Tuesday, April 28, 2026
Home Blog Page 288

AHMEDABAD : IndiGo फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री, पढ़ें यात्रियों की आपबीती

0

देश भर के एयरपोर्ट्स पर इंडिगो की फ्लाइट रद्द या डिले होने के चलते मुसाफिरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लोगों को 10-12 घंटे बिताने पड़ रहे हैं. चंडीगढ़ एयरपोर्ट से गोवा और बॉम्बे जाने वाले यात्रियों की भी फ्लाइट्स रद्द की गई हैं.

देश भर में भारतीय एयरलाइन कंपनी इंडिगो की फ्लाइट रद्द या फिर डिले होने के चलते मुसाफिरों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. इंडिगो ने शुक्रवार को ऑपरेशनल दिक्कतों की वजह से दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से अपनी सभी फ्लाइट्स आधी रात तक कैंसिल कर दी हैं. दिन में भी अफरा-तफरी का माहौल है क्योंकि मंगलवार से अब तक इंडिगो की 1,000 से ज़्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं. इसके साथ ही, भारत के कई एयरपोर्ट्स पर कई दूसरी फ्लाइट्स में देरी हुई है.

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर भी हंगामा देखने को मिल रहा है, जहां फ्लाइट में देरी और फ्लाइट रद्द होने की स्थिति में मुसाफिरों को 10-10-12 घंटे एयरपोर्ट के अंदर बिताने पड़ रहे हैं. कल से अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इंडिगो की काफी फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं.इंडिगो की फ्लाइट्स में आई परेशानियों की वजह से यात्रियों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस मुद्दे पर सवाल उठाया है.

अहमदाबाद में यात्रियों को संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की वजह से उनका गुस्सा एयरलाइन कर्मियों पर फूट रहा है. सभी लोग पूछ रहे हैं कि अगर फ्लाइट में दिक्कत है, तो एयरलाइन टिकट क्यों बेच रही है. यात्रियों का कहना है कि आपको पता है, तो फिर आपको टिकट बेचकर लोगों को मुश्किल में नहीं डालना चाहिए. इंडिगो की गलती की वजह से मुसाफिरों को अपने तय शेड्यूल की जगह पर देरी से पहुंचना पड़ रहा है या फिर अपना ट्रिप कैंसिल करना पड़ रहा है.

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर आजतक ने यात्रियों से बातचीत की. यात्री दीपक को गोवा जाना था, उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई है. उन्होंने बताया, “अब कल के लिए बता रहे हैं, और जैसे बोलेंगे वैसे करना पड़ेगा. उन्होंने हमें स्टे दे दिया है.” एक महिला यात्री को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मुंबई जाना था. महिला यात्री ने बताया कि उन्हें समारोह में भाग लेना था और आखिरी मिनट में फ्लाइट कैसे कैंसिल हो गई.

राजीव नाम के एक यात्री ने बताया कि उन्होंने 4 से 5 दिन पहले गोवा के लिए फ्लाइट बुक की थी, लेकिन एयरपोर्ट आते ही उन्हें फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी मिली. राजीव ने कहा कि उनकी मीटिंग थी, सब डिस्टर्ब हो गई है और कोई मदद नहीं कर रहा है. उन्होंने कहा कि उनके पास स्टाफ भी नहीं है. एक अन्य यात्री ने कहा कि उन्हें मुंबई जाना था और उनका एक साल का बच्चा है, जिससे वह बहुत परेशान हैं. उन्हें फ्लाइट लेट होने का मैसेज आया, फिर यहां आकर पता चला कि फ्लाइट कैंसिल हो गई है. एक और यात्री को रात की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई जाना था और अब पता चला कि फ्लाइट कैंसिल हो चुकी है.

BUSINESS : क्या गजब का रिस्क लिया! 25 लाख की नौकरी छोड़ डिलीवरी बॉय बना लड़का, प्लान सुनकर रोने लगे माता-पिता

0

लड़के ने अच्छी-भली 25 लाख रुपये की नौकरी छोड़ दी, तो उसके माता-पिता रोने लगे और दोस्त को फोन कर उसे समझाने के लिए कहने लगे. आखिर उस पर पैसों का काफी दबाव जो था.आज के समय में नौकरी की भारी किल्लत है. एक पोस्ट के लिए हजारों-लाखों की तादात में एप्लीकेशन जमा होते हैं. इंटरव्यू के लिए कतारों में लोग खड़े होते हैं. ऐसे में अगर किसी के पास अच्छी-भली नौकरी है, तो वह किस्मत का धनी है.

हालांकि, आज हम आपको जिस शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं उसने सालाना 25 लाख रुपये की नौकरी को महज इसलिए ठोकर मार दी और वह भी इसलिए क्योंकि उसे ऑनलाइन फूड डिलीवरी करनी है. शख्स के इस अजीबोगरीब फैसले का किस्सा जब सोशल मीडिया पर शेयर हुआ, तो इसने लोगों का ध्यान अपनी ओ खींचा.

X पर एनजी वी (@original_ngv) नाम के एक यूजर ने इस कहानी को शेयर करते हुए बताया कि उसके दोस्त ने एक अच्छी-खासी नौकरी छोड़ दी, जिससे उसके माता-पिता परेशान है, रो रहे हैं और उसके फ्यूचर को लेकर परेशान हो रहे हैं. अगले साल उसकी शादी है और हाल ही में उसने एक नई कार भी खरीदी है, लिहाजा फाइनेंशियली काफी प्रेशर है. एनजी ने लिखा, ”मेरे एक दोस्त ने Swiggy / Rapido ड्राइवर बनने के लिए अपनी 25 lpa+ की नौकरी छोड़ दी. नहीं, मैं मजाक नहीं कर रहा हूं. उसके माता-पिता ने मुझे फोन करके उसे समझाने के लिए कहा, वे सच में रो रहे थे. वह अगले साल शादी करने वाला है और उसने अभी-अभी एक कार खरीदी है.”

हालांकि, उसने बहुत सोच-समझकर यह कदम उठाया है. एंजी ने बताया, ”वह एक यूनिवर्सिटी के पास रहता है, जहां खूब सारे स्टूडेंट्स और ऑफिस वर्कर आते हैं. वह अपनी नौकरी छोड़कर 6 महीने के अपने रनवे के साथ क्लाउड किचन शुरू कर रहा है, लेकिन इसे शुरू करने से पहले उसे सबसे पहले मेन्यु तैयार करना था. यह पता लगाने के लिए उसके इलाके में कौन-कौन से फूड आइटम्स सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं, वह कुछ हफ्तों के लिए डिलीवरी बॉय बन गया.”

एंजी ने बताया कि उसके दोस्त ने पहले ही 12 SKU शॉर्टलिस्ट कर लिया है, जिनके बारे में उसका मानना ​​है कि वे कम कीमत पर लेकिन ज्यादा वॉल्यूम में बिक सकते हैं. उसका बिजनेस मॉडल तीन-चार महीने में मुनाफे का अनुमान लगा रहा है.

उसके प्लान के बारे में जानकर भी उसके दोस्त और परिवारवाले राजी नहीं हो रहे हैं. एनजी ने कहा, “उसके माता-पिता अभी भी इसके खिलाफ हैं और दोस्त भी फैसले का मजाक उड़ा रहे हैं.” उसे काफी बेइज्जती भी झेलनी पड़ रही है जैसे कि लिफ्ट का इस्तेमाल करने पर वॉचमैन का चिल्लाना वगैरह. लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा हुआ है.

एनजी ने कहा, ”अब मैं भी उसे 100 परसेंट सपोर्ट कर रहा हूं. उम्मीद करता हूं कि सब कुछ आगे उसके लिए ठीक हो.” सोशल मीडिया पर लोग एनजी के दोस्त की हिम्मत को दाद दे रहे हैं. कोई इसे असली मार्केट रिसर्च बता रहा है, तो कोई कह रहा है कि फ्यूचर को बेहतर बनाने के लिए अपनी लाइफस्टाइल को डाउनग्रेड करने के लिए हिम्मत चाहिए.

MAHARASHTRA : ’17 साल की लड़की की शादी होने वाली है…’ खबर मिलते ही पहुंची टीम, रुकवाया बाल विवाह

0

नांदेड में 17 साल की लड़की का जबरन विवाह कराया जा रहा था. इस मामले की सूचना मिली तो प्रशासन और चाइल्डलाइन टीम ने समय रहते बाल विवाह रुकवा दिया. चाइल्डलाइन 1098 पर गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई. टीम ने लड़की के परिजनों को कानून व बाल विवाह के दुष्परिणाम समझाए.

महाराष्ट्र के नांदेड में बाल विवाह को रोकने के लिए चल रहे चाइल्ड मैरेज-फ्री इंडिया- 100 डे कैंपेन के तहत कार्रवाई की गई है. चाइल्डलाइन को सूचना मिली थी कि 17 साल की लड़की की जबरन शादी कराई जा रही है. इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और शादी रुकवा दी.

एजेंसी के अनुसार, अधिकारी ने बताया कि चाइल्डलाइन को सूचना मिली थी कि जिले के एक इलाके में नाबालिग लड़की की शादी तय कर दी गई है. परिवार तैयारियों में जुटा है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत चाइल्डलाइन की टीम एक्टिव हो गई. टीम की सदस्य ऐश्वर्या शेल्वे और दीपाली हिंगोले, जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में लड़की के घर पहुंचीं.

घर पहुंचने पर टीम ने सबसे पहले लड़की की उम्र की जांच की, जिसमें पता चला कि वह अभी 18 वर्ष से कम है. इसके बाद टीम ने माता-पिता को कानून की जानकारी देते हुए उन्हें समझाया कि बाल विवाह केवल सामाजिक अपराध ही नहीं, बल्कि दंडनीय अपराध है.

टीम ने बताया कि कम उम्र में शादी होने से लड़की की शिक्षा, स्वास्थ्य और मानसिक विकास पर गंभीर प्रभाव पड़ता है. कई मामलों में नाबालिग दुल्हनें घरेलू हिंसा, शुरुआती गर्भधारण और शारीरिक जटिलताओं का सामना करती हैं, जो जीवनभर उनके साथ रहती हैं.

चाइल्डलाइन टीम और अधिकारियों की काउंसलिंग के बाद परिजन समझ गए कि यह कदम उनकी बेटी के भविष्य के लिए ठीक नहीं होगा. लड़की को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के सामने पेश किया गया. यहां परिजनों ने एक लिखित बांड पर हस्ताक्षर किए, जिसमें उन्होंने वादा किया कि वे बच्ची की शादी नहीं करेंगे और उसे वयस्क होने तक शिक्षा दिलाने व सुरक्षित माहौल देने की जिम्मेदारी निभाएंगे.

कलेक्टर राहुल कार्डिले ने नागरिकों से अपील की कि वे बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक रहें और इसकी किसी भी तरह की जानकारी छिपाने की बजाय तुरंत साझा करें. शहरी क्षेत्रों में लोग चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर (CDPO) से संपर्क कर सकते हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सेवक, आंगनबाड़ी सेविका या किसी भी सरकारी कार्यकर्ता के माध्यम से सूचना दी जा सकती है. इसके अलावा चाइल्डलाइन 1098 हर समय सहायता के लिए उपलब्ध है.

ENTERTAINMENT : यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी की प्रेग्नेंसी है फेक? पायल मलिक ने तोड़ी चुप्पी

यूट्यूबर अरमान मलिक पहली पत्नी पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं. पायल की प्रेग्नेंसी को लेकर यूजर्स का कहना है कि वो ढोंग कर रही है. अब काफी ट्रोलिंग के बाद पायल ने चुप्पी तोड़ी है.

मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला हैं. अरमान मलिक 5वें बच्चे के पिता बनने वाले हैं. उनकी पहली पत्नी पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं. पायल की प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया कई सवाल उठ रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि मलिक फैमिली सिर्फ ध्यान खींचने के लिए प्रेग्नेंसी का ढोंग कर रही है. वहीं अब काफी ट्रोलिंग झेलने के बाद पायल ने तीसरी बार मां बनने को लेकर चुप्पी तोड़ी है.

पायल मलिक अपनी फेक प्रेग्नेंसी को लेकर चुप्पी तोड़ी, उन्होंने अपना व्लॉग शेयर कर यूजर्स को करारा जवाब दिया है. पायल ने कहा कि, जो लोग ये कह रहे हैं कि मेरी प्रेग्नेंसी फेक है. वो साबित करें. पायल ने कहा कि अगर कोई ये साबित कर देता है कि मेरी प्रेग्नेंसी फेक है, तो अगले 10 साल मैं उसकी गुलामी करूंगी. जो कुछ मेरे नाम है. वो सबकुछ उसके नाम करूंगी.

आगे उन्होंने कहा कि जो भी मेरी प्रेग्नेंसी को झूठा साबित करने आए, वो मुझे किसी भी हॉस्पिटल ले चले. मैं ये नहीं कहती कि मेरा जहां ट्रीटमेंट चल रहा है. वहां लेकर जाओ. आप कहीं भी लेकर जा सकते हो. आप मेरे वो सारे टेस्ट कराओ, जो एक प्रेग्नेंट लेडी के होते हैं. अगर सब पॉजिटिव आया है, तो आपके लिए भी मेरी तरफ से शर्त है कि अपने साथ पांच लाख रुपये लेकर आना.

बता दें, यूट्यूबर अरमान मलिक ने दो शादियां की हैं. अरमान मलिक ने पहली शादी 2011 में पायल मलिक से की थी, जिसके बाद उनके बेटे चिरायु मलिक का जन्म हुआ. पायल के साथ अपनी प्रेम कहानी के बारे में बात करते हुए एक बार अरमान ने बताया था कि मुलाकात के सातवें दिन ही वह पायल के साथ भाग गए थे और शादी कर ली.

2018 में, पायल से तलाक लिए बिना ही, अरमान ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त कृतिका से शादी कर ली, जिनसे उनकी मुलाकात उनके बेटे चिरायु की बर्थडे पार्टी में हुई थी. हालांकि कुछ समस्याएं आईं, लेकिन बाद में उन्होंने एक परिवार की तरह साथ रहने का फैसला किया. 2023 में, जब पायल ने अपने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, तो कृतिका एक बेटे जैद की मां बनीं.

MP : 67 की उम्र में 25 साल की युवती से शादी… पार्षद नईम खान की मौत, बहू बोली- दूसरी शादी के बाद रोज..

0

सागर शहर के लाजपतपुरा वार्ड से पार्षद नईम खान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. 67 वर्षीय नईम खान हाल ही में 25 साल की युवती से निकाह करने और बीजेपी से निष्कासित होने के कारण चर्चा में थे. अचानक सुबह तबीयत खराब होने पर नईम खान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया. पार्षद की मौत को लेकर परिवार के लोग कई सवाल खड़े कर रहे हैं, जिसके चलते पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पोस्टमार्टम कराया है.

घटना के बाद बहू शिखा खान का बयान सामने आया है. शिखा ने बताया, ससुर नईम ने सितंबर माह में 25 साल की युवती से दूसरी शादी की थी. तभी से वह परेशान रहते थे. रोजाना उनके बीच विवाद होने से टेंशन बढ़ गई थी. नईम खान पहली पत्नी के परिवार को छोड़कर दूसरी पत्नी के साथ शनिचरी स्थित कार्यालय के सामने बने मकान में रह रहे थे. बहू को सुबह फोन आया कि वह कुछ हरकत नहीं कर रहे हैं. वहां पहुंचे तो पता चला कि उनका निधन हो गया है.

परिवार ने पुलिस से मामले की जांच की मांग की है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और कहा है कि मौत का सही कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.मृतक पार्षद नईम खान पिछले ढाई महीने से लगातार विवादों में थे. 67 साल की उम्र में 25 साल की युवती से निकाह करने से पहले, इसी युवती ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे. महिला संबंधी अपराध और गंभीर आरोपों के चलते भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उन्हें हाल ही में 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था.

निकाह के बाद नई पत्नी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद गोपालगंज थाना पुलिस ने नईम खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी.
पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि डॉक्टर प्राथमिक तौर पर हार्ट फेल होने की आशंका जता रहे हैं. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंजतार है. डॉक्टर्स ने बिसारा व खून आदि के सैंपल सुरक्षित कर पुलिस को सौंप दिए हैं.

ENTERTAINMENT : अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ को पूरा हुए 1 साल, हैदराबाद में होने वाला है स्पेशल शो

2024 में जब अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल रिलीज़ हुई थी, तभी दुनिया ने साल की सबसे बड़ी फिल्मी घटना देखी थी. पुष्पा: द राइज़ की दूसरी कड़ी होने के कारण इस फिल्म ने फिर से वही एक्शन, गुस्सा, स्टाइल और दमदार अंदाज़ वापस ला दिया था, और बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. अब जब पुष्पा 2: द रूल अपनी पहली सालगिरह मना रही है, दुनिया भर में इसका जश्न उसी उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. फैंस की खुशी भी कम नहीं हुई है, सबको फिर से वही पुष्पा वाला क्रेज़ याद आ रहा है. इसी मौके पर आज हैदराबाद में फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग रखी गई है, जहां फैंस एक बार फिर इस हिट फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने वाले हैं.

हैदराबाद में एक बार फिर पुष्पा 2: द रूल का क्रेज़ देखने को मिलेगा. पहली सालगिरह के मौके पर फैंस ने एक खास स्क्रीनिंग रखी है, जिससे फिल्म दोबारा बड़े पर्दे पर लौट रही है और माहौल फिर से जोश से भर जाएगा. एक साल बाद दर्शक पुष्पराज का वही जादू और जोश दोबारा महसूस कर पाएंगे. पुष्पा 2: द रूल पिछले साल की सबसे ज़्यादा इंतज़ार की जाने वाली फिल्म थी, और रिलीज़ होने के बाद इसने उम्मीदों से भी ज़्यादा कमाल किया.

अल्लू अर्जुन का एक बार फिर आइकॉनिक पुष्पराज बनकर लौटना लोगों में नई उत्सुकता लेकर आया और दर्शक सच में दीवाने हो गए. फिल्म ने जहां कहानी को आगे बढ़ाया, वहीं एक साथ दो गुना एक्शन और जोश भी दिखाया. इसके साथ ही श्रीवल्ली (रश्मिका मंदाना) और भंवर सिंह शेखावत (फहाद फाज़िल) जैसे पसंदीदा किरदारों ने भी पूरी फिल्म में अपना असर बनाए रखा.

अल्लू अर्जुन जब दोबारा अपने ब्लॉकबस्टर किरदार पुष्पराज बनकर लौटे, तो पूरे देश में ऐसा जुनून देखने को मिला जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. डबल स्वैग और डबल गुस्से के साथ उन्होंने नए रिकॉर्ड बनाए और हर तरफ से जबरदस्त प्यार हासिल किया. उनके दमदार एक्शन, तगड़े डायलॉग्स और जबरदस्त स्क्रीन प्रेज़ेंस ने दिखा दिया कि वे क्यों पुष्पा: द राइज के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं. इस बार भी उन्होंने ऐसा परफॉर्मेंस दिया कि लोग बस देखते रह गए. उनकी स्टारडम ने देश भर में एक अलग ही लहर पैदा कर दी, जहां-तहां विशाल पोस्टर लगे, उनके घर के बाहर भीड़ उमड़ पड़ी और यहां तक कि उनके लुकअलाइक भी वायरल होने लगे. एक स्टार के तौर पर उन्होंने सच में हर हद पार कर दी और दिखा दिया कि स्टारडम किसे कहते हैं.

मइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया था. आइकॉनिक डायलॉग्स, दमदार बैकग्राउंड म्यूज़िक और बड़े-स्केल वाली दुनिया, इन सबने मिलकर फिल्म को एक नई ऊंचाई दे दी और इसे साल की सबसे बड़ी फिल्म बना दिया. फिल्म ने दुनिया भर में 1800 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. यह भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, साल 2024 की नंबर-1 इंडियन ग्रॉसर, अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म, और दुनिया भर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई.

NATIONAL : कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय का जयपुर में भव्य विवाह.. जया किशोरी, CM योगी और बी प्राक समेत 500 VIP गेस्ट होंगे शामिल

0

वृंदावन (मथुरा) के प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं. उनका विवाह 5 दिसंबर को जयपुर में हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली शिप्रा शर्मा के साथ होगा. तीन दिन चल रहे इस भव्य विवाह समारोह की शुरुआत बुधवार को हुई, जब इंद्रेश उपाध्याय और उनका परिवार वृंदावन से जयपुर पहुंचा.

जयपुर के प्रतिष्ठित ताज आमेर होटल में आयोजित इन आयोजनों में देश-विदेश से मेहमानों के आने की संभावना है. बुधवार रात होटल के ‘कुंदन वन’ में भात की रस्म आयोजित की गई, जिसमें वृंदावनधाम के संत, कथावाचक परिवार और कई विशेष अतिथि शामिल हुए. कथावाचक जगत में लोकप्रिय जया किशोरी भी मायरा व भात कार्यक्रम में पहुंचीं और रस्मों में भाग लिया.

विवाह से पहले गुरुवार को मेहंदी और हल्दी की रस्मों के साथ शाम को संगीत का रंगारंग कार्यक्रम रखा गया है. बॉलीवुड सिंगर बी प्राक पहले ही जयपुर पहुंच चुके हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर इस विवाह को ‘जय-जय का वैदिक विवाह’ कहते हुए अपनी उत्सुकता व्यक्त की.

बुधवार को वृंदावन स्थित इंद्रेश उपाध्याय के घर पर पारंपरिक रस्में हुईं और इसी दौरान उनके माता-पिता ने भी नृत्य कर खुशी का इजहार किया. इंद्रेश के पिता श्रीकृष्णचंद्र शास्त्री स्वयं एक जाने-माने कथावाचक हैं, जिनके शिष्यों का बड़ा समुदाय भी इन तैयारियों में सक्रिय है. इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा के विवाह के निमंत्रण पत्र के साथ वृंदावनधाम के प्रमुख मंदिरों का विशेष प्रसाद भी भेजा गया है, जिसमें राधारमणजी से प्राप्त मिश्री-इलायची, तुलसी और अन्य प्रमुख मंदिरों के लड्डू शामिल हैं.

इस अनूठी परंपरा ने आमंत्रण पत्र को अत्यंत विशेष बना दिया है. शादी में सुरक्षा व्यवस्था को भी बेहद सख्त रखा गया है. इवेंट कंपनी ने जयपुर के आमेर थाने को 500 वीआईपी मेहमानों के आने की सूचना दी है, जिसके बाद मेहमानों की सुरक्षा के लिए होटल परिसर में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है.
शुरुआत में मेहंदी-हल्दी के कार्यक्रमों के लिए 100 बाउंसर लगाए गए हैं, जबकि शादी वाले दिन सुरक्षा के लिए लगभग 250 बाउंसर्स की तैनाती की जाएगी. इसके अलावा कथावाचक के शिष्यों की एक अलग टीम भी सुरक्षा प्रबंधन में सहयोग करेगी.

मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुक्रवार सुबह से तेज हो जाएगा. कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, अनिरुद्धाचार्य, देवकीनंदन ठाकुर, गोविंददेवजी मंदिर के महंत अंजन गोस्वामी, श्री सरस निकुंज परिवार के बड़े भैयाजी, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और अभिनेता संजय दत्त सहित कई बड़े नेता, संत-महंत और बॉलीवुड हस्तियों के शामिल होने की संभावना है.

कार्यक्रम में अनावश्यक भीड़ न हो, इसके लिए होटल परिसर में वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटो क्लिक करने पर प्रतिबंध लगाया गया है. स्वयं इंद्रेश उपाध्याय ने भी सभी मेहमानों से अपील की है कि विवाह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर न करें, ताकि भक्तगण अचानक यहां न पहुंच जाएं और भीड़ प्रबंधन में परेशानी न आए.

वैदिक परंपराओं और आधुनिक आयोजन शैली के संगम वाले इस विवाह में हर रस्म को बारीकी से आयोजित किया जा रहा है. मुख्य विवाह अनुष्ठान शुक्रवार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच संपन्न होगा, जिसमें देशभर से आए संत-महंत, पंडित, कथावाचक और विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे.जयपुर के ताज आमेर होटल में सजावट, व्यवस्थाओं और मेहमानों का स्वागत देखते ही बनता है. विवाह के लिए बनाए गए विशेष मंडप, पारंपरिक संगीत, राजस्थानी आतिथ्य और वृंदावन की आध्यात्मिक छटा मिलकर इस आयोजन को यादगार बना रहे हैं.

इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा का यह विवाह सिर्फ दो परिवारों का मिलन नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्सव बन गया है, जिसके साक्षी बनने के लिए देश-विदेश के प्रतिष्ठित अतिथि जयपुर पहुंच रहे हैं.

वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय का विवाह 5 दिसंबर को हरियाणा के यमुनानगर की शिप्रा शर्मा के साथ जयपुर में वैदिक रीति-रिवाजों से संपन्न होगा.

वृंदावन (मथुरा) के प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं. उनका विवाह 5 दिसंबर को जयपुर में हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली शिप्रा शर्मा के साथ होगा. तीन दिन चल रहे इस भव्य विवाह समारोह की शुरुआत बुधवार को हुई, जब इंद्रेश उपाध्याय और उनका परिवार वृंदावन से जयपुर पहुंचा.

जयपुर के प्रतिष्ठित ताज आमेर होटल में आयोजित इन आयोजनों में देश-विदेश से मेहमानों के आने की संभावना है. बुधवार रात होटल के ‘कुंदन वन’ में भात की रस्म आयोजित की गई, जिसमें वृंदावनधाम के संत, कथावाचक परिवार और कई विशेष अतिथि शामिल हुए. कथावाचक जगत में लोकप्रिय जया किशोरी भी मायरा व भात कार्यक्रम में पहुंचीं और रस्मों में भाग लिया.

विवाह से पहले गुरुवार को मेहंदी और हल्दी की रस्मों के साथ शाम को संगीत का रंगारंग कार्यक्रम रखा गया है. बॉलीवुड सिंगर बी प्राक पहले ही जयपुर पहुंच चुके हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर इस विवाह को ‘जय-जय का वैदिक विवाह’ कहते हुए अपनी उत्सुकता व्यक्त की.

बुधवार को वृंदावन स्थित इंद्रेश उपाध्याय के घर पर पारंपरिक रस्में हुईं और इसी दौरान उनके माता-पिता ने भी नृत्य कर खुशी का इजहार किया. इंद्रेश के पिता श्रीकृष्णचंद्र शास्त्री स्वयं एक जाने-माने कथावाचक हैं, जिनके शिष्यों का बड़ा समुदाय भी इन तैयारियों में सक्रिय है. इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा के विवाह के निमंत्रण पत्र के साथ वृंदावनधाम के प्रमुख मंदिरों का विशेष प्रसाद भी भेजा गया है, जिसमें राधारमणजी से प्राप्त मिश्री-इलायची, तुलसी और अन्य प्रमुख मंदिरों के लड्डू शामिल हैं.

इस अनूठी परंपरा ने आमंत्रण पत्र को अत्यंत विशेष बना दिया है. शादी में सुरक्षा व्यवस्था को भी बेहद सख्त रखा गया है. इवेंट कंपनी ने जयपुर के आमेर थाने को 500 वीआईपी मेहमानों के आने की सूचना दी है, जिसके बाद मेहमानों की सुरक्षा के लिए होटल परिसर में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है.
शुरुआत में मेहंदी-हल्दी के कार्यक्रमों के लिए 100 बाउंसर लगाए गए हैं, जबकि शादी वाले दिन सुरक्षा के लिए लगभग 250 बाउंसर्स की तैनाती की जाएगी. इसके अलावा कथावाचक के शिष्यों की एक अलग टीम भी सुरक्षा प्रबंधन में सहयोग करेगी.

मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुक्रवार सुबह से तेज हो जाएगा. कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, अनिरुद्धाचार्य, देवकीनंदन ठाकुर, गोविंददेवजी मंदिर के महंत अंजन गोस्वामी, श्री सरस निकुंज परिवार के बड़े भैयाजी, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और अभिनेता संजय दत्त सहित कई बड़े नेता, संत-महंत और बॉलीवुड हस्तियों के शामिल होने की संभावना है.

कार्यक्रम में अनावश्यक भीड़ न हो, इसके लिए होटल परिसर में वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटो क्लिक करने पर प्रतिबंध लगाया गया है. स्वयं इंद्रेश उपाध्याय ने भी सभी मेहमानों से अपील की है कि विवाह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर न करें, ताकि भक्तगण अचानक यहां न पहुंच जाएं और भीड़ प्रबंधन में परेशानी न आए.

वैदिक परंपराओं और आधुनिक आयोजन शैली के संगम वाले इस विवाह में हर रस्म को बारीकी से आयोजित किया जा रहा है. मुख्य विवाह अनुष्ठान शुक्रवार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच संपन्न होगा, जिसमें देशभर से आए संत-महंत, पंडित, कथावाचक और विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे.जयपुर के ताज आमेर होटल में सजावट, व्यवस्थाओं और मेहमानों का स्वागत देखते ही बनता है. विवाह के लिए बनाए गए विशेष मंडप, पारंपरिक संगीत, राजस्थानी आतिथ्य और वृंदावन की आध्यात्मिक छटा मिलकर इस आयोजन को यादगार बना रहे हैं.

इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा का यह विवाह सिर्फ दो परिवारों का मिलन नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्सव बन गया है, जिसके साक्षी बनने के लिए देश-विदेश के प्रतिष्ठित अतिथि जयपुर पहुंच रहे हैं.

ENTERTAINMENT : DDLJ के 30 साल पूरे, लंदन में बना ‘राज-सिमरन’ का स्टैच्यू, शाहरुख-काजोल ने दिए पोज

शाहरुख खान और काजोल अपनी मशहूर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ की 30वीं सालगिरह मनाने के लिए फिर से साथ आएं और लंदन में अपने मशहूर किरदार राज-सिमरन के स्टैच्यू को लॉन्च किया.

साल 1995 में आई शाहरुख खान और काजोल की आइकॉनिक फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ को न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में पसंद किया गया. इसी साल इस फिल्म को 30 साल पूरे हुए हैं. इस मौके पर लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में शाहरुख और काजोल का एक ब्रॉन्ज स्टैच्यू लगाया गया है. खास बात यह है कि यह पहला मौका है जब किसी इंडियन फिल्म को इस तरह से सम्मानित किया गया है.

किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान और काजोल के हाथ से लॉन्च हुए इस स्टैच्यू में राज और सिमरन का आइकॉनिक पोज दिखाया गया. इसी के साथ DDLJ पहली फिल्म बन गई, जिसके स्टार्स का स्टैच्यू लंदन में लगा.इस इवेंट के दौरान मीडिया से बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा, ‘DDLJ एक सच्चे दिल से बनाई गई फिल्म थी. हम लव स्टोरी की एक ऐसी कहानी चाहते थे, जो बाधाओं को पार कर जाए और दुनिया को दिखाए कि प्यार दुनिया को बेहतर बना सकता है. ये फिल्म मेरी पहचान का हिस्सा का है.’ इस दौरान काजोल ने कहा, ‘यकीन नहीं हो रहा कि दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे 30 साल बाद भी इतना प्यार पा रही है. एक ऐसी कहानी जिसने पीढ़ियों का सफर तय किया है.’

शाहरुख खान ने इवेंट की फोटो शेयर करते हुए पोस्ट किया, ‘बड़े बड़े देशों में, ऐसी छोटी छोटी बातें होती रहती हैं, सेनोरिटा. आज लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में राज और सिमरन के ब्रॉन्ज स्टैच्यू का अनावरण करते हुए बहुत खुशी हो रही है, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (DDLJ) के 30 साल पूरे होने का जश्न. बहुत खुशी हो रही है कि DDLJ पहली भारतीय फिल्म है जिसे सीन्स इन द स्क्वायर ट्रेल में स्टैच्यू से सम्मानित किया गया है.

इसे मुमकिन बनाने के लिए UK में सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद. जब आप लंदन में हों तो राज और सिमरन से जरूर मिलें… हम चाहेंगे कि आप DDLJ के साथ और भी यादें बनाएं…’

बता दें कि आदित्य चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी डीडीएलजे थिएटर्स में सबसे लंबे समय तक चलने वाली हिंदी फिल्म है. रिलीज के बाद से ही ये फिल्म मुंबई के मराठा मंदिर सिनेमाघर में चल रही है. खास बात ये है कि फिल्म को देखने आज भी लोग पहुंचते हैं.

NATIONAL : ठगी का नया खेल, फर्जी UPI पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखाकर कारोबारी को लगाया 20 हजार का चूना

0

उदयपुर के गोगुंदा बाजार में फर्जी UPI स्क्रीनशॉट दिखाकर एक व्यापारी से 20,500 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. बाइक सवार युवक कपड़े खरीदकर नकली पेमेंट दिखाकर फरार हो गया. CCTV फुटेज में दो आरोपी नजर आए. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लोगों से खाते में रकम आए बिना किसी ग्राहक को नहीं जाने देने की अपील की है.

देशभर में डिजिटल पेमेंट के बढ़ते उपयोग के बीच साइबर ठग नए-नए तरीके निकाल रहे हैं. राजस्थान के उदयपुर में गोगुंदा कस्बे में ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यापारी को फर्जी UPI भुगतान का झांसा देकर 20,500 रुपये की ठगी कर ली गई. घटना के बाद व्यापारियों में सतर्कता के साथ भय का माहौल बन गया है.

मुख्य बाजार स्थित श्री नाकोड़ा कलेक्शन एंड टेलर्स की दुकान पर एक अनजान युवक ग्राहक बनकर पहुंचा. वह रॉयल एनफील्ड बाइक से आया था और खुद को सामान्य ग्राहक की तरह पेश कर रहा था. दुकान संचालक इंद्रलाल टेलर के अनुसार, युवक ने दुकान से 10 जोड़ी कपड़े खरीदे और कुल बिल बना 20,500 रुपये है.

भीड़-भाड़ का समय था और युवक की स्मार्टनेस और व्यवहार को देखकर इंद्रलाल को कोई शक नहीं हुआ लेकिन करीब एक घंटे बाद भी खाते में पैसा नहीं आया तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ.इसके बाद व्यापारी ने आसपास की CCTV फुटेज निकालकर देखा, जिसमें दो युवक रॉयल एनफील्ड पर दुकान से निकलते दिखे. फुटेज को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. व्यापारी द्वारा गोगुंदा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस ने बाइक नंबर और फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है.

पुलिस ने लोगों को सतर्क करते हुए कहा कि ‘केवल UPI स्क्रीनशॉट देखकर भरोसा न करें, भुगतान खाते में क्रेडिट होने पर ही सामान दें.’ डिजिटल पेमेंट ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्थानीय व्यापार मंडल ने भी दुकानदरों को सचेत रहने की सलाह दी है. लोगों का कहना है कि साइबर ठग अब सीधे बाजारों में आकर UPI भुगतान का नकली खेल खेल रहे हैं. ऐसे में थोड़ी सी सावधानी ही बड़े नुकसान से बचा सकती है.

NATIONAL : ‘मेरी सिरप जहरीली नहीं’, ED-STF से वांटेड कोडीन किंगपिन शुभम जायसवाल का वीडियो जारी, खुद को बताया बेगुनाह; अखिलेश यादव पर साधा निशाना

0

कोडीन सिरप तस्करी के मास्टरमाइंड वाराणसी के शुभम जायसवाल ने अज्ञात जगह से 13 मिनट का वीडियो जारी कर खुद को बेगुनाह बताया है. ED और UP STF द्वारा वांछित शुभम ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उसके द्वारा सप्लाई की गई Phensydil सिरप न तो जहरीली है, न ही प्रतिबंधित है, और न ही इससे बच्चों की मौत हुई है. शुभम ने कहा कि उस पर लगाए जा रहे ‘जहरीले सिरप’ और ‘बच्चों की मौत’ के आरोप झूठे हैं.

कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले का कथित मास्टरमाइंड वाराणसी का शुभम जायसवाल सामने आया है. एजेंसियों की पकड़ से दूर इस किंगपिन ने पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा है. उसने एक ‘सुपर एक्सक्लूसिव गवाही’ वीडियो जारी कर खुद को बेगुनाह बताया है. उसे ED और यूपी STF तलाश रही है. आपको बता दें कि शुभम जायसवाल ने वीडियो जारी किया है और जहरीले कोडीन सिरप मामले पर अपना पक्ष रखा है. वीडियो अज्ञात जगह से जारी हुआ है. यह सफाई उसके ऊपर लग रहे आरोपों के जवाब में दी गई है. शुभम ने यह सफाई 13 मिनट के वीडियो के माध्यम से दी है.

शुभम जायसवाल ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया है. उसका कहना है कि सोशल नेटवर्किंग साइट्स, न्यूज़ चैनलों और बड़े नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेरे बारे में गलत बातें कही जा रही हैं. यह बोला जा रहा है कि मैंने ‘जहरीले सिरप’ बेचे और ‘नकली दवाओं’ का क्रय-विक्रय किया, जिससे बच्चों की मौत हुई. जायसवाल ने दावा किया कि मेरी सप्लाई की गई कफ सिरप से किसी बच्चे की मौत नहीं हुई है और न ही यह प्रतिबंधित है. उसने Phensydil Cough Syrup को सामान्य दवा बताया जो खांसी में उपयोग होती है और कहा कि यह न तो जहरीली है और न ही Narcotics की श्रेणी में आती है.

जायसवाल ने मध्य प्रदेश में बच्चों की मौत को लेकर जारी सिरप को अलग दवा बताया. उसने स्पष्ट किया कि उसके द्वारा Abott कंपनी की सिरप सप्लाई की जा रही थी.उसने आगे कहा कि कंपनी को मिलने वाला Codeine Phosphate का कोटा भारत सरकार तय करती है, जिससे यह दवा बनती है.वीडियो के अंत में शुभम जायसवाल ने सपा लीडर अखिलेश यादव और अन्य नेताओं से ऐसी राजनीति न करने और लोगों को भ्रम में न डालने की अपील की. उसने कहा कि इस दवा के स्टॉक करने या बेचने को लेकर सरकार का कोई नियम नहीं है. जायसवाल ने दावा किया कि उसने ड्रग डिपार्टमेंट से RTI के माध्यम से यह जानकारी ली थी कि यह दवा लाइसेंस धारियों को ही बेचनी है और भुगतान बैंक खाते में ही लेना है. उसका कहना है कि उसके द्वारा किया गया सारा क्रय-विक्रय ड्रग एक्ट का पालन करते हुए किया गया है.

शुभम ने दावा किया कि गाजियाबाद या सोनभद्र में पकड़ा गया माल उसकी फर्म ‘शैली ट्रेडर्स’ का नहीं था, बल्कि दिल्ली की फर्म का था. उसने उसने ड्रग डिपार्टमेंट के अफसरों पर पैसे की डिमांड पूरी न करने पर जबरन नाम लिखवाने और उसे फंसाने का आरोप लगाया. शुभम ने राजा ज्योति आनंद सिंह की मौत को ‘अत्यधिक शराब पीने’ से हुई मौत बताया और कहा कि उनके परिवार वाले उसे पैसे के लिए धमका रहे थे. उसने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि वह डर के कारण सामने नहीं आया.

- Advertisement -

News of the Day