Monday, April 27, 2026
Home Blog Page 281

RASHIFAL : आज का राशिफल….

0

*मेष *

आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी महत्त्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित हो सकती है। परिवार में माहौल शांत रहेगा और आपकी सलाह का सम्मान होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन बहुत अधिक भागदौड़ से बचें।

*वृषभ *

आज आप स्वयं को मानसिक रूप से संतुलित और सकारात्मक महसूस करेंगे। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। नौकरी या व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में कोई लाभ मिल सकता है। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर चर्चा होगी, जिससे आपको नए विचार मिलेंगे। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन भोजन में लापरवाही न करें।

*मिथुन *
आज आपका संवाद कौशल आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगा। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सफलता आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। नए अवसरों के लिए तैयार रहें। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। आर्थिक मामलों में लाभ संभव है। यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभदायक साबित होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

*कर्क *
आज भावनात्मक रूप से आप थोड़ा संवेदनशील रह सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलने से मन शांत रहेगा। करियर में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है जो आगे चलकर लाभदायक होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सेहत में सुधार रहेगा लेकिन तनाव से बचें।

*सिंह *
आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। नौकरी में पदोन्नति या प्रशंसा मिल सकती है। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। कोई पुरानी समस्या आज हल हो सकती है। परिवार में किसी समारोह या शुभ घटना की चर्चा हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत बढ़िया रहेगी, बस दिनचर्या में संतुलन रखें।

*कन्या *
आज आपका ध्यान काम पर अधिक रहेगा। अनुशासन और योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो सफलता निश्चित है। आर्थिक तौर पर स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं। किसी रिश्तेदार से मुलाकात खुशी देगी। कार्यस्थल पर सहकर्मी आपके सहयोग की सराहना करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, केवल हल्का व्यायाम करें

*तुला *

आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी नए प्रोजेक्ट या काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में समझदारी से निर्णय लें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम जीवन में सकारात्मकता आएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, विश्राम जरूर करें।

**वृश्चिक *

आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सावधानी बरतें। आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना है, परंतु खर्च भी बढ़ सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन तनाव से बचें।

*धनु *
आज का दिन नए अवसरों और सकारात्मक बदलावों से भरा रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं, जो शुभ साबित होंगे। व्यवसाय में विस्तार की योजना सफल हो सकती है। परिवार में प्रेम और सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और मन में उत्साह बना रहेगा।

*मकर *

आज काम की व्यस्तता अधिक रहेगी। जिम्मेदारियों को पूरा करने में समय लगेगा, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में होंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। परिवार में किसी मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। धैर्य रखें। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, केवल थकान महसूस हो सकती है।

*कुंभ *

आज आपके विचारों की स्पष्टता आपको दूसरों से अलग बनाएगी। कार्यस्थल पर नई योजना बन सकती है, जिसमें आपकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। आर्थिक मामलों में लाभ संभव है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पानी का सेवन बढ़ाएं।

*मीन *

आज का दिन आध्यात्मिकता और आत्मचिंतन का है। मन शांत रहेगा और आप अपने काम पर बेहतर ध्यान दे पाएंगे। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। परिवार के साथ समय अच्छा गुज़रेगा। कामकाज में प्रगति होगी और नए अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन नींद पूरी करें।

MP : ‘धुरंधर’ फिल्म के बीच हंगामा… दर्शक आपस में भिड़े, Cineplex में जमकर हुई मारपीट

0

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ लोग आपस में बहस करते दिखाई दे रहे हैं, जो देखते-ही-देखते धक्का-मुक्की तक पहुंच गई. इस दौरान हॉल में मौजूद अन्य दर्शकों में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई राजधानी भोपाल के एक प्रमुख सिनेप्लेक्स में फिल्म ‘धुरंधर’ की स्क्रीनिंग के दौरान अफरातफरी मच गई. हॉल में मौजूद दर्शकों के बीच अचानक झगड़ा शुरू हो गया. इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग एक-दूसरे से धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह विवाद फिल्म शुरू होने के कुछ समय बाद पैदा हुआ. बताया जा रहा है कि दो दर्शकों के बीच किसी सीट या आवाज को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई और धक्कामुक्की में बदल गई.झगड़े के कारण हॉल का माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया और कई दर्शक डर के मारे अपनी सीटों से उठकर बाहर की ओर भागने लगे.

सिनेप्लेक्स प्रबंधन ने बताया कि विवाद बढ़ते ही मौके पर मौजूद स्टाफ ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित किया. प्रबंधन ने पुष्टि की है कि घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन अन्य दर्शक काफी परेशान दिखाई दिए.

यह घटना मनोरंजन स्थलों पर सुरक्षा और अनुशासन को लेकर चिंताएं बढ़ा रही है, खासकर सप्ताहांत में भारी भीड़ वाले शो के दौरान. पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद सिनेप्लेक्स प्रबंधन से मामले की रिपोर्ट मांगी है और कहा है कि वायरल वीडियो तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जाएगी.

NATIONAL : बिहार के वैशाली में बस और ऑटो में टक्कर, 3 की मौत, 5 से अधिक लोग घायल

0

यह दुर्घटना लालगंज-हाजीपुर रोड स्थित धनुषी गांव के पास हुई है. एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

बिहार के वैशाली जिले के करताहां थाना क्षेत्र में मंगलवार (09 दिसंबर, 2025) को एक ऑटो-रिक्शा और बस की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना लालगंज-हाजीपुर रोड स्थित धनुषी गांव के पास हुई जब यात्रियों को लेकर जा रहा ऑटो-रिक्शा विपरीत दिशा से आ रही एक बस से टकरा गया.

इस घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हाजीपुर के लालगंज एसएच-74 पर बस और ऑटो में सीधी भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि पांच से अधिक लोग घायल हो गए हैं. घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल राहत और बचाव कार्य में जुट गई. बताया गया कि एक ऑटो-रिक्शा यात्रियों को लेकर हाजीपुर से लालगंज की ओर जा रही थी. ऑटो जैसे ही धनुषी गांव के पास पहुंचा, विपरीत दिशा से आ रही एक बस से सीधी टक्कर हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच जारी है. इधर, घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाजीपुर-लालगंज पथ को जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया. बाद में पुलिस ने इन ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. पुलिस ने घटनास्थल से बस को जब्त कर लिया है और ड्राइवर की तलाश में जुटी है.

ENTERTAINMENT : क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन को डेट कर रहा कॉमेडियन? तोड़ी चुप्पी- हमारे बीच…

कॉमेडियन प्रणित मोरे भले ही बिग बॉस 19 के विनर नहीं बन पाए, मगर उन्हें शो से काफी ज्यादा फेम और नेम मिला है. शो के दौरान प्रणित का नाम क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर संग भी जुड़ा. अब उन्होंने मालती संग अफेयर का सच बताया है.

बिग बॉस 19 के विनर का खिताब टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने जीत लिया है. मगर कॉमेडियन प्रणित मोरे ट्रॉफी हारकर भी लोगों के दिल जीतने में कामयाब हुए हैं. प्रणित को बिग बॉस से घर-घर में खास पहचान मिली है. शो में उनकी जर्नी शानदार रही. शो में मालती चाहर के साथ उनका खास बॉन्ड दिखा था, जिसके बाद दोनों को लिंक किया जाने लगा. अब प्रणित ने मालती संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है.

प्रणित मोरे ने ये साफ कर दिया है कि मालती और उनके बीच कोई रोमांटिक रिलेशनशिप नहीं है. दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं. Zoom संग बातचीत में मालती संग अफेयर पर प्रणित ने कहा- मेरी साइड से दोस्ती थी. उनकी तरफ से भी दोस्ती ही थी. लेकिन हां, आखिर में हमारा एक झगड़ा हुआ था. मैंने उनसे माफी भी मांगी थी. लेकिन चीजें क्लियर होने से पहले ही वो आउट हो गई. उस वजह से वहां इक्वेशन थोड़ी खराब हो गई.

‘लेकिन अब जब हम मिले, मैंने बातें की उनसे. इसलिए अब हमारे बीच चीजें थोड़ी बेहतर हैं. दोस्त हैं इसलिए एक दूसरे से उम्मीद भी रखते हैं. थोड़ी बात और करेंगे तो सब ठीक हो जाएगा.’

गौरव खन्ना के बिग बॉस 19 का विनर बनने पर भी प्रणित ने अपनी राय दी है. उन्होंने कहा- मैं और गौरव हमेशा कहते थे कि हमें टॉप 2 में आना है और हम दोनों ही बिग बॉस हाउस की लाइट्स ऑफ करके बाहर निकलेंगे. लेकिन ठीक है, हर किसी की जर्नी अलग होती है. मैंने टॉप 3 में अपनी जगह बनाई. मैं अपनी जर्नी से काफी ज्यादा खुश हूं.

‘हां, तब उस समय बुरा लगा था. लेकिन अपने बाद मैं गौरव को जीत के लिए उन्हें चीयर कर रहा था. जब गौरव जीते, तो मैं बहुत खुश हो गया था. मुझे लगा कि उनकी जीत में भी मेरी जीत है. मैं चाहता था कि एक ऐसा इंसान जीते, जो लोगों को इंस्पायर करे और गौरव भाई वैसे थे.’

NATIONAL : गुरुग्राम में तेज रफ्तार थार का कहर, कार में मारी टक्कर… चार बार पलटी

0

गुरुग्राम के भौंडसी में एक तेज रफ्तार थार ने एक फोर्ड फिगो कार में पीछे से टक्कर मार दी. जिससे कार चार बार पलट गई और कार में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

गुरुग्राम के भौंडसी इलाके में तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के एक गंभीर मामले में पुलिस ने थार चालक को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने तेज गति में गाड़ी चलाते हुए आगे चल रही फोर्ड फिगो कार को पीछे से टक्कर मारी. जिससे पीड़ित की कार चार बार पलट गई और उसके सिर व कंधे में गंभीर चोटें आईं.

पूरा मामला गुरुग्राम के घमडोज टोल प्लाजा की है. जहां 2 दिसंबर को दोपहर करीब 1:32 बजे, जब फिगो गाड़ी सोहना से गुरुग्राम की ओर जा रही थी, तभी घामडौज टोल के पास पीछे से आ रही काले रंग की थार ने फिगो कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी कार कई बार पलटकर सड़क किनारे जा गिरी.

मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल पीड़ित को कार से बाहर निकाला. वहीं भौंडसी थाना पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को अलीपुर, गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान 39 वर्षीय भरत निवासी अलीपुर, गुरुग्राम के रूप में हुई है. पुलिस पूछताछ में आरोपी भरत ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है और घटना वाले दिन वह अपने भाई की थार में गुरुग्राम जा रहा था. उसकी गाड़ी की रफ्तार अधिक थी, जिसके कारण आगे चल रही पीड़ित की कार से उसकी थार टकरा गई और यह बड़ी दुर्घटना घटित हुई.

पुलिस ने बताया कि फिगो कार को टक्कर मारने वाले थार सवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, थार भी जब्त कर ली गई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

NATIONAL : प्रॉपर्टी विवाद में बहू ने कराया ससुर का कत्ल, जानें हत्या की पूरी वजह

0

पटना में प्रॉपर्टी विवाद के कारण बहू ने अपने ससुर की हत्या की साजिश रच डाली. बहू रानी कुमारी ने अपनी बहन, बहनोई और भाई के साथ मिलकर हत्या करवाई. ससुर पहली पत्नी के बच्चों को संपत्ति देना चाहते थे. पुलिस ने चारों आरोपियों को चार दिन में गिरफ्तार कर लिया.पटना में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रॉपर्टी विवाद के चलते बहू ने अपने ही ससुर की हत्या करवा दी. पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बहू रानी कुमारी ने अपनी बहन, बहनोई और भाई के साथ मिलकर यह पूरी साजिश रची थी. घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.

तीन दिसंबर को पुनपुन थाना पुलिस को मोहनपुर पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, पुलिस को कई अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर सिर्फ चार दिनों में ही हत्या में शामिल सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

सिटी एसपी ईस्ट परिचय कुमार के अनुसार, मामले की मुख्य आरोपी रानी कुमारी खुद मृतक की बहू है. रानी के पति की दो शादी थीं. लेकिन रानी कुमारी के ससुर अपने बेटे की पहली पत्नी के बच्चों को अधिक अहमियत देते थे और उन्हें प्रॉपर्टी में हिस्सा देने की बात कर रहे थे. इसी बात से रानी नाराज रहती थी और उसने ससुर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई.

पुलिस के मुताबिक, रानी कुमारी ने अपनी बहन पूनम देवी, उसके पति और अपने भाई को साथ मिलाकर हत्या की साजिश की. सभी ने मिलकर ससुर की हत्या की और शव को मोहनपुर पुल के पास फेंक दिया ताकि पहचान न हो सके. लेकिन पुलिस की जांच के आगे उनकी पूरी चाल बेनकाब हो गई. सिटी एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने बताया कि सभी चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं और उनसे पूछताछ जारी है. पुलिस जल्द ही पूरे मामले का चार्जशीट दाखिल करेगी.

NATIONAL : इंडसइंड बैंक ATM से निकले कट-फटे और नकली नोट! ग्राहक ने वीडियो बनाकर शेयर किया

0

जालंधर के 66 फीट रोड स्थित इंडसइंड बैंक के ATM से निकाले गए 500-500 के नोट कटे-फटे और नकली पाए गए, जिसे देखकर ग्राहक राजबीर ने वीडियो बनाकर सच उजागर किया. ATM पर मौजूद लोग हक्का-बक्का रह गए और सुरक्षा गार्ड को खरी-खोटी सुनाई गई. ड्राई क्लीनर दुकानदार शकूर ने बैंक की गलती बताते हुए कार्रवाई की मांग की. बैंक मैनेजर अमित बब्बर ने जांच की पुष्टि की और नोट बदल दिए, जबकि सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा जारी है.

पंजाब के जालंधर के 66 फीट रोड पर स्थित इंडसइंड बैंक के ATM से कल देर शाम एक व्यक्ति ने रुपए निकाले, लेकिन जब नोट मशीन से बाहर आए, तो व्यक्ति और आसपास खड़े लोग हैरान रह गए. ATM से निकले 500-500 के नोट कटे-फटे, टेप लगे और नकली पाए गए. यह देखकर ATM से पैसे निकालने वाला राजबीर मौके पर वीडियो बनाकर सच उजागर किया.

ATM पर मौजूद अन्य लोग भी हैरान होकर हंगामा करने लगे और ATM में तैनात सुरक्षा गार्ड को खरी-खोटी सुनाई. राजबीर ने बताया कि वह शाम 7 बजे से सवा 7 बजे के बीच करीब 10 हजार रुपए निकालने ATM गया था, लेकिन जैसे ही नोट बाहर आए, उसके होश उड़ गए. उसने कहा कि नोट इतने खराब और नकली दिख रहे थे कि उसने पूरे मामले का वीडियो बनाया.

ड्राई क्लीनर दुकानदार शकूर ATM के पास ही मौजूद थे. उन्होंने बताया कि मशीन से नकली और कटे-फटे नोट निकले. उन्होंने कहा कि व्यक्ति को तत्काल जरूरत थी, लेकिन यह बैंक की गलती है और इस पर कार्रवाई होनी चाहिए. शकूर ने यह भी कहा कि कुछ समय पहले भी ऐसी घटना हुई थी.

बैंक की ओर से जवाब में जालंधर के मॉडल टाउन स्थित इंडसइंड बैंक के मैनेजर अमित बब्बर ने कैमरे के सामने बात करने से इनकार किया. हालांकि उन्होंने ऑफ कैमरा बताया कि बैंक मामले की जांच कर रहा है और ATM के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि बैंक के अनुसार जो नोट निकले हैं, वे नकली नहीं हैं. बैंक ने नोट बदल दिए हैं और पूरे मामले की जांच जारी है.

ENTERTAINMENT : 90 साल के प्रेम चोपड़ा को हुई थी ये गंभीर बीमारी, दामाद शरमन जोशी बोले- उनका इलाज…

दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा को नवंबर के महीने में अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अब उनके दामाद और एक्टर शरमन जोशी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है कि उनके ससुर को क्या हुआ था और अब उनकी कंडीशन कैसी है?

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा को नवंबर के महीने में हार्ट संबंधी समस्या होने पर मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कुछ दिन के इलाज के बाद उन्हें फिर डिस्चार्ज भी मिल गया था. अब उनकी सेहत बेहतर है और वो घर में ही आराम कर रहे हैं. इसी बीच प्रेम चोपड़ा के दामाद और एक्टर शरमन जोशी ने अपने ससुर की हेल्थ के बारे में तमाम फैंस को बड़ा अपडेट दिया है. शरमन ने बताया कि एक्टर को उस समय क्या हुआ था?

शरमन जोशी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल एक खास पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने ससुर और दिग्गद एक्टर प्रेम चोपड़ा को हेल्थ को लेकर बड़ी जानकारी दी है. शरमन ने बताया कि प्रेम चोपड़ा को एओर्टिक स्टेनोसिस की समस्या हुई थी. उस दौरान उनका TAVI (Transcatheter Aortic Valve Implantation) प्रोसिजर करना पड़ा था. हालांकि, अब एक्टर की हालत में काफी सुधार है.

शरमन जोशी ने ससुर प्रेम चोपड़ा संग अस्पताल से उस समय की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में उनके और प्रेम चोपड़ा के साथ डॉक्टर्स भी नजर आ रहे हैं. एक्टर जितेंद्र को भी तस्वीरों में देखा जा सकता है, वो उस समय प्रेम चोपड़ा से मिलने अस्पताल गए थे.

पोस्ट के कैप्शन में शरमन ने लिखा- हमारे पूरे परिवार की तरफ से मैं कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ) डॉ. नितिन गोखले और इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. रविंदर सिंह राव का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. उन्होंने मेरे ससुर श्री प्रेम चोपड़ा जी का बहुत ही अच्छा इलाज किया.

प्रेम चोपड़ा की हेल्थ के बारे में जानकारी देते हुए शरमन जोशी ने आगे लिखा- पापा को गंभीर एओर्टिक स्टेनोसिस (severe Aortic Stenosis) हुआ था. डॉ. राव ने सफलतापूर्वक TAVI प्रोसिजर (ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व इम्प्लांटेशन) करके, बिना ओपन-हार्ट सर्जरी किए ही वाल्व को बदल दिया. हर कदम पर डॉ. गोखले की गाइडेंस ने हमें कॉन्फिडेंस दिया है. पापा अब घर पर हैं और पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहे है. हमें जो भी सपोर्ट और केयर मिली है, हम उसके लिए हमेशा शुक्रगुजार रहेंगे.

प्रेम चोपड़ा की बात करें तो वो 90 साल के हो चुके हैं. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में 380 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है. हालांकि, विलेन के तौर पर उन्हें खास पहचान मिली. वो आज भी बॉलीवुड के सबसे उम्दा विलेन्स में शुमार किए जाते हैं. उनका फिल्मी करियर 6 दशकों से भी ज्यादा लंबा रहा है. 90 साल की उम्र में भी वो एक्टिंग में एक्टिव हैं. पिछली बार वो 2024 में टीवी सीरीज ‘शोटाइम’ और रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ में अहम रोल में दिखाई दिए थे.

AHMEDABAD : प्याज-लहसुन के विवाद में 11 साल की शादी टूटी… कपल का तलाक मंजूर, पत्नी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

0

अहमदाबाद में तलाक का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां खाने में प्याज और लहसुन डालने को लेकर एक कपल के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि शादी के 11 साल बाद ही मामला तलाक तक पहुंच गया.

पत्नी बच्चे को साथ लेकर चली गई, जिसकी वजह से पति ने पत्नी के खान-पान की पाबंदियों को असहनीय बताते हुए फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया. बाद में इस मामले में गुजरात हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया, जहां अदालत ने तलाक को चुनौती देने वाली पत्नी की अपील खारिज कर दी.

इस जोड़े की शादी साल 2002 में हुई थी. पत्नी स्वामीनारायण संप्रदाय की अनुयायी थी और इसलिए वह प्याज-लहसुन खाने से सख्त परहेज करती थी, लेकिन पति और सास को उससे कोई परहेज नहीं था. समय के साथ व्यंजनों का चुनाव उनके वैवाहिक जीवन के लिए एक आपदा बन गया. धीरे-धीरे घरेलू विवाद बढ़े और रिश्ते में खटास आ गई.

स्वामीनारायण संप्रदाय के नियमों का पालन करने वाली पत्नी नियमित रूप से मंदिर में प्रार्थना और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेती थी. पति और सास अपना आहार बदलना नहीं चाहते थे, जिसके परिणामस्वरूप घर में अलग से खाना पकाने की व्यवस्था की गई थी.

इस विभाजित रसोई ने अंततः वैवाहिक संबंध को समाप्त करने का काम किया और पत्नी ने बच्चे के साथ अपने पति का घर छोड़ दिया.साल 2013 में पति ने अहमदाबाद फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी. उसने दावा किया कि पत्नी ने उसके खिलाफ खाने को लेकर क्रूरता करके उसे छोड़ दिया है.

साल 2024 में फैमिली कोर्ट ने दोनों के तलाक को मंजूरी देने के साथ पति को भरण-पोषण का भी आदेश दिया. जिसे लेकर दोनों हाइकोर्ट पहुंचे.

पत्नी के वकील ने हाईकोर्ट में कहा कि पति ने फैमिली कोर्ट में दावा किया था कि पत्नी की धार्मिक मान्यताओं के कारण प्याज-लहसुन से परहेज करने की उसकी आदत झगड़े का कारण बन रही थी और वह अपने रुख पर अड़ी हुई थी.

फैमिली कोर्ट ने पति के दावे को स्वीकार कर लिया और तलाक देने के साथ पति को भरण पोषण का आदेश दिया, जिसका पालन नहीं हो रहा है.पति के वकील ने तर्क दिया कि उसका मुवक्किल और उसकी मां पत्नी के लिए बिना प्याज-लहसुन के खाना बनाते थे. प्याज और लहसुन का सेवन दोनों के बीच मतभेद का मुख्य कारण था.पति ने हाईकोर्ट को बताया कि उसे महिला पुलिस स्टेशन में भी आवेदन देना पड़ा था. हाईकोर्ट में एक बिंदु पर पत्नी ने कहा कि अब उसे तलाक से कोई आपत्ति नहीं है.

पति ने हाईकोर्ट में जवाब दिया कि वह शेष भरण-पोषण राशि को किश्तों में अदालत की रजिस्ट्री में जमा करेगा, जो राशि उसकी पत्नी को दी जाएगी. जिसके बाद हाइकोर्ट ने पत्नी की तलाक की चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी.

ENTERTAINMENT : बंदर-सांप के बीच शूटिंग करती हैं रुपाली गांगुली, अनिरुद्धाचार्य से मिलीं, क्यों छलके आंसू?

टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली पहली बार वृंदावन पहुंचकर अनिरुद्धाचार्य के आश्रम गईं, जहां वृद्धा आश्रम की माताओं की दर्दभरी कहानियां सुनकर उनकी आंखें नम हो गईं. अनुपमा फेम एक्ट्रेस ने वहां कथावाचक से बातचीत में एक शॉकिंग खुलासा भी कर डाला.

टीवी की फेमस एक्ट्रेस और अनुपमा शो से हाउस होल्ड नेम बनीं रुपाली गांगुली कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम पहुंचीं. उन्होंने वहां बांके बिहारी के दर्शन तो किए ही, साथ ही उनके वृद्धा आश्रम जाकर घर से निकाली गईं मांओं से मुलाकात की. रुपाली सभी से मिलकर, उनकी आपबीती सुनकर बेहद भावुक हो गईं. उनकी आंखें नम हो गईं. उन्होंने सभी मांओं से हाथ जोड़कर मुलाकात की. लेकिन बातचीत के दौरान अपनी शूटिंग को लेकर एक शॉकिंग खुलासा भी कर दिया.

रुपाली ने कथावाचक से बातचीत भी की और बताया कि वो पहली बार वृंदावन आई हैं, उन्हें जैसे ही पता चला कि वहां अनिरुद्धाचार्य का आश्रम है, वो खुद को उनसे मिलने से रोक नहीं पाईं. रुपाली को जब अनिरुद्धाचार्य ने बताया कि उनके आश्रम में सैकड़ों वृद्ध महिलाएं रहती हैं, एक्ट्रेस ने उनसे मिलने की भी इच्छा जताई. रुपाली अपने बेटे के साथ वहां पहुंची थीं.

अनिरुद्धाचार्य ने जब बताया कि कुछ दिन पहले ही एक माता का देहांत हुआ, जब उन्होंने उनके बेटे को कॉल करके बताया कि अंतिम संस्कार करने के लिए आ जाएं तो जवाब मिला कि वो पहले ही कर चुके हैं. घर से निकाली गईं माताओं की ये दुखभरी कहानी सुनकर रुपाली रो पड़ीं. उनकी आंखों से आंसू आ गए.

इसके बाद रुपाली ने सभी वृद्धाओं से मुलाकात की और आशार्वाद लिया. रुपाली ये सुनकर बेहद खुश हुईं कि वहां बहुत सी महिलाएं उन्हें अनुपमा के नाम से जानती हैं. सभी ने एक्ट्रेस को गले लगाकर मिलने आने के लिए शुक्रिया अदा किया. इसके बाद रुपाली ने सभी भक्तों में प्रसाद बांटा. आखिर में रुपाली ने अनिरुद्धाचार्य के पैर छूकर कर आशीर्वाद लिया और उनसे विदा लिया. पर साथ ही एक वादा भी किया कि- इस बार तो वो जल्दबाजी में पहली बार वृंदावन आई थीं लेकिन जब अगली बार आएंगी तो गुरुकुल और गौशाला भी देखेंगी.

कथावाचक से बातचीत में रुपाली ने बताया कि वो अनिरुद्धाचार्य के मनुष्य प्रेम के साथ पशु प्रेम से भी बहुत प्रभावित हुई हैं. वो बताती हैं कि जिस जगह उनके सीरियल की शूटिंग होती है, वहां बहुत बंदर हैं, कुत्ते हैं, कभी-कभी सांप भी आ जाते हैं. लेकिन सभी बड़े प्यार से गोद में बैठते हैं. बहुत अच्छे से मेरे पास आ जाते हैं. कभी कोई नुकसान नहीं पहुंचाता. ये सुनकर कथावाचक भी कहते हैं कि- जो बोलना नहीं जानते, उनके लिए हम ही सहारा हैं. जीव में ही नारायण का वास है. उनकी सेवा करनी ही चाहिए.

- Advertisement -

News of the Day