Tuesday, April 28, 2026
Home Blog Page 285

GOA : फ्लोर पर चल रहा था डांस, तभी लग गई आग और भर गया धुआं…

0

उत्तरी गोवा में स्थित नाइट क्लब में देर रात भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई. हादसे से ठीक पहले का वीडियो सामने आया है, जिसमें डांस फ्लोर पर मौज-मस्ती अचानक चीख-पुकार में बदलती नजर आई. शुरुआती जांच सिलिंडर ब्लास्ट की तरफ इशारा करती है.

गोवा के बागा इलाके में स्थित ‘Birch by Romeo Lane’ नाइट क्लब में लगी भयावह आग का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे डांस फ्लोर पर संगीत बज रहा है, लोग नाच रहे हैं, और ठीक उसी समय क्लब की छत पर आग धीरे-धीरे भड़कती हुई नजर आती है. कुछ ही सेकंड में धुआं फैलने लगता है और माहौल अचानक चीख-पुकार में बदल जाता है. ये उस भीषण त्रासदी की झलक है, जिसमें 25 लोगों की जान चली गई.

वीडियो में एक महिला स्टेज पर डांस कर रही है. तभी ऊपर से आग की छोटी-छोटी लपटें नीचे गिरने लगती हैं. पास में ड्रम बजाने वाला आर्टिस्ट सबसे पहले खतरा समझता है और भागने की कोशिश करता है. देखते ही देखते आग भड़क जाती है और पूरा क्लब धुएं से भर जाता है. उसी वक्त लोग जीवन बचाने के लिए इधर-उधर भागदौड़ करते दिखते हैं, जबकि कई लोग वहीं फंस जाते हैं और दम घुटने से उनकी मौत हो जाती है. इससे समझा जा सकता है कि हादसा कितना खौफनाक था.

गोवा पुलिस के अनुसार, आग शनिवार और रविवार की दरमियानी रात लगी. शुरुआती जांच में सिलिंडर ब्लास्ट को संभावित कारण बताया जा रहा है, हालांकि कई चश्मदीदों का दावा है कि आग क्लब की पहली मंजिल से शुरू हुई, जहां डांस फ्लोर स्थित था. पुलिस ने नाइट क्लब के मालिकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का FIR दर्ज कर लिया है, जबकि प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मरने वालों में 14 स्टाफ मेंबर्स और 4 पर्यटक शामिल हैं, जबकि 7 शवों की पहचान अभी बाकी है. कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है. वहीं, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पूरे मामले की मैजिस्टीरियल जांच का आदेश दिया है और कहा है कि जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

गोवा के CM प्रमोद सावंत ने घटनास्थल का दौरा किया और बताया कि हादसे में मारे गए ज्यादातर लोग किचन स्टाफ थे, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं, जबकि 3-4 पर्यटक भी पीड़ितों में हैं. शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि नाइट क्लब ने फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं किया था. CM ने कहा कि क्लब प्रबंधन और उन अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी, जिन्होंने लापरवाही के बावजूद क्लब को चलने की अनुमति दी.

HEALTH : गेहूं-बाजरा या रागी… किस रोटी को खाने से क्या होता है? एक क्लिक में जानें सबकुछ

रोटी नार्थ-इंडिया में काफी पसंद की जाती है, इससे शरीर को काफी न्यट्रिशन मिलता है. चलिए आपको बताते हैं कि शरीर को कौन से आटे से सबसे ज्यादा फायदा होता है.

भारतीय रसोई में रोटी एक अहम हिस्सा है फुल्का हो या चपाती, सब्जी, दाल या करी के साथ यह हमेशा थाली में रहती है. रोटी ऊर्जा, कार्ब्स और जरूरी पोषक तत्व देती है, लेकिन इस्तेमाल किए गए आटे के आधार पर इसकी सेहत के लिए फायदा काफी बदल जाती है. सही आटा चुना जाए तो आपकी रोज की रोटी भी ज्यादा हेल्दी बन सकती है.

रोटी में प्रोटीन, डाइटरी फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस और बी-विटामिन जैसे न्यूट्रिशन भरपूर होते हैं. ये सब मिलकर ब्लड शुगर को बैलेंस रखने, पेट भरा रखने, वजन कंट्रोल करने और ऊर्जा बढ़ाने में मदद करते हैं. यही वजह है कि लोग अलग-अलग तरह के आटे आजमाने लगे हैं.


.
अगर बात रागी और ज्वार की करें, तो रागी में ज्वार से थोड़ा ज्यादा फाइबर पाया जाता है. एक रागी की रोटी में लगभग 3.1 ग्राम फाइबर होता है, जबकि एक ज्वार की रोटी में करीब 1.4 ग्राम. फाइबर पाचन सुधारता है और आंतों की सूजन कम करता है, यही इन दोनों को खास बनाता है.

रागी की तुलना अगर गेहूं से करें, तो रागी कई मामलों में आगे है. यह ग्लूटेन-फ्री है, हार्ट के लिए अच्छा माना जाता है और भारी फाइबर कंटेंट की वजह से वजन घटाने में भी मददगार है. इसके न्यूट्रिशन डाइजेशन सिस्टम को भी मजबूत बनाते हैं.

ज्वार और गेहूं दोनों ही फाइबर के अच्छे स्रोत हैं और पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करते हैं. ज्वार की रोटी में मौजूद फाइबर ओवरईटिंग से बचाता है और बॉवेल मूवमेंट को भी बेहतर बनाता है. कई लोग इसे वजन घटाने के लिए गेहूं की रोटी से बेहतर विकल्प मानते हैं.

गेहूं की रोटी रोजमर्रा का स्वाद देती है, लेकिन जो लोग वजन या ब्लड शुगर कंट्रोल में रखते हैं, वे ज्वार, बाजरा या रागी जैसे मिलेट्स का इस्तेमाल करके फायदा उठा सकते हैं. मिलेट्स शरीर को धीरे-धीरे ऊर्जा देते हैं, जिससे शुगर स्पाइक्स कम होते हैं.

कुछ लोगों को रागी की रोटी का गहरा रंग पसंद नहीं आता, लेकिन पोषण के मामले में यह बेहद मजबूत है. इसके बावजूद, अगर स्वाद या रंग समस्या हो, तो इसे अन्य आटे के साथ मिलाकर हल्का और खाने में आसान बनाया जा सकता है.

इसी वजह से मिक्स्ड मिलेट फुल्का एक शानदार विकल्प बन गया है. इसमें रागी, ज्वार, बाजरा और गेहूं सभी को मिलकर एक ऐसा फुल्का बनाते हैं जो डायबिटीज के मरीजों से लेकर वजन घटाने वालों तक सभी के लिए फायदेमंद है. एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर से भरपूर यह रोटी रोज की थाली में आसानी से फिट हो जाती है.

ENTERTAINMENT : बिग बॉस 19 का फिनाले आज, कौन बनेगा विनर? जानें कब और कहां देख पाएंगे सलमान खान का शो

सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का आज ग्रैंड फिनाले होने वाला है. इसी बीच आइए हम आपको बताते हैं कि इस शो को आप कब और कहां देख सकेंगे.सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का आज यानी 7 दिसंबर को ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है. महीनों की इस धमाकेदार जर्नी का आज आखिरी पड़ाव है और शो को आखिरकार उनका विनर मिल जाएगा. टॉप 5 कंटेस्टेंट्स तान्या मित्तल, अमाल मलिक, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे में से किसी एक के सिर पर आज ट्रॉफी सजेगी.

जैसे-जैसे फिनाले करीब आ रहा है, फैंस की एक्साइटमेंट भी पीक पर है और हर कोई अपने फेवरेट को सपोर्ट करने में लगा है. 106 दिन की इस जर्नी के बाद कंटेस्टेंट्स आखिरकार आज घर वापस जा पाएंगे. चलिए, हम आपको बताते हैं कि आज आप ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले कब और कहां देख पाएंगे.

‘बिग बॉस 19’ के लेटेस्ट एपिसोड में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की जर्नी वीडियो दिखाई गई. सोशल मीडिया पर भी इन कंटेस्टेंट्स की जर्नी की खूब तारीफ की जा रही है. बिग बॉस का ये पहला सीजन है जहां पता ही नहीं चल पा रहा है कि इस बार विनर कौन बन सकता है. शो के पांचों फाइनलिस्ट की अपनी-अपनी स्ट्रॉन्ग जर्नी रही है, जिसकी बदौलत आज ये कंटेस्टेंट्स फिनाले तक पहुंचे हैं. आज फाइनली पता चल जाएगा कि टॉप 5 में से कौन से कंटेस्टेंट को ट्रॉफी मिलने वाली है.

7 दिसंबर यानी आज होने वाले इस ग्रैंड फिनाले में बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स अपनी डांस परफॉर्मेंस से ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आने वाले हैं. फैंस शो के ग्रैंड फिनाले को रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. वहीं ओटीटी के बाद ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले कलर्स चैनल पर रात 10:30 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा. जहां रिवील हो जाएगा कि आखिर ‘बिग बॉस 19’ की चमचमाती ट्रॉफी किस कंटेस्टेंट के नाम होगी.

‘बिग बॉस 19’ के अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जिताने के लिए आप ऑनलाइन वोटिंग कर सकते हैं. अपने मोबाइल में जियोहॉटस्टार ऐप डाउनलोड करें. इसके बाद इस ऐप में अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करें और लॉगिन कर लें. ‘बिग बॉस 19’ सर्च करके वोट नाओ पर क्लिक करें. इसके बाद टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की फोटोज आपकी स्क्रीन पर आ जाएंगी और आप अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट कर सकेंगे.

NATIONAL : गोवा सिलेंडर ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, क्लब मालिक गिरफ्तार, अब तक 25 की मौत

0

गोवा के अरपोरा में स्थित एक नाइटक्लब में आग लगने की दर्दनाक घटना में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 लोग घायल हैं. घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है.


घटना के बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, ‘मैं अरपोरा में आग की घटना की स्थिति का नजदीक से जायजा ले रहा हूं, जिसमें 25 लोगों की जान गई और 6 लोग घायल हुए. सभी घायलों की हालत स्थिर है और उन्हें सर्वोत्तम इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है. इस पूरी घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं ताकि कारणों और जिम्मेदारों की पहचान हो सके.’ सीएम ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

गोवा कांग्रेस प्रभारी माणिकराव ठाकरे ने इस हादसे को अत्यंत दुखद बताया. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘हम अरपोरा के बिर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में लगी आग से बेहद दुखी हैं. इस घटना में कई मासूम लोगों की जान चली गई. जिन परिवारों ने अपने प्रियजन खोए हैं, उनके प्रति गहरी संवेदनाएं.’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ खड़ी है.

गोवा पुलिस के मुताबिक, मृतकों में 4 पर्यटक, 14 क्लब कर्मचारी शामिल हैं. 7 अन्य लोगों की पहचान अभी बाकी है. घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस और फायर डिपार्टमेंट मामले की जांच कर रहे हैं और शुरुआती रिपोर्ट तैयार की जा रही है.

इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम प्रमोद सावंत को कॉल कर पूरी जानकारी ली और घायलों की स्थिति पूछी. इसके बाद प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मुआवजे का ऐलान किया गया है. पीएमओ के अनुसार मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये, घायल लोगों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घटना के बाद नाइटलाइफ और पर्यटन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था और फायर सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. जांच रिपोर्ट आने तक क्लब को सील कर दिया गया है.

Punjab: पत्नी को घर लाने की जिद में गई जान, अमृतसर में माता-पिता ने ईंटों से बेटे की कर दी हत्या

0

पत्नी को मायके से वापस लाने की जिद पर माता-पिता ने अपने बेटे सिमरजंग को ईंटों से मारकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने पिता को गिरफ्तार किया.

अमृतसर में अजनाला के गांव कियामपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हिलाकर रख दिया है. घरेलू कलह का ये मामला इतना बढ़ गया कि माता-पिता ने अपने ही बेटे की ईंटों से हमला कर हत्या कर दी. मरने वाला युवक 28 साल का सिमरजंग सिंह था, जो अपनी पत्नी और दो साल के बेटे के साथ रहना चाहता था.

उसकी पत्नी नवप्रीत कौर कुछ समय से मायके में रह रही थी. उसका कहना है कि घर में अक्सर झगड़े होते थे, इसलिए वह अपने माता-पिता के पास चली गई थी. इसके बावजूद सिमरजंग बार-बार उसे घर लाने की कोशिश कर रहा था, क्योंकि वह परिवार को टूटने नहीं देना चाहता था.

नवप्रीत कौर का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उसे वापस नहीं लाना चाहते थे. उनका कहना था कि वे अपने बेटे की दूसरी शादी करवाना चाहते थे. इसी बात को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा था.

आज सुबह जब सिमरजंग ने फिर से पत्नी को घर लाने की बात कही, तो घर में बड़ी बहस छिड़ गई. बात इतनी बिगड़ी कि आरोपियों ने गुस्से में ईंट उठाकर सिमरजंग के सिर पर कई वार कर दिए. चोट इतनी गहरी थी कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया.घटना के बाद मृतक की पत्नी, बेटा और मायके वाले सदमे में हैं. नवप्रीत का कहना है कि वह पति के साथ रहने को तैयार थी, लेकिन ससुराल वालों का रवैया हमेशा खराब रहा.

मृतक के ससुर ने भी आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को शादी के बाद से ही परेशान किया जाता था. उनका कहना है कि दामाद उसे वापस घर लाना चाहता था, लेकिन लड़के के माता-पिता इसके खिलाफ थे.अजनाला पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर हिमांशु भगत ने बताया कि हत्या का केस मृतक के दादा के बयान पर दर्ज किया गया है. पुलिस ने सिमरजंग के पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसकी मां अभी फरार है.

NATIONAL : रात को गाड़ियों के टायर और रिम चुरा लेता था ये स्टूडेंट ग्रुप, फिर बेचकर क्लब में करता था पार्टी

0

गुरुग्राम पुलिस ने चार कॉलेज छात्रों को रात में कारों के टायर और रिम चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया. आरोपी पिछले दो महीनों से चोरी कर रहे थे और चोरी की रकम क्लबों में खर्च करते थे. जांच में सामने आया कि वे बचपन के दोस्त हैं और पैसे न मिलने पर चोरी करने लगे. आरोपियों ने 14 मामलों में शामिल होने की बात स्वीकारी.

गुरुग्राम पुलिस ने शहर में पिछले दो महीनों से सक्रिय एक टायर चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. चार कॉलेज के छात्रों को रात के समय घरों और होटलों के बाहर खड़ी कारों के टायर और रिम चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि चोरी से मिले रकम से आरोपी क्लबों में खर्च करते थे.

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने जांच में बताया कि वे रात में अर्जुन की नीली मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स कार से निकलते और टार्गेटेड वाहन के पास कार खड़ी कर टायर निकालते थे. वाहन को ईंटों पर छोड़कर चोरी किए गए टायर कार में लादकर फरार हो जाते थे. पुलिस ने कहा कि चोरी में इस्तेमाल हुई कार को जल्द ही जब्त किया जाएगा.

जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी बचपन के दोस्त हैं और सभी पार्टी और क्लबिंग के शौकीन हैं. घर से पैसे न मिलने के कारण उन्होंने चोरी करना शुरू किया. आरोपियों ने 14 मामलों में शामिल होने की बात स्वीकार की है और उन्हें अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है.

साइकिलिंग कर रहे बिजनेसमैन को कार ने रौंदा, मौके पर ही मौत, CCTV में कैद हुई घटना
Advertisement
पुलिस की कार्रवाई और चेतावनी
पुलिस ने पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों की सुरक्षा पर ध्यान दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

गिरफ्तार छात्रों की पहचान ऋषिकेश (23) सेक्टर 39 झर्सा, चार्टर्ड अकाउंटेंसी छात्र, अर्जुन (22) झज्जर के सिवाना गांव निवासी, बीए (एलएलबी) बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय, रोहतक, पियूष राणा (23) पलवल के जोधपुर गांव निवासी, बी कॉम गुरुग्राम विश्वविद्यालय और तुषार कुमार (22) बिहार के मुंगेर निवासी, बी कॉम डीएसडी कॉलेज, गुरुग्राम.

NATIONAL : हिमाचल के हमीरपुर में रैगिंग… कक्षा 12 के छह छात्रों पर कक्षा 8 छात्र को प्रताड़ित करने का आरोप, केस दर्ज

0

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुजानपुर इलाके के एक स्कूल में कक्षा 8 के छात्र के साथ कथित रैगिंग के मामले में कक्षा 12 के छह छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पीड़ित छात्र के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रैगिंग एक्ट और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. जांच जारी है.

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में सुजानपुर क्षेत्र के एक नामी स्कूल से रैगिंग का गंभीर मामला सामने आया है. यहां कक्षा 8 के एक छात्र ने आरोप लगाया है कि स्कूल के ही कक्षा 12 के छह छात्रों ने न सिर्फ उसकी रैगिंग की, बल्कि उसे अश्लील हरकतों के लिए मजबूर किया और आत्महत्या के लिए उकसाया. पीड़ित छात्र चंबा जिले का रहने वाला है.

घटना सामने आने के बाद पीड़ित छात्र के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद सुजानपुर पुलिस ने छेड़छाड़, रैगिंग और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है.शिकायत में पिता ने बताया कि आरोपित सीनियर छात्रों ने उनके बेटे के साथ अश्लील हरकतें कीं और उसके साथ मारपीट भी की. जब बच्चा डरते-डरते हॉस्टल वार्डन के पास पहुंचा और पूरी घटना बताई, तो आरोपी सीनियर और ज्यादा आक्रामक हो गए.

पीड़ित के अनुसार, वार्डन से शिकायत करने का बदला लेते हुए उन छह छात्रों ने उसे बुरी तरह पीटा, गालियां दीं और उसे 45 मिनट तक बार-बार ‘मुर्गा’ बनने की सजा दीघटना सार्वजनिक होने के बाद शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग में हलचल बढ़ गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी.हमीरपुर के एसपी बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि पीड़ित के बयान दर्ज किए गए हैं और आरोपों की जांच की जा रही है. सभी छात्रों की भूमिका की समीक्षा की जा रही है और कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी.

MAHARASHTRA : लातूर में नाबालिग लड़की से रेप, 2 कैफे संचालक समेत 3 गिरफ्तार

0

महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक नाबालिग लड़की से रेप के मामले में 3 तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की जांच जारी है.

महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है. फिलहाल मामले में दो कैफे मालिकों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. मामला 4 दिसंबर का बताया जा रहा है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

अधिकारी ने बताया कि लातूर में एक नाबालिग लड़की को 18 साल के एक आदमी ने किडनैप करके उसके साथ रेप किया. पुलिस ने शनिवार को बताया कि मुख्य आरोपी और उन दो कैफे के मालिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जहां 4 दिसंबर को यह क्राइम हुआ था.एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), POCSO एक्ट और अत्याचार रोकथाम एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. मामले में जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ENTERTAINMENT : दीपिका कक्कड़ ने कैंसर ट्रीटमेंट के बीच बढ़ते वजन को लेकर किया रिएक्ट, बोलीं- कोई शिकायत नहीं

0

दीपिका कक्कड़ इब्राहिम स्टेज 2 लिवर कैंसर से जूझ रही हैं. उनकी सर्जरी हो गई है और अब मेडिकेशन चल रही है. दीपिका ने अब बढ़े वजन को लेकर रिएक्ट किया है.एक्टर दीपिका कक्कड़ इब्राहिम लिवर कैंसर का ट्रीटमेंट ले रही हैं. इस ट्रीटमेंट के दौरान एक्ट्रेस को कई साइड इफेक्ट्स भी हो रहे हैं. एक्ट्रेस का वजन भी बढ़ रहा है. हालांकि, दीपिका को इससे फर्क नहीं पड़ता. दीपिका ने कहा कि उनका फोकस खुद को ठीक करने पर है.

कैंसर डायग्नोसिस पर अपने रिएक्शन को लेकर दीपिका ने कहा, ‘ये पहली बार था मैं कार में बैठी थी और उस वक्त मुझे रुहान को अपनी मां को देना पड़ा. क्योंकि वो बहुत रो रहा था. मैं उसी फीड नहीं करवा पा रही थी और मैं रोने लगी. उस वक्त मेरे मन में सिर्फ ये था कि अगर ये कैंसर है तो मुझे कोई शिकायत नहीं है. मैं बस ठीक होना चाहती हूं. मुझे पता था कि मैं ठीक हो जाऊंगी.’

आगे दीपिका ने कहा, ‘ये शब्द ही खुद में ही डरावना है. अगर किसी को ये कहा जाए कि उन्हें कैंसर है तो ये अदंर से उन्हें तोड़ देता है. तो इसीलिए शोएब और मैं उस लॉबी में रोए थे. हमने एक-दूसरे को गले लगाया और खूब रोए. लेकिन उसके बाद हमने डिसाइड किया कि अब हम नहीं रोएंगे. हम दोनों को ठीक लगा. सच कहूं तो मुझे कोई शिकायत नहीं है कि मैं अच्छी नहीं लगूंगी, या मेरा वजन बढ़ गया है या मेरे बाल झड़ रहे हैं. इस पूरी जर्नी में मैं सिर्फ ये कह रही थी कि मैं ठीक होना चाहती हूं. मैं रुहान के लिए ठीक होना चाहती हूं.’

NATIONAL : दिल्ली मेट्रो से चोरी हुआ नवजात बच्चा 7 महीने बाद मां से मिला, पुलिस के हत्थे चढ़ा बच्चा चोर गैंग

0

दिल्ली मेट्रो से चोरी हुआ डेढ़ महीने का बच्चा 7 महीने बाद सुरक्षित बरामद होकर मां के पास लौट आया है. दिल्ली पुलिस ने बच्चे की तस्करी में शामिल महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

दिल्ली मेट्रो में डेढ़ महीने के नवजात बच्चे के अपहरण और तस्करी का मामला आखिरकार दिल्ली पुलिस ने सुलझा दिया है. इस मामले में दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट ने मुख्य महिला आरोपी समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. अपहृत बच्चे को सुरक्षित बरामद कर उसकी मां और परिवार को सौंप दिया गया है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक यह घटना 4 जून 2025 की है. सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर एक महिला ने मौका देखकर नवजात बच्चे को उसकी मां से बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया था. पीड़िता की शिकायत पर शास्त्री पार्क मेट्रो थाने में मामला दर्ज किया गया, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी आरोपी और बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया. बाद में यह मामला मेट्रो को सौंपा गया.

दिल्ली पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि मुख्य आरोपी देवकी लगातार अपनी जगह बदल रही थी ताकि पुलिस के हाथ न लग सके. करीब सात महीने की मेहनत के बाद पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में किराये के मकान से गिरफ्तार किया. पूछताछ में देवकी ने बताया कि उसने यह बच्चा मंजी के कहने पर अगवा किया था. बाद में बच्चे को दिल्ली के आर्य नगर इलाके में एक लाख 50 हजार रुपये में बेचा गया. इस सौदे में शीला नाम की महिला ने दलाल की भूमिका निभाई थी. बच्चे को खरीदने वाले दंपति, धीर सिंह और उसकी पत्नी बनीता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी देवकी की निशानदेही पर पुलिस ने बच्चे को बनीता के पास से बरामद कर लिया. बच्चे को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया गया और पूरी कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे उसकी मां और परिवार को सौंप दिया गया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है. अहम बात यह है कि पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किसी भी आरोपी का पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है.

- Advertisement -

News of the Day