Sunday, June 21, 2026
Home Blog Page 1234

ट्राई करें बेसन के पकोड़े की सब्जी, देखते ही मुंह में पानी आ जाएगा, फटाफट तैयार हो जाएगी ये रेसिपी

0

इन दिनों गोभी, गाजर, मूली, बथुआ और हरी सब्जियों का सीजन है। हालांकि लंबे समय तक वही सब्जियां खाकर भी मन ऊब जाता है। अगर आपको कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का मन है तो बेसन के पकोड़े की सब्जी बनाकर खा सकते हैं। बेसन के पकोड़े की सब्जी खाने में बहुत टेस्टी लगती है। इसे आप रोटी या चावल के साथ आसानी से कभी भी बनाकर खा सकते हैं। घर में जब कोई सब्जी न हो तो भी इसे बनाया जा सकता है। जानिए बेसन के पकोड़े की सब्जी की रेसिपी।

बेसन के पकोड़े की सब्जी की रेसिपी

पहला स्टेप- सबसे पहले बेसन के पकोड़े तैयार करने हैं इसके लिए एक बाउल लें उसमें 1 कप बेसन डाल दें। अब बेसन में आधा चम्मच हल्दी और 1 चम्मच लाल मिर्च डाल दें। आधा चम्मच धनिया पाउडर और थोड़ा गरम मसाला मिला दें। एक चौथाई चम्मच अजवाइन और चुटकीभर हींग डाल दें। सारी चीजों को बेसन के साथ मिक्स कर लें।

दूसरा स्टेप- अब बेसन में बारीक कटी 1 प्याज और 1 बारीक कटी हरी मिर्च मिला दें। बेसन में पानी डालते हुए गाढ़ा पकोड़े जैसा घोल तैयार कर लें। इसमें स्वादानुसार नमक मिला दें। थोड़ी देर फेंटने के बाद बैटर को 5 मिनट सेट होने के लिए रख दें।

तीसरा स्टेप- पकोड़े फ्राई करने के लिए सरसों का तेल गर्म कर लें। तेल में छोटे-छोटे पकोड़े डालकर फ्राई कर लें। सारे पकोड़े इसी तरह फ्राई करके निकाल लें। अब कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच तेल डालें और उसमें 1 चम्मच जीरा डालें। अब इसमें 1 बड़ा प्याज, लहसुन और अदरक बारीक पिसा हुआ डालकर भून लें।

चौथा स्टेप- जब प्याज भुन जाए तो इसमें 2 बड़े टमाटर और हरी मिर्च पीसकर मिला दें। मसाला भुनने पर धनिया पाउडर, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, कसूरी मेथी मिला दें। अब इसमें 3 चम्मच फेंटा हुआ गाढ़ा दही मिला दें। मसाले को तेल छोड़ने तक भून लें।

पांचवां स्टेप- अब मसाले में अपने हिसाब से पानी मिला दें। उबाल आने के बाद पकोड़े डाल दें और सब्जी को मीडियम फ्लेम पर 5 मिनट तक और पकाएं। नमक मिर्च एक बार अपने हिसाब से चेक कर लें। समय पूरा होने के बाद ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर सब्जी को सर्व करें। तैयार है बेसन के पकोड़े की सब्जी। इसे आप रोटी या चावल के साथ खाएं।

मौनी अमावस्या के दिन जरूर बनाएं चावल और गुड़ की खीर, पितृ भी हो जाएंगे खुश, जानिए खीर की रेसिपी

0

मौनी अमावस्या का विशेष महत्व होता है। इस दिन लोग स्नान कर दान-पुण्य करते हैं। मौनी अमवस्या के दिन तिल और गुड़ से बनी चीजों का महत्व होता है। वहीं इस दिन खीर बनाने का भी चलन है। अमवस्या के दिन ज्यादातर घरों में खीर बनाई जाती है। लेकिन मौनी अमावस्या के दिन आप गुड़ और चावल की खीर बनाकर खाएं। ये खीर न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगती है बल्कि इसका भोग लगाने से पितृ भी प्रसन्न होते हैं। चावल और गुड़ की खीर शरीर को पोषण और एनर्जी देने वाली होती है। ये चीनी वाली खीर से कहीं ज्यादा हेल्दी भी होती है। आप इस रेसिपी से चावल और गुड़ की खीर बना सकते हैं।

चावल और गुड़ की खीर कैसे बनाएं?

स्टेप 1- खीर बनाने के लिए अच्छी क्वालिटी के करीब 1 कप चावल लें। खीर को गाढ़ा और टेस्टी बनाने के लिए 2-3 लीटर दूध उबाल लें। खीर में डालने के लिए 200 ग्राम गुड़ लें। करीब 1 चम्मच इलायची पाउडर, थोड़े काजू, बादाम और चिरौंजी लें। करीब 1 चम्मच देसी घी लें।

स्टेप 2- चावल को धो लें और थोड़ी देर के लिए पानी में भिगो दें। एक पैन में दूध को उबालने के लिए रख दें। दूध में उबाल आने पर भीगे हुए चावल का पानी निकाल कर दूध में डाल दें। खीर को लगातार चलाते रहें। ध्यान रखें खीर नीचे से चिपकनी नहीं चाहिए।

स्टेप 3- एक बर्तन में गुड़ को थोड़े पानी या दूध में भिगो दें। जब खीर अच्छी तरह पक जाए और दूध करीब आधा रह जाए तो इसमें गुड़ वाला घोल छानते हुए डाल दें। गुड़ डालते ही खीर को लगातार चलाएं। अब खीर में इलायची डालकर पकाएं। खीर को अपने हिसाब से गाढ़ा या पतला रख सकते हैं।

स्टेप 4- जब खीर बन जाए तो सारे बारीक कटे मेवा डाल दें। ड्राई फ्रूट्स डालने के बाद 5 मिनट और खीर को पका लें। अब इसमें 1 चम्मच देसी घी डाल दें और गैस बंद कर दें। तैयार है स्वादिष्ट गुड़ और चावल की खीर।

स्टेप 5- आप चाहें तो खीर में गुड़ की जगह देसी खांड या चीनी या फिर बूरा भी मिला सकते हैं। लेकिन ठंड में गुड़ की खीर खाने में ज्यादा स्वादिष्ट लगती है। आप इसे भोग के रूप में भगवान को समर्पित करें। इसे खुद खाएं और परिवार के लोगों को खिलाएं।

भारत में जल्‍द लॉन्‍च होगी Audi RS Q8 Performance कार, शुरू हुई बुकिंग, 3.6 सेकेंड में पकड़ती है 0-100 KMPH की स्‍पीड

भारत में सामान्‍य कारों के साथ ही परफॉर्मेंस वाली सुपरकारों को भी काफी पसंद किया जाता है। भारतीयों की पसंद को देखते हुए दुनियाभर के वाहन निर्माताओं की ओर से कई बेहतरीन लग्‍जरी और परफॉर्मेंस वाली कारों को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। यूरोप की प्रमुख वाहन निर्माता Audi की ओर से भी जल्‍द ही नई परफॉर्मेंस कार के तौर पर Audi RS Q8 Performance को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। इसे कब तक लॉन्‍च किया जा सकता है। कितने रुपये में इसे बुक करवाया जा सकता है। गाड़ी में कितना दमदार इंजन दिया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Audi RS Q8 Performance के लिए शुरू हुई बुकिंंग

ऑडी की ओर से जल्‍द ही परफॉर्मेंस कार के तौर पर Audi RS Q8 Performance को भारत में लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से 28 जनवरी 2025 से इसके लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। गाड़ी को पांच लाख रुपये देकर ऑनलाइन या डीलरशिप के जरिए बुक करवाया जा सकता है। 

कितना दमदार इंजन

Audi RS Q8 Performance में कंपनी की ओर से काफी दमदार इंजन दिया जाएगा। इसमें चार लीटर की क्षमता का TFSI वी8 इंजन दिया जाएगा। जिससे इसे 640 हॉर्स पावर और 850 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। यह इंजन इतना ताकतवर है कि इससे गाड़ी को 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्‍पीड हासिल करने में सिर्फ 3.6 सेकेंड का समय लगता है। इसके साथ ही वैकल्पिक पैकेज को भी दिया जाएगा। जिससे इसकी टॉप स्‍पीड 305 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 

अधिकारियों ने कही यह बात

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्‍लों ने कहा कि नई ऑडी RS Q8 परफॉर्मेंस एसयूवी एक बेहतरीन इंजीनियरिंग का नमूना है, जिसमें ताकत और रोज़मर्रा की उपयोगिता का बेहतरीन मिश्रण किया गया है। इसकी आकर्षक डिजाइन और शानदार ड्राइविंग खूबियां उन परफॉर्मेंस के शौक़ीनों को बहुत भाती हैं, जो लग्‍जरी के साथ-साथ रोमांचक ड्राइव का अनुभव भी चाहते हैं। इसके बेहतर फीचर्स और सबसे शक्तिशाली इंजन के साथ, नई ऑडी RS Q8 परफॉर्मेंस ड्राइविंग का एक बेहतरीन अनुभव देगी। हमारे ग्राहक ऑडी RS रेंज के उत्पादों से ऐसे अनुभव की उम्मीद करते हैं।

 

कब तक होगी लॉन्‍च

कंपनी की ओर से अभी सिर्फ इसकी बुकिंग को शुरू किया गया है। लॉन्‍च को लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि ऑडी की ओर से इसे 15 से 20 फरवरी के बीच भारत में औपचारिक तौर पर लॉन्‍च किया जा सकता है। लॉन्‍च के समय इसकी एक्‍स शोरूम कीमत दो करोड़ रुपये के आस-पास हो सकती है और बाजार में इसे लैम्‍बॉर्गिनी उरुस एस और पोर्श केयेन जीटीएस जैसी कारों से चुनौती मिलेगी।

रोहित-जायसवाल बाहर, इस स्क्वाड का हुआ ऐलान; 16 प्लेयर्स को मिली जगह

0

रणजी ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ होने वाले करो या मरो के मैच के लिए मुंबई की टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इसमें कप्तानी की जिम्मेदारी अजिंक्य रहाणे को मिली है। खास बात ये है पिछले मैच में जम्मू और कश्मीर के खिलाफ खेले रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल को स्क्वाड में जगह नहीं मिली है। मुंबई की टीम को मेघालय के खिलाफ मुकाबला 30 जनवरी से खेलना है। इससे पहले मुंबई को जम्मू और कश्मीर के खिलाफ पांच विकेट से हार मिली थी।

अंगकृष रघुवंशी की हुई वापसी

मुंबई की टीम में अंगकृष रघुवंशी, सूर्यांश शेडगे और अथर्व अंकोलकर की टीम में वापसी हुई है। स्क्वाड में कुल 16 प्लेयर्स को जगह मिली है। रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ 6 फरवरी से होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम से जुड़ गए हैं। ये तीनों खिलाड़ी यहां बीकेसी मैदान पर छठे दौर के मैच में खेले थे। रोहित और जायसवाल ने घरेलू क्रिकेट में नियमित रूप से खेलने के BCCI के निर्देश का पालन किया। दूसरी ओर अय्यर इस साल सभी फॉर्मेट के घरेलू टूर्नामेंट्स में मुंबई की टीम का अहम हिस्सा रहे। रोहित, जायसवाल और अय्यर अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का भी हिस्सा हैं।

कर्श कोठारी को नहीं मिला टीम में मौका

जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुंबई की प्लेइंग इलेवन में शामिल रहे कर्श कोठारी को टीम में नहीं चुना गया है। जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मिली हार से मुंबई को तगड़ा झटका लगा है। अब अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली टीम को मेघालय के खिलाफ बोनस अंक के साथ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी और उम्मीद करनी होगी कि बड़ौदा टॉप पर चल रहे जम्मू-कश्मीर को उनके मैदान पर हरा दे। इसके बाद ही वह अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर पाएगी।

मुंबई की टीम: 

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, अमोघ भटकल, सिद्धेश लाड, आकाश आनंद, हार्दिक तमोरे, सूर्यांश शेडगे, शार्दुल ठाकुर, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, रॉयस्टन डायस, श्रेयस गुरव और अथर्व अंकोलकर।

Delhi Election 2025: कांग्रेस या AAP, किसके लिए प्रचार करेंगे उद्धव ठाकरे? संजय राउत ने किया साफ

0

शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने साफ किया है कि वे दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस या आम आदमी पार्टी (आप) के लिए प्रचार नहीं करेंगे। इस पर पार्टी के सांसद संजय राउत ने मंगलवार को जानकारी दी। राउत ने कहा कि शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) ने इस चुनाव में तटस्थ रुख अपनाया है और इसलिए ठाकरे किसी भी पार्टी के लिए प्रचार नहीं करेंगे।

संजय राउत ने आगे कहा कि आप और कांग्रेस दोनों ही इंडिया गठबंधन के सदस्य हैं और शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) के मित्र भी हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या ठाकरे 5 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में इन पार्टियों में से किसी के लिए प्रचार करेंगे, तो उन्होंने स्पष्ट किया, “हम कहीं भी प्रचार के लिए नहीं जा रहे हैं, हम तटस्थ हैं।”

दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। समाजवादी पार्टी (सपा) और तृणमूल कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप को समर्थन दिया है, जबकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने भाजपा को अपना समर्थन दिया है। पिछले दो चुनावों में आम आदमी पार्टी को भारी जीत मिली थी, और अब दिल्ली में आप, भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला होने की संभावना है।

अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, बोले- अमीरों का लोन माफ न करें, आधी हो जाएंगी टैक्स दरें

0

दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने अमीरों के लोन माफ करने पर सवाल उठाया और प्रधानमंत्री से अपील की कि वह ऐलान करें कि किसी भी अमीर का लोन माफ नहीं किया जाएगा।

केजरीवाल ने पीएम मोदी से कहा कि अगर किसी को लोन माफ करना है तो वह किसानों और मिडल क्लास के होम लोन माफ करें। उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर अमीरों का लोन माफ नहीं किया जाए तो टैक्स की दरें आधी हो जाएंगी, जिससे मिडल क्लास को बहुत फायदा होगा।

केजरीवाल ने क्या कहा?

अरविंद केजरीवाल ने चिट्ठी में लिखा- ‘अगर लोन माफ करना है तो वह किसानों और मिडल क्लास के लिए करें। इससे देश के मिडल क्लास परिवारों को बहुत फायदा होगा।’ उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि 12 लाख रुपये सालाना कमाने वाला व्यक्ति अपनी तनख्वाह का एक बड़ा हिस्सा टैक्स के रूप में देता है, जो मिडल क्लास का एक बड़ा दुख है।

केजरीवाल ने कहा- ‘अगर अरबपतियों का लोन माफ न किया जाए तो टैक्स की दरें आधी हो सकती हैं। इस पैसे से सरकार मिडल क्लास और किसानों को फायदा दे सकती है।’

अरबपतियों के कर्ज माफ करने पर हमला

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि उनकी सरकार देश के कुछ खास अरबपति दोस्तों पर सारा खजाना लुटा रही है। उन्होंने कहा- ‘बीजेपी सरकार पहले अपने अरबपति दोस्तों को कर्ज देती है और फिर वह कर्ज माफ कर देती है। अब तक 400-500 अरबपतियों के 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया है।’ उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिसमें एक अरबपति पर 47 करोड़ का कर्ज था और उसका 46 करोड़ रुपये माफ कर दिया गया।

केजरीवाल ने आगे कहा- ‘इतने पैसों में तो मैंने महिलाओं के लिए बस सेवा शुरू की है। जबकि 12 लाख रुपये सालाना कमाने वाला आदमी 6 लाख रुपए टैक्स के रूप में देता है।’

टैक्स दरें आधी हो सकती हैं

केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी कहा कि अगर अरबपतियों का कर्ज माफ नहीं किया जाए तो इनकम टैक्स की दरें आधी की जा सकती हैं। इसके अलावा जीएसटी (GST) भी आधा हो सकता है और खाने के सामान पर लगने वाला जीएसटी को माफ किया जा सकता है।

पानी का मुद्दा भी उठाया

केजरीवाल ने इस दौरान दिल्ली के पानी के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने बताया कि दिल्ली की शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सहयोगी आतिशी ने पानी में अमोनिया नामक जहर होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी और 8 फरवरी को चुनाव परिणाम आएंगे।

Bihar Assembly Elections 2025: दशरथ मांझी के बेटे ने बदला पाला, भागीरथ मांझी ने थामा कांग्रेस का हाथ

0

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। माउंटेन मैन के नाम से प्रसिद्ध दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ मांझी अब कांग्रेस पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। यह कदम बिहार के महादलित समाज को साधने के लिए कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है, खासकर मांझी समाज को अपने पक्ष में लाने के लिए।

क्या महादलित और पिछड़ा समाज को साधने की कोशिश

भागीरथ मांझी के साथ-साथ पूर्व राज्यसभा सांसद अली अनवर और कुम्हार समाज के नेता मनोज प्रजापति भी कांग्रेस पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। ये तीनों नेता महादलित, अल्पसंख्यक और पिछड़ा समाज से आते हैं, जिनका प्रभाव बिहार के राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। कांग्रेस इन नेताओं को पार्टी में शामिल करके एक स्पष्ट संदेश देना चाहती है कि वह बिहार विधानसभा चुनाव के लिए गंभीर है और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का इरादा रखती है।

जेडीयू में नजरअंदाजी के बाद पाला बदलने का कारण

भागीरथ मांझी ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले जेडीयू में शामिल होने का फैसला किया था। हालांकि, अब वे कांग्रेस का दामन थामने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि जेडीयू में उन्हें उपेक्षित महसूस हो रहा था, जिससे उनके राजनीतिक कदम में यह बदलाव आया। 18 जनवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पटना दौरे के दौरान भागीरथ मांझी को सम्मानित किया था। इस अवसर के बाद यह संभावना जताई जा रही थी कि भागीरथ मांझी जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं, और अब उन्होंने अपनी पार्टी बदलने का फैसला ले लिया है।

दशरथ मांझी का राजनीतिक प्रभाव और कांग्रेस का रणनीतिक कदम

भागीरथ मांझी का राजनीतिक प्रभाव खासतौर पर गया जिले में मजबूत है, जहां पर उनकी पहचान महादलित और मुसहर जाति के नेता के रूप में है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का भी इस क्षेत्र में प्रभाव है, और भागीरथ मांझी को उनके खिलाफ एक मजबूत विरोधी के तौर पर देखा जाता है। कांग्रेस इस कदम से महादलित और पिछड़ा समाज को अपने पक्ष में लाने की कोशिश करेगी, ताकि विधानसभा चुनाव में उनकी स्थिति मजबूत हो सके।

कांग्रेस के लिए यह कदम क्यों अहम है?

कांग्रेस पार्टी के लिए यह कदम बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकता है, क्योंकि बिहार में महादलित समाज और पिछड़ी जातियों का समर्थन चुनावों में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। इसके अलावा, अगले महीने कांग्रेस ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान सम्मेलन’ का आयोजन करने जा रही है, जो बिहार के मतदाताओं के बीच कांग्रेस की पकड़ मजबूत करने का एक बड़ा प्रयास है। चंपारण से इस सम्मेलन की शुरुआत हो सकती है, जिससे कांग्रेस के चुनावी अभियान को और बल मिलेगा।

छत्तीसगढ़ वासियों के लिए Good News : प्रयागराज के लिए चलेगी ‘कुंभ’ स्पेशल ट्रेन, शैड्यूल जारी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित ‘महाकुंभ’ के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा छत्तीसगढ़ से प्रयागराज के लिए एक कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन मंगलवार शाम एकतरफा एक फेरे के लिए यात्रा के लिए उपलब्ध होगी। यह स्पेशल ट्रेन 14 कोच की होगी। तथा इसका ठहराव उस्लापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों में दी जाएगी। इस गाड़ी की समय-सारणी और अन्य विवरण जल्द ही दिए जाएंगे। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं। रेलवे सभी श्रद्धालुओं को सुखद और सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं देता है।

इंदौर ट्रैफिक पुलिस में पदस्थ लेडी कांस्टेबल ने की आत्महत्या, घर में लटका मिला शव

इंदौर शहर में आत्म हत्याओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र से हैं। जहां कुम्हारखाड़ी में रहने वाली ट्रैफिक पुलिस में पदस्थ लेडी कांस्टेबल ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। लेडी कांस्टेबल ने आत्महत्या क्यों की पुलिस जांच में जुट गई है।

इंदौर के ट्रैफिक पुलिस में पदस्थ लेडी कांस्टेबल मानसी सतना की रहने वाली है। लेडी कांस्टेबल चार माह से सिर और पेट की बीमारी का उपचार करा रही थी और काफी परेशान थी। जिसके कुछ मेडिकल डॉक्यूमेंट भी मौके से मिले हैं इसी के साथ मृतिका मानसी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि संभवतः किसी से प्रेम संबंध भी चल रहा था जिसके चलते मानसी द्वारा आत्महत्या जैसा कदम उठाया होगा। जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

महाकुंभ में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं की कार ट्राले से टकराई, 3 की मौत, 3 गंभीर घायल

मध्य प्रदेश के सागर में मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हो गया जहां एक तेज रफ्तार कार ट्राले से टकरा गई। इस हादसे में 3 लोगों की जान चली गई। कार सवार लोग प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने जा रहे थे। हादसा जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र के मसुरहाई तिराहा के पास हुआ। हादसा इतना भयानक था कि वाहन में सवार 6 लोगों में से 3 की मौत हो गई। वहीं 3 लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, सभी धार से प्रयागराज जा रहे थे। तड़के सुबह 3 बजे मसुरहाई तिराहे के पास उनकी कार ट्राले से टकरा गई। हादसे में मतकों के शव दरवाजे काटकर बाहर निकालने पड़े। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस और स्थानीय लोग पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

- Advertisement -