Monday, April 27, 2026
Home Blog Page 282

AHMEDABAD : प्याज-लहसुन के विवाद में 11 साल की शादी टूटी… कपल का तलाक मंजूर, पत्नी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

0

अहमदाबाद में तलाक का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां खाने में प्याज और लहसुन डालने को लेकर एक कपल के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि शादी के 11 साल बाद ही मामला तलाक तक पहुंच गया.

पत्नी बच्चे को साथ लेकर चली गई, जिसकी वजह से पति ने पत्नी के खान-पान की पाबंदियों को असहनीय बताते हुए फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया. बाद में इस मामले में गुजरात हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया, जहां अदालत ने तलाक को चुनौती देने वाली पत्नी की अपील खारिज कर दी.

इस जोड़े की शादी साल 2002 में हुई थी. पत्नी स्वामीनारायण संप्रदाय की अनुयायी थी और इसलिए वह प्याज-लहसुन खाने से सख्त परहेज करती थी, लेकिन पति और सास को उससे कोई परहेज नहीं था. समय के साथ व्यंजनों का चुनाव उनके वैवाहिक जीवन के लिए एक आपदा बन गया. धीरे-धीरे घरेलू विवाद बढ़े और रिश्ते में खटास आ गई.

स्वामीनारायण संप्रदाय के नियमों का पालन करने वाली पत्नी नियमित रूप से मंदिर में प्रार्थना और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेती थी. पति और सास अपना आहार बदलना नहीं चाहते थे, जिसके परिणामस्वरूप घर में अलग से खाना पकाने की व्यवस्था की गई थी.

इस विभाजित रसोई ने अंततः वैवाहिक संबंध को समाप्त करने का काम किया और पत्नी ने बच्चे के साथ अपने पति का घर छोड़ दिया.साल 2013 में पति ने अहमदाबाद फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी. उसने दावा किया कि पत्नी ने उसके खिलाफ खाने को लेकर क्रूरता करके उसे छोड़ दिया है.

साल 2024 में फैमिली कोर्ट ने दोनों के तलाक को मंजूरी देने के साथ पति को भरण-पोषण का भी आदेश दिया. जिसे लेकर दोनों हाइकोर्ट पहुंचे.

पत्नी के वकील ने हाईकोर्ट में कहा कि पति ने फैमिली कोर्ट में दावा किया था कि पत्नी की धार्मिक मान्यताओं के कारण प्याज-लहसुन से परहेज करने की उसकी आदत झगड़े का कारण बन रही थी और वह अपने रुख पर अड़ी हुई थी.

फैमिली कोर्ट ने पति के दावे को स्वीकार कर लिया और तलाक देने के साथ पति को भरण पोषण का आदेश दिया, जिसका पालन नहीं हो रहा है.पति के वकील ने तर्क दिया कि उसका मुवक्किल और उसकी मां पत्नी के लिए बिना प्याज-लहसुन के खाना बनाते थे. प्याज और लहसुन का सेवन दोनों के बीच मतभेद का मुख्य कारण था.पति ने हाईकोर्ट को बताया कि उसे महिला पुलिस स्टेशन में भी आवेदन देना पड़ा था. हाईकोर्ट में एक बिंदु पर पत्नी ने कहा कि अब उसे तलाक से कोई आपत्ति नहीं है.

पति ने हाईकोर्ट में जवाब दिया कि वह शेष भरण-पोषण राशि को किश्तों में अदालत की रजिस्ट्री में जमा करेगा, जो राशि उसकी पत्नी को दी जाएगी. जिसके बाद हाइकोर्ट ने पत्नी की तलाक की चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी.

ENTERTAINMENT : बंदर-सांप के बीच शूटिंग करती हैं रुपाली गांगुली, अनिरुद्धाचार्य से मिलीं, क्यों छलके आंसू?

टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली पहली बार वृंदावन पहुंचकर अनिरुद्धाचार्य के आश्रम गईं, जहां वृद्धा आश्रम की माताओं की दर्दभरी कहानियां सुनकर उनकी आंखें नम हो गईं. अनुपमा फेम एक्ट्रेस ने वहां कथावाचक से बातचीत में एक शॉकिंग खुलासा भी कर डाला.

टीवी की फेमस एक्ट्रेस और अनुपमा शो से हाउस होल्ड नेम बनीं रुपाली गांगुली कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम पहुंचीं. उन्होंने वहां बांके बिहारी के दर्शन तो किए ही, साथ ही उनके वृद्धा आश्रम जाकर घर से निकाली गईं मांओं से मुलाकात की. रुपाली सभी से मिलकर, उनकी आपबीती सुनकर बेहद भावुक हो गईं. उनकी आंखें नम हो गईं. उन्होंने सभी मांओं से हाथ जोड़कर मुलाकात की. लेकिन बातचीत के दौरान अपनी शूटिंग को लेकर एक शॉकिंग खुलासा भी कर दिया.

रुपाली ने कथावाचक से बातचीत भी की और बताया कि वो पहली बार वृंदावन आई हैं, उन्हें जैसे ही पता चला कि वहां अनिरुद्धाचार्य का आश्रम है, वो खुद को उनसे मिलने से रोक नहीं पाईं. रुपाली को जब अनिरुद्धाचार्य ने बताया कि उनके आश्रम में सैकड़ों वृद्ध महिलाएं रहती हैं, एक्ट्रेस ने उनसे मिलने की भी इच्छा जताई. रुपाली अपने बेटे के साथ वहां पहुंची थीं.

अनिरुद्धाचार्य ने जब बताया कि कुछ दिन पहले ही एक माता का देहांत हुआ, जब उन्होंने उनके बेटे को कॉल करके बताया कि अंतिम संस्कार करने के लिए आ जाएं तो जवाब मिला कि वो पहले ही कर चुके हैं. घर से निकाली गईं माताओं की ये दुखभरी कहानी सुनकर रुपाली रो पड़ीं. उनकी आंखों से आंसू आ गए.

इसके बाद रुपाली ने सभी वृद्धाओं से मुलाकात की और आशार्वाद लिया. रुपाली ये सुनकर बेहद खुश हुईं कि वहां बहुत सी महिलाएं उन्हें अनुपमा के नाम से जानती हैं. सभी ने एक्ट्रेस को गले लगाकर मिलने आने के लिए शुक्रिया अदा किया. इसके बाद रुपाली ने सभी भक्तों में प्रसाद बांटा. आखिर में रुपाली ने अनिरुद्धाचार्य के पैर छूकर कर आशीर्वाद लिया और उनसे विदा लिया. पर साथ ही एक वादा भी किया कि- इस बार तो वो जल्दबाजी में पहली बार वृंदावन आई थीं लेकिन जब अगली बार आएंगी तो गुरुकुल और गौशाला भी देखेंगी.

कथावाचक से बातचीत में रुपाली ने बताया कि वो अनिरुद्धाचार्य के मनुष्य प्रेम के साथ पशु प्रेम से भी बहुत प्रभावित हुई हैं. वो बताती हैं कि जिस जगह उनके सीरियल की शूटिंग होती है, वहां बहुत बंदर हैं, कुत्ते हैं, कभी-कभी सांप भी आ जाते हैं. लेकिन सभी बड़े प्यार से गोद में बैठते हैं. बहुत अच्छे से मेरे पास आ जाते हैं. कभी कोई नुकसान नहीं पहुंचाता. ये सुनकर कथावाचक भी कहते हैं कि- जो बोलना नहीं जानते, उनके लिए हम ही सहारा हैं. जीव में ही नारायण का वास है. उनकी सेवा करनी ही चाहिए.

NATIONAL : महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस की कार्रवाई, ड्रग के साथ महिला गिरफ्तार

0

ठाणे में एक ड्रग तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. महिला के पास से 4.4 लाख रुपये की ड्रग जब्त की गई है.महाराष्ट्र के ठाणे में एक ड्रग तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है. पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 4.4 लाख रुपये की कीमत की मेफेड्रोन ड्रग जब्त की गई है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 4.4 लाख रुपये कीमत की MD (मेफेड्रोन) ड्रग जब्त की गई है. पुलिस ने 5 दिसंबर को कल्याण शहर के वडावली इलाके में महिला को संदिग्ध हालत में देखा.खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि उसे पूछताछ के लिए रोका गया और तलाशी के दौरान उसके पास से 22 ग्राम MD बरामद हुआ. जब्त की गई प्रतिबंधित दवा की कीमत 4.4 लाख रुपये है. फिलहाल महिला को तुरंत हिरासत में ले लिया गया.

पुलिस ने बताया कि आरोपी फातिमा तरबेज जाफरी, जो कल्याण के अंबीविली की रहने वाली है. उस पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.

BUSINESS : EMI का बोझ हुआ हल्का! RBI की रेपो रेट कटौती के बाद बैंकों ने सस्ते किए लोन, जानें किस बैंक ने कितनी घटाई दरें

0

आरबीआई की रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट कटौती की घोषणा का असर अब दिखने लगा है. बहुत से बैंकों ने अपनी ब्याज दरों को कम कर दिया है. आइए जानते हैं, विभिन्न बैंकों ने कितना कम किया ब्याज दर…

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट कटौती की घोषणा का असर अब दिखने लगा है. आरबीआई ने रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत करने का फैसला लिया था. बहुत से बैंकों ने अपनी ब्याज दरों को कम कर दिया है.जिसका सीधा असर ग्राहकों पर होगा. अब उन्हें लोन के लिए पहले से कम ब्याज चुकाना होगा. यानी लोन इंटरेस्ट रेट और ईएमआई दोनों ही कम हो जाएंगे. लोगों पर अब ईएमआई का बोझ कम होगा. आइए जानते हैं, विभिन्न बैंकों ने अपने ब्याज दरों को कितना कम किया है…..

देश की प्रसिद्ध सरकारी क्षेत्र की बैंक PNB ने अपने ब्याज दरों में कटौती कर दी है. बैंक ने अपने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) में 0.25 फीसदी की कटौती करने का फैसला लिया है. जिसके बाद बैंक का RLLR 8.35 प्रतिशत से घटकर 8.10 प्रतिशत हो गया है.

इसका सीधा असर यह होगा कि, PNB ग्राहकों के लिए लोन लेने की लागत थोड़ी कम हो जाएगी. हालांकि बैंक ने MCLR में कोई बदलाव नहीं किया है. नई दरें 6 दिसंबर से प्रभावी हो चुकी हैं.

बैंक ऑफ बड़ौदा

रेपो रेट में हुए बदलाव के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी अपने ब्याज दरों में कटौती की घोषणा कर दी है. बैंक ने अपना बड़ौदा रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (BRLLR) में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है. जिससे बैंक का BRLLR 8.15 प्रतिशत से कम होकर 7.90 प्रतिशत हो गया है.

इंडियन बैंक

इंडियन बैंक की ओर से अपने ब्याज दरों में कटौती का ऐलान किया गया है. बैंक ने अपने रेपो लिंक्ड बेंचमार्क लेंडिंग रेट (RBLR) को 8.2 प्रतिशत से कम करके 7.95 फीसदी करने का फैसला लिया है. जिससे बाद से ग्राहकों को लोन के लिए कम ब्याज दर चुकाना होगा. नई दरें 6 दिसंबर से प्रभावी है.

बैंक ऑफ इंडिया

बैंक ऑफ इंडिया ने भी ग्राहकों को राहत देते हुए अपने रेपो बेस्ड लेंडिंग (RBLR) में 0.25 फीसदी की कमी करने का फैसला लिया है. इस फैसले से नई RBLR दर 8.1 फीसदी हो गई है. बैंक में नई ब्याज दरें 5 दिसंबर से लागू कर दी गई हैं.

NATIONAL : ‘नमस्ते तो ठीक है… हमारे पास इतना फालतू टाइम है क्या?’ खेल महोत्सव में देरी से पहुंचे सांसद, भड़की छात्रा

0

‘सांसद खेल महोत्सव’ के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि BJP सांसद वीडी शर्मा के देरी से पहुंचने पर एक छात्रा का गुस्सा सबके सामने फूट पड़ा. छात्रा ने सांसद से कहा कि वह सुबह 10 बजे से इंतजार कर रहे हैं और उनके पास कोई फालतू समय नहीं है.

मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक दिलचस्प वाकया सामने आया. जिले के चंदला में ‘सांसद खेल महोत्सव’ के कार्यक्रम में देर से पहुंचे BJP सांसद वीडी शर्मा पर एक छात्रा का गुस्सा फट पड़ा. छात्रा का कहना था कि मुख्य अतिथि के देर से आने पर उनको काफी देर तक इंतजार करना पड़ा.

दरअसल, सांसद खेल महोत्सव में शामिल छात्र छात्राओं को सुबह 9-10 बजे ही मैदान में बुला लिया गया था. मगर कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर तकरीबन 3 बजे हो सकी. क्योंकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद वीडी शर्मा देर से पहुंचे थे. इस वजह से भूखे खिलाड़ियों का धैर्य जवाब दे गया और इसी दौरान एक छात्रा ने आपा खो दिया.

कतारबद्ध खड़े खिलाड़ियों से परिचय करने जब सांसद वीडी शर्मा आगे बढ़े तो छात्रा बोली, ”नमस्ते तो ठीक है… आपके लिए हम इतनी देर से इंतजार कर रहे हैं, हमारे पास इतना फालतू टाइम है क्या…?”

पता हो कि 25 अक्टूबर से 15 नवंबर तक ग्राम पंचायत स्तर, 5 दिसंबर से 12 दिसंबर तक विधानसभा स्तर और 15 दिसंबर से संसदीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं. 25 दिसंबर अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती इस आयोजनों का समापन होगा. खेल महोत्सव में कबड्डी, क्रिकेट, फुटबॉल, खो-खो, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स जैसे खेल शामिल हैं.
बता दें कि ‘सांसद खेल महोत्सव 2025’ का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चल रहे ‘खेलो इंडिया अभियान’ और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को और अधिक बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है. जिलों में होने वाले इस आयोजन को खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल है.

सांसद ने अपने भाषण में बताया कि खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है, साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच उपलब्ध कराना भी है.

NATIONAL : लखनऊ में महिला ने किया लिव-इन पार्टनर का मर्डर, मामूली विवाद पर उठाया भयानक कदम

0

लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद कारण माना जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भारी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

उत्तर प्रदेश में लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र में रविवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक महिला ने कथित तौर पर अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. मामला सामने आने के बाद लोगों में दहशत और हैरानी फैल गई है.

पुलिस के अनुसार, मृतक और आरोपी महिला लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. दोनों के बीच घरेलू विवादों को लेकर अक्सर तनाव की स्थिति रहती थी. अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि किसी आपसी विवाद के बाद यह घटना हुई. हालांकि, असल कारणों की पुष्टि पूछताछ और जांच के बाद ही हो सकेगी.

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घर के अंदर से मिले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कमरे की स्थिति, आसपास के सबूत, मोबाइल फोन और अन्य संभावित वस्तुओं की फॉरेंसिक जांच भी कराई जा रही है, ताकि घटना का सही क्रम समझा जा सके.

आरोपी महिला पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है. शुरुआती सवालों के दौरान उसने कुछ जानकारी दी है, लेकिन पुलिस अभी उसके बयानों की पुष्टि अन्य तथ्यों से करने में जुटी है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के समय घर में और कोई मौजूद था या नहीं, तथा पड़ोसियों से भी पूछताछ कर सुराग जुटाए जा रहे हैं. फिलहाल क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी बनी हुई है और स्थानीय निवासी भी घटना को लेकर चर्चाओं में व्यस्त हैं.

Masik Shivratri 2025: पौष मासिक शिवरात्रि किस दिन है ? तारीख, मुहूर्त जान लें

0

इस साल की आखिरी पौष मासिक शिवरात्रि 18 दिसंबर 2025 को है. मासिक शिवरात्रि यानी महीने में पड़ने वाली शिवरात्री. हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रक रखने और शिवजी की पूजा करने का विधान है.इस व्रत का महत्व शिव पुराण में भी मिलता है. शास्त्रों के अनुसार देवी लक्ष्मी, इन्द्राणी, सरस्वती, गायत्री, सावित्री, सीता, पार्वती तथा रति ने भी शिवरात्रि का व्रत किया था.

पौष मासिक शिवरात्रि 2025 मुहूर्त

पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 18 दिसंबर को सुबह 2.32 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 19 दिसंबर को सुबह 4.49 पर इसका समापन होगा.

शिव पूजा के लिए इस दिन रात 11.51 से देर रात 12.45 तक शुभ मुहूर्त बन रहा है.

राहु-केतु की अशुभता दूर करेगा मासिक शिवरात्रि व्रत

राहु-केतु (Rahu Ketu) के अशुभ प्रभाव से जीवन में दुखों का अंबार लग जाता है. ज्योतिष के अनुसार, शिवजी की पूजा करने से राहु दोष से मुक्ति मिलती है. इसलिए आप मासिक शिवरात्रि के दिन निशिता काल मुहूर्त में शिवजी को दुर्वा और कुश में जल मिलाकर अभिषेक करें.

वहीं जिन लोगों की कुंडली में राहु-केतु की महादशा चल रही है तो आप मासिक शिवरात्रि के दिन इस उपाय को करें और साथ ही शिव पंचाक्षरी मंत्र का कम से कम 11 माला जाप करें. इससे राहु-केतु जनित हर तरह का दोष समाप्त होता है, ऐसी मान्यता है.

असंभव को संभव करने वाला व्रत

मान्यताओं के अनुसार मासिक शिवरात्रि के व्रत को करने से भगवान शिव की कृपा से किसी भी प्रकार के कठिन और असम्भव कार्य पूर्ण किए जा सकते हैं.

कैसे करें मासिक शिवरात्रि व्रत

घर या मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक करें और बेलपत्र, फूल, धतूरा आदि चढ़ाएं.
शाम को फिर से पूजा करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ या अन्य शिव मंत्रों का जाप करें पूजा में खीर, फल और मिठाई का भोग लगाएं.
रात्रि जागरण करें.
Christmas 2025: इन 5 देशों में क्रिसमस मनाने की अजब-गजब परंपरा, नहीं जानते होंगे आप

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

MAHARASHTRA : पड़ोसी के घर बॉल लेने गया था बच्चा, वापस नहीं लौटा, हाई-टेंशन तार को छुआ, दर्दनाक मौत

0

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के करवीर तालुका के उजालाईवाड़ी में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां 13 साल के छात्र अफ़ान आसिफ बागवान की बिजली के तार के संपर्क में आने से मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ जब अफ़ान अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था और गेंद पड़ोसी की छत पर जा गिरी थी.

अफान सातवीं कक्षा में पढ़ता था और शिक्षक हड़ताल के कारण उसके स्कूल में छुट्टी थी. सुबह वह दोस्तों के साथ खेलते हुए पड़ोसी हनुमंत खांडेकर की छत पर चढ़ा, जहां खेलते समय गेंद जा गिरी थी. जैसे ही वह गेंद लेने आगे बढ़ा, घर से लगभग डेढ़ से दो फीट की दूरी पर गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाई-टेंशन तार के संपर्क में आ गया. पल भर में तेज बिजली का झटका लगा और उसी जगह उसकी मौत हो गई.

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए. अफ़ान अपने परिवार का इकलौता बेटा था. पिता इंडस्ट्रियल क्षेत्र में मजदूरी करते हैं और मां गृहिणी हैं. दो बहनों के बाद वह घर का सबसे छोटा और लाड़ला बच्चा था. पड़ोसी उसे एक होशियार, शांत और मिलनसार बच्चे के रूप में जानते थे. उसकी अचानक मौत की खबर से पूरे इलाके में मातम फैल गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि एक साधारण-सी खेलकूद की घटना इतनी बड़ी दुर्घटना में बदल जाएगी. पुलिस ने गोकुल शिरगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

ENTERTAINMENT : ‘पापा हमेशा मेरे साथ हैं’, धर्मेंद्र के बर्थडे पर बेटे सनी देओल ने किया इमोशनल पोस्ट, देखें वीडियो

सनी देओल ने धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी पर पोस्ट शेयर की है. उन्होंने धर्मेंद्र का एक वीडियो भी शेयर किया है. इस वीडियो में धर्मेंद्र हंसते हुए नजर आ रहे हैं.
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की 8 दिसंबर को बर्थ एनिवर्सरी है. धर्मेंद्र के बच्चे उनके लिए खास पोस्ट कर रहे हैं. ईशा देओल, बॉबी देओल और सनी देओल ने धर्मेंद्र के लिए पोस्ट किया है. सनी देओल की पोस्ट बेहद खास और इमोशनल कर देने वाली है.

सनी देओल ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में धर्मेंद्र और सनी देओल पहाड़ों के बीच एंजॉय करते दिख रहे हैं. वीडियो में सनी पूछते हैं- पापा आप एंजॉय कर रहे हैं. तो धर्मेंद्र कहते हैं- मैं बहुत एंजॉय कर रहा हूं मेरे बेटे.सनी देओल ने लिखा- आज मेरे पापा का जन्मदिन है. पापा हमेशा मेरे साथ हैं. मेरे अंदर हैं. लव यू पापा. मिस यू. सनी देओल धर्मेंद्र के साथ स्ट्रॉन्ग बॉन्ड शेयर करते थे. अक्सर सनी धर्मेंद्र के साथ वेकेशन पर भी जाते थे. वो सोशल मीडिया पर पापा के साथ के वेकेशन की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते थे.

बता दें कि धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया. 90वें बर्थडे से कुछ दिन पहले ही धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. वो लंबे समय से बीमार थे. धर्मेंद्र के बच्चे उनके बर्थडे को बड़े लेवल पर सेलिब्रेट करने का प्लान कर रहे थे. लेकिन धर्मेंद्र के चले जाने से उनकी फैमिली गमगीन है.

धर्मेंद्र और सनी ने साथ में काम भी किया है. वो 2007 में आई फिल्म अपने में साथ थे. इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था. इसके अलावा उन्होंने यमला पगला दीवाना, यमला पगला दीवाना 2, सिंह साब द ग्रेट, यमला पगला दीवाना फिर से, वर्दी, सल्तनत, सनी,सवेरे वाली गाड़ी जैसी कई फिल्में की हैं.धर्मेंद्र और सनी देओल को फिल्म अपने 2 में भी साथ देखा जाता. लेकिन अब धर्मेंद्र के चले जाने से मेकर्स ने फिल्म अपने 2 को न बनाने का फैसला लिया है.

ENTERTAINMENT : तेजस्वी प्रकाश संग भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का फ्लर्ट, बोले- हम जान दे देंगे

लाफ्टर शेफ 3 को फैंस भरपूर प्यार दे रहे हैं. इस शो के अपकमिंग एपिसोड में पवन सिंह और कपिल शर्मा आने वालाे हैं. शो में कॉमेडी का डबल डोज मिलेगा.

लाफ्टर शेफ 3 खूब पसंद किया जा रहा है. शो टीआरपी में भी टॉप 3 में आ गया है. शो के पिछले सीजन्स को भी फैंस ने बहुत पसंद किया था और इस बार भी शो ने शुरू होते ही धमाका कर दिया. शो का नया प्रोमो सामने आया है. शो के अपकमिंग एपिसोड में पवन सिंह नजर आने वाले हैं. पवन सिंह शो में अपनी पर्सनैलिटी से जान डाल रहे हैं.

प्रोमो में दिखाया गया कि पवन सिंह तेजस्वी प्रकाश के साथ काम कर रहे होते हैं. तो तेजस्वी प्रकाश कहती हैं- इस शो में जो भी गेस्ट आए उसमें सबसे बेस्ट आप हो. तो ये सुनकर पवन सिंह कहते हैं- ऐसे मत बोलो नहीं तो हम जान दे देंगे. तो करण कुंद्रा कहते हैं- जान देनी ही पड़ जाएगी थोड़ी देर और रुकोगे तो. फिर पवन सिंह कहते हैं ऐसी चीजों के लिए जान भी चली जाए तो कोई दिक्कत नहीं.

कृष्णा अभिषेक पवन सिंह के पास जाते हैं और कहते हैं- मैं सब कुछ कर लूंगा बस मुझे प्याज काटनी नहीं आती है. तो फिर पवन सिंह कहते हैं प्याज मैं काट दूंगा. तो कशमीरा शाह पवन सिंह से कहती हैं कि ये ऐसे ही छोड़कर भागता है. फिर पवन सिंह कहते हैं- अरे यार अपना काम छोड़कर हमको दे दिया. हमको काम पर लगा दिया. ऐसा चोखा खिला दूंगा कि तीन तक बाथरूम से बाहर नहीं निकलेंगे. तो कृष्णा अभिषेक कहते हैं- भैया हमारे स्टार हैं.

वहीं कॉमेडी स्टार कपिल शर्मा भी शो में नजर आने वाले हैं. वो शो में अपनी फिल्म किस किस को प्यार करूं 2 को प्रमोट करने आए हैं. शो में कपिल अपनी कॉमेडी का तगड़ा लगाते हैं और सभी को खूब हंसाते हैं. सोशल मीडिया पर ये प्रोमो वायरल है.

- Advertisement -

News of the Day