Sunday, June 21, 2026
Home Blog Page 1233

महाकुंभ में भगदड़ के बाद Railway का बड़ा फैसला, रद्द की Trains, जानें कब तक…

महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद रेलवे ने एक बड़ा फैसला किया है। रेलवे ने प्रयागराज के लिए आने वाली स्पेशल ट्रेनों को रद्द कर दिया है। चंदौली से प्रयागराज की ओर आ रही स्पेशल ट्रेनों को रद्द किया गया है। उक्त फैसला भारी भीड़ के चलते यह फैसला लिया गया है, जो अगले आदेश तक लागू रहेगा।

मंगलवार रात को संगम घाट पर भगदड़ मच गई। इस घटना में अभी तक कई लोगों के घायल की सूचना है जबकि कई लोग दबे भी हैं।  बताया  जा रहा है कि यह हादसा अत्‍यधिक भीड़ के चलते हुआ, जिस दौरान किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहला बयान आया है।उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। सीएम ने कहा कि मां गंगा के जो जिस घाट के समीप है, वहीं स्नान करें।

बता दें कि महाकुंभ में मौनी अमावस्या के लिए मंगलवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा हुआ था। दोपहर में बेकाबू भीड़ ने कई स्थानों की बैरिकेडिंग भी तोड़ी। रात में स्नान शुरू होने के बाद संगम में भीड़ अधिक बढ़ गई। संगम तट और उसके आसपास लाखों श्रद्धालु जमा हो गए।अखाड़ों के लिए बनाई गई बैरिकेडिंग भी कुछ स्नानार्थियों ने तोड़ने का प्रयास किया। जिसको जहां से जगह मिलती उधर ही चला जाता। आधी रात के बाद स्नानार्थियों की भीड़ संगम तट के करीब ठहर गई, जिससे स्थिति बिगड़ने लगी। रात करीब दो बजे स्थिति नियंत्रण से बाहर हुई तो भगदड़ मच गई। इधर-उधर भागती भीड़ में जो नीचे गिर पड़ा वह उठ नहीं सका। जिसने भागने का प्रयास किया वह भी दब गया।

महाकुंभ में मची भगदड़ में लापता हुए अपनों की तलाश में रोते परिजन, बताया- कैसे हुआ हादसा?

त्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के मौनी अमावस्या स्नान के दौरान मची भगदड़ ने कई परिवारों की जिंदगी को हिला दिया। इस भगदड़ में 50 से 60 लोग दब गए और कई अन्य घायल हो गए। इस घटना में कई श्रद्धालु लापता हो गए, और उनके परिजन उन्हें ढूंढते हुए इधर-उधर भटक रहे हैं। घटना के समय वहां मौजूद लोग अफरातफरी में थे और लोगों ने बताया कि अचानक इतनी बड़ी भीड़ बढ़ गई कि लोगों को संभालना मुश्किल हो गया, जिससे भगदड़ मच गई।

कोलकाता से महाकुंभ में स्नान करने आई एक महिला ने अपनी आंखों देखी कहानी साझा की। महिला ने बताया कि वह अपने चार साथियों के साथ स्नान के लिए आई थी, लेकिन अचानक मची भगदड़ में वे सभी अलग हो गए और अब उन्हें बताया गया कि उनके साथ आए सभी लोग अब मृत हो चुके हैं। महिला का कहना है कि भगदड़ के दौरान वे भीड़ में दब गई थीं और जैसे-जैसे लोग एक-दूसरे के ऊपर चढ़ते गए, हालात खराब हो गए। महिला ने रोते हुए बताया कि अब वह अकेली रह गई हैं और उन्हें अपने खोए हुए लोगों का कोई सुराग नहीं मिल रहा है।

एक अन्य चश्मदीद ने बताया कि वह अपने माता-पिता और बच्चों के साथ महाकुंभ स्नान करने आया था। जैसे ही भीड़ बढ़ी, भगदड़ मच गई और उनके माता-पिता तथा बच्चे भी दब गए। उसने बताया कि पहले वह किसी तरह से भीड़ से निकला और फिर एक-एक कर अपने बच्चों और पिता को निकाला, लेकिन उसकी मां काफी नीचे दब गई थी। बाद में उसने अपनी मां को भी बाहर निकाला, लेकिन उनकी हालत बहुत खराब थी। इस व्यक्ति ने बताया कि अचानक इतनी बड़ी भीड़ का बढ़ना और एक-दूसरे के ऊपर चढ़ने से भगदड़ मची, जिससे स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। उसने कहा कि इस भगदड़ में 50 से 60 लोग दब गए हैं और कई लोगों की मौत हो गई।

चित्रकूट से आए एक श्रद्धालु इंद्रपाल ने बताया कि वह अपने बहनोई चंद्रपाल के साथ महाकुंभ स्नान के लिए आए थे। उन्हें संगम के तट पर पहुंचने से पहले ही प्रशासन ने रोक लिया और फिर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कुछ ही देर में भगदड़ मच गई और वह अपने बहनोई से बिछड़ गए। इंद्रपाल ने बताया कि जब वह घटनास्थल पर लौटे तो वहां लाशें पड़ी हुई थीं, उनके आसपास कपड़े और बैग scattered थे, लेकिन उनके बहनोई का कोई पता नहीं चला। उन्होंने अस्पताल और मर्चुरी तक जाकर उन्हें तलाश किया, लेकिन उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इंद्रपाल का कहना है कि वह अब बहुत परेशान हैं और प्रशासन से अपनी मदद की उम्मीद लगाए हुए हैं।

महाकुंभ मेला प्रशासन की तरफ से इस घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। एबीपी न्यूज़ द्वारा चश्मदीदों की बातों को सुना गया है, लेकिन प्रशासन ने इस मामले की पुष्टि या कोई जानकारी साझा नहीं की है। इस बीच, श्रद्धालु और उनके परिजन एक-दूसरे को ढूंढने के लिए परेशान हैं, और उन्हें मदद की उम्मीद है। यह घटना महाकुंभ के आयोजन में सुरक्षा और प्रबंधन की कमी को लेकर सवाल खड़े करती है, क्योंकि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों का जुटना और उसकी वजह से मची भगदड़ ने कई परिवारों को दुखों से भर दिया।

Shocking: डॉक्टर भी हुए हैरान, गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे के पेट में मिला एक और भ्रूण

 महाराष्ट्र के बुलढाना जिले के एक सरकारी अस्पताल में एक दुर्लभ चिकित्सा मामला सामने आया, जिसने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया। जिले के मोताला तहसील से आई 32 वर्षीय गर्भवती महिला की सोनोग्राफी के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि उसके गर्भ में पल रहे बच्चे के पेट में भी एक भ्रूण मौजूद है।

डॉक्टर प्रसाद अग्रवाल ने सोनोग्राफी करते समय इस असामान्य स्थिति को देखा, जिसके बाद उन्होंने दोबारा जांच की और अपने वरिष्ठ डॉक्टरों को जानकारी दी। महिला को किसी भी प्रकार की जटिलता से बचाने के लिए तुरंत संभाजीनगर रेफर कर दिया गया।

इस स्थिति को चिकित्सा जगत में Fetus in Feto कहा जाता है, जो बेहद दुर्लभ मामला है। सिविल सर्जन डॉ. भागवत भुसारी के अनुसार, दुनियाभर में अब तक ऐसे लगभग 200 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से भारत में केवल 15 से 20 ही दर्ज हुए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मां को कोई खतरा नहीं होगा, लेकिन नवजात के लिए जल्द से जल्द उपचार आवश्यक होगा ताकि उसकी सामान्य वृद्धि प्रभावित न हो।

महाकुंभ 2025: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने चलाई 360 से अधिक ट्रेनें

प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने आज प्रयागराज क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों से 360 से अधिक ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई है। रेल मंत्रालय के अनुसार, फिलहाल किसी भी विशेष ट्रेन को रद्द करने की कोई योजना नहीं है। यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे पूरी तैयारी के साथ काम कर रहा है।

School Holiday: स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी, फरवरी की शुरुआत में ही 2 दिनों की लगातार छुट्टी

0

जैसे ही फरवरी का महीना दस्तक दे रहा है, देशभर में त्योहारों का सिलसिला भी शुरू होने वाला है। इसी के साथ स्कूली बच्चों और सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टियों का दौर भी आने वाला है। खास बात यह है कि फरवरी की शुरुआत में ही छात्रों को लगातार दो दिन की छुट्टी मिलने जा रही है, जिसका वे बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

स्कूल रहेंगे बंद

2 फरवरी को रविवार होने के कारण सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इसके बाद 3 फरवरी को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। यह पर्व ज्ञान, विद्या और संगीत की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है, और इस अवसर पर देश के कई हिस्सों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया जाता है।

2025 की छुट्टियों का कैलेंडर

हर साल की तरह इस बार भी सरकारी कर्मचारियों और छात्रों के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया गया है। 2025 के अनुसार, पूरे साल में सरकारी कर्मचारियों को कुल 66 छुट्टियां मिलेंगी, जिसमें त्योहारों और सार्वजनिक अवकाश की छुट्टियां शामिल हैं।

महीनेवार छुट्टियां:

  • जनवरी – 5
  • फरवरी – 8
  • मार्च – 9
  • अप्रैल – 9
  • मई – 7
  • जून – 7
  • जुलाई – 4
  • अगस्त – 7
  • सितंबर – 7
  • अक्टूबर – 10
  • नवंबर – 5
  • दिसंबर – 6

इनमें सरकारी दफ्तरों की छुट्टियां, त्योहारों के अवकाश और अन्य सार्वजनिक छुट्टियां शामिल हैं। ऐसे में छात्रों और कर्मचारियों को पहले से ही अपनी छुट्टियों की योजना बना लेनी चाहिए ताकि वे इसका पूरा आनंद उठा सकें।

Punjab Raodways के कंडक्टर ने Bus से बाहर फैंका बच्चा!, चिल्लाती रह गई दादी

0

मोगा के जोगिंदर सिंह चौक पर सरकारी बस की टक्कर से 11 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। ऑटो चालक उसे सरकारी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। घायल बच्चे की पहचान साहिब दीप सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बच्चा अपनी दादी के साथ पंजाब रोडवेज की बस में लुधियाना से मोगा आ रहा था। बच्चे की दादी ने बताया कि उन्होंने कंडक्टर से उसे बस से उतार देने को कहा था। जब ड्राइवर ने बस की गति धीमी की तो वह उतर गई और उसके पीछे उसका पोता भी उतर गया। इसी बीच कंडक्टर ने अचानक बच्चे को धक्का दे दिया और कहा कि समय कम है। घायल साहिब दीप सिंह ने बताया कि उन्हें धक्का दिया गया जिससे वह बस से गिर गया और बस का टायर उसकी टांग के ऊपर से गुजर गया।

इस संबंध में पत्रकारों से जानकारी सांझा करते हुए थाना प्रमुख गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सहजदीप सिंह अपनी दादी के साथ जोगिंदर सिंह चौक के पास पंजाब रोडवेज बस से उतर रहा था। बस के टायर के नीचे आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनके बयान लेने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Delhi Election 2025: 46 प्रतिशत उम्मीदवारों ने की 5वीं से 12वीं तक की पढ़ाई, 29 प्रत्याशी बिना शिक्षा के

0

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा और चुनाव परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। इस बीच, ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR)’ ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाग ले रहे 699 उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता और उम्र का विस्तृत विश्लेषण किया गया है।

किसी स्कूल में शिक्षा ग्रहण नहीं की
रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली चुनाव लड़ रहे 699 प्रत्याशियों में से लगभग 46 प्रतिशत ने 5वीं से 12वीं तक की पढ़ाई की है। इसका मतलब है कि इन उम्मीदवारों ने औपचारिक शिक्षा में कम से कम माध्यमिक शिक्षा तक की है। वहीं, 322 प्रत्याशियों ने अपनी शैक्षिक योग्यता को स्नातक या उससे उच्चतर बताया है। इनमें से 126 प्रत्याशी स्नातक हैं, 84 स्नातक पेशेवर (जैसे इंजीनियर, डॉक्टर) हैं और 104 प्रत्याशी स्नातकोत्तर (Postgraduate) डिग्रीधारी हैं। साथ ही, आठ उम्मीदवारों के पास डॉक्टरेट (Ph.D.) की डिग्री है, जो शिक्षा में उच्चतम स्तर की मान्यता प्राप्त करते हैं। इसके विपरीत, 29 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने खुद को असाक्षर बताया है, यानी उन्होंने कभी किसी स्कूल में शिक्षा ग्रहण नहीं की। इसके अलावा, छह उम्मीदवारों ने अपनी शिक्षा को सिर्फ साक्षरता तक सीमित बताया है, यानी वे पढ़ने-लिखने में सक्षम हैं, लेकिन औपचारिक शिक्षा की डिग्री प्राप्त नहीं की है।

महत्वपूर्ण बदलाव का खुलासा 
रिपोर्ट में एक और महत्वपूर्ण बदलाव का खुलासा हुआ है, जो यह है कि स्नातक पेशेवरों की संख्या में वृद्धि देखी गई है। 2015 के चुनाव में स्नातक पेशेवरों की संख्या 62 थी, जो अब बढ़कर 84 हो गई है। वहीं, स्नातकोत्तर प्रत्याशियों की संख्या भी 90 से बढ़कर 104 हो गई है, जो यह दिखाता है कि शिक्षा में कुछ हद तक सुधार हुआ है। हालांकि, एक महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि डॉक्टरेट की डिग्री रखने वाले प्रत्याशियों की संख्या में कमी आई है। 2015 में ये 11 थे, जो अब घटकर 8 रह गए हैं।

80 वर्ष से अधिक उम्र के तीन प्रत्याशी
दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की उम्र का भी विश्लेषण किया गया है। रिपोर्ट में यह बताया गया है कि सबसे ज्यादा प्रत्याशी 41 से 60 वर्ष के आयु वर्ग से हैं, जिनकी संख्या 394 है, जो कुल उम्मीदवारों का 56 प्रतिशत है। इसके बाद, 25 से 40 वर्ष के बीच के उम्मीदवारों की संख्या 198 है और 61 से 80 वर्ष के बीच के प्रत्याशियों की संख्या 106 है। दिल्ली चुनाव में सबसे बुजुर्ग प्रत्याशी आम आदमी पार्टी (AAP) के राजेंद्र हैं, जिनकी उम्र 88 साल है। वे इस चुनाव में अपनी पार्टी से उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा, 80 वर्ष से अधिक उम्र के कुल तीन प्रत्याशी हैं। सबसे कम उम्र के उम्मीदवार बहुजन समाज पार्टी (BSP) के हर्षद चड्ढा और निर्दलीय प्रत्याशी भावना हैं, दोनों की उम्र केवल 25 वर्ष है।

असाक्षर प्रत्याशी की संख्या में वृद्धि
दिल्ली चुनाव 2025 में असाक्षर प्रत्याशियों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। 2015 के चुनाव में असाक्षर प्रत्याशियों की संख्या 16 थी, जो अब बढ़कर 29 हो गई है। यह आंकड़ा यह दर्शाता है कि शिक्षा के मामले में कुछ क्षेत्रों में सुधार नहीं हुआ है और असाक्षरता का प्रतिशत भी बढ़ा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में शैक्षिक योग्यता और उम्र की विस्तृत जानकारी से यह साफ होता है कि उम्मीदवारों में विविधता है, और यह चुनाव परिणामों पर भी असर डाल सकता है। जहां कुछ उम्मीदवार उच्च शिक्षा प्राप्त हैं, वहीं कुछ उम्मीदवारों की शिक्षा बहुत कम या बिल्कुल भी नहीं है। आगामी चुनावों में इन आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए मतदाता अपने निर्णय लेंगे।

हादसे में अर्चना पूरन सिंह की टूटी कलाई, मां के चेहरे का हाल देख रो पड़ा बेटा

0

कपिल शर्मा के शो में हंसी के ठहाके लगाने वाली एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह बडे हादसे का शिकार हो गई। वह शूटिंग सेट पर घायल हो गईं, जिससे उनके हाथ  फ्रैक्चर हो गया और चेहरे पर भी चोट के निशान लगे हैं। अभिनेत्री ने अपने व्लॉग में इस पूरे हादसे की जानकारी दी।

अपने व्लॉग में अर्चना ने बताया कि उन्होंने राजकुमार को फोन करके प्रोडक्शन में देरी के लिए माफ़ी मांगी और उन्हें आश्वासन दिया कि वह जल्द ही फिर से काम पर आएंगी, क्योंकि वह नहीं चाहती थीं कि पूरी टीम को कोई नुकसान हो। वीडियो में अर्चना ने घटना के बारे में बताया और अपने परिवार की प्रतिक्रिया भी साझा की। उनके बेटे आयुष्मान ने अपने भाई आर्यमन को दुर्घटना के बारे में बताया, जिसके बाद आर्यमन को उनकी चोट के बारे में पता चला और वह बहुत दुखी हो गया। मां के चेहरे का हाल देख आर्यमन अपने आंसू नहीं रोक पाए।

एक्ट्रेस सुबह 5:00 बजे के आस-पास एक सीन शूट रही थीं, तभी वह फिसल गईं और उनकी कलाई टूट गई और चेहरे पर भी चोटें आईं। अभिनेत्री को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई। इंस्टाग्राम पोस्ट में अर्चना नेअपनी सेहत के बारे में अपडेट देते हुए लिखा-, “जो होता है अच्छे के लिए होता है। मैं यह मानने की कोशिश कर रही हूं कि… मैं वाकई ठीक हूं और हमेशा की तरह सकारात्मक रह रही हूं, बस एक हाथ से कुछ भी काम करने में कितनी मुश्किल होती है, अब पता चल रहा है।”

अपने व्लॉग में, जब अभिनेत्री अस्पताल से छुट्टी लेकर घर लौटने की तैयारी कर रही थीं, तो उनके पति परमीत ने उन्हें पीछे छोड़ने का मज़ाक उड़ाया। अर्चना घर लौटीं और कहा- “आपको लग सकता है कि मैं ठीक हूं, लेकिन मेरा अभी एक बड़ा ऑपरेशन हुआ है।” अर्चना ने ब्लॉग को सकारात्मक रूप से समाप्त किया और कहा कि वह जल्द ही शूटिंग सेट पर वापस लौट आएंगी।

Aaj Ka Rashifal: कर्क, कन्या और तुला राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और अधूरे काम होंगे पूरे

0

आज का दिन बहुत ही खास है क्योंकि आज मौनी अमावस्या है। आज के दिन लोग प्रयागराज महाकुंभ में अमृत स्नान कर रहे हैं। करोड़ों की संख्या में लोग संगम में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। आज सिद्धि योग है और मकर राशि में चंद्रमा का संचरण हो रहा है। मौनी अमावस्या के मौके पर आज कुछ राशि वालों का भाग्य साथ देगा। धन लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। नया काम शुरू  करने के लिए समय अच्छा रहेगा। इनकम में वृद्धि होगी। शुभ समाचार सुनने को मिल सकती है। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अच्छी संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप कुछ नही कहेंगे। आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन आपको संतान को लेकर कोई महत्वपूर्ण डिसीजन लेने होंगे। आपको भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा। आप कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। सरकारी योजनाओं का भी आपका पूरा लाभ मिलेगा। आपके धन धान्य में वृद्धि होगी। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए मदद के लिए भी आगे आएंगे। दान और धर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे, जिससे आपके काफी काम लटक सकते हैं। धन संबंधित मामलों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आप कामों को लेकर कुछ विशेष व्यक्तियों से मिल सकते हैं। आपको किसी परिजन से धोखा मिलने से आपका मन परेशान रहेगा। माता-पिता की सेवा में आप दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। आपको इधर-उधर की बातों में आने से बचना होगा। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। कोई नया काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहने वाला है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको यदि किसी बात को लेकर कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको धन लाभ मिलने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको ईषालु व झगड़ालु लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने मन में ईष्या की भावना ना रखें। आपकी इनकम करने से खुशी होगी। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो आपको उसे कल पर टालने से बचना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से काम लेने के लिए रहेगा। भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आप अपने परिवार में जिम्मेदारियों को मिल बैठकर दूर करें, तो यह आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका मान सम्मान बढ़ने से खुशी होगी। सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आपको टेंशन अधिक रहेगी। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारीयों पर भी पूरा ध्यान देंगे। रोजगार को लेकर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने सहकारियों का पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको अपने किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी से यदि संबंधों में कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा था, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगा। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आपके कुछ प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार के सदस्यों से यदि संबंधों में कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। पैतृक संपत्ति की आपको प्राप्ति होने से आपके मन में खुशी बनी रहेगी। बिजनेस में आप कुछ नई योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। राजनीतिक क्षेत्रों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। भविष्य को लेकर आप योजना बनाएंगे और आपको रुका हुआ धन मिलने से आपको खुशी होगी। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेने की आवश्यकता है। आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। आपकी संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने की इच्छा पूरी होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपके शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। वाहनों का प्रयोग आपको सावधान रहकर करना होगा। आप यदि किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसमें स्वाधीनता से जांच लें। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपको आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रेम और सहयोग की भावना बनाए रखने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों को यदि कामों को लेकर कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी काफी दूर होगी। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आप इधर-उधर के कामों पर ज्यादा ध्यान ना लगाएं। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे। पारिवारिक समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको संतान को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। माता जी के स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं से भी आपको राहत मिलेगी। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको बिजनेस में भी अकस्मात धन लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य को लेकर कोई प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

रेखा लाएंगी ‘गुम है किसी के प्यार में’ में लंबा लीप, बदल जाएगी पूरी कहानी, नए सितारों की सामने आई झलक

0

स्टार प्लस का फेवरेट शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ अब एक नया धमाकेदार चैप्टर लेकर आ रहा है, जिसमें सस्पेंस, रोमांस और जोरदार ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। प्यार, कुर्बानी और इमोशनल ड्रामे से भरी इस कहानी में अगले एपिसोड्स में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। किरदारों के रिश्तों में नई उलझनें और दिलचस्प मोड़ आने वाले हैं, जो दर्शकों को चौका देंगे। इस तरह से शो की ये नई कहानी फिर से सबका दिल जीतने का वादा करती है। बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा एक बार फिर इस नए मोड़ की झलक पेश कर रही हैं। एक्ट्रेस नई कास्ट के साथ आगे आने वाली कहानी की झलक दिखाएंगी।

शो में आएंगे ये नए किरदार

रेखा ने ‘गुम है किसी के प्यार में’ के नए प्रोमो में अपनी खास मौजूदगी से चार चांद लगा दिए। इस प्रोमो में शो की नई कास्ट का खुलासा किया गया, जिसे एक्ट्रेस रेखा ने अपनी दिलकश और सुकून भरी आवाज में पेश किया। प्रोमो की शुरुआत एक दमदार सीन से होती है, जहां सनम जौहर (जो एक रॉकस्टार का किरदार निभा रहे हैं) स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं और वैभवी हंकारे द्वारा निभाई गई तेजस्विनी उनकी परफॉर्मेंस को बड़े ही प्यार से देख रही हैं। जैसे-जैसे प्रोमो आगे बढ़ता है रेखा की आवाज में बयां की गई अधूरे प्यार की दर्दभरी कहानी माहौल को इमोशनल बना देती है। सीन जैसे ही तेजस्विनी के टूटे दिल पर शिफ्ट होता है, रेखा की आवाज इस कहानी के ड्रामे और इमोशन्स को और गहराई देती है। ये प्रोमो आने वाले शो के इमोशनल सफर की झलक दिखाता है।

ऐसी होगी कहानी

वैभवी हंकारे का किरदार तेजस्विनी ऐसी उलझन में फंसी है, जहां वो एक बेदिल शादी की जिम्मेदारी निभा रही है, लेकिन उसका दिल अब भी उसके पुराने प्यार के लिए धड़कता है। सनम जौहर का किरदार, जिसने अपने करियर के लिए तेजस्विनी को छोड़ दिया था, अब फिर उसकी जिंदगी में लौट आया है। उसकी वापसी पुराने जज्बातों को फिर से जिंदा कर देती है और तेजस्विनी अंदर ही अंदर टूटने लगती है। वहीं परम सिंह का किरदार उसे जिंदगी में आगे बढ़ने का एक नया मौका देता है, लेकिन बीता हुआ प्यार उसे रोक लेता है। इस प्रोमो में तेजस्विनी की उस उलझन भरी कहानी को दिखाया गया है, जहां वो जबरदस्ती की शादी में फंसी है और उस प्यार का दर्द हर पल महसूस कर रही है, जो कभी उसका नहीं हो पाया। शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में इस नई यात्रा को 30 जनवरी से रात 8 बजे स्टार प्लस पर देख सकेंगे।

- Advertisement -