 मालवाहक जहाजों को हमलों या नुकसान का सामना करना पड़ा है. इन घटनाओं ने इस बात पर रोशनी डाली है कि व्यापार के लिए वैश्विक शिपिंग मार्ग कितना जरूरी है. इसी बीच आइए जानते हैं कि बड़े जहाज किस ईंधन का इस्तेमाल करते हैं और यह आम फ्यूल से कितना अलग होता है.

ज्यादातर बड़े मालवाहक जहाज हैवी फ्यूल ऑयल का इस्तेमाल करते हैं. इसे आमतौर पर बंकर ईंधन के रूप में जाना जाता है. यह ईंधन कच्चे तेल को रिफाइन करने के बाद बचा हुआ सबसे गाढ़ा और भारी अवशेष होता है. जब किसी रिफाइनरी में कच्चे तेल को संसाधित किया जाता है तो पेट्रोल, डीजल और विमानन ईंधन जैसे हल्के उत्पाद पहले निकाले जाते हैं. नीचे बचा हुआ गाढ़ा और भारी पदार्थ हैवी फ्यूल ऑयल में बदल दिया जाता है. ज्यादातर इसका इस्तेमाल बड़े समुद्री इंजनों में किया जाता है.

हैवी फ्यूल ऑयल और सामान्य ईंधनों के बीच एक बड़ा अंतर उनकी विस्कोसिटी है. पेट्रोल और डीजल पतले तरल पदार्थ होते हैं जो कमरे के तापमान पर आसानी से बहते हैं. हालांकि हैवी फ्यूल ऑयल काफी ज्यादा गाढ़ा होता है. अक्सर यह तारकोल या फिर डामर जैसा दिखता है. इस वजह से यह कमरे के तापमान पर सामान्य रूप से नहीं बह सकता. इसे जहाज के टैंकों के अंदर लगभग 100° C-120°C तक गर्म करना पड़ता है. ताकि यह इंजनों में पंप किए जाने लायक पर्याप्त तरल बन सके.

हैवी फ्यूल ऑयल को अक्सर कच्चे तेल की रिफायनिंग का एक वेस्ट उत्पाद बताया जाता है. पेट्रोल और डीजल जैसे ज्यादा मूल्य वाले ईंधन निकालने के बाद, बचे हुए पदार्थ को बंकर ईंधन में बदल दिया जाता है. क्योंकि यह रिफायनिंग प्रक्रिया के सबसे निचले हिस्से से आता है. इस वजह से इसमें सल्फर, वैनेडियम और निकेल जैसी भारी धातुओं और बाकी अशुद्धियों का उच्च स्तर होता है. इंजन के अंदर भारी ईंधन तेल जलाने से पहले जहाज पर ही उसे शुद्ध करने की प्रक्रिया की जाती है. जहाज ईंधन से पानी, रेत और धातु के कणों को निकालने के लिए सेंट्रीफ्यूज या प्यूरीफायर नाम की खास मशीनों का इस्तेमाल करते हैं.

भारी ईंधन तेल में मौजूद सल्फर की मात्रा की वजह से होने वाले भारी प्रदूषण के लिए इसकी लंबे समय से आलोचना हो रही है. पहले बंकर ईंधन में लगभग 3.5% तक सल्फर हो सकता था. इससे जहाजों से होने वाले वायु प्रदूषण में काफी योगदान मिलता था. इस समस्या को हल करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन ने IMO 2020 सल्फर कैप नाम का कड़ा नियम लागू किया. इन नियमों के तहत जहाज को काफी कम सल्फर वाला ईंधन तेल इस्तेमाल करना जरूरी है. इसमें सल्फर की मात्रा 0.5% तक सीमित होनी चाहिए.

Bollywood : मलाइका अरोड़ा ने पहनी 2.79 लाख रुपये की साड़ी, पिंक कलर में लगीं एकदम गुलाबो

एक्ट्रेस कृतिका कामरा और टीवी होस्ट-क्रिकेट प्रेजेंटर गौरव कपूर ने 11 मार्च को अपने शादी समारोह को बेहद निजी अंदाज में सेलिब्रेट किया. इस मौके पर मुंबई के बांद्रा स्थित गौरव कपूर के घर पर एक छोटा सा रिसेप्शन रखा गया, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए. यह समारोह किसी बड़े रेड कार्पेट इवेंट की तरह नहीं था, बल्कि बेहद सादगी और गर्मजोशी के साथ आयोजित किया गया था.

इस खास मौके पर कई सेलिब्रिटी मेहमान पहुंचे, लेकिन एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने स्टाइलिश अंदाज से सभी का ध्यान खींच लिया. मलाइका हमेशा अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं और अक्सर अलग-अलग स्टाइल के साथ प्रयोग करती दिखाई देती हैं. हालांकि इस बार उन्होंने कुछ ज्यादा एक्सपेरिमेंट करने के बजाय एक क्लासिक और एलिगेंट लुक चुना. उन्होंने हल्के डस्ट-पिंक रंग की ट्यूल साड़ी पहनी थी, जो बेहद सॉफ्ट और रोमांटिक लुक दे रही थी. यह खूबसूरत साड़ी डिजाइनर ब्रांड गौरी एंड नैनिका की थी और इसकी कीमत लगभग 2.79 लाख रुपये बताई जा रही है.

साड़ी के डिजाइन की बात करें तो इसमें बेहद बारीक और खूबसूरत डिटेलिंग देखने को मिली. इसके बॉर्डर पर स्कैलप्ड गोल्ड लेस एम्ब्रॉयडरी की गई थी, जो पूरे आउटफिट को खास बना रही थी. वहीं साड़ी के कपड़े पर लैटिस पैटर्न के साथ हरे, नीले, पीले, गुलाबी और ओरेंज कलर रंगों की हल्की कढ़ाई की गई थी. इसके अलावा इसमें छोटे-छोटे सीक्विन और फ्लोरल बीड वर्क भी था, जो रोशनी पड़ने पर हल्की चमक देता नजर आ रहा था. मलाइका ने इस साड़ी को पारंपरिक अंदाज में ड्रेप किया था. पल्लू को उन्होंने कंधे से लंबा और फ्लोई छोड़ दिया था, जिससे साड़ी की कढ़ाई और डिजाइन और ज्यादा उभर कर सामने आ रही थी. इसके साथ उन्होंने मैचिंग डस्ट-पिंक ब्लाउज पहना था, जिसमें वही लैटिस डिजाइन और मल्टीकलर एम्ब्रॉयडरी थी. स्लीवलेस स्टाइल और डीप वी-नेकलाइन वाला यह ब्लाउज उनके लुक को और भी ग्लैमरस बना रहा था.

ज्वेलरी की बात करें तो मलाइका ने बहुत ज्यादा एक्सेसरीज पहनने के बजाय कुछ चुनिंदा पीसेस चुने. उन्होंने कुंदन चोकर नेकलेस के साथ मैचिंग इयररिंग्स पहने थे. इसके अलावा हाथों में कुंदन कड़े और कुछ स्टेटमेंट रिंग्स भी पहनी थीं. हेयरस्टाइल के लिए उन्होंने सेंटर पार्टिंग के साथ लो बन बनाया था, जो हल्का-सा मेसी लुक दे रहा था. मेकअप भी उनके पूरे लुक के साथ काफी बैलेंस्ड नजर आया. सॉफ्ट स्मोकी आईज, मस्कारा, हल्का ब्लश और ग्लॉसी माउव-पिंक लिप शेड ने उनके चेहरे पर खास ग्लो दे दिया.

रिसेप्शन में सोहा अली खान, फरहान अख्तर, नेहा धूपिया, अंगद बेदी और अमृता अरोड़ा जैसे कई सेलेब्स भी शामिल हुए. वहीं क्रिकेट जगत से युवराज सिंह, आशीष नेहरा और वीरेंद्र सहवाग भी इस समारोह में नजर आए. कुल मिलाकर यह शाम कृतिका और गौरव के लिए खास रही, लेकिन मलाइका की सॉफ्ट पिंक साड़ी ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर जरूर खींच लिया.

Sports : कुलदीप यादव की संगीत नाइट में मचा धमाल, रैना-चहल संग डांस के फोटोज हुए वायरल

0

मसूरी में कुलदीप यादव की संगीत सेरेमनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल और टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप के साथ कुलदीप जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं. टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी से पहले मसूरी में चल रहे समारोहों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. हाल ही में उनकी संगीत सेरेमनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुलदीप अपने करीबी दोस्तों और क्रिकेट साथियों के साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और कुलदीप यादव बॉलीवुड गानों पर मस्ती में झूमते दिखाई दे रहे हैं. दोनों का यह डांस मेहमानों के लिए खास आकर्षण बन गया. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, फैंस ने भी इसे खूब पसंद किया और तेजी से शेयर करने लगे. संगीत समारोह में सिर्फ कुलदीप और रैना ही नहीं, बल्कि भारतीय टीम के कई और चेहरे भी नजर आए. टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी. दिलीप भी इस मौके पर मौजूद थे और उन्होंने भी डांस फ्लोर पर जमकर मस्ती की. इसके अलावा भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भी संगीत समारोह में शामिल हुए. चहल को भी गानों पर डांस करते देखा गया. क्रिकेटरों की यह मस्ती भरी झलक मेहमानों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स को भी काफी पसंद आ रही है.

कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से 14 मार्च 2026 को मसूरी में शादी करने जा रहे हैं. शादी से पहले 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में हुईं, जिसके बाद शाम को संगीत समारोह आयोजित किया गया. यह शादी समारोह मसूरी के एक लग्जरी रिसॉर्ट में निजी तौर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हो रहे हैं.

हाल ही में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुलदीप यादव को ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला था. भारत ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, लेकिन कुलदीप पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच ही खेल पाए. उन्होंने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 3 ओवर गेंदबाजी की और 14 रन देकर एक विकेट लिया. हालांकि टीम के पास कई स्पिन विकल्प होने की वजह से उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिल सके.

अब कुलदीप यादव जल्द ही आईपीएल 2026 में खेलते नजर आएंगे. वह 2022 से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं और इस बार भी टीम के लिए अहम स्पिन गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे. फिलहाल कुलदीप यादव अपनी शादी के समारोहों का आनंद ले रहे हैं और उनके संगीत समारोह का यह डांस वीडियो फैंस के बीच खूब चर्चा में बना हुआ है.

Bollywood : ‘भूत बंगला’ के टीजर ने सोशल मीडिया पर काटा गदर- 24 घंटे में बना दिया ये रिकॉर्ड

बॉलीवुड की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. फिल्म के मजेदार सीन्स, डरावनी झलक और शानदार कॉमिक टाइमिंग फैंस का दिल जीत रहे हैं.

बॉलीवुड की मचअवेटेड फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसने आते ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है. प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी को करीब 14 साल बाद पर्दे पर देखकर फैंस बहुत एक्साइटेड हो गए हैं. यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म दर्शकों को डर और हंसी दोनों का शानदार मिश्रण देने का वादा करती है. सोशल मीडिया पर टीजर को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया ने साफ कर दिया है कि यह फिल्म रिलीज से पहले ही लोगों के दिलों में जगह बना चुकी है.

टीजर में अक्षय कुमार और प्रियदर्शन का कॉमिक अंदाज बिलकुल पहले जैसा नजर आ रहा है. मजेदार पंचलाइन, सिग्नेचर कॉमिक वाले सीन्स और हल्की-फुल्की डरावनी झलक ने फैंस को पूरी तरह एंटरटेन किया है. यह टीजर यूट्यूब और बाकी प्लेटफॉर्म्स पर मिलाकर अब तक 55 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और पिछले 24 घंटों से यूट्यूब इंडिया पर नंबर 2 पर ट्रेंड कर रहा है. परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी जैसी लीजेंड्री कॉमिक्स की वापसी ने फैंस की खुशी को और बढ़ा दिया है. सभी दर्शक और सेलेब्रिटी सोशल मीडिया पर इस टीजर की तारीफ कर रहे हैं और अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी को देखकर पुरानी कॉमेडी फिल्मों की याद ताजा कर रहे हैं.

बता दें, फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं और इसे अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है. ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव भी लीड रोल में है. फिल्म को बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है और यह 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. प्रियदर्शन और अक्षय की यह जोड़ी पिछले कई सालों से हिंदी कॉमेडी और हॉरर की दुनिया में यादगार काम कर चुकी है और अब ‘भूत बंगला’ के साथ वो फिर से उस जादू को वापस ला रहे हैं.

Business : IPO के नियम बदले, बड़ी कंपनियों के लिए शेयर बाजार में लिस्टिंग आसान; NSE और Jio का रास्ता साफ

0

भारत में बड़ी कंपनियों के लिए शेयर बाजार में लिस्ट होने का रास्ता अब पहले से ज्यादा आसान हो गया है. सरकार ने आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) से जुड़े नियमों में बदलाव करने का फैसला लिया हैं. भारत में बड़ी कंपनियों के लिए शेयर बाजार में लिस्ट होने का रास्ता अब पहले से ज्यादा आसान हो गया है. सरकार ने आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) से जुड़े नियमों में बदलाव करते हुए यह अनुमति दी है कि जिन कंपनियों का लिस्टिंग के बाद बाजार मूल्य 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा होगा, उन्हें पब्लिक को अपनी चुकता पूंजी का केवल 2.5 प्रतिशत हिस्सा ही बेचना होगा.

इससे पहले कई बड़ी कंपनियों को अपना पब्लिक इश्यू लाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था. आइए जानते हैं, नए नियमों के तहत कौन-कौन से बदलाव किए गए हैं?

ये हुए अहम बदलाव

  1. नए नियमों के तहत कंपनियों को अपने हर इक्विटी शेयर वर्ग का कम से कम 2.5 प्रतिशत हिस्सा आम निवेशकों के लिए रखना होगा. इसके साथ ही सरकार ने पब्लिक शेयरहोल्डिंग को धीरे-धीरे बढ़ाने के लिए एक तय समयसीमा भी निर्धारित की है, ताकि बाजार में निवेशकों की भागीदारी बढ़ सके.
  2. नए नियमों के मुताबिक अगर किसी कंपनी की लिस्टिंग के समय सार्वजनिक हिस्सेदारी 15 प्रतिशत से कम है, तो उसे 5 साल के भीतर इसे बढ़ाकर 15 प्रतिशत और 10 साल के अंदर 25 प्रतिशत तक करना होगा.

वहीं जिन कंपनियों के आईपीओ के समय ही पब्लिक शेयरहोल्डिंग 15 प्रतिशत से ज्यादा है, उन्हें अगले 5 साल के भीतर इसे 25 प्रतिशत तक पहुंचाना अनिवार्य होगा.

  1. सरकार ने कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर पब्लिक शेयरहोल्डिंग के अलग-अलग नियम तय किए हैं. जिन कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1 लाख करोड़ रुपये से 5 लाख करोड़ रुपये के बीच होगा, उन्हें आईपीओ के दौरान कम से कम 2.75 प्रतिशत शेयर आम निवेशकों को देने होंगे.
  2. जिन कंपनियों का आकार इससे छोटा है, उनके लिए पब्लिक हिस्सेदारी का प्रतिशत ज्यादा रखा गया है. उदाहरण के तौर पर 50,000 करोड़ रुपये से 1 लाख करोड़ रुपये के बीच मार्केट कैप वाली कंपनियों को कम से कम 8 प्रतिशत शेयर जनता के लिए जारी करने होंगे. ताकि बाजार में निवेशकों की भागीदारी बनी रहे.
  3. नए नियमों में यह भी कहा गया है कि अगर किसी कंपनी के पास सुपीरियर वोटिंग राइट्स (SVR) वाले इक्विटी शेयर हैं और वह अपने सामान्य शेयरों को शेयर बाजार में लिस्ट करना चाहती है, तो ऐसे SVR शेयरों को भी साथ में लिस्ट करना जरूरी होगा.

सरकार ने इन नए नियमों को आधिकारिक तौर पर लागू भी कर दिया है. विषय की समझ रखने वाले जानकारों का मानना है कि इस फैसले के बाद कई बड़ी कंपनियों के आईपीओ आने की संभावना बढ़ सकती है. खास तौर पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और रिलायंस जियो जैसी कंपनियों के लिए शेयर बाजार में लिस्टिंग का रास्ता ज्यादा आसान माना जा रहा है.

Technology : गलती से दूसरे के नंबर पर हो गया रिचार्ज? टेंशन न लें, वापस मिल जाएगा पूरा पैसा, यह है तरीका

0

अगर आप गलती से किसी और के नंबर पर रिचार्ज कर देते हैं तो यह पैसा वापस पा सकते हैं. फिलहाल जियो अपने यूजर्स को यह सुविधा दे रही है. कई बार जल्दबाजी में गलत नंबर रिचार्ज हो जाता है. आप अपना मोबाइल नंबर रिचार्ज करना चाहते हैं, लेकिन गलती से कोई डिजिट इधर-उधर हो जाता है और किसी और व्यक्ति का मोबाइल रिचार्ज हो जाता है. ऐसी स्थिति में अधिकतर लोग यही सोचते हैं कि रिचार्ज का पैसा बेकार चला गया, लेकिन ऐसा नहीं होता है. अब आप गलत नंबर रिचार्ज होने पर अपने पूरे पैसे वापस पा सकते हैं. आज हम आपको इसका तरीका बताने जा रहे हैं.

फिलहाल जियो अपने यूजर्स को गलत नंबर रिचार्ज होने पर पैसे वापस कर रही है. इसके लिए यह शर्त है कि आपने वह रिचार्ज My Jio ऐप से किया हो. अगर आप My Jio से नंबर रिचार्ज करते हैं और गलती से किसी और का नंबर रिचार्ज हो जाता है तो आप पूरे पैसे वापस पाने के हकदार हैं. अगर आपसे किसी और के नंबर पर रिचार्ज हो गया है तो My Jio ओपन करें और अकाउंट में लॉग-इन करें.

ऐप में रिचार्ज हिस्ट्री सर्च कर सेलेक्ट करें. यहां आपको रिचार्ज की पूरी हिस्ट्री मिल जाएगी. इसमें लास्ट रिचार्ज पर टैप करें और डिटेल्स में जाकर कैंसिल रिचार्ज पर टैप कर दें. अब यहां आपसे रिचार्ज कैंसिल करने का कारण पूछा जाएगा. आप गलत प्लान या गलत नंबर रिचार्ज होने जैसे कारण देकर इसे कैंसिल कर सकते हैं. इसके बाद अपनी रिक्वेस्ट को सबमिट कर दें. अगले कुछ दिनों में आपको रिचार्ज का पैसा वापस मिल जाएगा.

यह ध्यान रखें कि आप गलत नंबर पर हुए रिचार्ज को केवल 2 घंटों के भीतर ही कैंसिल कर सकते हैं. अगर आप रिचार्ज करने के 2 घंटे बाद इसे कैंसिल करना चाहेंगे तो यह कैंसिल नहीं होगा. इसलिए गलत रिचार्ज होते ही तुरंत इसे कैंसिल कर लें.

- Advertisement -